बालकृष्ण की फिल्म का एकराज जारी, साउथ सिनेमा में कोई टक्कर में नहीं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की थी. अब उनकी फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के 3 दिन में ही अपनी कमाई से चौंकाती नजर आ रही है | फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है और आने वाले समय में इसका अलग ही जलवा देखने को मिलने वाला है |

फिल्म की बात करें तो अभी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी आया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब अखंडा 2 फिल्म को देखने वाले हैं | ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने भारत में कितनी कमाई कर ली है और विदेशों में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है |

100 करोड़ के करीब पहुंची अखंडा 2

अखंडा 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया है | फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30.5 करोड़ रुपए कमा लिए थे जिसमें एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी शामिल थे. इसके बाद फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. साथ ही तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपए का रहा. ऐसे में भारत में इस फिल्म ने 3 दिनों में 61 करोड़ रुपए का हो गया है |

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 64 करोड़ रुपए का रहा था. वहीं इसमें अगर फिल्म के तीसरे दिन के 15 करोड़ के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपए का हो गया है जो किसी भी तरह से कम नहीं कहा जा सकता है |

कैसा होगा अखंडा 2 फिल्म का भविष्य?

अखंडा 2 फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और अब दूसरे पार्ट का धमाल देखने को मिल रहा है | इसके अलावा फिल्म के एंड में इसके तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई है | अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या रिलीज के पहले हफ्ते में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है | फिल्म का बजट कई सारी रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ से 200 करोड़ के बीच माना जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म के लिए कम से कम 250 करोड़ की कमाई इसे सेफ जोन में लाकर खड़ा कर देगी |

दिल्ली से मुंबई तक मेसी का जलवा, हैंडशेक की कीमत 1 करोड़!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Messi India Tour : ने भारत में खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह और रोमांच पैदा कर दिया है। फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार और अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक खास कार्यक्रम के तहत दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Messi India Tour से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि मेसी से मुलाकात और एक हैंडशेक का टिकट कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये (लगभग 120,000 डॉलर) तक में बिक रहा है। हालांकि इस कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर मेसी के ग्लोबल स्टारडम और भारत में उनके जबरदस्त फैन बेस को साफ तौर पर दिखाती है।

इस दौरे के दौरान एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या लियोनेल मेसी की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। फिलहाल PMO या मेसी की ओर से ऐसी किसी बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खेल और कूटनीति से जुड़े जानकार मानते हैं कि ऐसी मुलाकात संभव हो सकती है। इसी वजह से दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।

इससे पहले Messi India Tour के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां हजारों फैंस मेसी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। इस खास मौके पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। फुटबॉल और क्रिकेट के नंबर ‘10’ खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक मुलाकात सोशल मीडिया पर छा गई। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस, अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी शामिल हुए, जिससे यह इवेंट और यादगार बन गया।

Previous articleCG Winter Session: धान खरीदी पर गरमाया सदन, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Next articleराजस्थान में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, SIT ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
News Desk

गांधी परिवार और PK के बीच क्या पक रही है ‘खिचड़ी’? बिहार चुनाव के बाद की गुपचुप मुलाकात के जानें 3 बड़े मायने

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Priyanka Gandhi Prashant Kishor Meeting : ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के करीब एक महीने बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस चुनाव में कांग्रेस को जहां सिर्फ 6 सीटें मिलीं, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की जमानत तक जब्त हो गई थी। ऐसे में यह मुलाकात कई सियासी सवाल खड़े कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर के बीच यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। दोनों पक्ष इसे एक शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे आने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मुलाकात भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं को टटोलने की कोशिश भी हो सकती है। राजनीति में यह कहावत आम है कि न कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही स्थायी दुश्मन, और यही बात इस बैठक पर भी लागू होती दिख रही है।

दरअसल, प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के रिश्ते नए नहीं हैं। 2021 में जेडीयू से अलग होने के बाद प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने पार्टी को पुनर्गठित करने का प्रस्ताव रखा था। अप्रैल 2022 में सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर शामिल हुए थे। उस दौरान प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होने को तैयार बताए जा रहे थे, लेकिन उन्हें ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप’ का प्रस्ताव दिया गया।

हालांकि, प्रशांत किशोर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। बिहार चुनाव के दौरान भी उन्होंने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ और SIR जैसे मुद्दों से असहमति जताई थी।

Dr. Sunil Anand’s CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFE Book | A Transformational Self-Discovery Guide

0

Dr. Sunil Anand, the creative force behind the CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFE Book, is a renowned behavioral trainer and author. His professional journey spans education, leadership, theatre, and holistic healing. Known as a Theatre Director, Actor, Singer, Numerologist, Hypnotist, and Reiki Master, he integrates logic with intuition. The book offers a structured yet compassionate roadmap for individuals seeking personal renewal and inner balance.

