ममता का बचाव कर अभिषेक ने कहा………..झुकता वहीं है जिसमें जान है, वरना अकड़ मुर्दों की पहचान 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। मशूहर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई अव्यवस्था और उस पर मची राजनीतिक हलचल ने राज्य का पारा चढ़ा रखा है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के कुंभ मेला और अन्य राज्यों की घटनाओं का उदाहरण देकर पश्चिम बंगाल सरकार का बचाव किया है।
सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा शासित राज्यों में हुई दुर्घटनाओं (जैसे कुंभ और दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़) का जिक्र कर कहा कि वहां किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना के एक घंटे के भीतर माफी मांग ली। उन्होंने इसके लिए एक शेर का उपयोग किया कि झुकता वहीं है जिसमें जान है, वरना अकड़ मुर्दों की पहचान है। उनके अनुसार, जवाबदेही तय करना ही टीएमसी की जीत का कारण है।
दरअसल मेसी का गोटा टूर 2025 कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अव्यवस्था का शिकार हो गया था। 
फुटबाल प्रशंसकों का आरोप है कि मैदान पर वीआईपी और राजनेताओं की अत्यधिक भीड़ के कारण आम दर्शक मेसी को देख नहीं पाए। टिकट खरीदने के बावजूद मेसी की झलक न मिलने पर प्रशंसकों ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की। आयोजकों पर सुरक्षा और समन्वय की कमी के गंभीर आरोप लगे।
विवाद बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। ममता सरकार में खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। घटना की जांच के लिए चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाई गई है। डीजीपी राजीव कुमार को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Previous articleमध्य प्रदेश-राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात, जम्मू-कश्मीर में पारा -1.8 डिग्री पहुंचा
Next articleलखनऊ में तैयार राष्ट्र प्रेरणा स्थल, 25 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन समारोह
News Desk

विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ठोका शतक, करियर की ऐतिहासिक पारी

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया है. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज का ये शतक कई मामलो में खास है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक है |मतलब, पहली बार टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रिपल फीगर में स्कोर किया है. उस लिहाज से ये इंग्लैंड के खिलाफ एलेक्स कैरी की सबसे बड़ी पारी भी है |

इंग्लैंड के खिलाफ जमाया पहला टेस्ट शतक

एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 143 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस इनिंग के दौरान उन्होंने अपना शतक 135 गेंदों पर पूरा किया. एलेक्स कैरी का ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जमाया पहला शतक जरूर है. मगर ओवरऑल ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है |

एलेक्स कैरी ने मुश्किल में जड़ा कमाल का शतक

एलेक्स कैरी के कदम एडिलेड की क्रीज पर तब पड़े थे, जब ऑस्ट्रेलिया के टॉप के 4 विकेट 100 रन के अंदर गिराकर इंग्लैंड मैच में अपना दबदबा कायम करता दिख रहा था. एलेक्स कैरी ने ना सिर्फ उस दबदबे को चुनौती दी. उसका डटकर सामना किया बल्कि अंत में वो हावी दिख रहे इंग्लैंड को बैकफुट पर भी धकेलने में कामयाब रहे |

एलेक्स कैरी ने अपनी इनिंग के दौरान 3 अर्धशतकीय साझेदारियां की. उन्होंने 5वें विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर 91 रन जोड़े. फिर छठे विकेट के लिए इंग्लिस के साथ 59 रन और 8वें विकेट के लिए स्टार्क के साथ पूरे 50 रन की साझेदारी की. इन 3 साझेदारियों की बदौलत वो ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पहली पारी में 300 रन के पार ले जाने में कामयाब रहे | एलेक्स कैरी का विकेट विल जैक्स ने लिया. उन्होंने उन्हें विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया |

फिर तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को बाहर निकाला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अहमदाबाद। अहमदाबाद के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीमें संबंधित स्कूलों पहुंची। बुधवार सुबह अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से दहशत फैल गई और छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला गया। पुलिस, फायर सर्विस और बम निरोधक टीमों ने पूरे शहर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, उनमें वेजलपुर-जीवराज पार्क में ज़ाइडस स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, ज़ेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन, महाराजा अग्रसेन विद्यालय और डीएवी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। इसके तुरंत बाद, निर्माण स्कूल, जेम्स जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, डिवाइन चाइल्ड स्कूल और आविष्कार स्कूल से भी इसी तरह के ईमेल मिलने की सूचना मिली।
अधिकारियों के मुताबिक पहली अलर्ट सुबह करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंचीं। एहतियात के तौर पर स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों को तैनात किया गया, जबकि फायर टेंडर और एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईमेल बुधवार सुबह विदेश के एक ईमेल पते से आए थे। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में बम की धमकी थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोपहर करीब 1.11 बजे विस्फोट होंगे। 
ईमेल संदेश में अहमदाबाद में कथित विस्फोटों का ज़िक्र किया गया था और इसमें भड़काऊ राजनीतिक और चरमपंथी भाषा के साथ-साथ प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों को धमकी दी गई थी। ईमेल में परिणामों की चेतावनी दी गई थी और धमकी को अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों से जोड़कर डर पैदा करने की कोशिश की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि ईमेल की सामग्री को गंभीरता से लिया जा रहा है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता स्थापित नहीं हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में इस्तेमाल की गई भाषा चिंताजनक है और इसका मकसद दहशत फैलाना है। हम इसके स्रोत का पता लगाने के लिए ईमेल के तकनीकी विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर अहमदाबाद के स्कूलों और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस गश्त लगाई गई है।

Previous articleनए साल का बड़ा तोहफा! 1 जनवरी से CNG-PNG के दाम घटेंगे, आम नागरिक को होगा फायदा
Next articleविकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ठोका शतक, करियर की ऐतिहासिक पारी
News Desk

माधुरी दीक्षित ने बताया कैसे बनी सीरियल में किलर, बोली

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी | दरअसल उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की काफी चर्चा हो रही है. इस शो में दिग्गज एक्ट्रेस एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है. दर्शक पहली बार इस हसीना को सीरियल किलर के किरदार में देखने वाले हैं. इसकी रिलीज से ठीक पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने इस किरदार को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने इसके लिए किन मुश्किलों का सामना किया?

माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू चार दशक पहले किया था. उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ (1984) थी. माधुरी ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर खूब राज किया था. इसके बाद भी उनका जलवा जारी रहा | उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार बड़े पर्दे पर निभाए. लेकिन, अब वो ओटीटी पर सीरियल किलर के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए इस किरदार पर बड़ा खुलासा किया है |

सीरियल किलर’ कैसे बनीं माधुरी दीक्षित?

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में सीरियल किलर के किरदार पर कहा, ”मैं इस किरदार को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि मिसेज देशपांडे एक बहुआयामी किरदार है. ये प्याज की तरह है. जैसे-जैसे आप एक एपिसोड से दूसरे एपिसोड में जाते हैं, आप प्याज के छिलके उतारते जाते हैं…सचमुच उन्हें और उनके व्यक्तित्व को जानने लगते हैं |

एक्ट्रेस से सवाल किया गया था कि क्या उन्होंने इसके लिए किसी बॉलीवुड किरदार से प्रेरणा ली? तो एक्ट्रेस ने कहा, ”नहीं, मुझे लगता है कि हर किरदार अनोखा होता है और चूंकि मिसेज देशपांडे की अपनी कहानी और अपनी खासियत है, इसलिए मुझे उनके जीवन और उनके मन में गहराई से उतरना पड़ा ताकि मैं उनके व्यक्तित्व को गढ़ सकूं|

कब रिलीज होगी ‘मिसेज देशपांडे’?

मिसेज देशपांडे एक सीरियल किलर थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका डायरेक्शन नागेश कुकुनूर ने किया है. ये सीरीज 19 दिसंबर से स्ट्रीम होने वाली है. दर्शक इसका लुत्फ जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं. माधुरी के साथ इस क्राइम सीरीज में प्रियांशु चटर्जी, दीक्षा जुनेजा और सिद्धार्थ चांदेकर जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं |

नेरशल हेराल्ड, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

वेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को बेलगावी के सुवर्ण सौधा में गांधी प्रतिमा के पास केंद्र सरकार के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड देश का गौरव है, जिसे जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्थापित किया था और इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाया।
सीएम सिद्धरमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में मंत्रियों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने भाग लिया। राज्य के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मनरेगा कार्यक्रम की सफलता को पचा नहीं पाई और इसलिए उन्होंने अब इसका नाम बदल दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहा यह सफल कार्यक्रम डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा, जिससे उन लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला जो काम के लिए दूसरे राज्यों और गांवों में नहीं जा सकते थे। साथ ही गांवों में विकास भी हुआ।
उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे सफल कार्यक्रम था। बीजेपी अब उन्होंने इसका नाम बदल दिया है। उन्होंने कहा कि जब इस योजना में महात्मा गांधी का नाम पहले से ही मौजूद था- राष्ट्रपिता जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, तो उनका नाम क्यों हटाया गया? बीजेपी हताश है, वे योजना की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर सके और इतना नीचे गिर गए। राज्य के जिला और तालुक केंद्रों पर भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। पार्टी राज्य विधानसभा में भी इन मुद्दों को उठाने की योजना बना रही है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन तब कर रही है जब सरकार ने लोकसभा में ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक-2025’ पेश किया, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर लाया गया है। कृषि मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बिल में हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन की मज़दूरी वाली रोज़गार की गारंटी दी गई है, जो मौजूदा 100 दिन से ज़्यादा है, यह उन वयस्क सदस्यों के लिए है जो बिना स्किल्ड वाला शारीरिक काम करने को तैयार हैं। बिल के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकारों के बीच फंड शेयरिंग का पैटर्न 60:40 होगा, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों, हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह 90:10 होगा। बिल राज्य सरकारों को एक वित्तीय वर्ष में साठ दिनों की कुल अवधि के लिए पहले से सूचित करने की अनुमति देती है, जिसमें बुवाई और कटाई के मुख्य कृषि मौसम शामिल हैं, जब बिल के तहत कोई काम शुरू या पूरा नहीं किया जाएगा।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार और ईडी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी और यह देश का गौरव है। बेलगावी में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवकुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड देश का गौरव है, जिसकी स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की थी। मेरा सिर्फ एक ही सवाल है- मुझे अभी तक एफआईआर की प्रति क्यों नहीं दी गई है? आज ईडी की छवि धूमिल हो गई है।

Previous articleजयपुर फेस्टिवल में रील क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले, विनर को मिलेगा थाईलैंड ट्रिप का सुनहरा मौका
Next articleमोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव की मांग, MP हाई कोर्ट ने ई‑रिक्शा पर सुनवाई शुरू की
News Desk

लखनऊ T20 में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव? ये खिलाड़ी कर सकता है एंट्री!

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा. धर्मशाला टी20 में भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे मैच में भारतीय की नजरें सीरीज जीत पर होगी. इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलवा देखने को मिल सकते हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है |

भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव

भारतीय टीम ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार वापसी की और दूसरे मैच की करारी का हार बदला लिया. इस मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल टीम में शामिल नहीं थे. अब इस मैच में बुमराह की वापसी हो सकती है. अब देखना होगा बुमराह की एंट्री से अर्शदीप और हर्षित राणा में कौन बाहर होता है |

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी भी कमजोर रही है. टॉप ऑर्डर टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पा रहा. टीम के उप कप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म टीम की चिंता की वजह बनी हुई है. गिल ने अब तक खेले तीन मैचों में 33 रन बनाए हैं. उनके साथ टीम के कप्तान सूर्या भी खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब देखना होगा क्या संजू सैमसन को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं |

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन

मध्य प्रदेश-राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात, जम्मू-कश्मीर में पारा -1.8 डिग्री पहुंचा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

यूपी में बुधवार को छाया रहा घना कोहरा, दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत खराब स्थिति में

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों राज्यों के 19-19 शहरों में मंगलवार को तापमान 10डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नागौर में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
यूपी के 19 जिलों में बुधवार को शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी गिरती रहीं। लखनऊ, गोंडा, संभल, चंदौसी में विजिबिलिटी शून्य रिकार्ड की गई। सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार रात घने कोहरे के साथ तापमान माइनस 1.8डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली में धुंध के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। दिल्ली मंगलवार को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर था। यहां एक्यूआई 378 दर्ज किया गया। 425 एक्यूआई के साथ लाहौर पहले, सरायेवो दूसरे नंबर पर रहा।
उत्तराखंड के निचले इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया। सबसे ज्यादा असर देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में रहा। पहाड़ों में भी पाला और हल्की धुंध दिखाई दी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य भर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश या बर्फबारी के संकेत नहीं हैं। वहीं हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। 7 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही सर्दी हवाओं से राज्य के तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। राजस्थान से सटे इलाकों में धुंध का असर बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर-सीहोर में बुधवार को शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट भी डिले हो रही हैं। मंगलवार को छतरपुर के नौगांव में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच रही। 

