शाहरुख खान और बेटे की शराब ब्रांड का दुनिया में डंका, बनाया शानदार रिकॉर्ड!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्मी दुनिया में हिट बाप-बेटे की जोड़ी ने अब बिजनेस भी कमाल किया है. देश के मशहूल फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने ग्लोबल स्पिरिट्स स्टेज पर बड़ी जीत हासिल की है. उनकी ब्लेंडेड स्कॉच, DYAVOL Vortex को बेस्ट न्यू स्कॉच व्हिस्की ऑफ द ईयर चुना गया है और इंडस्ट्री के सबसे असरदार अवॉर्ड्स में से एक 2025 सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन में डबल गोल्ड भी मिला है|

DYAVOL स्पिरिट्स के लिए इसे एक बड़ा माइलस्टोन बताते हुए, CEO लेटी ब्लागोएवा ने कहा कि यह नई जीत ब्रांड के लिए हाल ही में मिली तारीफों की लाइन में एक “चेरी ऑन टॉप” है. ब्लागोएवा ने ThePrint को बताया कि सैन फ्रांसिस्को कॉम्पिटिशन दुनिया के सबसे सम्मानित स्पिरिट्स अवॉर्ड्स में से एक है, इसलिए यहां पहचान हासिल करना बहुत मायने रखता है.” उन्होंने टेस्टिंग सेशन को याद किया और बताया कि SRK और आर्यन दोनों के “स्वाद में बदलाव” और “क्रिएटिव इंस्टिंक्ट्स” हैं. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग सेशन हमेशा डेवलपमेंट का एक जरूरी हिस्सा होता है और हां, कई राउंड हुए क्योंकि हम सही एक्सप्रेशन को बेहतर बना रहे थे|

ऐसे हुए ब्रान्ड की शुरुआत

DYAVOL Vortex की शुरुआत वनीला फज और सॉफ्ट पीट के नोट्स से होती है, इसके बाद पके हुए बाग के फल, शेरीड रिचनेस, गर्म पेकान पाई और स्मोकी माल्ट की परतें आती हैं, जो स्वाद को एक स्मूद फ़िनिश देती हैं. इसे लोलैंड्स, हाइलैंड्स, स्पीसाइड और आइस्ले इलाकों से ली गई सिंगल माल्ट और सिंगल ग्रेन व्हिस्की के सेलेक्शन से बनाया गया है|

ब्लागोएवा ने कहा कि इंडस्ट्री लीडर्स को इतने जुनून, सटीकता और हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देने के साथ तैयार किए गए एक्सप्रेशन को वैलिडेट करते देखना बहुत खुशी की बात है. उन्होंने आगे कहा कि यह अवॉर्ड उस सोच को और मजबूत करता है, हमारी क्रेडिबिलिटी को मजबूत करता है और हमारी यात्रा को एनर्जी देता है क्योंकि हम अपनी कला को बेहतर बनाते रहते हैं. DYAVOL Vortex को Scotch Whisky Masters 2025 में गोल्ड, New York World Spirits Competition 2024 में गोल्ड और इंटरनेशनल वाइन & स्प्रिट्स अवार्ड 2024 में गोल्ड से भी सम्मानित किया गया है|

इतनी है कीमत

DYAVOL Vortex की महाराष्ट्र में कीमत 5,300 रुपये है. अवार्ड के बाद इसकी डिमांड और बढ़ सकती है. इस ब्रांड के Single Estate Vodka को भी कई अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें 2025 में New York International Spirits Competition और USA Spirits Ratings में गोल्ड मेडल शामिल हैं. इस वोडका ने Singapore World Spirits Competition 2024 में डबल गोल्ड भी जीता है|

दिमाग से दिल तक फायदा ही फायदा! रातभर भीगे अखरोट के सुपर-बेनिफिट

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

क्या आपको मालूम है कि अखरोट सिर्फ दिमाग को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को चमत्कारी फायदे देने की ताकत रखता है? जी हां, रात भर भीगी हुई इसकी गिरी आपकी रोजाना की सेहत का सुपरचार्ज बटन बन सकती है।

