प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंडियन सिनेमा में फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी कर रही हैं। यह बड़े पैमाने पर बन रही है। अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि केन्या में फिल्म की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा है।

केन्या में कैसी रही शूटिंग?

प्रियंका चोपड़ा ने जो रोजन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में बताया कि केन्या में शूटिंग बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा ‘मैं वाराणसी के लिए अफ्रीका के केन्या में शूटिंग कर रही थी। हम जंगली जानवरों के साथ शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान मैं और मेरे को-एक्टर महेश बाबू इन जंगली जानवरों के बीच में थे जो माइग्रेट करते समय हमारे चारों ओर थे। मुझे यह दृश्य बहुत अच्छा लग रहा था। जब आप जंगल में इन जानवरों को देखते हैं तो आपको अच्छा लगता है।’

घबराए थे महेश बाबू

इससे पहले, महेश बाबू ने भी डिस्कसिंग फिल्म के साथ बातचीत में इसी शूटिंग के बारे में बात की थी। एक्टर ने माना कि पहले तो चीजें डरावनी लगीं। जंगली जानवरों से घिरे होने की वजह से शूटिंग का पहला दिन काफी टेंशन भरा था।

Priyanka Chopra: ऑस्कर सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा करेंगी ये बड़ा काम, फैंस के लिए होगा गर्व का पल

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘वाराणसी’ का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू हैं। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार भारतीय फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का परिवार ने किया विरोध, बोले- बिना साजिश नहीं हो सकता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना|नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के निर्णय लिया है. उनके इस फैसले की वजह से एक बार फिर से बिहार की राजनीति गर्माई हुई है. उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से न केवल पार्टी कार्यकर्ता बल्कि परिवार की सदस्य भी गम में हैं. जेडीयू के साथ-साथ परिवार भी नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएं. हालांकि नीतीश कुमार ने खुद ही एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि वह अब राज्यसभा जाना चाहते हैं. लेकिन परिवार इस फैसले को साजिश बता रहे हैं|

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह और संजय झा पर लगे आरोप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साले अनिल कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय झा पर गंभीर आरोप लगाया है. मीडिया से बातचीत में अनिल कुमार ने कहा, “कार्यकर्ताओं का तो साफ कहना है कि ललन सिंह और संजय झा सब कर रहे हैं. टिकट बंटवारे के समय से ही यह सब हुआ है. चिराग पासवान को इतनी सीट देने की क्या जरूरत थी. वहीं तो खेला हुआ है. बिना साजिश के तो ये नहीं हो सकता है|”

अनिल कुमार ने उठाया सवाल

अनिल कुमार ने सवाल उठाया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के 110 दिन बाद ही राज्यसभा का कैंडिडेट बन गए. उन्होंने कहा कि यहां पूरी पार्टी में रावण बैठा है. जब तक निशांत (नीतीश कुमार के बेटे) नहीं आएगा पार्टी नहीं बचेगी. उधर पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोता और नीतीश कुमार के फैसले का विरोध किया|

कार्यकर्ताओं ने बताई साजिश

गौरतलब है कि गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था. इसके बाद से ही जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. कार्यकर्ता इसे साजिश बता रहे हैं. नीतीश कुमार को इस फैसले को वापस लेने के लिए कह रहे हैं. दूसरी तरफ आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “सच सामने आ गया है! नीतीश कुमार जी ने स्वेच्छा से नहीं, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भारी दबाव में इस्तीफा देकर राज्यसभा का नामांकन किया है|

वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट की दुनिया में कई कहानियां ऐसी होती हैं जो किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती हैं। जैकब बेथल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 23 अक्तूबर 2003 को कैरिबियाई देश बारबाडोस के शहर ब्रिजटाउन में जन्मे बेथल का बचपन क्रिकेट के माहौल में बीता। यह वही धरती है जिसने दुनिया को महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स जैसा खिलाड़ी दिया। गली क्रिकेट, क्लब मैच और परिवार के साथ अभ्यास, यही उनकी शुरुआती जिंदगी का हिस्सा था।उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही लड़का एक दिन वेस्टइंडीज नहीं, बल्कि इंग्लैंड की जर्सी पहनकर विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत जैसी टीम को चुनौती देगा। अगर किस्मत थोड़ा अलग होती तो बेथल शायद इंग्लैंड नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के लिए खेल रहे होते, क्योंकि उनका जन्म और पालन-पोषण, सब कैरेबियाई देश बारबाडोस में हुआ था, लेकिन 13 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के नामी रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिली और यहीं से उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई। आइए जैकब बेथल की कहानी जानते हैं…

