आरजे महवश की बॉलीवुड एंट्री, पंचायत सचिव जी संग ‘टेढी हैं पर मेरी हैं’ में करेंगी धमाल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और आरजे महवश जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. महवश अपनी पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की जा चुकी है | सबसे खास बात ये है कि इस रोमांटिक फिल्म में आरजे महवश पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत’ के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार के साथ नजर आएंगी |

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के तलाक के बाद से आरजे महविश लाइमलाइट में बनी हुई थीं और ऐसी अफवाहें भी फैली थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन आरजे महवश ने खुद इन सभी अफवाहों को खारिज किया था. लंबे वक्त से सुर्खियों में रहने के बाद अब आखिरकार उनका बॉलीवुड डेब्यू भी तय हो गया है |उनकी पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की ऑफिशियली अनाउंसमेंट हो गई है, जिसे कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा प्रजेंट कर रहे हैं|

जितेंद्र कुमार और महवश का लीड रोल

रेमो डिसूजा की इस फिल्म में पंचायत के जितेंद्र कुमार और महवश लीड रोल में होंगे |इस अपकमिंग फिल्म को प्रदीप सिंह ने लिखा है और जयेश प्रधान ने डायरेक्ट किया है | साथ ही, इसमें नेशनल अवॉर्ड विनर इस्माइल दरबार का म्यूजिक है. फिल्म को ईशान शिल्पी वर्मा, विशाल त्यागी और अनवर अली खान ने कुरी स्टूडियो और शाइशा मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी |

फिल्म की अनाउंसमेंट

फिल्म का अनाउंसमेंट एक छोटे वीडियो के साथ किया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं. रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गुलाब और नगमा की मोहब्बत. एक ऐसी मोहब्बत जिसकी जान कम है, लेकिन जुनून ज़्यादा है. गुलाब में मोहब्बत का कीड़ा है और नगमा में एक कुदरत का… दिल धड़कता है, कहानी मोड़ लेती है, और प्यार अपनी ज़िद दिखाता है. और उसकी जिद में दिल कहता है. प्रजेंट है – टेढ़ी हैं पर मेरी हैं.”

गुलाब हकीम और नगमा की मुहब्बत

इस अनाउंसमेंट वीडियो में जितेंद्र कुमार का वॉइस ओवर है, जो फिल्म में गुलाब हकीम का किरदार निभाएंगे, जबकि आरजे महवश नगमा के किरदार में नजर आएंगी. हालांकि, आरजे महवश की झलक अभी नहीं दिखी है. वहीं जितेंद्र कुमार भी सिर्फ एक तस्वीर में नजर आए. वीडियो में सिर्फ फिल्म के मेकर्स और कास्ट का खुलासा हुआ है |
 

5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द को लेकर हो सकती है एंटीट्रस्ट जांच शुरू 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन पर संकट का एक नया दौर मंडरा रहा है। दिसंबर महीने की शुरुआत में ही 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने और हजारों यात्रियों के एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अब कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया एयरलाइन पर एंटीट्रस्ट जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह जांच यह पता लगाने के लिए हो सकती है कि क्या इंडिगो ने बाजार में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल किया और यात्रियों के लिए सेवाओं में बाधा डाली या उन पर अनुचित शर्तें थोपीं।
इंडिगो देश के घरेलू एयरलाइन मार्केट का करीब 65फीसदी हिस्सा कंट्रोल करती है। एयरलाइन को पायलटों के लिए लागू नए आराम नियमों को सही ढंग से लागू न कर पाने के कारण भारी क्रू शॉर्टेज का सामना करना पड़ा। कंपनी को 2422 कैप्टन्स की जरूरत थी लेकिन उसके पास केवल 2357 थे जिस वजह से दिसंबर के पहले हफ्तों में 5000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं। डीजीसीए ने सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरास को शो-कॉज नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा था। हालांकि इंडिगो ने अपने बड़े नेटवर्क का हवाला देते हुए जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है।
सूत्रों ने बताया कि सीसीआई इस मामले पर नज़र रख रही है और जल्द ही यह तय करेगी कि जांच शुरू की जाए या नहीं। अगर शुरुआती जांच में पाया जाता है कि कंपनी धारा 4 का उल्लंघन कर रही है तो पूरी तरह से जांच शुरू करने का आदेश दिया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो एंटीट्रस्ट जांच के घेरे में आई है। 2015 और 2016 में भी दो मामले दर्ज हुए थे जिनमें से एक यात्रियों पर अनुचित शर्तें लगाने और दूसरा एयर इंडिया की शिकायत से संबंधित था लेकिन सीसीआई ने दोनों को खारिज कर दिया था।

