सनी देओल के साथ सलमान खान की धमाकेदार एंट्री, पर्दे पर जोड़ी करेगी धमाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड |  बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म ‘गबरू’ (Gabru) के लिए कमर कस ली है। इस मूवी की घोषणा सनी देओल ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। ‘गबरू’ की घोषणा होने के बाद से ही सनी देओल के फैन्स इस मूवी का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की ‘गबरू’ क लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की धमाकेदार एंट्री हो गई है।

‘गबरू’ में नजर आएंगे सलमान खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की ‘गबरू’ के लिए एक स्टार की जरुरत थी। मेकर्स ने सलमान खान को फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म के लिए सलमान खान एकदम परफेक्ट हैं। सलमान खान को इस मूवी के लिए अप्रोच किया गया है और वो उन्हें यह काफी पसंद आई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने लगभग साल भर पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और अब इसे शानदार तरह से बनाया जा रहा है। सलमान खान ने ‘गबरू’ में एक प्यारा सा कैमियो होने वाला है।

शशांक उदापुरक के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गबरू’ में सनी देओल के साथ सिमरन ऋषि बग्गा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। यह भी सुनने में आया है कि ‘गबरू’ में सलमान खान के कम से कम 3 सीन्स होंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए यह कैमियो और भी बढ़ाया जा सकता है। ‘गबरू’ से पहले सलमान खान और सनी देओल ने फिल्म ‘जीत’ (1996) और ‘हीरोज’ (2008) जैसी फिल्मों में काम किया था। सनी देओल की फिल्म ‘सफर’ में भी सलमान खान को स्पेशल अपीयरेंस करते हुए देखा जाएगा।

Previous articleकूनो नेशनल पार्क में खुशी की लहर, मादा चीता मुखी ने दिए 5 शावकों को जन्म!
Next articleदिल्ली बम धमाके के बाद हड़कंप मचाने वाली अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हमूद सिद्दीकी के महू स्थित चार मंजिला मकान पर कार्रवाई की तलवार लटका दी
News Desk

बिहार में NDA सरकार का गठन—शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना।   बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है। नीतीश कुमार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। बुधवार (18 नवंबर) को नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। आज गुरुवार सुबह 11:30 बजे 10वीं बार नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल। 

बिहार में ये नेता बनेगे मंत्री

भाजपा कोटे से 14 और जेडीयू से 11 मंत्रियों की आज शपथ ग्रहण करने की संभावना है। भाजपा से संभावित मंत्रियों में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज सिंह बबलू, हरि सहनी, संजय सरावगी, रमा निषाद,कृष्ण कुमार ऋषि, रजनीश कुमार और श्रेयसी सिंह का नाम शामिल है। 

Capture 31

जेडीयू कोटे से आज शपथ लेने वाले मंत्री

लेशी सिंह (राजपूत)
विजय चौधरी (भूमिहार)
श्रवण कुमार (कुर्मी)
अशोक चौधरी (दलित)
विजेंद्र यादव (पिछड़ा)
जमा खान (मुस्लिम)
मदन सहनी (निषाद)

BJP से शपथ लेने वाले मंत्री

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)
विजय कुमार सिंहा (भूमिहार, डिप्टी सीएम)
संजय टाइगर (राजपूत)
श्रेयसी सिंह (राजपूत)
रामा निषाद
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
नितिन नवीन
मंगल पांडे
प्रेम कुमार (स्पीकर)
लखेद्र पासवान
प्रमोद चंद्रवंशी
नारायण प्रसाद
सुरेन्द्र मेहता

HAM से (मांझी की पार्टी)

संतोष कुमार सुमन

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा

स्नेहलता कुशवाहा

चिराग़ पासवान की पार्टी (LJP R)

संजय सिंह
संजय कुमार पासवान

भारतीय टीम की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत, 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ होगा पहला मैच

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ICC World Cup: ICC ने अंडर 19 मेन्‍स World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. 2026 मेन्स अंडर 19 वर्ल्ड कप की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं. टूर्नामेंट आगाज 15 जनवरी को होगा और 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल मैच खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरु होंगे.

