अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन ने सबको किया फेल, क्रिकेट जगत में बनाई पहचान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज कटक से शुरू हो रही है | लेकिन, उससे पहले ही अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा दिया है. उन्होंने ऐसा धमाका किया है कि दुनिया भर के बल्लेबाज उनके आगे फेल हो गए हैं. अब आप पूछेंगे कि अभिषेक का धमाका क्या है? तो इसके तार T20 इंटरनेशनल में उनकी बल्लेबाजी के स्ट्राइक रेट से जुड़ते हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा दुनिया भर के बल्लेबाजों पर बीस दिखते हैं |

अभिषेक शर्मा ने मनवाया लोहा

अभिषेक शर्मा का T20 इंटरनेशनल करियर पिछले साल ही शुरू हुआ है | इन एक साल में उन्होंने जिस स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं, वो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. फिर चाहे वो बल्लेबाज 1000 से कम रन बनाने वाले रहे हों या फिर 1000 रन से ज्यादा. T20 इंटरनेशनल करियर में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं |

189.51 की स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक शर्मा बने ‘दबंग’

अभिषेक शर्मा ने 29 T20 इंटरनेशनल की 28 पारियों में 1012 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 66 छक्के और 96 चौके जमाते हुए 189.51 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है |

अभिषेक शर्मा के बाद इस्तोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान का करियर स्ट्राइक रेट T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा है |हालांकि, उनके रन अभी 1000 ही नहीं बल्कि 500 रन के जादुई आंकड़े से भी पीछे हैं.साहिल चौहान ने 22 T20 इंटरनेशनल की 21 पारियों में 479 रन 184.23 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं |

T20 इंटरनेशनल करियर में 1000 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच अभिषेक शर्मा के बाद टिम डेविड का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में 168.88 की स्ट्राइक रेट से 68 मैच की 58 पारियों में 1596 रन बनाए हैं |टिम डेविड के बाद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं, जिन्होंने 168.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं इस लिस्ट में फिर भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का स्थान है, जिनका T20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 164.41 का है |

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कहां ठहरते हैं?

साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों की बात करें तो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट उनकी ओर से राइली रूसो (159.79) का है. मगर उनके रन 1000 से कम हैं. लेकिन एडन मार्करम ने 61 T20I की 58 पारियों में 1467 रन 145.82 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं |

पाक सेना प्रमुख ने उगला भारत के खिलाफ ‘जहर’, आसिम मुनीर बोले- ‘भ्रम में न रहे इंडिया’; जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Asim Munir Statement: आसिम मुनीर पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बन गए हैं. आसिम मुनीर पदभार संभालने के बाद अपने आधिकारिक समारोह पर ही भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. इस दौरान पाकिस्तान सेना के हेडक्वार्टर GHQ से भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है. मुनीर ने कहा कि “भारत किसी भ्रम में न रहे. भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई की स्थिति में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज, कठोर और तीव्र होगी.”

पाकिस्तान न्यूज चैनलों के अनुसार, आसिम मुनीर ने अपने नए गणित डिफेंस फोर्सेस हेडक्वार्टर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसका उद्देश्य सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त क्षमताओं को एकीकृत कर मल्टी-डोमेन ऑपरेशन को मजबूत करना है. डिफेंस फोर्सेस का मुख्यालय तीनों सेनाओं के ऑपरेशनों को समन्वित करेगा. इसके अलावा मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तानी सेना और जनता की सहनशीलता की सराहना की और कहा कि यह भविष्य के लिए एक केस स्टडी है.

सीडीएफ बनते ही एक्शन मोड पर आसिम मुनीर
आसिम मुनीर सीडीएफ बनते ही एक्शन मोड पर दिख रहे हैं. लेकिन उन्होंने अपने गीदड़भभकी की आदत को नहीं छोड़ा है. मुनीर ने कहा कि “रक्षा बल मुख्यालय तीनों सेनाओं के कार्यों को एकीकृत करेगा और उन्हें सुसंगत बनाएगा. उच्च कमान के तालमेल से, तीनों सेनाएं अपनी व्यक्तिगत स्वायत्तता और संगठनात्मक ढांचे को बनाए रखेंगी.”

