काला दिखने वाला ये फल है सुपरफूड, सर्दियों में रोजाना खाने से होते हैं ये 5 फायदे!

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के फायदे कई मायनों में हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यह एक प्राकृतिक, पौष्टिक और आसानी से उपलब्ध होने वाला मौसमी फल है, जो ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा और मजबूती देने का काम करता है। सिंघाड़ा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे खाने के बाद पेट हल्का महसूस होता है और कब्ज जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

सिंघाड़े में पोटैशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यही वजह है कि यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ठंड के मौसम में जब शरीर को लगातार ऊर्जा की जरूरत होती है, तब सिंघाड़ा कार्बोहाइड्रेट के माध्यम से ऊर्जा का धीमा और निरंतर स्त्रोत देता है। इससे पूरे दिन शरीर एक्टिव रहता है।

इसमें विटामिन-C भी मौजूद होता है, जो प्राकृतिक इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। सर्दी-जुकाम के मौसम में इम्युनिटी का बेहतर होना बेहद जरूरी है, और नियमित रूप से सिंघाड़ा खाने से यह संभव होता है।

सिंघाड़े में पानी की अच्छी मात्रा होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर पर हल्का ठंडा प्रभाव डालता है। वहीं, इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए यह एक पौष्टिक विकल्प है।

 

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, नई सरकार की तैयारी!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही नई सरकार के गठन का दावा पेश किया.

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इससे पहले राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई.

जिसमें मंत्रिपरिषद को भंग करने का निर्णय लिया गया. ऐसे में नई सरकार बनाने के सभी औपचारिकता पूरी की जा रही है. .

 

Belgaum Sunshine Cab Service: Your Trusted 24/7 Travel Partner

0

A reliable cab service in Belagavi offering Sedan & SUV rides for city and outstation trips.

Belgaum Sunshine Cab Service

📍 Address: Shop No. 12, NH4 Service Road, Beside KAMCO Diesels, Maruti Nagar, Gandhi Nagar, Belagavi, Karnataka 590016
📞 Phone: 074069 91191
🔗 Google Maps: https://www.google.com/maps/place/Belgaum+sunshine+cab+service/

🚖 How Belgaum Sunshine Cab Service Became a Trusted Name

Belgaum Sunshine Cab Service started with a simple idea — to offer safe, reliable, and affordable travel to the people of Belagavi. Over the years, this idea turned into a trusted brand for thousands of daily riders, tourists, and business travellers.

Located strategically on the NH4 Service Road, near KAMCO Diesels, the cab service is easily accessible for customers across Belagavi, especially in busy areas like Maruti Nagar and Gandhi Nagar.

🚗 Services That Make Every Ride Comfortable

Belgaum Sunshine Cab Service offers:

Local City Rides

Outstation Trips

Airport Pick-up/Drop

Corporate Travel

Family Tours & Group Trips

Their fleet includes well-maintained sedans, hatchbacks, and larger vehicles to suit every traveller’s needs. Every cab is kept clean, serviced regularly, and driven by trained, polite drivers.

⭐ Why People Love Sunshine Cabs?

On-time pickups

Friendly and professional drivers

Transparent, affordable pricing

24×7 availability

Comfortable long-distance rides

Customers frequently appreciate their quick response time, safe driving, and the smooth booking process via call or WhatsApp.

🌍 Connecting the City, One Ride at a Time

Sunshine Cab Service doesn’t just offer transport — it keeps Belagavi connected. Whether it’s a student going to college, a family heading out of town, or a visitor exploring the city, Sunshine Cabs ensures a comfortable and dependable journey every time.

They have become especially important in areas around NH4, where reliable cab services are needed for both daily commuting and long-distance trips.

🚀 The Road Ahead

Belgaum Sunshine Cab Service plans to:

Expand its fleet

Offer more premium vehicle options

Add digital booking & real-time tracking

Partner with hotels, travel agents & businesses

Provide specialized tourist packages

Their goal is to make luxury-level cab service affordable for every customer in Belagavi.

2000 रुपये का इतंजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे पैसे, जल्दी करें ये काम!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Kisan KYC update: देश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने का इंतजार अब खत्म हो गया है. सरकार ने इसकी तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है. 19 नवंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ पात्र किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी कुल 18,000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजेंगे. हालांकि, इससे पहले योजना से जुड़े लाखों संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान भी सामने आई है.