परिवार से मिला क्रिकेट का जुनून

बेथल का क्रिकेट से रिश्ता सिर्फ शौक नहीं बल्कि पारिवारिक विरासत है। उनके परिवार में क्रिकेट हमेशा से मौजूद रहा। पिता ग्राहम बेथल, बारबाडोस में क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं और बेटे के शुरुआती कोच भी रहे।वहीं, दादा आर्थर बेथल, बारबाडोस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके थे और पिकविक क्लब के कप्तान भी रहे। मां गिसेल बेथल ने बेटे के अभ्यास में अहम भूमिका निभाई और अक्सर घर के आंगन में गेंदबाजी कर जैकब को अभ्यास करवाती थीं। ऐसे माहौल में क्रिकेट उनके लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा बन गया।

13 साल की उम्र में जिंदगी का बड़ा मोड़

जैकब बेथल की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिल गई। महज 13 साल की उम्र में वह बारबाडोस छोड़कर इंग्लैंड चले गए। यह फैसला आसान नहीं था। नई जगह, नई संस्कृति और नई चुनौतियां, लेकिन इसी फैसले ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इंग्लैंड पहुंचने के बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया और जल्द ही वार्विकशायर अकादमी से जुड़ गए। यहीं से उनका क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और 2021 में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट से अपना डेब्यू किया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप से मिली पहचान

2022 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप ने जैकब बेथल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। वह इंग्लैंड की उस अंडर-19 टीम का हिस्सा बने, जिसने विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों में 88 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी पहचान बना ली। इस प्रदर्शन ने दुनिया को बता दिया कि यह खिलाड़ी बड़े मंच के लिए बना है।

इसके बाद अगले दो वर्षों में उनका करियर लगातार आगे बढ़ता गया। 2024 का साल उनके लिए खास रहा, जब वार्विकशायर के लिए ‘टी20 ब्लास्ट’ में और बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें इंग्लैंड टीम में जगह मिल गई। उनकी प्रतिभा को देखकर दुनिया भर की टी20 फ्रेंचाइजी टीमों की भी नजर उन पर पड़ी। जल्द ही उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स, पार्ल रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के साथ करार कर लिया।

आईपीएल में विराट कोहली के साथ साझेदारी

जैकब बेथल ने 2025 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलना शुरू किया। यहां उन्हें भारतीय दिग्गज विराट कोहली के साथ खेलने का मौका मिला। एक मैच में दोनों ने ओपनिंग करते हुए 97 रन की साझेदारी की थी। उस अनुभव को याद करते हुए बेथल ने कहा था, ‘विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव था। बड़े मैचों में उनका रवैया और तैयारी देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा।’ आईपीएल के अगले सीजन में भी वह आरसीबी के लिए खेलते दिखेंगे।

खेलने का स्टाइल: निडर बल्लेबाज, उपयोगी गेंदबाज

जैकब बेथल को एक बैटिंग ऑलराउंडर माना जाता है। वह बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज हैं जो परिस्थिति के मुताबिक किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके साथ ही उनकी लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी टीम के लिए उपयोगी साबित होती है। फील्डिंग के मामले में भी वह बेहद चुस्त हैं। चाहे इनर सर्कल हो या बाउंड्री लाइन, उनकी फुर्ती अक्सर दर्शकों को हैरान कर देती है। मैदान पर उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास उन्हें अलग बनाता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेथल की एंट्री

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जैकब बेथल का असली परिचय तब हुआ, जब वेल्स के कार्डिफ में उन्होंने दुनिया को अपनी प्रतिभा का एहसास कराया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी और वह इंग्लैंड के लिए अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे, लेकिन मैदान पर उनका आत्मविश्वास किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं था। उस मुकाबले में उन्होंने दुनिया के बेहतरीन व्हाइट-बॉल स्पिनरों में से एक एडम जैम्पा के एक ही ओवर में 20 रन बटोर लिए। इसके बाद उन्होंने लियम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर 47 गेंदों में 90 रन की साझेदारी की और 194 रन के मुश्किल लक्ष्य का सफल पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। यही वह पारी थी जिसने दुनिया को यह बता दिया कि इंग्लैंड को एक नया आक्रामक बल्लेबाज मिल गया है।

