बॉलीवुड से ट्रैवल व्लॉगिंग तक का सफर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। परिवार उनके 90वें जन्मदिन की तैयारी कर रहा है। धर्मेंद्र के बेटे और उनके पोते के बारे में सब जानते हैं। हम आपको उनकी बहू दीप्ति भटनागर के बारे में बता रहे हैं जो एक समय में मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है।

दीप्ति धर्मेंद्र के चचरे भाई वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्या की पत्नी हैं। दीप्ति का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उन्हेोंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थीं। उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। 21 साल की उम्र में वह मुंबई आई थीं। वह कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं दीप्ति

1995 में उन्होंने संजय गुप्ता की ऐक्शन फिल्म ‘राम शास्त्र’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह तेलुगू म्यूजिक रोमांटिक फिल्म Pelli Sandadi और तमिल ऐक्शन फिल्म Dharma Chakkaram में नजर आई थीं। 1997 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म Fred Olen Ray’s Inferno से डेब्यू किया था। इस फिल्म में आर माधवन भी नजर आए थे।

दीप्ति ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1998 में टीवी सीरियल ‘ये है राज’ में काम किया था। दीप्ति ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में ऐना का किरदार ऑफर हुआ था लेकिन वह स्क्रीन टेस्ट भाग गई थी। उन्होंने बताया कि मैंने सनी देओल के साथ कमर्शियल फिल्म की थी मुझे धर्मेंद्र से मिलने के लिए कहा गया था। मैं बहुत डर गई थी लेकिन कौन जाता था मैं उसी घर में शादी करूंगी।

ट्रैवल ब्लॉगर बन गई हैं दीप्ति

एक मूवी में रणदीप ने मेरे पति का किरदार निभाया था। इसी साल हमने सगाई कर ली थी और 8 सालों तक हमने डेट किया था और फिर मैंने पूछा था कि शादी करोगे अब? कपल के दो बच्चे हैं। दीप्ति अब यूट्यबर और ट्रैवल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं।

Previous articleअब यूक्रेन, रूस को ठंड में तड़पाकर मारने की प्लानिंग
Next articleपानी बेचकर अरबपति बने चीन के शानशान, कपड़े से जापान के यानाई
News Desk

आंद्रे रसेल के लिए तीन टीमें तैयार करेंगी पर्स खोलने का अल्टीमेट प्लान!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिकेटर्स में से एक आंद्रे रसेल को रिटेन न करके कोलकाता नाइटराइडर्स ने सबको हैरान कर दिया. इसका मतलब ये कि अब रसेल साल 2014 के बाद पहली बार ऑक्शन में जाएंगे. बीते 12 सीजन से यह कैरेबियन ऑलराउंडर केकेआर का अहम हिस्सा था. ऐसे में अब जब कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया है तो कई फ्रेंचाइजी इस ऑलराउंडर के पीछे जाएगी |

16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में लोअर ऑर्डर के विस्फोटक बैटर और विकेटटेकर मीडियम पेसर को मुंहमांगी कीमत मिलनी तय है. ऐसे में चलिए आपको उन तीन टीम के बारे में बताते हैं, जो रसेल पर दांव लगा सकती हैं |

कोलकाता नाइटराइडर्स 

ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स आंद्रे रसेल को दोबारा अपनी टीम में लेने की कोशिश कर सकती है. केकेआर को बीते 12 सीजन में रसेल ने ऐसे अनगिनत मैच जिताए, जहां हार तय थी. रसेल का रिप्लेसमेंट मिलना असंभव है. वह सदी में एक बार पैदा होने वाले क्रिकेटर्स में एक हैं. खड़े-खड़े मैदान से बाहर छक्का मारने की क्षमता विरले ही बल्लेबाजों में होती है. वैसे तो आंद्रे रसेल की फीस 12 करोड़ रुपये थी, लेकिन उन्हें रिलीज करने से फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए अतिरिक्त 18 करोड़ रुपये मिल गए हैं, क्योंकि पिछले साल वह केकेआर के टॉप रिटेन प्लेयर थे, जिनकी कीमत 18 करोड़ रुपये थी. और अब यह राशि टीम के पर्स में जमा हो चुकी है. केकेआर 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच में रसेल को दोबारा खरीद सकती है |

