विजय देवरकोंडा की तारीफ में बोलीं रश्मिका – ‘ऐसे इंसान हर किसी की जिंदगी में होने चाहिए’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। इस बीच बीती रात रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी हुई। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा भी पहुंचें। इस दौरान दोनों के बीच एक लविंग मूमेंट भी देखने को मिला, जब विजय ने रश्मिका के हाथों को चूमा। अब इस इवेंट के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इवेंट के दौरान रश्मिका ने विजय की जमकर तारीफ की और कहा कि हर किसी की लाइफ में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए।

रश्मिका ने की विजय की दिल खोलकर तारीफ
हैदराबाद में हुई ‘द गर्लफ्रेंड’ की इस सक्सेस मीट में अपने भाषण के दौरान रश्मिका ने फिल्म को लेकर बात की। फिल्म की जर्नी के बारे में बात करते हुए आखिरी में रश्मिका ने विजय की भी तारीफ की। उन्होंने विजय के फिल्म में सहयोग देने के लिए उनका आभार दिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म में विजय देवरकोंडा की भागीदारी को स्वीकार किया। विजय को प्यार से विजू बुलाते हुए रश्मिका ने कहा, ‘विजू, आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और आप फिल्म की सफलता का हिस्सा हैं। आप इस पूरी यात्रा का व्यक्तिगत रूप से हिस्सा रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद कर सकती हूं कि हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।’रश्मिका के विजय का नाम लेते ही वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और शोर मचाया। 

विजय बोले- मुझे तुम पर गर्व है रश्मिका
इवेंट से एक वीडियो विजय देवरकोंडा का भी सामने आया है, जिसमें विजय फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। इस दौरान विजय ने रश्मिका की भी तारीफ की और उनके इस फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व जताया। विजय ने कहा, ‘रश्मिका मुझे तुम पर गर्व है। आज तुम एक ऐसी लड़की हो जो इस तरह की स्क्रिप्ट को चुनती है। अपने करियर के पीक पर ऐसी कहानी को बताना चाहती है, उसे अपना टाइम देती है। इस फिल्म के दौरान रश्मिका ये नहीं सोच रही थी कि इसे देखने कितने दर्शक पहुंचेंगे, पहुंचेंगे या नहीं। लेकिन उनका कहना था कि ये ऐसी कहानी है, जिसे वो बताना चाहती हैं। रशी मुझे तुम पर गर्व है तुम्हारे इस सफर के लिए, तुम्हारी मेहनत के लिए और तुम जो भी हो उस पर मुझे गर्व है।’
 
रश्मिका-विजय की शादी को लेकर चल रहीं खबरें
पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय की सगाई हो चुकी है। हालांकि, दोनों स्टार्स की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इसके बाद अब पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर भी तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। इन खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होनी है। हालांकि, अभी भी रश्मिका या विजय की ओर से शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे भावांतर योजना में पहला भुगतान
Next articleधर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर सुभाष घई चिंतित, बोले– ‘भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें’
News Desk

ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों को मिलेगा मौका? कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की संभावित टीम यहाँ देखें

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कल 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया का सामना मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के विजेता साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं और एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.

भारत की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ भारत को एक दमदार बल्लेबाजी क्रम की जरूरत होगी. टीम के पास केएल राहुल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिकल जैसे विकल्प मौजूद हैं. टॉप ऑर्डर में गिल, राहुल और जायसवाल का खेलना लगभग तय है.

टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को खिलाने को लेकर है. टीम को दोनों में से किसी एक को ही चुनना होगा. लेकिन अगर जुरेल खेलते हैं को साई सुदर्शन को बाहर किया जा सकता है. पंत अभी चोट से वापसी कर रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल का हालिया फॉर्म शानदार रहा है. हालांकि, अनुभव को देखते हुए पंत को टीम में जगह मिलने की संभावना अधिक है.