The brilliance behind the CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFE Book is Dr. Sunil Anand, a name synonymous with excellence, discipline, and personal transformation. Beyond being a renowned trainer and author, Dr. Sunil Anand is also a Theatre Director, Actor, Singer, Numerologist, Hypnotist, and Reiki Master, blending science, art, psychology, and spirituality into a powerful life-changing approach.

Recognized as India’s Topmost Soft Skill & Behavioral Trainer, Dr. Sunil Anand stands tall among the Top 30 ICONS of India. He holds a Doctorate in Trainings from Cambridge Digital University (USA) and is widely acknowledged as one of the Top 100 Trainers of India. Adding to his accolades, he is also a proud recipient of the Global Trainer Award from Amity University.

But every success has a story.

Born into a family that valued education, integrity, and the joy of learning, Dr. Sunil Anand grew up as the only child, nurturing creativity from an early age. His childhood was marked by imagination—creating games, exploring ideas, and expressing himself through performance, thought, and curiosity, which later shaped his multidimensional personality.

His academic journey reflects a lifelong commitment to excellence:

  • Delhi Public School

  • Delhi University – Graduation

  • NIM – MBA

  • Cambridge Digital University – PhD

These were not merely degrees, but stepping stones that strengthened his intellectual foundation and emotional wisdom.

Professionally, Dr. Sunil Anand has served in diverse roles that pushed him beyond comfort zones, enabling him to master leadership, communication, human behavior, emotional intelligence, and mindset transformation. His unique combination of corporate expertise, performing arts, behavioral science, numerology, and holistic healing has made him one of the most respected and decorated trainers in India.

This rich life experience ultimately gave birth to the CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFE Book, a powerful life-reset system designed to help individuals reclaim control, change direction, and let go of limitations.

In today’s fast-paced world, where stress, pressure, and expectations dominate every age group, one book emerges as a powerful guiding light. CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFE is not just a book—it is a life-repair system designed to help people regain clarity, calm, and control over their everyday challenges.

Just like the simple three-key command that resets a computer, this book teaches how to:

  • CONTROL what truly matters

  • Look for ALTERNATE routes when life gets stuck

  • DELETE unnecessary baggage

The idea is simple yet profound: if machines can reset themselves, humans can too.


The Purpose Behind the Book

Today people—students, professionals, homemakers, senior citizens—are collapsing under the weight of emotional and financial stress. These pressures often lead to medical issues, frustration, and loss of direction.

This book offers a solution.

It contains 10 powerful chapters, each addressing a different aspect of life. Every chapter ends with a Self-Evaluation Form, encouraging readers to introspect and email their reflections to the author. This transforms the reading process into a personal growth dialogue.

The book also includes real-life incidents, relatable stories, and practical action steps to help readers overcome weaknesses and improve their life approach.

It has no age restriction.
A 10-year-old child to a 75-year-old senior can read it, understand it, and apply its lessons.

Launching on Christmas Eve, it will be available on Amazon, Flipkart, Kindle, and other major platforms.

Why This Book Is Special

The teachings in this book come from real experiences, years of training thousands of individuals, and a deep understanding of human psychology. It helps readers:

  • Understand the root of their problems

  • Discover their strengths

  • Break mental barriers

  • Build a powerful mindset

  • Navigate life with confidence and clarity

It is not just a book—it is a life companion.

As Dr. Sunil Anand beautifully states:

“Life does not need to be escaped from—Life needs to be understood.”


A Message for Every Reader

At the heart of this book lies one simple philosophy:

BE HAPPY – SPREAD HAPPINESS

And through CONTROL – ALT – DELETE: IN LIFEDr. Sunil Anand ensures that readers find the courage, clarity, and wisdom to truly live by it.

