डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों का किया खंडन, कही ये बात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार (Congress government) को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लग रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद कैबिनेट फेरबदल और वरिष्ठ नेता शिवकुमार (Shivkumar) के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। अब डिप्टी सीएम शिवकुमार ने पार्टी की प्रदेश इकाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों को रविवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं।

सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि फेरबदल का निर्णय पूरी तरह सीएम सिद्धरमैया का विशेषाधिकार है और यह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कर्नाटक में 100 नए कांग्रेस कार्यालयों के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास दिल्ली आए थे।

नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा, ‘‘शिलान्यास समारोह और कई अन्य कार्यक्रम होने वाले हैं। यह सब कौन संभालेगा? मुझे ही करना है। मैं (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से) इस्तीफा देने की बात क्यों कहूंगा? अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की सेवा के लिए समर्पित हूं और मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे पूरा करता हूं। मैं इस्तीफे की धमकी देकर पार्टी को ब्लैकमेल नहीं करता हूं।’’

शिवकुमार ने इन अटकलों को मीडिया की उपज बताया और कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को ब्लैकमेल करने वाला नहीं हूं। मैंने इस पार्टी को खड़ा किया है और इसके लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा। हमारी पार्टी 2028 में (कर्नाटक में) सत्ता में वापसी करेगी।’’

Previous articleजुए में हारा पत्नी, 8 लोगों ने किया रेप, जान लेने के लिए डाला तेजाब; पीड़िता की कहानी
Next article299 सालों का इतिहास: क्यों जयपुर को ‘दुनिया का पहला प्लान्ड सिटी’ कहा जाता है?
News Desk

मुंबई इंडियंस से बाहर होते ही अर्जुन तेंदुलकर का धमाका, जड़ डाली शानदार सेंचुरी!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नई दिल्ली | महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में एक खास उपलब्धि को हासिल किया है. गोवा की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दौरान विकटों का शतक पूरा किया. पिता की तरह अर्जुन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते हैं. हालांकि सचिन जैसी बल्लेबाजी नहीं करते लेकिन गोवा के लिए डेब्यू रणजी मैच में उन्होंने शतक जमाया था| 

अर्जुन ने 2022/23 सीजन से पहले गोवा की टीम जॉइन की थी और तब से उनके लिए खेल रहे हैं. अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए 2020/21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था. अगले सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और एक साल बाद उन्होंने गोवा का रुख किया. गोवा और मुंबई के अलावा अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए भी सीनियर क्रिकेट खेला है. इस गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपना सारा जूनियर क्रिकेट मुंबई के लिए खेला है. उन्होंने भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है|

अर्जुन तेंदुलकर की बड़ी उपलब्धि

अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करते हुए एक खास मुकाम हासिल किया. इस लेफ्ट-आर्म पेसर ने हरविक देसाई को 45 रन पर आउट कर अपना 100वां विकेट पूरा किया. उन्होंने सीनियर क्रिकेट में अपना पहला विकेट जनवरी 2021 में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए अपने डेब्यू मैच में लिया था. अर्जुन ने मुंबई के लिए केवल एक सीनियर मैच खेला. उन्होंने दिसंबर 2022 में राजस्थान के खिलाफ गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. अर्जुन ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाया. उनके पिता ने भी अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत शतक से की थी|

अर्जुन ने रणजी डेब्यू से एक महीने पहले आंध्र प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू किया था. 26 साल के अर्जुन के पास फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 48 विकेट हैं. उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में 25 बल्लेबाजों को आउट किया है. अर्जुन के पास टी20 में 27 विकेट हैं.|

मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन का करियर

अर्जुन ने आईपीएल 2021 के मिनी-ऑक्शन में अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस (MI) को जॉइन किया. MI ने उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा-ऑक्शन में 30 लाख रुपये में फिर से साइन किया. उन्होंने आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में भी उन्हें उसी कीमत पर फिर से साइन किया. अर्जुन ने 2023 में आईपीएल में डेब्यू किया और उस सीजन में 4 मैचों में 3 विकेट लिए. उन्होंने आईपीएल 2024 में केवल एक मैच खेला. आईपीएल 2025 में वह बेंच पर ही रहे. अब उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है और वह आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे|

Previous articleजिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो…लालू के पारिवारिक विवाद पर BJP का तंज
Next articleराजस्थान की प्रदूषित नदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—20 लाख लोग हो रहे प्रभावित
News Desk

पति को घर में बंद कर पत्नी ने लगा दी आग, चीखता रहा शख्स

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कटिहार: बिहार के कटिहार के अरगरा चौक मोफरगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने पति को घर में बंद किया और घर में आग लगा दी. आग की लपटों से घिरा पति जोर-जोर से चिल्लाने लगा. शोर सुनकर गांववाले दौड़े आए और आग बुझाई. इस बीच, पति बुरी तरह झुलस चुका था. गांववालों ने तत्काल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया.

