शाहीन ने 25 सितंबर को खरीदी थी नई कार, डॉक्टर मुजम्मिल के साथ फोटो

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है. इसमें कई खुलासे किए जा रहे हैं. अब शाहीन (Shaheen) की ब्रेजा कार (Brezza Car) को लेकर नया खुलासा हुआ है. शाहीन ने अपनी कार 25 सितंबर को खरीदी थी, यानी धमाके से दो महीने पहले ही शाहीन ने नई कार ली थी. शाहीन ने जब ब्रेजा कार खरीदी थी, उस वक्त का फोटो भी सामने आया है.

जिसमें मुजम्मिल शाहीन के साथ देखा गया है. फोटो में शाहीन को अब्दुल्ला के साथ कुछ खाने का डिब्बा लिए हैं, लग रहा है जैसे वह मिठाई है. शाहीन का डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई से कथित प्रेम संबंध बताया जा रहा है. मुजम्मिल एक कश्मीरी डॉक्टर हैं, जो फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था.

डॉ. शाहीन शाहिद (उम्र लगभग 40 वर्ष) एक पूर्व मेडिकल लेक्चरर हैं, जो लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थीं. शाहीन पर आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के महिला विंग (महिलाओं के संगठन) की भारतीय शाखा की कमांडर थी और महिलाओं को इसमें रिक्रूट करती थी. शाहीन को JeM सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया के निर्देश पर काम करने का आरोप है. 11 नवंबर 2025 को फरीदाबाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी ATS ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया है कि उनकी कार से AK-47 राइफल बरामद हुई.

शाहीन का डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई से कथित प्रेम संबंध बताया जा रहा है. मुजम्मिल एक कश्मीरी डॉक्टर हैं, जो फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे और JeM के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य हैं. आरोप है कि वे फिदायीन हमलों की प्लानिंग करते थे, तुर्की यात्रा पर हैंडलर्स से मिले थे. मुजम्मिल को 10 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया.

Previous articleSensex में जबरदस्त उछाल की भविष्यवाणी, 2026 तक 1.07 लाख पहुंचने की उम्मीद
News Desk

दुलकर सलमान के साथ हुई घटना पर भाग्यश्री बोरसे ने बताया पूरा किस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 14 नवंबर को रिलीज किया गया. इस फिल्म में तमाम कलाकारों के बीच एक्ट्रसे भाग्यश्री बोरसे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने अपने किरदार ‘कुमारी’ के जरिए समीक्षकों की भी तारीफ हासिल की |

थप्पड़ मारना को लेकर भाग्यश्री ने बताई पूरी बात

भाग्यश्री बोरसे ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए कुमारी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था. फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें उन्हें अपने को-स्टार दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना था. भाग्यश्री ने कहा, ”मैं इस सीन को करने के लिए तैयार नहीं थीं. मुझे अंदर से डर लग रहा था. मैं चाहती थीं कि यह नकली लगे, क्योंकि मैंने कभी किसी को मजाक में भी नहीं मारा. ऐसे में मैं सोच रही थी कि मैं ये सीन कैसे कर पाऊंगी |

वहीं दुलकर चाहते थे कि उनके चेहरे पर असली भाव आए और इसी वजह से मैंने इस सीन को आखिर में करने का फैसला लिया.” भाग्यश्री ने कहा, ”यह सीन करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन दुलकर सलमान के कारण यह चुनौती मैंने स्वीकार की और इस सीन को पूरा किया. यह सीन फिल्म में प्रभावशाली लग रहा है.”