युद्ध की नई आवश्यकताओं के अनुकूल ढलना होगा
आसिम मुनीर ने कहा, “युद्ध अब साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, अंतरिक्ष, सूचना संचालन, एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग तक फैल गए हैं, इसलिए सशस्त्र बलों को युद्ध की नई आवश्यकताओं के अनुकूल ढलना होगा.” मुनीर अपने बयानों से भारत को चेतावनी दे रहे थे. लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि भारत हर तरह से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

Panel Judge, Scholar & Singer: The Remarkable Journey of Pandit Ghanshyamji Pundlik Thorat

0

🌟 The Extraordinary Journey of Pandit Ghanshyamji Pundlik Thorat: A Modern Sage of Music, Knowledge & Humanity

In a world where true versatility is rare, Pandit Ghanshyamji Pundlik Thorat shines as one of India’s most distinguished and multifaceted personalities. His life is not merely a timeline of achievements — it is a living testament to dedication, humility, scholarship, and artistic brilliance.

🎼 A Maestro Beyond Melodies

Known as one of India’s topmost singers, Pandit Ghanshyam Ji possesses a voice that carries both devotion and depth. His singing has touched countless hearts across the nation.

But his identity stretches far beyond music.
He has served three times as a Panel Judge in the National Lok Adalat, showcasing his wisdom, fairness, and commitment to justice.

📚 A Scholar of Global Recognition

Internationally, Pandit Ghanshyam Ji is celebrated as a research scholar whose intellectual work stands at par with global experts. He holds distinctions such as:

Expert Professional Certification — International Police Science & Social Justice Institute

Educational Expert Recognition — Learning College of London

His research is known for its depth, analytical clarity, and humanistic philosophy.

🏆 A Historic Contribution to Literature & Music

Pandit Ghanshyam Ji created history by authoring the world’s first autobiography-cum-research paper on legendary Padma Shri Pandit Udit Narayan Ji.

This groundbreaking work was:

First presented at Pune University,

And later published in the prestigious Royal International American General Index Journal — a global achievement rarely attained within a scholar’s lifetime.

🔗 PDF & Publication:
Bulletin of Nexus (American General Index Journal)
https://bnir.us/current-issue-archives

https://bnir.us/wp-content/uploads/020106-.pdf

🎓 A Subject of Academic Research Himself

The life and wisdom of Pandit Ghanshyam Ji have inspired scholars and academicians as well.

1️⃣ Doctoral Research – Pune University

Dr. Bharati Latkar, Principal of A.B. Patil Arts, Commerce & Science Senior College, Dhule — a NET/SET qualified academician — completed a doctoral research thesis on his life and contributions. This research was:

Presented at the South Asia International Conference, University of Pune

Published in the American Royal General Index Journal

🔗 Research Link:
https://jetjournal.us/index.php/journals/article/view/331

2️⃣ Research from Mumbai University

Sangeet Bhaskar Nandkumar Deshpande, a renowned disciple of late Arun Date and a Mumbai University scholar, authored a detailed research paper on Pandit Ghanshyam Ji’s musical journey.
This work too received international recognition through publication in an American General Index Journal.

 

🔗 UGC Publication (General East West Thoughts):
https://jetjournal.us/index.php/journals/article/view/331/175

🎬 Acclaimed Marathi Research Work

Pandit Ghanshyam Ji also authored a powerful Marathi research paper on the cinematic works of Nagraj Manjule, which was personally appreciated by the director himself.

This research:

Holds a strong ranking on Google Scholar,

Has an official DOI, meeting global academic standards.

🔗 Read the Paper:
https://zenodo.org/record/7613829#.Y-GuM3ZBzIU

🌿 A Humble Thinker, A Humanitarian Soul

Despite the accolades, Pandit Ghanshyam Ji remains grounded. He does not measure success through wealth or fame. His serene personality, simple living, and profound thinking reflect the essence of a true modern sage.

A soulful singer,

A deep thinker,

A compassionate humanist,

A scholar whose work inspires generations.

He continues to uplift people through his thoughts, music, and philosophy — proving that greatness lies not only in achievements but in humility and service to humanity.

