शादी के 7 दिन बाद दुल्हे की हत्या, प्रेमी संग दुल्हन की खौफनाक साजिश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Basti Murder Case ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। शादी के सिर्फ सात दिन बाद दुल्हे अनीस की हत्या कर दी गई और जब पुलिस ने जांच की, तो सामने आया कि इस साजिश के पीछे उसकी नई-नवेली दुल्हन रुखसाना और उसका प्रेमी रिंकू ही थे। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे जिले में दहशत फैल गई है।

13 नवंबर को अनीस और रुखसाना की शादी गोंडा में बड़े धूमधाम से हुई थी। अनीस मुंबई में रहता था और निकाह के लिए गांव आया था। शादी के बाद जब रुखसाना बस्ती पहुंची, तो उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी। दरअसल, Basti Murder Case की जांच में सामने आया कि रुखसाना पिछले चार साल से रिंकू के साथ रिश्ते में थी और वह इस शादी के खिलाफ थी। घरवालों के दबाव में शादी तो हो गई, लेकिन उसने जल्द ही प्रेमी से संपर्क किया।

रिंकू और उसके दोस्त शिव ने मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। दोनों रात में रुखसाना के ससुराल पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने अनीस को बाहर बुलाकर गोली मार दी। परिजनों ने तुरंत उसे अयोध्या के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया। रिंकू, शिव और रुखसाना को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि रुखसाना आरोपों से इनकार कर रही है।

 

हंसी के साथ स्वाद का तड़का, जानिए कब और कहां देखें

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है. इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. कुछ समय पहले ही शो का दूसरा सीजन खत्म हुआ था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था और तीसरे सीजन की डिमांड करना भी शुरू कर दिया था. ऑडियंस की डिमांड पर तीसरा सीजन भी आ रहा है. लाफ्टर शेफ्स 3 कब और कहां शुरू होने वाला है आइए आपको बताते हैं|

लाफ्टर शेफ्स 3 में पुराने के साथ कई नए सेलेब्स भी नजर आने वाले हैं जो शो में और धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. लाफ्टर शेफ्स 3 के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं जिसमें सेलेब्स खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इन्हें देखकर लोगों को शो का इंतजार नहीं हो रहा है|

कब और कहां होगा शुरू

लाफ्टर शेफ्स 3 की बात करें तो ये 22 नवंबर यानी आज से शुरू होने जा रहा है. ये शो शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर आएगा. टीवी के बाद इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. जो लोग टीवी पर इसे मिस कर देते हैं वो अगले दिन इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं|

शो में क्या होगा नया

इस बार लाफ्टर शेफ्स में कुछ नया देखने को मिलने वाला है. कृष्णा अभिषेक ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार शो में 2 जोड़ियों में नहीं बल्कि टीम्स में कुकिंग का मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स को 2 टीम्स में बांटा गया है. एक टीम का नाम छुरी और दूसरे का नाम कांटा है. एक टीम में अली, कृष्णा, जन्नत, अभिषेक, समर्थ और कश्मीरा नजर आएंगे. वहीं दूसरी टीम में  विवियन, ईशा माल्वीय, ईशा सिंह, एल्विश यादव, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत और देबिना नजर आएंगे. कौन-सी टीम क्या कमाल दिखाती है वो देखना मजेदार होगा. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य नजर नहीं आने वाले हैं|

संगम पर सीएम योगी का पूजन, माघ मेले की तैयारियों की जमीनी समीक्षा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगम पर गंगा पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और आगामी माघ मेले की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वाह्न 10.30 बजे हुआ, जिसके बाद सीएम योगी विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचे। यहां पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संगम पर गंगा पूजन और मेले की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगा पूजन कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। संगम के बीच एक छोटी फ्लोटिंग जेटी (तैरता हुआ घाट) का निर्माण किया गया, जिससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सामान्य दिनों की भांति स्नान कर सकें। मुख्यमंत्री ने माघ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माघ मेला उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसे भव्यता व सुगमता के साथ संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।
 
हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचकर पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया, जो मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साहित थे।
 

Previous articleUS के साथ टैरिफ तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, जिससे चीन की खुशियां बढ़ीं!
Next articleबिजली कर्मियों पर 30 दिन में होगी कार्रवाई, ऊर्जा विभाग ने बदले नियम
News Desk

बुरा फंसा ये क्रिकेटर! ICC ने किया अचानक सस्पेंड, अब सामने आई गलती की वजह

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे, इसमें अमेरिका क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. पिछले कुछ से अमेरिकी टीम के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस बीच टीम के खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी को आईसीसी ने ससपेंड कर दिया है. 25 साल के ऑफ स्पिनर पर आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से खेलने पर रोक लगा दी है.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के बिहाल्फ पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तीन उल्लंघन का आरोप लगाया है. ये आरोप यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में चल रहे अबू धाबी T10 2025 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. इवेंट के लिए डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल (DACO) के तौर पर, ICC ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये आरोप लगाए हैं.”

ये लगे हैं आरोप 

अनुच्छेद 2.1.1- अबू धाबी टी10 2025 में मैचों के नतीजे, प्रोग्रेस, कंडक्ट, या किसी और पहलू को ठीक करने, बनाने, या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करना, या गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए किसी एग्रीमेंट या कोशिश का हिस्सा बनना.

अनुच्छेद 2.1.4- अबू धाबी टी10 2025 में एक या ज़्यादा मैचों के दौरान अनुच्छेद 2.1.1 को तोड़ने के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को मनाना, उकसाना, फुसलाना, इंस्ट्रक्ट करना, मनाना, बढ़ावा देना, या जानबूझकर मदद करना (या ऐसा करने की कोशिश करना).

अनुच्छेद 2.4.7- मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके DACO की जांच में रुकावट डालना, जो जांच के लिए ज़रूरी हो सकते हैं.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा, “अखिलेश रेड्डी को तुरंत सभी क्रिकेट से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपों का जवाब देने के लिए उनके पास 21 नवंबर 2025 से 14 दिन का समय है. ICC डिसिप्लिनरी प्रोसेस खत्म होने तक कोई और कमेंट नहीं करेगा.”

अखिलेश रेड्डी ने खेले हैं 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच

25 वर्षीय अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका क्रिकेट टीम के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उनमें वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. अखिलेश ने 4 टी20 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया है.

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर भारत में कोहरे और हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी का असर दिख रहा है, लेकिन प्रदूषण की वजह से मौसम की मार ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिसके बाद खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 और 23 नवंबर को शीतलहर चल सकती है। पूरे हफ्ते उत्तर-पूर्वी भारत में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि तमिलनाडु में 21 से 24 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केरल और माहे में भी 21 से 23 नवंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 और 25 नवंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 नवंबर को कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी के मौसम का हाल
आज से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 23, 24 और 25 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में भी सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि इस अवधि में मौसम के बड़े बदलाव को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम जस का तस बना रहेगा। सुबह कोहरा का असर दिखाई पड़ सकता है।

राजस्थान और बिहार में बढ़ रही ठंड
बिहार के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिन में ग्रामीण इलाकों में कोहरे में इजाफा होगा, लेकिन अगले सप्ताह तक शीतलहर को लेकर कोई अनुमान नहीं है। वहीं, राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर बहने लगी है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

डांस के दौरान लगी चोट, ईठा फिल्म के गाने की शूटिंग रुकी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कथित तौर पर घायल हो गई हैं. इस वजह से फिल्म का काम फिलहाल रोकना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लावणी डांस सीक्वेंस करते समय श्रद्धा के पैर में चोट लगी है और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर, महाराष्ट्र की महान ‘तमाशा’ कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है|

लावणी संगीत के विशेष प्रकार का संगीत होता है जिसमें तेज रफ्तार, धुन और तेज ताल इसकी खासियत होती है. अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में, श्रद्धा कपूर को चमकीली नौवारी साड़ी, भारी गहनों और कमरपट्टा पहनकर, ढोलकी की तेज बीट्स पर लगातार कई स्टेप्स करने थे. विठाबाई के युवा रूप को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाने के कारण एक स्टेप के दौरान, उन्होंने गलती से सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जख्मी हो गईं|

डॉक्टर्स ने क्या दी सलाह?

