आज दिल्ली में गूंजेगा एक ही नाम – नितिन नबीन! जानें उनके स्वागत समारोह की इनसाइड स्टोरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Nitin Nabin: बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जिसके बाद वह दिल्ली जाएंगे. सुबह 10 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर पहुंचेंगे, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय राजधानी के सातों बीजेपी सांसद उनका स्वागत करेंगे.

दिल्‍ली रवाना होने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नबीन
नितिन नबीन अपने आवास से रवाना हो गए. इसके बाद वे पटना के महावीर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. दिल्‍ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा, ‘मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जब तक एनडीए एकजुट है, बंगाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.’

BJP कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन
कल यानि 14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई थी. जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे. नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी ने उनकी जमीनी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.

5वीं बार विधायक बने हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन के बैकग्राउंड की अगर बात की जाए तो उनके पिता किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं. नितिन पिता के निधन के बाद सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में एंट्री ली. पहली बार 2006 में नितिन नबीन उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे. इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है. इस बार के विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी प्रत्याशी को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया है.

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन बिहार की सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. वर्तमान में वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इस बार वे पांचवी बार विधायक बने हैं. इससे पहले बिहार सरकार में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं. वहीं, नितिन नबीन सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं.

‘अखंडा’ शब्द का असली मतलब क्या है? फिल्म से जुड़ा दिलचस्प राज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ के सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ बॉक्स ऑफिस पर तांडवम मचा रही है. फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही तीन दिन में 80 करोड़ रुपए कमा लिए है | इस फिल्म के डॉयलोग लोगों को खूब भा रहे हैं, जिसमें सनातन धर्म की बात कही गई और नंदामुरी बालकृष्ण शिव भक्त के रूप में दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि जिस फिल्म का नाम अखंड़ा-2 रखा गया है उसका अर्थ क्या होता है |

सबसे पहले बात करते हैं ट्रेलर की. फिल्म के ट्रेलर में पहला डॉयलॉग है, ‘जो ये मानते हैं कि भगवान साथ देते हैं, उन्हें विश्वास दिलाना होगा कि भगवान नहीं हैं… जिस दिन उन्होंने ये मान लिया, उस दिन भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे |’ फिल्म में गीता, हनुमान जी से लेकर महाकुंभ मेले का जिक्र किया गया है. नंदामुरी बालकृष्ण शिवलिंग के सामने तपस्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं और देश में सनातन हिंदू धर्म की एकता की बात कह रहे हैं |

वहीं, फिल्म का टाइटल भी इसी एकता को लेकर ही दिखाई दे रहा है, जिसका नाम अखंडा दिया गया है. इसका अर्थ संपूर्ण, एकता, अटूटता होता है, या फिर यूं कहें कि किसी भी तरीके से विभाजन या बिखराव न होना. यह किसी व्यक्ति के मजबूत नैतिक सिद्धांतों का पालन करने या फिर देश की एकता-अक्षुण्णता को बनाए रखने के संदर्भ में प्रयोग होता है |

फिल्म अखंडा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए. यह आंकड़ा बालकृष्ण की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है और उनकी पिछली रिलीज़, डाकू महाराज के पहले दिन के कलेक्शन से काफी ज्यादा है. डाकू महाराज ने ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे|

फिल्म कलेक्शन का बड़ा हिस्सा तेलुगु वर्जन से आया, जिसने अकेले ओपनिंग डे पर लगभग 29.5 करोड़ रुपए कमाए | बाकी वर्जन ने कुल कलेक्शन में मामूली योगदान दिया, जिसमें तमिल वर्जन ने लगभग 35 लाख रुपए, कन्नड़ ने 4 लाख रुपए, हिंदी ने 1 लाख रुपए और मलयालम ने 1 लाख रुपए कमाए | इसके अलावा दूसरे दिन 15.50 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपए का रहा. कुल मिलाकर वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन 83 करोड़ रुपए रहा है |

नंदामुरी बालकृष्ण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस

इस फिल्म की कहानी को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों ने अलग-अलग राय दी है, लेकिन ओपनिंग नंबर्स बताते हैं कि इन रिएक्शन्स से दर्शकों की उत्सुकता कम नहीं हुई है | ट्रेड जानकारों का मानना ​​है कि हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस, बालकृष्ण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के माइथोलॉजिक पहलुओं ने पहले दिन सिनेमाघरों में भीड़ खींचने में अहम भूमिका निभाई |

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद शेफाली वर्मा की एक और जीत, ICC अवॉर्ड मिला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

शेफाली वर्मा के साथ बीते 2 महीनों में जो कुछ भी हुआ है, उसे किस्मत का खेल ही कहा जा सकता है |  किस्मत से उन्हें वो मौका मिला, जिसकी उन्हें तलाश थी और फिर आगे शेफाली ने जिस तरह से उस मौके को भुनाया उसी का परिणाम है कि अब ICC ने भी उनका लोहा माना है. शेफाली वर्मा को नवंबर के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है |