सही पढ़ा आपने! आइए जानते हैं कि अखरोट को भिगोकर खाने से कैसे इसके पोषक तत्व दोगुनी ताकत के साथ आपको 7 हैरतअंगेज फायदे (Why Eat Soaked Walnuts) देना शुरू कर देते हैं।

भीगे हुए अखरोट क्यों हैं फायदेमंद?
अखरोट को भिगोने से उनके अंदर मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है। यह एसिड पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह से घुलने से रोकता है। जब आप अखरोट भिगोते हैं, तो शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स को अवशोषित करना आसान हो जाता है। रोजाना सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाने से आपको 7 अद्भुत फायदे (Soaked Walnuts Benefits) मिलने लगेंगे।

तेज होगा दिमाग और याददाश्त
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। यह एसिड हमारे दिमाग की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना भीगे अखरोट खाने से आपकी याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता बढ़ती है। यह विद्यार्थियों और उम्रदराज लोगों दोनों के लिए एक वरदान है।

पेट रहेगा साफ और पाचन सुधरेगा
भीगे हुए अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। भीगने के बाद ये आसानी से पच जाते हैं, जिससे पेट हल्का और साफ महसूस होता है।

दिल की सेहत होगी मजबूत
अखरोट में गुड फैट पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में सहायक है। यह आपके हृदय को स्वस्थ रखता है और दिल के रोगों के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नींद आएगी अच्छी और तनाव होगा कम
अखरोट एक प्राकृतिक हार्मोन, मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है। यह हार्मोन हमारी नींद को नियंत्रित करता है। अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है, तो भीगे अखरोट खाने से तनाव कम होता है और आपको गहरी और आरामदायक नींद आने लगती है।

वजन कंट्रोल करने में मददगार
अखरोट फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने के बाद आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप बार-बार खाने से बचते हैं और धीरे-धीरे आपका वजन कंट्रोल होने लगता है।

त्वचा बनेगी चमकदार और बाल होंगे मजबूत
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं। साथ ही, ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके बालों को मजबूती देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

हड्डियां बनेंगी ताकतवर
अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हमारी हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए आवश्यक हैं। बुढ़ापे में हड्डियों की समस्याओं से बचने के लिए भीगे अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद है।

अखरोट खाने का सही तरीका
रात को सोने से पहले 2 से 4 अखरोट की गिरी लें और उन्हें एक कटोरी पानी में भिगो दें। अगली सुबह, खाली पेट इन्हें चबा-चबाकर खाएं।

बिना चुनाव लड़े नीतिश कैबिनेट में मंत्री बने उपेंद्र कुशवाहा के सुपुत्र 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस बार दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली, लेकिन वे चुनाव नहीं लड़े है। 
दीपक को उनके नाम और तस्वीर से भले ही आपने ना पहचाना हो, लेकिन उनके पिता को अच्छी तरह पहचानते है। दीपक प्रकाश बिहार के बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा के सुपुत्र हैं। कुशवाहा अपने ‘लव-कुश’ समीकरण के लिए मशहूर हैं। दरअसल, ओबीसी कुर्मी समुदाय और ओबीसी कुशवाहा (कोइरी) समूह को एक साथ लव-कुश कहा जाता है। इनकी बिहार में अच्छी आबादी है और उपेंद्र कुशवाहा को इस वर्ग का सबसे प्रमुख नेता माना जाता है।
एनडीए के सहयोगी के रूप में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी को 6 सीटें मिली थीं जिसमें से चार जीतने में कामयबा रही। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद के लिए अपने विधायकों की बजाय अपने सुपुत्र पर भरोसा जताया है, जो इस समय किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें अगले छह महीने में विधानपरिषद या विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

पत्नी विधायक और बेटा मंत्री
राज्यसभा सासंद कुशवाहा ने 20 फरवरी 2023 को नई पार्टी का गठन किया था। पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी आरएलएम को नीतीश कैबिनेट में एक मंत्री पद मिला है। उपेंद्र ने 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की स्थापना की थी, जिसे उन्होंने 2021 में जनता दल (यूनाइटेड) में विलय किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपने बेटे को सियासत में स्थापित करने के लिए मंत्री पद दिया है, तब उनकी पत्नी भी विधानसभा में मौजूद रहेंगी।

