मुंबई में अमेरिकन दूतावास ने दी चेतावनी, आपका वीज़ा कभी भी हो सकता है रद्द… 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई।‎ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से लगातार वीज़ा नियमों में बदलाव कर रहे हैं। एच-1बी वीज़ा नियमों में उनके बदलाव ने दुनिया में हलचल मचा दी है। एच-1बी वीज़ा पर अमेरिका में सबसे ज़्यादा भारतीय काम कर रहे हैं। अब एच-1बी वीज़ा के लिए 88 लाख रुपये की फ़ीस देनी होगी। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के इस फ़ैसले का अमेरिका में काफ़ी विरोध भी हुआ था। क्योंकि इस नियम से आईटी कंपनियाँ मुश्किल में पड़ गई थीं। इतना ही नहीं, कंपनियों ने दुनिया के कोने-कोने में अपने कर्मचारियों को तुरंत अमेरिका में हाज़िर होने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही, एच-1बी वीज़ा वाले कर्मचारियों को अमेरिका नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया था। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप लगातार वीज़ा नियमों में बदलाव कर रहे हैं। जिससे अमेरिका जाकर काम करने वालों का सपना सपना ही रह सकता है। अब मुंबई में अमेरिकी दूतावास ने एक ज़रूरी जानकारी दी है। दूतावास के अनुसार जो वीज़ा होल्डर अमेरिका के कानूनों या इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा। इस चेतावनी से साफ़ है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू किए गए सख़्त इमिग्रेशन नियमों से कोई राहत नहीं मिलेगी। मुंबई में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में बयान जारी किया है। दूतावास के बयान के मुताबिक, वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा धारकों का वेरिफिकेशन बंद नहीं होता है। हम लगातार वीजा धारकों की जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन किया जा रहा है। अमेरिका ने साफ कहा है कि अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो हम उनका वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें उनके देश वापस भेज देंगे। अब मुंबई में अमेरिकी दूतावास ने सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आपका वीजा रद्द हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से डोनाल्ड ट्रंप लगातार वीजा नियमों में बदलाव कर रहे हैं। वह किसी भी हालत में अमेरिका में दूसरे देशों के नागरिकों को नहीं चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय और चीनी समेत लोग वीजा पर अमेरिका आते हैं और खूब पैसा कमाकर  अपने देश भेजते हैं।

Previous articleपरीक्षा हॉल में घुसे नकाबपोश ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 छात्रों की मौत 8 घायल
Next articleलगातार फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में
News Desk

न कोई मुख्यमंत्री, न कोई प्रदेश अध्‍यक्ष, जान‍िए कैसे सबसे अलग हैं न‍ित‍िन नबीन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) ने 45 साल के नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पार्टी के भीतर और बाहर सभी को चौंका दिया है. 1980 में जन्मे नितिन नबीन अब बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष हैं. लेकिन उनकी यह नियुक्ति सिर्फ युवा होने के कारण खास नहीं है. अगर आप बीजेपी के मौजूदा मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की सूची देखें, तो पता चलता है कि नितिन नबीन का कद और उम्र का समीकरण सबसे अलग क्यों है.

नितिन नबीन की उम्र महज 45 साल है. अगर हम देश भर में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची देखें, तो एक भी मुख्यमंत्री ऐसा नहीं है जो उम्र में उनसे छोटा हो. बीजेपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू हैं, जिनकी उम्र 46 वर्ष है. नितिन नबीन उनसे भी एक साल छोटे हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (53), उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी (50) और असम के हिमंत बिस्वा सरमा (56) जैसे फायरब्रांड नेता भी उम्र में नबीन से बड़े हैं. त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा (72) और गुजरात के भूपेंद्र पटेल (63) तो उनसे एक पीढ़ी आगे हैं.यह आंकड़ा साबित करता है कि बीजेपी ने नेतृत्व की कमान अब पूरी तरह से ‘नेक्स्ट जेन’ (Next Gen) को सौंप दी है.

सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, देश के प्रमुख राज्यों में बीजेपी की कमान संभालने वाले प्रदेश अध्यक्ष भी नितिन नबीन से उम्रदराज हैं. राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौड़ (71) और झारखंड के बाबूलाल मरांडी (67) उम्र में उनसे काफी बड़े हैं. यहां तक कि उनकी खुद की होम स्टेट बिहार के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (62) और उत्तर प्रदेश के भूपेंद्र चौधरी (57) भी वरिष्ठ हैं. केवल तमिलनाडु के के. अन्नामलाई (41) ही ऐसे नेता हैं जो नबीन से छोटे हैं, लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह अब नैनार नागेंथिरन को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है. लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर 45 साल की उम्र में पहुंचना अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. कर्नाटक के युवा चेहरा माने जाने वाले बी.वाई. विजयेंद्र भी 50 साल के हैं.