Previous articleUP में डिजिटल सेक्टर ने लगाई छलांग, स्टार्टअप और IT को CM योगी के विजन से मिला समर्थन
Next articleकैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्‍याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक
News Desk

IAS संतोष वर्मा के बयान पर हर्षा रिछारिया का तीखा जवाब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. हर्षा ने कहा कि संतोष वर्मा की कितनी घटिया सोच हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब बात ब्राह्मण सामज के आत्म सम्मान की आएगी को हम लड़ने के लिए तैयार हैं।

‘हम चाहते हैं कि ब्राह्मण परिवार से दुर्गा और काली निकले’

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया आईएएस संतोष पर जमकर भड़कीं. उन्होंने कहा, ‘संतोष वर्मा कहते हैं कि हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे. मतलब ये चाहते हैं कि हर घर से ऐसी घटिया मानसिकता का व्यक्ति निकले. तो फिर भारत में महाभारत होगा. तो फिर हम भी चाहते हैं कि हर ब्राह्मण परिवार से दुर्गा निकले, हर ब्राह्मण परिवार से काली निकले, हर ब्राह्मण परिवार से खप्परधारी निकले।

‘बात आत्मसम्मान की होगी तो लड़ने के लिए तैयार हैं’

हर्षा रिछारिया ने आगे कहा, ‘जब बात हमारे आत्मसम्मान की होगी, हमारे सम्मान की होगी तो हम आखिरी तक लड़ने के लिए तैयार हैं. ऐसी मानसिकता का व्यक्ति समाज को क्या दिशा दिखाएगा. संतोष वर्मा के समाज के लोगों को खुद ऐसे व्यक्ति के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. लेकिन समाज के कर्ताधर्ता रावण संतोष वर्मा के पक्ष में खड़े हैं।

‘आपके घर में बेटी नहीं है क्या?’

हर्षा रिछारिया ने आईएएस संतोष वर्मा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कितनी घटिया सोच है. समझ में नहीं आ रहा है कि समाज में क्या संदेश देना चाह रहे हैं. बेटी किसी भी जाति, धर्म, परिवार से हो. बेटी तो बेटी ही होती है. वे बेटी पर टिप्पणी कर कैसे गर्व महसूस कर रहे हैं. समाज को कौन सी दिशा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. आज आप भले ही अलग हो जाओ, लेकिन आप भी तो हिंदू ही हैं. आपके अंदर भी सनातनी खून दौड़ रहा है, लेकिन लालच में खुद को बांट लिया है।

दुबई इवेंट में हुआ Pathaan 2 का धमाकेदार अनाउंसमेंट, फैंस में खुशी की लहर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने साल 2023 में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन स्पाई फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इसके बाद से ही शाहरुख की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की चर्चा होती रही. पर अब लगता है ये फिल्म फाइनली कंफर्म हो गई है. इसे शाहरुख खान के एक करीबी ने उनके सामने ही कंफर्म किया है. इसका वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं |

दरअसल बीते रोज़ शाहरुख खान दुबई में थे. वहां उनके नाम पर एक टाउनशिप का ऐलान हुआ, जो बेहद कम वक्त में पूरा का पूरा बिक गया | इस दौरान वहां पर स्टेज से डेवलपर रिजवान साजन ने पठान के सीक्वल का जिक्र कर दिया, जिससे फैंस झूम उठे |उन्होंने शाहरुख खान के सामने कहा, “कोई भी ब्लॉकबस्टर मूवी होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, मैं सही कह रहा हूं न? जैसे पठान. पठान 2 आ रही है. तो कोई भी आप मूवी देखोगे, तो उसका सीक्वल होगा. आपको क्या लगता है, शाहरुख बाय डान्युब का टावर 2 आना चाहिए या नहीं |

धुरंधर के बीच पठान चर्चा में

धुरंधर की बंपर कमाई के बीच जैसे ही पठान 2 को लेकर ये बयान सामने आया, किंग खान के फैंस में जोश भर गया और वो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. बताया जा रहा है कि यशराज बैनर के तले बनने वाली ये फिल्म आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा के बाद फ्लोर पर आ जाएगी. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत चिली में होगी. शाहरुख भी इस वक्त अपनी अगली फिल्म किंग में बिज़ी हैं. किंग के जरिए ही शाहरुख की बेटी सुहाना रुपहले पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं |

शाहरुख ने क्या कहा?

इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी बदलने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “लंदन में मेरा डीडीएलजे का ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया है. मैंने नेशनल अवॉर्ड जीता है. और अब दुबई में एक बिल्डिंग है जो मेरे नाम पर है. मैं कुछ ऐसा बन गया हूं अब कि मेरे पैरेंट्स अब जन्नत से गर्व से मुझे देख सकते हैं. ये एक जिंदगी बदलने वाला मोमेंट है |

कप्तान कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम, तीसरे टेस्ट के लिए हुआ ऐलान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें इंजरी के बाद कप्तान पैट कमिंस की वापसी होती दिखी है. पैट कमिंस अपनी बैक इंजरी को लेकर पर्थ और ब्रिसबेन में खेले पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. तीसरा टेस्ट एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है, जिसमें पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीसरे टेस्ट के लिए कप्तान पैट कमिंस की वापसी को छोड़कर और कोई बदलाव नहीं है |

स्मिथ से कमान लेंगे कमिंस

पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ ने की थी | लेकिन कमिंस की वापसी के बाद स्मिथ अब सिर्फ बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे. कमिंस की वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्र्यू मैक्डॉन्ल्ड ने कहा कि वो टीम के कप्तान को एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं |

स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट जीते

ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले पहले दोनों टेस्ट जीते हैं | इस तरह उसने 5 टेस्ट की एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त ले रखी है. और, सीरीज जीतने के मुहाने पर भी खड़ी है | स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था. जबकि ब्रिसबेन में खेला दूसरा टेस्ट भी उसने इसी अंतर से जीता था |

कमिंस के सामने चुनौती

इंजरी से वापसी के बाद पैट कमिंस के सामने चुनौती अब बस जीत के उस सिलसिले को बरकरार रखने की होगी | कमिंस की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया इस बार एडिलेड में 10वां टेस्ट खेलेगी | इससे पहले खेले 9 टेस्ट में उसने 5 जीते हैं जबकि 2 हारे हैं. वहीं 2 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं |

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरॉल्ड, ब्यू वेब्स्टर

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मालिकों को इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड से पूरा देश हिला गया। इस क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हादसे के बाद विदेश भाग गए। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके बाद अब दोनों ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं दिल्ली से इस क्लब के मालिकों का तीसरा पार्टनर भी गिरफ्तार किया गया है।
गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। अब इस मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है और एक के बाद एक आरोपी दबोचे जा रहे हैं। बुधवार को गोवा पुलिस टीम ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच दफ्तर में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को पेश किया। अजय गुप्ता दिल्ली का ही रहने वाला है और पुलिस उसे पूछताछ के बाद आज ही कोर्ट में पेश करेगी। हादसे के बाद अजय गुप्ता फरार हो गया था। उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी था। जब गोवा पुलिस की टीम उनके दिल्ली वाले घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। आखिरकार पुलिस ने उन्हें दबोच ही लिया। क्लब के मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा तो हादसे के महज दो दिन बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। अब उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। 

Previous articleदुबई इवेंट में हुआ Pathaan 2 का धमाकेदार अनाउंसमेंट, फैंस में खुशी की लहर
Next articleशेयर मार्केट Update: सेंसेक्स 275 अंक फिसला, निफ्टी 25,800 से नीचे
News Desk

रोहित को पीछे छोड़ने की राह पर कोहली, नई रैंकिंग ने बढ़ाया रोमांच

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विराट कोहली का जलवा पहले मैदान में दिखा और अब ये दिग्गज आईसीसी रैंकिंग में भी धमाका कर रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली ने दो बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए दूसरी पोजिशन हासिल की है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल और अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ते हुए दूसरी पोजिशन पर पहुंच गया है. बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा नंबर 1 रैंक पर बने हुए हैं लेकिन विराट कोहली उनके लिए ही खतरा बन चुके हैं |

विराट कोहली का आईसीसी रैंकिंग में धमाका

विराट कोहली ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में 773 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वो रोहित शर्मा से महज 8 प्वाइंट दूर हैं. रोहित के 781 अंक हैं और वो वनडे के टॉप बल्लेबाज बने हुए हैं | हालांकि अब विराट उन्हें पछाड़ने के बेहद करीब हैं. बता दें विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल फॉर्म में थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट ने 151 की औसत से 302 रन ठोके. रांची और रायपुर वनडे में तो उन्होंने दो लगातार शतक जमाए. आखिरी मैच में वो नाबाद 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे |

आखिरी बार कब वनडे में नंबर 1 बने थे विराट?

