टीम इंडिया 358 बनाकर भी हारी! ये दो बड़ी गलतियाँ पड़ गईं भारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेला गया रोमांचक वनडे मैच भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा. प्रोटियाज ने इस मैच में 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा, और अगर मैच के मुख्य कारणों पर नजर डालें, तो अहम मौकों पर बड़ी चूक साफ दिखाई देती हैं जिन्होंने जीत को हाथ से निकलने दिया |

बल्लेबाजी में अंतिम 10 ओवर का धीमापन

भारतीय बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत तो जबरदस्त की, लेकिन अंतिम 10 ओवर (41-50) में रन गति पर ब्रेक लग गया. जब टीम को तेज रनों की जरूरत थी, तब बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सके. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडिल ओवरों में जो लय हासिल की थी, उसे अंतिम ओवरों तक जारी नहीं रखा जा सका. अगर इन ओवरों में 25-30 ज्यादा रन बन जाते, तो मैच का परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था |

खराब फील्डिंग और ओवर-थ्रो

क्रिकेट में कहा जाता है कि कैच पकड़ो और मैच जीतो, लेकिन इस मैच में भारत की फ़ील्डिंग उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. कुछ आसान कैच टपकाए गए, जिससे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को जीवनदान मिले. फील्डरों की गलतियों के कारण कुछ मौकों पर ओवर-थ्रो हुए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को एक्स्ट्रा रन मिले. इस तरह के छोटे-छोटे पल मैच में बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं |
 
एडेन मार्कराम का कैच छूटना

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट एडेन मार्कराम का कैच छूटना था. जब मार्कराम महज 53 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका एक आसान कैच टपका दिया गया. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए मार्कराम ने न सिर्फ अपनी पारी को आगे बढ़ाया, बल्कि साउथ अफ्रीकी पारी को मजबूती दी और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए. उन्होंने 110 रन की पारी खेली और रनचेज में एक छोर संभाल कर टारगेट के पास पहुंचा दिया |

बड़ी साजिश का खुलासा…नूंह का वकील पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, 45 लाख रुपये हवाला से भेजे; गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हरियाणा के नूंह जिले से एक बड़े आतंकी फंडिंग मामले का खुलासा हुआ है। यहां के एक वकील, रिजवान, को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और 45 लाख रुपये से अधिक की राशि हवाला के ज़रिए आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जांच अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

जांच के अनुसार, रिजवान ने पिछले तीन महीनों में पांच बार पंजाब का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध धन को विभिन्न आतंकी समूहों तक पहुंचाना था। उसके तार पंजाब के पठानकोट सहित कई शहरों में फैले हवाला ऑपरेटरों से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जिसमें थोड़े समय में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया, जिसका एक बड़ा हिस्सा राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए था।

नूंह पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं। पहले रिजवान के सहयोगी मुशर्रफ को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद, एसआईटी ने जालंधर से अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जिस पर रिजवान को हवाला के ज़रिए पैसा भेजने और लेनदेन में मदद करने का आरोप है। अजय की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, अमृतसर से संदीप सिंह, अमनदीप और जसकरण नाम के तीन और लोगों को पकड़ा गया। इन सभी को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच टीम रिजवान के बैंक खाते की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है। पंजाब नेशनल बैंक, ताऊरू के मैनेजर ने पुष्टि की है कि रिजवान का खाता उनके पास है, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देशानुसार कोई भी विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

पूछताछ के दौरान, रिजवान ने खुलासा किया कि वह अपने सहकर्मी मुशर्रफ को भी अपनी पंजाब यात्राओं पर साथ ले जाता था, हालांकि मुशर्रफ को यात्रा के असली मकसद की जानकारी नहीं थी। यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, और विस्तृत जांच जारी है, जिसमें बैंक विवरण, लेनदेन और संदिग्धों की गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इसी साल मई में, तौहरू के कंगरका गांव के मोहम्मद तरीफ को पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने और दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने, राजका गांव के अरमान को भी जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

 

 

सोनिया गांधी लड़ेंगी पंचायत चुनाव

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। केरल के मुन्नार का पंचायत चुनाव चर्चा में है। इसकी वजह है कि यहां के नल्लत्थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी हैं। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। 34 साल की सोनिया गांधी मुन्नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का उम्मीदवार बनाया है। केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज में है। इसके लिए वोटिंग 9 और 11 दिसंबर को होगी। नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Previous articleरुपया कमजोर पर इकोनॉमी मजबूत! भारत को मिलेंगे ये तीन अहम फायदे
Next articleमोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल बोट क्लब पर शिकारा नावों का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया
News Desk