नितिन नबीन की खासियत यह है कि 45 साल की उम्र में उनके पास वो अनुभव है जो कई 60 साल के नेताओं के पास भी नहीं होता. इतनी कम उम्र में लगातार 5 बार विधायक (MLA) बनना यह दिखाता है कि वे जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं. उन्होंने बांकीपुर जैसी सीट को अपना गढ़ बना लिया है. वे बिहार सरकार में पथ निर्माण जैसे भारी-भरकम मंत्रालयों को संभाल चुके हैं. यानी उनके पास संगठन के साथ-साथ सरकार चलाने का भी हुनर है. वे रातों-रात नेता नहीं बने. उन्होंने 2 दशक संगठन को दिए हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष से लेकर छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रभारी बनने तक का उनका सफर संघर्ष और सफलता का रहा है.

नितिन नबीन की नियुक्ति का एक और ऐतिहासिक पहलू है. वे बीजेपी के इतिहास में पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो न केवल बिहार से हैं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. अब तक बीजेपी अध्यक्ष अक्सर पश्चिमी, दक्षिणी या उत्तरी भारत से होते थे. जेपी नड्डा का भी बिहार से कनेक्शन था, लेकिन नबीन का पूर्ण रूप से बिहार और पूर्व का चेहरा होना, उस क्षेत्र में बीजेपी की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. मुरली मनोहर जोशी उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं. नितिन नबीन का चयन बताता है कि पीएम मोदी और अमित शाह 2029 और उसके बाद के भारत की तस्वीर देख रहे हैं. एक ऐसा अध्यक्ष जो देश के किसी भी मुख्यमंत्री से छोटा हो, लेकिन अनुभव में किसी से कम न हो, यही बीजेपी का नया ‘मास्टरस्ट्रोक’ है.

घने कोहरे से दिल्ली में उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण विमान परिचालन पर असर पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए इंडिगो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने साफ तौर पर कहा है कि खराब मौसम के चलते उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और कुछ फ्लाइट्स में देरी या पुनर्निर्धारण की संभावना बनी हुई है।

इंडिगो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि दिल्ली में लगातार बने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति पर उनकी टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सफर सुरक्षित और सुचारू बना रहे।

इंडिगो ट्रैवल एडवाइजरी के तहत यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की ताज़ा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

एयरलाइन ने यह भी भरोसा दिलाया है कि ग्राउंड स्टाफ और कस्टमर सपोर्ट टीमें हर समय यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। इंडिगो को उम्मीद है कि मौसम जल्द ही साफ होगा और उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो सकेंगी। साथ ही, यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए एयरलाइन ने आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी है। इसके पास 400 से अधिक विमानों का आधुनिक बेड़ा है। एयरलाइन रोजाना 2,200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है और 130 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है, जिनमें 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन शामिल हैं। इंडिगो का कहना है कि वह किफायती किराए, समयबद्ध उड़ान और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक शिवशंकरप्पा का निधन, बेंगलुरु अस्पताल में थे भर्ती

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बेंगलुरु: कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा (95) का रविवार शाम को निधन हो गया. उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से शिवशंकरप्पा का बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था.

16 जून 1931 को दावणगेरे के शमनूर गांव में जन्मे शमनूर शिवशंकरप्पा 6 बार विधायक रहे. उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर काम किया. शिवशंकरप्पा ने अखिल भारतीय वीरशैव लिंगायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया था.

वीरशैव लिंगायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शमनूर शिवशंकरप्पा ने हाल ही में अपना 95वां जन्मदिन मनाया था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावणगेरे जाकर केक काटा था और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं.

शमनूर शिवशंकरप्पा की चार बेटियां और तीन बेटे हैं. उनके एक बेटे एसएस मल्लिकार्जुन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं.

शमनूर शिवशंकरप्पा ने DRM साइंस कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया. चावल का व्यापार करते हुए उन्होंने राजनीति में कदम रखा. उन्होंने सबसे पहले दावणगेरे नगरपालिका परिषद के सदस्य के तौर पर काम किया, जो पहले चित्रदुर्ग जिले का हिस्सा था, और बाद में उसके अध्यक्ष बने.

