नैनीताल में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग, प्रधानाचार्य और उनके बेटे-बेटी को बचाया गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नैनीताल: शहर के मल्लीताल स्थित घनी आबादी में चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की बिल्डिंग में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गयी. आग से स्कूल की बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के सभी घरों को भी खाली करा लिया गया था. इस दौरान प्रधानाचार्य जो स्कूल के ही एक कमरे में रहते हैं, वो अपने दो बच्चों के साथ अंदर फंस गए थे.

नैनीताल के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग: दमकल विभाग के चार वाहन आग बुझाने में लगे थे. शाम करीब 7:30 बजे लोगों ने स्कूल की बिल्डिंग से धुआं उठते देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी. जब तक फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.

इस दौरान स्कूल बिल्डिंग में मौजूद प्रधानाचार्य रमेश तिवारी व उनके बेटे और बेटी को उनके पालतू कुत्ते समेत सकुशल बचा लिया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना थी. उसके बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में बताया जा सकेगा.

चीड़ की लकड़ियों से धमाके साथ भड़की आग: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में घनी आबादी और होटलों से घिरे चीना बाबा मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भीषण आग भड़कने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया. आग की भीषणता को देखते हुए हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से भी फायर ब्रिगेड बुला ली गईं.

प्रधानाचार्य और उनके बेटे-बेटी को बचाया गया: सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों और फायर फाइटर्स ने स्कूल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाते हुए आग को बुझाना शुरू किया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि-

स्कूल के भीतर चीड़ की लकड़ियां लगी हुई थीं. इस कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. एक बार को तो आग धमाके के साथ तेजी से भड़की, जिस दौरान आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर्स इसकी लपटों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. हालांकि गनीमत यह रही कि स्कूल में उस समय मौजूद प्रधानाचार्य, उनके बच्चों और पालतू कुत्ते को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया.
-गौरव, स्थानीय निवासी-

कई स्थानों से मंगानी पड़ी फायर ब्रिगेड: खास बात यह देखने में आयी कि जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को आग लगने की सूचना मिली, वह सभी आग बुझाने के लिए तत्परता से जुट गए. फायर फाइटर्स का पूरा जोर इस पर था कि चारों तरफ होटल होने के कारण आग को फैलने से किसी तरह रोका जाए. हालांकि देर रात तक आग के बड़े हिस्से को बुझा दिया गया जबकि भीतर चीड़ की लकड़ियों में लगी आग को पूरी तरह से नियंत्रित करने में समय लगा. अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का पूरा आकलन बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. वहीं एसडीएम ने कहा कि-

सरस्वती शिशु मंदिर की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आपदा कंट्रोल रूम और जल संस्थान की टीम को एक्टिवेट की. हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से भी फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाकर आग बुझाने में लगाया गया. करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया. अंदर लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.
-नवाजिश खालिक, एसडीएम, नैनीताल-

बड़ा हादसा टला: गनीमत रही कि सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल में आग लगने की ये घटना देर शाम हुई. अगर दिन में आग लगती तो बड़ी हानि हो सकती थी. इस स्कूल में करीब 126 बच्चे पढ़ते हैं. इन दिनों बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. गुरुवार से उनकी परीक्षा होनी है. इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर 5वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं. आग देर शाम लगने के कारण बच्चे सुरक्षित रहे.

 

दिनेश कार्तिक को मिली नई जिम्मेदारी, टीम के लिए बैटिंग कोच और मेंटॉर की भूमिका संभालेंगे

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और आईपीएल में आरसीबी के मेंटॉर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दिनेश कार्तिक द हंड्रेड लीग की टीम लंदन स्पिरिट के मेंटॉर नियुक्त हुए हैं. यही नहीं वो इस टीम के बैटिंग कोच भी होंगे. लंदन स्पिरिट ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कार्तिक के आने से लंदन स्पिरिट टीम को काफी फायदा होगा. दिलचस्प बात ये है कि आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ही लंदन स्पिरिट के क्रिकेट डायरेक्टर हैं. दिनेश कार्तिक के साथ वो आईपीएल में काम करते हैं और उनकी खूबियों से वाकिफ हैं |

दिनेश कार्तिक को क्यों दी गई ये जिम्मेदारी?