भारत की गेंदबाजी
कोलकाता की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए मददगार रही है. इसके चलते कोलकाता टेस्ट में तीन स्पिनर्स कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के साथ उतर सकती है. इसके साथ मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

भारत की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट (14-18 नवंबर)- कोलकाता
दूसरा टेस्ट (22-26 नवंबर)- गुवाहाटी

आतंकी डॉक्टर उमर ‘सेशन’ एप से करता था गुप्त बातचीत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 Delhi Blast Turkey Connection: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी डॉक्टर उमर नबी के तुर्की से भी कनेक्शन सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियां तुर्की कनेक्शन को लेकर जांच कर रही हैं. इस जांच में बड़ा खुलासा होने की संभावना है. जांच एजेंसियों को शक है कि उमर अपने आकाओं से बात करने के लिए सेशन नाम के एक मैसेंजर एप का इस्तेमाल करता था. उमर इस एप का उपयोग बात करने के लिए क्यों करता था, अब तक की जांच में क्या मिला? यहां जानें.

‘सेशन’ एप का उपयोग क्यों करता था उमर

‘सेशन’ एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो पूरी तरह से गुमनाम है. इसके अलावा इसमें अकाउंट बनाने के लिए किसी मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे बड़ी आसानी के साथ कोई भी खोल सकता है. वहीं, इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें कोई चैट या मेटाडेटा सेव नहीं होता है. ऐसे में पकड़े जाने का भी खतरा कम होता है. इसलिए आतंकी संगठनों के जुड़े लोग इस एप का प्रयोग करते हैं. यही वजह है कि जांच एजेंसियों को उनकी बातचीत का डाटा निकालने में दिक्कत आ रही है. उमर को इस एप में स्विच करने के लिए मुजम्मिल ने कहा था.

कहां से हुई शुरुआत?

जांच एजेंसियों के अनुसार 2022 में आतंकी उमर और डॉ. मुजम्मिल दोनों जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में आए, जिसके बाद दोनों ने बैठक स्थल के रूम में तुर्की को चुना. तुर्किये में उमर करीब दो हफ्ते तक अंकारा में रहा था. ताकि पाकिस्तान या जैश से सीधे संबंध का पता न लग सके. जबकि सारी साजिश यहीं से तय होती और ट्रेनिंग मिलती थी. यहां पर हैंडलर वर्चुअल नंबर के साथ जुड़ता था. हैंडलर बातचीत करने के लिए कोडनेम UKASA था.

टेलीग्राम से शुरू हुई थी बातचीत

जांच एजेंसियों के अनुसार बातचीत की शुरुआत टेलीग्राम पर हुई थी. इसके बाद सिग्नल जैसे एप पर बात होने लगी. जिसमें उमर और उसके साथियों को सीक्रेट सेल स्थापित करने और डिजिटल फुटप्रिंट से बचने के बारे में मार्गदर्शन जानकारी दी गई. यहीं से सेशन एप में बातचीत करने की शुरुआत हुई.

6 दिसंबर को थी धमाके की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, आतंकी उमर और उनके सहयोगियों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी. इसके लिए 6 दिसंबर की डेट तय की गई. लेकिन इससे पहले ही उसके कई साथी पकड़े गए और भारी मात्रा में विस्फोटक भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इसलिए माना जा रहा कि वह डरकर ब्लास्ट कर दिया.