हाल ही में हुई वेरिफिकेशन में पता चला कि 31 लाख से ज्यादा ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने पात्रता पूरी न होने के बावजूद योजना का लाभ लिया है. सरकार ने ऐसे सभी नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं. वहीं, जिन किसानों ने अब तक किसान पहचान पत्र (Farmer ID) नहीं बनवाया है, उन्हें भी बड़ा झटका लग सकता है. ऐसे किसान तुरंत आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि उनके खाते में 19 नवंबर को किस्त की राशि आ सके.

फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य
यदि आप किसान हैं और योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी फार्मर आईडी यानी किसान पहचान पत्र बनवाना जरूरी है. केंद्र और राज्य सरकारों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसान पहचान पत्र अनिवार्य होगा. इसके बिना पीएम किसान सम्मान निधि की आने वाली किस्त अटक सकती है.

e-KYC करना होगा जरूरी
सरकार ने पाया कि कई ऐसे किसान भी योजना का लाभ ले रहे हैं जिन्हें अपात्र घोषित किया जा चुका है. इसी के चलते पीएम किसान योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है. जिन किसानों ने e-KYC पूरी कर ली है, उनके खाते में 19 नवंबर को 2 हजार रुपये की राशि आ जाएगी. यदि आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत पूरा कर लें, वरना किस्त नहीं मिलेगी.

खेत के दस्तावेज जमा करना जरूरी
सरकार ने निर्देश दिया है कि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसान अपने खेत से संबंधित दस्तावेज नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जमा करवा दें. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही किस्त का लाभ सुनिश्चित होगा.

बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी
योजना के तहत जिन किसानों के पास जनधन खाते हैं, उनके लिए यह बेहद जरूरी है कि वे e-KYC के माध्यम से अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा लें. यदि यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो आपके खाते में योजना की राशि समय पर पहुंच जाएगी.

मुझे उनकी पर्सनालिटी पसंद है…PM मोदी और CM योगी की बायोपिक बनाना चाहती हैं मालती चाहर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर इन दिनों टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं. इस शो की वजह से मालती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मालती बतौर एक्ट्रेस और फिल्म डायरेक्टर काम करती हैं. वो बतौर डायरेक्टर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनाना चाहती हैं.

मालती ने खुद एक बार अपनी इस इच्छा के बारे में बताया था. सितारों का सफर नाम के एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मालती से पूछा गया था कि अगर उन्हें बायोपिक बनाने का मौका मिले तो वो किस शख्सियत की बायोपिक बनाना चाहेंगी. इस पर उन्होंने कहा था, “बहुत सारे लोग हैं लिस्ट में.” उसके बाद आगे उन्होंने कहा था, “हमारे प्रधानमंत्री जी की.”

मालती ने ये भी कहा था, “योगी जी की भी बायोपिक बनाना चाहूंगी. मुझे उनकी पर्सनालिटी पसंद है.” मालती ने अपना बॉलीवुड करियर बतौर एक्ट्रेस साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीनियस’ से शुरू हुआ था. ‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मालती ने एक रॉ एजेंट का रोल किया था.

फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा मालती ने कुछ म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है. वहीं इस साल उन्हें सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो का मौका मिल गया. उन्होंने इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की. उसके बाद से वो लगातार सुर्खियों का हिस्सा हैं.

‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था. वहीं अब कुछ ही हफ्तों में ये शो ऑफ एयर होने वाला है. दरअसल, 7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा. उस समय पता चलेगा कि आखिर इस शो का खिताब कौन अपने नाम करता है. विनर के नाम के ऐलान के साथ ये सीजन बंद हो जाएगा. मालती इस शो की टॉप 10 कंटेस्टेंट में से एक हैं. अब देखना होगा कि वो ट्रॉफी को अपने नाम कर पाती हैं या नहीं.

NDA को नैतिक समर्थन…हार की समीक्षा बैठक में तेज प्रताप यादव की पार्टी का ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की जमानत जब्त हो गई. इसके बाद रविवार को तेज प्रताप यादव के आवास पर समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में चुनाव में मिली करारी हार पर उम्मीदवारों ने अपनी बातें रखीं. बैठक के बाद जेजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने कहा कि जनशक्ति जनता दल ने एनडीए को नैतिक समर्थन देने का फैसला किया है.