Email ID ..sandyaquarious1@gmail.com

 

अटल बिहारी वाजपेयी से JP नड्डा तक…नितिन नबीन पहले ऐसे अध्यक्ष हैं, जो इतनी कम उम्र में BJP की कमान संभालेंगे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) ने अपने नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन नबीन (PWD Minister Nitin Naveen) को सौंपी है. नितिन नबीन वर्तमान में 45 साल के हैं. वह ऐसे पहले अध्यक्ष हैं, जो इतनी कम उम्र में अध्यक्ष बने हैं. नितिन नबीन (Nitin Naveen) पहले ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष होने जा रहे हैं, जो बीजेपी के स्थापना दिवस के बाद पैदा हुए थे. इससे पहले तमाम राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी की स्थापना के पहले जन्म लेने वाले रहे हैं. बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और नितिन नबीन का जन्म 1 सितंबर 1980 में हुआ था.

बीजेपी की स्थापना के बाद सबसे पहले अध्यक्ष 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी बने थे. उनके बाद 1986 में दूसरे अध्यक्ष एलके आडवाणी बने. तीसरे अध्यक्ष 1991 में मुरली मनोहर जोशी बने. चौथे अध्यक्ष 1993 में एलके आडवाणी बने. पांचवे अध्यक्ष 1998 में कुशाभाऊ ठाकरे बने. छठे अध्यक्ष 2000 में बंगारू लक्ष्मण बने.

बंगारू लक्ष्मण के बाद 2001 में जन कृष्णमूर्ति को जिम्मेदारी मिली. उनके बाद 2002 वेंकैया नायडू अध्यक्ष बने. 2004 में पार्टी की बागडोर एक बार फिर एलके आडवाणी ने संभाली. 2005 में राजनाथ सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. 11वें नंबर पर 2009 में नितिन गडकरी अध्यक्ष बने. उनके बाद राजनाथ सिंह को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई. उनके बाद अमित शाह को पार्टी की कमान मिली. 14वें नंबर पर 2020 में जेपी नड्डा का पार्टी अध्यक्ष बनाया. 15वें अध्यक्ष के तौर पर अब जिम्मेदारी नितिन नबीन सिन्हा को सौंपी गई है.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के मुख्य कार्यकारी होते हैं. उनका दायित्व पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों की अध्यक्षता करना होता है. वह पार्टी की सहायक संस्थाों जिनमें युवा विंग और किसान विंग की नियुक्ति करने में भूमिका निभाते हैं. अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार को 15 साल पार्टी में जुड़ा रहना जरूरी होता है. अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य परिषदों से गठित निर्वाचक मंडल की तरफ से किया जाता है. कोई भी सदस्य दो बार से अधिक कार्यकाल तक इस पद पर नहीं रह सकता है.

Previous articleलगातार फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में
Next articleछात्रों का बड़ा आंदोलन आज, UPPSC परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग तेज
News Desk

तीन भाई U19 World Cup टीम में एक साथ

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

U19 World Cup के लिए एक-एक कर सभी देश अपनी टीमों का ऐलान कर रहे हैं |अगले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है, जिसके लिए भारत भी अंडर 19 एशिया कप के बाद अपनी टीम का ऐलान कर सकता है|ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देश अपनी टीम चुन चुके हैं. जापान की U19 वर्ल्ड कप टीम के ऐलान के बाद एक नया इतिहास रचा गया है. जापान की वर्ल्ड कप टीम में 3 भाइयों को जगह मिली है. मतलब वो तीनों भाई एक साथ अपने देश के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते दिखेंगे |

क्रिकेट में 51 साल बाद होगा ऐसा

क्रिकेट इतिहास में किसी भी लेवल पर 3 भाइयों के वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की ये बस दूसरी घटना जान पड़ती है. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में तो ऐसा पहली बार ही हुआ है | आखिरी बार 1975 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए 3 भाइयों को न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिली थी. तब रिचर्ड हेडली, बैरी हेडलू और डेल हेडली को न्यूजीलैंड के लिए साथ में वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला था | अब 51 साल बाद 2026 में सीनियर लेवल पर तो नहीं लेकिन अंडर 19 लेवल पर खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में जापान के 3 क्रिकेटर भाई एक साथ, एक ही टीम में दिखेंगे |

इन 3 भाइयों ने रच दिया इतिहास

जापान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. जापान की टीम में जो 3 क्रिकेटर भाई चुने गए हैं, उनके नाम मॉन्टगोमेरी हारा हीन्ज , गैब्रियल हारा हीन्ज और चार्ल्स हारा हीन्ज हैं. इन तीनों में चार्ल्स सबसे बड़े भाई हैं |