Previous articleMP की कमाल की योजना: सिर्फ ₹5 में भरपेट खाना, रोटी-सब्जी से लेकर अचार-सलाद तक
Next articleध्वजारोहण समारोह: 25 नवंबर को नहीं होंगे रामलला के VIP दर्शन, इन तारीखों में भी बंद
News Desk

सिर्फ 84 रन, लेकिन इतिहास रच दिया! ऋषभ पंत ने तोड़ा गिल का रिकॉर्ड

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार 22 नवंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गर्दन में समस्या की वजह से टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का इस मैच में खेलना तय नहीं है. शुभमन गिल अगर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो जाते हैं, तो ऐसे में ऋषभ पंत के पास उनकी गैरमौजूदगी में इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. ऋषभ पंत के पास भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाने का बढ़िया चांस होगा |

84 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे ऋषभ पंत

 ऋषभ पंत अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 84 रन और बना लेते हैं तो वह शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से अभी तक ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 39 टेस्ट मैच खेले हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 69 पारियों में 42.46 की औसत से 2760 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 6 शतक और 16 अर्धशतक ठोके हैं. ऋषभ पंत का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 146 रन रहा है |

गिल को पीछे छोड़ इस मामले में बन जाएंगे सफल भारतीय

वहीं, शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने भारत की तरफ से अभी तक ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 43.07 की औसत से 2843 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 10 शतक और 8 अर्धशतक ठोके हैं. शुभमन गिल का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 269 रन रहा है. ऋषभ पंत अगर 84 रन और बना लेते हैं तो वह शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सफल भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे |

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

. शुभमन गिल – 40 मैचों में 2843 रन

2. ऋषभ पंत – 39 मैचों में 2760 रन

3. रोहित शर्मा – 40 मैचों में 2716 रन

4. विराट कोहली – 46 मैचों में 2617 रन

5. रवींद्र जडेजा – 47 मैचों में 2550 रन

टेस्ट क्रिकेट में ‘अनोखा शतक’ लगाने के करीब ऋषभ पंत

ऋषभ पंत अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 8 छक्के जड़ देते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का अनोखा शतक बना देंगे. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे. ऋषभ पंत ऐसा करते ही टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट, बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम ही टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं. ऋषभ पंत के नाम फिलहाल 48 टेस्ट मैचों की 84 पारियों में 92 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. बेन स्टोक्स के नाम फिलहाल 115 टेस्ट मैचों की 206 पारियों में सबसे ज्यादा 136 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. इसके बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम आता है. ब्रेंडन मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के ठोके थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के उड़ाए थे |

 

नीतीश कुमार के साथ बीजेपी-JDU के संभावित मंत्रियों की पूरी सूची

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Nitish Cabinet Ministers: बिहार में बुधवार को एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं भाजपा ने दोनों डिप्टी सीएम को यथावत रखने का फैसला किया है. आज पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री भी शपथ लेंगे. जिसमें भाजपा के 14 और जेडीयू के 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. देखें सभी संभावित मंत्रियों की लिस्ट.

बिहार में ये नेता बनेगे मंत्री
भाजपा कोटे से 14 और जेडीयू से 11 मंत्रियों की आज शपथ ग्रहण करने की संभावना है. भाजपा से संभावित मंत्रियों में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज सिंह बबलू, हरि सहनी, संजय सरावगी, रमा निषाद,कृष्ण कुमार ऋषि, रजनीश कुमार और श्रेयसी सिंह का नाम शामिल है.