शिवशंकरप्पा 1971 से 1973 तक अविभाजित चित्रदुर्ग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. 1980 में, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा और इंदिरा गांधी की कांग्रेस के उम्मीदवार टीवी चंद्रशेखरप्पा से हार गए. 1994 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में, शिवशंकरप्पा ने बीजेपी उम्मीदवार केबी शंकरनारायण को हराया और पहली बार विधायक चुने गए. 2004 में, शिवशंकरप्पा दूसरी बार, 2008 में तीसरी बार, 2013 में चौथी बार, 2018 में पांचवीं बार और 2023 में छठी बार विधायक चुने गए.

विधायकी से इस्तीफा: शिवशंकरप्पा ने पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. वह 1997 में दावणगेरे लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए. 1999 में, उन्होंने फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए. यह वह समय था जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई थी.
 

विजिबिलिटी बेहद कम, जहांगीरपुरी में AQI 500; इंडिगो की एडवाइजरी जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है जिससे विजिबिलिटी का स्तर बेहद कम हो गया है। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चलती नजर आई। वहीं, एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के चलते उड़ानों पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए इंडिगो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। पालम में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज सुबह दिल्ली में सर्दियों की पहली धुंध दिख रही है और एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम बदलने की वजह से ऑपरेशन में बदलाव हो रहा है, इसलिए कुछ फ्लाइट्स को उड़ान भरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए एयरपोर्ट के लिए निकलने को थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें। हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं और आपको अपडेट देती रहेंगी। जैसे ही हालात बेहतर होंगे, हम सुरक्षा को सबसे पहले रखते हुए उड़ानें जारी रखेंगे।

जहांगीरपुरी में 500 पहुंचा AQI

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-IV की पाबंदिया लगा रखी हैं। इसके बावजूद वायु प्रदूषण में कमी नहीं देखी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 454 दर्ज किया गया है, जिसे हवा की बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया गया है।

आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 493, बवाना में 472, बुराड़ी में 454, चांदनी चौक में 348, द्वारका में 464, आईटीओ में 469, जहांगीरपुरी में 500, नरेला में 468 और मुंडका में 450 दर्ज किया गया है, जो हवा की बहुत गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 466, ग्रेटर नोएडा में 435, गाजियाबाद में 459, गुरुग्राम में 291 और फरीदाबाद में 218 रिकॉर्ड किया गया है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15–16 दिसंबर को जॉर्डन और 6–17 दिसंबर, 2025 को इथियोपिया का दौरा करेंगे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15–16 दिसंबर, 2025 को जॉर्डन का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और जॉर्डन के बीच सभी प्रकार के संबंधों की समीक्षा करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करने के लिए किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने, साझा विकास और समृद्धि के नए अवसर तलाशने तथा क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रस्तुत करती है।
वहीं, यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ। अबीय अहमद अली के निमंत्रण पर 16–17 दिसंबर, 2025 को इथियोपिया का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रथम इथियोपिया यात्रा होगी। पीएम मोदी, प्रधानमंत्री डॉ। अबीय अहमद अली के साथ भारत–इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। ग्लोबल साउथ के साझेदारों के रूप में, यह यात्रा दोनों देशों की मित्रता एवं द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।
इसके बाद, यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17–18 दिसंबर, 2025 को ओमान का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी ।

Previous articleअटल जी की जयंती पर क्या होगा बड़ा ऐलान? CM ने शाह को दिया न्यौता, ग्वालियर बनेगा इतिहास का गवाह?
Next articleमहाकाल का भव्य शृंगार! गर्भगृह की बदली तस्वीर, जानें 25 किलो चांदी के नए द्वार की खासियतें
News Desk

कुंडली से आगे का रत्न विज्ञान: ऑरा-चक्र स्कैनिंग से चुने गए शक्तिशाली रत्न

0

डॉ. राहुल वर्मा भारत का पहला 4-स्टेप वैज्ञानिक सिस्टम लेकर आए हैं, जो सटीक रत्न चयन सुनिश्चित करता है और ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी, चक्र और आभा विज्ञान के माध्यम से जीवन बदल रहे हैं

डॉ. राहुल वर्मा, MY CORRECT ASTRO GEMS और SANATAN COLLAGE OF VEDIC SCIENCE के संस्थापक, जो कि Talentflow Integration Society (एक सरकारी पंजीकृत संस्थान) के अंतर्गत आता है, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, 7-चक्र विश्लेषण, ऑरा स्कैनिंग तथा रत्न एवं क्रिस्टल विज्ञान के अत्यंत सम्मानित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एक अत्यंत सटीक 4-स्टेप जेम सिलेक्शन सिस्टम विकसित किया है, जिसमें शामिल है:

1️. ज्योतिषीय कुंडली विश्लेषण
2️. अंक ज्योतिषीय विश्लेषण
3️. 7 चक्र ऊर्जा निदान
4️. वैज्ञानिक स्कैनिंग मशीन द्वारा सत्यापन

