रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ईडी ने संजय भंडारी मामले में दाखिल की चार्जशीट

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की कानूनी परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में बसे कथित हथियार कारोबारी संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले में उनके खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह आरोप पत्र ईडी द्वारा लंबे समय से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें वाड्रा की भूमिका और भंडारी से कथित संबंधों की पड़ताल की जा रही है। 
यह मामला मूल रूप से 2015 के कालाधन रोकथाम कानून के तहत आयकर विभाग द्वारा दर्ज किए गए आरोप पत्र से उपजा था। आयकर विभाग ने 2016 में भंडारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद वह लंदन भाग गया था। इसी वर्ष जुलाई में दिल्ली की एक अदालत ने भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी भी घोषित कर दिया था। इसके अलावा ब्रिटेन की अदालत पहले ही भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध को खारिज कर चुकी है।
ईडी ने फरवरी 2017 में भंडारी और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। एजेंसी इससे पहले भंडारी से जुड़े मामलों में दो चार्जशीट दायर कर चुकी है और अब यह नई चार्जशीट रॉबर्ट वाड्रा की कथित भूमिका पर केंद्रित है। ईडी की जांच में विशेष रूप से लंदन स्थित एक संपत्ति को लेकर वाड्रा और भंडारी के बीच संभावित लेनदेन पर सवाल उठे हैं। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा ने बार-बार इस बात से इंकार किया है कि लंदन या किसी अन्य विदेशी स्थान पर उनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई भी संपत्ति है। गौरतलब है कि वाड्रा के खिलाफ यह दूसरी चार्जशीट है। इससे पहले, जुलाई 2024 में ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। नई चार्जशीट के बाद माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई में तेजी आएगी और वाड्रा को आगे की कानूनी प्रक्रिया में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।  

Previous articleRGPV की NAAC ग्रेडिंग पर बड़ा विवाद: कुलपति ने दिया इस्तीफा, ABVP के आरोपों के बाद हड़कंप!
Next articleBSNL के प्रीपेड प्लान्स हुए महंगे, जानिए कैसे बचाएं अपने पैसे और कौन से प्लान्स हैं अभी भी सस्ते!
News Desk

कमरे में कोयला जलाकर सो रहे चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कानपुर । यूपी के कानपुर महानगर के पनकी थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब फैक्ट्री कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी गई। कमरा खोलकर देखा गया तो चारों की लाश पड़ी मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है, कि चारों युवक बुधवार रात को कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। संभवतः दम घुटने से उनकी मौत हुई है. मृतक युवकों की पहचान अयोध्या निवासी अमित वर्मा (32), देवरिया निवासी संजू सिंह (22), दौड़ अंसारी (28) और राहुल सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि ऑयल सीड मील में काम चल रहा था। वहां कुल सात कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से तीन बाहर चले गए थे। रात में चार युवकों ने खाना खाने के बाद कमरे के अंदर कोयला जलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे में किसी प्रकार का वेंटिलेशन नहीं था। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा हुई, जिसे चारों युवक उसी में सांस लेते रहे। उसी दौरान उनकी मौत हो गई।

Previous articleछिंदवाड़ा में SIT का एक्शन, कोल्ड्रिफ सिरप का केमिकल सप्लायर गिरफ्तार, 8 मेडिकल लाइसेंस सस्पेंड
News Desk

ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को जबरदस्ती थोपने वाली और खतरनाक बताया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखा। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को जबरदस्ती थोपने वाली और खतरनाक बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में बहुत गड़बड़ियां हैं। ममता ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त ट्रेनिंग, गाइडलाइन और तैयारी के एसआईआर प्रक्रिया को जबरदस्ती थोपने वाली और खतरनाक बताया को लागू किया जा रहा है, जिससे बीएलओ और लोगों दोनों पर दबाव बन रहा है।
उन्होंने दावा किया कि कई बीएलओ टीचर, फ्रंटलाइन वर्कर और दूसरे नियमित कर्मचारी हैं, जिन्हें एक साथ घर-घर सर्वे और ऑनलाइन फॉर्म भरने जैसे काम भी करने पड़ रहे हैं। उन्होंने इसे इंसानी क्षमता से ज्यादा का दबाव बताया।
इधर, पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ ने दावा किया है कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के बाद से बॉर्डर पार करने की कोशिश करने वाले अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। रोज 150 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी लौट रहे हैं।

Previous articleछिंदवाड़ा में SIT का एक्शन, कोल्ड्रिफ सिरप का केमिकल सप्लायर गिरफ्तार, 8 मेडिकल लाइसेंस सस्पेंड
News Desk