Previous articleमोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव की मांग, MP हाई कोर्ट ने ई‑रिक्शा पर सुनवाई शुरू की
News Desk

लोकसभा में शांति बिल पेश, वीबी-जी राम जी बिल-2025 पर भी होगी चर्चा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

स्पीकर बोले- सदन बिलों पर लंबी चर्चा करेगा, जरूरत पड़ी तो रात चलेगी कार्यवाही

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को 13वां दिन है। सरकार ने लोकसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया बिल (शांति) पेश कर दिया है। इस पर चर्चा जारी है। वहीं विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (वीबी-जी राम जी) बिल, 2025’ पर भी चर्चा होगी।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि इन बिलों को स्थायी समिति या संयुक्त संसदीय समिति में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बिल पर पर्याप्त समय देकर पूरी तरह चर्चा होनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन इन बिलों पर लंबी चर्चा करेगा और जरूरत पड़ने पर रात तक कार्यवाही जारी रहेगी। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार बिलों पर चर्चा के लिए समय देने को तैयार है और विपक्ष द्वारा मांगी गई विशेष चर्चा भी होगी। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में कांग्रेस सांसद बैठक की, कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर वीबी-जी राम जी बिल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया बिल पर चर्चा शुरू हुई। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिल पर विचार करने के लिए प्रस्ताव रखा। डॉ. सिंह ने कहा कि यह बिल बहुत अहम और ऐतिहासिक है। भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी भाभा ने इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए समर्पित किया था और अब इसे पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करनी होगी और परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ मामलों में परमाणु ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा से बेहतर है, क्योंकि नवीकरणीय ऊर्जा 24 घंटे उपलब्ध नहीं हो सकती।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि उन्हें कई स्थगन प्रस्ताव मिले थे, जिनमें सदन के कामकाज को रोककर कई मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की गई थी। उन्होंने साफ कहा था कि इनमें से किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया। सदन ने इसके बाद अपना नियमित काम जारी रखा और कई केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज, बयान और रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी गईं।

Previous articleनए साल का बड़ा तोहफा! 1 जनवरी से CNG-PNG के दाम घटेंगे, आम नागरिक को होगा फायदा
Next articleविकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ठोका शतक, करियर की ऐतिहासिक पारी
News Desk

Border 2 में सनी देओल लेंगे 50 करोड़! पहले पार्ट में मिले थे सिर्फ इतने पैसे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल जल्द ही ‘फौजी’ बनकर एंट्री लेने वाले हैं. जिसकी एक झलक विजय दिवस पर भी देखने को मिली थी | फिल्म का 2 मिनट का टीजर हर किसी को काफी पसंद आ रहा है. खासकर जब बात होती है उनके डायलॉग्स की, तो बाकी सबकुछ एकदम पानी कम लगता है. 27 साल बाद सनी देओल अपनी ‘बॉर्डर’ का वादा पूरा करने के लिए लौट रहे हैं. बस इस बार फर्क है उनके किरदार का. पहली वाली Border में सनी पाजी ने कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल किया था. वहीं, इस बार कैरेक्टर का नाम फतेह सिंह कलेर है. इस फिल्म के लिए 50 करोड़ वसूल रहे एक्टर को 1997 वाली ‘बॉर्डर’ के लिए कितने पैसे मिले थे? हालांकि, दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर है |

साल 1997 में सनी देओल की पहली ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी. जो कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के वक्त लड़े गए लोंगेवाला वॉर पर बेस्ड थी. फिल्म में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभा रहे सनी देओल के साथ तीन और एक्टर्स थे | जिसमें- जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी शामिल हैं. हालांकि, 10 करोड़ के बजट में बनी उस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 65.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब जानिए तब सनी देओल को फिल्म के लिए कितनी फीस मिल गई थी |

