Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल पर फिर जुल्म! थप्पड़ के बाद अब नई मार ने बढ़ाई हलचल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 रियलिटी शो | सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. कंटेस्टेंट्स के बीच अब फिनाले में जाने की रेस देखने को मिल रही है. लेटेस्ट एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने का टास्क हुआ. इसमें अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे टिकट टू फिनाले जीतने के दावेदार बन गए हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें तान्या मित्तल के साथ अत्याचार देखने को मिला. इसमें अशनूर कौर टास्क के दौरान तान्या मित्तल के साथ हाथापाई करती नजर आई. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है |

तान्या और अशनूर के बीच झड़प

सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. इसमें अशनूर कौर टास्क कर रही हैं और तान्या मित्तल अशनूर को डिस्ट्रैक्ट करती नजर आ रही हैं. इस दौरान अशनूर टास्क में इस्तेमाल हुई लकड़ी का फट्टा तान्या पर फेंकती नजर आईं. तान्या थोड़ी देर के लिए शॉक्ड हो गई. वहीं इसके बाद जब तान्या ने कहा कि दिख नहीं रहा तुम्हें, इस पर अशनूर ने मुंह बनाते हुए सॉरी बोला और तान्या को इग्नोर कर दिया |

मालती चाहर ने उठाया था हाथ

तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच पहले दिन से ही झगड़ा देखने को मिल रहा है. जहां पहले तान्या ने अशनूर को बॉडी शेम किया था तो वहीं अब अशनूर ने टास्क के आड़े तान्या पर निशाना साधा. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस पर वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर बात करते नजर आते हैं या नहीं. वहीं कुछ दिन पहले नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच भी घमासान देखने को मिला था |

पूरा घर हुआ नॉमिनेट 

नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को जिस भी सदस्य को नॉमिनेट करना था उसके फेस पर इंक लगानी थी. इस दौरान तान्या ने मालती के लिप्स पर इंक लगा दी, जिससे मालती चाहर गुस्से में आ गई और उन्होंने तान्या को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया. हालांकि तान्या नीचे झुक गईं और उन्हें थप्पड़ नहीं लग सका. इसके बाद भी तान्या ने मालती पर खूब तंज कसते हुए कहा था कि थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाना बेहद गलत है. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं |

Previous articleरायपुर में होने जा रहा है बड़ा DGP-IG सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल
News Desk

अब इस तरह से नीतीश-लालू की सच में बढ़ गईं दूरियां

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बीच राजनीतिक दूरी के साथ ही निवासों की दूरी भी बढ़ गई है। दोनों पहले एक सड़क के आर-पार रहते थे, लेकिन राबड़ी देवी को आवास बदलने के बाद अब दोनों के आवासों के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी हो जाएगी। 
भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को विधान परिषद में विपक्ष की नेता की हैसियत से मिले 10, सर्कुलर रोड वाले बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है और उन्हें 39, हार्डिंग रोड पर नया सरकारी आवास दिया है। राबड़ी परिवार ने पिछले दो दशकों तक इस बंगले में निवास किया था, जिसे अब बदलना होगा। 
इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने इसे लालू यादव का अपमान बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, कि सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। 
वहीं आरजेडी ने भी इस कदम को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, कि यह नीतीश सरकार में बीजेपी के बढ़ते दखल का प्रमाण है। 
कैबिनेट मंत्रियों के नए आवास
सरकार ने कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों के लिए आवास आवंटित किए हैं। इसमें 13 पुराने मंत्रियों का बंगला नहीं बदला गया, जबकि 13 नए मंत्रियों को आवास मिले हैं। प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं- 
दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग मंत्री – 2, स्ट्रैंड रोड
रमा निषाद, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री – 3, सर्कुलर रोड
श्रेयसी सिंह, आईटी एवं खेल मंत्री – 4, स्ट्रैंड रोड
नारायण प्रसाद, आपदा प्रबंधन मंत्री – 12, हार्डिंग रोड
सुरेंद्र मेहता, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री – 33, हार्डिंग रोड
संजय सिंह टाइगर, श्रम संसाधन मंत्री – 41, हार्डिंग रोड
अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री – 25, हार्डिंग रोड
रामकृपाल यादव, कृषि मंत्री – 43, हार्डिंग रोड
लखेंद्र कुमार रौशन, एससी एवं एसटी कल्याण मंत्री – 26 एम, स्ट्रैंड रोड
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री – 27, हार्डिंग रोड
संजय पासवान, गन्ना उद्योग मंत्री – 21, हार्डिंग रोड
संजय सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री – 13, हार्डिंग रोड
दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री – 24 एम, स्ट्रैंड रोड
नीतीश और लालू परिवार के बीच दूरी बढ़ना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। 