चार वर्षों में 400 फीसदी फसल को नुकसान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश में जलवायु संकट गहराया है और 2025 (जनवरी से सितंबर) में 99 फीसदी दिन किसी न किसी चरम मौसमी घटना की चपेट में रहे। देश ने लू, शीत लहर, बिजली, तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं का सामना किया। इस भयावह स्थिति का मानवीय और आर्थिक दोनों तरह से भारी खामियाजा चुकाना पड़ा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरनमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ की वार्षिक क्लाइमेट इंडिया 2025 रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इन नौ महीनों में, चरम मौसमी घटनाओं ने 4,064 लोगों की जान ली, जो पिछले चार वर्षों की तुलना में 48 फीसदी की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जिसमें 9.47 मिलियन हेक्टेयर (करीब 47 मिलियन एकड़) फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ, जो चार वर्षों में 400 फीसदी की भारी वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा, 99,533 घर नष्ट हुए और लगभग 58,982 जानवरों की मौत हुई। 2025 में, कम से कम 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2022 के बाद से सबसे अधिक चरम मौसमी दिन दर्ज किए गए। फरवरी से सितंबर 2025 तक, लगातार आठ महीनों तक देश के 30 या उससे अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चरम मौसम की घटनाएं रिकॉर्ड की गईं।
हिमाचल में सबसे अधिक 257 चरम मौसमी दिन रहे
हिमाचल प्रदेश (257 दिन) में देश में सबसे अधिक चरम मौसमी दिन रहे, जबकि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 532 मौतें दर्ज की गईं। रिपोर्ट बताती है कि मॉनसून का मौसम सबसे अधिक विनाशकारी रहा। लगातार चौथे वर्ष, जून से सितंबर तक के सभी 122 मॉनसून दिन चरम मौसम से प्रभावित रहे, जिससे 3,007 मौतें हुईं। कुल 4,064 मौतों में, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन सबसे घातक रहे, जिनसे 2,440 मौतें हुईं, इसके बाद बिजली और तूफान से 1,456 मौतें हुईं।

2025 में जलवायु के कई रिकॉर्ड टूटे
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 ने कई जलवायु रिकॉर्ड तोड़े। जनवरी 1901 के बाद पांचवां सबसे शुष्क महीना था, जबकि फरवरी 124 वर्षों में सबसे गर्म रहा। सितंबर में देश का सातवां सबसे अधिक औसत तापमान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र 84 लाख हेक्टेयर के साथ फसल क्षेत्र के नुकसान के मामले में सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य था। क्षेत्रीय रूप से, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में घटनाओं की सबसे अधिक आवृत्ति दर्ज की गई, जबकि मध्य क्षेत्र में 1,093 लोगों की मौतें हुईं।

जलवायु परिवर्तन का पैमाना समझना होगा
रिपोर्ट जारी करते हुए, सीएसई की महानिदेशक सुनिता नारायण ने कहा, देश को अब सिर्फ आपदाओं को गिनने की जरूरत नहीं है, बल्कि उस पैमाने को समझने की जरूरत है जिस पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर उत्सर्जन कटौती की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि इतने बड़े पैमाने की आपदाओं के लिए कोई भी अनुकूलन संभव नहीं होगा। सीएसई के कार्यक्रम निदेशक किरन पांडे ने मानसून के दौरान बढ़ते तापमान को चिंताजनक बताया, जो अनियमित और चरम मौसमी घटनाओं को ट्रिगर कर सकता है। डाउन टू अर्थ के प्रबंध संपादक रिचर्ड महापात्रा ने कहा कि यह रिपोर्ट एक आवश्यक चेतावनी है और बिना निर्णायक शमन प्रयासों के आज की आपदाएं कल का नया सामान्य बन जाएंगी।

बिहार की जनता ने राहुल गांधी को बर्खास्त किया, बंगाल की जनता ममता को करेगी : अग्निमित्रा पॉल 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाया है। बीजेपी नेता पॉल ने दावा किया कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी को बर्खास्त कर दिया है, और बंगाल की जनता 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को बर्खास्त करेगी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और राहुल गांधी का भविष्य साफ हो गया है, क्योंकि कांग्रेस के नेता खुद राहुल गांधी की काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी पॉल ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर सवाल उठाकर कहा कि उन्होंने वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने का दावा किया, लेकिन 65 लोगों ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई। भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने पीएम मोदी की तारीफ करने पर शशि थरूर की आलोचना करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ नकारात्मक बातें करता है, और शशि थरूर की आलोचना गांधी परिवार के कहने पर हो रही है। इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर पॉल ने कहा कि अगर वह आतंकवादियों को गुमराह युवा कहती हैं, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Previous articleपश्चिम के दबाव के बावजूद हम भारत को… रूस ने अमेरिका को ठेंगा दिखाकर कह दी बड़ी बात
Next articleघेराव के बाद भोपाल RGPV के कुलगुरु का इस्तीफा, नैक ग्रेडिंग में फर्जीवाड़े के लगे आरोप
News Desk

