‘मेरा भविष्य बोर्ड के हाथ में, लेकिन टीम की हार ने बढ़ाया दबाव’

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से करारी हाल मिली है. इसके साथ ही टीम ने लगातार दूसरी साल घरेलू टेस्ट सीरीज गवा दी है. इस हार पर बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस हार का दोष सब पर है और शुरुआत मुझसे होती है |

गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार पर सफाई देते हुए आगे कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ट्रांज़िशन शब्द से नफ़रत है और मैं यहाँ बहाने बनाने नहीं आया हूँ, लेकिन ट्रांज़िशन असल में यही है. युवा खिलाड़ी काम करते हुए सीख रहे हैं. आपको उन्हें समय देना होगा |

भविष्य का फैसला बीसीसीआई के हाथों में

गंभीर ने आगे कहा, “मेरे भविष्य का फैसला BCCI को करना है. लोग इसे भूल जाते हैं. मैं वही आदमी हूँ जिसने इंग्लैंड में रिज़ल्ट हासिल किए थे. बहुत से लोग न्यूज़ीलैंड के बारे में बात करते रहते हैं. मैं वही आदमी हूँ जिसकी लीडरशिप में हमने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीता था. यह एक ऐसी टीम है जिसके पास कम एक्सपीरियंस है और हालात बदलने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं |

खिलाड़ियों के मानसिक तनाव बात करते हुए गंभीर ने कहा, “यह देखभाल से आता है. आप ड्रेसिंग रूम और टीम की कितनी परवाह करते हैं. जवाबदेही और गेम की स्थिति सिखाई नहीं जा सकती. हाँ, आप स्किल्स के बारे में बात कर सकते हैं, स्किल्स पर काम कर सकते हैं, मेंटल पहलू पर चर्चा कर सकते हैं. लेकिन जब आप अंदर जाते हैं, तो आपको टीम को खुद से आगे रखना चाहिए |

अलीराजपुर में अवैध शराब से भरी बोलेरो पलटी, ITI छात्र को टक्कर मारी; लोगों ने लूटी शराब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अंबेडकर। अलीराजपुर (Alirajpur) जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में बुधवार दोपहर एक अवैध शराब (Illegal Liquor) से भरी बोलेरो (Bolero) बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़ा एक आईटीआई छात्र (IIT Student) गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज आईटीआई छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके से कुछ लोग शराब की पेटियां लेकर भाग गए।

हादसा घटना खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। तेज गति से आ रही बोलेरो का अचानक बेकाबू हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़ गया। वाहन में अवैध शराब भरी थी।

वहीं मौके पर खड़ा आईटीआई छात्र थावरिया (23) गंभीर घायल हो गया। वह संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट रहा था, तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही टीआई सोनू शितोले और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के कारण खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता खुलवाया। वहीं इस घटना से नाराज आईटीआई छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बोलेरो पलटने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग शराब की पेटियां अपने साथ ले गए। टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Previous articleराजस्थान का ऐतिहासिक पल: पहली अंतरराज्यीय बाघ ट्रांसलोकेशन, हेलीकॉप्टर से आएगी बाघिन
Next articleMarket Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
News Desk

‘जय हिंद से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा’, राज्यसभा के नारा बैन पर ममता बनर्जी का पलटवार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) की ओर से जारी किए गए बुलेटिन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें सदन के भीतर “धन्यवाद,” “थैंक यू,” “जय हिंद,” “वंदे मातरम” या किसी अन्य प्रकार के नारे लगाने पर रोक लगाने की बात कही गई है।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस पर कहा, “”क्यों नहीं बोलेंगे? जय हिंद और वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है। यह हमारी आजादी का नारा है। जय हिंद हमारे नेताजी का नारा है… इससे जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।”