चेन्नई सुपरकिंग्स

केकेआर (64.30 करोड़) के बाद अगर सबसे बड़ा पर्स लेकर कोई टीम उतर रही है तो वह चेन्नई सुपरकिंग्स (43.40) है. ऐसे में आंद्रे रसेल पर सीएसके की भी नजर होगी. सैम करन को रिलीज करने के बाद चेन्नई को एक विदेशी ऑलराउंडर की जरूरत है, इस स्पॉट पर रसेल से बेहतर विकल्प भला और कौन हो सकता है. रसेल की गेंदबाजी और बल्ले से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी चेन्नई के प्लान में सटीक बैठ सकती है. रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में सीएसके का लोअर ऑर्डर कमजोर साबित हो सकता है. धोनी भी सिर्फ इक्का-दुक्का गेंद खेलने ही क्रीज पर आते हैं. चेपॉक की धीमी पिच पर अक्सर बल्लेबाज अटकते हैं, ऐसे में रसेल की मसल्स पावर और लॉफ्टेड शॉट्स उन्हें घातक बनाती है. साथ ही साथ 2-3 ओवर की गेंदबाजी एक्स फैक्टर देती है|

लखनऊ सुपरजायंट्स

डेविड मिलर को रिलीज करने और शार्दुल ठाकुर को मुंबई से ट्रेड करने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स को एक विस्फोटक फिनिशर की सख्त जरूरत है. कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श जैसे खतरनाक खिलाड़ियों के साथ अगर आंद्रे रसेल भी लखनऊ सुपरजायंट्स में आ जाते हैं तो टीम बेहद संतुलित और खतरनाक हो जाएगी. आंद्रे का 200+ स्ट्राइक रेट वाली हिटिंग क्षमता किसी भी मैच को सिर्फ 10 गेंद में पलट सकती है. लखनऊ 22.95 करोड़ के साथ ऑक्शन में आएगी. बाकी टीम के बजट को देखते हुए इतना तो साफ है कि रसेल को लेकर असल लड़ाई कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही होगी|

खतरनाक प्रदूषण : AQI 400 पार, बवाना में सबसे ज्यादा, जानिए कैसे बचें?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi NCR AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है. मंगलवार सुबह 7 बजे AQI 446 तक दर्ज किया गया, जो यह एक दिन में लगभग 10 सिगरेट पीने के बराबर था. हालांकि, दिल्ली सरकार ने AQI को कम करने के लिए कई प्रयास किए. लेकिन उसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह करीब 8 बजे बवाना में सबसे अधिक 419 AQI दर्ज किया गया, उसके बाद जहांगीरपुरी में 414 AQI दर्ज किया गया. इसके अलावा विवेक विहार-396, नरेला-387, रोहिणी-384, आनंद विहार-382, नेहरू नगर-381 और अशोक विहार में 381 दर्ज किया गया.

दिल्ली से सटे इन इलाकों में भी AQI 400 पार
दिल्ली से सटे कई इलाकों में भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है. गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ समेत कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर लेवल पर दर्ज किया गया. गुड़गांव में AQI 411 था, जबकि फरीदाबाद में यह 443 से भी कहीं ज्यादा था. इसके अलावा मेरठ में भी AQI (443) दर्ज किया गया. यानी दिल्ली से सटे इन तीनों क्षेत्रों में AQI 400 पार है, जो स्वस्थ्य लोगों के लिए भी काफी खतरनाक है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी परिस्थितियों में जितना हो सके. कम से कम घर से बाहर निकलें. अपनी सुरक्षा के लिए N95 मास्क पहनें. अभी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. इसलिए AQI में भी सुधार होते अभी नहीं दिख रहा है.

