क्या कभी कांग्रेस में वापसी करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? दिया ये जवाब

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) से जब पूछा गया कि क्या आप मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम बनना चाहते हैं. इस पर उन्होंने कहा, हम बस लोगों की सेवा करना चाहते हैं. हमें लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में कांग्रेस में शामिल होंगे तो इस सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

राहुल गांधी पर क्या बोले सिंधिया?
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से पूछा गया कि राहुल गांधी को आप कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा, “मैं क्या देखूं क्या फर्क पड़ता है. जनता ने अपना निर्णय दे दिया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत आने वाले समय में 6जी को नेतृत्व करेगा. सिंधिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो देश का विरोध करते हैं.

संचार साथी ऐप पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा, ‘संचार साथी ऐप से चोरी का फोन है या नहीं, इसमें मदद मिलती है. इस ऐप को डेढ़ करोड़ लोगों ने खुद रजिस्टर किया. अगर सवाल उठता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. अगर लोगों को हिचक है तो हम रिव्यू करेंगे. हमने एक सकारात्मक कदम उठाया है अगर लोगों को इसमें ऑप्शन चाहिए तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. 10 दिन पहले ही हमने संचार साथी ऐप को लेकर ऑप्शन दिया है.’

सिंधिया ने 10 मार्च 2020 को कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था. उन्होंने एक पत्र अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 18 सालों तक कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य रहे हैं, लेकिन अब सत्ता की राह अलग करने का वक्त आ गया. उन्होंने इस्तीफा अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा था. उनके साथ मध्य प्रदेश के 14 विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुखिया बने थे.

Previous articleAUS vs ENG तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की टीम में नए चेहरे, कुछ खिलाड़ी बाहर
Next article36 साल बाद परिवार को झटका, बेटा नक्सली बनकर ATS की गिरफ्त में
News Desk

नवोदय विद्यालयों की स्थापना के मुद्दे को भाषा विवाद में न बदले तमिलनाडु सरकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि वह माय स्टेट–माय स्टेट जैसा रवैया न अपनाए और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना के मुद्दे को भाषा विवाद में न बदले। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर। महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि वे राज्य में नवोदय विद्यालयों की स्थापना को लेकर संयुक्त परामर्श (जॉइंट कंसल्टेशन) करें और इसकी रिपोर्ट अदालत में दाखिल करें।
पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि तमिलनाडु के प्रत्येक ज़िले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए आवश्यक भूमि की पहचान की जाए। सुनवाई के दौरान तमिलनाडु की ओर से पेश वरिष्ठ वकीस पी। विल्सन ने राज्य की आपत्ति दोहराते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय तीन-भाषा फॉर्मूला अपनाते हैं, जबकि तमिलनाडु में कानूनी रूप से दो-भाषा नीति लागू है।
इस पर जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि इसे भाषा का मुद्दा मत बनाइए। हम एक संघीय समाज हैं और आप गणराज्य का हिस्सा हैं। आप एक कदम आगे बढ़ेंगे तो केंद्र भी एक कदम आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह एक संघीय चर्चा का विषय है और राज्य पर कुछ भी थोपने की बात नहीं है। हम आपसे आज शिलान्यास करने को नहीं कह रहे है। यह केवल एक अभ्यास है ।

Previous articleचुनाव आयुक्तों की नियुक्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए – सपा सांसद राम गोपाल यादव
News Desk

भाजपा के नए बॉस का MP कनेक्शन, नितिन नबीन ने 3 साल तक BJYM के प्रभारी की संभाली जिम्मेदारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। बिहार के मंत्री नितिन नबीन (Bihar Minister Nitin Naveen) आज भाजपा के नए बॉस बन गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सोमवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। पार्टी के प्रमुख का दायित्व संभालने वाले नितिन नबीन का मध्य प्रदेश से बेहद गहरा नाता रहा है।

नितिन नबीन ने मध्य प्रदेश में काफी काम किया है। 2010 से 2013 तक वह एमपी युवा मोर्चा के प्रभारी रहे हैं। 2013 के चुनाव के तहत युवा मोर्चा की 2011 और 2012 में युवाओं के बीच जमावट की थी। उन्होंने अपना ज्यादातर समय आदिवासी क्षेत्रों में बिताया और वहां का दौरा किया। उस समय युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतू जिराती थे। वहीं भाजयुमो महामंत्री जे पद पर रजनीश अग्रवाल थे। 15 दिसंबर 2011 को रजनीश अग्रवाल की बारात में भी वह शामिल हुए थे।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी थी। सीएम डॉ. मोहन ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अटूट निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता और व्यापक अनुभव से निश्चित ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।’