बैठक में कहा गया कि रोहिणी आचार्य के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे. उन्होंने कहा कि आरजेडी अब संजय यादव की पार्टी हो गई है, तेजस्वी यादव की पार्टी भी नहीं रही. लालू यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल है. आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी, जिसका नाम उन्होंने जनशक्ति जनता दल रखा. इसके बाद उन्होंने महुआ से ही चुनाव लड़ने की ठानी, जहां से वो पहली बार 2015 में विधायक बने थे.

तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के कथित अपमान पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो हुआ, उसे मैंने सह लिया, लेकिन मेरी बहन का अपमान किसी भी हाल में असहनीय है. तेज प्रताप ने कुछ लोगों को ”जयचंद” बताते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. उन्होंने अपने पिता और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आग्रह किया है कि वे केवल एक संकेत दें, जिसके बाद बिहार की जनता ऐसे ‘जयचंदों’ को सबक सिखा देगी.

तेज प्रताप की पार्टी जेजेडी ने कुल 22 उम्मीदवार उतारे थे. सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई. तेज अपनी सीट भी नहीं बचा पाए. वह महुआ से चुनाव लड़ रहे थे. यहां वह तीसरे नंबर पर रहे. 51938 वोट से चुनाव हार गए. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संजय कुमार सिंह ने हराया. तेज प्रताप की उम्मीदवारी के बाद यह सीट काफी चर्चा में आ गई थी.

महुआ सीट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास संजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की. उन्होंने तेज प्रताप को 51938 वोटों से हराया. संजय को 87641 वोट मिले जबकि RJD के मुकेश कुमार रौशन 42644 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे. तेज प्रताप तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 35703 वोट मिले. 2015 के चुनाव में तेज यहां से विधायक चुने गए थे. वैशाली जिले की महुआ सीट पर पहले चरण में छह नवंबर को मतदान हुआ था.

95 हार का सच…राहुल गांधी की कांग्रेस को क्यों मिल रही है लगातार शिकस्त? जाने कांग्रेस की हार के कारण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म है। कांग्रेस जहां लगातार ‘वोटचोरी’ के आरोप लगा रही है, वहीं विपक्ष दावा कर रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 95 चुनाव हार चुकी है। ऐसे दावों को समझने से पहले राहुल गांधी चुनाव प्रदर्शन और उनकी राजनीतिक यात्रा को जानना जरूरी है।

राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2007 में वे कांग्रेस के महासचिव बने और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई की जिम्मेदारी संभाली। 2013 में उपाध्यक्ष बने और 2014 में कांग्रेस के अनौपचारिक प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में चुनाव लड़े। 2017 में पार्टी अध्यक्ष बने, लेकिन 2019 की हार के बाद पद छोड़ दिया। 2024 में वे लोकसभा में नेता विपक्ष बने।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी की पहली रणनीतिक सफलता 2009 में दिखी, जब कांग्रेस ने यूपी में 21 सीटें जीतीं। हालांकि 2014 से शुरू हुई चुनौतियां लगातार बढ़ती रहीं। भ्रष्टाचार के आरोप, वंशवाद की आलोचना और आंतरिक गुटबाजी ने कांग्रेस की स्थिति कमजोर कर दी। इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे।

2014, 2019 और 2024—तीनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने विभिन्न राज्यों में मिलाजुला प्रदर्शन किया। कई जगह गठबंधन के सहारे सरकार बनी, लेकिन कई राज्यों में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।

2019 के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस के लिए नया राजनीतिक माहौल बनाया। कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में पार्टी को विजय मिली और 2024 लोकसभा में सीटें बढ़कर 99 हो गईं।

कुल मिलाकर, राहुल गांधी के दौर में कांग्रेस ने 77 बड़े चुनाव लड़े, जिनमें से 63 में हार मिली—यानी लगभग 80%। यही आँकड़े आज राहुल गांधी चुनाव प्रदर्शन पर जारी राजनीतिक बहस को और तेज कर रहे हैं।

 