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘कांथा’ का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है और यह 1950 के दशक के मद्रास की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह एक अभिनेता और एक निर्देशक के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते को दिखाती है. फिल्म की कहानी को दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले हाफ में किरदारों के बीच के टकराव को दिखाया जाता है, जबकि दूसरा हाफ एक मर्डर मिस्ट्री है जो दर्शकों को सस्पेंस में रखती है.फिल्म में दुलकर सलमान, समुथिरकानी, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं. राणा दग्गुबाती ने एक जांचकर्ता का किरदार निभाया है और समुथिराकानी ने भी एक अहम सपोर्टिंग रोल किया है. वहीं बता दें, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.35 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की और इसका राज बॉक्स ऑफिस पर जारी है |

फिल्म में दुलकर सलमान, समुथिरकानी, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं. राणा दग्गुबाती ने एक जांचकर्ता का किरदार निभाया है और समुथिराकानी ने भी एक अहम सपोर्टिंग रोल किया है. वहीं बता दें, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.35 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की और इसका राज बॉक्स ऑफिस पर जारी है |

सुबह की शुरुआत इस ड्रिंक से करें, BP और शुगर दोनों होंगे नेचुरली कंट्रोल

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेसर और ब्लड शुगर की बीमारी के मरीजों के संख्या बढ़ती जा रही है। डॉक्टर्स के पास जाते ही हजारों रुपये की दवाइयां लिख दिए जाती है। हालांकि घरेलू नुस्खे से भी ब्लड प्रेसर और ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। जीरा हर घर में होता है। जारी पानी जीरे के मसाले से बना एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है। ये कई तरह के रोगों में लाभकारी है। लोग आमतौर पर इसको पानी में मिलाकर पीतें हैं, जिसे जीरा पानी के नाम से जाना जाता है।

मधुमेह और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है 
पानी में जीरा मिलाकर पीने से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन उत्तेजित होता है, यह उन लोगों के लिए मददगार है जिन्हें मधुमेह है। ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है। साथ ही ये ग्लाइकोसिलेट्स हीमोग्लोबिन के स्तर को भी कम करता है। खाना खाने के बाद जीरा पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है। जीरे का पानी पेट की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है।

जीरा कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज और फैट तोड़ने वाले एंजाइम जैसे यौगिकों को स्रावित करने में मदद करता है जो आपके मेटाबोलिज्म में सुधार करते हैं। इसके साथ ही एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटी-गैस रसायन होते हैं। आपको बता दें कि जीरा पानी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो रक्तचाप को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद करती है।

Previous articleरेल कनेक्टिविटी में राजस्थान की सबसे बड़ी छलांग, बुलेट ट्रेन रूट से बढ़ेगी रफ्तार
News Desk

उमा भारती की हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात, गाय संरक्षण पर दिए अहम सुझाव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल।  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई से मिलने आई हूं। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में संगठन और अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

मुझे कार्यालय आकर अच्छा लगता है

बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती मंगलवार को मध्य प्रदेश के बीजेपी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे बीजेपी कार्यालय आकर अच्छा लगता है। मैं पहले भी बीच में एक बार कार्यलाय आई थी मैं अपने भाई और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि गाय के संरक्षण, संवर्धन के लिए समन्वय बने, कुछ दिन पहले गौ संवर्धन को लेकर विराट सभा हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए थे, कल मोहन जी से बात हुई। आज हेमंत जी से मिलने कार्यालय आई हूं संगठन, सरकार और समाज मिलकर काम करेगा तो गौ संवर्धन का विकास होगा। किसानों ने जो मांगे पारित की थी, वह हेमंत खंडेलवाल को बताई हैं।

सरकार सुझावों पर अमल करेगी

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उमा भारती से मुलाकात की जानकारी दी। खंडेलवाल ने कहा, ‘उमा भारती ने गाय को लेकर कई सुझाव दिए हैं। संगठन प्रमुख होने के नाते मुझे सुझाव दिए हैं, उनकी सभी बातों से सरकार और संगठन सहमत है। कुछ बातों पर काम भी चल रहा है। कल मुख्यमंत्री को भी सुझाव दिए थे. सरकार उनके सुझावों पर अमल करेगी, गोपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार अग्रसर है।

IPL 2026 से पहले पूर्व खिलाड़ी ने एमएस धोनी को लेकर दी चौंकाने वाली टिप्पणी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल |  आईपीएल 2025 के निराशाजनक समाप्ति के बाद, जहाँ पाँच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच प्रतियोगिता में चोटिल होने के कारण पूर्व भारतीय और चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने एक बार फिर बचे हुए सीज़न के लिए टीम का नेतृत्व किया था।

