7.1 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeBollywoodKiara–Sidharth ने बेटी का नाम रखा Saraayah, जानें इसका खास मतलब

Kiara–Sidharth ने बेटी का नाम रखा Saraayah, जानें इसका खास मतलब

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई।  बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. बेटी के जन्म के बाद से ही, यह जोड़ी लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई थी. फैंस बेसब्री से बच्ची के नाम इंताजार कर रहे थे और अब यह उत्सुकता खत्म हो गई है. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट कर बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है।

क्या है इस नाम का मतलब?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम ‘सारायाह मल्होत्रा’ (Saraayah Malhotra) रखा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें दोनों बच्चे के पैर पकड़े हुए हैं. इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन दिया, हमारी प्रार्थनाओं से, “हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी- सारायाह मल्होत्रा” यह नाम जितना सुनने में प्यारा है, उतना ही गहरा इसका अर्थ भी है. ‘सारायाह’ नाम का मतलब है—’God’s Princess’. यह एक हिब्रु शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है. यह नाम न केवल पारंपरिक सुंदरता को दर्शाता है, बल्कि इसमें आधुनिकता की भी झलक दिखती है. बता दें कि सिध्दार्थ और कियारा की बेटी का जन्म 16 जुलाई 2025 को हुआ था।

फैंस में खुशी की लहर

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही, कपल के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार इस खूबसूरत नाम की तारीफ कर रहे हैं और ‘ईश्वर की राजकुमारी’ को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

Previous articleडीके शिवकुमार का भविष्य: हाशिये पर या बागी बनने की राह पर?
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...