 मप्र समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों के एयरपोर्ट में बुधवार को उड़ानें प्रभावित रहीं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। कहीं पर तकनीकी समस्या को वजह बताया गया तो किसी एयरपोर्ट पर क्रू की कमी की बात सामने आई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस में दिक्कत आई जिसके बाद उसे मैन्युअल कर दिया गया। सबसे ज्यादा असर इंडिगो की फ्लाइट पर पड़ा। देशभर में इसकी 70 उड़ानें कैंसिल की गईं। जिसमें से 11 मध्यप्रदेश की थीं। वहीं हैदराबाद में 13, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं।
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। इससे एयरपोर्ट पर आईटी सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकार दिया। कंपनी ने कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं आई। माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज सिस्टम एयरपोर्ट और इन फ्लाइट सर्विसेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Previous articleइंदौर एयरपोर्ट पर असर: इंडिगो की 16 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
Next articleप्रोड्यूसर M. सरवनन का 86 साल की उम्र में निधन, रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म के थे निर्माता
News Desk

प्रोड्यूसर M. सरवनन का 86 साल की उम्र में निधन, रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म के थे निर्माता

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. फिल्म प्रोड्यूसर और एवीएम स्टूडियोज के मालिक एम सरवनन का निधन हो गया है. उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने चेन्नई में गुरुवार के दिन अंतिम सांस ली. उनके पिता ए वी मइयप्पन ने साल 1945 में ए वी एम स्टूडियोज की स्थापना की थी और अपने समय के जाने-माने प्रोड्यूसर थे. वहीं एम सरवनन की बात करें तो उन्होंने भी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया जिसमें रजनीकांत की फिल्म शिवाजी द बॉस का नाम भी शामिल है |

एम सरवनन लंबे वक्त से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और जीवन से जंग हार गए. प्रोड्यूसर की फैमिली ने इस बात की अनाउंसमेंट कर ली है. एम सरवनन का एवीएम स्टूडियो सिनेमा के इतिहास का भारत का सबसे पुराना रनिंग स्टूडियो है. अब प्रोड्यूसर के निधन के बाद इस स्टूडियो में भी सूनापन छा गया है |

किन फिल्मों का किया प्रोडक्शन?

प्रोड्यूसर एम सरवनन ने अपने करियर के दौरान समसरम अधु मिनसरम, मिनसरा कनवु, वेट्टईकरन, आयन और नानुम ओरु पेन जैसी फिल्मों का निर्माण किया. उनके काम ने साउथ सिनेमा को ग्रो होने में मदद की और उनके व्यक्तित्व ने कई लोगों को इंस्पायर किया. लेकिन साल 2007 में आई उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस ना सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है बल्कि ये रजनीकांत के करियर की भी एक बड़ी फिल्म रही है |

शिवाजी द बॉस फिल्म ने कितने कमाए थे?

शिवाजी द बॉस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 18 साल पहले आई थी. साल 2007 में आई इस फिल्म का निर्माण एम सरवनन ने एम एस गुहान के साथ मिलकर किया था. जबकी फिल्म के निर्देशन एस शंकर थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपए के बीच का था और फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपए की रही थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसे टीवी पर भी बहुत पसंद किया गया था. शिवाजी द बॉस में रजनीकांत के अपोजिट श्रिया सरन नजर आई थीं |

Previous article मप्र समेत 5 राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
Next articleटी-शर्ट में कैमरा और छुपे हुए ईयरपीस से कपल ने कैसीनो को लगा दिया 7 करोड़ का चूना
News Desk

‘भाजपा से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं’, SIR के विरोध में आयोजित एक रैली में बोलीं सीएम ममता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में आयोजित एंटी-एसआईआर रैली में कहा कि हमें भाजपा से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल और भारत के लोग अपनी परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं और किसी पार्टी से सीखने की जरूरत नहीं है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण को लागू करने के पीछे हैं।

सीएम बनर्जी ने रैली में कहा कि यह कदम राजनीतिक रूप से प्रेरित है और मतदाताओं को अस्थिर करने के लिए उठाया गया। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह किसी भी कीमत पर बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

सीएम ममता ने आगे भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लागू करके पार्टी ने अपनी ही राजनीतिक समस्या बढ़ा ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी टीएमसी इस प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन इसे जल्दबाजी में कर राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि 12 दिसंबर से ‘मे आई हेल्प यू’ कैंप पूरे राज्य में शुरू होंगे, ताकि लोगों को एसआईआर सुनवाई में मदद मिल सके।

Previous articleलखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार, अब आईआईएम चौराहे तक बनेगा स्मूथ रूट
Next articleधोखाधड़ी केस में पूर्व विधायक शोभरानी बरी, हाईकोर्ट से मिली राहत
News Desk

वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर होंगे आमने-सामने

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले 4 दिसंबर को भी जारी रहेंगे. और, उसमें एक मुकाबला बिहार और गोवा के बीच भी खेला जाएगा. इस मुकाबले की बड़ी बात ये है कि उसके जरिए क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर के बीच की टक्कर देखने को मिलेगी. क्रिकेट के मैदान पर वैभव और अर्जुन का मुकाबला दिलचस्प इसलिए हो जाता है क्योंकि दोनों में एक सिर्फ 14 साल का बल्लेबाज है तो दूसरा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा. अब ऐसे में जब ये एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे तो इनका खेल देखना तो दिलचस्प रहेगा ही | 