आईपीएल के अगले संस्करण के लिए फ्रेंचाइजी ने 44 वर्षीय धोनी को एक बार फिर रिटेन किया है। हालाँकि, धोनी की टीम में भूमिका को लेकर अक्सर अटकलें लगती रहती हैं। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की शुरुआत के बाद यह मुद्दा और भी ज़्यादा चर्चित हो गया, परन्तु वे अब भी फील्ड पर काफी एक्टिव नजर आते हैं।

इसी बीच पूर्व आईपीएल विजेता मोहम्मद कैफ ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी को सबस्टीट्यूशन रोल में इस्तेमाल किए जाने के विचार को खारिज कर दिया है। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर चेन्नई के लिए धोनी के प्राथमिक मूल्य से संबधित एक बड़ा दावा किया और कहा कि उनकी उपस्थिति पूरे मैच के लिए अनिवार्य है।

सलाहकार और कप्तान के रूप में धोनी की भूमिका अमूल्य: कैफ

कैफ का इस तथ्य पर केंद्रित था कि धोनी का योगदान उनके वर्तमान बल्लेबाज़ी आँकड़ों से कहीं अधिक है। उन्होंने गौर फरमाते हुए कहा कि, “धोनी वैसे भी बल्लेबाजी नहीं करते हैं। वह 20 ओवर कीपिंग और 20 ओवर कप्तानी करने के लिए खेल रहे हैं। उनका उद्देश्य है खिलाड़ियों तथा गायकवाड़ का मार्गदर्शन करना।

यह बयान इस विश्वास को रेखांकित करता है कि धोनी एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के बजाय मुख्य रूप से एक ऑन-फील्ड सलाहकार और रणनीतिक कमांडर के रूप में कार्य करते हैं। हालाँकि, रुतुराज गायकवाड़ से आधिकारिक कप्तानी संभालने की उम्मीद है। परन्तु कैफ का मानना है कि जब तक धोनी मैदान पर हैं, वह वास्तविक निर्णय लेने वाले बने रहेंगे। इसलिए उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में नहीं आँका जा सकता।

Pranav Upadhyay – Jaipur’s Fragrance Visionary Who Turned Affordability Into a Luxury Experience

0
In Jaipur — the city where colors breathe, royalty echoes, and artistry lives in every corner — a young entrepreneur is quietly rewriting the future of India’s lifestyle market. His name is Pranav Upadhyay, and his brand, Shriex Enterprises, is proving that luxury doesn’t have to be expensive — it simply has to be meaningful.
The Beginning: Passion Over Privilege
Unlike many luxury brand founders, Pranav didn’t come from a lineage of business or wealth. His journey began with something small but powerful — a personal frustration.
He loved perfumes, but hated how overpriced quality fragrances were. Instead of accepting that reality, he asked himself a question that would change everything:
“If the best is too expensive to buy, why not learn to create something even better?”
This spark led him to explore the world of perfumery — studying blends, learning scent structures, experimenting with oils, and collaborating with fragrance creators who shared his obsession.
The Birth of Shriex: A Brand Built From Curiosity
In 2021, Pranav transformed his passion into a purpose, founding Shriex Enterprises India. What began as a small perfume studio soon grew into a fast-rising lifestyle brand known across India.
Today, Shriex offers:
Long-lasting luxury perfumes
Premium Jaipuri bedsheets
Each product is crafted with one goal — to make luxury feel personal, not privileged.
Reinventing Luxury for Everyday India
Shriex perfumes quickly became popular nationwide for their refined crafting, international-quality fragrance oils, and surprising affordability. While designer brands charged exorbitant prices, Shriex proved that the same (or better) quality could be made accessible to everyone.
The brand offers two signature perfume lines:
Shriex – Luxury Made Possible
For people who want to feel premium every day without overspending.
Shriex – For Those Who Know True Luxury
Crafted for connoisseurs who appreciate rarity, complexity, and depth in fragrances.
Each bottle carries a story — of research, creativity, and Pranav’s belief that luxury should be an experience, not an expense.
Rooted in Jaipur, Inspired by India
Even as Shriex grows, its heart stays anchored in Jaipur. The addition of Jaipuri bedsheets celebrates the region’s textile legacy, while the jewellery collection blends Rajasthan’s heritage with modern aesthetics.
Pranav’s approach is simple:
Honor tradition. Add innovation. Deliver beauty.
A Brand Built, Bottle by Bottle, With Customers
What truly makes Shriex special is its human connection. Every review matters. Every order is handled with care. Every customer is treated as part of the brand’s story.
Shriex isn’t just selling perfumes or lifestyle products — it’s creating moments, memories, and a feeling of belonging.
The Vision Ahead
For Pranav Upadhyay, this journey is only beginning. His mission is clear:
“Luxury should fit into your lifestyle — not stay on your wishlist.”
With that philosophy guiding every step, Shriex Enterprises is on its way to becoming one of India’s most loved homegrown lifestyle brands.
And in the vibrant lanes of Jaipur, Pranav continues blending creativity with purpose — proving that when passion meets persistence, anything is possible.
Website www.shriex.in