पहली ‘बॉर्डर’ के लिए सनी देओल की फीस

सनी देओल की BORDER एक कल्ट क्लासिक है, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. साथ ही 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर बार-बार टीवी पर दिखाई जाती है. उस पिक्चर को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. जिसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी ने जंग लड़ी. तो वहीं, तबू, पूजा भट्ट और राखी गुलजार भी काम करती दिखाई दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस पिक्चर के लिए सनी देओल को 1.2 करोड़ रुपये फीस मिली थी. जबकि, जैकी श्रॉफ को 11 लाख रुपये दिए गए थे. यहां तक कि तबू को 20 लाख रुपये की रकम मिली थी. वहीं अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा थे, जिन्हें 1.4 मिलियन फीस मिली थी. बॉर्डर अक्षय खन्ना की दूसरी ही फिल्म थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था |
 
वहीं फिल्म का हिस्सा रहीं पूजा भट्ट को 1 लाख रुपये फीस मिली थी. जबकि, सुनील शेट्टी को 6 लाख और Puneet Issar की फीस 10 लाख रुपये थी. साथ ही सुदेश बेरी को 4 लाख, कुलभूषण खरबंदा को 6 लाख रुपये का चैक थमाया गया था. वहीं, राखी गुलजार को 70 हजार रुपये मिल गए थे. जबकि, फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. पर सनी देओल और बाकी एक्टर्स की फीस देखी जाए, तो वो ही 1997 वाली बॉर्डर के हाईएस्ट पेड एक्टर भी थे. इस बार भी वो सबसे महंगे एक्टर हैं, जिन्हें 50 करोड़ फीस मिल रही है |
 

Dhurandhar के लिए बैंकॉक में पाकिस्तान का ल्यारी, 20 दिन और 500 मजदूर लगे काम पर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ फिल्म का नाम गूंज रहा है. हर कोई फिल्म और हर किरदार की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म में पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी टाउन दिखाया गया है | फिल्म की शूटिंग किसी असली जगह पर नहीं बल्कि पूरा सेट बनाकर की गई है. बताया जा रहा है कि ज्यादातर शूटिंग बैंकॉक में की गई है. जिसमें उर्दू में लिखे साइन बोर्ड्स, पुराने जमाने की गाड़ियां और लोकल पाकिस्तान लुक बनाने में बहुत मेहनत लगी है |

‘धुरंधर‘ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जौहर ने फिल्म के बारे में कई बातें बताई हैं, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया किस तरह बैकॉक में ल्यारी जैसा दृश्य दिखाया गया |

बैंकॉक में बनाया गया था ल्यारी का सेट

‘ रिपोर्टर से बात करते हुए जौहर ने कहा, “फिल्म धुरंधर की शूटिंग के लिए 6 एकड़ जमीन पर ल्यारी का सेट तैयार करने में उन्हें 20 दिन लगे. बैंकॉक में हम भारत से बहुत ज्यादा लोगों को नहीं लेकर जा सकते थे, इसलिए वहां के आर्टिस्ट के साथ काम किया. सेट बनाने के लिए हर दिन थाईलैंड के लोगों ने दिन रात काम किया.”

धुरंधर का सेट बनाने के लिए करीब 500 लोग रोजाना काम करते थे. उन्होंने कहा, “हमारे पास 300 से 400 थाई लोग थे और कुल मिलाकर देखा जाए, तो करीब 500 लोग थे, जिन्होंने 20 दिनों तक दिन-रात इस छह एकड़ के सेट को बनाने के लिए काम किया था.” इसके अलावा कहानी को गहराई से दिखाने के लिए मुंबई में बड़ा सेट बनाया गया था |

उन्होंने बताया, “हमारे पास जितने बड़े कलाकार थे, उस हिसाब से सितारों के साथ मुंबई में फिल्म की शूटिंग करना संभव नहीं था. हमें छह एकड़ के बड़े सेट की जरूरत थी और स्टूडियो का ऑप्शन नहीं था. हमारी शूटिंग की तारीख जुलाई में थी, जिसका मतलब की मानसून के दौरान मुंबई में शूटिंग करना पॉसिबल नहीं था. हमने कई देशों में रेकी की और लास्ट में थाईलैंड को चुना गया. वो जगह एक बड़ा सेट बनाने के लिए एकदम सही थी |

धुरंधर का धमाल

धुरंधर फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स से टोटल 411.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हिंदी में 12वें दिन सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्मों में इसका नाम गिना जा रहा है. इस लिस्ट में 30 करोड़ रुपये के साथ धुरंधर अब पहले नंबर पर आ गई है. दर्शकों में धुरंधर फिल्म को लेकर बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है |