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रखर और आदर्श कार्यकर्ता, हर दायित्व को कर्मठता से पूर्ण करने वाले, परिश्रमी और विचारवान साथी नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चय ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र, अंत्योदय के संकल्प और विकसित भारत के विजन के साथ आप भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अधिक दृढ़ता प्रदान करेंगे।

मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक और उत्तर-पश्चिम के पहाड़ों से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मौसम के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। मछुआरों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 15 और 18 से 21 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 15, 20 और 21 दिसंबर को जबकि उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में 16 से 20 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में 16 और 17 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा। विशेष रूप से, उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में 16 व 17 दिसंबर को बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है।

Previous articleझारखंड वेदर अलर्ट: इन 6 जिलों में जमने वाली है बर्फ! मौसम विभाग ने जारी की कड़ाके की ठंड की चेतावनी, क्या आपका जिला भी शामिल?
Next articleदुमका में सनसनी: आदिम जनजाति की दो महिलाएं जिंदा जलीं, हादसा या सोची-समझी साजिश? रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत
News Desk

कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के संबंध में कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की गई – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि कांग्रेस के मंच से (From the Congress Platform) प्रधानमंत्री के संबंध में (About the Prime Minister) कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की गई (No Offensive Remarks were Made) । उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर यह बात कही ।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के संबंध में किसी भी प्रकार की अर्मादित टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं किया गया । हमने खुद यह सुनिश्चित किया था कि मंच पर किसी के भी बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं हो। हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक किसी ने भीड़ में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी साक्षात्कार के दौरान की थी। अब किसने यह टिप्पणी की थी, हमें ( कांग्रेस) इस बारे में जानकारी नहीं है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि इस मुद्दे का सहारा लेकर भाजपा के लोग शीतकालीन सत्र को बाधित कर रहे हैं। अगर आप लोगों को संसद का सत्र नहीं चलाना है, तो यह बात खुद ही स्पष्ट कर दीजिए। इस तरह से किसी अन्य मुद्दों का सहारा मत लीजिए।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में दिल्ली में मौजूद प्रदूषण को लेकर चर्चा हो, लेकिन यह अफसोस की बात है कि सत्तापक्ष के लोग संसद के सत्र को बाधित कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप लोगों को संसद में चर्चा ही नहीं करानी है, तो हम लोग यहां पर नहीं आएंगे। यहां किसी भी प्रकार की सार्थक चर्चा का गुंजाइश नहीं बन रही है। यह दुर्भाग्य की बात है कि सरकार के लोग खुद संसद के शीतकालीन सत्र को बाधित कर रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री खुद सत्र को बाधित कर रहे  हैं। पत्रकारों को इस संबंध में सवाल करना चाहिए।

मनरेगा का नाम बदलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि भला ये लोग नाम क्यों बदल रहे हैं, जब सरकार की तरफ से किसी परियोजना का नाम बदला जाता है, तो उस पर बहुत बड़ी राशि खर्च होती है। ऐसी स्थिति में भला ये लोग किसी योजना का नाम क्यों बदल रहे हैं, ये समझ से परे है। ये लोग अब महात्मा गांधी नाम भी हटा रहे हैं। आखिर इन लोगों की मंशा क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया था। सोमवार को भारतीय सेना ने इसी यिहा ड्रोन के पुनर्निर्मित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। इन ड्रोन को सेना ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया था। विजय दिवस के मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कई तरह की भूमिका वाले कामिकेज श्रेणी के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच सात से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने बड़ी संख्या में यिहा ड्रोन का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तानी सेना इस मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहनों का इस्तेमाल विभिन्न भारतीय सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया था, हालांकि भारतीय सेना ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया था। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया यिहा ड्रोन 10 मई को 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इसे लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया था और इसका लक्ष्य जालंधर था। उन्होंने कहा कि 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ले जा रहे ड्रोन को भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था। रिमोट से संचालित यह ड्रोन लक्ष्य से टकराते ही विस्फोट करने के मकसद से बनाया गया था।

Previous articleकांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के संबंध में कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की गई – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा
News Desk