बेथल ने इस तरह जीता टीम का भरोसा

इसके बाद कैरेबियाई दौरे पर भी बेथल का बल्ला लगातार बोला। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए और तीनों ही बार नाबाद रहे। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और जल्द ही उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया। उस टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने अपनी क्षमता साबित की। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जबकि नियमित बल्लेबाज ओली पोप को टीम की जरूरत के कारण विकेटकीपर की भूमिका निभाने के लिए नीचे क्रम में भेजा गया। बेथल ने तीनों टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाकर टीम के भरोसे को सही साबित किया।

इंग्लैंड की टी20 टीम के सबसे युवा कप्तान बने

उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में एक बहस शुरू हो गई कि नंबर तीन की पोजिशन पर आखिर किसे मौका मिलना चाहिए। धीरे-धीरे ओली पोप की भूमिका पर सवाल उठने लगे और 2025-26 एशेज से पहले उनसे उपकप्तानी भी वापस ले ली गई। हालांकि, भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में बेथल को ज्यादा सफलता नहीं मिली और वह अपने इकलौते मैच में प्रभावित नहीं कर पाए। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर बना रहा। सितंबर में आयरलैंड दौरे के लिए जब इंग्लैंड की टी20 टीम का एलान हुआ, तो सबको चौंकाते हुए जैकब बेथल को कप्तान बना दिया गया। उस समय उनकी उम्र 21 साल 329 दिन थी, और इसी के साथ वह इंग्लैंड के इतिहास के सबसे युवा टी20 कप्तान बन गए।

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल की ऐतिहासिक पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना लगभग असंभव लग रहा था, लेकिन जैकब बेथल ने हार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े। लगभग हर भारतीय गेंदबाज के ओवर में एक न एक बाउंड्री जरूर लगाई। मैदान पर आते ही फाइन लेग पर बुमराह को छक्का जड़ा। इस पारी में बेथल का स्ट्राइक रेट 218 के आसपास रहा।बेथल ने अपना शतक सिर्फ 45 गेंदों में पूरा किया, जो उस समय टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। जब बाकी बल्लेबाज आउट हो रहे थे, तब भी बेथल डटे रहे और इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा। मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया। इंग्लैंड को तेज रन चाहिए थे और बेथल स्ट्राइक पर बने रहना चाहते थे। इसी कोशिश में उन्होंने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। आखिरकार इंग्लैंड सात विकेट पर 246 रन तक पहुंच पाया और मैच सात रन से हार गया, लेकिन हार के बावजूद बेथल की पारी को टूर्नामेंट की सबसे महान पारियों में से एक माना जा रहा है।

निजी जिंदगी

बेथल अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखते हैं। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है और वह पूरी तरह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं। बेथल मैदान से बाहर बेहद शांत और सरल स्वभाव के हैं। आज जैकब बेथल को इंग्लैंड क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। उनकी उम्र अभी सिर्फ 22 साल है, लेकिन उन्होंने जो प्रतिभा दिखाई है, वह बताती है कि आने वाले वर्षों में वह विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। बारबाडोस की गलियों से निकलकर इंग्लैंड के लिए खेलने तक का उनका सफर यह साबित करता है कि सपने कहीं से भी शुरू हो सकते हैं, बस उन्हें पूरा करने की जिद होनी चाहिए।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह अलग-अलग रहते हैं। दोनों का घरेलू विवाद जगजाहिर है। ज्योति सिंह, पावर स्टार पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर पवन सिंह को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं।

ज्योति सिंह ने दी पवन सिंह को शुभकामनाएं

ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार 06 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और पवन सिंह की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी’। 

नेटिजन बोले- ‘जल्दी छोटा पावर स्टार आए’

ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर उनके और पवन सिंह के चाहने वालों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यूजर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों के बीच की दूरियां खत्म हों। साथ ही परिवार में विस्तार की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘आप लोग जल्दी से एक हो जाएं और छोटा पावर स्टार हमारे बीच हो, यही दुआ है’। 

शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अल्लू अर्जुन और पत्नी स्नेहा की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। दोनों की मुलाकात, प्यार से लेकर शादी तक का सफर किसी फिल्म स्क्रिप्ट जैसा था। दोनों 6 मार्च 2011 को शादी के बंधे थे। आज वह अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा के नाम एक प्यारी सी पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। 

15 साल के सफर के लिए पत्नी को कहा शुक्रिया

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में पत्नी स्नेहा संग एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी, क्यूटी। 15 साल साथ में गुजर गए। तुम्हारे बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी पत्नी के लिए शेयर किया। 

