ये बड़े बॉलीवुड स्टार्स थे एक्टर बनने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | आपको हिंदी सिने जगत के कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर देश-दुनिया के लोगों का दिल जीता है. लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये एक्टर्स पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. इस लिस्ट में ऋतिक रोशन से लेकर रणबीर कपूर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है| 

ऋतिक रोशन

‘ग्रीक गॉड’ के नाम से भी मशहूर ऋतिक रोशन ने साल 2000 की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था. इससे पहले ऋतिक ने ‘कोयला’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था. बता दें कि 90 के दशक की इन दोनों ही फिल्मों को ऋतिक के पिता और मशहूर एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था|

रणबीर कपूर

‘संजू’ और ‘एनिमल’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले रणबीर कपूर ने साल 2007 में आई फिल्म ‘सावरियां’ से अपना डेब्यू किया था. इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे. एक्टिंग डेब्यू से पहले रणबीर ने साल 2005 की फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए भंसाली को असिस्ट किया था. इससे पहले उन्होंने 1999 की फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के लिए भी ये काम किया था. इसका डायरेक्शन उनके पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने किया था|

वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा

वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों की ही गिनती बड़े स्टार्स में होती है. बता दें कि दोनों एक्टर ने अपना बॉलीवुड करियर बतौर एक्टर फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था. ये पिक्चर साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर करण जौहर थे. लेकिन, इससे पहले दोनों ने ही 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था. इसका डायरेक्शन भी करण जौहर ने ही किया था|

सलमान खान

सलमान खान फिल्म ‘फलक’ के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं. 1988 की इस फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. सलमान ने फिर इसी साल ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. वहीं 1989 की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्होंने लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की थी|

गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का तूफानी गेंदबाज, वनडे सीरीज से भी झटका

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. रबाडा को कोलकाता टेस्ट मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान रिब इंजरी हुई थी, जिससे वह पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. इस वजह से मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने की सलाह दी है. सिर्फ इतना नहीं, भारत के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी रबाडा नहीं खेल पाएंगे.

क्रिकेट साउथ अफ्रीरा ने शुक्रवार सुबह में मैच शुरू होने से एक दिन पहले रबाडा की चोट पर बयान जारी किया है. अपने इस बयान में मैनेजमेंट ने कहा, “प्रोटियाज मेडिकल टीम उनकी चोट पर कड़ी नजर रख रही है. रबाडा चोट के कारण लगातार तकलीफ में दिख रहेल थे, जिसके कारण उन्हें भारतीय दौरे से बाहर हना पड़ रहा है.”

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका को मिली थी जीत

बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ कोलकाता में जबरदस्त जीत हासिल की थी. पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया था. साउथ अफ्रीका के लिए इस जीत में 8 विकेट लेने साइमन हार्मर हीरो रहे. इसके असाला मार्को यानसेन और केशव महराज ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. वहीं पेस बॉलिंग में कॉर्बिन बॉस वियान मुल्डर ने भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया.

 इसके अलावा गुवाहाटी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की बात करें तो रबाडा के बाहर होने के बाद उनके विकल्प के तौर स्क्वाड में लुंगी एनगिडी भी हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए एनगिडी भी मुश्किल बन सकते हैं. क्योंकि उनके पास भी अच्छा पेस और सटीक लाइन लेंथ से वह कई बार साउथ अफ्रीकी टीम के लिए प्रभावी रहे हैं.

विदेशी हैंडलर हंजुल्लाह ने मुजम्मिल को भेजे थे बम बनाने के 42 वीडियो, जानिए क्या है पूरा मामला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Muzammil Foreign Handler Videos: दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार, विदेशी हैंडलर आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल को बम बनाने के वीडियो भेजते थे. आतंकी मुजम्मिल वह शख्स है, जिसे विदेशी हैंडलर से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 42 वीडियो मिले थे. मुजम्मिल पर आरोप है कि उसने आतंकी मॉड्यूल में इस्तेमाल होने वाले एक्सप्लोसिव के स्टोरेज का इंतजाम किया था. फिलहाल, मुजम्मिल NIA की हिरासत में है, जिससे पूछताछ जारी है.