टेस्ट हार के बाद फटे दिनेश कार्तिक के तेवर, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने घर में ही क्लीन स्वीप हो गई. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रनों से करारी मात दी और 25 सालों के बाद 2-0 से सीरीज अपने नाम की. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के मामले में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर सेलेक्टर्स पर कई तीखे सवाल उठाए हैं |

टीम इंडिया की हार पर भड़के दिनेश कार्तिक

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की हार के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और टीम की हालत पर खुलकर बात की. वह काफी निराश और गुस्से में नजर आए. उन्होंने कहा, “टीमें टेस्ट खेलने के लिए भारत आने से डरती थीं. अब शायद वे अपनी जीभ लपलपा रहे होंगे. 12 महीने में दूसरा व्हाइटवॉश. पिछली तीन घरेलू सीरीज में से दो में व्हाइटवॉश हुआ. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए मुश्किल समय है और कड़े फैसले लेने होंगे |

टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल

दिनेश कार्तिक ने आगे भारतीय गेंदबाजी और टीम चयन पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, “भारत में पेसर्स और स्पिनर्स आउट-बॉल हो रहे हैं. बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स खिलाए जा रहे हैं. नॉमिनेटेड पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने पूरे डोमेस्टिक कैलेंडर सीजन में 14 ओवर बॉलिंग की है. भारत के सिर्फ दो प्लेयर्स ने इस टेस्ट सीरीज में सेंचुरी बनाईं. साउथ अफ्रीका के सात प्लेयर्स ने सेंचुरी बनाई हैं | 

नंबर-3 के कन्फ्यूजन पर कसा तंज

इसके अलावा, कार्तिक ने नंबर-3 की भूमिका को लेकर चल रहे कन्फ्यूजन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का नंबर-3 लगातार कमजोर साबित हो रहा है. उनका एवरेज सिर्फ 26 है. वॉशिंगटन कोलकाता में नंबर-3 पर खेलते हैं, साई सुदर्शन गुवाहाटी में नंबर 3 पर खेलते हैं. क्या ये बदलाव टीम को फायदा पहुंचा रहे हैं या हमें स्थिरता और कंसिस्टेंसी की जरूरत है?” भारत को अगला टेस्ट सात महीने बाद खेलना है. भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ और अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी. कार्तिक ने सवाल उठाया, “क्या हम इतने लंबे ब्रेक के दौरान इसे भूल जाएंगे? अगला टेस्ट टीम को फिर से फॉर्म में लाने और पहले जैसा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या करना होगा |

लॉरेंस गैंग के 4 शूटरों का एनकाउंटर, दो घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मोहाली। मोहाली के डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बड़ा पुलिस अभियान चलाया गया। स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास एक घर में छिपे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार गुर्गों को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने अचानक फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। मुठभेड़ में गिरोह के दो शूटरों को गोली लगी और वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और एसएएस नगर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी चार आरोपियों को काबू में कर लिया। घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विदेशी ठिकानों से अपने हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। यह समूह ट्राइसिटी और पटियाला क्षेत्र में टारगेटेड हमलों की योजना बनाने में लगा हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरोह इस क्षेत्र में किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।

Previous articleभाजपा ने देर रात जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 14 नए चेहरे मैदान में; सत्ता समीकरण साधने की बड़ी कवायद
Next articleकिसी संवैधानिक संस्था को चुनौती देना सीएम पद के अनुरूप नहीं
News Desk

किसी संवैधानिक संस्था को चुनौती देना सीएम पद के अनुरूप नहीं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सीएम ममता की टिप्पणी पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष भट्टाचार्य का पलटवार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि आगामी बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी का सफाया हो जाएगा। बीजेपी नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता एसआईआर को लेकर बीजेपी नीत केंद्र और भारत के चुनाव आयोग पर हमला बोल रही हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था को चुनौती देना सीएम पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को चुनौती दी जाती है, तो संविधान भी उसी भाषा में जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो करना है करने दीजिए। पहले उन्हें पश्चिम बंगाल बीजेपी को मिटाकर दिखाने दीजिए, तभी वे पूरे भारत में बीजेपी को चुनौती दे पाएंगी। सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए दावा किया था कि राज्य में चुनाव अभी शुरू होने बाकी हैं, लेकिन टकराव शुरू हो चुका है। बनगांव में एक रैली में ममता ने आरोप लगाया था कि उन्हें हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उनके आगमन में देरी हुई। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि उनसे मुकाबला करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।
सीएम ममता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सोचा था कि हम सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मुझे बताया कि हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरेगा। चुनाव अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन टकराव शुरू हो चुका है, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह मेरे पक्ष में काम कर गया। क्योंकि यहां आते-जाते मैं बहुत से लोगों से मिली, और मैं उनसे जुड़ सकी और उनके साथ घनिष्ठ संबंध बना सकी। 
रिपोर्ट के मुताबिक ममता ने कहा मैं बीजेपी से कहती हूं कि मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करो क्योंकि तुम मुझसे मुकाबला नहीं कर पाओगे। सीएम ने यह भी बताया कि हालांकि उनकी सरकार एसआईआर प्रक्रिया का विरोध नहीं करती है, लेकिन असली मतदाताओं को नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारें लोगों द्वारा बदली जानी चाहिए, लेकिन, उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था में ही बदलाव किया जा रहा है। चुनाव आयोग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के एसआईआर के दूसरे चरण का संचालन कर रहा है, जिसकी अंतिम मतदाता सूची 7 फ़रवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