ऑक्सीजन मास्क पहनकर अक्षय खन्ना ने Dhurandhar में किया ऐसा डांस, सबकी निगाहें ठहर गईं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धुरंधर | रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 4 दिनों में ही धुआं उठा दिया है. वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन कम हुआ है, पर उतना भी नहीं कि मेकर्स को टेंशन करनी पड़ जाए. क्योंकि यहां पांच ‘धुरंधरों’ के चाहने वाले थिएटर्स में पहुंचने को मजबूर हो गए हैं. वैसे कुछ भी कहा जाए- पर पूरी फिल्म एक तरफ और अक्षय खन्ना का वो डांस एक तरफ, जिसने भौकाल काटा हुआ है. हाल ही में पता लगा था कि रहमान डकैत बने अक्षय के डांस को किसी ने कोरियाग्राफ नहीं किया था. उन्होंने आदित्य धर से पूछा था कि वो कुछ एकस्ट्रा जोड़ सकते हैं और उनसे हामी मिलते ही यह डांस आ गया. पर इस शूट के दौरान एक्टर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी |

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ कई अलग-अलग लोकेशन पर शूट की गई है. जिसमें लद्दाख भी शामिल है. अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म से क्लिप वायरल भी हुए थे. पर लोकेशन पर पहुंचते ही उन्हें कई चीजें सूट नहीं हुई, जिसका नतीजा यह निकला कि उन्हें ऑक्सीजन मास्क के जरिए ही पूरी शूटिंग करनी पड़ी थी. खासकर बलूच के लोगों से मिलने और डांस करने वाला हिस्सा. कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने एक धांसू किस्सा शूट के वक्त का शेयर किया है. जिसे जानने के बाद आप अक्षय खन्ना के और फैन हो जाएंगे |

अक्षय ने ऐसे शूट किया डांस, लगा था ऑक्सीजन मास्क

‘धुरंधर’ का गाना पूरे इंटरनेट पर छा गया है. अक्षय खन्ना ने FA9LA गाने में जैसी एंट्री ली है, वो हर तरफ वायरल हो रहा है. जब रहमान डकैत बलूचिस्तान में एक सेलिब्रेशन में एंट्री करता है. वैसे तो गाना बहुत ही कैची है और लगातार उसकी रील शेयर की जा रही हैं. इसी बीच फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि- डायरेक्टर आदित्य धर ने लद्दाख में बलूचिस्तान वाले सीन को सेटअप किया था | इस खूबसूरत जगह में हाई-एल्टीट्यूड सिकनेस काफी होता है, इसलिए शूट या फिर घूमने आए लोगों को पहले दिन सिर्फ आराम करने की सलाह दी जाती है. पर शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय खन्ना भी इससे बच नहीं पाए. एक्टर को ऑक्सीजन मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ा |

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि, अक्षय अपने साथ एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर रखते थे | जब यह गाना शूट किया जा रहा था, तो उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था. इसलिए, हर शॉट के बाद वो ऑक्सीजन मास्क लगा लेते थे. इस सीन को शूट करने के बाद घर लौट गए थे |

खुद तैयार किया था डांस

हाल ही में विजय गांगुली ने बताया कि अक्षय खन्ना ने खुद ही वो डांस किया है. पहले से कुछ भी कोरियोग्राफ नहीं किया गया था. वो कहते हैं- ”उन्हें अंदर आना था, डांसर्स के बीच से गुजरते हुए बैठना था | सीन का मूड और डांसर्स की परफॉर्मेंस देखकर अक्षय ने कहा, जब वह अंदर आएंगे तो थोड़ा डांस करेंगे. किसी को नहीं पता था कि वह क्या करने वाले हैं. अक्षय सीन में आए, वहीं से इसे आगे बढ़ाया, और अपने आप परफॉर्म किया |

