ओडिया संगीत की दुनिया के मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर का 34 साल की कम उम्र में निधन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली : ओडिया संगीत की दुनिया के मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर का 34 साल की कम उम्र में निधन हो गया। सोमवार शाम यह दुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे फिल्म और मनोरंजन उद्योग को स्तब्ध कर दिया। उनके सुर जिन्होंने लाखों दिलों को छुआ, अब हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और संगीत प्रेमी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार पल साझा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य जटिलताओं के चलते अस्पताल में भर्ती
डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन सागर का निधन मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुआ। 14 नवंबर को उन्हें गंभीर हालत में AIIMS, भुवनेश्वर लाया गया था। मेडिकल जांच में सामने आया कि उनके कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके इलाज के बावजूद, सोमवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां ने उठाए गंभीर आरोप
ह्यूमन सागर की मां, शेफाली, ने उनके मैनेजर और इवेंट आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें स्टेज पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि यह उनकी सेहत के लिए बेहद जोखिम भरा था।

ओडिशा संगीत को दी नई पहचान
ह्यूमन सागर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्क तू ही तू के टाइटल ट्रैक से की थी। इसके बाद उनके गाए सैकड़ों गाने, जैसे कि एल्बम निश्वासा, बेखुदी, तुमा ओठा तले और चेहरा, सुपरहिट साबित हुए। उनकी आवाज़ में दर्द और भावनाओं की गहराई थी, जिसने उन्हें ओडिशा के लगभग हर घर में पहचान दिलाई। उनके जाने से संगीत प्रेमियों के दिल में एक बड़ा खालीपन छा गया है।

रबाडा के साथ आएगा ये तेज़ गेंदबाज, भारत की टीम के लिए बढ़ा खतरा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए 22 नवंबर से शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट किसी फाइनल से कम नहीं है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत को सीरीज ड्रॉ करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने ठीक मैच से पहले भारत की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।

लुंगी नगिडी की हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री

कोलकाता में पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीकी खेमे में तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की एंट्री हो गई है। नगिडी आज सुबह दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता पहुंचे और अब वे गुवाहाटी टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। पहले टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहे नगिडी की वापसी प्रोटियाज गेंदबाजी अटैक को और घातक बना रही है। कोलकाता टेस्ट में कागिसो रबाडा भी नहीं खेले थे, नगिडी की उनके साथ प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया था।

गुवाहाटी की पिच आम तौर पर स्पिन के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ घरेलू मैचों में यहां तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती मदद मिली है। अगर पिच में थोड़ी भी नमी रही तो नगिडी जैसे 145+ किमी/घंटा गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

Previous articleपिपरिया के आयुष घुरका की पहल “ट्यूटर-ओलॉजी” ने बदली ऑनलाइन शिक्षा की दिशा, अब 5+ देशों के छात्र कर रहे हैं भारतीय शिक्षकों से अध्ययन
News Desk

अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट्स जो आपको जानने चाहिए

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Red Fort Blast Update: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास बीते सोमवार (10 नवंबर) को कार में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. जबकि कई घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है. इस बीच जांच एजेंसियां जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली एनसीआर, यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है. जिससे हर दिन नए खुलासे और गिरफ्तारियां हो रही हैं. चलिए जानते हैं इस कार बम धमाके के मामले में अब तक क्या कुछ कार्रवाई हुई. जानते हैं दिल्ली ब्लास्ट के 10 बड़े अपडेट्स.

1.दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी डॉ. उमर के साथी जसीर बिलाल वानी को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया. जहां मंगलवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

2. जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि दिल्ली में धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी हमास की तर्ज पर ड्रोन और छोटे रॉकेट से हमला करने की तैयारी कर रहे थे. पूछताछ में आतंकी दानिश ने इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

3. उधर इस हमले का केंद्र रही फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर भी लगातार सख्ती हो रही है. अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ओखला स्थित दफ्तर में छापेमारी की गई है. यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी को मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश किया जाएगा. उसके ऊपर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.

4. वहीं अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ निसार की पत्नी और बेटी को हाउस अरेस्ट किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 10 MBBS छात्रों के मोबाइल जब्त किए हैं. साथ ही उनके यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है.

5. अल फलाह यूनिवर्सिटी में उमर के हॉस्टल के 13 नंबर कमरा से मिले अमोनियम नाइट्रेट के ट्रेसेज. फोरेंसिक जांच के आधार पर पता चला कि उमर ने कमरे में या तो स्टॉक के रूप में, परीक्षण बैचों में, या बम के घटकों को इकट्ठा करते समय यह सामग्री जमा की होगी.

6. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या डॉ. अदील ही पूरे मॉड्यूल का मेन लिंक था? पाकिस्तान से आए ड्रोन और 40 किलो RDX के साथ सफेदपोश नेटवर्क का खुलासा हुआ है. उधर पंजाब पुलिस भी सहारपुर में तलाशी अभियान चला रही है. क्योंकि यहां पाकिस्तान की ड्रोन साजिश का लिंक मिला है.

7. इसके साथ ही शाहीन परवेज का विदेश दौरा भी एटीएस के जांच के घेरे में आ गया है. दोनों ने सऊदी, तुर्किए और मालदीव का दौरा किया था. अब एटीएस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस दौरान इन देशों सक्रिय रिक्रूटर या कट्टरपंथी प्रीचर के साथ इनका संपर्क हुआ था.

8. आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी के साथियों से पूछताछ से पता चला कम से कम तीन सालों से देश में हमले साजिश रची जा रही थी. मुजामिल और अदील टेलीग्राम के जरिए अबू अकाशा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थे और 2022 में तुर्की में दो इस्लामवादियों से मिले थे. जिनकी पहचान केवल मोहम्मद और उमर के रूप में हुई.

9. फरीदाबाद-दिल्ली मॉड्यूल ने व्हाइट कॉलर टेरर का खतरनाक अध्याय का पता चला है. जांच में सामने आया है कि फोन, लैपटॉप, डिजिटल नेटवर्क, एन्क्रिप्टेड चैट और क्लाउड-आधारित कट्टरपंथ प्रशिक्षण सबसे बड़ा हथियार था.

10. ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि बांग्लादेश गए बिना ही आरोपियों को MBBS की डिग्री मिल गई थी.

हार्ट अटैक के बाद भी होश में रहीं सुष्मिता सेन, जानें क्यों नहीं लिया एनेस्थीसिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन | मिस यूनिवर्स 1994 और फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे प्रेरणादायक हस्तियों में से एक हैं। रेनी और अलीसा सेन की एकल माँ होने के नाते, उनका जीवन और पितृत्व तथा नारीत्व पर उनके विचार हमेशा से ही उनके प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। हाल ही में सेफएजुकेट की संस्थापक दिव्या जैन के साथ एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में सुष्मिता सेन ने अपने जीवन के कई पहलुओं पर खुलकर बात की, जिसमें परवरिष, दिल का दौरा पड़ना और उनकी क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ शामिल है।

जीवन के प्रति सुष्मिता का दृष्टिकोण

27 फरवरी 2023 को दिल का दौरा पड़ने के गंभीर अनुभव को याद करते हुए सुष्मिता ने जीवन के प्रति अपने अटूट सकारात्मक दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने पॉडकास्ट पर कहा, ‘जब आपको दिल का दौरा पड़ता है और आप उस दौरान होश में होते हैं, तो आपको पता चलता है कि आप जीवन के दूसरे छोर पर पहुँचने के कितने करीब पहुंच गए हैं।’ वह मानती हैं कि एक बार जब आप इस अनुभव से पार पा लेते हैं तो आपको यह भी एहसास होता है कि आप अभी भी कितनी दूर हैं। उनका मानना ​​था कि उनके बचने का कोई न कोई कारण जरूर था, इसलिए इस बारे में उदास होने का कोई मतलब नहीं है। अपने जीवन के मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बस आगे बढ़ना जानती हूं। मेरे मन में सब कुछ क्षणभंगुर है।’

जब एक्ट्रेस को पड़े स्टेंट

सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि दिल का दौरा पड़ने के दौरान और उसके बाद की स्टेंट प्रक्रिया के दौरान वह पूरी तरह से होश में थीं। स्टेंट एक ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें अवरुद्ध कोरोनरी धमनी को खोलकर रक्त प्रवाह बहाल किया जाता है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें बेहोश होना पसंद नहीं है, और उनका मानना ​​है कि यही एक कारण है कि मैं हार्ट अटैक से बच पाई। उन्होंने एनेस्थीसिया लेने से इनकार कर दिया और डॉक्टरों से खास तौर पर दर्द को कम न करने के लिए कहा। वह पूरी प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह सचेत रहीं और अपने डॉक्टरों से लगातार बातचीत करती रहीं।