जेडीयू कोटे से आज शपथ लेने वाले मंत्री
लेशी सिंह (राजपूत)
विजय चौधरी (भूमिहार)
श्रवण कुमार (कुर्मी)
अशोक चौधरी (दलित)
विजेंद्र यादव (पिछड़ा)
जमा खान (मुस्लिम)
मदन सहनी (निषाद)

BJP से शपथ लेने वाले मंत्री
सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)
विजय कुमार सिंहा (भूमिहार, डिप्टी सीएम)
संजय टाइगर (राजपूत)
श्रेयसी सिंह (राजपूत)
रामा निषाद
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
नितिन नवीन
मंगल पांडे
प्रेम कुमार (स्पीकर)
लखेद्र पासवान
प्रमोद चंद्रवंशी
नारायण प्रसाद
सुरेन्द्र मेहता

HAM से (मांझी की पार्टी)
संतोष कुमार सुमन

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा
स्नेहलता कुशवाहा

चिराग़ पासवान की पार्टी (LJP R)
संजय सिंह
संजय कुमार पासवान

विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. एनडीए ने इस बार के चुनाव में 243 सीटों में कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें बीजेपी ने 89, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति (आर), 19 इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.

रूम हीटर से बढ़ सकती हैं ये 5 हेल्थ परेशानियां, जानें सुरक्षित इस्तेमाल का तरीका

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

सर्दी का मौसम आते ही लोग अपने घर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। इससे कमरा भले ही गर्म और आरामदायक रहता है, लेकिन जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। जी हां, रूम हीटर का इस्तेमाल करने के कुछ जोखिम (Side Effects of Room Heater) भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

आइए जानें कि रूम हीटर किन परेशानियों को जन्म दे सकता है और इसके इस्तेमाल का सुरक्षित तरीका (How to Safely Use Room Heater) क्या है, ताकि सुरक्षित तरीके से इसका फायदा उठाया जा सके। 

रूम हीटर के साइड इफेक्ट्स
हवा में नमी कम होना- रूम हीटर चलने पर कमरे की नमी तेजी से कम हो जाती है। इससे वातावरण शुष्क हो जाता है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सूखी हवा नाक की झिल्लियों को प्रभावित कर सकती है, जिससे एलर्जी और अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।
सांस से जुड़ी समस्याएं- ड्राई एयर सांस लेने की दिक्कत बढ़ा सकती है। जिन लोगों को पहले से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या एलर्जी की शिकायत है, उन्हें रूम हीटर से निकलने वाली गर्म और शुष्क हवा और ज्यादा परेशान कर सकती है। इससे खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या बढ़ सकती है।
धूल और एलर्जन का बढ़ना- हीटर चलने पर कमरे में मौजूद धूल और एलर्जन हवा में ज्यादा समय तक तैरते रहते हैं। लगातार इनके संपर्क में रहना सेंसिटिव लोगों में छींक, आंखों में पानी आना या सांस की एलर्जी को बढ़ा सकता है।
कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा- कुछ तरह के रूम हीटर, खासकर गैस या केरोसिन वाले, कार्बन मोनोऑक्साइड रिलीज करते हैं। यह गैस बिना रंग और गंध की होती है, लेकिन जानलेवा साबित हो सकती है। खराब वेंटिलेशन वाले कमरे में इसका स्तर बढ़ने पर सिरदर्द, चक्कर आना, मतली और बेहोशी जैसी स्थिति हो सकती है।
आग लगने का खतरा- गलत वायरिंग, खराब क्वालिटी के हीटर या आसानी से आग पकड़ने वाली चीजों को हीटर के पास रखने से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। अगर हीटर गिर जाए या ओवरहीट हो जाए, तो यह गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
हीटर से दूरी बनाए रखें- हीटर और किसी भी आसानी से आग पकड़ने वाली चीज के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी रखें। पर्दे, फर्नीचर, कागज या बिस्तर की चीजें हीटर के करीब न रखें।
सपाट जगह पर रखें- हीटर हमेशा जमीन पर सपाट, मजबूत और स्थिर सतह पर रखें। इसे टेबल, स्टूल या मोटे कारपेट पर रखने से गिरने या ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है।
पानी या नमी वाले स्थानों से दूर रखें- बाथरूम, किचन या किसी भी नम जगह में हीटर का इस्तेमाल न करें। पानी के संपर्क में आने से शॉक, शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
बिना निगरानी के न छोड़ें- कमरे से बाहर जाते वक्त या सोने से पहले हीटर को हमेशा बंद कर दें। लगातार चलने से ओवरहीटिंग और कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ने का खतरा रहता है।
सही इलेक्ट्रिकल कनेक्शन का इस्तेमाल करें- हीटर को सीधे वॉल सॉकेट में लगाएं। एक्सटेंशन कॉर्ड या मल्टीप्लग का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे वायर गर्म होकर आग लगने का रिस्क बढ़ाती है।