कैसे हुआ था अल्लू अर्जुन और स्नेहा को प्यार

अल्लू अर्जुन अपने एक दोस्त या रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए थे। इसी शादी में उन्होंने अपनी श्रीवल्ली यानी स्नेहा की पहली झलक देखी थी। अल्लू अर्जुन को पहली ही नजर में स्नेहा से प्यार हो गया। वो स्नेहा की खूबसूरती, व्यवहार के दीवाने बन गए। उस समय वो स्नेहा से उनका नंबर नहीं मांग पाए लेकिन बाद में किसी तरह से उनका नंबर अरेंज कर ही लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई।  

स्नेहा के पिता ने नहीं दी थी शादी की परमिशन

जब अल्लू अर्जुन और स्नेहा के रिश्ते की खबर स्नेहा के परिवार को लगी तो उनके पिता बिजनेसमैन कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। अल्लू अर्जुन के साथ वह अपनी बेटी की शादी करने को राजी नहीं हुए। परिवार के विरोध के बाद भी दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। अंत में जब स्नेहा के पिता नहीं माने तो अल्लू ने अपने पिता अल्लू अरविंद को स्नेहा के घर उनके परिवार को मनाने के लिए भेज दिया। अल्लू को यह आइडिया काम कर गया और स्नेहा के पिता इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। इस कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। 

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म कौन सी है?

हाल ही में अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की घोषणा की गई। अपनी 23वीं फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आ रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभी फिल्म को ‘एए 23’ के नाम से पहचाना जाएगा।

कांग्रेस के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन, सियासत में मची हलचल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के तीन वर्तमान विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव परशा बॉब कलिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कंकन नाथ ने भी भाजपा से जुड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये विधायक पिछले दो वर्षों से सरकार का समर्थन कर रहे थे। अब बिना किसी शर्त के औपचारिक रूप से पार्टी में आए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।

Previous articleपुरानी रंजिश में युवक ने पेट्रोल डालकर फूंकी बाइक, इलाके में मचा हड़कंप
Next articleयुवा बनाम पुराने नेता: नेपाल में चुनाव मतदान जारी, पीएम सुशीला ने डाला वोट
News Desk

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 के फाइनल में अपने लिए जगह बना ली। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर अजय देवगन से लेकर नुसरत भरुचा और कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी, जीत का जोरदार जश्न मनाया है। 

अजय देवगन ने मैच को लेकर कही ये बात 

अजय देवगन ने टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें वह लिखते हैं, ‘मैच का हर पल देखकर मजा आया। टीम ने चैंपियंस की तरह खेला। हम फाइनल में पहुंच गए।’ 

नितांशी गोयल और नुसरत ने मनाया जीत का जश्न

नितांशी गोयल और नुसरत भरुचा ने भी इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। नुसरत ने डांस करते हुए स्टोरी लगाई। तो नितांशी ने मैच देखते हुए स्टोरी पोस्ट की और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। 

सुनील शेट्टी ने बांधे टीम इंडिया के तारीफ के पुल

अजय देवगन के अलावा सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘वाह क्या मैच था। संजू, बुमराह, ईशान, हार्दिक। लेकिन आज का दिन अक्षर का था।  उनका लिया कैच मैच विनिंग था। यूंही नहीं कहते कि कैच मैच जिताते हैं।

रवीना टंडन और करीना कपूर ने भी दी बधाई

करीना कपूर और रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके टीम इंडिया को बधाई दी है। रवीना टंडन ने पोस्ट में लिखा, ‘वाह संजू सैमसन वाह। वाह पांड्या वाह। वाह सूर्या वाह।’ करीना कपूर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘ये मेरा इंडिया। भारत माता की जय। जय हिंद।’  

शैलेश लोढ़ा ने मैच देखने के बाद मनाया जश्न

कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा टी20 का सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे। मैच देखने के बाद उन्होंने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। मैच को यादगार बताया। इस सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए अनिल कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे। 
 
कब होगा फाइनल मैच?