क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने बताया कि दिनेश कार्तिक को क्यों लंदन स्पिरिट का मेंटॉर और बैटिंग कोच बनाया गया है. बोबाट ने कहा, ‘लंदन स्पिरिट में डीके का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है | दिनेश कार्तिक के फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अनुभव से लंदन स्पिरिट को फायदा होगा | उनके साथ काम करना भी बेहद शानदार रहा है और वे अपने हर काम में एक अलग ही एनर्जी लाते हैं.‘ लंदन स्पिरिट ने कहा कि दिनेश कार्तिक ने 20 सालों से ज्यादा टॉप लेवल पर क्रिकेट खेला है और उन्हें पेशेवर क्रिकेट की अच्छी खासी जानकारी है. साथ ही वो काफी पॉपुलर भी हैं, जिनका सम्मान खिलाड़ी, कोच और फैंस करते हैं. खेल के मैदान में उनकी रणनीति से टीम को फायदा होता है और इसीलिए लंदन स्पिरिट ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है |

बड़ी जिम्मेदारी के लिए दिनेश कार्तिक तैयार

दिनेश कार्तिक ने भी लंदन स्पिरिट से जुड़ने पर खुशी जताई. उन्होंने इस भूमिका को रोमांचक बताया. दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘लंदन स्पिरिट से जुड़ना बेहद रोमांचक होगा. लॉर्ड्स में अंग्रेजी गर्मियों का समय बिताना सचमुच एक सपने के सच होने जैसा है. ये वही मैदान है जहां मैंने भारत के लिए डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था – लॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है. मैं टीम को एक साथ आते देखने और अगले साल कुछ असाधारण क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं |

दिनेश कार्तिक का अनुभव

दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं |घरेलू क्रिकेट में उन्हें 414 टी20 मैचों का अनुभव है. वो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में 257 मैच खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें बैटिंग कोच के तौर पर शारजाह वॉरियर्स, इंग्लैंड लायंस के साथ भी काम किया है. आरसीबी के भी वो मेंटॉर और बैटिंग कोच हैं |

आधी रात पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर अरेस्ट…पुलिस ने ट्रेन से उतारा…जानें आखिर क्यों इस पूर्व अधिकारी को देवरिया ले जाया गया?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 

Amitabh Thakur Arrested: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी तीन माह पुराने देवरिया में भूमि आवंटन संबंधी मामले में हुई है. गिरफ्तारी की सूचना उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को लखनऊ के तालकटोरा थाना प्रभारी ने दी है. इस मामले में लखनऊ पुलिस ने नूतन को भी आरोपी बनाया है.

जानकारी के अनुसार, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में शाहजहांपुर जंक्शन पर रात करीब 2 बजे ट्रेन रुकी. ट्रेन के रुकते ही कई पुलिसवाले उनके एसी कोच में चढ़े और उन्हें नीचे उतारकर अपने साथ ले गए. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर देवरिया ले जा रही है. देवरिया में पुलिस उनसे भूमि आवंटन संबंधी मुकदमे में पूछताछ करेगी. पूर्व IPS की गिरफ्तारी की पुष्टि बुधवार, 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे हुई.

पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया?
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. उस भूमि से 25 साल पहले ही कब्जा छोड़ा जा चुका है. मंगलवार देर रात को जब पति अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो काफी समय तक कुछ पता नहीं चला. काफी समय बाद जब हर जगह से पता लगाने का प्रयास किया गया तो लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.

कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर?
अमिताभ ठाकुर बैच 1992 के IPS ऑफिसर रहे हैं. यूपी के कई जिलों में कप्तान के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2021 में यूपी सरकार के गृह विभाग ने स्क्रीनिंग में अमिताभ ठाकुर को अनुपयुक्त पाया था, जिसके बाद योगी सरकार ने उन्हें 2021 में ही रिटायर कर दिया.

सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट डिलीट की चर्चा
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तार को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की आशंका जाहिर की जा रही है. चर्चा है कि उनका और उनके पत्नी नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया गया है. यह क्योंकि डिलीट किया गया औरप किसने कराया, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

280 करोड़ की फिल्म के सामने भी खड़ी ‘तेरे इश्क में’, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ की कमाई में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. रणवीर सिंह की पांच सितारों से सजी इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. थिएटर में मानो फिल्म की आंधी सी आ गई है. लेकिन इस आंधी के बावजूद कृति सेनन और धनुष की पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ थिएटर में टिकी हुई है और अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है. माना जा रहा था कि ‘धुरंधर’ के आने के बाद कृति-धनुष की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पैकअप हो जाएगा, लेकिन बुधवार को तो मामला उल्टा पड़ गया है |

बॉक्स ऑफिस के जानकार सोच रहे थे कि ‘तेरे इश्क में‘ पर ‘धुरंधर’ का बड़ा असर होगा और ये फिल्म धीरे धीरे नीचे चली जाएगा. लेकिन बुधवार को तो फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म की कमाई 12वें दिन फिर बढ़ गई. सोमवार को इस पिक्चर ने 2.40 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था, लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई 2.85 करोड़ हो गई. यानी ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच भी वीकडेज़ में ‘तेरे इश्क में’ की कमाई करीब 45 लाख बढ़ गई |

तेरे इश्क में’ ने अब तक कितने कमाए

‘तेरे इश्क में’ ने अपना नाम इस साल की हिट फिल्मों में पहले ही शामिल कर लिया है. करीब 85 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई इस फिल्म को 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी | दूसरे दिन फिल्म ने 17 और तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस तरह पहले हफ्ते में ‘तेरे इश्क में’ की कमाई 83.65 करोड़ रही, जिसमें 79.75 करोड़ हिंदी और 3.9 करोड़ तमिल से आए. अब 12 दिनों में इस फिल्म ने (नेट) 105.25 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही कर ली है. ओवरसीज से फिल्म की 20 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई है |

‘धुरंधर’ का कारोबार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए दिग्गज कलाकार नज़र आए हैं. फिल्म में सारा अर्जुन लीड फीमेल एक्ट्रेस हैं. इस फिल्म की कमाई भी लगातार बढ़ रही है. पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मंगलवार को ‘धुरंधर’ की कमाई में भी इजाफा देखा गया. जहां सोमवार को इसने 23.25 करोड़ का बिज़नेस किया था वहीं बीते रोज़ इसकी कमाई 26.5 करोड़ रुपये रही |

वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL 2026 में एंट्री, इस छोटे खिलाड़ी ने खींचा सबका ध्यान

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL ऑक्शन में बिकने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है. वैभव सूर्यवंशी को पिछले सीजन के ऑक्शन में बिके थे. अब उनके बाद IPL 2026 के ऑक्शन में भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसकी उम्र कोई ज्यादा नहीं है. बल्कि, वो IPL 2026 के ऑक्शन में एंट्री लेने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी भी है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम वहीदुल्लाह जादरान है | अफगानिस्तान का ये क्रिकेटर 16 दिसंबर 2025 को होने वाले IPL ऑक्शन में सबसे युवा चेहरा होगा |

IPL 2026 ऑक्शन का सबसे छोटा खिलाड़ी

अब सवाल है कि वहीदुल्लाह जादरान की उम्र आखिर कितनी कम है, जिसके चलते वो ऑक्शन में एंट्री लेने वाले 350 खिलाड़ियों के बीच सबसे युवा हैं? अफगानिस्तान से आने वाले वहीदुल्लाह जादरान की उम्र 18 साल से थोड़ी ही ज्यादा है. IPL 2026 के ऑक्शन वाले दिन वो बस 18 साल और 31 दिन के होंगे. इस उम्र के साथ वो ऑक्शन में भाग ले रहे खिलाड़ियों के बीच सबसे यंग होंगे |