1355 की लिस्ट से सिर्फ 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, आखिरी मिनट की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की बोली 16 दिसंबर को लगती दिखेगी |अबू धाबी में ये ऑक्शन होगा, जहां 1355 नहीं सिर्फ 350 खिलाड़ियों के लिए ही किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं | यहां 1355 से मतलब उन सारे खिलाड़ियों से है, जिन्होंने IPL 2026 के ऑक्शन के लिए अपने नाम रजिस्टर कराए थे. लेकिन, BCCI ने लीग की फ्रेंचाइजियों से विचार-विमर्श के बाद उसमें से 1005 खिलाड़ियों की छंटनी कर दी है और ऑक्शन के लिए सिर्फ 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की है |

डिकॉक समेत 35 खिलाड़ियों ने आखिरी मिनट में मारी एंट्री

शॉर्टलिस्ट किए गए 350 खिलाड़ियों में भी 35 वैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने आखिरी मिनटों में ऑक्शन लिस्ट में एंट्री मारी है. मतलब उनमें से कोई भी ऑक्शन की शुरुआती लिस्ट का हिस्सा नहीं था | उन 35 नए खिलाड़ियों में सबसे चौंकाने वाला नाम साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का है |

ऐसा माना जा रहा है कि डिकॉक समेत इन 35 खिलाड़ियों की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में एंट्री फ्रेंचाइजियों के रिकमेंडेशन पर ही हुआ होगा | डिकॉक को विकेटकीपर बैटर के तीसरे लॉट में जगह दी गई है | आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए क्विंटन डिकॉक ने अपनी बेस प्राइस में भी 50 फीसदी कटौती की है. इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है |

35 नए खिलाड़ियों में डिकॉक के अलावा ये नाम भी शामिल

क्विंटन डिकॉक के अलावा ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में जुड़े कुछ और नए चेहरों में त्रवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और ड्यूनिथ वेलालागे जैसे श्रीलंकाई क्रिकेटरों के भी नाम हैं |

IPL ऑक्शन से जुड़ी बड़ी बात

BCCI ने IPL फ्रेंचाइजियों को 8 दिसंबर की रात मेल करके ऑक्शन की डिटेल शेयर की. मेल में बताया गया कि 16 दिसंबर को अबू धाबी में 350 खिलाड़ियों के बोली लगाए जाने की शुरुआत भारतीय समय से दोपहर के ढाई बजे से होगी | ये ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरेना में होगा. ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड प्लेयर से होगी. फिर अनकैप्ड प्लेयर्स की बोली लगाई जाएगी |

सुप्रीम कोर्ट ने माना BLO की सुरक्षा ‘गंभीर मुद्दा…ECI को भेजा नोटिस…जानें चुनाव प्रक्रिया पर क्या होगा असर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

SIR campaign West Bengal: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान गणना ड्यूटी पर तैनात BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने माना कि SIR अभियान में काम के अत्यधिक दबाव के कारण BLO जमीनी स्तर पर ‘तनाव और दबाव’ में काम कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति बागची ने सुनवाई के दौरान कहा, “यह कोई डेस्क वर्क नहीं है. वे हर घर जाते हैं, सत्यापन करते हैं, फिर गणना उन्हें (BLO) सौंपी जाती है और फिर वे उसे अपलोड करते हैं. वे घर-घर जाकर गणना प्रक्रिया पूरी करते हैं और फिर उसे अपलोड करते हैं. यही वह दबाव है जिससे वे जूझ रहे हैं. यह तनाव और दबाव है. हम राजनीतिक आख्यानों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर SIR बिना किसी परेशानी के हो.”

BLO की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने यह भी टिप्पणी की कि यदि बीएलओ को सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है तो यह एक गंभीर मुद्दा है. इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देने की जरूरत है.

IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट आउट, क्या आपके शहर का कोई प्लेयर है शामिल? देखें पूरी डिटेल्स!

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां तेज़ हो गई हैं और इसी कड़ी में BCCI ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है. इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए हजार से खिलाड़ियों ने नाम दिए थे, लेकिन 350 खिलाड़ियों पर ही मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी. इस साल के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा. जहां सभी 10 टीमें 77 जगहों के लिए विडिंग वॉर में जाएंगी.

