कौन हैं Harsh Mehta? मलाइका अरोड़ा के नए ‘मिस्ट्री मैन’ पर मचा बवाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसके चलते हर्ष मेहता भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए हैं. मलाइका अरोड़ा के फैंस जानने चाहते हैं कि आखिर हर्ष मेहता कौन हैं और क्या करते हैं? चलिए आपको हर्ष मेहता के बारे में डिटेल में बताते हैं |

कौन हैं हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं. एयरपोर्ट से पहले दोनों को साथ में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी देखा जा चुका है. इसी कॉन्सर्ट के बाद से दोनों के साथ होने की रूमर्स भी तेजी से वायरल हुई थीं. हर्ष मेहता हीरे के बिजनेसमैन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 33 की उम्र के हर्ष करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. हालांकि हर्ष लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं, लेकिन मलाइका संग नाम जुड़ने के बाद से एक्टर भी लाइमलाइट में आ गए हैं |

कॉन्सर्ट में भी दिखे थे साथ

एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी हर्ष मलाइका के साथ लाइव शो एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं अब एयरपोर्ट पर मलाइका और हर्ष को एक बार फिर साथ में देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जोरों-शोरों पर वायरल होने लगीं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है |

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप

बता दें मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों को हर पार्टी और फंक्शन में साथ देखा जाता था. इसके बाद साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और दोनों अब सिंगल लाइफ जी रहे हैं. अर्जुन कपूर ने अलग होने की अनाउंसमेंट एक प्रमोशनल इवेंट में खुद की थी, जिसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली |

कर्नाटक सीएम को लेकर खड़गे करेंगे सोनिया और राहुल से चर्चा, दिए समाधान के संकेत  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पुष्टि की कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के दो नेताओं, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच खींचतान चल रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत के बाद इस मामले का समाधान करेंगे। 
खड़गे ने स्पष्ट किया, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा कर इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटों में खड़गे और राहुल की मीटिंग तय की जाएगी। इसके बाद संभावना है कि शुक्रवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया जाए। खड़गे का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में शक्ति संघर्ष गहरा गया है। 

ढाई साल पूरे होते ही सियासी हलचल हुई तेज
20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के पांच वर्षीय कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कथित ‘सत्ता साझेदारी’ समझौते का दावा किया गया था। सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे। 

डीके गुट ने पार्टी आलाकमान को अर्जी दी
डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करना चाहते। उनके समर्थक विधायकों का एक समूह दिल्ली में मौजूद है। उनका दावा है कि 2.5 साल का सत्ता साझाकरण अब समाप्त हो चुका है और इसलिए अब शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस गुट ने पार्टी आलाकमान को एक अर्जी भी सौंप दी है। रामनगर के प्रतिनिधि इकबाल हुसैन, जिन्होंने यह अर्जी दी है, का कहना है, 200फीसद… वह (डीके शिवकुमार) जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर चल रहा सियासी खेल का अगले 48 घंटों में परिणाम निकल आएगा, खासकर तब जबकि एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। 

Previous articleकौन हैं Harsh Mehta? मलाइका अरोड़ा के नए ‘मिस्ट्री मैन’ पर मचा बवाल
News Desk

रांची में क्रिकेट का ‘महाकुंभ…कोहली-रोहित की एंट्री से JSCA स्टेडियम हिला…फैंस का जुनून हाई…जानिए मैच से जुड़ी हर अपडेट यहां

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रांची: IND vs SA Ranchi ODI के लिए राजधानी रांची में क्रिकेट का माहौल गर्म है। 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले मंगलवार से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया। बुधवार को विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई भारतीय सितारे रांची पहुंचे, जिसके बाद फैंस का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

सुबह से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटी रही। खिलाड़ियों के बाहर आते ही फैंस बैरिकेड्स पर चढ़कर वीडियो और फोटो लेने लगे। भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए जेएससीए के वाइस प्रेसिडेंट संजय पांडेय और सचिव सौरभ तिवारी मौजूद थे। विराट कोहली के एयरपोर्ट से निकलते ही सुरक्षा बढ़ाई गई और पूरी टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी रांची पहुंच चुके हैं। क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू और ओटनील ब्रीट्जके, रूबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायन, नैंड्रे बर्गर और बेंडन क्लेनहंस के आगमन पर भी रेडिसन ब्लू होटल के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। कई युवा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। पुलिस और होटल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