शुभमन गिल बाहर, ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी! टेस्ट प्लेइंग इलेवन का अनुमान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दूसरा टेस्ट | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया को ये टेस्ट हर हाल में जीतना है, क्योंकि अगर ये ड्रा भी हुआ तो मेहमान टीम सीरीज जीत जाएगी. भारत के कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. गिल को पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वह एक दिन अस्पताल में भी रहे, हालांकि वह टीम के साथ गुवाहाटी पहुंच चुके हैं|

कोलकाता टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, दूसरी पारी में उन्होंने अन्य बल्लेबाजों की तुलना में अच्छा खेल दिखाया लेकिन संभावना कम है कि दूसरे टेस्ट में भी वह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करें. पुजारा के बाद टीम इंडिया इस पोजीशन पर कई खिलाड़ियों को आजमा चुकी है|

सुदर्शन या वाशिंगटन, तीसरे नंबर पर कौन?

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते हैं, दूसरे टेस्ट में उनकी पोजीशन पर कोई खतरा नजर नहीं आ रहा. हालांकि तीसरे नंबर की पोजीशन काफी इंटरेस्टिंग रहने वाली है. साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, इसकी संभावना इसलिए बढ़ रही है क्योंकि शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है. बता दें कि सुदर्शन को पिछले टेस्ट में न खिलाने के फैसले पर भी कई दिग्गज हैरान थे|

कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उनके नहीं होने से इस पोजीशन पर ऋषभ पंत खेल सकते हैं. पंत उपकप्तान हैं और गिल की गैरमौजदगी में टीम की कमान संभालेंगे. पिछले टेस्ट में पंत 5वें नंबर पर खेले थे, गुवाहाटी में इस पोजीशन पर रवींद्र जडेजा आ सकते हैं|

किस पोजीशन खेलेंगे वाशिंगटन सुंदर?

छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. उनके बाद अक्षर पटेल 8वें नंबर पर आ सकते हैं, इससे भारत की बल्लेबाजी में गहराई भी नजर आ रही है|

कुलदीप यादव भी गुवाहाटी टेस्ट में खेल सकते हैं, 2 तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के होने की पूरी संभावना है. बहुत कम संभावना है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह दूसरे टेस्ट से आराम लें, क्योंकि खबर है कि उन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है|

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज |

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को 4 दिसंबर तक राहत दी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे एक मामले में राहत जारी रखी है। कोर्ट ने उस मामले में ये राहत जारी रखी है, जिसमें कांग्रेस सांसद पर साल 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

दरअसल, सु्प्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगी अंतरिम रोक को 4 दिसंबर तक बढ़ा दिया। दो जजों की पीठ जस्टिस एम.एम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने यह फैसला लिया है। कोर्ट ने सुनवाई यह कहते हुए टाल दी कि सुनवाई टालने के लिए एक लेटर भेजा गया था।

राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती
बता दें कि यह पूरा मामला राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसको लेकर आरोप लगे हैं कि कांग्रेस नेता ने सेना का अपमान किया है। राहुल गांधी ने 29 मई के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने लखनऊ की ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन को रद करने की मांग की थी।

पहले भी कार्यवाही पर रोक लगा चुका है कोर्ट
गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा था। हालांकि, उसी दौरान कोर्ट ने पूछा था कि उन्होंने कैसे यह कह दिया कि 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि चीन के कब्जे में है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या आप वहां पर मौजूद थे? कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर आप सच्चे भारतीय होंगे, तो ऐसे बयान कभी नहीं देंगे।