 

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर सुभाष घई चिंतित, बोले– ‘भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: 1980 और 1990 के दशक में सबसे प्रमुख हिंदी फिल्म निर्माताओं में से एक सुभाष घई ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सुभाष ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अपनी चिंता जताई है।

सुभाष घई ने शेयर की खास तस्वीर
आज सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों दिग्गज एक-दूसरे से किसी बात पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। फैंस सुभाष घई की इस पोस्ट पर धर्मेंद्र की सेहत के अच्छे होने की कामना कर रहे हैं और साथ ही दुआ कर रहे हैं कि भगवान धर्मेंद्र को स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘पिछले 60 साल से हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे ‘ही-मैन’, हमारे धरम पाजी। मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। वे एक ऐसे स्टार हैं जो हमेशा मुस्कुराते हैं और सबके साथ प्यार बांटते हैं, चाहे कोई बड़ा हो या छोटा। वे सबके चहेते हैं। भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।’
 
सुभाष घई का करियर
सुभाष घई एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, अभिनेता, गीतकार, संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘क्रोधी’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’ और ‘ताल’ जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं।

धर्मेंद्र की सेहत
हाल ही में 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आया है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन वह अभी भी घर पर पर डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं। एक तरफ जहां उनका परिवार घर पर ही उनकी देखरेख कर रहा है। वहीं धर्मेंद्र के घर लौटने पर उनके फैंस भी राहत की सांस ले रहे है और साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी खुश है।

नरोत्तम मिश्रा ने शामिल हुईं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’, बोले– ‘सनातन अमृत है’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पलवल।  मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार (12 नवंबर) को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” में हिस्सा लिया। यह यात्रा पूरे उत्तर भारत में हिंदू एकता, जातिवाद के उन्मूलन और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के संदेश के साथ निकाली जा रही है।

‘सनातन अमृत है…कई लोगों को हजम नहीं होता’

पदयात्रा के छठवें दिन शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा ने जनसनूह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सनातन का विरोध कर रहे हैं, वे कीचड़ और लीचड़ के समान हैं। कीचड़ तन खराब करता है और लीचड़ मन खराब करता है, इसलिए इनसे दूर रहना ही बेहतर है।सनातन अमृत है, लेकिन जैसे देशी घी, शहद और मिश्री औषधि हैं, फिर भी जिन्हें नहीं हजम होती, वे मर जाते हैं। वैसे ही सनातन भी अमृत है, लेकिन कई लोगों को हजम नहीं होता।

‘सनातन धर्म महान है’

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वे किसी की तुलना जानवरों से नहीं कर रहे हैं बल्कि यह उदाहरण देना चाहते हैं कि सनातन धर्म की महानता इतनी गहरी है कि उसे हर कोई समझ नहीं सकता। डॉ. मिश्रा ने कहा कि महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो अभियान चला रहे हैं, वह भारत की आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। सनातन विरोधी समाज में जहर घोलना चाहते हैं लेकिन सनातन सच्चाई, सद्भाव और आत्मबल का प्रतीक है।

मथुरा पहुंचेगी पदयात्रा

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का आज (गुरुवार)सातवां दिन है. यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर के कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई थी और 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी। सातवें दिन पदयात्रा मथुरा में प्रवेश करेगी कोटवन बॉर्डर होते हुए वृंदावन जाएंगे, अगले 4 दिन यात्रा मथुरा जिले में ही रहेगी।

धमाके के बाद श्रीलंका टीम की घर वापसी की खबर से बौखलाया PCB, संशोधित किया वनडे कार्यक्रम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले का असर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज पर भी पड़ा है. पाकिस्तान की राजधानी में हुए कार धमाके ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को बुरी तरह डरा दिया है, जिसके चलते कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया था. इस फैसले को बदलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने तो अपने खिलाड़ियों को कार्रवाई की धमकी देकर डराने की कोशिश की लेकिन इसका असर सीरीज के शेड्यूल पर पड़ गया. इन हालातों के कारण बैकफुट पर आई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के बचे हुए दोनों मुकाबलों को एक-एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

बैकफुट पर आई PCB ने बदला शेड्यूल
पाकिस्तान की राजधानी में मंगलवार 11 नवंबर को एक कोर्ट के बाहर हुए धमाके ने श्रीलंकाई टीम को बुरी तरह डरा दिया. इसके चलते करीब 8 से 10 खिलाड़ियों के सीरीज बीच में छोड़कर ही पाकिस्तान से श्रीलंका वापस लौटने की खबरें आने लगी थीं. श्रीलंकाई खिलाड़ियों के इस कदम ने पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मुश्किल में डाल दिया और वो श्रीलंकाई टीम को मनाने की कोशिशों में जुट गए.