 

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को भविष्य-उन्मुख बनाना चाहिए – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) को भविष्य-उन्मुख बनाना चाहिए (Should be made Future Oriented) । उनके अनुसार, भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए समय पर सिस्टम का मॉडर्नाइजेशन और प्रक्रियाओं को सरल बनाना होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि आज का समय गवर्नेंस का है और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के सिद्धांतों को गवर्नेंस को आसान और ट्रांसपेरेंट बनाने का काम करना चाहिए। साथ ही इन सिद्धांतों का फोकस फैसिलिटेशन पर होना चाहिए। वित्त मंत्री ने रीजनल डायरेक्टरेट और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की रिव्यू मीटिंग में कहा, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय को भविष्य-उन्मुख बनाना चाहिए ताकि स्टेकहोल्डर्स को टाइम-बाउंड तरीके से सर्विस दी जा सके।”

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय बदलते समय के साथ कानूनों और नियमों में जरूरी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड रिफॉर्म-ड्रिवन लॉ का ही एक उदाहरण है। बदलते भारत की जरूरतों के प्रति सिस्टम जिम्मेदार हों, इसके लिए इस तरह के बदलाव जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कॉर्पोरेट गवर्नेंस ने नागरिकों को ट्रांसपेरेंट वित्तीय जानकारियां उपलब्ध करवाने के साथ उनका विश्वास जीतने का काम किया है। वित्त मंत्री ने कंपनियों को गाइड और रेगुलेट करने के क्रम में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की भूमिका के महत्व पर भी जोर दिया। रिव्यू मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री ने एमसीए को निर्देश दिया कि एमसीए में सिस्टम को लेकर अधिक ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करने के लिए एक लाइव डैशबोर्ड बनाया जा सकता है।

इस रिव्यू मीटिंग में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, एमसीए के सेक्रेटरी और सीनियर अधिकारी मौजूद थे । कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि एमसीए को मैक्सिमम गवर्नेंस और मिनिमम गवर्मेंट का मोटो फॉलो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेकहोल्डर्स के साथ समय-समय पर बातचीत से उनके मुद्दों को समय पर सुलझाने में मदद मिलेगी।

एमसीए के सेक्रेटरी ने कहा कि एमसीए की ओर से एनफोर्समेंट पर मैनुअल को स्टैंडर्डाइज कर दिया गया है। इसके अलावा, सर्विस को ट्रांसपेरेंट बनाने के साथ समय पर डिलीवरी के लिए आगे की प्रक्रियाओं और नियमों को आसान बनाने पर पहले से ही काम चल रहा है।

कंगना का आरोप, विपक्ष घुसपैठियों पर मेहरबान और देश ‘कैंसर’ से मुक्त होना चाहता 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर दी जा रही धमकियाँ बेअसर साबित होंगी। मंडी से सांसद कंगना ने कहा कि देश ने घुसपैठियों को बाहर निकालने का मन बना लिया है और पूरा राष्ट्र इस कैंसर से मुक्ति चाहता है।
सांसद कंगना की यह प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को लेकर कहा था,  कि मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करो। ममता बनर्जी लगातार एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा नीत केंद्र पर हमला बोलती रही हैं।
एक बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, देश ऐसी धमकियों से नहीं डरने वाला। जैसे शरीर में कैंसर होता है, उसी तरह देश घुसपैठियों से मुक्त होना चाहता है। लोग पूरे देश से इन घुसपैठियों को निकालना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष घुसपैठियों पर नरम है और इसीलिए एसआईआर अभियान का विरोध कर रहा है। 

Previous articleकोहरे ने रोकी रांची एयरपोर्ट की रफ्तार…रोज 10 विमान लेट, सिस्टम फेलियर की वजह से यात्री बेहाल
News Desk