 

 

PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कल, जानिए कैसे मिलेगा पैसा और क्या है जरूरी अपडेट?”

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Kisan 21st Installment: किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. पीएम किसाान निधि की 21वीं किस्‍त जारी होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. केंद्रीय मंत्री धमतरी पहुंचकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन गंभीर है. मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों के निर्धारण और आगमन मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

किसानों का इंतजार हुआ खत्म
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख तय कर दी है. देशभर के करोड़ों किसान लंबे समय से यह जानना चाह रहे थे कि उनके बैंक खाते में पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी, और अब उनका यह इंतजार लगभग खत्म हो चुका है.

सरकारी जानकारी के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर, बुधवार को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. इस बार करीब 18,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होगी, जिससे लगभग 9 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे.

दस्‍तावेज अपडेट नहीं होने पर नहीं मिलेगा पैसा
वहीं कुछ किसानों को इस बार किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, उन्हें पैसे का भुगतान रोक दिया जाएगा. अगर किसी किसान की e-KYC अधूरी है, आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, तो उनके खाते में 2,000 रुपये की यह किस्त नहीं आ पाएगी. सरकार ने किसानों को कहा है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट कर लें, ताकि किसी भी किस्त से वंचित न होना पड़े.

सलमान की वापसी! अरबाज़ खान ने बताया Dabangg 4 का बड़ा राज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दबंग 4 | सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट दबंग फ्रैंचाइज़ी में जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, अरबाज़ खान ने हाल ही में ये हिंट दिया है कि ‘दबंग 4′ (Dabangg 4) पर काम चल रहा है और ये फिल्म बनाई जाएगी. दरअसल, सलमान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दबंग 4 बनाई जाए, आख़िरकार अरबाज़ खान ने इसकी पुष्टि करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है|

दबंग 4‘ जरुर बनाएंगे: अरबाज़

हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज़ ने कहा कि दबंग 4 पाइपलाइन में है लेकिन वह इसे बनाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे. अरबाज़ ने कहा, टाइमलाइन नहीं बता सकता मगर हम इसपर काम कर रहे हैं, हम इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. हम सलमान के साथ भी डिस्कस करेंगे लेकिन ये बनेगी जरुर, ये कब होगा, ये तो नहीं जानते लेकिन ये जरुर होगा |

2010 में रिलीज हुई थी दबंग

बता दें कि दबंग फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म ‘दबंग’2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पाण्डेय के रोल में बेहद पसंद किया गया था और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा का जबरदस्त डोज़ देखने को मिला था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. जिसके बाद 2012 में दबंग 2 आई जिसका डायरेक्शन अरबाज़ खान ने किया था. इसके बाद 2019 में दबंग 3 बनी थी जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था. सलमान की बात करें तो मौजूदा समय में वह बिग बॉस 19 के अलावा दबंग डांस टूर में बिजी हैं. इसके अलावा वह अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं|
 