यह वैज्ञानिक और आध्यात्मिक संयोजन सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी ऊर्जा, ग्रहों और कंपनों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ और बिल्कुल उपयुक्त रत्न ही सुझाया जाए—जिससे धन एवं व्यवसाय में वृद्धि, करियर सफलता व प्रमोशन, विवाह योग एवं प्रेम-संबंध सुधार, रिश्तों में सामंजस्य, विदेशी यात्रा व सेटलमेंट, विभिन्न दोषों (नजर, पितृ, वास्तु, बंधन, भूमि, ब्लैक मैजिक) का निवारण तथा ग्रहों की नकारात्मक दशा–अंतरदशा का संतुलन प्राप्त हो।

सरकारी नौकरियों से लेकर विवाह सफलता तक, परीक्षा परिणामों से लेकर नौकरी चयन तक — डॉ. राहुल वर्मा की Yes/No भविष्यवाणियाँ हजारों जीवन बदल रही हैं

डॉ. वर्मा अपनी अत्यंत सटीक Yes/No प्रेडिक्टिव पावर के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं, जहाँ वे आने वाली घटनाओं के बारे में स्पष्ट उत्तर देते हैं, जैसे:


✔ सरकारी नौकरी में चयन
✔ उच्च पद वाली कॉर्पोरेट नौकरी में चयन
✔ इंटरव्यू परिणाम
✔ पार्टनर सूटेबिलिटी / विवाह मिलान
✔ व्यापार लाभ या हानि
✔ शेयर मार्केट में लाभ की संभावना
✔ परीक्षा में चयन
✔ नौकरी प्रमोशन की संभावना
✔ लव रिलेशनशिप की स्थिरता
✔ बिज़नेस स्टार्टअप की सफलता

हज़ारों लोग उनके Yes/No भविष्यवाणी पर भरोसा करते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेते हैं।

प्रमाणित क्रिस्टल + वैज्ञानिक स्कैनिंग: डॉ. राहुल वर्मा की अनोखी विधि विश्वास जीत रही है

डॉ. राहुल वर्मा का सनातन कॉलेज ऑफ वैदिक साइंस आसान प्रेडिक्टिव पुस्तकों के माध्यम से ओकल्ट लर्निंग में क्रांति ला रहा है और किताबें प्रेडिक्टिव ज्योतिष को आसान, व्यावहारिक और तुरंत उपयोगी बनाती है

Sanatan College of Vedic Science और इसकी पुस्तकों के बारे में संक्षिप्त विवरण

डॉ. राहुल वर्मा का Sanatan College of Vedic Science (एक सरकारी पंजीकृत संस्थान के अंतर्गत) Basic से Advanced स्तर तक पत्राचार एवं ऑनलाइन कोर्स प्रदान करते है :

  • ज्योतिष (वेदिक ज्योतिष शास्त्र)
  • अंक ज्योतिष (अंक ज्योतिष)
  • वास्तु शास्त्र
  • रत्न एवं क्रिस्टल विज्ञान

प्राचीन वैदिक ज्ञान को सरल बनाने हेतु, डॉ. वर्मा ने चार ऐसी क्रांतिकारी पुस्तकें लिखी हैं जो सीखने को आसान, आधुनिक और तुरंत उपयोगी बनाती हैं:


📗 My Easy Predictive Power by Vedic Astrology
📙 My Easy Predictive Power by Vedic Numerology
📘 My Easy Resolution Power by Vedic Vastu
📕 My Easy Spiritual Resolution by Crystal & Gems

ये पुस्तकें पारंपरिक जटिल ग्रंथों का आधुनिक विकल्प हैं, जिससे शुरुआती विद्यार्थी भी तुरंत सीखकर भविष्यवाणी कर सकते हैं।

डॉ. राहुल वर्मा से एक्सक्लूसिव सवाल–जवाब

Q1. आपका 4-स्टेप जेमस्टोन सिलेक्शन कॉन्सेप्ट इतना लोकप्रिय कैसे हुआ?
उत्तर:
परंपरागत रूप से रत्न चयन केवल ज्योतिष पर आधारित था, लेकिन मैंने देखा कि लोगों को अधिक व्यक्तिगत सत्यापन की आवश्यकता है—क्योंकि अंकों की ग्रिड, 7 चक्र और ऑरा भी प्रभाव डालते हैं। इसलिए मैंने ज्योतिष + अंक ज्योतिष + चक्र निदान + स्कैनिंग मशीन को जोड़कर यह अनोखी 4-स्टेप तकनीक विकसित की।