गुरुवार 13 नवंबर को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना था लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों के फैसले के कारण ये मुकाबला और पूरी सीरीज ही संकट में पड़ गई. इसको देखते हुए ही PCB के बॉस नकवी ने बुधवार 12 नवंबर की देर रात लंबी चर्चा के बाद सीरीज के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया. नए कार्यक्रम के तहत 13 और 15 नवंबर को होने वाले सीरीज के बचे हुए दोनों मैच अब शुक्रवार 14 नवंबर और रविवार 16 नवंबर को खेले जाएंगे.

SLC ने अपने ही खिलाड़ियों को धमकाया
हालांकि, ये मुकाबले होंगे भी या नहीं, इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की उपलब्धता इसमें अहम है. इस दौरे को जारी रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भी बुधवार को एक बयान जारी करते हुए अपने खिलाड़ियों को धमकी भरा आदेश दिया था. इस आदेश में बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की जिंदगी की चिंता किए बिना उन्हें सीरीज बीच में नहीं छोड़ने का आदेश दिया था. साथ ही अपने आदेश में SLC ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ का सदस्य बीच में ही लौटता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Previous articleआतंकी धमाके से दहशत में श्रीलंका टीम, आधी स्क्वॉड की घर वापसी की खबर से बढ़ी चिंता
Next articleआतंकी खतरे के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों को झटका, देश छोड़ने पर बोर्ड ने दी सख्त हिदायत
News Desk

दिल्ली धमाके का नया CCTV वीडियो आया सामने, 10 सेकंड में बदल गया मंजर, जानिए पूरी कहानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Blast CCTV: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया. फुटेज के अनुसार यह धमाका शाम 6 बजकर 50 मिनट पर हुआ था. इस दौरान कुछ देर के लिए आग का एक बड़ा सा गोला नजर आता है और कुछ सेकेंड के लिए तो अंधेरा छा जाता है.

रियलिटी शो में अमाल मलिक का तीखा कमेंट– ‘कई लोग एक्टिंग कर रहे हैं’, फरहाना की सिंगिंग पर हुए फिदा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: बिग बॉस 19 में हर दिन रिश्ते बदलते हैं, दोस्त ही दुश्मन बन जाते हैं। साथ ही कई लोग ऐसे होते हैं, जो रियल ना होकर, फेक इमेज बना रहे होते हैं। इस बात को लेकर अमाल ने अपनी राय जाहिर की। वह शहबाज के सामने इन बातों का जिक्र करते दिखे। ‘बिग बॉस 19’ के शो कुछ प्रतियोगियों को उन्होंने फेक कहा। अमाल का मानना है कि शो में कुछ लोग किरदार निभा रहे हैं। वह अपनी इमेज अलग किस्म की बना रहे हैं। 

तान्या मित्तल को किया टारगेट  
‘बिग बॉस 19’ के हालिया प्रोमो में अमाल मलिक शहबाज से कहते हैं, ‘तुम, मैं और फरहान और कुनिका जी रियल हैं। बाकी लोग किरदार निभा रहे हैं। तान्या को मैंने टोका है, आइना दिखाया गया है। गौरव खन्ना और अशनूर भी इमेज कॉन्शस हैं।’ इस तरह से अमाल ने गौरव, अशनूर और तान्या को टारगेट किया।

फरहाना की तारीफ करते दिखे
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की वैसे तो बिग बॉस 19 में बनती नहीं है। लेकिन वह मानते हैं कि फरहाना जैसी है, वैसा ही शो में खुद काे दिखाती है। इस बात को अमाल एप्रीशिएट करते हैं। शहबाज भी अमाल की बात पर हामी भरते हुए नजर आते हैं। 