राम मंदिर पर भगवा ध्वज फहराने से पाकिस्तान भड़का, भारत में तीखी प्रतिक्रियाएँ

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Ram Mandir Bhagwa Flag Pakistan Reaction मंगलवार, 25 नवंबर को तब चर्चा में आया जब अयोध्या के भव्य राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म ध्वज फहराया। यह पल देशभर के लोगों के लिए गर्व का विषय था, लेकिन पाकिस्तान इस घटनाक्रम से तिलमिला उठा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत पर इस्लामोफोबिया बढ़ाने और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

अपने बयान में पाकिस्तान ने दावा किया कि राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराना मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को मिटाने की कोशिश है। उसने बाबरी मस्जिद का उदाहरण देते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1992 को “चरमपंथी भीड़” ने सदियों पुराने ढांचे को ध्वस्त किया था। पाकिस्तान के अनुसार, बाद की न्यायिक प्रक्रियाओं में दोषी बरी हुए और उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की अनुमति मिलना भारतीय राज्य की “भेदभावपूर्ण मानसिकता” दर्शाता है।

पाकिस्तान ने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान लगातार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हाशिए पर हैं और कई ऐतिहासिक मस्जिदें अपवित्रीकरण या विध्वंस के खतरे में हैं। उसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से भारत में “बढ़ते इस्लामोफोबिया” पर संज्ञान लेने की अपील की।

इस बयान पर भारत से कड़ा जवाब आया। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद आर्थिक संकट में डूबा है, इसलिए वह ऐसे बयान दे रहा है। उनके मुताबिक, भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आगे भी तेजी से बढ़ रहा है।

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज कब शुरू होगी? पूरा शेड्यूल देखें

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि साउथ अफ्रीका का भारत दौरा अभी  खत्म नहीं हुआ है। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच में ज्यादा गैप नहीं है। ऐसे में आपको वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल नोट कर लेगा चाहिए। 

केएल राहुल करेंगे वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी

भारतीय टीम अब वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं, इसलिए वे इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने काफी पहले ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली तो रांची पहुंच भी गए हैं, जहां उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही बाकी टीम भी रांची पहुंच जाएगी। 

रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पहला मैच

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। ये मैच रांची में होगा। हालांकि टेस्ट और वनडे में ज्यादा गैप नहीं है, जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया तो टीम इंडिया जल्द ही गुवाहाटी से सीधे रांची पहुंच जाएगी। टेस्ट के वो खिलाड़ी, जो वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, वो अपने अपने घर निकल जाएंगे। 

दिसंबर में होंगे बचे हुए दो और वनडे मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के आखिरी के दो मैच दिसंबर में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और वनडे सीरीज का आखिरी मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेल जाएगा। मैचों के वक्त की अगर बात की जाए तो वे दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। रात करीब 10 बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा। 

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल। 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक साथ 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur District) में सुरक्षाबलों (Security Forces) को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कुल 41 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण (Surrendered) कर दिया है। इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 32 पर भारी भरकम इनाम घोषित था, जिनकी कुल इनामी राशि लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपये है।

एक, दो, तीन…कार्तिक आर्यन की तिकड़ी हिट्स, करण जौहर के साथ नई फिल्म की तैयारी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था, जिसने यूट्यूब पर व्यूज़ के मामले में रिकॉर्ड बना दिया था. उनकी ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज़ होगी. फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. पर कार्तिक और करण की साथ में ये एकलौती फिल्म नहीं है. नागजिला में दोनों साथ काम कर ही रहे थे कि अब एक और प्रोजेक्ट पर दोनों में सहमति बन गई है |

कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ फिल्मों की हैट्रिक लगा ली है. बॉलीवुड हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से दावा किया है कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ और नागजिला के बाद कार्तिक ने करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर के तले बनने जा रही एक और फिल्म के लिए हां कर दी है. इसके साथ ही करण और कार्तिक का प्रोफेशनल रिश्ता और भी पक्का होता दिख रहा है |

कार्तिक ने कह दी हां

रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा गया है, “कार्तिक ने करण जौहर को पहले ही एक और फिल्म के लिए हरी झंडी दिखा दी है. पर इस फिल्म की डिटेल को छिपाकर रखा गया है. धर्मा में अब वो नए पोस्टर बॉय बन गए हैं. वो लगातारा बड़ी फिल्मों को साइन कर रहे हैं. करण भी ये मान चुके हैं कि कार्तिक इस वक्त देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हीरोज में से एक हैं और उन्होंने उन पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और नागजिला जैसी फिल्मों का दांव खेल दिया है |