19 T20 मुकाबलों में झटके हैं 28 विकेट

वहीदुल्लाह जादरान दाएं हाथ के स्पिनर हैं और IPL ऑक्शन में उतरने से पहले उनके पास 19 T20 खेलने का तजुर्बा है, जिसमें उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट परफॉर्मेन्स 22 रन पर 4 विकेट लेने का है. वहीदुल्लाह जादरान के पास IPL 2026 के ऑक्शन में एंट्री लेने से पहले ILT20 में खेलने का भी अनुभव है. वहीदुल्लाह जादरान ने IPL ऑक्शन में अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी है |

अफगानिस्तान की U19 टीम के लिए खेली ट्राएंगुलर सीरीज

वहीदुल्लाह जादरान ने हाल ही में खत्म हुई भारत की दो अंडर 19 टीम के साथ खेली ट्राएंगुलर वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था. भारतीय जमीन पर खेली उसी अंडर सीरीज के 3 मैचों में 3 मैच में 3 विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में 2 पारियों में 12 रन बनाए थे |

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और DGCA से कड़े सवाल किए

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट को गंभीर मानते हुए सरकार और DGCA से सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ फंसे हुए यात्रियों की समस्या नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाला मुद्दा है। कोर्ट ने हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के मुआवजे के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण मांगा।

सरकार और DGCA से पूछे गए सवाल

कोर्ट ने पूछा कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन हैं और टिकट कीमतों में असामान्य वृद्धि क्यों हुई। सरकार ने बताया कि FDTL को लागू करने की योजना पहले से थी, लेकिन इस दौरान कर्मचारियों की कमी की वजह से संकट उत्पन्न हुआ। DGCA से कोर्ट ने सवाल किया कि एयरलाइन को छूट क्यों दी गई और पर्याप्त पायलट भर्ती क्यों नहीं की गई।

एयरलाइन, DGCA और सरकार की विफलता

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि इंडिगो संकट एयरलाइन, DGCA और सरकार की सामूहिक विफलता है। उन्होंने बताया कि DGCA ने उड़ान कर्मचारियों के आराम पर निर्देश जारी किए, लेकिन निगरानी नहीं की। एयरलाइन ने शीतकालीन सत्र में अतिरिक्त मार्गों के लिए आवेदन किया, जबकि क्षमता बढ़ाने की योजना नहीं बनाई।

कोर्ट का संदेश और आगे की कार्रवाई

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यात्रियों के मुआवजे और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है। सरकार, DGCA और एयरलाइन को अब स्थिति सुधारने और भविष्य में ऐसे संकट न पैदा होने देने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

गोवा के गुनहगारों पर बुलडोजर एक्शन, गिराया जा रहा लूथरा ब्रदर्स का नाइट क्लब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गोवा: गोवा (Goa) में नाइट क्लब अग्निकांड (nightclub fire) के बाद सरकार हरकत में आ गई है. मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया. नाइट क्लब में 7 दिसंबर को आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए थे.

जिस नाइट क्लब पर बुलडोजर चला है वो लूथरा ब्रदर्स का है. घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ थाइलैंड फरार हो गए. फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से लूथरा बदर्स को लेकर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें थाइलैंड से लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

हादसे के बाद से लूथरा ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं. गोवा अथॉरिटी ने लूथरा ब्रदर्स के गोवा में स्थित 2 और क्लब को सील कर दिया है. जिन दो क्लब को सील किया गया है उसमें एक का नाम Caha by romeo lane at anjuna क्लब है. काहा क्लब भी अंजुना बीच का एक फेमस फ़ूड जॉइंट है. इसके साथ ही सौरव लूथरा का वागातोर स्थित रोमियो लेन क्लब भी सील किया गया है. वागातोर के क्लब पर यह बुलडोजर एक्शन हुआ है.

दूसरी ओर गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है. गोवा पुलिस ने बताया कि अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार को यह घटना हुई थी और यह माना जा रहा है कि इसके मालिक सौरभ लूथरा तथा गौरव लूथरा घटना के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग गए.

इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी की जाती है. बताया जा रहा है कि भगोड़ों का पता लगाने के लिए गोवा पुलिस के अनुरोध के बाद इंटरपोल के संपर्क में है. भगोड़ों को हिरासत में लेने का प्रावधान देने वाले रेड नोटिस केवल आरोप पत्र दाखिल होने तथा वांछित व्यक्ति के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ही जारी किया जा सकता है.

Previous articleनए साल से पहले MP के उपभोक्ताओं के लिए झटका, बिजली बिल में हो सकती है बढ़ोतरी
Next articleअक्षय खन्ना की आने वाली 5 फिल्मों से बवंडर, तीसरे लुक में दिखा सुपरस्टार का असली जलवा
News Desk

अक्षय खन्ना की आने वाली 5 फिल्मों से बवंडर, तीसरे लुक में दिखा सुपरस्टार का असली जलवा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

”हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं.” यूं तो यह वायरल डायलॉग विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ का है, पर इस वक्त अक्षय खन्ना पर एकदम सटीक बैठता है. जब फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज नहीं हुई थी, तब उनकी खलनायकी की बातें हो रही थी, पर उतना शोर नहीं था. लेकिन आते ही अक्षय ने शिकार कर दिया. अपने परफॉर्मेंस से ऐसा धुआं उठाया कि पूरी पिक्चर एक तरफ और वो एक तरफ. इस साल वो दो बड़ी फिल्मों में दिखाई दिए हैं. पर अगले साल उनकी पांच बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं. आज उन्हीं 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे |

अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिमालय पुत्र’ से की थी, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. पर जे. पी. दत्ता की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ से ही असली पहचान हासिल की. उनकी फिल्मों की लिस्ट में- ‘ताल’, ‘दिल चाहता है’, ‘हमराज’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘तीसमार खां’, ‘गांधी, माय फादर’ और ‘आक्रोश’ शामिल है. अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 एकदम सॉलिड साबित हुआ है, जब वो ‘छावा’ में औरंगजेब बनकर आए तो उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया. लेकिन उनकी एक्टिंग ने हर किसी को काफी इम्प्रेस किया. ऐसे में जब पता लगा कि ‘धुरंधर’ में भी वो नेगेटिव ही रोल कर रहे हैं, तो फैन्स खुश थे. अब अपकमिंग फिल्म के बारे में जानिए |

इन 5 फिल्मों में दिखेंगे अक्षय खन्ना

धुरंधर 2: यूं तो अक्षय खन्ना इस वक्त ‘धुरंधर’ में खूब भौकाल काटे हुए हैं. पर आदित्य धर की फिल्म का दूसरा पार्ट 2026 में ही लाया जा रहा है. 19 मार्च का दिन मेकर्स ने तय कर लिया है. जब रणवीर सिंह (हमजा) बनकर दोबारा फिल्म में एंट्री लेंगे. साथ ही अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), संजय दत्त (चौधरी असलम) और आर. माधवन भी फिल्म में दिखाई देंगे. हालांकि, फिल्म के पहले ही पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो गई है. ऐसे में उनके रोल के लिए मेकर्स ने क्या प्लानिंग की है, यह देखने वाली बात होगी. अगले साल सबसे पहले यही फिल्म लाई जाएगी |

दृश्यम 3: अजय देवगन की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है यह फिल्म. जिसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मोहनलाल पहले ही अपनी फिल्म का शूट कंप्लीट कर चुके हैं, जो पहले रिलीज की जाएगी. जल्द ही अजय देवगन भी फिल्म का शूट शुरू करने वाले हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन को 2 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती पर लाने की प्लानिंग हो चुकी है. इससे पहले वाले पार्ट में अक्षय खन्ना थे, कहा जा रहा है कि एक बार फिर वो फिल्म में दिखेंगे |