मृदुल तिवारी हुआ घर से बाहर
पिछले वीकएंड ‘बिग बाॅस 19’ में डबल एविक्शन हुआ था। इस हफ्ते अचानक मिड वीक एविक्शन हुआ। शो से देसी छोरे मृदुल तिवारी को बाहर जाना पड़ा। फिनाले से चार हफ्ते पहले इस प्रतियोगी को शो से बाहर जाना पड़ा है। अब शो में गौरव खन्ना, शहबाज, अशनूर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और मालती चाहर बचे हैं।

आतंकी खतरे के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों को झटका, देश छोड़ने पर बोर्ड ने दी सख्त हिदायत

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले का असर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है. वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी इस धमाके से बुरी तरह घबराए हुए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़कर वापस श्रीलंका लौटने की तैयारी कर रहे हैं. मगर ऐसे वक्त में जहां श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को अपने खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए था, बोर्ड ने पूरी टीम को ही धमकी दे दी. बोर्ड ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में ही रुकने का आदेश दिया है और कहा है कि जिसने भी आदेश नहीं माना, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

पाकिस्तान छोड़ने लगे श्रीलंकाई खिलाड़ी
बुधवार 12 नवंबर को कई श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के पाकिस्तान छोड़ने की खबरें आने लगी. कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुरक्षा को लेकर चिंतित करीब 8 से 10 खिलाड़ियों ने अपने देश वापस लौटने का फैसला कर लिया था. बताया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और देश के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा का दिलासा देने की कोशिश की लेकिन ये नाकाम रही और गुरुवार 13 नवंबर को सीरीज के दूसरे मैच से पहले ही खिलाड़ियों दौरा बीच में छोड़ने का फैसला कर लिया था.

मगर देर रात श्रीलंका क्रिकेट ने एक चौंकाने वाला बयान जारी करते हुए अपने खिलाड़ियों की जान ही जोखिम में डालने का फैसला कर लिया. SLC ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि वो लगातार PCB के संपर्क में है और इस दौरे पर खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक, टीम के हर सदस्य की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

श्रीलंका बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को धमकाया
बोर्ड ने अपने आदेश में कहा कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को पाकिस्तान में रुककर सीरीज पूरी करनी होगी और अगर कोई भी सदस्य वापस लौटता है तो बोर्ड उनके बदले दूसरे खिलाड़ियों को भेजने की व्यवस्था करेगा.मगर इस बयान का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पहलू अंत में आया. SLC ने अपने खिलाड़ियों को कार्रवाई की धमकी भी दी. SLC ने लिखा, “अगर कोई भी खिलाड़ी, कई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के सदस्य SLC के आदेश के बावजूद लौटता है, तो उनकी इस हरकत के खिलाफ एक आधिकारिक समीक्षा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इस समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”

पहले ODI के दिन हुआ धमाका
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार 11 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया था. ये मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था, जो राजधानी इस्लामाबाद से जुड़ा हुआ शहर है. इस मैच से कुछ घंटे पहले ही इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमलावर ने कार में धमाका कर दिया था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, उस वक्त तो सीरीज का पहला मैच बिना किसी परेशानी के खेला गया लेकिन अगले दिन से ही श्रीलंकाई क्रिकेटर सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे.

लॉरेंस गैंग के बदमाशों का एनकाउंटर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मोहाली।  पंजाब के मोहाली स्थित डेराबस्सी इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी ढिल्लों गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि पूछताछ के बाद जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और बाइक पर सवार होकर वहां जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

Previous articleडिजिटल सुविधा और फास्ट डिलीवरी के दम पर बढ़ रहा भारत का ऑनलाइन किराना बाजार
Next articleभारतीय बाजार में मंदी, सेंसेक्स में 138 अंकों की गिरावट; निफ्टी नीचे
News Desk