Q2. आपका रत्न परीक्षण सामान्य ज्योतिषी और जेम सेलर्स से कैसे अलग है?
उत्तर:
मैं सामान्य राशि रत्नों पर निर्भर नहीं करता। मैं ग्रह, लग्न, नंबर ग्रिड, चक्र स्थिति और स्कैनिंग मशीन द्वारा ऊर्जा की पुष्टि करता हूँ—और प्रमाणित, सत्यापित तथा पूरी तरह उपयुक्त रत्न ही प्रदान करता हूँ।

Q3. आप किस प्रकार के रत्न और क्रिस्टल प्रदान करते हैं?
उत्तर:
मैं संपूर्ण वैदिक रत्न और शक्तिशाली हीलिंग क्रिस्टल प्रदान करता हूँ—हर एक को एनर्जी क्लीनिंग, प्रोग्रामिंग और प्रमाणन के साथ।

Q4. स्कैनिंग मशीन रत्न चयन में कैसे मदद करती है?
उत्तर:
यह मशीन व्यक्ति के चक्र, ऑरा लेयर, योग-दोष और ऊर्जा ब्लॉकेज स्कैन करती है। इससे मुझे पता चलता है कि कौन-सा रत्न उनकी ऊर्जा और कुंडली के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

Q5. आपकी पुस्तकें पारंपरिक पुस्तकों से अलग कैसे हैं?
उत्तर:
पारंपरिक किताबें बहुत लंबी और कठिन होती हैं। मेरी पुस्तकें सरल, आधुनिक और सीधे भविष्यवाणी भाषाशैली में लिखी गई हैं—ताकि तुरंत सीखा और लागू किया जा सके।

Q6. विद्यार्थी आपकी किताब पढ़कर तुरंत भविष्यवाणी कैसे करने लगते हैं?
उत्तर:
क्योंकि पुस्तकों में सीधे उपयोग करने योग्य नियम, उदाहरण, सूत्र और डायग्राम दिए गए हैं। इनमें फालतू सिद्धांत नहीं, केवल प्रैक्टिकल प्रेडिक्शन है।

Q7. आपके कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
उत्तर:
ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु और रत्न-क्लस्टर विज्ञान के BASIC से ADVANCED स्तर तक पत्राचार और ऑनलाइन कोर्स।

Q8. पत्राचार कोर्स कैसे काम करता है? क्या व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलता है?
उत्तर:
पुस्तकें पढ़ने और समझने के बाद, विद्यार्थी मेरे द्वारा लिए जाने वाले 3–4 छोटे समूहों के संदेह सत्र में शामिल होते हैं, जहाँ हर बिंदु की पूरी तरह स्पष्टता होती है।

Q9. कोर्स पूरा करने के बाद करियर अवसर कैसे हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी प्रोफेशनल ज्योतिषी, अंक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, क्रिस्टल हीलर, काउंसलर या कंसल्टेंट बन सकते हैं और स्वयं प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

Q10. वेदिक विज्ञान आपसे क्यों सीखना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि पूरा सीखने की प्रक्रिया मेरी सरल पुस्तकों पर आधारित है, जो विभिन्न पुराने और प्रसिद्ध ग्रंथों की सार-संक्षेप है। इससे विद्यार्थी तुरंत सीखकर सटीक भविष्यवाणी कर पाते हैं।