Previous articleटेस्ट हार के बाद फटे दिनेश कार्तिक के तेवर, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे
News Desk

मोहम्मद सिराज का सब्र टूटा, 4 घंटे की देरी पर नाराज़गी जाहिर

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | टीम इंडिया को अपने घर में एक और टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 408 रन के अंतर से मिली सबसे बड़ी और शर्मनाक शिकस्त के साथ ही सीरीज में भारतीय टीम का 0-2 से सूपड़ा साफ हो गया. टीम इंडिया के प्रदर्शन से फैंस गुस्से में हैं और खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इस सीरीज में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे मोहम्मद सिराज एक अलग वजह से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने सरेआम अपने गुस्से का इजहार किया है. उनका ये गुस्सा फूटा है एक एयरलाइन पर, जिससे उन्हें गुवाहाटी से अपने शहर हैदराबाद के लिए निकलना था |

बुधवार 26 नवंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खत्म हुआ. ये इस मैच का आखिरी दिन भी था, इसलिए मैच खत्म होने के साथ ही सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने घरों के लिए या वनडे सीरीज के लिए रवाना हो गए. तेज गेंदबाज सिराज भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए वो टेस्ट सीरीज खत्म होने के साथ ही अपने घर हैदराबाद लौटने लगे. मगर यहीं उनको एयरलाइन के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा |

फ्लाइट डिले पर आया सिराज को गुस्सा

असल में गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की जिस फ्लाइट में सिराज को जाना था, वो 4 घंटे लेट हो गई और इसके चलते सिराज बुरी तरह भड़क गए. भारतीय पेसर ने ‘एक्स’ अकाउंट पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए एयरलाइन को खरी-खोटी सुनाई. सिराज ने रात 11:33 बजे की अपनी पोस्ट में लिखा, “गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट IX 2884 को 7:25 पर निकलना था लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और बार-बार पूछने पर उन्होंने बिना किसी वजह के फ्लाइट डिले कर दी है | सिराज ने आगे लिखा, “ये काफी परेशान करने वाला है. फ्लाइट 4 घंटे से डिले है और अभी भी कोई जानकारी नहीं है, जिसके चलते हम फंसे हुए हैं. सबसे खराब एयरलाइन एक्सपीरियंस. अगर वो (एयरलाइन) कोई स्पष्ट रुख नहीं ले सकते तो मैं सलाह दूंगा कि कभी भी इस फ्लाइट को न लें |

एयरलाइन में मांगी माफी, दिया ये जवाब

भारतीय स्टार क्रिकेटर के हाथों खुलेआम हुई इस फजीहत के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने करीब 40 मिनट बाद उनके पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि फ्लाइट को परिचालन कारणों से रद्द कर दिया गया है. एयरलाइन ने इस स्थिति के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि वो सभी यात्रियों के लिए कुछ व्यवस्था करने में जुटी हैं और हर तरह का अपडेट और सपोर्ट दिलाती रहेंगी |

तूफान ‘सेन्यार’ की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट, दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । हिंद महासागर के ऊपर बन रहा लो-प्रेशर सिस्टम अब तेजी से मजबूत होते हुए चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर मलक्का स्ट्रेट, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में पहले से महसूस किया जा रहा है। तूफान ‘सेन्यार’ की आशंका को देखते हुए अधिकारी अलर्ट पर हैं और तटीय समुदायों व मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम पूरी तरह एक शक्तिशाली साइक्लोन में बदलने की कगार पर है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार तेज बारिश जारी है, जबकि तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
अंडमान सागर, मलक्का स्ट्रेट और बंगाल की खाड़ी में समुद्री स्थिति बेहद खराब है, जिसके चलते मछुआरों को समंदर में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य होने तक नावों और छोटे जहाज़ों को पानी में उतरने से बचना चाहिए।
अगले चार दिनों यानी 29 नवंबर तक अंडमान और निकोबार में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। चक्रवात के असर से अगले 72 घंटे दक्षिण भारत में 65–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में 26 से 30 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल में भी तेज बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। अंडमान व निकोबार में 26 से 29 नवंबर तक भारी वर्षा की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है।
29 नवंबर (शनिवार) को तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 7 से 15 सेमी तक बारिश हो सकती है।

