रीना बौरासी सेतिया MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज एक आदेश जारी कर रीना बौरासी सेतिया को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई दी है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की अनुशंसा के आधार पर की गई है। पूरे देश में महिला कांग्रेस की जितनी भी प्रदेश अध्यक्ष है उनमें रीना बौरासी सेतिया पहली ऐसी प्रदेश अध्यक्ष है, जो कि दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। इंदौर जिले की महिला कांग्रेस की वे पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी है। उनके कार्यकाल में महिला कांग्रेस का बड़ा सदस्यता अभियान इंदौर में चलाया गया था।

Previous articleराजस्थान के 5000 फार्मासिस्ट्स को मिलेगा नया पदनाम, बनेंगे ‘फार्मेसी ऑफिसर’
Next articleAUS vs ENG पहला टेस्ट: लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
News Desk

डॉ. रविप्रसाद सज्जन : 1,000 मोबाइल नंबर याद रखने और दोहराने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

0

“दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं, तो आप बिल्कुल सही हैं।”

ऐसा मानते हैं  डॉ. रविप्रसाद सज्जन. एम., जो एक इंटरनेशनल माइंड एंड मेमोरी ट्रेनर और मेमोरी पावर में मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर हैं।

आज के समय में बहुत कम लोग 8–9 मोबाइल नंबर तक याद रख पाते हैं। 20 से अधिक नंबर याद रखना भी एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक व्यक्ति ने 1,000 मोबाइल फोन नंबर याद रखकर उन्हें 100% सटीकता के साथ दोहराया?

यह उपलब्धि हासिल की है डॉ. रविप्रसाद सज्जन. एम. ने, जिन्होंने 1,000 से अधिक मोबाइल नंबर याद रखकर दुनिया का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

डॉ. रविप्रसाद सज्जन – वर्ल्ड मेमोरी मैन

मानव इतिहास में पहली बार, किसी व्यक्ति ने इतने बड़े पैमाने पर मोबाइल नंबर याद कर और बिना किसी गलती के दोहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
इस उपलब्धि के कारण उन्हें “वर्ल्ड्स फर्स्ट एंड ओनली मेमोरी किंग ऑफ मोबाइल नंबर्स” कहा जाता है।

अब तक दुनिया में किसी भी व्यक्ति ने मोबाइल नंबर याद करने के क्षेत्र में कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बनाया था — यह अनोखी उपलब्धि सिर्फ डॉ. रविप्रसाद सज्जन के नाम है।

रिकॉर्ड डेमो कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगातार बिना रुके 1,010 मोबाइल नंबर (हर नंबर 10 अंकों का) बिल्कुल सटीकता के साथ दोहराए

जैसे गणितीय संख्याओं में प्रसिद्ध शकुंतला देवी को “मेमोरी क्वीन” कहा जाता है, वैसे ही मोबाइल नंबर मेमोरी के क्षेत्र में डॉ. रविप्रसाद सज्जन को “मेमोरी किंग ऑफ मोबाइल नंबर्स” कहा जाता है।

डॉ. रविप्रसाद सज्जन. एम. – परिचय

वे कई क्षेत्रों में महारत रखते हैं:

  • मेमोरी ट्रेनर
  • माइंड ट्रेनर
  • हिप्नोटिस्ट
  • माइंड रीडर
  • साइको न्यूरो थेरेपिस्ट
  • मोटिवेटर व सक्सेस कोच
  • लेखक, कवि
  • टारोट कार्ड रीडर
  • शोधकर्ता व कई वैज्ञानिक शोध पत्रों के लेखक
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ट्रेनर
  • योग्यता व उपलब्धियाँ:
  • CEO – Master Mind Power Secrets Pvt. Ltd., बेंगलुरु
  • Founder & President – Dr. Scientist International School
  • Certified Hypnotist – USA & UK
  • International Memory & Mind Power Trainer – USA
  • Multiple World Records Holder
  • Chief Editor – कई इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल
  • Author – कई पुस्तकें व वैज्ञानिक शोध पत्र
  • Certified Arbiter (Judge) – Indian & World Memory Championships (London)
  • उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड को विश्वभर में मान्यता
  • उनके रिकॉर्ड को दुनिया के कई प्रतिष्ठित वर्ल्ड रिकॉर्ड संगठनों ने आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया है:
  • द ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (UK)
  • ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (UAE)
  • वर्ल्ड जीनियस रिकॉर्ड्स (नाइजीरिया)
  • ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (UK)
  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (UK, लंदन)
  • अमेरिका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (USA)
  • यूरोपियन रिकॉर्ड्स बुक (यूरोप)

भारत, यूके, यूएसए, यूरोप, नाइजीरिया, अमीरात—दुनिया भर के कई संगठनों ने उनके नाम को अपनी आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड सूची में शामिल किया है।