इस बार 2026 मेन्स अंडर 19 के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां ग्रुप स्टेज से तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई करेंगी. टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में हैं. पांच बार का चैंपियन भारतीय टीम 15 जनवरी को युएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

ग्रुप वाइज वर्ल्‍ड कप में खेलने वाली 16 टीमें
ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए, न्यूजीलैंड.
ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड.
ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका.
ग्रुप डी- तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका.

अंडर-19 मेन्‍स वर्ल्ड कप शेड्यूल
15 जनवरी- यूएसए वर्सेस भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
15 जनवरी- जिम्बाब्वे वर्सेस स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
15 जनवरी- तंजानिया वर्सेस वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक
16 जनवरी- पाकिस्तान वर्सेस इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
16 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
16 जनवरी- अफगानिस्तान वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
17 जनवरी- भारत वर्सेस बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
17 जनवरी- जापान वर्सेस श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
18 जनवरी- न्यूजीलैंड वर्सेस यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
18 जनवरी- इंग्लैंड वर्सेस ज़िम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
18 जनवरी- वेस्टइंडीज वर्सेस अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक
19 जनवरी- पाकिस्तान वर्सेस स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
19 जनवरी- श्रीलंका वर्सेस आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
19 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका वर्सेस तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
20 जनवरी- बांग्लादेश वर्सेस न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
20 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
21 जनवरी- इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
21 जनवरी- अफगानिस्तान वर्सेस तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
22 जनवरी- जिम्बाब्वे वर्सेस पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
22 जनवरी- आयरलैंड वर्सेस जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
22 जनवरी- वेस्टइंडीज वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
23 जनवरी- बांग्लादेश वर्सेस यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
23 जनवरी- श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
24 जनवरी- भारत न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
भारतीय शामिल

24 जनवरी- A4 वर्सेस D4, एचपी ओवल, विंडहोक
25 जनवरी- सुपर सिक्स A1 वर्सेस D3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
25 जनवरी- सुपर सिक्स D2 वर्सेस A3, एचपी ओवल, विंडहोक
26 जनवरी- B4 वर्सेस C4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
26 जनवरी- सुपर सिक्स C1 वर्सेस B2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
26 जनवरी- सुपर सिक्स D1 वर्सेस A2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
27 जनवरी- सुपर सिक्स C2 वर्सेस B3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
27 जनवरी- सुपर सिक्स C3 वर्सेस B1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
28 जनवरी- सुपर सिक्स A1 वर्सेस D2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
29 जनवरी- सुपर सिक्स D3 वर्सेस A2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
30 जनवरी- सुपर सिक्स D1 वर्सेस A3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
30 जनवरी- सुपर सिक्स B3 वर्सेस C1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
31 जनवरी- सुपर सिक्स B2 वर्सेस C3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
01 फरवरी- सुपर सिक्स B1 वर्सेस C2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
03 फरवरी- पहला सेमीफ़ाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
04 फरवरी- दूसरा सेमीफ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
06 फरवरी- फ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
 

माडवी हिडमा के बाद फिर सात नक्सली ढेर, 50 माओवादी गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन लागातार जारी है। दो दिनों में माओवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। वहीं दूसरे दिन यानी आज बुधवार को भी सात नक्सली ढेर कर दिए गए। सातों नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार की सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने कई जिलों में तीन एसजेडसीएम सदस्य समेत 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो एके-47 सहित आठ हथियार बरामद किए हैं।
बताया जाता है कि फोर्स ने 18 नवंबर को जिस जगह मुठभेड़ में हिडमा को ढेर किया था, उसी जगह पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में खूंखार नक्सली देवजी भी मारा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। चार पुरुष नक्सली और तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं।
इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
फिलहाल, जिन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें नक्सली मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति और कई अन्य बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों का सर्चिग ऑपरेशन जारी है। मौके से कई महत्वपूर्ण सामग्री, हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को इसी क्षेत्र में फोर्स ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली हिड़मा को उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों ढेर किया था।