उठक-बैठक लगवाने वाली टीचर गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में छठवीं कक्षा की छात्रा काजल की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को महिला टीचर ममता यादव को गिरफ्तार किया है। इसी टीचर ने बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा दी थी।उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वालीव पुलिस के मुताबिक घटना 8 नवंबर की है, जब 10 मिनट लेट आने पर टीचर ने बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा दी। इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ी और 5 दिन बाद 13 नवंबर को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद डीईओ ने जांच के आदेश दिए थे। टीचर ममता को पहले ही सतिवली के प्राइवेट स्कूल से हटाया जा चुका था। बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों और मनसे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

Previous articleपरिवार को छोड़ लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
News Desk

नीतीश मंत्रिमंडल में महिलाओं की 11फसीद हिस्सेदारी, 26 में से 3 महिला मंत्री शामिल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू कर दिया है। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बीच नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं, जो कुल मंत्रिमंडल का 11 फीसदी हिस्सा बनाती हैं। महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है। 
मंत्रिमंडल में जगह पाने वाली तीनों महिला नेताओं का राजनीतिक आधार मजबूत है और यह माना जा रहा है कि महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और इस बार की अभूतपूर्व मतदान भागीदारी का असर भी कैबिनेट की संरचना में दिखा है।
लेशी सिंह : धमदाहा सीट से लगातार छह बार विधायक रहीं लेशी सिंह पर नीतीश कुमार ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वे पिछली सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थीं। इस चुनाव में उन्होंने आरजेडी के संतोष कुमार को 55,159 वोट के बड़े अंतर से हराया।
श्रेयसी सिंह : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल श्रेयसी सिंह पहली बार मंत्री बनी हैं। जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 वोट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की।
रमा निषाद : औराई विधानसभा सीट से विजयी रमा निषाद को भी नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वे मुजफ्फरपुर के पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। रमा निषाद ने वीआईपी के भोगेंद्र सहनी को 54,000 वोट के अंतर से मात देकर विधानसभा में प्रवेश किया।

 
महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका
इस बार बिहार में रिकॉर्ड मतदान हुआ और महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में वोट करके राजनीतिक समीकरण बदल दिए। नीतीश सरकार की योजनाएँ, विशेषकर जीविका समूहों और दीदियों को आर्थिक मजबूती देने वाले कार्यक्रम, महिलाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे। माना जा रहा है कि एनडीए को मिली 202 सीटों की बड़ी जीत में महिलाओं का समर्थन महत्वपूर्ण रहा।

Previous articleनेपाल में फिर से जेन-Z युवाओं का प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया
Next articleपरिवार को छोड़ लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
News Desk

भारतीय वायुसेना के  रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की आकस्मिक फोर्स लैंडिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अगरतला। राजस्थान स्थित जैसलमेर के निकट भारतीय वायुसेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) को आकस्मिक फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी है। यह एयरक्राफ्ट एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दौरान एयरक्राफ्ट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, अद्भुत पेशेवर कौशल का प्रदर्शन करते हुए एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब प्रशिक्षण सॉर्टी के दौरान रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट के इंजन में अचानक खराबी दर्ज की गई। गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने इस संदर्भ में यह आधिकारिक जानकारी दी। भारतीय वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ऑपरेटरों ने स्थिति का त्वरित आकलन किया। वायुसेना के ऑपरेटरों ने नियंत्रित तरीके से एयरक्राफ्ट को एक खाली फील्ड में सुरक्षित उतारा। इस सूझबूझ के कारण न तो किसी प्रकार की जनहानि हुई और न ही जमीन पर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
वायुसेना ने यह भी पुष्टि की है कि एयरक्राफ्ट को बहुत कम नुकसान हुआ है और उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आई खराबी की विस्तृत तकनीकी जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। तकनीकी खराबी के सटीक कारणों का पता लगाना इसलिए भी जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।

Previous articleSSC अस्सिस्टेंट टीचर रिजल्ट विवाद: हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, ज्यादा नंबर वाले बाहर और कम नंबर वाले अंदर!
News Desk

सरकार में बड़ा बदलाव! विधायकों ने मल्लिकार्जुन खरगे से की सिद्धारमैया को हटाकर शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग, जानिए आगे क्या होगा?