 जनमानस के अनुभव

  1. “डॉ. वर्मा ने मेरे सरकारी नौकरी के परिणाम के लिए ‘हाँ’ कहा था — और बिलकुल वैसा ही हुआ। उनके सुझाए रत्न ने मेरा आत्मविश्वास और फोकस दोनों बढ़ा दिए। उनकी किताबें इतनी सरल हैं कि मैंने भी स्टेप-बाय-स्टेप देखकर भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया।”
    Rohit S., Lucknow
  2. “सर ने मेरे कॉर्पोरेट इंटरव्यू के लिए ‘हाँ’ कहा था, और 10 दिनों के अंदर मुझे टॉप MNC से ऑफर लेटर मिल गया। चक्र बैलेंसिंग और रत्न उपाय ने शानदार काम किया।”
    Surbhi M., Pune
  3. “डॉ. राहुल वर्मा द्वारा सुझाए गए क्रिस्टल कॉम्बिनेशन का उपयोग करने के बाद मेरे व्यवसाय की आय तेजी से बढ़ी। निवेश के लिए उनकी Yes/No भविष्यवाणियाँ बहुत सटीक हैं।”
    Manish K., Jaipur
  4. “मेरी शादी में लगातार देरी हो रही थी। डॉ. वर्मा के रत्न उपाय और वास्तु सुधारों ने मेरी जिंदगी बदल दी — चार महीनों में मेरी सगाई हो गई।”
    Neha V., Mumbai
  5. “मेरे बेटे ने प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली, डॉ. राहुल वर्मा की ज्योतिष–अंक ज्योतिष सलाह और उनके 4-स्टेप चेकिंग सिस्टम से चुने गए रत्न के बाद। उनकी प्रेडिक्टिव ज्योतिष किताब सीखने में बेहद आसान है।”
    Priya S., Delhi
  6. “चक्र और आभा स्कैन के बाद सुझाए गए रत्न ने मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा दिया। दो महीनों के अंदर मुझे नौकरी का ऑफर मिला। डॉ. वर्मा की अंक ज्योतिष भविष्यवाणियाँ बिल्कुल सटीक थीं।”
    Amit R., Bangalore
  7. “डॉ. वर्मा के रत्न और क्रिस्टल उपायों ने 90 दिनों के भीतर मेरे व्यवसाय की बिक्री बढ़ा दी। शेयर मार्केट और बिज़नेस निवेश के लिए उनकी Yes/No भविष्यवाणियाँ बेहद सटीक हैं।”
    Manish K., Jaipur
  8. “दोषों की वजह से मेरी शादी में देरी हो रही थी। डॉ. राहुल के रत्न उपाय और वास्तु सुधारों ने कुछ ही महीनों में मुझे एक उपयुक्त जीवनसाथी दिलाया। उनकी किताबें बहुत ही सरल और उपयोगी हैं।”
    Neha V., Mumbai
  9. “मैं कई रत्नों को लेकर कंफ़्यूज़ थी, लेकिन उनके स्कैनिंग + ज्योतिष + अंक ज्योतिष + चक्र वाले तरीके ने बिल्कुल सही रत्न चुनकर दिया।”
    Smita Kumar, Kanpur
  10. “डॉ. वर्मा के 4-स्टेप चेक के बाद मिले रत्न ने मुझे बेहतर फोकस, स्थिर मन और व्यवसाय में समृद्धि दी।”
    Vijay Kumar Singh, Lakhnow
  11. “मुझे उनकी ईमानदारी पसंद आई — न कोई अनावश्यक उपाय, न डर दिखाने वाली बातें। केवल शुद्ध ज्ञान और वैज्ञानिक पद्धतियाँ।”
    Santosh Parihar, Kishangarh, Rajasthan
  12. “उनके प्रमाणित रत्न वास्तव में उच्च गुणवत्ता के हैं। स्कैनिंग, कुंडली और अंक ज्योतिष से मिलान के बाद परिणाम स्पष्ट दिखने लगे।”
    Amraram Saran, Bundi, Rajasthan

 

📚 किताबों के पाठकों के अनुभव

  1. “मैंने डॉ. राहुल की ज्योतिष और अंक ज्योतिष की किताबें खरीदीं — भाषा इतनी सरल है कि मैंने 15 दिनों में सीख कर परिवार और दोस्तों को भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया। यह लंबी पारंपरिक किताबों से कहीं बेहतर हैं।”
    Aditya R., Hyderabad
  2. “उनकी किताबें सीधे प्रेडिक्टिव स्टाइल में लिखी गई हैं। मैं तुरंत नंबर और चक्र निकालकर परिणाम बता पाती हूँ। जो भी पढ़ा, तुरंत लागू कर सकी। अद्भुत स्पष्टता!”
    Sonal Mehta, Ahmedabad
  3. “मुझे हमेशा लगता था कि ज्योतिष कठिन है। ‘My Easy Predictive Power’ पढ़ने के बाद सब कुछ बिलकुल साफ हो गया। अब मैं कुंडली देखकर तुरंत जवाब दे सकती हूँ।”
    Rahul Singh, Indore
  4. “वास्तु और क्रिस्टल की किताबों ने मुझे बहुत व्यावहारिक तरीके से उपाय समझाए। एक हफ़्ते के भीतर मैंने वास्तु और क्रिस्टल गाइडेंस देना शुरू कर दिया।”
    Meenakshi P., Delhi
  5. “डॉ. राहुल वर्मा की किताबों ने मेरी सोच बदल दी — अब मैं ऊर्जा प्रवाह, रत्न और वास्तु को वैज्ञानिक स्पष्टता के साथ समझ पाता हूँ।”
    Aakash Joshi, Jodhpur, Rajasthan
  6. “किताब की व्यावहारिक तकनीकों से मैंने अपने घर का वास्तु खुद विश्लेषित किया और छोटे-छोटे बदलावों से सकारात्मकता महसूस हुई।”
    Ramniwas Choudhary, Sujangarh, Rajasthan