NIA अधिकारियों के अनुसार, विदेशी हैंडलर ने फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी से अरेस्ट किए गए आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई को बम बनाने की वीडियो भेजने के लिए एनक्रिप्टेड ऐप का इस्तेमाल किया था. जिसके जरिए कुल 42 वीडियो भेजे थे. मुजम्मिल, कार ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी उमर का सहयोगी था. उमर ने अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक के साथ कार में खुद को उड़ा लिया था. वहीं, मुजम्मिल को NIA ने ब्लास्ट से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पास से करीब 2900 किग्रा विस्फोटक सामग्री पकड़ी गई थी.

10 दिन की NIA हिरासत में सभी आतंकी
सूत्रों के अनुसार, तीन विदेशी हैंडलर के नाम सामने आए हैं, जिसकी पहचान ‘हंजुल्लाह’, ‘निसार’ और ‘उकासा’ के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों को शक है कि ये उनके सही नाम नहीं है. हैंडलरों की भूमिका और पहचान के लिए जांच की जा रही है. हैंडलरों के भेजे गए वीडियो में बम बनाना सिखाया जाता था. वीडियो भेजने वाले विदेशी हैंडलर में सबसे ज्यादा नाम हंजुल्लाह का आ रहा है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो हंजुल्लाह ही भेज रहा था. दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकी उमर नबी के सभी सहयोगियों को 10 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है. जिसमें डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई, अदील अहमद राथर, शाहीन अंसारी और मुफ्ती इरफान शामिल है.

कमरा नंबर 13 पर रची गई थी साजिश
जांच एजेंसियों के अनुसार, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 में दिल्ली धमाके की साजिश रची गई थी. यूनिवर्सिटी का कमरा नंबर 13 पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई के नाम पर था. इसी कमरे में आतंकी डॉक्टर्स की मीटिंग हुआ करती थी. जबकि आतंकी उमर का अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस के अंदर कमरा नंबर 4 था.

शाहरुख–सलमान का फिर दिखा भाईचारा, साथ में घूमते दिखे, फैंस बोले: दोस्ती हो तो ऐसी!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान इन दिनों दुनिया भर में साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों दिल्ली में एक शादी का हिस्सा बने थे और इससे पहले सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम में भी साथ दिखे थे। अब उनकी नई तस्वीरें अबू धाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम से सामने आई हैं, जहां दोनों सुपरस्टार्स एक साथ घूमते दिखाई दे रहे हैं और फैंस उनका यह बॉन्ड देखकर बेहद खुश हैं। इन ताजा तस्वीरों में दोनों खान अबू धाबी के म्यूजियम में डायनासोर फॉसिल्स की भव्य एग्जीबिशन के सामने पोज देते दिख रहे हैं। सलमान इस समय अपने दबंग टूर के लिए UAE में मौजूद हैं, जबकि शाहरुख म्यूजियम के विशेष VIP उद्घाटन में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुँचे थे। काले सूट में साथ खड़े दोनों सितारे बेहद स्टाइलिश और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं।

वायरल हुईं तस्वीरें

तस्वीरें वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक फैन ने मजाक में लिखा, ‘आजकल SRK को गौरी से ज़्यादा सलमान के साथ देख रहा हूं।’ वहीं दूसरे फैन ने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को याद दिलाते हुए कहा, ‘अगर SRK को सलमान के साथ पूजा से ज्यादा दिखोगे तो कुछ बात बनेगी!’ एक यूजर ने तो हंसते हुए यह भी कह दिया, ‘ये दोनों तो चिपक ही गए हैं।’ हालांकि ज्यादातर फैंस इस बात से खुश थे कि वर्षों के उतार–चढ़ाव और गलतफहमियों के बाद दोनों सुपरस्टार फिर से इतनी अच्छी बॉन्डिंग साझा कर रहे हैं।