राहुल के वकील की दलील क्या है?
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी है कि विपक्ष के नेता को देश के मुद्दों पर सवाल उठाने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार, कोर्ट को कोई भी आपराधिक शिकायत स्वीकार करने से पहले आरोपी की भी बात सुननी चाहिए।

4 दिसंबर को अगली सुनवाई
राहुल गांधी के वकील की दलील है कि शिकायत पढ़कर ही आरोप संदिग्ध लगते हैं और यह भी कहा कि राहुल गांधी लखनऊ के निवासी नहीं हैं, इसलिए समन जारी करने से पहले आरोपों की जांच करनी चाहिए। बता दें इस मामले में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

हरभजन और पाकिस्तानी खिलाड़ी की मुलाकात ने मचाया हंगामा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत (India)और पाकिस्तान (Pakistan)के बीच बढ़ते तनाव (Growing tensions)को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट फील्ड(Cricket Field) पर कई तरह से पाकिस्तान का बॉयकॉट किया था। इसकी शुरुआत हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने के फैसले के साथ किया था। राष्ट्रीय भावनाओं का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों में “खून और पसीना एक साथ नहीं रह सकते”।

उनके बहिष्कार के कारण भारतीय चैंपियंस टीम को सेमीफाइनल से हटना पड़ा, जिससे पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया। इस मुहिम को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली पुरुष टीम ने एशिया कप में आगे बढ़ाया था, खिलाड़ियों के बीच नो हैंडशेक विवाद ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटौरी थी, वहीं भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदने के बाद ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला टीम ने भी वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की प्लेयर्स से हाथ नहीं मिला था।

हालांकि अब सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने हंगामा मचा दिया है। यह तस्वीर अबू धाबी टी10 लीग की है। तस्वीर में भज्जी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, 16 नवंबर को श्रीलंका के कटुनायके स्थित बीओआई क्रिकेट स्टेडियम में ब्लांड महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया। भारत ने शानदार जीत हासिल की और एक ही बस में साथ-साथ यात्रा करने वाली दोनों टीमों ने एक-दूसरे को संक्षिप्त बधाई दी। पाकिस्तान की कप्तान निमरा रफीक ने भारत की जीत की सराहना की, जबकि भारतीय कप्तान दीपिका ने पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की।

बात टी10 लीग मुकाबले की करें तो, नॉर्दर्न वॉरियर्स ने एस्पिन स्टैलियंस को चार रनों से हराया। उन्होंने एक विकेट पर 114 रन बनाए और स्टैलियंस के सात विकेट पर 110 रन बनाने के बावजूद स्कोर को बचा लिया। वॉरियर्स के लिए शाहनवाज दहानी ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने मात्र 10 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया। स्टैलियंस की कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह ने एक ओवर में आठ रन दिए और बल्लेबाजी करते हुए एक रन पर रन आउट हो गए।

सपा विधायक का निधन, दारा सिंह को हराकर बने थे विधायक, जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने आधिका‍रिक सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करके दी है.

सीने में दर्द होने पर हुए थे अस्‍पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक, विधायक सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द होने पर लखनऊ के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. सुधाकर सिंह के निधन की खबर के बाद से ही समाजवादी पार्टी मं शोक की लहर दौड़ गई है.

सपा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा कि घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. उनके निधन को पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया है.

उपचुनाव में दारा सिंह को हराया था
उत्तर प्रदेश में 2022 के उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के उम्‍मीदवार दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा सीट से पटखनी दी थी. दाेनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिली थी. जहां दारा सिंह को हराकर सुधाकर सिंह ने विधानसभा सीट अपने नाम कर ली थी. सुधाकर सिंह का जन्‍म मऊ जिले में हुआ था और वे अपने क्षेत्र में काफी समय से कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे. सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिनती में गिना जाता है.

Previous articleनागौर बना साइबर म्यूल खाताधारकों का हॉटस्पॉट, बड़ा खुलासा
Next articleसरकार का बड़ा फैसला: कुत्ते के काटने पर मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं फायदा!
News Desk