फ़ाइनेंस, रिश्ते, करियर ग्रोथ, प्रमोशन, जॉब, एग्ज़ाम क्लियरेंस, शेयर मार्केट परिणाम, वैवाहिक जीवन या किसी भी प्रकार के दोष समाधान के लिए आप डॉ. राहुल वर्मा से व्हाट्सऐप पर +91 82095 07017 पर संपर्क कर सकते हैं। कई लोगों के अनुसार, उनकी सलाह से निश्चित और प्रभावी परिणाम मिलते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें: www.mycorrectastrogems.in

केरल में निकाय चुनाव जीत पर राहुल गांधी ने दी यूडीएफ को बधाई, बीजेपी ने की आलोचना

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कहा- राहुल गांधी परिणाम पक्ष में नहीं आते तो ईवीएम-वोट चोरी के आरोप लगाते हैं, जीत पर स्वागत करते हैं 

तिरुअनंतपुरम। केरल में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वागत किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए यूडीएफ को बधाई दी। राहुल गांधी के बधाई संदेश को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बिना किसी सबूत के चुनाव नतीजों पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। मालवीय ने लिखा कि जब भी किसी राज्य के चुनाव परिणाम राहुल गांधी के पक्ष में नहीं आते हैं तो वह ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब कांग्रेस जीत जाती है, तो इसी प्रक्रिया का स्वागत करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल निकाय चुनाव जीत में राहुल गांधी के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए बीजेपी नेता मालवीय ने लिखा कि लोकतंत्र किसी एक चयनात्मक भरोसे पर नहीं चल सकता। कोई भी नेता एक ही चुनावी प्रणाली के तहत जीत का जश्न मनाए और हार के बाद उसी प्रणाली को बदनाम करे, यह सही नहीं है। ऐसा रवैया लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की जगह पर जनता के विश्वास को कमजोर करती है।
मालवीय ने पोस्ट में लिखा कि अगर भारत में विपक्ष एक विश्वसनीय विकल्प बनना चाहता है, तो उसे निरंतरता और जवाबदेही प्रदर्शित करनी होगी। बार-बार उसी चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के बाद बिना किसी सबूत के उस पर सवाल उठाना राजनीतिक निष्ठा और लोकतांत्रिक नैतिकता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने लिखा- यह किसी नेता या किसी एक पार्टी की बात नहीं है। विपक्ष के लिए यह विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और ईमानदारी राजनीतिक आत्मनिरीक्षण का समय है। लोकतंत्र को बहाने से कहीं ज्यादा की जरुरत होती है। एक ऐसे नेतृत्व की जरुरत, जो हार के बाद भी संस्थाओं का सम्मान करे।
बता दें राहुल गांधी ने केरल निकाय चुनावों में पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ के प्रदर्शन का स्वागत करते हुए केरल की जनता को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा था कि चुनावी नतीजे राज्य में यूडीएफ पर बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं। यह नतीजे आगामी विधानसभा में गठबंधन की बड़ी जीत की ओर इशारा करते हैं। जनता एक जवाब देह शासन चाहती है, एक ऐसा शासन जो प्रतिक्रिया देता हो और परिणाम देता हो। 

Previous articleममता सरकार ने कोलकाता को पूरी दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना दिया
News Desk

ममता सरकार ने कोलकाता को पूरी दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना दिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

फुटबॉल के ऑइकान मेसी इवेंट पर बीजेपी ने शेयर की विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स

नई दिल्ली। फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ली और आइकॉन लियोनेल मैसी का भारत दौरा कोलकाता से शुरू हुआ, लेकिन स्टेडियम में फैली अव्यवस्था की वजह से यह ममता सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। बीजेपी लगातार सरकार पर हमला कर रही है। इस क्रम में बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर वैश्विक मीडिया की रिपोर्ट्स को साझा करते हुए लिखा कि ममता सरकार ने कोलकाता को पूरी दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना दिया।
सुवेंद्र ने इस पूरी अव्यवस्था के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा- सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता प्रशासन की घोर विफलता ने कोलकाता को वैश्विक स्तर पर हंसी का पात्र बना दिया है। उन्होंने और उनके अक्षम मंत्रियों ने मिलकर एक सार्वजनिक समारोह को एक निजी कार्यक्रम में बदल दिया। उनकी हरकतों ने स्टेडियम में अराजकता को जन्म दिया। उन्होंने इसे वैश्विक मंच पर भारत और कोलकाता का अपमान बताते हुए ममता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफी मांगना और चतुराई से सारा दोष किसी और पर डाल देना या किसी को बलि का बकरा बना देना टीएमसी सरकार की अक्षमता को नहीं छिपा सकेगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम के दौरान दिखी प्रशासनिक अक्षमता और नागरिकों के सार्वजनिक अपमान की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि यह स्टेडियम सार्वजनिक आयोजनों के लिए है। लेकिन इसे राजनीति के वीआईपी कल्चर के लिए एक निजी दरबार में बदल दिया गया। इसकी वजह से पैसे देकर और महंगे टिकट लेकर अपने पसंदीदा सितारे को देखने आए लोगों को हताशा के सिवाय कुछ नहीं मिला। 
बता दें भारत दौरे पर आए मैसी का सबसे पहला कार्यक्रम कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ही था। लोगों अपने पसंदीदा फुटबॉल सितारे की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, उनकी यह हसरत उस समय हताशा में बदल गई, जब मैसी केवल 15 मिनट बाद ही स्टेडियम से चले गए। इसके बाद गुस्साए प्रशंसकों ने पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाया कि पहले बताया गया था कि कार्यक्रम करीब 45 मिनट का होगा, लेकिन मैसी 15 मिनट में ही चले गए और जितने भी समय वह ग्राउंड पर रहे, टीएमसी नेताओं और वीआईपी लोगों के परिवारों ने ही उन्हें घेरे रखा था।