तीन एसजेडसीएम समेत 50 नक्सली गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार 50 नक्सलियों में बस्तर संभाग के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली अरेस्ट किये गये हैं। नक्सली मदन्ना उर्फ जग्गु दादा को भी फोर्स ने दबोचा है। बस्तर इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी गिरफ्तार हुई है।  पिछले दो दिनों में नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।  

Previous articleदिल्ली बम धमाके के बाद हड़कंप मचाने वाली अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हमूद सिद्दीकी के महू स्थित चार मंजिला मकान पर कार्रवाई की तलवार लटका दी
Next articleशेयर मार्केट में जोरदार शुरुआत! सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,100 पार
News Desk

A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ होगी ‘मस्ती 4’, जानवरों का सीन नहीं रहेगा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सीबीएफसी (CBFC) ने मेकर्स ने मस्ती (Mastiii) 2 के 3 डायलॉग को मॉडिफाई और एक को रिप्लेस करने को बोला है। बहन और आइडम जैसे शब्दों को रिप्लेस करने को कहा है। एक शराब के ब्रांड के नाम को फिक्शनल नाम दिया है। इसके अलावा सीबीएफसी (CBFC) ने मेकर्स को 9 मिनट का लंबा टॉप एंगल एनिमल हम्पिंग विजुअल को डिलीट करने को भी बोला है। 30 सेकेंड का ह्यूमन फेस का लॉन्ग और क्लोज विजुअल भी ट्रिम किया है। सारे मॉडिफिकेशन के बाद फाइनल रमटाइम मस्ती 4 का है 144.17 मिनट यानी 2 घंटे 24 मिनट और 17 सेकेंड का।

आफताब बोले यह फिल्म फन के लिए है

बता दें कि हाल ही में दिए इंटरव्यू में आफताब ने मस्ती 4 की थीम को लेकर बात की थी और कहा था यह फिल्म ना महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करता है और ना ही एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को प्रमोट करता है। उन्होंने कहा, ‘मस्ती 1 में लोगों को लगा कि हम महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन यह एक सिंपल फिल्म है जिसमें 3 आदमी बाहर कुछ मस्ती करना चाहते हैं, लेकिन एंड में उन्हें उनकी पत्नियों से एक सीख मिलती हैं। यह सब सिर्फ एंटरटेनमेंट है। कई सीरियस फिल्म अफेयर्स पर फिल्म बनाते हैं, लेकिन उनपर कोई सवाल नहीं करता है।’
उन्होंने यह भी कहा था, ‘मस्ती जैसी फिल्म सिर्फ हंसने के लिए बनी है। इसे सीरियसली नहीं लेना चाहिए।’

मस्ती 4 को ए झुनझुनवाला, एकता कपूर, इंदर कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इन तीनों के अलावा अरशद वारसी, जेनेलिया डिसूजा, तुषार कपूर और नरगिस फाखरी भी हैं।

Previous articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल संरक्षण में टीना-रिया डाबी की उपलब्धियों को सराहा
News Desk

BJP के साए में चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनाव आयोग की बदनियत करार देते हुए कहा है कि उसकी इस प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में रोष है और पार्टी इसके विरोध में दिसम्बर के पहले सप्ताह में दिल्ली में विशाल रैली करेगी जिसमें चुनाव आयोग (EC) के राजनीतिकरण करने का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने SIR प्रक्रिया से गुजर रहे 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नेताओं के साथ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक की और चुनाव आयोग पर भाजपा के साए में काम करने का आरोप लगाया।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, (Mallikarjun Kharge, former President, Rahul Gandhi) कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इसी बैठक में दिसम्बर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने का फैसला लिया गया है, जिसमें देशभर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे। उनका कहना था कि रैली की तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।

 