मॉक ऑक्शन में CSK ने दिखाई ताकत, तीन गेंदबाजों पर लगाया 20 करोड़ का दांव

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का इंतजार अब खत्म होने वाला है. यह मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित एतिहाद एरीना में आयोजित होगा | इस बार 350 से ज्यादा खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही दस फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से खरीदे जा सकेंगे | इनमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के क्रिकेटर शामिल हैं, जिससे बोली लगाने में जबरदस्त टक्कर की उम्मीद है |

मिनी ऑक्शन से पहले CSK का बड़ा दांव

मिनी ऑक्शन से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने एक मॉक ऑक्शन का आयोजन किया, जिसमें टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने दसों टीमों की ओर से बोली लगाई | इस मॉक ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान पूर्व स्टार सुरेश रैना के हाथों में थी | रैना ने CSK के लिए गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने पर जोर दिया और तीन अहम गेंदबाजों पर भारी रकम खर्च की.मॉक ऑक्शन में CSK ने कुल 20 करोड़ रुपए तीन तेज और स्पिन गेंदबाजों पर लगाए |

सबसे बड़ी बोली लेग स्पिनर राहुल चाहर के लिए लगी, जिन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा गया. इसके बाद साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को 7.50 करोड़ में टीम में शामिल किया गया | वहीं, भारतीय युवा पेसर शिवम मावी को 2.50 करोड़ में हासिल कर CSK ने अपनी पेस अटैक को संतुलित बनाने की रणनीति दिखाई. CSK ने साफ तोर पर गेंदबाजी पर फोकस किया | बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पर्स में 43.40 करोड़ रुपए हैं, ऐसे में वह मिनी ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव खेलती हुई नजर आ सकती है. वह ज्यादा से ज्यादा 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं |

ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और संजू सैमसन (ट्रे़ड).

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को लेकर 17 को करेगा सुनवाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा। सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पामचोली की पीठ ने वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह की दलीलों पर गौर किया, जो न्याय मित्र के रूप में न्यायालय की सहायता कर रही हैं। सिंह ने कहा कि यद्यपि निवारक उपाय मौजूद हैं, लेकिन मुख्य मुद्दा अधिकारियों द्वारा उपायों का खराब कार्यान्वयन है।
उन्होंने कहा कि जब तक यह अदालत कोई निर्देश नहीं देती, अधिकारी पहले से मौजूद प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं। इस पर सीजेआई ने कहा कि यह मामला बुधवार को तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष आएगा। इस पर सुनवाई होगी। एक अन्य वकील ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे से जुड़े आवेदन का हवाला देते हुए कहा कि पहले के आदेशों के बावजूद स्कूल बाहरी खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। न्याय मित्र ने यह भी कहा कि इस अदालत के आदेश के बावजूद स्कूलों ने इन खेल गतिविधियों को आयोजित करने के तरीके खोज लिए हैं…ये गतिविधियां हो रही हैं। 
सीजेआई ने कहा कि हम समस्या को जानते हैं और हम ऐसे आदेश पारित करेंगे जिनका पालन किया जा सके। कुछ निर्देश ऐसे हैं जिन्हें बलपूर्वक लागू किया जा सकता है। इन शहरी महानगरों में लोगों की अपनी जीवनशैली होती है। लेकिन गरीबों का क्या होगा…। न्याय मित्र ने कहा कि गरीब मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। इससे पहले पीठ ने कहा था कि वायु प्रदूषण के खिलाफ दायर याचिका को ‘‘सामान्य’’ मामला नहीं माना जा सकता, जिसे केवल सर्दियों के महीनों में ही सूचीबद्ध किया जाए। उसने कहा था कि इस समस्या के अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए महीने में दो बार मामले की सुनवाई की जाएगी।
बता दें सोमवार को दिल्ली घनी धुंध की चादर में लिपटी रही, जिससे एक्यूआई 498 पर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता 38 केंद्रों पर ‘गंभीर’ थी, जबकि दो केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ थी। जहांगीरपुरी में एक्यूआई 498 दर्ज की गई, जो सभी 40 केंद्रों में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला केंद्र रहा।
 

Previous articleभर्ती पर बड़ा अपडेट…मंत्री विजय शर्मा बोले- पारदर्शी होगी प्रक्रिया, SP ऑफिस में बनी व्यवस्था, जानें कैसे करें शिकायत
Next articleसर्दियों में मंदिरों का बदलाव, भगवान को खिचड़ी-हलवे और कंबल की सुविधा
News Desk

कपिल शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही, बजट पर असर?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