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, लिस्ट देखकर हैरानी होगी!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिलता है. हालांकि इस लीग में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने दम पर मैच का पासा पलटा है. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल टॉप पर कायम हैं. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चहल ने बाकी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है |

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है, 221 विकेट के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं.  2013 से IPL खेल रहे चहल ने अब तक 174 मैच खेले हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/40 रहा है. लगभग 8 की इकॉनमी और 23 से कम की औसत चहल की प्रभावशाली गेंदबाजी का सबूत है. IPL के इतिहास में वह अकेले ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने लगातार अपनी लय और कंट्रोल बनाए रखा है |

भुवनेश्वर कुमार

दूसरे नंबर पर हैं भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, जो 2011 से लीग का हिस्सा हैं. भुवी ने 190 मैचों में 198 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट 5/19 रहा है, और सबसे खास बात यह कि उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में खुद को साबित किया है. भुवी की इकॉनमी चहल से बेहतर यानी 7.69 है, जो उनकी सटीक लाइन-लेंथ का प्रमाण है |

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज सुनील नरेन 192 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत है बल्लेबाजों को पढ़ने की कला और लगातार टाइट गेंदबाजी. 6.79 की शानदार इकॉनमी के साथ नरेन ने IPL इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है. 2012 से लगातार KKR के साथ जुड़े नरेन टीम की बॉलिंग का सबसे भरोसेमंद चेहरा रहे हैं|

पीयूष चावला

चौथे स्थान पर हैं पीयूष चावला, जिनके नाम 192 विकेट दर्ज हैं. चावला IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और 2008 से लगातार लीग का हिस्सा रहे हैं. चावला ने CSK, KKR, KXIP और MI के लिए खेलते हुए अपनी गुगली और तेज स्पिन से कई बल्लेबाजों को चकमा दिया |

आर अश्विन

वहीं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर आर अश्विन, जिन्होंने 187 विकेट झटके हैं. उनकी गेंदबाजी का स्टाइल भले ही IPL में थोड़ा अलग हो, लेकिन अनुभव के दम पर वह हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं. अश्विन की स्मार्ट बॉलिंग, कैरम बॉल और लाइन-लेंथ उन्हें हमेशा खास बनाती है |

IAF के विमान दुबई में दिखाएंगे ताकत, रक्षा राज्यमंत्री की कई कंपनियों से हाई-लेवल मीटिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने सोमवार उम्मीद जताई कि दुबई एयर शो, 2025 में विदेशी खरीदार हल्के लड़ाकू विमान तेजस में जबर्दस्त रुचि दिखाएंगे।

इस एयर शो का आयोजन अल मकतूम हवाई अड्डे पर 17 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। इंडिया पवेलियन में बोलते हुए एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि इस एयर शो में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाती है।

पहले भी भाग ले चुका है तेजस
उन्होंने बताया कि यूएई अधिकारियों के अनुरोध पर तेजस और सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम को यहां भेजा गया है। हमारा उनके साथ रणनीतिक और सेवा दोनों स्तरों पर बहुत अच्छा सहयोग है। तेजस पहले भी यहां आ चुका है और इसमें भाग ले चुका है। इसमें लोगों की रुचि जबर्दस्त थी। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष का प्रदर्शन न केवल स्थानीय लोगों की, बल्कि विजिटर्स की भी बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

200 तेजस विमान खरीदेगी भारतीय वायुसेना
उप-प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना लगभग 200 तेजस विमान खरीद रही है और इतने बड़े पैमाने पर विमानों का शामिल होना भी अंतरराष्ट्रीय साझीदारों के लिए मजबूत संदेश है। उन्हें यकीन है कि इससे यहां भी काफी रुचि पैदा होगी।

दुबई एयर शो का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाता है और इसे दुनिया के प्रमुख एयरोस्पेस आयोजनों में से एक माना जाता है। इसमें 150 देशों से 1,500 से अधिक एग्जीबिटर्स और 1,48,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ भाग लेते हैं। हिस्से लाने वालों में बाम्बार्डियर, दासौ एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लाकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी वैश्विक विमानन कंपनियां शामिल होती हैं।