लोकसभा चुनाव

साल रिजल्ट
2014 हार
2019 हार
2024 हार

विधानसभा चुनाव

राज्य जीत हार
आंध्र प्रदेश 2014, 2019, 2024 0
अरुणाचल प्रदेश 2014 2019, 2024
असम हार 2016, 2021
बिहार 2015(गठबंधन) 2020, 2025
छत्तीसगढ़ 2018 2023
गोवा 0 2017, 2022
गुजरात 0 2017, 2022
हरियाणा 0 2014, 2019, 2024
हिमाचल प्रदेश 2022 2017
झारखंड 2019, 2024 (गठबंधन) 2014
कर्नाटक 2023 2018 (हार लेकिन JDS के साथ सरकार)
केरल 0 2016, 2021
मध्य प्रदेश 2018 (लेकिन 2020 में सरकार गिर गई) 2023
महाराष्ट्र 0 2014, 2019, 2024 (2019 में हार के बाद गठबंधन सरकार बनी)
मणिपुर 0 2017, 2022 (दोनों बार सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सरकार नहीं बनी)
मेघालय 0 2018, 2023 (2018 में सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद विपक्ष में)
मिजोरम 0 2018, 2023
नागालैंड 0 2018, 2023
ओडिशा 0 2014, 2019, 2024
पंजाब 2017 2022
राजस्थान 2018 2023
सिक्किम 0 2014, 2019, 2024
तमिलनाडु 2021 (गठबंधन) 2016
तेलंगाना 2023 2014, 2018
त्रिपुरा 0 2018, 2023
उत्तराखंड 0 2017, 2022
उत्तर प्रदेश 0 2007, 2012, 2017, 2022
पश्चिम बंगाल 0 2016, 2021
दिल्ली 0 2015, 2020, 2025
पुडुचेरी 2016 2021
जम्मू कश्मीर 2024(गठबंधन) 2014

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण इस दिन, PM मोदी होंगे शामिल, जानिए पूरी जानकारी!

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Bihar Government Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है. एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में गुरुवार, 20 नवंबर को किया जाएगा. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

नीतीश कुमार दसवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ समारोह के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अब चार दिनों के लिए गांधी मैदान आम जानता के लिए बंद रहेगा.

बस हादसा: 42 भारतीयों की मौत, उमरा तीर्थयात्रियों में कोहराम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Saudi Arabia Bus Accident में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह यात्री सऊदी अरब उमरा अदा करने पहुंचे थे और इनमें कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मक्का से मदीना जा रही बस अचानक एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह जलकर राख में बदल गई और शवों की पहचान करना बेहद कठिन हो रहा है। फिलहाल सऊदी सिविल डिफेंस, पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि Saudi Arabia Bus Accident में 42 भारतीय हज यात्री बस में सवार थे। ओवैसी ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर जानकारी ली और घायल व मृतकों की व्यवस्थित पहचान व उन्हें भारत लाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से विशेष हस्तक्षेप करने की अपील की।

जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी हादसे के बाद 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 8002440003 जारी किया है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि रियाद और जेद्दा में मौजूद भारतीय मिशन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय, JDU ने कल बुलाई विधायक दल की बैठक, ऐसा हो सकता है नया मंत्रिमंडल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन और नई सरकार में गठबंधन के सहयोगी दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है. कल नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. वहीं 6 विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू हो सकता है, यानी गठबंधन की मंशा इस बार सरकार में सभी दलों को शामिल करने की है.

सूत्रों के अनुसार, 22 नवंबर को वर्तमान सरकार का आखिरी दिन है तो 18 नवंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाएगा और 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे. उन्होंने खुद समारोह में मौजूद रहने के संकेत दिए हैं. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुलाए जा सकते हैं.

चर्चा है कि नीतीश कुमार कल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप सकते हैं और उनसे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा कर सकते हैं. वहीं JDU नेता ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी हाईकमान और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात शेड्यूल है. चिराग पासवान बीते दिन नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दे चुके हैं और चर्चा भी कर चुके हैं.

बिहार की नई सरकार में इस बार गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है. चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी की पार्टी को भी मंत्री पद मिल सकते हैं. विधायकों की संख्या के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में 36 मंत्री हो सकते हैं. चिराग पासवान डिप्टी CM का पद मांग सकते हैं, वहीं इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं पिछली सरकार के कुछ मंत्रियों को भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.