शेफाली को बीच WC में मिला मौका, फाइनल में खेली धमाकेदार पारी

शेफाली वर्मा का सेलेक्शन महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में नहीं हुआ था| लेकिन, सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय ओपनर प्रतिका रावल चोटिल हो गईं और शेफाली के लिए टीम इंडिया में आने का दरवाजा खुल गया | शेफाली ने बीच वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जॉइन किया. सेमीफाइनल में तो उनका बल्ला नहीं चला लेकिन फाइनल में 78 गेंदों पर खेली उनकी 87 रन की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई |

फाइनल में बल्ला ही नहीं बोला, गेंद से भी उड़ाया था गर्दा

वर्ल्ड कप फाइनल में 87 रन की पारी के दौरान शेफाली ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी. शेफाली का योगदान फाइनल में सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा था बल्कि उसके अलावा उन्होंने गेंद से भी कमाल किए थे | शेफाली वर्मा ने फाइनल में 7 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 36 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे, जिसमें एक मारिजेन केप का विकेट भी शामिल रहा था |

फाइनल के प्रदर्शन पर शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा ने फाइनल में कमाल के प्रदर्शन के बाद कहा था कि ये उनका पहला वर्ल्ड कप था, जो उम्मीद के मुताबिक अच्छा रहा. उन्होंने जैसा सोचा था, सब कुछ वैसा ही रहा | उन्हें खुशी है कि उनका योगदान टीम को फाइनल में जीत दिलाने के काम आया. वो उस पल का गवाह बनीं, जब टीम ने घरेलू फैंस के सामने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता |

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. वेदांती का रीवा में निधन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

शव को लेकर अयोध्या पहुंच रहा परिवार 

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हुआ। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 
बताया जाता हैं कि डॉ. वेदांती रीवा जनपद में प्रवास पर थे। तभी बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 
डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में शुमार थे और उन्होंने आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अयोध्या से सांसद रहकर उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाई। उनके निधन को संत समाज और राम भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रीवा से उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी और सहयोगी अयोध्या पहुंच रहे है। अयोध्या पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। 

Previous articleभारतीय सामान की बढ़ती डिमांड, नवंबर में निर्यात का दशक पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
Next article‘अखंडा’ शब्द का असली मतलब क्या है? फिल्म से जुड़ा दिलचस्प राज
News Desk

घने कोहरे से पीएम मोदी की विदेश यात्रा में देरी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Delhi Fog Flight Delay : का असर सोमवार सुबह देश की सबसे अहम वीवीआईपी यात्रा पर भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रवाना होने वाले थे, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। प्रधानमंत्री का यह विदेश दौरा 18 दिसंबर तक चलेगा।

सोमवार सुबह राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी दर्ज की गई। Delhi Fog Flight Delay की वजह से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा भी कुछ देर के लिए टालनी पड़ी। उन्हें सुबह 8:30 बजे रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि वह महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर जॉर्डन जा रहे हैं। यह दौरा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि वे जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात करेंगे।

इस दौरे का एक अहम पड़ाव ओमान भी है। भारत और ओमान के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 10.61 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच डिफेंस, ट्रेनिंग और संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भी मजबूत सहयोग है। हाल के वर्षों में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर साझेदारी और मजबूत हुई है।

Previous articleराजस्थान में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, SIT ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next articleSagar News: दलित परिवार के घर में आग, दो युवकों की मौत, युवती गंभीर
News Desk

संगीत जगत में 42 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई शेफाली जरीवाला का अधूरा रह गया यह सपना

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ग्लैमर की दुनिया में चमकने वाले सितारों की कहानियां अक्सर पर्दे के पीछे अनकहे संघर्षों और अधूरे सपनों से भरी होती है. ऐसी ही एक कहानी थी शेफाली जरीवाला की, जिन्होंने एक गाने से इतिहास रच दिया था, शेफाली जरीवाला बच्चा गोद लेना चाहती थीं, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया. आज, 15 दिसंबर को शेफाली जरीवाला की बर्थ एनिवर्सरी है. ये दिन उनके लाखों फैंस के लिए खुशियों की जगह एक गहरे दर्द की टीस लेकर आया है. इस साल 27 जून 2025 को, महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली का निधन हो गया था |

शेफाली ने जिंदगी में नाम, शोहरत, इज्जत सब कुछ कमाया, लेकिन उनकी एक दिली तमन्ना हमेशा अधूरी रह गई. वो ‘मां’ बनना चाहती थीं. उन्हें हमेशा से एक बच्ची को गोद लेना था, शेफाली का ये सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया |

रातों-रात बनीं सेंसेशन

अहमदाबाद की एक सामान्य गुजराती परिवार में जन्मीं शेफाली जरीवाला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंजीनियरिंग में की. लेकिन शायद तकदीर को कुछ और मंजूर था. किताबी दुनिया छोड़कर उन्होंने मॉडलिंग की राह पकड़ी, और यहीं से उनकी जिंदगी ने ऐसा यू-टर्न लिया कि वो रातों-रात स्टार बन गईं. साल 2002 में, शेफाली एक रीमिक्स म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में नजर आईं. ये गाना सिर्फ एक वीडियो नहीं था, बहुत कम समय में ही ये गाना हर गली, नुक्कड़ और पब की शान बन गया | इस म्यूजिक वीडियो में शेफाली का बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज ऐसा छाया कि उन्हें तुरंत ‘कांटा लगा गर्ल’ का टाइटल मिल गया. ये टाइटल उनकी पहचान बन गया, जिसे वो ताउम्र अपने साथ लेकर चलीं |

अचानक इंडस्ट्री से गायब हुईं शेफाली

इस गाने की पॉपुलैरिटी का आलम ये था कि 2004 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी इसका इस्तेमाल किया गया. इस फिल्म में शेफाली ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ ‘कांटा लगा’ पर स्क्रीन शेयर की थी. जब करियर की गाड़ी टॉप गियर में थी, तभी शेफाली ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया और लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हो गईं | इसकी वजह बहुत कम लोगों को पता थी. शेफाली गंभीर रूप से मिर्गी (एपिलेप्सी) की समस्या से जूझ रही थीं. बीमारी से लड़ने और पूरी तरह ठीक होने के लिए उन्हें इंडस्ट्री से 15 साल का लंबा गैप लेना पड़ा |

2019 में किया कमबैक

15 साल बाद, शेफाली ने अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू किया. उन्होंने पराग त्यागी से शादी की. साल 2019 में वो देश के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं. इस शो ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ की पुरानी इमेज से बाहर निकाला और दर्शकों को उनकी मैच्योरिटी, बेबाकी और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से रू-ब-रू कराया. भले ही वो शो नहीं जीत पाईं, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त वापसी हो गई |

अधूरा रह गया सपना

‘बिग बॉस’ के बाद, जब शेफाली सोशल मीडिया और काम में एक्टिव हो गईं, तब उन्होंने कई बार अपनी निजी जिंदगी के एक खास सपने के बारे में बात की. शेफाली और उनके पति हमेशा से पेरेंट्स बनना चाहते थे. दोनों ने ये इच्छा जाहिर की थी कि वे बायोलॉजिकल चाइल्ड के बजाय एक बच्चे को गोद लेंगे. उनका मानना था कि वो एक जरूरतमंद बच्चे को घर और प्यार देना चाहते हैं. शेफाली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसके लिए उन्होंने प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन तकदीर को ये मंजूर नहीं था. शेफाली के निधन के साथ ही, एक बच्ची को ममता की छांव देने की उनकी ये ख्वाहिश एक अधूरा सपना बनकर रह गई |

क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, शर्मा जी का बेटा पहली गेंद पर तीन बार छक्का मारकर बना सुपरस्टार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को जीत मिली | भारत ने 7 विकेट से मैच जीता और इस जीत में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 18 गेंदों में 35 रन बनाए और उनके बल्ले से 3 छक्के निकले. अभिषेक ने अपना खाता छक्के से खोला, उन्होंने लुंगी एन्गिडी की पहली ही गेंद पर लंबा सिक्स टांगा जिसके बाद उनके नाम एक खास रिकॉर्ड हो गया |

अभिषेक का सिक्स वाला रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने जैसे ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाया इसके साथ ही वो ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला है जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अभिषेक ने सबसे पहले ये कमाल उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया था | इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने यही कमाल किया और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने छक्के से खाता खोला |

छक्के लगाने में माहिर हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने अबतक सिर्फ 21 टी20 मैच खेले हैं और वो 58 छक्के लगा चुके हैं. ये खिलाड़ी हर 6.83 गेंद पर छक्का लगा रहा है | अपनी इस विध्वंसक बल्लेबाजी के दम पर वो 200 के करीब स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और इसीलिए वो दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं | हालांकि पिछली 6 पारियों में अभिषेक का बल्ला नहीं चला है. ये खिलाड़ी पिछली 6 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा सका है. उन्हें शुरुआत तो तेज मिली है लेकिन वो बीच में ही अपना विकेट फेंक दे रहे हैं.उम्मीद है कि लखनऊ टी20 में उनके अर्धशतकों का सूखा खत्म होगा |

धर्मशाला में टीम इंडिया की वापसी

धर्मशाला टी20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली | साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया ने लक्ष्य 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया | हालांकि एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला जो कि टीम इंडिया की चिंता का सबसे बड़ा सबब है |