कैसी होगी तीसरी फिल्म

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर आ चुका है. नागजिला की भी पहली झलक फैंस देख चुके हैं. करण और कार्तिक के तीसरे प्रोजेक्ट पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी. बताया जा रहा है कि ये इंडियन सिनेमा की धमाकेदार फिल्मों में से होगी. सोर्स ने बताया, “ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है, और अगस्त 2026 में नागज़िला की रिलीज़ के ठीक बाद फ्लोर पर आएगा |

Previous articleराज्यपाल से संभागायुक्त और कलेक्टर की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
News Desk

आज का भारत केवल बड़े सपने नहीं देख रहा, बड़े फैसले भी ले रहा है: पीएम मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि भारत निवेश और इनोवेशन का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि पीएलआई स्कीम ने ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को मेक इन इंडिया की ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। बीते 11 सालों में 40 हजार से ज्यादा अनुपालनों को कम किया गया है। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम ने अनेकों अप्रोच को एक ही प्लेटफॉर्म पर ला दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने हैदाराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) फैसिलिटी के उद्घाटन पर अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि आज का भारत केवल बड़े सपने नहीं देख रहा, बड़े फैसले भी ले रहा है और उनसे भी बढ़कर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर है। उन्होंने कहा कि आज से भारत का एविएशन सेक्टर एक नई उड़ान भरने जा रहा है। सफ्रान की नई फैसिलिटी भारत को एक ग्लोबल एमआरओ हब के रूप में स्थापित करेगी। हाई टेक और एयरो स्पेस की दुनिया में युवाओं के लिए नए अवसरों को पेश करेगी।
उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश और उद्योगों को आकर्षित करने के लिए स्वतंत्र भारत में कुछ बड़े सुधार किए गए हैं। अर्थव्यवस्था के दरवाजे खोले गए हैं, फंडामेंटल को मजबूत किया है और बिजनेस को आसान बनाया है। पीएम मोदी के मुताबिक डिफेंस जैसे सेक्टर जहां पहले प्राइवेट सेक्टर की जगह नहीं थी वहां भी अब 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमेटिक रूट से संभव हो गया है। स्पेस सेक्टर में बड़ी अप्रोच अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत के एविएशन सेक्टर में तेजी से विस्तार के चलते मेनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) की सुविधाओं की जरूरतें बढ़ रही हैं। भारत की एयरलाइन कंपनियों ने 1500 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है।
उन्होंने कहा कि भारत का 85 फीसदी एमआरओ का काम देश की सीमाओं के बाहर हो रहा था, जिससे खर्च बढ़ता था, समय भी ज्यादा लगता था और एयरक्राफ्ट लंबे समय तक ग्राउंडेड रहते थे। यह स्थिति भारत जैसे विशाल एविएशन मार्केट के लिए सही नहीं थी। इसलिए भारत सरकार दुनिया के बड़े एमआरओ केंद्र को तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सफ्रान की ग्लोबल ट्रेनिंग और नॉलेज ट्रांसफर और भारत के संस्थानों के साथ साझेदारी से देश में एक ऐसा वर्कफोर्स तैयार होगा, जो आने वाले समय में पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति और दिशा देगी। इस फैसिलिटी से दक्षिण भारत के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
पीएम मोदी ने बताया कि देश शिपिंग से जुड़े एमआरओ, इकोसिस्टम पर भी एक बड़े पैमान पर काम कर रहा है। उन्होंने सफ्रान की टीम से आग्रह किया कि वे भारत में एयरक्राफ्ट इंजन और कंपोनेंट डिजाइन की संभावनों की भी तलाश करें, जिसमें एमएसएमई का बहुत बड़ा नेटवर्क और युवा टैलेंट पूल उनकी मदद करेगा। उन्होंने सफ्रान से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप प्रपोल्शन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी भारत के टैलेंट का इस्तेमाल करें।

Previous articleनया रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस: PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
Next articleमंदसौर में किसानों का अनोखा प्रदर्शन: प्याज की अर्थी निकालकर जताया विरोध
News Desk