कौन-कौन शामिल हैं इस शॉर्टलिस्ट में?
इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 1,390 खिलाड़ियों में अपने नाम दिए थे. जिनमें से केवल 350 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस लिस्ट में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 224 भारतीय अनकैप्ड और 14 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में भारत के अनुभवी खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारे, T20 लीगों में धूम मचा रहे विदेशी खिलाड़ी और कुछ सरप्राइज नाम शामिल हैं.

मिनी ऑक्शन क्यों खास है?
IPL 2026 ऑक्शन टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है. सभी टीमें 77 जगहों के लिए 350 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. 350 खिलाड़ियों में से 40 खिलाडियों ने 2 करोड़ की बेस प्राइज पर नाम दिया है. जिसमें केवल दो भारतीय हैं. इस बार के ऑक्शन में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो पिछले आईपीएल का हिस्सा नहीं थे. लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन में मोटी कीमत पर बिक सकते हैं.

मिना ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स
केकेआर – 64.3 करोड़
सीएसके – 43.4 करोड़
एसआरएच – 25.5 करोड़
एलएसजी – 22.9 करोड़
डीसी – 21.8 करोड़
आरसीबी – 16.4 करोड़
आरआर – 16.05 करोड़
ग्रेटर रॉयल्स – 12.9 करोड़
पीबीकेएस – 11.5 करोड़
मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

Previous articleउज्जैन महाकाल मंदिर में ड्रेस कोड लागू, पहचान सुनिश्चित करने के लिए आईडी कार्ड जरूरी
Next articleमहामंडलेश्वर को निकालना जल्दबाजी, हिंदू राज्य पर मंथन का समय
News Desk

महामंडलेश्वर को निकालना जल्दबाजी, हिंदू राज्य पर मंथन का समय

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 के अर्धकुंभ से पहले संतों और अखाड़ों के बीच छिड़ी खींचतान पर काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुंभ जैसे पावन और वैश्विक आयोजन को विवादों में घसीटना परंपरा और संत समाज, दोनों के लिए ठीक नहीं है। स्वामी स्वरूप ने कहा कि कुंभ सदियों से राजा-महाराजाओं के संरक्षण में भव्य रूप से होता रहा है। अखाड़े और संत ही कुंभ की असली शोभा हैं। धामी सरकार अगर भव्य आयोजन चाहती है, तब सभी को उसमें बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कुछ संतों द्वारा उठाए जा रहे विवादों को निरर्थक बताकर कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि यदि कोई राम बोलेगा, तब दूसरा रावण बोलने को तैयार रहता है। हर बात में विवाद पैदा करना और मीडिया में बने रहने की इच्छा गलत प्रवृत्ति है।
स्वामी स्वरूप ने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि राज्य में समृद्धि और विकास का मौका भी है। कुंभ के दौरान बेहतर सड़कें, साफ-सफाई और विकास का काम होता है। देश-विदेश से लोग आते हैं, जिससे राज्य समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक सांस्कृतिक हिंदू राज्य है और कई संत उतराखंड को हिंदू राज्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। “कुंभ हमारे लिए मंथन का अवसर है कि प्रदेश को कैसे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाए।”महामंडलेश्वर को हटने के विवाद पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय जल्दबाजी में लिया गया। इतनी जल्दी किसी को दंडित करना उचित नहीं था। पहले बातचीत होनी चाहिए थी।
प्रयागराज कुंभ की तुलना पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार का आकार भले छोटा हो, लेकिन यहां की ‘देव डोली’ संस्कृति अद्भुत है। उन्होंने बताया कि 2010 के महाकुंभ में भी देव डोलियों ने सामूहिक स्नान किया था। “डोलियों में देवता चलायमान हो जाते हैं, नृत्य करते हैं, आशीर्वाद देते हैं यह अद्भुत दृश्य दुनिया को चमत्कार जैसा अनुभव कराता है। धामी सरकार ने यदि इस बार डोलियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है, तब यह पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।”

Previous articleIPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट आउट, क्या आपके शहर का कोई प्लेयर है शामिल? देखें पूरी डिटेल्स!
Next articleबड़ी खबर : 4 दिनों में 64 फ्लाइट कैंसिल, इंडिगो एयरलाइन फंसी मुश्किल में…सिविल सोसायटी ने थमाया 9000 करोड़ का नोटिस
News Desk

बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर TMC को देंगे सीधी चुनौती, 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) की नींव रख चुके विधायक हुमायूं कबीर (MLA Humayun Kabir) अब TMC को सीधी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। वहीं, 135 सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ गठबंधन जैसी योजनाएं भी बता दी हैं। 2 दशक से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर वाले कबीर करोड़पति हैं। वह टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी समेत कई दलों में रह चुके हैं।

कितनी है हुमायूं कबीर की संपत्ति
ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर के पास कुल 3 करोड़ 7 लाख 42 हजार 300 रुपये की संपत्ति है। इनमें 96 लाख 75 हजार 930 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि, अचल संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख 66 हजार 370 रुपये है। ये आंकड़े पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में दाखिल हलफनामे से लिए गए हैं।

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने एक टाटा स्टॉर्म सफारी कार, 3 लाख 95 हजार रुपये के 80 ग्राम सोने की जानकारी दी थी। इसके अलावा उनके पास कृषि भूमि भी है।

कौन हैं हुमायूं कबीर
कभी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के करीबी माने जाने वाले हुमायूं कबीर की राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से ही हुई थी। कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ा था। लेकिन 20 नवंबर 2012 में उन्होंने अलग होकर टीएमसी के साथ जाने का फैसला किया।

कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ा। वहीं, 2011 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। कांग्रेस के बाद टीएमसी में आते ही उन्हें मंत्री बना दिया गया था, लेकिन रेजिनानगर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद वह पद पर बने नहीं रह सके।

खास बात है कि साल 2015 में उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी सवाल उठा दिए थे। उन्होंने आरोप लगाए थे कि वह अपने भतीजे को ‘राजा’ बनाने की कोशिश कर रहीं हैं। इसके बाद पार्टी ने 6 साल के लिए उन्हें बाहर कर दिया था। इसके बाद वह कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी में रहे और 2016 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हार के बाद उन्हें कांग्रेस का दाम थामा, लेकिन कुछ समय बाद ही 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2020 में उन्होंने दोबारा टीएमसी का रुख किया था।

दलों का मांगा समर्थन
पिछले एक महीने में, उन्होंने एक नए धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की बात की थी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ ‘सकारात्मक बातचीत’ के संकेत दिए हैं। उन्होंने साथ ही मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया और 24 परगना जिलों में हेलीकॉप्टर दौरे की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बंगाल की 135 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की बात कही है।

मीडिया से बातचीत में कबीर ने कहा था कि वह 22 दिसंबर को अपनी पार्टी बनाएंगे। साथ ही कहा था कि AIMIM के साथ गठबंधन की कोशिश करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि राज्य की 135 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का उनका फैसला गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा था, ‘मैं नई पार्टी बनाऊंगा, जो मुसलमानों के लिए काम करेगी। मैं 135 सीटों पर उम्मदवार उतारूंगा। मैं बंगाल चुनाव में गेम चेंजर बनूंगा। मैं AIMIM के साथ संपर्क में हूं और उनके साथ चुनाव लड़ूंगा। मेरी ओवैसी से बात हुई है।’ हालांकि, अब तक AIMIM ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ममता बनर्जी को सीधी चुनौती
गुरुवार को कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीधी चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव में वह सीएम नहीं बन पाएंगी। कबीर ने कहा था, ‘मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री बनना है। 2026 में मुख्यमंत्री फिर मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। वह शपथ नहीं लेंगी और पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगी।’ उस दौरान ही उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा देने की बात कही थी।

पालघर पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में कासा पुलिस स्टेशन के एक 40 वर्षीय कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। घटना पिछले सप्ताह थाने में तब हुई जब पीड़िता को बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाया गया था। 
पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, कांस्टेबल ने थाने में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कासा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को भी इस मामले के बाद ट्रांसफर कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं।

Previous articleMP न्यूज़: खजुराहो रिसॉर्ट का खाना कर्मचारियों के लिए बन गया जानलेवा, 4 की मौत
Next articleबाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर TMC को देंगे सीधी चुनौती, 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
News Desk