SIR को वोट चोरी का हथियार बना रही BJP

 

अपने ‘वोट चोरी’ के स्टैंड पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग का आचरण “बेहद निराशाजनक” रहा है। पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग को यह तुरंत यह साबित करना चाहिए कि वह भाजपा के साये में काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को “वोट चोरी” के लिए हथियार बनाने की कोशिश कर रही है।

SIR पर बैठक की अध्यक्षता करने के बाद खरगे ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “हमने उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस विधायक दल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों के साथ एक व्यापक रणनीति समीक्षा की, जहाँ एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
आयोग का आचरण “बेहद निराशाजनक”

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास पहले से ही कमज़ोर है, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग का आचरण “बेहद निराशाजनक” रहा है। उन्होंने कहा, “उसे तुरंत यह दिखाना चाहिए कि वह भाजपा के साये में काम नहीं कर रहा है और उसे भारत की जनता के प्रति, न कि किसी सत्तारूढ़ दल के प्रति, अपनी संवैधानिक शपथ और निष्ठा का ध्यान है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर प्रक्रिया को हथियार बनाने की कोशिश कर रही है और अगर चुनाव आयोग इस पर ध्यान नहीं देता है, तो यह विफलता केवल प्रशासनिक नहीं है – बल्कि यह चुप्पी की मिलीभगत बन जाती है।” खरगे ने कहा, “इसलिए हमारे कार्यकर्ता, बीएलओ और ज़िला/शहर/ब्लॉक अध्यक्ष निरंतर सतर्क रहेंगे। हम असली मतदाताओं को हटाने या फ़र्ज़ी मतदाताओं को शामिल करने की हर कोशिश का पर्दाफ़ाश करेंगे, चाहे वह कितनी भी सूक्ष्म क्यों न हो।”

संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे: खरगे

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कांग्रेस संस्थाओं के पक्षपातपूर्ण दुरुपयोग से लोकतांत्रिक सुरक्षा को कम नहीं होने देगी। बिहार में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग (ईसी) की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। बिहार में एनडीए ने महागठबंधन की 35 सीटों के मुकाबले 202 सीटें जीती हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों को मतदाता सूची की चल रही एसआईआर के तहत गणना फ़ॉर्म प्राप्त हो चुके हैं।

12 राज्यों में शुरू हो चुका SIR

अपने दैनिक एसआईआर बुलेटिन में, चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.11 करोड़ गणना फ़ॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। दूसरे शब्दों में, 50.99 करोड़ मतदाताओं में से 98.32 प्रतिशत को आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म प्राप्त हुए हैं। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं: छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप। इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। असम में, जहाँ 2026 में चुनाव होने हैं, चुनाव आयोग ने सोमवार को मतदाता सूची के ‘विशेष पुनरीक्षण’ की घोषणा की। एसआईआर का दूसरा चरण 4 नवंबर को गणना के साथ शुरू हुआ और 4 दिसंबर तक चलेगा।

देखिए पूरा Playing 11, कौन करेगा डेब्यू और कौन हुआ बाहर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

एशेज सीरीज | एशेज सीरीज का पहला मुक़ाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला यह मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कम‍िंस और धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नहीं खेल रहे है। दोनों चोट के चलते बाहर हैं। वहीं दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेब्यू करने जा रहे हैं।

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। वहीं तस्मान‍िया के ओपनर जेक वेदराल्ड को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिली है, जबकि क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट तीसरे पेसर के रूप में डेब्यू करेंगे। यह चार साल में पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया किसी टेस्ट में दो डेब्यूटेंट को एक साथ मौका देगा।

मार्नस लाबुशेन की वापसी, ये दो खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

वेदराल्ड की आक्रामक बल्लेबाज ख्वाजा की शांत शैली के साथ अच्छा तालमेल बिठाएगी, जबकि डॉगेट अपनी गति और स्विंग से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं। मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बतौर बल्लेबाज वापसी करेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने कहा, “जब मार्नस तीसरे नंबर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हैं, तो वह हमें एक बहुत अच्छी क्रिकेट टीम बनाते हैं। हम उन्हें टीम से बाहर नहीं रख सकते थे।