इस पूरी घटना के बारे में हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोट लगने के बाद भी श्रद्धा ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन कुछ दिनों बाद जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तब शूटिंग रोकनी पड़ी. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. अब यूनिट दो हफ्ते बाद फिर से इकट्ठा होगी, तब तक श्रद्धा पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी|

‘ईठा’ एक बायोपिक फिल्म है, जिसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘मिमी’ जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं. ये फिल्म विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर के जीवन के संघर्ष और लोक कला में उनके योगदान पर आधारित है. श्रद्धा कपूर का मनोबल पहले से ही स्त्री 2 फिल्म से बढ़ा हुआ है. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है|

रीवा में भाजपा की संभागीय बैठक, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का मार्गदर्शन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें

मतदाता सूची के शुद्धिकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

रीवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को रीवा भाजपा कार्यालय में रीवा संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट़े। वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और किसी पात्र मतदाता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। कार्यकर्ताओं की बूथ-स्तरीय सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। बैठक को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे ने भी संबोधित किया।

9ab9efde a1a5 4a8f 820b eb9a53ea9b78

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता कर मतदाताओं की पूरी मदद करें। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़े। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं, विवाह के बाद परिवार में शामिल नए सदस्यों के नाम जोड़ना तथा आजीविका हेतु यहां रह रहे नागरिकों की सहायता करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान है, इसलिए मतदाताओं में किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम न फैलने पाए, इसका भी कार्यकर्ता ध्यान रखें।

a1125048 8bec 486b b1dd 4326ebbd5a0f

असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। इसलिए बाहरी मतदाताओं या ऐसे लोगों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हो सकते हैं। यदि ऐसे नाम पाए जाते हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी बीएलओ एवं निर्वाचन आयोग को देकर मतदाता सूची को सटीक बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह नाम हटाने का अभियान बिल्कुल नहीं है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम रहें जो वास्तव में पात्र हैं, तथा कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन को जागरूक करें और असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है। बैठक में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्रीमती राधा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक श्री गिरीश गौतम, सांसद श्री गणेश सिंह, श्री जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, रीवा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता मंचासीन रहे। बैठक में रीवा संभाग के जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विधानसभा संयोजक एवं बीएलए उपस्थित रहे। 

अचानक बना विलेन! भारतीय स्टार की घातक गलती से टीम को चुकानी पड़ी भारी कीमत

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में टीम इंडिया का एक स्टार क्रिकेटर उसके लिए ही विलेन साबित हो गया. इस खिलाड़ी ने एक कैच ड्रॉप करके टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी. इस कैच ड्रॉप के बाद भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. भारत के एक बेहतरीन क्रिकेटर ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह के विकेट लेने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

टीम इंडिया के लिए अचानक विलेन बना ये खिलाड़ी

दरअसल, साउथ अफ्रीका की पहली पारी के सातवें ओवर में केएल राहुल ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर साउथ अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्करम का आसान सा कैच टपका दिया. एडेन मार्करम उस वक्त 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. एडेन मार्करम ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ दिए. केएल राहुल का ये कैच ड्रॉप करना टीम इंडिया को थोड़ा भारी पड़ गया.

भारत को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

साउथ अफ्रीका का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 16 रन था, तब टीम इंडिया को एडेन मार्करम के रूप में पहला विकेट मिल सकता था. हालांकि केएल राहुल के कैच ड्रॉप करने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका का पहला विकेट चटकाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था. गनीमत रही कि जसप्रीत बुमराह ने 27वें ओवर में एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी. एडेन मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए.

टी -ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/1

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने टी-ब्रेक तक मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी. टीम ने 26.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए. साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 161 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की. 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया. मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए.