शाहरुख–सलमान की फिल्मी दुनिया

दोनों कलाकारों ने 2023 में एक-दूसरे की फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस दिया था। सलमान ने शाहरुख की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ में अपने मशहूर किरदार टाइगर के रूप में एंट्री मारी थी। उसी साल बाद में शाहरुख ने ‘टाइगर 3’ में पठान के रूप में आकर यह एहसान लौटाया। ये कैमियो YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थे, जो भविष्य की क्रॉसओवर फिल्म ‘टाइगर vs पठान’ की नींव रखने के लिए बनाए गए थे। हालांकि, फिलहाल इस बड़े प्रोजेक्ट पर कोई नई जानकारी नहीं है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

आगे बात करें तो 2026 दोनों सुपरस्टार्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। सलमान अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसे अपूर्व लाखिया निर्देशित कर रहे हैं और यह 2026 में रिलीज होगी। दूसरी तरफ शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ में दिखाई देंगे, एक मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। सलमान और शाहरुख की हाल की मुलाकातों ने फैंस के लिए एक बार फिर से ‘खान ब्रदरहुड’ का जादू जगा दिया है और सभी को उनकी अगली ऑन-स्क्रीन यूनियन का बेसब्री से इंतजार है।

कप्तान शुभमन दूसरे टेस्ट से भी बाहर, मुंबई में कराएंगे इलाज—गुवाहाटी में पंत बने कप्तान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लगी थी। इसके बाद वह पहली पारी में ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और रिटायर्ड हर्ट हुए थे और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें तुरंत चेक अप के लिए ले जाया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई सचिव ने दिया अपडेट

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को वे गुवाहाटी पहुंचे। हालांकि, वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आगे की जांच और इलाज के लिए अब वे मुंबई रवाना होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।’

भारत के लिए बड़ा झटका

भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट हार गई थी। टीम 124 रन के लक्ष्य को भी नहीं हासिल कर सकी थी और 30 रन पीछे रह गई थी। तब गिल की कमी काफी खली थी। अब दूसरे टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी से नुकसान हो सकता है। भारत पहले ही 0-1 से पीछे है और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। 

पंत पहली बार करेंगे टेस्ट में कप्तानी

पंत टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे। यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। पंत पिछले टेस्ट में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। पहली पारी में वह 27 रन और दूसरी पारी में दो रन बनाकर आउट हुए थे। अब वह अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाकर सीरीज में वापसी कराना चाहेंगे। यह भारत के लिए अहम मुकाबला है। गिल की जगह साई सुदर्शन को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। या फिर गंभीर की ऑलराउंडर वाली रणनीति के तहत नीतीश रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है।

केशव प्रसाद मौर्य को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? बिहार फतह के बाद क्या होगा अगला कदम?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Keshav Prasad Maurya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव समय-समय पर टलता रहा है. पहले अलग-अलग प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हुई, तो खबरें आने लगी थीं कि जल्दी ही अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. हालांकि, बिहार चुनावों तक ये प्रक्रिया टल गई. अब जबकि, बिहार चुनाव समाप्त हो गया है और एनडीए की सरकार भी बन गई है, ऐसे में बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है. इस रेस में एक चेहरा तेजी से उभर रहा है जो हाल में ही खत्म हुए बिहार चुनाव में बार-बार नजर आता रहा है.

यूपी के डिप्टी सीएम और बिहार में सह-प्रभारी की भूमिका में रहे केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने विधानमंडल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया था. बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद जिस तरह से केशव प्रसाद मौर्य ने सभी चीजों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया, उसके बाद हलचल बढ़ी हुई है. दरअसल, चुनाव बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि बीजेपी अपना सीएम बना सकती है. उधर जेडीयू और अन्य सहयोगी दल नीतीश कुमार के नाम पर अड़े थे. ऐसे में बिना किसी टकराव के, बिना किसी हो-हल्ला के मौर्य ने जिस तरह से सारी चीजों को मैनेज किया, उसके बाद उनके कद में इजाफा होना लाजिमी था.