विराट कोहली आखिरी बार वनडे में नंबर 1 अप्रैल 2021 में बने थे. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 1258 दिनों तक नंबर 1 बल्लेबाज की रैंकिंग को बरकरार रखा था. साल 2017 से अप्रैल 2021 तक नंबर 1 वनडे बल्लेबाज थे. साल 2021 में बाबर आजम ने उन्हें पछाड़ा था.विराट कोहली को अब एक बार फिर नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका अगले साल ही मिलेगा. टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. ये सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी जिसका पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में अगर रोहित ने जरा भी खराब प्रदर्शन किया और विराट कोहली के बल्ले से अच्छे-खासे रन निकल गए तो वो रोहित की नंबर 1 की कुर्सी छीन सकते हैं |

Previous articleमंदसौर की लुटेरी दुल्हन ने किया परिवार को बेहोश, जेवर और कैश लेकर हुई फरार
Next articleदीपावली त्यौहार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल
News Desk

दीपावली त्यौहार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत के दीपावली त्यौहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताकर कहा कि दीपावली हमारे देश की संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और दुनियाभर में लोग इस खबर से बहुत खुश हैं। हमारे लिए दीपावली हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की इस सूची में दीपावली के शामिल होने से यह त्यौहार विश्व स्तर पर और अधिक लोकप्रिय होगा। साथ ही कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहें। 
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में संरक्षण से दीपावली जैसे त्यौहार को विश्वभर में पहचान और संरक्षण मिलेगा। इससे भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और अधिक मजबूत होगी। साथ ही यह युवा पीढ़ी के बीच पारंपरिक उत्सवों की महत्ता समझने में मदद करेगा।
बात दें कि यह फैसला उस समय आया है, जब दिल्ली में यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज की 20वीं बैठक की मेजबानी कर रही है। यह 8 से 13 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके को देखकर केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह रखने का फैसला किया है, ताकि दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत तरह से पेश किया जा सके।
यूनेस्को की सूची दुनिया की ऐसी सांस्कृतिक और पारंपरिक चीजों को शामिल करती है, जिन्हें छू नहीं सकते लेकिन अनुभव किया जा सकता है। इन्हें अमूर्त विश्व धरोहर कहते हैं। इसका मकसद है कि ये सांस्कृतिक धरोहरें सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचें। फिलहाल, भारत की 15 धरोहरें पहले से अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जगह बना चुकी हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छऊ नृत्य भी शामिल हैं।

Previous articleICC Ranking: रोहित को पीछे छोड़ने की राह पर कोहली, नई रैंकिंग ने बढ़ाया रोमांच
Next articleमंत्री मदन दिलावर फिर विवादों में, विधायकों से फंड मांगने की वजह पर चर्चा तेज
News Desk

हंसी का ओवरडोज़ फिर लौटेगा, कपिल शर्मा जल्द शुरू करेंगे शो का चौथा सीजन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ 2 को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. बड़े पर्दे के साथ-साथ कपिल ओटीटी पर भी धूम मचाते हुए नजर आएंगे. दरअसल बात ये है कि उनके कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन का ऐलान हो चुका है. आइए जानते हैं कि नए सीजन की शुरुआत कब से होगी?

कपिल शर्मा सालों तक टीवी के जरिए अपनी कॉमेडी से देश-दुनिया के दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं. हालांकि बीते कुछ सालों में कपिल ने टीवी का दामन छोड़कर ओटीटी का दामन थाम लिया था. वो अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर ला चुके हैं. जबकि अब इसका चौथा सीजन दस्तक देने जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने बुधवार, 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम हैंडल से इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स शेयर की हैं |

कब शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4?