महाकाली: जल्द ही अक्षय खन्ना को तेलुगु सिनेमा का हिस्सा बनते आप भी देख पाएंगे. वो फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं, जिससे एक्टर का फर्स्ट पोस्टर कुछ ही वक्त पहले सामने आया. साथ ही उन्हें पहचानना एकदम मुश्किल हो रहा था. वो दैत्य गुरू शुक्राचार्य का रोल फिल्म में निभाते दिखाई देंगे, जिसके लिए पूरा हुलिया ही बदल डाला है. लंबे सफेद बाल, दाढ़ी और दिव्य दृष्टि के साथ माथे पर महाकाल का तिलक भी था. दरअसल यह फिल्म प्रशांत वर्मा के प्रोडक्शन में बन रही सिनेमेटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. तेजा सज्जा की हनुमान से शुरुआत हुई, अब ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान आएगी’, उसके बाद महाकाली की बारी. जो 2026 में रिलीज हो सकती है |

इक्का: सनी देओल की नेटफ्लिक्स के साथ एक कमर्शियल थ्रिलर फिल्म के लिए बात पक्की हुई है. जिसमें वो लीड रोल करते हुए दिखेंगे, साथ ही अगले साल ही फिल्म को लाने की प्लानिंग भी की जा रही है. वहीं, इसी फिल्म का हिस्सा अक्षय खन्ना भी हैं, जो अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे | सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा फिल्म का डायरेक्शन करते दिखेंगे, जो वी आर फैमिली, महाराज जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर हैं. दरअसल ‘इक्का’ एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट है, जिसमें सभी किरदार नए और अलग अंदाज में दिखेंगे |

सेक्शन 84: यह भी उनके बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताई जा रही है. ‘सेक्शन 84’ एक कोर्टरुम ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, निमरत कौर, डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी भी काम कर रहे हैं. दरअसल ‘सेक्शन 375’ में अक्षय के काम ने सबको इम्प्रेस किया था. अब एक बार फिर उसी अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं |

इंडिगो की उड़ानें पटरी पर लौटीं, 1800 से ज्यादा फ्लाइट संचालन बहाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (indigo) ने कहा है कि नेटवर्क में लगातार कई दिनों से सुधार के बाद उसकी सभी उड़ान सेवाएं अब सामान्य हो चुकी हैं। कंपनी ने पुष्टि की कि वेबसाइट पर प्रकाशित सभी फ्लाइट्स अब एडजस्टेड नेटवर्क के तहत नियमित रूप से संचालित होंगी। एयरलाइन के अनुसार, हवाई अड्डों पर फंसे लगभग सभी बैग यात्रियों को लौटा दिए गए हैं और बचे हुए बैग जल्द पहुंचाने का काम तेजी से जारी है।

कंपनी ने बताया कि वह आज 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जो नेटवर्क में मौजूद सभी 138 स्टेशनों को जोड़ती हैं। वहीं, कल लगभग 1900 उड़ानें संचालित करने की योजना है। इंडिगो ने कहा कि उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी अब पहले की तरह सामान्य हो गई है। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कैंसिलेशन पर ‘नो क्वेश्चन आस्क्ड’ नीति के साथ फुल रिफंड की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमेट कर दिया है, जिसे कंपनी की वेबसाइट पर सरल प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का नवीनतम स्टेटस वेबसाइट पर अवश्य चेक करें। कंपनी ने सेवा बाधित होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

उधर, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि आपका एयरलाइन संकट के दौर के बाद एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। इंडिगो सीईओ ने वीडियो के जरिए बयान जारी कर कहा, “हम परेशानियों से गुजरे, यात्रियों को परेशानी हुई। इसके लिए हम माफी चाहते हैं। हवाई यात्रा की खुबसूरती यह है कि यह लोगों को, इमोशन और एंबीशन को साथ लाती है। हम जानते हैं कि आप अलग-अलग कारणों से यात्रा करने वाले थे, पर आप से हजारों ऐसा नहीं कर पाए। हम इसके लिए हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं।