रणवीर सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन धमाका!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह | बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर देखने के लिए फिल्मी फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. धुरंधर का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था. हालांकि, अब रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. धुरंधर में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. आदित्य धर डायरेक्टेड धुरंधर के ट्रेलर में शुरू से लेकर दिमाग के तार हिला देने वाला एक्शन देखने को मिल रहा है. 

रणवीर सिंह का खतरनाक लुक देगा फैंस को झटका

पद्मावत के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह का खतरनाक और खूंखार लुक देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की ट्रेलर में एंट्री एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में बंदूक लेकर होती है. इसके बाद वह कहते हैं, अगर तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हो तो मैं धमाका शुरू करूं…इसके बाद रणवीर का खून से सना चेहरा और खूंखार अवतार झटका देने वाला है. वह कभी लोहे और कांटे वाली गेंद पर आग लगाकर उससे मार-काट करते दिख रहे हैं तो कभी ताबड़तोड़ बंदूक चलाते दिख रहे हैं. हालांकि, ट्रेलर देखकर यह समझना मुश्किल है कि रणवीर सिंह हीरो का किरदार निभा रहे हैं या विलेन का. 
संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन राम पाल का किरदार हिला देगा दिमाग! 

धुरंधर में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त का किरदार भी दिमाग को झकझोर कर रख देगा. ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन रामपाल बेरहम ISI मेजर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक शख्स के शरीर में कीलें गाढ़कर उसे दर्द देता और भारत को बर्बाद करने की धमकी देता नजर आ रहा है|

अक्षय खन्ना ट्रेलर में पत्थर से किसी का सिर फोड़ते और संजय दत्त एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं.  आदित्य धर डायरेक्टरेड और मल्टी स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को दस्तक देने जा रही है. ट्रेलर देख फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. 

Previous articleपाक सेना में सुधार के चोले में तानाशाही स्थापित कर रहे असीम मुनीर
News Desk

अगला सीजन 7 जनवरी से, फाइनल 3 फरवरी तक खेला जाएगा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 7 जनवरी से शुरू होने की संभावना है, जिसका फाइनल 3 फरवरी को होगा, जो पिछले वर्षों की तुलना में टूर्नामेंट की शुरुआती शुरुआत को दर्शाता है। आगामी सीजन के आयोजन स्थलों और कार्यक्रमों को 26 नवंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाली बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी से एक दिन पहले होगा। डब्ल्यूपीएल की गवर्निंग कौंसिल 26 नवंबर को इन महत्वपूर्ण विवरणों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी।

डब्ल्यूपीएल 2026 के अपने निर्धारित समय से पहले आयोजित होने की उम्मीद है क्योंकि भारत श्रीलंका के साथ पुरुष टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा, जिसके बाद दो महीने तक चलने वाला इंडियन प्रीमियर लीग होगा। 

रिपोर्ट्स ने किया ये दावा

क्रिकबज के अनुसार, डब्ल्यूपीएल 2026 दो स्थानों – नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम – में आयोजित किया जा सकता है। दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2026 की गत विजेता होगी, जिसने इस साल की शुरुआत में फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।आगामी मेगा नीलामी फ्रेंचाइजी को आवंटित बड़े पर्स साइज के कारण भी ध्यान आकर्षित कर रही है। यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 14.5 करोड़ रुपये का होगा, उसके बाद गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपये होंगे।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस क्रमशः 6.15 करोड़ रुपये और 5.75 करोड़ रुपये के बचे हुए पर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज करने के बाद 5.7 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी, जिन्होंने उन्हें लगातार तीन फाइनल में पहुंचाया था। कई प्रमुख खिलाड़ी नीलामी के मुख्य आकर्षण होंगे, जिनमें हाल ही में संपन्न महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली, अमेलिया केर और मेग लैनिंग शामिल हैं।

SIR शुरू होते ही पश्चिम बंगाल से भागे घुसपैठिए, जानिए क्या है मामला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bangladesh Border Crowd: एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में भगदड़ मच गई. अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठी अब फिर वापस से बांग्लादेश जा रहे हैं. मंगलवार सुबह अचानक से बॉर्डर पर प्रवासियों के बांग्लादेश जाने को लेकर भीड़ जमा हो गई. हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, बॉर्डर पर बीएसएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है.