देश के नामी कॉमेडियन कपिल शर्मा के चाहनेवालों की कमी नहीं है. उनके कॉमेडी शो को काफी पसंद किया जाता है और दुनियाभर के फैंस इस शो के इंतजार में रहते हैं. लेकिन कपिल शर्मा को अपने कॉमेडी शो के अलावा फिल्मों में एक्टिंग भी रास आती है| उनका टैलेंट तो किसी से छिपा नहीं है. कपिल ने कई मौकों पर अपनी आवाज के जादू से भी जनता को मंत्रमुग्ध किया है. वहीं उन्होंने अपने करियर के दौरान वक्त-वक्त पर लोगों को अपने अभिनय का जौहर भी दिखाया है |

कपिल शर्मा कुछ फिल्मों में नजर आए हैं और इसकी शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई थी जब उनकी फिल्म किस किसको प्यार करूं सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया गया था और उनकी एक्टिंग को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म की कमाई भी सिनेमाघरों में अच्छी रही थी | अब 10 साल पहले आई उनकी इस फिल्म का सीक्वल भी आ चुका है और रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुका है. आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में कितनी कमाई कर ली है |

किस किसको प्यार करूं 2 ने 3 दिन में कितने कमाए?

किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म की बात करें तो इसे अच्छी ओपनिंग नहीं मिली. फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपए का रहा. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने 3 दिनों में कुल 7.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है | वहीं फिल्म को भारत छोड़िए विदेशों में भी ऑडियंस नहीं मिल रही है. उनकी फिल्म का 2 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 50 लाख रुपए का रहा है. फिल्म का कुल कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 8.55 करोड़ रुपए का है |

फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है. इस फिल्म का कलेक्शन जैसा जा रहा है उस हिसाब से देखा जाए तो किस किसको प्यार करें 2 फिल्म के लिए बजट निकालना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ रुपए के आसपास का बताया जा रहा है. ऐसे में अभी तो फिल्म को बजट रिकवर करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ सकता है |

Previous articleजबलपुर में इलाज के नाम पर बाइबिल पढ़ाई का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने लिया एक्शन
Next articleछत्तीसगढ़ में मचेगा सियासी बवाल! DSP की काली करतूतें आईं सामने, सरकार करेगी बड़ा एक्शन?
News Desk

कैमरन ग्रीन को खरीदी 30.5 करोड़ में, सरफराज खान को CSK ने दिए 7 करोड़

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी में होने वाली है | इस ऑक्शन से पहले कुछ दिग्गजों ने उन खिलाड़ियों का भाव लगाया है जिनपर भारी पैसा बरस सकता है. स्टार स्पोर्ट्स ने मिनी ऑक्शन से पहले एक मॉक ऑक्शन कराई जिसमें टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी भी जुड़े हुए थे. इसी मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को जबरदस्त पैसा मिला है यही नहीं सरफराज खान को भी बड़ी रकम मिली है |

कैमरन ग्रीन को 30 करोड़ से ज्यादा

स्टार स्पोर्ट्स की मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को केकेआर ने खरीदा और उन्हें 30.5 करोड़ रुपये तक रकम मिली. केकेआर की टीम के लिए रॉबिन उथप्पा दांव लगा रहे थे और वो ग्रीन के लिए 30 करोड़ 50 लाख तक चले गए. बता दें आईपीएल ऑक्शन में इसी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा माहौल बना हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि कैमरन ग्रीन ही इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं |

सरफराज खान को चेन्नई ने दिया पैसा

मॉक ऑक्शन में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने दांव लगाया | चेन्नई को सुरेश रैना रिप्रेजेंट कर रहे थे. सरफराज खान को उन्होंने 7 करोड़ में खरीदा | ऐसा लग रहा है कि सरफराज खान पर भी आईपीएल ऑक्शन में मोटा दांव लग सकता है. ये खिलाड़ी आखिरी बार आईपीएल 2021 में खेला था. अब देखना ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स सरफराज पर दांव लगाएगी या नहीं |

लियम लिविंगस्टन को 19 करोड़

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन को स्टार स्पोर्ट्स की मॉक ऑक्शन में 19 करोड़ रुपये में खरीदा गया. लखनऊ की ओर से इरफान पठान बोली लगा रहे थे और उन्होंने इस अंग्रेज खिलाड़ी पर मोटा दांव लगाया | लिविंगस्टन पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा थे. ये खिलाड़ी पावर हिटिंग के अलावा स्पिन गेंदबाजी भी करता है, जिसमें ऑफ स्पिन-लेग स्पिन दोनों शामिल है |