हम उड़ानों को रद्द करना नहीं टाल पाए। पर हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी पूरी इंडिगो टीम कड़ी मेहनत कर रही है। सबसे पहले हमारी प्राथमिकता हमारे मूल्यवान ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से उन्हें उनके घर पहुंचना है। बड़े पैमाने पर रिफंड जारी किए जा रहे हैं। यह रोजना किया जा रहा है। हवाई अड्डों पर फंसे अधिकतर लगेज यात्रियों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। बचे हुए बैग्स भी जल्द ही ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

हम एक ग्राहक के तौर पर आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। लोग संकट के बाद भी हमारी सेवाओं पर भरोसा कर रहे हैं, और फ्लाइट बुक कर रहे हैं। यह हमारे लिए उत्साहवर्धक है। हमने गलतियों से सीखा है और ऐसी स्थिति क्यों बनी, इसका पूरा अध्ययन कर रहे हैं। हम सरकार के साथ भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारी क्षमा स्वीकारने और इस कठिन समय में हमारे समर्थन के लिए आप सबका धन्यवाद।”

IPL ऑक्शन से पहले पंड्या ने दिखाई ताकत, साउथ अफ्रीका के इस स्टार की मुश्किलें बढ़ीं

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 का ऑक्शन आने वाला है. साउथ अफ्रीका के 15 खिलाड़ियों की बोली इस ऑक्शन में लगाई जाएगी | और, उन्हीं 15 में से एक खिलाड़ी वो भी है, जिसका काम हार्दिक पंड्या ने खराब कर दिया है. हार्दिक पंड्या ने उसके साथ ऐसा अपने बल्ले के जोर पर किया है |वो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका का तेज गेंदबाज है, जिसकी भारतीय ऑलराउंडर ने खूब नहीं बल्कि बाकी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा पिटाई की है. अब 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरने जा रहे गेंदबाज को इतनी मार लग जाए, वो भी ऑक्शन के ठीक पहले तो काम तो बिगड़ेगा ही |

कमबैक जैसा होना चाहिए था, वैसा हुआ नहीं

साउथ अफ्रीका के जिस तेज गेंदबाज की हम बात कर रहे हैं, वो एनरिक नॉर्खिया हैं, जिन्होंने कटक में इंजरी के बाद अपना कमबैक मैच खेला. जून 2024 के बाद ये पहली बार था जब नॉर्खिया कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे. लेकिन, जैसा कमबैक होना चाहिए था, वैसा हुआ नहीं. ना सिर्फ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20I में दीवार बनकर खड़े हुए हार्दिक पंड्या ने उन्हें सबसे ज्यादा मारा बल्कि पूरे 4 ओवर डालने के बाद अपनी टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए |

नॉर्खिया की 10 गेंदों पर 220 की स्ट्राइक रेट से बरसे पंड्या

एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 10.25 की इकॉनमी से 41 रन दिए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. उनकी सबसे ज्यादा पिटाई हार्दिक पंड्या ने की, जिन्होंने नॉर्खिया के खिलाफ 10 गेंदों में 220 की स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए. मतलब अपन 4 ओवर के कोटे में आधे से ज्यादा रन नॉर्खिया ने पंड्या के खिलाफ पिटवाए |

2 करोड़ की बेस प्राइस और ऐसी पिटाई, खरीदेगा कौन?

IPL 2026 के ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद एनरिक नॉर्खिया कटक में T20 मुकाबला खेलने उतरे थे. ऑक्शन के लिए उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी है. लेकिन, जिस तरह से उनकी पिटाई हुई, उसके बाद लगता नहीं कि फ्रेंचाइजियां उनमें दिलचस्पी भी लें. हालांकि, सिक्के के दूसरे पहलू पर गौर करें तो ऐसा कहना अभी जल्दबाजी भी हो सकती है क्योंकि 5 T20 की सीरीज के अगले 2 मैच अभी भी ऑक्शन से पहले खेले जाने हैं, जिसमें एनरिक नॉर्खिया के लिए अपने फॉर्म को हासिल कर ये बताने का मौका रहेगा कि उनकी बेस प्राइस की रकम गलत नहीं है |