आरोपी पत्नी का नाम कल्याणी देवी है. उसने पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित की पहचान पंकज पोद्दार के रूप में हुई है, जो उर्दू मध्य विद्यालय शरीफगंज में सरकारी शिक्षक हैं. घटना के समय पंकज घर के अंदर मौजूद था. बाहर से लगी आग इतनी तेजी से भड़क उठी कि उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला.

जैसे ही लोगों ने घर से धुएं और ऊंची लपटें निकलते देखीं, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी. दरवाजा टूटते ही सामने का दृश्य बेहद भयावह था. पंकज पोद्दार आग की लपटों से घिरा हुआ था और बुरी तरह झुलस चुका था. पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के अनुसार, पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्नी कल्याणी देवी के व्यवहार पर भी संदेह जताया. उनका कहना है कि आग लगाने के बाद कल्याणी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपने ऊपर पानी डाल लिया, ताकि ऐसा लगे कि वह खुद भी आग से बचने की कोशिश कर रही थी. इससे उसकी भूमिका और संदेह के घेरे में आ गई है.

जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो…लालू के पारिवारिक विवाद पर BJP का तंज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के भीतर मचे विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने के फैसले ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. मामला जैसे-जैसे बढ़ रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.

बीजेपी ने सबसे तीखा हमला बोला. पार्टी की तरफ से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “बिहार की जनता ने RJD को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया. जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए… अगर ये लोग सत्ता में आ जाते तो बिहार की बहन-बेटियों का क्या हाल होता.” बीजेपी के इस बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है.

उधर, एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन रोहिणी भी मेरा परिवार है. किसी भी परिवार में तनाव होने पर कितना दर्द होता है, मैं समझ सकता हूं. ससुराल ही बेटी का एकमात्र घर है – यह सोच मैं नहीं मानता. रोहिणी जो महसूस कर रही हैं, वह पीड़ा मैं समझ पा रहा हूं. उम्मीद है कि सब जल्द ठीक होगा.” जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने विवाद को पारिवारिक मामला बताते हुए कहा, “यह उनका निजी विषय है. इस पर राजनीतिक टिप्पणी उचित नहीं. इतना बड़ा परिवार है, ऐसी स्थिति का बनना दुखद है.” चौधरी ने साफ कहा कि यह RJD के लिए भी असहज स्थिति है.

इस बीच, राबड़ी देवी के भाई और रोहिणी के चाचा साधु यादव ने भी खुलकर पक्ष रखा. उन्होंने कहा, “रोहिणी परिवार की बड़ी बेटी है. अगर किसी ने उनके साथ गलत कहा है तो वह गलत है. वह अपने घर में रहने वालों पर आपत्ति उठाने का पूरा अधिकार रखती है. अगर कोई बाहरी व्यक्ति घर में रह रहा है और समस्या पैदा कर रहा है, तो उसे बाहर निकालने का अधिकार रोहिणी को है.”

रोहिणी आचार्य की इस नाराजगी और उसके इर्द-गिर्द उठे इन बयानों ने लालू परिवार के अंदरूनी मतभेदों को पहली बार इतने खुले तौर पर सामने ला दिया है. राजनीतिक हलकों में भी यह चर्चा तेज है कि यह विवाद आने वाले दिनों में RJD और उसके नेतृत्व की छवि पर किस तरह का असर डालेगा.

मुंबई में गैस पाइपलाइन को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में CNG पंप बंद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई: मुंबई और ठाणे में सीएनजी (CNG) की सप्लाई अचानक बाधित हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि ये समस्या GAIL की मुख्य गैस पाइपलाइन को हुए नुकसान के कारण हुई है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वडाला स्थित MGL के सिटी गेट स्टेशन (CGS) पर गैस की आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही. इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कई सीएनजी पंपों पर सप्लाई रुक गई. प्रभावित सीएनजी पंपों में वे स्टेशन भी शामिल थे, जो विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए सीएनजी सप्लाई करते थे.

मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ मानी जाने वाली बसें, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियां मुख्य रूप से MGL की ओर से आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी पर निर्भर रहती हैं. आपूर्ति बाधित होते ही इन वाहनों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों को ईंधन सप्लाई करने वाले कई पंप भी बंद हो गए, जिससे ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कई ड्राइवरों ने शिकायत की कि उन्हें सीएनजी के लिए घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा, जबकि शहर के कई हिस्सों में सीएनजी स्टेशन पूरी तरह से बंद दिखाई दिए. इस बीच, MGL ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपयोगकर्ताओं को पिप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई जारी रहेगी. गैस की उपलब्धता में कमी के दौरान, आवासीय क्षेत्रों में लोगों को असुविधा से बचाने के लिए PNG की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है. यह सुनिश्चित किया गया कि घरों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित न हो.

वहीं, MGL ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को स्थिति सामान्य होने तक अस्थायी रूप से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की सलाह दी है. क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए GAIL और MGL की तकनीकी टीमों को तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया. विशेषज्ञों के अनुसार, यह पाइपलाइन RCF परिसर के भीतर क्षतिग्रस्त हुई थी.

बिहार की हार पर कांग्रेस में रार, राशिद अल्वी बोले- कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली. बिहार चुनाव (Bihar elections) में हार (defeat) के बाद आरजेडी (RJD) में पहले से सिर फुटव्वल जारी है. अब चुनाव नतीजे को लेकर कांग्रेस (Congress ) के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गई है और बगावत के सुर फटने लगे हैं. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (Rashid Alvi) ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.

साथ ही उन्होंने बीजेपी पर इस चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है.

‘संगठन को किया जाए मजबूत’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने बिहार में मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने बिहार चुनाव में काले धन का इस्तेमाल किया है, लेकिन विपक्ष-खासतौर पर कांग्रेस को आत्ममंथन और ये विचार करने की जरूरत है कि संगठन को मजबूत किया जाए.

‘नेताओं के मैनस्ट्रीम में लाना होगा’
अल्वी ने पार्टी हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की कमजोरी ही हार का मुख्य कारण है, न कि केवल बीजेपी की ताकत. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं है और इसके लिए कई नेताओं को मैनस्ट्रीम में लाने की जरूरत है. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.’

बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. 2020 में उसे 19 सीटें मिली थीं जो इस बार घटकर 6 रह गई हैं. कांग्रेस का ग्राफ नीचे गिरने से महागठबंधन या इंडिया ब्लॉक की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं. पार्टी के अंदर कई नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, हाल ही में संपन्न हुई बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी-कांग्रेस नेतृत्व महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं, जबकि एनडीए ने 202 सीटों के साथ सत्ता में शानदार वापसी की है.

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की एक और बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से जसिर बिलाल वानी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एआईए) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है, जिसे इस आतंकी साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण सहयोगी माना जा रहा है।

यह गिरफ्तारी मामले में पहले से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच से मिली सूचनाओं के आधार पर की गई है। एनआईए की टीम पिछले कई दिनों से घाटी में छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान जसिर वानी की संलिप्तता के प्रमाण सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले एजेंसी ने हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आमिर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिस कार का इस्तेमाल विस्फोट में किया गया, वह उसके नाम पर पंजीकृत थी, जिसे लेकर एनआईए लगातार उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में थी।

Previous articleलैंड पूलिंग एक्ट खत्म, सिंहस्थ 2028 की तैयारी जोरों पर, CM का बड़ा ऐलान!
Next articleछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र आज, 25 सालों की विरासत को किया जाएगा सलाम!
News Desk

नतीजे कुकृत्यों को छिपा नहीं सकते, बिहार चुनाव को लेकर MK स्टालिन किस पर भड़के

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

MK Stalin 1नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (MK Stalin) ने जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार को उनकी जीत के लिए शनिवार को बधाई दी। स्टालिन (MK Stalin) ने साथ ही निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजे उसके कुकृत्यों को छिपा नहीं सकते। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के युवा नेता तेजस्वी यादव की उनके अथक प्रचार अभियान के लिए सराहना की। सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘बिहार चुनाव परिणाम सभी के लिए एक सबक है। चुनाव नतीजे कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाए जाने, सामाजिक व वैचारिक गठबंधन, राजनीतिक संदेश और अंतिम वोट पड़ने तक समर्पित प्रबंधन को दर्शाते हैं।’

 

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता अनुभवी हैं, जो संदेश को समझने और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक योजना बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए कहा, ‘इस चुनाव के नतीजे निर्वाचन आयोग के कुकृत्यों और लापरवाह कार्यों को नहीं छिपा सकते। निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा अपने सबसे निचले स्तर पर है।’
निर्वाचन आयोग पर स्टालिन क्या बोले

 

एमके स्टालिन ने कहा कि देश के नागरिक ऐसे मजबूत और अधिक निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के हकदार हैं, जिसके चुनाव संचालन से उन लोगों में भी विश्वास पैदा हो जिनकी जीत नहीं हुई। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीत लीं, जो राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय रच गया। जदयू के नेतृत्व वाले नीतीश कुमार ने अपनी 20 साल पुरानी सरकार को मजबूत आधार दिया, जबकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। विपक्षी महागठबंधन को मात्र 35 सीटें मिलीं, जो उनकी उम्मीदों पर पानी फेर गई।

Previous articleछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक सत्र आज, 25 सालों की विरासत को किया जाएगा सलाम!
News Desk

नाभि में लगा लें ये तेल, पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे!