Previous articleनाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next articleलापरवाही का शिकार: ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची ने गंवाई जान
News Desk

प्रदूषण पर CJI का ‘ऐतिहासिक’ बयान! “पैसे वाले पैदा करते हैं समस्या, गरीब चुकाता है कीमत”, सुप्रीम कोर्ट में मचा बवाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

CJI Surya Kant On Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण के गंभीर संकट से जुड़े एक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदूषण की समस्या अमीर लोग पैदा करते हैं, लेकिन इसका खामियाजा गरीब और मजदूर वर्ग को भुगतना पड़ता है. उन्होंने इस स्थिति को ‘पर्यावरणीय न्याय’ (Environmental Justice) का मुद्दा बताया.

निर्देशों का पालन नहीं कर रही सरकारें
एमिकस क्यूरी अपराजिता सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकारें कोर्ट के निर्देशों को तब तक पूरी तरह लागू नहीं करतीं, जब तक कोर्ट सख्ती न दिखाए. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अत्यधिक प्रदूषण के बावजूद कुछ स्कूलों ने अपने खेल कार्यक्रम जारी रखे, जो दिखाते हैं कि नियम-कानून होने के बावजूद ज़मीन पर उनका पालन नहीं हो रहा है.

इस पर CJI सूर्यकांत ने सहमति व्यक्त की, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि कोर्ट अब केवल उन्हीं आदेशों को पारित करेगा जिन्हें वास्तव में लागू किया जा सके. उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की आजीविका और जीवनशैली को नज़रअंदाज़ करके आदेश नहीं दिए जा सकते. उदाहरण के लिए, सभी वाहनों को अचानक रोक देना या निर्माण कार्यों पर पूर्ण पाबंदी लगाना व्यावहारिक नहीं है.

अमीरों की सुविधा, गरीबों की मजबूरी
CJI ने कहा कि अमीर वर्ग अपनी जीवनशैली बदलने को तैयार नहीं है. वे AC का इस्तेमाल करते हैं, बड़ी गाड़ियां चलाते हैं, जो प्रदूषण बढ़ाते हैं. लेकिन जब हवा जहरीली होती है, तो इसका सबसे बुरा असर उन गरीब मजदूरों पर पड़ता है जो खुले में काम करते हैं. ये लोग न तो घर के अंदर एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं और न ही महंगे N95 मास्क खरीद सकते हैं.

CJI ने सभी पक्षकारों से अपील की कि वे अपने सुझाव मीडिया में देने के बजाय मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधे एमिकस क्यूरी को भेजें. यह गंभीर मामला अब बुधवार को तीन न्यायाधीशों की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आएगा, जहां प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी उपायों पर विचार किया जाएगा.

सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं डोमिनोज जैसा पिज़्ज़ा! ब्रेड चीज़ बर्स्ट की आसान विधि

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

अगर पिज़्ज़ा खाने का मन हो और घर में ओवन न हो, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। Bread Cheese Burst Pizza एक ऐसी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप सिर्फ तवे पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसका चीज़ बर्स्ट सेंटर है, जो हर बाइट के साथ मुंह में घुल जाता है। इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही किसी खास किचन उपकरण की जरूरत होती है। बस कुछ आम सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा Bread Cheese Burst Pizza बना सकते हैं।

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मोज़रेला चीज़ और प्रोसेस्ड चीज़ को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें थोड़ा सा ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें। यही मिश्रण पिज़्ज़ा का चीज़ बर्स्ट सेंटर बनेगा। अब ब्रेड स्लाइस के किनारे हल्के से काट लें। एक स्लाइस पर मोटी परत में चीज़ मिश्रण फैलाएं और ऊपर से दूसरी स्लाइस रखकर हल्का दबाएं, ताकि चीज़ अंदर सील हो जाए।

इसके बाद ऊपर की सतह पर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। फिर बारीक कटा प्याज़, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें। ऊपर से थोड़ा और चीज़ छिड़कें और ऑरिगैनो व चिली फ्लेक्स डालें। अब नॉन-स्टिक तवे को धीमी आंच पर गरम करें, मक्खन या तेल लगाएं और तैयार ब्रेड पिज़्ज़ा रखें। ढक्कन लगाकर 5–7 मिनट तक पकाएं, ताकि चीज़ अच्छी तरह मेल्ट हो जाए और नीचे से ब्रेड क्रिस्पी हो जाए।

 

रामविलास वेदांती की अंतिम सांस, लेकिन एक ‘राज’ रह गया अधूरा? जानें क्या है अयोध्या कनेक्शन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Dr Ramvilas Vedanti Passes Away: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और भाजपा के वरिष्ट नेता अयोध्‍या के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का आज निधन हो गया है. वेदांती को सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद मध्‍य प्रदेश के रीवा स्थित सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्‍होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.