‘आर्या’ के सेट पर वापसी का जुनून

जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब वह अपनी सफल सीरीज ‘आर्या’ की शूटिंग के बीच में थीं। सुष्मिता सेन ने बताया कि उनकी पूरी टीम जयपुर में उनका इंतज़ार कर रही थी। वह अपनी जिम्मेदारी को लेकर बेहद सजग थीं, उन्हें पता था कि अगर वह जल्दी सेट पर नहीं पहुंचीं तो शूटिंग नहीं हो पाएगी, क्योंकि वह शो की मुख्य कलाकार थीं। उन्हें यह भी पता था कि सैकड़ों क्रू मेंबर्स की दिहाड़ी का भार उनके कंधों पर है। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बावजूद, उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर 15 दिन बाद ही वापस सेट पर जाने की इजाजत मिली। सुष्मिता सेन अब स्वस्थ हैं और आखिरी बार 2024 के अंत में रिलीज हुई ‘आर्या 3’ में नजर आई थीं।

गौतम गंभीर का अप्रत्याशित कदम, कोलकाता पिच विवाद के बाद मचा हलचल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया था. चूंकि यह मुकाबला मात्र ढाई दिनों में समाप्त हो गया था, इसके कारण ईडन गार्डन्स की पिच और क्यूरेटर की जमकर आलोचना भी हुई. कई सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गज खिलाड़ियों ने पिच की आलोचना की, लेकिन गौतम गंभीर ने सबको चौंकाते हुए पिच का समर्थन किया था.

पिच क्यूरेटर से गले मिले गौतम गंभीर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. मगर उससे पहले टीम इंडिया ने 18 नवंबर को कोलकाता में वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन किया. इस अभ्यास सत्र के दौरान जब कोच गौतम गंभीर मैदान पर आए, तो वो पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गले मिलते दिखे. इससे पहले गौतम गंभीर ने कोलकाता की पिच और क्यूरेटर मुखर्जी के बचाव में आकर कहा था कि, “हम इसी तरह की पिच चाहते थे. मुझे लगता है क्यूरेटर ने काफी सपोर्ट दिखाया, हम ऐसी ही पिच कंडीशन चाहते थे, मगर जब अच्छा नहीं खेलते तो ऐसे परिणाम आते हैं.”

इसके अलावा गंभीर ने यह भी कहा कि पिच कैसी भी रही हो, 124 रनों का टारगेट चेज किया जा सकता था. गंभीर ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा था. उनका कहना था कि अच्छा डिफेंस और संयम से बैटिंग करके बल्लेबाज रन बना सकते थे. दूसरी ओर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर पिच के संदर्भ में गौतम गंभीर के समर्थन में बयान दे चुके हैं. गावस्कर का कहना था कि पिच में बहुत ज्यादा खराबी नहीं थी और 124 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर ढेर हो गई थी.

Previous articleराजस्थान पर्यटन प्री समिट 27 नवंबर को, वर्षभर पर्यटन सीजन बनाने पर मंथन
Next articlePM Kisan Yojana: रकम आने से पहले बड़ी जानकारी, कृषि मंत्री ने किया समय का खुलासा
News Desk

हर 8 मिनट में 1 बच्चा लापता… SC चिंतित, सरकार को 9 दिसंबर तक का टाइम दिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: देशभर में लापता बच्चों (Missing Children) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फिर चिंता जताई है. जस्टिस बीवी नागरत्ना (Justice BV Nagarathna) ने कहा है कि लापता बच्चों का मामला गंभीर मुद्दा है. सुप्रीम कोर्ट ने एक न्यूज रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की.

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि देश में हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है. कोर्ट ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 9 दिसंबर तक समय दिया. मामले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का समय दिया. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि देश में गोद लेने की प्रक्रिया जटिल है और केंद्र से इस प्रक्रिया को सरल बनाने को कहा है.

Previous articlePM Kisan Yojana: रकम आने से पहले बड़ी जानकारी, कृषि मंत्री ने किया समय का खुलासा
Next articleबिहार में राजनीतिक हलचल: JDU स्पीकर पद छोड़ने के लिए तैयार, BJP के सामने रखी बड़ी शर्त
News Desk

‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे के घर में भीषण आग, एक्टर की वर्तमान हालत जानें