नेटफ्लिक्स  ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया. इसमें कपिल हमेशा की तरह ही अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने दावा किया है कि कपिल को इस तरह से पेश किया गया है जैसा उन्हें पहले नहीं देखा गया है. कपिल शो में अलग-अलग गेटअप में कॉमेडी भी करते हुए नजर आ रहे हैं |

नेटफ्लिक्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”संक्षेप में, इंडिया के मस्तीवर्स में आपका स्वागत है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन 20 दिसंबर से रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.” ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडया यूजर्स खुशी से झूम उठे हैं और नए सीजन को हिट बता रहे हैं |

पूरी टीम ने मचाया धमाल

एक बार फिर से कपिल शर्मा का साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे मशहूर कॉमेडियंस देते हुए नजर आएंगे. कपिल के अलावा उनकी पूरी टीम वीडियो में एक के बाद एक जोक्स से एंटरटेनमेंट और हंसी का ओवरडोज देती हुई नजर आ रही है |

सांसद गोगोई ने कसा तंज बोले- इंडिगो के पीछे की कहानी का पर्दाफाश होना चाहिए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। इंडिगो मामले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल मंत्री के बयान दे देने से सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पूरे प्रकरण की असल कहानी सामने आनी चाहिए और सदन में विस्तार से चर्चा होना बेहद जरूरी है।
गौरव गोगोई ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों में सरकार ने संसद के दोनों सदनों में दिए गए बयानों में पूरी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी पर डाल दी है, जैसे उसकी खुद की कोई भूमिका ही न हो। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो नियामक संस्थाओं की कोई जिम्मेदारी ही नहीं बची। हजारों उड़ानें रद्द हुईं, यात्रियों को एयरपोर्ट पर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन सरकार अपनी जवाबदेही से दूर खड़ी दिखाई देती है।
सांसद ने यह भी कहा कि पायलटों की सुविधा के लिए लाए गए नए नियमों को सरकार ने अचानक वापस ले लिया। न पायलटों को राहत मिली, न यात्रियों को और न ही सरकार ने अपनी भूमिका स्वीकार की। सिर्फ एक नोटिस जारी कर देने से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि लोकसभा में मंत्री का बयान आने के बाद विपक्ष ने असहमति जताते हुए वॉकआउट किया, क्योंकि सरकार पूरे मामले पर ईमानदार चर्चा से बच रही है। उनका कहना था कि एक सप्ताह में कितनी उड़ानें रद्द हुईं, यह केवल आंकड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। गोगोई ने एविएशन इंडस्ट्री की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही तेज़ी से बढ़ते एविएशन बाजार की बात करे, लेकिन इसका क्या लाभ जब एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाएं महंगी हों, टिकटों के दाम आसमान छू रहे हों, पायलटों और ग्राउंड स्टाफ की स्थितियां खराब होती जा रही हों और पूरी इंडस्ट्री कुछ निजी कंपनियों के इशारों पर चल रही हो। इसी मुद्दे पर दूसरी सांसद फौजिया खान ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नोटिस भेजना जरूरी है, लेकिन क्या सारी गलती सिर्फ इंडिगो की है? क्या सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? उन्होंने सवाल किया कि जो नियम लागू किए गए थे, वे क्या सही थे और यदि नहीं, तो अचानक पूरी व्यवस्था कैसे ठप हो गई? वापस लिए गए नियमों की सच्चाई भी सामने आनी चाहिए।
वंदे मातरम से जुड़े एक अन्य विवाद पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे जो भी कहा जाए, उससे सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि इतिहास स्पष्ट बताता है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किसने क्या भूमिका निभाई और आज इस विषय पर सवाल उठाने वालों का उस दौर में कोई अस्तित्व तक नहीं था।
सोनिया गांधी को नोटिस जारी किए जाने पर कांग्रेस नेता किरण कुमार चमाला ने कहा कि बार-बार सोनिया गांधी और उनके परिवार को निशाना बनाना राजनीतिक विद्वेष का संकेत है। उन्होंने बताया कि चुनाव सुधारों पर चर्चा दो सत्रों की मांग के बाद शुरू हो सकी। उनके अनुसार कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि इसके प्रावधान सीमित हैं और इसे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही लागू किया जाना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल एविएशन सेक्टर की खामियों को उजागर किया है, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है। सरकार की जवाबदेही और नियामक संस्थाओं की भूमिका पर उठे सवाल अभी भी जस के तस बने हुए हैं।

Previous articleव्यापार घाटा अक्टूबर में उछला, पर निर्यात ने दिखाई नई ताकत
News Desk