Previous articleमोहम्मद सिराज का सब्र टूटा, 4 घंटे की देरी पर नाराज़गी जाहिर
Next articleकौन हैं Harsh Mehta? मलाइका अरोड़ा के नए ‘मिस्ट्री मैन’ पर मचा बवाल
News Desk

कौन हैं Harsh Mehta? मलाइका अरोड़ा के नए ‘मिस्ट्री मैन’ पर मचा बवाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसके चलते हर्ष मेहता भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए हैं. मलाइका अरोड़ा के फैंस जानने चाहते हैं कि आखिर हर्ष मेहता कौन हैं और क्या करते हैं? चलिए आपको हर्ष मेहता के बारे में डिटेल में बताते हैं |

कौन हैं हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं. एयरपोर्ट से पहले दोनों को साथ में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी देखा जा चुका है. इसी कॉन्सर्ट के बाद से दोनों के साथ होने की रूमर्स भी तेजी से वायरल हुई थीं. हर्ष मेहता हीरे के बिजनेसमैन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 33 की उम्र के हर्ष करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. हालांकि हर्ष लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं, लेकिन मलाइका संग नाम जुड़ने के बाद से एक्टर भी लाइमलाइट में आ गए हैं |

कॉन्सर्ट में भी दिखे थे साथ

एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में भी हर्ष मलाइका के साथ लाइव शो एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं अब एयरपोर्ट पर मलाइका और हर्ष को एक बार फिर साथ में देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जोरों-शोरों पर वायरल होने लगीं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है |

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप

बता दें मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों को हर पार्टी और फंक्शन में साथ देखा जाता था. इसके बाद साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और दोनों अब सिंगल लाइफ जी रहे हैं. अर्जुन कपूर ने अलग होने की अनाउंसमेंट एक प्रमोशनल इवेंट में खुद की थी, जिसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली |

कर्नाटक सीएम को लेकर खड़गे करेंगे सोनिया और राहुल से चर्चा, दिए समाधान के संकेत  

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पुष्टि की कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के दो नेताओं, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच खींचतान चल रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत के बाद इस मामले का समाधान करेंगे। 
खड़गे ने स्पष्ट किया, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा कर इस मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटों में खड़गे और राहुल की मीटिंग तय की जाएगी। इसके बाद संभावना है कि शुक्रवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया जाए। खड़गे का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में शक्ति संघर्ष गहरा गया है। 

ढाई साल पूरे होते ही सियासी हलचल हुई तेज
20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के पांच वर्षीय कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कथित ‘सत्ता साझेदारी’ समझौते का दावा किया गया था। सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे। 

डीके गुट ने पार्टी आलाकमान को अर्जी दी
डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करना चाहते। उनके समर्थक विधायकों का एक समूह दिल्ली में मौजूद है। उनका दावा है कि 2.5 साल का सत्ता साझाकरण अब समाप्त हो चुका है और इसलिए अब शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस गुट ने पार्टी आलाकमान को एक अर्जी भी सौंप दी है। रामनगर के प्रतिनिधि इकबाल हुसैन, जिन्होंने यह अर्जी दी है, का कहना है, 200फीसद… वह (डीके शिवकुमार) जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर चल रहा सियासी खेल का अगले 48 घंटों में परिणाम निकल आएगा, खासकर तब जबकि एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। 

Previous articleकौन हैं Harsh Mehta? मलाइका अरोड़ा के नए ‘मिस्ट्री मैन’ पर मचा बवाल
News Desk

रांची में क्रिकेट का ‘महाकुंभ…कोहली-रोहित की एंट्री से JSCA स्टेडियम हिला…फैंस का जुनून हाई…जानिए मैच से जुड़ी हर अपडेट यहां

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रांची: IND vs SA Ranchi ODI के लिए राजधानी रांची में क्रिकेट का माहौल गर्म है। 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले मंगलवार से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया। बुधवार को विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई भारतीय सितारे रांची पहुंचे, जिसके बाद फैंस का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

सुबह से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटी रही। खिलाड़ियों के बाहर आते ही फैंस बैरिकेड्स पर चढ़कर वीडियो और फोटो लेने लगे। भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए जेएससीए के वाइस प्रेसिडेंट संजय पांडेय और सचिव सौरभ तिवारी मौजूद थे। विराट कोहली के एयरपोर्ट से निकलते ही सुरक्षा बढ़ाई गई और पूरी टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका टीम के कई बड़े खिलाड़ी भी रांची पहुंच चुके हैं। क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू और ओटनील ब्रीट्जके, रूबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायन, नैंड्रे बर्गर और बेंडन क्लेनहंस के आगमन पर भी रेडिसन ब्लू होटल के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। कई युवा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। पुलिस और होटल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।