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शिव ठाकरे | एक दुखद घटना में ‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे के गोरेगांव वाले घर में आग लग गई। वायरल भयानी ने एक्टर के घर का एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिव ठाकरे की हालत कैसी है। घर के अंदर के विजुअल्स शेयर किए और ऐसा लग रहा था कि बहुत भयंकर आग लग गई थी, जिससे प्रॉपर्टी को बहुत नुकसान हुआ है। वीडियो में फायर ब्रिगेड की टीम घर के अंदर आग लगने का कारण पता लगा रही है और जांच में जुटी हुई है। इतना ही नहीं एक्टर की टीम के एक ऑफिशियल नोट के मुताबिक, इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

आग से बाल-बाल बचे शिव ठाकरे

वायरल भयानी ने भी एक्टर के बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि शिव ठाकरे सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आग ने कोल्टे पाटिल वर्वे बिल्डिंगमें उनके घर को प्रभावित किया। शिव ठाकरे की टीम ने भी इस घटना के बारे में एक स्टेटमेंट जारी किया। ऑफिशियल नोट में उन्होंने शेयर किया, ‘@shivthakare9 को आज सुबह एक हादसा झेलना पड़ा क्योंकि कोल्टे पाटिल वर्वे बिल्डिंग में उनके मुंबई घर में आग लग गई। एक्टर को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घर को नुकसान हुआ है!’ शिव ठाकरे घटना के समय मुंबई में नहीं थे और कल ही वह शहर लौटे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मुंबई वापसी।’

शिव ठाकरे कौन हैं?

शिव ठाकरे ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक-एक रियलिटी शो करके अपनी एक अलग जगह बनाई है। रोडीज से लेकर बिग बॉस मराठी और फिर हिंदी वर्शन से उन्हें शानदार पॉपुलैरिटी और दर्शकों से  प्यार मिला। शिव को खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में उनके काम के लिए भी जाना जाता है।

एक्टर अपनी निजी लाइफ को लाइमलाइट से रखते हैं दूर

प्रोफेशनल कामों के अलावा शिव अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं, लेकिन कुछ समय पहले अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अफवाहों पर बात करते हुए टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में, शिव ने साफ किया कि वह अपनी प्राइवेट लाइफ को लो-की रखना पसंद करते हैं। इस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ चीजें प्राइवेट रखना मुझे बहुत पसंद है। बाकी आप तय कर लो पर मैं खुश हूं।’ बता दें कि हाल ही में शिव ठाकरे एक म्यूजिक वीडियो ‘राज राज नाचन’ में दिखे थे। इसमें शिव के साथ रश्मि देसाई हैं।

गलती से भी न खाएं ये चीजें, पथरी का दर्द कर देगा बेहाल

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते पथरी की परेशानी आम हो गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे खाने में कुछ ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो पेट में जमा होकर पथरी को निमंत्रण दे सकते हैं। ऐसे में आपको ये जानना जरुरी है कि पथरी से बचने और उसे खत्म करने के लिए हमें कैसी डाइट लेना चाहिए।

क्या होती है पथरी?
पथरी क्या होती है? दरअसल, जब हमारे पेट में आॉक्जालेट, कैल्शियम जैसे क्रिस्टल्स इकट्ठा होकर जमा हो जाते हैं, तो एक गठान जैसी संरचना बनने लगती है, ये ठीक पत्थर की तरह समान दिखती है। जिसे पथरी कहते हैं। पथरी की समस्या अधिकतर किडनी में होती है, इसलिए इसे किडनी स्टोन कहा जाता है।

मानें तो पथरी होने पर शराब बिलकुल नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा नट्स खाने से बचें, क्योंकि यह स्टोन को बढ़ने में मदद करते हैं। जो लोग पथरी की समस्या से परेशान हैं उन्हें अंडा, मांस, मछली अवॉइड करना चाहिए।

पथरी में क्या खाएं?

  • पथरी की समस्या से बचने के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए। पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए।
  • जिन लोगों को किडनी स्टोन है, तो वह इसे बढ़ने से रोकने के लिए हाई फाइबर वाली चीजें खाएं, इससे स्टोन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
  • किडनी स्टोन से बचने के आप डाइट में साइट्रिस एसिड वाले फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसंबी खा सकते हैं।
  • किडनी स्टोन की समस्या से परेशान होने पर नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है। ये पथरी में फायदेमंद है।
  • पथरी में फलीदार सब्जियां भी खा सकते हैं। बेल के फल, बेल की पत्तियां, जंगली गाजर, शुगर बीट जैसी जड़ी बूटी पथरी बनने से रोकती हैं, इनका काढ़ा बनाकर सेवन करें।
  • गन्ने का जूस भी किडनी स्टोन को रोकता है, पथरी की तकलीफ में ये फायदेमंद है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले जगदीप धनखड़, शपथ ग्रहण के बाद पहली बार औपचारिक मुलाकात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) से मुलाकात की है। बता दें कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ये दोनों की पहली औपचारिक मुलाकात (Formal Meeting) है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद इस पद के लिए चुनाव हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आलीशान उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने वाले पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दोपहर राधाकृष्णन से मुलाकात की। सितंबर में सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से यह दोनों की पहली मुलाकात है। जगदीप धनखड़ ने आखिरी बार राधाकृष्णन से राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुलाकात की थी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मौलाना आजाद रोड स्थित उपराष्ट्रपति निवास में रहते थे। लगभग दो साल पहले, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव उनका नया आधिकारिक निवास बन गया। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 एकड़ में फैली इस संपत्ति के पहले निवासी थे।