ICC Rankings में नया टॉप पर, रोहित शर्मा के करियर में आई चमक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | रोहित शर्मा को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी मिली है. दाएं हाथ का ये ओपनर एक बार फिर नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गया है. रोहित शर्मा पिछले हफ्ते इस रैंकिंग से हट गए थे. न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल ने उन्हें पछाड़ दिया था. हालांकि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर रहने के कारण, मिचेल फिर दूसरे नंबर पर खिसक गए. रोहित शर्मा 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर हैं. जबकि मिचेल अब 766 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रोहित और मिचेल के बीच ये अंतर और ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि ये खिलाड़ी 30 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलता नजर आएगा. रोहित ने अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया तो वो और लंबे समय तक नंबर 1 पोजिशन पर बरकरार रह सकते हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने सैम अय्यूब को पछाड़ दिया है |

रोहित शर्मा हैं अच्छी फॉर्म में

अच्छी बात ये है कि रोहित शर्मा का बल्ला रंग में भी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था. उस सीरीज में रोहित के बल्ले से शतक और अर्धशतक निकला था. बता दें रोहित ने सिडनी वनडे के बाद से कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेला है इसलिए रोहित के लिए रांची वनडे से ही अच्छा प्रदर्शन करना इतना आसान नहीं होगा. रोहित ने खुद को तैयार करने के लिए मुंबई इंडियंस के फिजियोथेरेपिस्ट अमित दुबे की सेवाएं ली हैं |

रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं

बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. ये खिलाड़ी इस टीम के खिलाफ 26 वनडे में महज 33.58 की औसत से 806 रन ही बना पाया है, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि भारतीय सरजमीं पर रोहित का रिकॉर्ड कमाल है. भारत में रोहित 93 वनडे पारियों में 57.25 की औसत से 4867 रन बना चुका है. जिसमें 14 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं |

Previous articleसुप्रीम कोर्ट में SIR पर हुई सुनवाई, चुनाव आयोग से 1 दिसंबर तक मांगा गया जवाब
News Desk

सुप्रीम कोर्ट में SIR पर हुई सुनवाई, चुनाव आयोग से 1 दिसंबर तक मांगा गया जवाब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और बिहार में चल रहे SIR को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं (Petitions) पर एक साथ सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अगुवाई वाली बेंच ने चुनाव आयोग को 1 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया। सभी राज्यों के SIR मामलों में चुनाव आयोग (Election Commission) को 1 दिसंबर 2025 तक जवाब दाखिल करना होगा। केरल मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। बाकी सभी मामलों की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। पश्चिम बंगाल में बीएलओ की मौत के मामले में भी 1 दिसंबर तक जवाब मांगा गया है।

Previous articleMadhya Pradesh Weather Update: राजगढ़ में तापमान 5.2°C, भोपाल में मौसम कैसा रहेगा?
Next articleICC Rankings में नया टॉप पर, रोहित शर्मा के करियर में आई चमक
News Desk

‘मैं पार्टी को शर्मिंदा या कमजोर नहीं करना चाहता’, CM पद को लेकर बवाल के बीच बोले डीके शिवकुमार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कनकपुरा। कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी को किसी भी हाल में शर्मिंदा (Embarrass) या कमजोर नहीं करना चाहते। कांग्रेस में सीएम पद (CM Post) को लेकर चल रहे आंतरिक झगड़े पर मीडिया के कई सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपने ‘जमीर’ की बात की और कहा कि सब कुछ उसी के मुताबिक होना चाहिए। शिवकुमार ने कनकपुरा में कहा, ‘मैं जमीर पर यकीन करता हूं। हमें जमीर या अंत:करण के मुताबिक काम करना चाहिए। मैं पार्टी को शर्मिंदा या कमजोर नहीं करना चाहता।’

जब शिवकुमार से पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली गए हैं और राहुल गांधी से सत्ता हस्तांतरण पर बात करने वाले हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यह 5-6 लोगों के बीच का गुप्त मामला है। मैं इसे खोलकर नहीं बताऊंगा। सीएम सिद्धारमैया एक सीनियर नेता हैं और हमारी पार्टी की बड़ी संपत्ति हैं। वह 7.5 साल से सीएम हैं। उन्होंने खुद कहा है कि अगला बजट वह पेश करेंगे। मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर कड़ी मेहनत की है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाया है। हम सबको मिलकर 2028 और 2029 के चुनावों के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।’