मंगलवार की सुबह स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के हकीमपुर चेकपोस्ट पर सतखीरा और खुलना जिले में हजारों की तादात में भारी-भरकम सामान लिए घुसपैठी अपने देश वापस जाने के लिए कोशिश करते नजर आए. दरअसल, इस भगदड़ की वजह यह है कि यहां लोगों में एक अफवाह फैल गई कि नागरिकता सत्यापन अभियान या इसी तर्ज पर कोई प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अफवाह फैलते ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी डर कर भागने लगे. काफी दिनों से अवैध रूप से रहे रहे लोग काफी संख्या में अपने देश लौटते नजर आए.

Previous articleHuma Qureshi के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का खुलासा, आलिया और रणवीर से भी जुड़ा है नाम
Next articleमध्य प्रदेश में जल दर्पण पोर्टल का शुभारंभ…घर-घर नल-जल सुविधा की ऑनलाइन निगरानी शुरू!
News Desk

सुपरस्टार का भाई जिसने आमिर खान संग मचा दी थी धूम, कॉमेडी का बना सरताज!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड में अपारशक्ति खुराना ने ज्यादातर उन्हीं फिल्मों में काम किया है, जिन्होंने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस हिला दिया था| लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहचान एक्टिंग या किसी फिल्म सेट से नहीं, बल्कि एक ऐसे मंच से हुई, जिसे लोग रोजाना अपने घरों, गाड़ियों और मोबाइल पर सुनते हैं, जहां आवाज ही असली पहचान होती है| 

अपारशक्ति खुराना का जन्म आज यानी 18 नवंबर के ही दिन साल 1987 को चंडीगढ़ में हुआ. उनका परिवार शिक्षा, कला और साहित्य से गहराई से जुड़ा था. पिता लेखक और ज्योतिषी थे|बड़े भाई आयुष्मान खुराना पहले ही थिएटर और टेलीविजन में कदम रख चुके थे, लेकिन अपारशक्ति का रास्ता थोड़ा अलग था. बचपन से ही वह खेल, लेखन और लोगों से बातचीत में काफी आगे थे. स्कूल और कॉलेज में उन्हें स्पोर्ट्स, म्यूजिक और डिबेट का माहौल मिला. दिलचस्प बात यह है कि वे हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं|

रेडियो जॉकी बनकर की थी शुरुआत

पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया. हालांकि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था. शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि किस दिशा में बढ़ना चाहिए. इसी बीच उन्हें रेडियो जॉकी बनने का मौका मिला| यही वह जगह थी, जिसने अपारशक्ति की असली प्रतिभा को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी आवाज न सिर्फ आकर्षक थी, बल्कि उनका बोलने का अंदाज, चुटीला ह्यूमर और लोगों को सहज महसूस कराने की कला उन्हें जल्दी ही लोकप्रिय बना गई | वे रेडियो पर न सिर्फ गाने प्ले करते थे, बल्कि बातचीत में ऐसा मजा और ताजगी भर देते थे कि श्रोता सिर्फ उनको सुनने के लिए रेडियो ऑन रखते थे|

आमिर खान संग आते ही हिला दिया BO

यही अनुभव आगे चलकर अपारशक्ति के अभिनय में भी दिखाई दिया. उनके डायलॉग्स में सहजता, चेहरे पर मुस्कान और हर सीन में एनर्जी भरपूर होती है.रेडियो में लोकप्रियता ने उन्हें टीवी और इवेंट होस्टिंग तक पहुंचाया. धीरे-धीरे मंच पर बोलना, कैमरे के सामने खड़ा होना और दर्शकों का मनोरंजन करना उनके स्वभाव का हिस्सा बन गया. इसी दौरान उनके जीवन का सबसे बड़ा मौका आया, आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में अभिनय का. इस फिल्म में उन्होंने ओमकार फोगाट का किरदार निभाया, अपनी कॉमिक अंदाज से तो वह लोगों का दिल जीत लेते हैं|