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खास विधायकों के एक समूह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. उन्होंने मांग की कि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए और शिवकुमार को प्रदेश की कमान सौंपी जाए. उन्होंने खरगे से मांग की कि राजनीतिक हलकों में पावर शेयरिंग समझौते को लेकर जारी अटकलों का सम्मान करें और शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाएं.

एक विधायक ने बताया कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है. हमने उनसे कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के वजह से उन्होंने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इसलिए उनको मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.

क्या बोले खरगे

सूत्रों की मानें तो खरगे ने विधायकों को साफ कर दिया है कि नेतृत्व और कैबिनेट में बदलाव करने पर राहुल गांधी ही अंतिम फैसला लेंगे. खरगे ने विधायकों को साफ कर दिया है कि इस मांग के साथ अब कभी भी दिल्ली न आएं क्योंकि इससे अटकलें ही बढ़ेंगी. इसके अलावा, विधायकों ने कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से मिलने की भी कोशिश की. लेकिन उन्हें अपॉइंटमेंट नहीं मिल पाया.

कर्नाटक के मंत्री भी दिल्ली में

विधायकों के अलावा, प्रदेश के कृषि मंत्री चालुवरायस्वामी और शुगर मिनिस्टर शिवानंद पाटिल भी दिल्ली में थे. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वे खरगे से मिलने नहीं आए बल्कि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए आए थे. पाटिल ने साफ कहा कि नेतृत्व में बदलाव करने का मुद्दा पार्टी के आलाकमान के पास है. खरगे से मिलने के लिए उन्होंने अपॉइंटमेंट मांगा था लेकिन उन्हें मिला नहीं. उन्होंने बताया कि शनिवार को खरगे बंगलूरू आएंगे. मैं उनसे तभी मिलूंगा.

शिवकुमार के वफादार विधायकों में- श्रीनिवास, टी डी राजेगौड़ा, एच डी रंगनाथ, बी शिवन्ना, महेंद्र कल्लप्पा तम्मनवर और सी रवि शामिल हैं.

 

Twig.so and Tridnya AI Announce Strategic Selling Arrangement to Expand AI-Powered Solutions in India

0

San Francisco, CA and India – November 20th, 2025 – Twig.so, a leader in AI-powered customer support systems for B2B companies, and Tridnya AI, a cutting-edge AI technology provider and reselling company, today announced a strategic selling arrangement to jointly sell and distribute their combined AI-driven solutions throughout India. This partnership aims to accelerate digital transformation for Indian enterprises by delivering advanced AI customer support and business automation solutions.


The strategic selling arrangement focuses on leveraging the complementary strengths of both companies. Twig.so brings its expertise in AI agent-assist and AI chatbot modes designed to enhance customer support teams’ productivity, while Tridnya AI contributes deep account engagement, presales and support strengths with industry-specific AI applications. Together, they will target Indian businesses looking to optimize customer engagement and operational efficiency.
Chandan Maruti, Chief Customer Officer at Twig.so, stated, “Our partnership with Tridnya AI marks an important milestone in bringing state-of-the-art AI solutions to the fast-growing Indian market. By combining our technologies and sales efforts, we aim to help Indian enterprises transform their customer support operations and drive superior business outcomes.

“At Tridnya AI, we are excited to join forces with Twig.so to bring innovative AI solutions to the Indian market. “This strategic arrangement enables us to combine our account management and sales ability “said Krishna Ramachandran, Co-founder and Chief Revenue Officer”. He further said that Twig.so’s innovative customer support technologies, delivering powerful, scalable solutions tailored for India’s dynamic business environment. Together, we aim to empower Indian enterprises to enhance customer experiences and drive operational excellence with AI.”
The India market presents a unique opportunity with growing demand for intelligent automation and AI solutions. This collaboration will enable both companies to deliver customized, scalable AI products tailored to the specific needs of Indian businesses across industries such as e-commerce, finance, manufacturing, and healthcare.
About Twig.so: Twig.so is a San Francisco-based company providing AI-enabled customer support systems for B2B companies. Using AI agent-assist and AI chatbot technology, Twig.so helps enterprises scale their customer support without adding headcounts. The company is founded in 2022 and backed by top Silicon Valley investors.
About Tridnya AI: Tridnya AI is a reselling company founded by industry professionals, focused on developing AI solutions across multiple industry verticals. Based in India, Tridnya AI specializes in applying advanced machine learning techniques to improve business processes and customer experiences.
For media inquiries, please contact:

Contact details Tridnya AI Pvt Limited
Mobile:+91 9900223038
Krishna@tridnya.ai

Website : www.tridnya.ai