शिवकुमार से जब पूछा गया कि क्या लोग उनके सीएम बनने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो उन्होंने भावुक होकर जवाब दिया, ‘अब मेरे सत्ता में आने की प्रार्थना करने से बेहतर है कि मैं उन प्रार्थनाओं को न भूलूं, जो मेरी माताओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कीं, जब मैं जेल गया था। उन्होंने मंदिरों में पुजारियों से मेरे लिए दुआएं मांगीं। भाजपा के दौर में जब मैं जेल से रिहा हुआ, तो लोगों ने पुलिस की धमकी के बावजूद बिना डरे मेरा स्वागत किया। कई लोगों ने मेरी रिहाई तक चप्पल नहीं पहनी। आज मैं डिप्टी सीएम और पार्टी अध्यक्ष हूं। मुश्किल वक्त में दी गईं वो दुआएं मुझे खुद पर यकीन दिलाती हैं, जो मेरे लिए बहुत खास हैं।’

कुछ विधायकों के दिल्ली जाने और उन्हें सीएम बनाने की कोशिश पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, वे गए हैं। मुझे सीएम बनाने की कोशिश के बारे में नहीं पता। मैंने उन्हें नहीं बुलाया, न भेजा। मैं यह नहीं पूछूंगा कि तुम क्यों गए।’ बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच पिछले लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें आ रही हैं। शिवकुमार के कई समर्थकों का कहना है कि दोनों नेताओं को 2.5-2.5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई थी, हालांकि सिद्धारमैया इससे इनकार करते हैं।

टेंबा बावुमा का धमाका! 25 साल बाद रिकॉर्ड टूटकर फिर बना इतिहास

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट |  बौना…इस शब्द का इस्तेमाल जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के लिए किया था. कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बावुमा को इस शब्द से पुकारने वाले बुमराह ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी समझ गए होंगे कि बावुमा का सिर्फ कद छोटा है लेकिन उनकी कप्तानी, उनका खेल, उनका प्रदर्शन आसमान से भी ऊंचा है. भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट जीतते ही साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने इतिहास रचा है. उनकी कप्तानी में एक ऐसा कमाल हुआ है जिसके लिए साउथ अफ्रीका 25 सालों से तरस रहा था |

टेंबा बावुमा ने रचा इतिहास

टेंबा बावुमा की कप्तानी में जैसे ही गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच जीता, उसके नाम सीरीज भी हो गई और ये जीत भी क्लीन स्वीप वाली रही. आपको बता दें 25 साल के बाद किसी साउथ अफ्रीकी कप्तान ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले बावुमा साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट जिताने वाले कप्तान भी बने हैं |

अजेय हैं बावुमा

बता दें टेंबा बावुमा अबतक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारे हैं. बतौर कप्तान लाल गेंद में वो अजेय हैं. बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 11 जीत मिली है. एक मैच ड्रॉ रहा है. भारत में सीरीज जीतकर उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. वैसे भारत में सीरीज जीतने के लिए बावुमा ने गजब रणनीति बनाई थी. उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर ना जाकर साउथ अफ्रीका ए की ओर से भारत में सीरीज खेली, वो भारतीय परिस्थितियों को समझे और देखिए कैसे उन्होंने कोलकाता और गुवाहाटी में कमाल कर दिया |

गुवाहाटी में ऐसे जीता साउथ अफ्रीका

गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर 489 रन बनाए. सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी महज 201 रनों पर ढेर हुई. जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेली, सुंदर ने 48 रन बनाए. जवाब में मार्को यानसन ने 6 और हार्मर ने 3 विकेट हासिल किए. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 260 रन बनाए और भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज की. साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए. केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए |

बाबर remark पर भड़के बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा, कहा- “दोबारा कोई बाबर पैदा नहीं होगा”

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Vijay Kumar Sinha Reaction Babur Remark उस समय सुर्खियों में आ गया जब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि अब भारत में “दोबारा कोई बाबर पैदा नहीं होगा जो बाबरी मस्जिद बना सके।”