बता दें कि ‘दंगल’ की सफलता ने अपारशक्ति को बॉलीवुड में एक नई पहलान दिलाई. इसके बाद वे ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘स्त्री’, और ‘स्त्री 2’ जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आए.बड़े पर्दे के साथ-साथ इन फिल्मों के ओटीटी पर आने की वजह से उनकी पहचान और मजबूत हुई. वेब सीरीज ‘जुबली’ और ‘बर्लिन’ में अपारशक्ति ने गंभीर किरदारों को बड़ी ही गहराई से निभाया. ‘जुबली’ सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें कई अवॉर्ड नॉमिनेशन मिले, जिनमें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स भी शामिल था |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 19 को 17वीं विधानसभा होगी भंग, कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना. आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए बड़ा दिन है। पहले सीएम मंत्रिमंडल (Cabinet) की बैठक में यह वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट खत्म हो गई। इस बैठक में 17वीं विधानसभा (17th Assembly) भंग (dissolved) करने की सिफारिश की गई। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ राज्यापल से बातचीत की। इसके बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया। जनता दल यूनाईटेड विजय चौधरी ने कहा कि राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी गई है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे।

इधर, कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी थे। इसके बाद सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ सचिवालय पहुंचे। यहां बैठक शुरू हुई। इधर, सचिवालय के अंदर किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। राजभवन के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इधर, राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विधायक दल की बैठक करेंगे। जदयू के नेता सीएम नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। मंगलवार भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। गुरुवार को नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे।

गांधी मैदान में पांच हजार वीआईपी आएंगे
इधर, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आम लोगों के लिए 17 से 20 नवंबर को प्रवेश में पाबंदी लगा दी गई है। गांधी मैदान में लगभग 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी भाजपा और एनडीए शासित मुख्यममंत्री के साथ-साथ विपक्ष के कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

Previous articleभावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढक़र हुआ 4255 रुपए
Next articleखतरनाक प्रदूषण : AQI 400 पार, बवाना में सबसे ज्यादा, जानिए कैसे बचें?
News Desk

मारपीट के आरोपों से इनकार, भारत की कप्तान का नाम घसीटने पर मचा हड़कंप

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

कप्तान हरमनप्रीत कौर | भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर हाल की खीच खिलाड़ियों के अंदर किस कदर भरी रहती है ये बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी के हालिया बयान से पता चलता है. जिस मामले से भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का कोई लेना देना नहीं उसमें उनको जबरदस्ती घसीटा. निगार पर जूनियर खिलाड़ियों पर शारीरिक हमले के आरोप लगे हैं. ये आरोप तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने लगाए हैं. उनका दावा है कि खिलाड़ियों ने उन्हें फोन करके हमलों के बारे में बताया. इन आरोपों का जवाब देते हुए सुल्ताना ने भारत की विश्व कप 2025 विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर का जिक्र किया, जब उन्होंने अपने बल्ले से स्टंप्स पर मारा था |

सुल्ताना ने डेली क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं किसी को क्यों मारूंगी? मेरा मतलब है, मैं स्टंप्स पर अपने बल्ले से क्यों मारूंगी? क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो इस तरह स्टंप्स पर मारूंगी? मैं ऐसा क्यों करूंगी? अपने निजी समय में अगर मैं खाना बना रही हूं या कुछ और कर रही हूं, तो मैं अपने बल्ले को इधर-उधर मार सकती हूं. अपने हेलमेट को मार सकती हूं, यह मेरी अपनी बात है. लेकिन मैं किसी और के साथ ऐसा क्यों करूंगी? मैं शारीरिक रूप से क्यों आक्रामक होऊंगी? सिर्फ इसलिए कि किसी ने ऐसा कहा? आप अन्य खिलाड़ियों या किसी और से पूछ सकते हैं कि क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है|

‘जहानारा को ऑस्ट्रेलिया में क्यों कॉल किया?’