U19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में जापान

जापान की टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में जापान के अलावा बाकी 3 टीमें- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड है. जापान की टीम 5 जनवरी को अफ्रीका के लिए रवाना होगी, जहां वो तंजानिया के खिलाफ 10 जनवरी को वॉर्मअप मैच खेलेगी. वहीं 12 जनवरी को दूसरे वॉर्मअप मैच में उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा |

अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। अगले हफ्ते से देशभर में कड़ाके की सर्दी पडऩे के आसार हैं। इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा। इसके असर से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ों से बादल हटते ही तापमान तेजी से गिरेगा। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाएं यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक पहुंचेंगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ जाएगी।
इधर, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सर्दी का असर कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश में भी अगले 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि, पारा लगातार लुढक़ रहा है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा है। यहां शनिवार रात पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई है। आज पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे पारा 2-3एष्ट और गिर सकता है।

Previous article51 साल बाद ऐसा हुआ: तीन भाई U19 World Cup टीम में एक साथ
News Desk

साउथ तक की गई तलाश, आखिर अक्षय खन्ना पर क्यों लगी मुहर?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में तगड़ा कलेक्शन कर रही है और इसकी कमाई के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. फिल्म ने 10 दिन में ही बड़ी आसानी से 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसकी कमाई में बढ़ते वक्त के साथ तेजी भी देखने को मिली है | फिल्म की कहानी की वजह से तो ऑडियंस की दिलचस्पी बढ़ी ही है साथ ही फिल्म के कैरेक्टर्स भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. ऐसे में इसकी कास्टिंग पर बात ना करना नाइंसाफी होगी |

अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हालिया इंटरैक्शन के दौरान विस्तार से फिल्म की कास्टिंग पर बातें की हैं. उन्होंने बताया है कि कैसे इस फिल्म के एक-एक किरदार को चूज करने के लिए कई एक्टर्स पर विचार किया गया. साथ ही अक्षय खन्ना भी इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे |

धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- मैं हमेशा इस बारे में ही सोचता हूं कि कैसे लोगों को सरप्राइज किया जाए और कैसे कास्टिंग को और भी रोचक और फनी बनाया जाए. इस फिल्म के साथ मैं ऐसा ही करना चाहता था. लोग इस फिल्म में ट्विस्ट एक्सेप्ट कर रहे थे इसलिए मैं भी इस कास्टिंग में एक ट्विस्ट लाना चाहता था. मैं चाहता था कि फिल्म की कास्टिंग देखकर हर एक शख्स ये कहे कि किसी को ऐसे रैंडम ही नहीं ले लिया गया है बल्कि कास्टिंग में काफी एफर्ट लगाए गए हैं |

2-4 घंटे रोज कास्टिंग पर होती थी चर्चा

हर एक शख्स की कास्टिंग के लिए इस फिल्म में हमने काफी समय लगाया और बस यही सोचा करते थे कि कौन से रोल के लिए कौन सा एक्टर ज्यादा फिट होगा. हर एक एक्टर को पिल्म के किरदार में फाइनल करने के लिए काफी बहस भी हुई | हम बस इसी पर डिस्कस करते थे कि फिल्म के लिए संजू बाबा, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन सुटेबल होंगे कि नहीं. हम और आदित्य धर दिन में 2 से 4 घंटा बैठते थे और बस इसी पर डिस्कर करते थे कि ये काम करेगा कि नहीं. क्या किसी और तरह से लोगों को सरप्राइज किया जा सकता है. क्या किसी और को इन किरदारों के लिए पसंद किया जा सकता है. पहले इस फिल्म के लिए हमारे पास कुछ ऐसे चेहरे थे जिन्होंने ओटीटी पर अच्छा काम किया है. लेकिन फिर हमने फिल्म के हिसाब से इसमें बड़े नामों को चुना |

आसान नहीं थी रहमान डकैत के रोल की कास्टिंग

मुकेश ने बताया कि सबसे ज्यादा समय रहमान डकैत के किरदार को पसंद करने में लगा था. इस रोल के लिए 50-60 एक्टर्स के नाम पर चर्चा की गई थी. इसमें कई सारे एक्टर्स तो साउथ के ही थे. लेकिन छावा, हमराज, बॉर्डर और दिल चाहते है फिल्म में उनके काम को देखते हुए इस किरदार के लिए उन्हें फाइनली चूज किया गया | आप एक अच्छी कास्टिंग तभी कर सकते हैं जब आपको किसी पसंद करना है ये चूज करने के लिए ज्यादा समय मिले. ऐसे अचानक से अच्छी कास्टिंग नहीं की जा सकती है |