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि 6 दिसंबर को बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की बात कही जा रही है, इस पर उनका क्या कहना है। जवाब में सिन्हा ने कहा कि भारत बदल चुका है और देश के लोग अब सजग हैं। उन्होंने कहा, “मां भारती के बच्चे जाग चुके हैं। अब कोई भी बाबर समर्थक भारत में बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा। यहाँ भगवान राम और मां जानकी के भव्य मंदिर बनेंगे।”

बात यहीं खत्म नहीं होती। विवाद तब शुरू हुआ जब टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने घोषणा की थी कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू किया जाएगा। उनके इस बयान ने पूरे देश में राजनीतिक हलचल मचा दी। कई नेताओं ने इस बयान की निंदा की, जबकि भाजपा ने विधायक पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

इसी बीच, मुर्शिदाबाद के बेलडांगा क्षेत्र में देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के भड़काऊ पोस्टर भी लगाए गए। पोस्टरों में कार्यक्रम की तारीख, स्थान और आयोजनकर्ता के रूप में विधायक कबीर का नाम लिखा गया था। इतना ही नहीं, तीन साल में मस्जिद निर्माण पूरा करने का दावा भी किया गया। इन सबके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा पलटवार किया और साफ कहा कि ऐसे सपने अब भारत में कभी सच नहीं हो सकते।

 

गृह मंत्री ने आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर दिया जोर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कहा आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, पूरी मानव जाति के लिए अभिशाप 

नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 हमलों की आज यानी बुधवार को 17वीं बरसी है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया। बता दें 10 आतंकवादियों का एक ग्रुप 26 नवंबर, 2008 की रात को समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसा और अगले 60 घंटों तक एक के बाद एक कई हमले किए, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। ताज और ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस, कामा हॉस्पिटल, मेट्रो सिनेमा और लियोपोल्ड कैफे टारगेट पर थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने जीरो-टॉलरेंस की नीति स्पष्ट है और पूरा विश्व भारत के आतंकवाद रोधी अभियानों की तारीफ कर रहा है और उसे व्यापक समर्थन दे रहा है। मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों में अपने जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए अभिशाप है।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2008 में आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर कायराना हमला किया था। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं और इस कायराना हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। 

Previous article‘जय हिंद से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा’, राज्यसभा के नारा बैन पर ममता बनर्जी का पलटवार
Next articleगौतम गंभीर का बड़ा बयान: ‘मेरा भविष्य बोर्ड के हाथ में, लेकिन टीम की हार ने बढ़ाया दबाव’
News Desk

PM मोदी का भावुक पत्र, साझा किए अपने अनुभव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Constitution Day 2025 PM Modi letter देशवासियों के नाम एक भावुक संदेश लेकर आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की शक्ति, लोकतंत्र और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि 26 नवंबर हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था। वर्ष 2015 में NDA सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि देश में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाया जा सके।

पत्र में पीएम मोदी ने बताया कि कैसे भारत के संविधान ने साधारण परिवार से आए व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने याद किया कि 2014 में संसद भवन में प्रवेश करते समय उन्होंने इसकी सीढ़ियों को प्रणाम किया था, और 2019 में चुनाव जीतने के बाद संविधान को माथे से लगाया था। उनके मुताबिक, यह संविधान की ही ताकत है जिसने उन्हें 24 वर्षों तक जनसेवा का अवसर दिया।

संविधान दिवस पर पीएम ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा की सभी महिला सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि 2010 में उन्होंने ‘संविधान गौरव यात्रा’ की अगुवाई की थी, जबकि 2023 में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष सत्र और राष्ट्रीय अभियान चलाया गया था।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि वर्ष 2049 में संविधान के 100 वर्ष पूरे होंगे, इसलिए आज लिए गए फैसले आने वाली पीढ़ियों पर गहरा प्रभाव डालेंगे।

अपने पत्र के अंत में पीएम ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को स्कूलों और कॉलेजों में फर्स्ट-टाइम वोटर्स का सम्मान किया जाना चाहिए, ताकि उनमें जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गर्व का भाव विकसित हो। यही भावना एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव बनती है।