जहानारा ने कहा कि जूनियर क्रिकेटरों ने कथित हमलों के बाद उन्हें फोन किया, जबकि बांग्लादेश की कप्तान ने कहा कि वे टीम मैनेजमेंट, मैनेजर या कोचिंग स्टाफ को इसके बारे में बता सकते थे. उन्होंने बताया कि जहानारा ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं और उनकी टीम के साथी किसी दूसरे देश में किसी को अपनी समस्याओं के बारे में बताने के लिए फोन नहीं करेंगे|

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से मुझे सबके सामने पेश किया गया है. मैं वैसी लड़की बिल्कुल नहीं हूं. पहले मैंने सुना कि जहानारा आपू ने मेरे बारे में आरोप लगाया है, कह रही हैं कि किसी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में फोन किया और कहा, ‘कृपया हमें बचाओ, जोटी आपू हमें मार रही हैं और खत्म कर रही हैं. मैं कहना चाहती हूं वो तो यहां छह या सात साल से नहीं है और ऑस्ट्रेलिया चली गई है. अगर मैंने सही में किसी को मारा या किसी को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाया, तो क्या कोई टीम प्रबंधन, कोई मैनेजर, कोई कोचिंग स्टाफ नहीं है? क्या मैं सबसे बड़ी हूं? मेरा मतलब है, अगर इस खिलाड़ी को कोई समस्या थी, तो वह जहानारा आपू को ऑस्ट्रेलिया में क्यों कॉल करेगी? वह यहां किसी से भी साझा कर सकती थी|

 

जुए में हारा पत्नी, 8 लोगों ने किया रेप, जान लेने के लिए डाला तेजाब; पीड़िता की कहानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बागपत: पति महिला को जुए में हार गया, इसके बाद 8 लोगों ने बारी-बारी से उसका रेप किया. घर में जेठ, ननदोई और ससुर ने भी शोषण किया. प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात करवाया. जान लेने के लिए शरीर पर तेजाब डाला और फिर नदी में धकेल दिया. इतना सब सहने के बाद भी पीड़िता बचकर अपने घर पहुंच गई. कहानी पश्चमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मौजूद एक गांव की पीड़िता की है.

युवती ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दिल दहला देने वाली कहानी साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ जिले के खिवाई गांव निवासी दानिश से हुई थी. शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन यातना में बदल गया. युवती का कहना है कि उसका पति शराब और जुए का आदी था और इसी लत ने उसके जीवन को नरक बना दिया.

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जुए में हारने के बाद उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसे ही दांव पर लगा दिया. युवती ने बताया कि पति के हारने के बाद 8 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इनमें से वह 3 को नाम से पहचानती है. इनके नाम हैं उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल. ये गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं.

युवती ने आगे आरोप लगाया कि यह पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई. उसके अनुसार, ससुराल पक्ष के कई सदस्यों ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए. आरोप है कि उसके जेठ शाहिद, ननदोई शौकीन और स्वयं उसके ससुर यामीन ने दहेज लाने का दबाव डालते हुए उसका शोषण किया. पीड़िता ने दावा किया कि जब वह गर्भवती हुई, तो परिवार वालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.

पीड़िता का कहना है कि अत्याचार बढ़ते-बढ़ते जानलेवा हमलों तक पहुंच गए. उसके मुताबिक, उसके पैरों पर तेजाब डाला गया और उसे मारने की नीयत से नदी में धक्का दे दिया गया. वह किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची, जहां परिजनों ने उसकी मदद की. युवती का आरोप है कि ससुराल पक्ष अब उसके पिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकियां दे रहा है.

अपने साथ हुए अत्याचारों की शिकायत लेकर युवती एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बिनोली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.