Previous articleजहरीली शराब कांड : 5 साल बाद मिला न्याय, 14 दोषियों को 10-10 साल की सजा और 17.73 लाख का जुर्माना!
Next articleजापानी लड़की को एआई से हुआ प्यार, फिर कर ली शादी, नाम रखा क्लॉस
News Desk

जर्मनी की तूफ़ानी जीत! स्लोवाकिया को 6–0 रौंदकर पक्की की 2026 विश्व कप की टिकट

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

2026 विश्व कप के लिए यूरोपियन क्वालीफायर  एक उतार-चढ़ाव भरे दिन में बदल गए, जहां जर्मनी ने लीपज़िग  में स्लोवाकिया को 6-0 के स्कोर के साथ हराकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली, इस तरह से शुरुआत में उनकी स्थिति अच्छी नहीं रही. इससे पहले, ग्रुप में जर्मनी ने ब्रातिस्लावा (Bratislava) में 2-0 से हारकर दुनिया को चौंका दिया था, जो विश्व कप क्वालीफायर में घर से बाहर उनकी पहली हार थी. लीपज़िग में, उन्होंने न केवल अपनी जीत का परचम लहराया, बल्कि ग्रुप ए में टॉप पर अपनी स्थिति को और भी मज़बूत कर लिया, जिससे उनके अन्य विपक्षी उनसे आगे नहीं बढ़ पाए|

जर्मनी ने स्लोवाकिया को हरा 2026 विश्व कप में मारी एंट्री

कोच जूलियन नागल्समैन  के मार्गदर्शन में जर्मनी की विश्व मंच पर वापसी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. स्लोवाकिया से शुरुआती हार के बाद, डेविड हैंको और डेविड स्ट्रेलेक  जैसे गोलकीपरों के साथ, राष्ट्रीय टीम ने अपने विरोधियों के लिए विनाशकारी खेल दिखाया |

लीपज़िग में उनके शानदार प्रदर्शन ने दिखाया कि उनके पास आक्रामक और डिफेंसिव पावर का ऐसा मिश्रण है जो बहुत दुर्लभ है और ज़्यादातर टीमें ऐसी बेहतरीन साझेदारी हासिल नहीं कर पाई हैं. यह परिणाम न केवल जर्मनी को उत्तरी अमेरिका में होने वाले 2026 विश्व कप के लिए योग्य बनाता है, बल्कि यूरोपियन विपक्षियों के लिए भी यह संकेत देता है कि अगर वे सही लय हासिल कर लेते हैं, तो वे एक मज़बूत टीम बने रहेंगे. लेरॉय साने को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया |

अन्य मैचों के हाल

उत्तरी आयरलैंड के कड़े, अनुशासित और मज़बूत खेल ने उन्हें लक्ज़मबर्ग को 1-0 के मामूली अंतर से हराकर टूर्नामेंट में बने रहने में मदद की. पोलैंड ने किकऑफ़ से लेकर अंतिम सीटी तक चले एक बेहद रोमांचक मैच में माल्टा को 3-2 से आसानी से हरा दिया, जबकि क्रोएशिया ने न केवल स्कोर बराबर किया, बल्कि एक बार फिर गोल करके मोंटेनेग्रो को 3-2 से हरा दिया |

यह एक ऐसा मैच था जिसने क्वालीफाइंग अभियान के उतार-चढ़ाव और उसकी बेतरतीबी को पूरी तरह से दर्शाया. कई टीमों के पास अभी भी प्लेऑफ़ में पहुंचने का मौका है, क्योंकि आखिरी मैच बस आने ही वाले हैं और बड़े नाटकीय मुक़ाबलों की उम्मीद है |