दिल्ली में ड्रोन से लाई गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद, तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Arms Seizure मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई उस समय और अहम हो जाती है जब यह खुलासा हुआ कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे जा रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से भेजे गए हथियार पहले सीमावर्ती क्षेत्रों में गिराए जाते थे, जिसके बाद स्थानीय नेटवर्क उन्हें इकट्ठा कर दिल्ली और आसपास के राज्यों में भेजता था। जांच टीम को इस तस्करी चैनल से जुड़े कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जो गिरोह के काम करने के तरीके की पुष्टि करते हैं। यह Delhi Arms Seizure न सिर्फ एक बड़े अपराधी नेटवर्क का खुलासा है बल्कि भविष्य में होने वाली संभावित आपराधिक घटनाओं पर भी बड़ी रोक लगाएगा।

पकड़े गए चारों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस को शक है कि इनके संपर्क कई कुख्यात अपराधियों और बाहरी मददगारों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों और ड्रोन ऑपरेटरों की जानकारी जुटाई जा सके।

 

Previous articleटीम इंडिया सुपरओवर में 0 रन पर ऑल-आउट , फैंस हुए हैरान!
Next articleवीकेंड का वार में दोहरा झटका! डबल एविक्शन के साथ खुलेगा ‘स्वयंवर’ का बड़ा राज
News Desk

अरबों की नेटवर्थ वाले गेस्ट्स और चमके हॉलीवुड सुपरस्टार्स!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हॉलीवुड | अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी होने जा रही है. वे नामी टेक एंटरप्रेन्योर वामसी गाड़ी राजू से शादी करने जा रही हैं. कपल 23 नवंबर को उदयपुर के पिछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर आइसलैंड पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस ग्रैंड वेडिंग के पहले की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसमें वरुण धवन, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स परफॉर्म करते नजर आए हैं.

लेकिन इस ग्रैंड वेडिंग में चार चांद लगाने के लिए अब हॉलीवुड स्टार्स की भी कतार लगने वाली है. फेमस अमेरिकन सिंगर सॉन्ग राइटर जेनिफर लोपेज इस खास इवेंट का हिस्सा बनने के लिए भारत में दस्तक दे चुकी हैं. वे भी इस शादी में परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं. उनसे पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहले ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भारत पहुंच चुके हैं.

समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

नेत्रा मंटेना और वामसी की शादी में जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर तो आ ही रहे हैं. इनके अलावा इस फंक्शन में इंटरनेशनल डीजे ब्लैक कॉफी और डीजे टीएस्टो नजर आएंगे. ये सभी इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने की तैयारी में हैं. इस 4 देवसीय ग्रैंड फंक्शन में ट्रंप के बेटे के आने की वजह से पहले ही माहौल बना हुआ है लेकिन अब समारोह में हॉलीवुड स्टार्स और बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के आगमन से इसकी रौनक ही बदल जाएगी.

बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो अभी वरुण धवन और कृति सेनन तो इसमें आ चुके हैं लेकिन शादी वाले दिन माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, नोरा फतेही और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं. ये सितारे भी अपनी परफॉर्मेंस से गेस्ट्स का एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे.

शादी से पहले सुरक्षा के खास इंतजाम

उदयपुर पिछले कुछ सालों से वेडिंग के लिए स्टार्स की पसंद बन गया है. अब इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी कपल का नाम जुड़ रहा है. बड़े-बड़े स्टार्स नेत्रा मंटेना और वामसी की शादी अटेंड करने आ रहे हैं. इसमें इंटरनेशनल स्टार्स का भी नाम शामिल है. ऐसे में उन्हें देखने के लिए फैंस की उत्सुकता भी काफी तेज रहती है. इस लिहाज से वेन्यू प्लेस पर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 21 नवंबर से शुरू हुआ ये फंक्शन 24 नवंबर तक चलेगा. वहीं वेन्यू की डेकोरेशन का काम फिलहाल चल रहा है और सभी को बस इस ग्रैंड वेडिंग का इंतजार है.