कैमरन ग्रीन के आने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजबूत

कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर खेलते हुए दिखेंगे, वहीं ट्रैविस हेड और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन मिडिल ऑर्डर की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। ग्रीन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। ऐसे में उनकी वापसी से टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती मिलेगी। एलेक्स कैरी बतौर विकेट कीपर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी मिशेल स्टार्क, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड के कांधों पर है। वहीं नाथन लियोन स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे।

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड।

पर्थ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, शोएबबशीर।

कुत्ते के काटने पर मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं फायदा!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Karnataka Dog Bite Compensation: डॉग बाइट के मामलों ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा समस्या खड़ी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में चिंता जाहिर की है. उच्चतम न्यायालय ने डॉग्स के वैक्सीनेशन के लिए राज्यों को आदेश दिया था. इस बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने डॉग बाइट से पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये
कर्नाटक सरकार ने कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही डॉग बाइट, काटने के बाद काला निशान होने पर या कई बार काटने की स्थिति में सरकार 5 हजार रुपये का मुआवजा सरकार देगी. इसके अलावा पीड़ितों को 3500 रुपये और सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को 1500 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

हरियाणा सरकार भी देती है मुआवजा
कर्नाटक सरकार से पहले हरियाणा ने भी सितंबर में कुत्ते के काटने पर मुआवजा देने का ऐलान किया था. राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम राशि 10 हजार रुपये है, जो प्रति दांत (डॉग बाइट) निर्धारित होगी. शरीर में र 0.2 सेमी घाव होने पर 20 हजार रुपये दिया जाएगा. मुआवजा राशि सीधे पीड़ितों तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा के हर जिले में समिति का गठन किया गया है.

क्या कहते हैं आंकड़ें?
देश भर में साल 2024 में 37 लाख डॉग बाइट के मामले दर्ज हुए थे. रेबीज की वजह से 54 मौतें हुई थीं. पशुपालन मंत्रालय के डाटा के अनुसार साल 2024 में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 4.80 लाख, गुजरात में 3.90 लाख, कर्नाटक में 3.60 लाख, बिहार में 2.60 लाख और केरल में 1.10 लाख मामले सामने आए.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में क्या?
कुत्तों की नसबंदी की जाए, डीवार्मिंग और वैक्सीनेशन भी किया जाए.
2. स्कूलों, अस्पतालों आदि के आसपास ऊंची दीवार या बाड़ लगाई जाए.

3. रेबीज से संक्रमित या आक्रामक कुत्तों की उचित व्यवस्था की जाए.

4. सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना ना दिया जाए.

5. कुत्तों की निगरानी रखने की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद की होगी.

Dr. Adil M. Khan: A Journey of Healing, Research, and Social Commitment

0

In the heart of Uttar Pradesh—between the vibrant city of Lucknow and the historic district of Kushinagar—stands a name trusted by thousands: Dr. Adil M. Khan, widely known as Dr. Khan Naturoveda. With 27 years of dedicated medical experience, he has emerged as one of the most respected practitioners in natural and Ayurvedic healthcare.

Commitment to Natural Healing

Armed with degrees in B.A.M.S. and M.D. (Naturopathy), Dr. Khan has built a reputation for successfully treating chronic and complex health issues such as:

  • Kidney diseases
  • Skin disorders
  • Nerve and chronic pain conditions
  • Sexual dysfunction

His treatment approach is rooted in holistic well-being, compassionate care, and years of clinical research. For every patient he meets, healing is not just a process—it is a partnership.

Director, Researcher & Social Activist

Dr. Khan serves as the Director of AZAHARI Hospital and Dr. Khan Naturoveda, two institutions recognized for blending Ayurvedic wisdom with modern naturopathy. His leadership extends beyond clinics; he is also a dedicated researcher, a trusted consultant, and an active social activist involved in community health awareness programs.

