21.9 C
London
Monday, August 24, 2026
HomeLatest Newsउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई राज्यों में घने कोहरे...

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर भारत में कोहरे और हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी का असर दिख रहा है, लेकिन प्रदूषण की वजह से मौसम की मार ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले तीन दिनों तक पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिसके बाद खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 और 23 नवंबर को शीतलहर चल सकती है। पूरे हफ्ते उत्तर-पूर्वी भारत में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि तमिलनाडु में 21 से 24 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केरल और माहे में भी 21 से 23 नवंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 और 25 नवंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 नवंबर को कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

यूपी के मौसम का हाल
आज से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 23, 24 और 25 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में भी सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि इस अवधि में मौसम के बड़े बदलाव को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। 26 और 27 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम जस का तस बना रहेगा। सुबह कोहरा का असर दिखाई पड़ सकता है।

राजस्थान और बिहार में बढ़ रही ठंड
बिहार के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिन में ग्रामीण इलाकों में कोहरे में इजाफा होगा, लेकिन अगले सप्ताह तक शीतलहर को लेकर कोई अनुमान नहीं है। वहीं, राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर बहने लगी है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

Javed Khan on Creating a Scalable Support Infrastructure for International Brokerage Companies

London / Dubai / India — August 2026: International brokerage companies often need to balance business growth with the practical demands of customer service,...

Amresh Majhi’s Journey from Banking Professional to Entrepreneur and Manufacturer

Sundergarh, Odisha: Amresh Majhi has built a diverse professional career that has taken him from banking and financial services to international corporate assignments and...