7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsरोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस बल्लेबाज ने पहली...

रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस बल्लेबाज ने पहली बार किया कब्जा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईसीसी |  आईसीसी की रैंकिंग में एक बार फिर से भयंकर बदलाव नजर आ रहा है। टीम इंडिया के स्टार ​बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पहले नंबर की कुर्सी छिन गई है। अब नए बल्लेबाज ने टॉप पर कब्जा कर लिया है। हालांकि रोहित और पहले नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। इस बार की रैं​किंग में कई सारे उलटफेर नजर आ रहे हैं। बाबर आजम को भी इस बार हल्का सा फायदा हुआ है। 

डेरिल मिचेल बने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंंबर एक बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारकर टॉप की कुर्सी पर अपना नाम लिखवा लिया है। डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने का काम किया था। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन 119 रनों की पारी खेली थी। यही व​जह है कि वे दो स्थान आगे पहुंच गए हैं। अब डेरिल मिचेल की रैंकिंग बढ़कर 782 हो गई है। ये उनकी आलटाइम हाई रेटिंग हैं। खास बात ये भी है कि मिचेल पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं। 

रोहित शर्मा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित शर्मा की रेटिंग 781 है। यानी डेरिल मिचेल और रोहित शर्मा की रेटिंग में केवल एक ही अंक का अंतर है। जो अगली रैंकिंग तक खत्म हो सकती है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 764 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 और विराट कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं। 

बाबर आजम को भी हल्का सा फायदा

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 622 की रेटिंग के सथ नंबर 6 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। वहीं आयरलैंड के हैरी टैक्टर ने भी एक स्थान की छलांग मारी है। वे 708 की रेटिंग मे साथ नंबर सात पर हैं। भाारत के श्रेयस अय्यर अब 700 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर पहुंच गए हैं, उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ है। श्रीलंका के चरित असलंका तीन स्थान के नुकसान के साथ नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। शे होप अभी भी नंबर 10 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। 

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...