शाह के बेहद करीबी हैं मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता हैं और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं. एक कार्यक्रम में अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य को अपना दोस्त भी बताया था. ऐसे में अब इस ‘दोस्त’ के राजनीतिक कद को लेकर कानाफुसी तेज हो गई है. सियासी गलियारों में तो इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि क्या केशव प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है? हालांकि, अभी ये बहुत शुरुआती चरण है लेकिन ऐसी चर्चाएं पहले भी हो चुकी हैं.

संघ से जुड़ाव और दिल्ली से नजदीकी

इस चर्चा के पीछे बड़ी वजह एक और है कि संघ से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और वीएसपी से भी करीबी रही है. मौर्य का अक्सर-दिल्ली आना-जाना लगा रहता है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से टकराव की खबरों के बीच भी वे अक्सर दिल्ली में दिखाई देते थे और शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में बने हुए थे. उस वक्त भी खबरें थीं कि क्या शीर्ष नेतृत्व टकराव रोकने के लिए केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली बुला सकता है. हालांकि, टकराव की बातें केशव प्रसाद मौर्य ने कभी स्वीकार नहीं की हैं लेकिन, अलग-अलग समय पर उनका स्टैंड सीएम योगी से अलग रहा है.

बिहार चुनाव में निभाई बड़ी भूमिका

केशव प्रसाद मौर्य का नाम तेजी से उभरने के पीछे कुछ वजहें और भी हैं. बिहार के चुनावों में मिली प्रचंड में जीत में OBC-EBC वोटर्स की बड़ी भागीदारी रही. इस वर्ग के वोटर्स को एकजुट करने में केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी भूमिका निभाई. कुर्मी वोटर्स सहित ओबीसी-ईबीसी वोट को एकजुट करने के लिए रणनीति बनाना, बिहार में दर्जनों चुनावी रैलियां करना और आखिर में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी बखूरी निभाना…ये ऐसे कुछ कारण हैं जिनके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य के कद को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, अब ये कद राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर होगा, या फिर कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी…या अभी जस की तस स्थिति बनी रहेगी, इसको लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर कुछ और साफ हो सकती है.

Ayesha Khan को बॉडी फ्लॉन्ट करने पर ट्रोलिंग, एक्ट्रेस का करारा जवाब—‘ये मेरी बॉडी है…’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी इंडस्ट्री | टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक आयशा खान (Ayesha Khan) ने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। इस शो के बाद आयशा खान ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। अब आयशा खान को मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा जाएगा। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान आयशा खान को लेकर अश्लील कमेंट किया गया। ऐसे में अब ट्रोलिंग पर आयशा खान ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ट्रोल करने वालों को आयशा खान का मुंहतोड़ जवाब

आयशा खान ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के कलाकार नजर आ रहे हैं। हालांकि एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘इसको बस बम दिखानी के लिए रखा हुआ है चीप औरत।’ आयशा ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं इसे जहां भी जाती हूं, साथ ले जाती हूं। दुर्भाग्य से या सौभाग्य से यह मेरे शरीर का एक हिस्सा है। अभी तक इसे अलग करना नहीं सीखा है।’ कई लोगों ने आयशा खान का सपोर्ट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान ने छोटे परदे पर एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ से शुरुआत की थी। इस सीरियल से उन्हें सही पहचान मिली थी। उन्हें साल 2020 में आये सीरियल ‘बालवीर रिटर्न्स’ में भी देखा गया था। आयशा खान हाल ही में सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा निर्मित टेलीविजन सीरियल “दिल को रफू कर ले” में नजर आईं। इस शो में उनके साथ करण वी ग्रोवर थे और यह 7 मई 2025 को बंद हो गया था। अब उन्हें जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा जाएगा। यह मूवी 12 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।