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार नाभि का संबंध शरीर के हर एक अंग से होता है. नाभि में तेल डालना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं नाभि में तेल डालने से कौन-कौन सी समस्या ठीक हो सकती है|

पेट दर्द से राहत 

आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल डालने से शरीर के दोष ठीक होते हैं. अगर आप लंबे समय से पेट में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो दवाई के साथ-साथ आप नाभि में तेल डालकर देख सकते हैं.  नाभि में तेल डालने से पेट दर्द से आराम मिल सकता है. नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है. ऐसे में नाभि में तेल डालने से आपका पेट दर्द कम हो सकता है. आप गुनगुना ऑलिव ऑयल नाभि में डाल सकते हैं. इसके अलावा आप नारियल तेल भी नाभि में डाल सकते हैं|

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद 

आज के समय में अधिकतर लोग स्किन और बालों की समस्या से परेशान हैं. अगर आपके स्किन पर ग्लो नहीं है वहीं स्किन डल और बेजान नजर आती हैं तो आप भी नाभि में तेल डाल सकते हैं. इसके अलावा अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो भी आप नाभि में तेल डाल सकते हैं. नाभि में ऑलिव ऑयल लगाने चेहरे पर निखार आता है. वहीं स्किन की ड्राईनेस कम होती है. नाभि में तेल लगाने से बालों का रूखापन कम होता है|

जोड़ों में दर्द की समस्या 

सर्दियां शुरू होते ही अधिकतर लोग जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं. दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप नाभि में तेल लगा सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल डालने से हड्डियों के दर्द से राहत मिल सकती हैं. रोजाना रात को सोने से पहले आप नाभि में ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं| 

कब्ज से राहत 

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से कब्ज की समस्या हो जाती है. कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप नाभि में तेल डाल सकते हैं.नाभि में ऑलिव ऑयल डालने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती हैं. रोजाना रात को नाभि में 2 बूंद ऑलिव ऑयल डाले|

भारत की सबसे महंगी फिल्में बन रहीं करोड़ों के बजट में, ग्लोबल स्तर पर होगी रिलीज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारतीय सिनेमा अब केवल घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसकी पहुंच ग्लोबल मार्केट तक तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि मेगा बजट फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में तीन ऐसी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनका बजट, स्केल और विजन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दावा कर रहा है। इनमें शामिल हैं- महेश बाबू की वाराणसी, रणबीर कपूर की रामायण और अल्लू अर्जुन की फिल्म।

वाराणसी 

एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। ‘वाराणसी’ को एक इंटरनेशनल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी शूटिंग कई देशों में होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी काम कर रहे हैं। महेश बाबू इस फिल्म में अपने करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। राजामौली पहली बार किसी फिल्म को हॉलीवुड स्तर के प्रोडक्शन मॉडल पर तैयार कर रहे हैं, जिससे इसकी चर्चा विदेशों तक पहुंच चुकी है।

रामायण 

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट माना जा रहा है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे, वहीं भारी-भरकम सेट, वीएफएक्स और मल्टी-स्टारकास्ट इसे भविष्य की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करते हैं। यह फिल्म दो भागों में बनने की योजना के साथ शुरू हुई है और इसके पहले हिस्से से ही ग्लोबल रिलीज की उम्मीदें बेहद ऊंची हैं। मेकर्स इसे इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से तैयार कर रहे हैं

AA 22 

अल्लू अर्जुन और एटली की यह पहली कोलैबोरेशन है, जो पहले ही अनाउंसमेंट से सुर्खियों में है। ‘AA 22’ को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें एटली की सिग्नेचर स्टाइल और अल्लू अर्जुन का स्टार पावर बड़ा धमाका करने वाला है। फिल्म का बजट साउथ इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर बताया जा रहा है। मेकर्स इस फिल्म को मल्टी-लैंग्वेज और ग्लोबल मार्केट में बड़े स्केल पर रिलीज करने की तैयारी कर चुके हैं।