टीम इंडिया के टी20 फाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड सेलेब्स काफी खुश हैं। अब सभी को फाइनल मैच का इंतजार है। टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेलेगी। 

Parliament of India के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होने जा रही है। इस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा दिए गए पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे, बल्कि सदस्यों के बीच बैठेंगे। दरअसल, संविधान और लोकसभा के नियमों के मुताबिक, जब अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर सदन में विचार किया जाता है, तो संबंधित अध्यक्ष कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं कर सकते हैं।
इस प्रस्ताव के जरिए विपक्ष ने बिरला पर सदन की कार्यवाही के दौरान खुलकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के। सुरेश ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक समेत कई विपक्षी दलों की ओर से लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपा है।

118 विपक्षी सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर
कम से कम 118 विपक्षी सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए। संविधान विशेषज्ञ पी। डी। टी। आचारी के मुताबिक, जब यह प्रस्ताव सदन के सामने आएगा तो बिरला को अपने बचाव का संवैधानिक अधिकार होगा। वे चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं और प्रस्ताव के खिलाफ मतदान भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें वोट देने के लिए स्वचालित प्रणाली की जगह पर्ची का इस्तेमाल करना होगा। संविधान के अनुच्छेद 96 के अनुसार, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष उस समय सदन की अध्यक्षता नहीं कर सकते जब उनके खिलाफ पद से हटाने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा हो। वहीं अनुच्छेद 94 के तहत लोकसभा अध्यक्ष को साधारण बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है।

संसद के इतिहास में पहली बार प्रस्ताव पर होगी चर्चा
लोकसभा के नियमों के अनुसार, ऐसे प्रस्ताव के लिए कम से कम दो सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं, जबकि नोटिस पर कितने भी सदस्य हस्ताक्षर कर सकते हैं। प्रस्ताव को सदन में लाने से पहले 14 दिन का नोटिस देना होता है और चर्चा के बाद 10 दिनों के भीतर इसका निपटारा किया जाना आवश्यक है। हालांकि, संसद के इतिहास में अब तक लोकसभा अध्यक्ष को हटाने का कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है, क्योंकि आमतौर पर सरकार के पास सदन में बहुमत होता है।

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की भिड़ंत होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो अब पूरा होने जा रहा है। जानिए कब दस्तक देगा ट्रेलर?

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

बीते वर्ष रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ चंद दिनों के बाद रिलीज को तैयार है। वहीं, बात करें इसके ट्रेलर की तो तो मेकर्स कल शनिवार को ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 07 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर दस्तक देगी। इसी की तर्ज पर मेकर्स ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज करेंगे। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ ही दर्शकों की खुशी देखने लायक है। 

पांच राज्यों के चुनाव में मंत्रियों, विधायकों और नेताओं की लगेगी ड्यूटी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली/भोपाल। मप्र के विधायक और नेता इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। विधायक आस लगाए हुए हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार हो और उन्हें मंत्री बनाया जाए। वहीं नेताओं को इतजार है कि जल्द से जल्द निगम, मंडल, प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां हो, ताकि सत्ता का सुख उन्हें मिल सके। हालांकि इसके लिए वे करीब डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं। अब भाजपा सूत्रों को कहना है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले अगर मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां हो गई तो ठीक है वर्ना अगले साल ही विधायकों और नेताओं की मंशा पूरी होने की संभावना है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा आलाकमान इन चुनावों में मप्र के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को तैनात करेगा। यानी अगले महीने से भाजपा पूरी तरह चुनाव में लग जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगर मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां अभी नहीं हुईं तो अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 2021 में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोट 27 मार्च को वोटिंग कराई थी। आखिरी चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी। असम में असम में 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में तब 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

जून में राज्यसभा चुनाव की बाधा
गौरतलब है कि प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां बार-बार टलती जा रही हैं। पहले मप्र भाजपा अध्यक्ष चुनाव, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव, कभी विधानसभा सत्र आड़े आते रहे। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद मप्र में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में नियुक्तियों का मामला अटका रहेगा। उसके बाद अगले साल होने वाले नगरीय निकाय की तैयारी में पार्टी व्यस्त हो जाएगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सत्ता और संगठन ने मिलकर राजनीतिक नियुक्तियों का खाका तैयार कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद  निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से नियुक्तियों को लेकर पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन के बीच इस विषय पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि संभावित नामों पर दिल्ली स्तर पर भी चर्चा हुई है और संघ के साथ भी कुछ नामों को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। इसके बाद अब नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार
मप्र में लंबे समय से खाली पड़े निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भाजपा संगठन और सरकार ने मिलकर संभावित नामों की सूची तैयार कर ली है और होली के बाद पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और वरिष्ठ नेताओं के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालने के बाद प्रदेश के सभी संभागों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया था कि पार्टी में सक्रिय रहने वाले किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार और राजनीतिक संतुलन बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

Previous articleसगे भाइयों को गोली मारने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
Next articleNarendra Modi ने Alexander Stubb से मुलाकात के बाद कहा—भारत-फिनलैंड संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे
News Desk