Previous articleमामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, US डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला
Next articleदिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: विदेशी हैंडलर हंजुल्लाह ने मुजम्मिल को भेजे थे बम बनाने के 42 वीडियो, जानिए क्या है पूरा मामला?
News Desk

किसानों के लिए खुशखबरी! जंगली जानवरों और बारिश-बाढ़ से फसल नुकसान पर अब मिलेगा मुआवजा, जानिए कैसे उठाएं लाभ?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

PM Fasal Bima Yojana: किसानों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बड़ा तोहफा दिया है, जो उनके लिए वरदान साबित होगा. देशभर के किसान इन दो समस्याओं को जूझ रहे थे. जिसका सरकार से भी कोई मुआवजा नहीं मिलता था. अब केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए बीमा योजना के तहत लाभ देने की घोषणा की है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, “PM फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. एक, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान. दूसरा, ज्यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान. मैं आपको बताना चाहूंगा कि ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना के तहत कवर किए जा रहे हैं. अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा. अगर पानी भरने से फसलों को नुकसान होता है, तो उसका भी मुआवजा दिया जाएगा.”

72 घंटे में देनी होगी नुकसान की जानकारी

अगर फसल में किसी प्रकार से नुकसान हुआ है तो इसकी जानकारी 72 घंटे के अंदर फसल बीमा ऐप पर जियो-टैग्ड फोटो के साथ दर्ज करनी होगी. सरकार ने फसल नुकसान को जोखिम श्रेणी के पांचवे ‘ऐड-ऑन कवर’ के रूप में मान्यता दी है. इसके लिए राज्य सरकार जंगली जानवरों की सूची को अधिसूचित करेंगे और जंगली जानवरों से सबसे ज्यादा जिन जिलों में फसलों को नुकसान हो रहा है, उनकी पहचान करेंगे. ताकि किसानों को सही लाभ मिल सके.

लंबे समय से थी किसानों की मांग

बता दें, काफी समय से लगातार किसान फसल नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. सबसे ज्यादा जंगली जानवरों से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तमिलनाडु और केरल के किसान परेशान रहते हैं. वहीं कई राज्य जलभराव की स्थिति से जूझ रहे हैं, जिन्हें हर बार फसलों को लेकर नुकसान उठाना पड़ता है. किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग ने यह फैसला लिया है.

करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब गुवाहाटी में भारतीय टीम की नजरें सीरीज ड्रॉ कराने पर रहेंगी. इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल के खेलने की संभावना कम नजर आ रही है. ऐसे में उपकप्तान ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल सकते हैं.

गिल OUT सुदर्शन IN

कोलकाता टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में चोट लगी थी. जिसके चलते गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल अब टीम को छोड़कर मुंबई लौट चुके हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे. गिल की जगह साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. साई ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. साई तीसरे नवंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

इसके अलावा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी टीम में वापसी हो सकती है. रेड्डी पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टखने की चोट के चलते बाहर हो गए थे. अब उनकी वापसी टीम के लिए अच्छी खबर हो सकती है. नीतीश टीम को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के साथ घातक गेंदबाज का भी ऑप्शन देते हैं. उनकी एंट्री से अक्षर पटेल को बाहर होना पड़ सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

परिवार के लिए एक घर छोड़कर सारी संपत्ति दान, जानिए क्या है जनसुराज अभियान का उद्देश्य?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Prashant Kishor Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए एक घर छोड़कर अपनी सारी चल-अचल संपत्ति जनसुराज अभियान के लिए डोनेट करता हूं.
इसके साथ ही उन्होंने सभी से कम से कम 1 हजार रुपया इस अभियान में डोनेट करने की अपील की है.