अब तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी कोई व्यक्ति उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम – भारत से विदेश तक

डॉ. रविप्रसाद सज्जन अब तक लगभग 3,000 से अधिक वैज्ञानिक शोध पत्र एवं जर्नल पढ़ चुके हैं।
इन विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है:

  • मेमोरी पावर
  • माइंड पावर
  • वैदिक गणित
  • हैप्पीनेस
  • रिलेशनशिप
  • ह्यूमन साइकोलॉजी
  • पेरेंटिंग
  • लाइफ मैनेजमेंट

उन्होंने भारत और विदेशों में (सिंगापुर, मलेशिया, बैंकॉक) लाखों छात्रों को मेमोरी और माइंड पावर ट्रेनिंग दी है।
अब तक 6 लाख+ लोगों ने उनकी कार्यशालाओं से लाभ उठाया है।

उन्होंने मेमोरी, माइंड पावर, स्पीड रीडिंग, वैदिक मैथमेटिक्स, सॉफ्ट स्किल्स, पैरेंटिंग व लाइफ मैनेजमेंट पर बड़ी संख्या में सेमिनार आयोजित किए हैं।

प्रिंट मीडिया और टीवी मीडिया में कई बार कवरेज

उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीवन यात्रा को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने कई बार प्रकाशित किया है।
उन्हें ‘दुनिया के पहले और एकमात्र मोबाइल नंबर मेमोरी किंग’ बनने पर व्यापक स्नेह और सराहना मिली है।

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

YouTube – https://www.youtube.com/@drraviprasadsajjan

Facebook – https://www.facebook.com/drraviprasadsajjan

Instagram – https://instagram.com/drraviprasadsajjan

📞 संपर्क करें: +91-91081 20048

 

लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला बहुप्रतिक्षित एशेज 2025 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। पहले टेस्ट में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के पास है, जबकि इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के पास है। इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑन पेपर इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, लेकिन पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक बेहतरीन मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है, जो टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता के लिए अच्छा होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 21 नवंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Timing)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट भारतीय समयनुसार सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match On Tv)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (ENG vs AUS 1st Test Match Live Streaming)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखी जा सकती है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम (England Team): बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और उपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं।

Previous articleकांग्रेस को लेकर पीएम मोदी का तंज, ऑडियंस में बैठे शशि थरूर ने बाद में की तारीफ
Next articleरीना बौरासी सेतिया MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त
News Desk

Bollywood’s famous actor Mustak Khan visits ‘Handa Bengal’ in Delhi’s Patel Nagar, shops lavishly and says – “This is truly icing on the cake

0

These days, the reels of ‘Handa Bengal’ are creating a storm on social media. 24-carat gold jewellery, premium designs, and unbelievably low prices – people were wondering, “Can this actually be true?” To clear all doubts, Bollywood’s veteran comedy actor Mustak Khan himself visited the Handa Bengal store located in Patel Nagar, Karol Bagh, Delhi on 17 November.

The moment Mustak Khan entered the store, chaos erupted among the customers present there. Everyone lined up for selfies and autographs. But Mustak sahab wasn’t there just for a casual visit – he wanted to personally verify whether the dazzling gold jewellery shown in the viral reels was really the same in reality or not.

As he roamed around the store, Mustak Khan checked out collection after collection – heavy bridal sets, diamond-studded necklaces, lightweight daily-wear chains, Bengali-style gold earrings, and so much more! He held each piece in his hand, examined the craftsmanship and finishing, and then something amazing happened.

Laughing heartily, Mustak Khan said,
“Bhai, Kamal Handa ji, you’re incredible! I was thinking everything in the reels was edited, but here in reality, the stuff is even better than what’s shown! 24-carat gold, superb designs, and these prices? If anyone finds anything like this anywhere else, do let me know! I’m doing heavy shopping today and leaving happy.”

He had a long conversation with Mr. Kamal Handa, MD and Founder of Handa Bengal, and praised his hard work immensely. Kamal Handa ji showed Mustak Khan the entire collection and explained how they work directly with artisans, eliminating middlemen, which saves costs and allows customers to get the best possible prices.

Mustak Khan also spoke to other customers present there. One woman customer said, “I came all the way from Mumbai just for Handa Bengal. The rates here are unmatched anywhere in Delhi or Mumbai.” Hearing this, Mustak sahab laughed even louder and said, “Now I’ll call all the Mumbai people here too!”

After completing his shopping, Mustak Khan clicked photos with Kamal Handa ji and couldn’t stop praising the entire staff of the store. Before leaving, he said,

“Handa Bengal truly is a ‘treasure house of gold’. Those who are still in doubt – come once and see for yourselves. Believe me, you won’t be disappointed.”