He maintains a clear ethical stance—no involvement or interest in any political party—keeping his focus entirely on public welfare and patient care.

Author of the Heart-Touching Novel “Umra Ke Us Paar”

Alongside his medical career, Dr. Khan is also a gifted writer. His published book,

“Umra Ke Us Paar”

published by WN Publication and available on Amazon, has touched the hearts of many.

🔗 Buy the Book on Amazon:
https://www.amazon.in/dp/9372860492

This emotional and realistic Hindi novel follows the life of Kali, a woman navigating through loneliness, societal rejection, humiliation, and betrayal. Despite the hardships, she continues to seek her identity, dignity, and inner strength.

The story beautifully captures:

the pain and resilience of a woman’s heart

the courage to rise from emotional wounds

the hope that shines even in the darkest times

the journey of finding light “beyond the age”—Umra Ke Us Paar

Readers praise the book for its depth, honesty, and its powerful portrayal of a woman’s emotional world. It reflects Dr. Khan’s deep understanding of human psychology and his empathy for those who suffer silently.

Free Ayurvedic IVF Consultation

Dr. Khan also offers free consultation for Ayurvedic IVF, helping couples who dream of becoming parents through natural, holistic, side-effect-free methods.

A Man of Many Interests

Outside his professional life, Dr. Khan enjoys badminton and writing, two passions that balance his scientific and creative sides.

A Legacy of Service

From medical expertise to literary contribution, from research to social activism, Dr. Adil M. Khan embodies compassion, dedication, and excellence. His mission is simple yet powerful—
to heal, to serve, and to inspire.

Digital Jantantra : गोरखपुर से उभरती जनपक्षीय पत्रकारिता की नई आवाज़

0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश:
डिजिटल मीडिया के इस तेज़ दौर में डिजिटल जनतंत्र एक ऐसी सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ बनकर सामने आया है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जन-जागरूकता और ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता देता है। विशाल तिवारी द्वारा स्थापित यह न्यूज़ चैनल राजेन्द्र नगर, गोरखनाथ, गोरखपुर – 273015 से संचालित होता है और अपनी पारदर्शी रिपोर्टिंग के लिए तेजी से पहचान बना रहा है।

Digital Jantantra की स्थापना एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ की गई —
“जनता को बिना किसी पक्षपात के सच्ची और विश्वसनीय खबरें उपलब्ध कराना।”
जब मीडिया में सनसनी अक्सर सच्चाई पर भारी पड़ जाती है, ऐसे समय में यह चैनल समाज से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसमें स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याएँ, सामाजिक न्याय, युवाओं से जुड़े प्रश्न, सरकारी योजनाएँ, तथा जनहित से जुड़े गंभीर मामलों की रिपोर्टिंग शामिल है।

चैनल के संस्थापक विशाल तिवारी, जो डिजिटल मीडिया की शक्ति से प्रेरित हैं, का मानना है कि पत्रकारिता को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, न कि किसी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव के प्रति। डिजिटल जनतंत्र के माध्यम से उनका उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहाँ हर नागरिक की आवाज़ को महत्व मिले।

अपनी सोच साझा करते हुए वे कहते हैं—
“आज के लोकतंत्र में सूचना ही सबसे बड़ी शक्ति है। डिजिटल जनतंत्र का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक सच्ची, पारदर्शी और निर्भीक खबरें पहुँचे।”

चैनल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। तेज अपडेट्स, ग्राउंड रिपोर्ट्स, लाइव कवरेज और जन भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से डिजिटल जनतंत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ का नया स्तंभ बन रहा है।

गोरखपुर के हृदय स्थल से संचालित डिजिटल जनतंत्र यह संकल्प लिए आगे बढ़ रहा है कि—
“जहाँ पत्रकारिता हो जिम्मेदार, और सच मिले तकनीक की ताकत से।”

Follow https://www.facebook.com

Subscribe https://www.youtube.com/@digitaljantantra