धुरंधर फिल्म की बात करें तो सिनेमाघरों में इस फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार जा रहा है. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 280 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. इसकी तुलना में फिल्म ने रिलीज के 10 दिन में भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो चुका है. फिल्म अब आने वाले समय में कैसा धमाल करती है ये देखने वाली बात होगी |

BJP से सरप्राइज मिलने पर बोले नितिन नवीन, घोषणा से पहले तक थे अनजान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना। पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। घोषणा होने के पहले तक उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे, यह सपने में भी कभी नहीं सोचा था। इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिलने की जानकारी मिली तो सहसा विश्वास नहीं हुआ।

Nitin Nabin ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है, यहीं साधारण कार्यकर्ता को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जा सकती है। पत्र जारी होने के डेढ़-दो घंटा पहले ही कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह था, किसी को आभास नहीं था कि समारोह के बीच का ही कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने जा रहा है। 

नवीन ने कहा कि यह निर्णय बताता है कि कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे तो पार्टी उन्हें कोई भी बड़ी से बड़ी जिम्मेवारी दे सकती है। प्राथमिकता पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें संगठन और कार्यकर्ता मजबूती व गति देने का काम करेंगे।

बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत

नितिन नवीन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व व पार्लियामेंट्री बोर्ड ने जो विश्वास जताया है, उसपर 100 प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। बूथ से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित की जाएगी। शीर्ष नेतृत्व का पूर्व की तरह मार्गदर्शन लेते हुए कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी को हर राज्य में मजबूत किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर कहा कि भाजपा हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करती है। जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों का समावेशी और बिना भेदभाव के विकास सुनिश्चित करना है। यह पार्टी की मुख्य कार्यशैली बन गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन पहले से मिलता आ रहा है। इनके मार्गदर्शन में आगे भी सांगठनिक व चुनावी रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं और आमजन की अपेक्षा को पूरा किया जाएगा।

लगातार फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

धर्मशाला में खेले T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका से टीम इंडिया तो जीत गई. उसे 2-1 की लीड भी मिल गई | लेकिन, कप्तान साहेब को लेकर समस्या ज्यों की त्यों बरकरार रही. कप्तान साहेब यानी कि सूर्यकुमार यादव, जिनसे T20 इंटरनेशनल में रन बन ही नहीं रहे. T20I में अर्धशतक बनाए जिन्हें 21 पारियां बीत चुकी हैं. लेकिन, इतने के बाद भी सूर्यकुमार यादव हैं कि मानते ही नहीं कि वो आउट ऑफ फॉर्म है. जी हां, धर्मशाला में तीसरे T20 के बाद उन्होंने कुछ ऐसी ही गजब की बातें की हैं |

धर्मशाला T20I में भी सूर्यकुमार फेल

धर्मशाला में खेले तीसरे T20 में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला. वो 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर लुंगी नगीडी का शिकार हुए. और, इसी के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस के सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बड़ी पारी निकलते देखने का इंतजार और खींच गया |

इस पूरे साल नहीं चला सूर्या का बल्ला

सूर्यकुमार यादव की खास्ताहाल बल्लेबाजी का आलम ये है कि पिछली 21 T20I में उनके बल्ले से 13.27 की मामूली औसत और 118.90 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 239 रन ही निकले हैं | इसमें से 20 मैच उन्होंने साल 2025 में खेले हैं, जिसमें उनके 14.20 की मामूली औसत के साथ 213 रन हैं. इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रन का है |

कहते रहो आउट ऑफ फॉर्म, सूर्यकुमार को नहीं लगता

सूर्यकुमार यादव के इस प्रदर्शन को देखकर अब फैंस को तो लगता है कि वो आउट ऑफ फॉर्म हैं. क्रिकेट के जानकार और भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को भी यही लगता है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के नजरिए से गिल से भी ज्यादा सूर्यकुमार का फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता वाली बात है. लेकिन, खुद सूर्यकुमार यादव की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं है |

ये तो गजब बात हो गई!

लगातार फेल हो रहे सूर्यकुमार यादव ने गजब बात की है. उन्होंने धर्मशाला में खेले तीसरे T20 के बाद कहा कि वो नेट्स पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रन को जब आना होगा आ जाएगा | उन्होंने खुद को आउट ऑफ फॉर्म मानने से भी इनकार किया. उन्होंने कहा कि वो आउट ऑफ फॉर्म नहीं, आउट ऑफ रन हैं |