So what are you waiting for? If you also want to buy the most stunning 24-carat gold jewellery at the lowest prices, head straight to:

Patel Nagar, Karol Bagh, New Delhi

(Just 1 minute walking distance from the metro station)

If Mustak Khan can come, why can’t you?

#HandaBengal #MustakKhan #24CaratGold #DelhiJewellery #ViralJewellery

‘रब ने मेरी जोड़ी नहीं बनाई’, Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी, अकेलेपन पर की खुलकर बात

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

करण जौहर |  फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान करण जौहर ने ‘अकेलेपन’ को लेकर खुलकर बात की है. करण ने बताया है कि कैसा फील होता है जब सक्सेस मिलने के बाद भी उन्हें अकेले ही इसे सेलिब्रेट करना पड़ता है. करण ने इस पॉडकास्ट में ये भी माना कि अब उन्होंने अपने इस अकेलेपन को ही अपना साथी बना लिया है. करण ने और क्या कुछ कहा आइये जानते हैं |

रब ने मेरे लिए जोड़ी नहीं बनाई 

53 साल के करण जौहर ने कहा कि कई बार लोगों ने उनसे कहा कि आप विदेश चले जाइए, वहां हो सकता है कि आपको आपका मनचाहा प्यार मिल जाए. हालांकि, करण की मानें तो ऐसा असल लाइफ में नहीं होता, वे यहां भारत में रहते हैं, मां और बच्चे भी यहीं हैं, फिल्ममेकर कहते हैं ये सब आजमा चुका हूं और सच्चाई ये है कि आखिर में अकेलापन ही हाथ लगा. करण से जब पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड को इतनी अच्छी अच्छी लव स्टोरीज दी हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में ऐसी कोई स्टोरी नहीं है ? जिसपर करण ने कहा, ‘रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई’|

यदि सच्चा प्यार नहीं मिला तो अकेले ही रहना पसंद 

करण जौहर ने कहा कि यदि उनकी लाइफ में कल को सच्चा प्यार आता है तो वे शाहरुख की तरह बाहें फैलाकर उसका स्वागत करेंगे नहीं तो उन्हें अकेले रहना ही पसंद है. करण की पर्सनल लाइफ की ज्यादा जानकरी तो नहीं है लेकिन एक बार फिल्ममेकर ने ये ज़रूर कबूला था कि जब वे यंग एज में थे तब ट्विंकल खन्ना उन्हें बेहद पसंद थीं. बताते चलें कि आज भी करण और ट्विंकल अच्छे दोस्त हैं|

Previous articleAUS vs ENG पहला टेस्ट: लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
News Desk

कांग्रेस को लेकर पीएम मोदी का तंज, ऑडियंस में बैठे शशि थरूर ने बाद में की तारीफ

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने एक कार्यक्रम के दौरान गुलामी की मानसिकता(slavery mentality) का जिक्र करते हुए कांग्रेस(कांग्रेस ) को जमकर सुनाया। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा छ राजनीतिक दल और नेता सामाजिक न्याय के नाम पर केवल अपने हित साधते हैं।

कांग्रेस सरकारों ने ‘अर्बन नक्सलियों’ को शीर्ष पद दिए; ‘मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस’ अब भी राष्ट्रीय हित को दरकिनार कर रही है। इस कार्यक्रम की ऑडियंस में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर भी मौजूद थे। उन्होंने पीएम मोदी के भाषण के कुछ अंश साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। हालांकि भाषा को लेकर उन्होंने इतना जरूर कहा कि उम्मीद है प्रधानमंत्री अंग्रेजी के योगदान पर भी ध्यान देते होंगे।

शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री ने गुलामी की मानसिकता से निकलने और रचनात्मक विकास पर बल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल एक उभरता हुआ बाजार नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक मॉडल है। शशि थरूर ने कहा, पीएम मोदी ने अपने भाषण में जिक्र किया कि लोग आरोप लगाते हैं कि वह हमेशा चुनाव के मूड में ही रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। लोगों की समस्याओं को लेकर मैं भावनात्मक मूड में रहता हूं।

शशि थरूर ने आगे कहा, इस भाषण का महत्वपूर्ण हिस्सा यह था कि पीएम मोदी ने मैकॉले के 200 साल के थोपी गई गुलामी की मानसिकता से निकलने और 10 साल अपनी संस्कृति, भाषा और नॉलेज सिस्टम को रीस्टोर करने में लगाने की बात कही है। मुझे उम्मीद है कि उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिया होगा कि रामनाथ गोयंका ने कैसे अंग्रेजी भाषा में राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण आर्थिक परिदृश्य, सांस्कृतिक आह्वान और अथक परिश्रम की प्रेरणा से ओतप्रोत था।

