7.5 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest Newsआपके शहर का लड़का बनेगा भारत का अगला कप्तान? अंडर-19 एशिया कप...

आपके शहर का लड़का बनेगा भारत का अगला कप्तान? अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम घोषित, जानें कौन हैं आयुष म्हात्रे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Under-19 Asia Cup Squad: बीसीसीआई ने अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 12 से 21 दिसंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा. इस 15 सदस्यीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में यंग सेंसेशन वैभव सुर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. हाल ही में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी आयुष और वैभव टीम का हिस्सा थे.

वैभव सूर्यवंशी की वापसी
इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण 14 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शामिल होना है, जिन्होंने हाल ही में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप की तैयारियों के लिए एक अहम मंच साबित होगा. अगर वैभव अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं तो अगले साल वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम रोल निभा सकते हैं.

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के साथ इस ग्रुप में क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 3 को रखा गया है. वहीं, ग्रुप भी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और क्वालिफायर 2 को रखा गया है.

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारती की टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश सिंह (विकेट कीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.

भारत का शेड्यूल
12 दिसंबर- क्वालिफायर्स 1
14 दिसंबर- पाकिस्तान
16 दिसंबर- क्वालिफायर्स 3

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...