ममता बनर्जी की हो गिरफ्तारी: हिमंत सरमा
फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान फैली अव्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार टीएमसी और सरकार पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने भी इस घटना के लिए सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं के वीआईपी कल्चर की वजह से एक अच्छा कार्यक्रम खराब हो गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं सरमा से जब पूछा गया कि क्या वह कार्यक्रम के आयोजक कि गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह न तो इसका विरोध कर रहे हैं और न ही इसका समर्थन कर रहे हैं। सरमा के मुताबिक इस घटना की पहली जिम्मेदारी राज्य के गृहमंत्री और पुलिस आयुक्त की बनती है।

Previous articleजनता बीजेपी को नहीं चुन रही, यह वोट चोरी कर सरकार बना रहे: राहुल गांधी
News Desk

जनता बीजेपी को नहीं चुन रही, यह वोट चोरी कर सरकार बना रहे: राहुल गांधी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बीजेपी बोली- जनता विकास देख रही, आप रोते रहिए पर आपको वोट नहीं मिलेगा 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के आरोपों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी का दावा है कि इस चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी हो रही है और इसमें सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। ऐसे में जनता को जागरूक करने के लिए और सरकार पर दबाव बनाने यह रैली आयोजित की जा रही है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन कांग्रेस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने सदन में हमारे सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं, सदन के सामने गलत जानकारियां पेश कीं। राहुल गांधी ने सबूतों के साथ ये बताया कि देश में वोट चोरी हो रही है। देश की जनता बीजेपी को नहीं चुन रही, लेकिन फिर भी ये सारे नियमों को दरकिनार कर वोट चोरी की सरकार बना रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि बीजेपी सरकार चोरी के वोटों से बन रही है। आज देश में लाखों लोग ऐसे, जिनका अता पता ही नहीं क्योंकि उनका वोट ही कट गया। निष्पक्ष चुनाव के लिए हम लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाएंगे। रैली में दिल्ली से सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं। इसमें पूर्व सांसद अजय माकन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा व अन्य मौजूद हैं। 
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और संविधान बनाने में कांग्रेस की बहुत अहम भूमिका है, लेकिन आज भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। चुनाव आयोग की वोट चोरी से ही बीजेपी की सरकार बन रही है। जिस दिन यह चोरी रुक गई, बीजेपी की सरकार भी सत्ता से चली जाएगी। तब कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
वहीं बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस रैली को लेकर कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, आरजेडी यह सोचे कि आपको वोट क्यों नहीं मिलता? आपको वोट इसलिए नहीं मिलता क्योंकि जनता ने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी का काम देखा है, भारत का विकास देखा है। आप रोते रहिए पर आपको वोट नहीं मिलेगा। वहीं कांग्रेस की रैली में हुई नारेबाजी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी निंदा करते हैं। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि रैली करने दीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है? जब कुछ नहीं रहता है तब वे इस तरह की नौटंकी करते हैं। वे नौटंकीबाज़ नेता हैं, उन्हें करने दीजिए।

रैली में जुटी भीड़, जमकर हुई नारेबाजी 
कांग्रेस पार्टी की वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली के लिए रामलीला मैदान में कई राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता जुटे। सुबह से ही कार्यकर्ता मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में नजर आए। कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं और रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता करते नजर आए। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। यह रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है।

Previous articleवाराणसी में हाइड्रोजन से चलने वाली वाटर टैक्सी का उद्घाटन
News Desk