बता दें कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद हमारी जीडीपी लगभग सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है; भारत न केवल एक उभरता हुआ बाजार है, बल्कि एक उभरता हुआ मॉडल भी है। दुनिया भारत के विकास मॉडल को ‘उम्मीद के मॉडल’ के रूप में देख रही है। आज का भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए व्यग्र है, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोगों का कल्याण करने के लिए व्यक्ति को भावनात्मक होकर काम करना चाहिए, चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं। हम चुनाव जीतते हैं क्योंकि हम विकास और कल्याण के लिए चौबीस घंटे प्रतिबद्ध हैं।

आजादी के बाद भी लंबे समय तक आयातित विचारों, आयातित वस्तुओं और आयातित सेवाओं को बढ़ावा दिया गया लेकिन हमने वह सब बदल दिया है : प्रधानमंत्री मोदी। मैं सभी राज्यों से कहना चाहता हूं कि बिहार के नतीजे बताते हैं कि लोग किस तरह की सरकार चाहते हैं, सभी को केवल विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, हम अंग्रेजी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, हम सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहते हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस दौरे के समय मॉस्को में  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को उन्होंने रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।
दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, “आज सुबह मॉस्को में प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। अगस्त 2025 में 26वें आईआरआईजीसी-टीईसी के लिए हमारी पिछली बैठक के बाद से हुई प्रगति का जायजा लिया। अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक भारत-रूस लीडर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की।”
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आने की उम्मीद है। इसे लेकर क्रेमलिन की ओर से तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी। उन्होंने पिछली बार दिसंबर 2021 में इस शिखर सम्मेलन के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।
विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में अपडेट दिया।

Previous articleनीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और कई बड़े नेता होंगे शामिल
Next articleकड़ाके की ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर का हाल!”
News Desk

आज 10वीं बार सीएम की शपथ लेंगे नीतीश

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा। समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।
इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, सुबह 11 बजे पटना के भाजपा ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी ष्टरू होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं। इधर, भाजपा के विधायक दल की बैठक से पहले जदयू के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।
मुख्यमंत्री ही तय करेंगे कैबिनेट भी
वहीं  बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सरकार गठन की प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट का गठन मुख्यमंत्री तय करेंगे। हम पहले राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद ही बाकी बातें स्पष्ट होंगी। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक के बाद कहा कि शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को होगा। एनडीए नेता का चयन हो चुका है। सभी एनडीए सहयोगियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश का समावेशी विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में विकास व सुशासन का राज स्थापित हुआ है।

Previous articleखंडवा में PM मोदी के भाषण के लिए मंडी में रोकी नीलामी, किसानों ने कहा- पहले प्रधानमंत्री को सुनेंगे
Next articleपेट्रोल-डीजल के दाम आज, जानिए आपके शहर में क्या है रेट?”
News Desk

बेंगलुरु में 7.11 करोड़ रुपये की लूट की वारदात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु। सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में 7.11 करोड़ रुपये की लूट की वारदात ने शहर में सनसनी मचा दी। घटना साउथ एंड सर्कल के पास हुई, जहां इनोवा कार में सवार छह-सात अपराधियों ने एटीएम में पैसे डालने जा रही वाहन को रोका और 7.11 करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की यह घटना जयदेरी डेयरी सर्कल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, लूट की वारदात का शिकार हुई गाड़ी का नंबर GJ 01 HT 9173 था। यह गाड़ी एटीएम में पैसे जमा करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान, जयदेरी डेयरी सर्कल पर इनोवा कार में सवार अपराधियों ने गाड़ी को रोका और खुद को आरबीआई  अधिकारी बताकर चालक और गनमैन सहित सभी कर्मचारियों को धमकाया। आरोपियों ने गाड़ी को डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर खड़ा किया, पैसों से भरी सीएमएस गाड़ी से रकम अपने वाहन में लादकर फरार हो गए।
अपराधियों ने जयनगर थाना क्षेत्र के अशोक स्तंभ के पास गाड़ी को रोकते हुए दावा किया कि वे आरबीआई से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को हाईजैक किया और थाने आने का निर्देश दिया। लूट की घटना के समय एटीएम वाहन में चार सीएमएसकर्मचारी सवार थे एक ड्राइवर, दो गनमैन और एक कैश डिपॉजिटर। इन कर्मचारियों से पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें सिद्धपुर पुलिस स्टेशन ले गई है। 

Previous articleबिहार परिणाम के बाद सपा का बदला तेवर: अब मायावती पर नहीं होंगे निजी हमले 
Next articleखंडवा में PM मोदी के भाषण के लिए मंडी में रोकी नीलामी, किसानों ने कहा- पहले प्रधानमंत्री को सुनेंगे
News Desk