वैभव और अर्जुन में 2 बातें हैं कॉमन

वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर का मुकाबला देखने से पहले ये भी जान लेना जरूरी है कि दोनों में दो बातें कॉमन है. पहली, दोनों ही बल्ले के साथ अपनी-अपनी टीमों के लिए ओपन करते हैं. वैभव सूर्यवंशी तो ओपनिंग करते आ ही रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने भी हाल के मैचों में गोवा के लिए ओपनिंग करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा उनमें दूसरी कॉमन बात है उन दोनों का बाएं हाथ का खिलाड़ी होना | 

वैभव का अर्जुन की गेंदों को खेलना तय

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बिहार और गोवा अपना-अपना 5वां मुकाबला खेलने उतरेंगे. इस मुकाबले के जरिए पहली बार वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगे. अच्छी बात ये है कि अर्जुन, गोवा के स्ट्राइक गेंदबाज हैं. ऐसे में बिहार के लिए ओपन करने उतरने वाले वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उनकी गेंदबाजी के दिखने के पूरे आसार हैं | 

टक्कर से पहले रंग में दोनों खिलाड़ी

बड़ी बात ये है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे से भिड़ने से पहले वैभव और अर्जुन अपने पूरे रंग और फॉर्म में हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले ही मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा था. उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर 7 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 108 रन जड़े थे और टूर्नामेंट के सबसे युवा सेंचुरियन बने थे | 

वहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी SMAT 2025 के एक मैच में 3 विकेट लेने का कारनामा दूसरी बार कर चुके हैं. उन्होंने पहले चंडीगढ़ के खिलाफ 3 विकेट लेकर टीम की जीत में भूमिका निभाई. फिर पिछले मैच में मध्यप्रदेश के खिलाफ भी गोवा की जीत में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए | 

SMAT 2025 में अब तक का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अब तक खेले 4 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने चौके से ज्यादा छक्के उड़ाते हुए 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 140 रन ठोके हैं. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के मारे. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने भी अब तक खेले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाने के अलावा बल्ले के साथ 65 रन भी बनाए हैं | 

आज भारत आएंगे पुतिन, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत आने वाले हैं। वहीं, 5 दिसंबर को पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पुतिन का यह दौरा लगातार सूर्खियों में है। पुतिन के आने से पहले भारत और रूस के बीच कई डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जिनमें रक्षा समझौता भी शामिल है।
पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यही वजह है कि रूस शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर देगा। नई दिल्ली और मॉस्को के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को भी रूसी संसद ने मंजूरी दे दी है।

Previous articleभोपाल में आज सीएम मोहन यादव करेंगे 20 शिकारा नावों का शुभारंभ,चीता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next articleफैंस के लिए बड़ा मुकाबला: वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर होंगे आमने-सामने
News Desk

निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए – सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (MP Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मामले में (In case of low quality Medicines and contaminated Cough Syrups) सख्त कार्रवाई की जाए (Strict Action should be Taken) ।

राज्यसभा में यह विषय शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में खाद्य-मिलावट, निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों तथा दूषित कफ-सिरप के मुद्दे को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने सरकार से इस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने की मांग की । शून्यकाल में विशेष उल्लेख करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश के बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों और घटिया दवाइयों की उपलब्धता एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखे जा रहे कई कफ-सिरप दूषित पाए गए हैं, जिनके सेवन से शिशुओं की मौत तक हुई है। सांसद ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिखा है। दूषित कफ-सिरप से लेकर बाजार में खुलेआम बिक रही कम गुणवत्ता वाली दवाइयां और मिलावटी खाद्य पदार्थ, इन सभी पर तुरंत नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य भी बेहद खतरनाक व हानिकारक है और यह कैंसर जैसे गंभीर रोग का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि मिलावट का यह कारोबार बेहद खतरनाक है और यह हर परिवार के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुका है। उन्होंने एफएसएसएआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रैंडम एफएसएसएआई रेड तो सुर्खियों में आ जाती हैं, लेकिन जमीन पर उसके परिणाम दिखाई नहीं देते। राज्यसभा सांसद ने नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंड और सख्त प्रवर्तन की जरूरत की बात कही। प्रियंका चतुर्वेदी ने सदन से आग्रह किया कि सरकार ऐसी मिलावट और घटिया दवाइयों पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान, सख्त दंडात्मक कार्रवाई, और नियमित बाजार-निगरानी लागू करे, ताकि नागरिकों की सेहत सुरक्षित रह सके।

शून्य काल के दौरान ही कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने बैंकों का मुद्दा सदन के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि किसी बैंक के डूब जाने पर खाताधारक को अधिकतम 5 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। उन्होंने इसे अपर्याप्त बताया। डांगी ने सदन में कहा कि बैंकों में जिन लोगों के पांच लाख रुपए से अधिक जमा है उनमें अधिकांश बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कई बुजुर्गों के 5 लाख से अधिक रुपए बैंकों में जमा होते हैं जिनके माध्यम से वे अपनी गुजर बसर करते हैं, ऐसे में यदि कोई बैंक डूब जाता है तो केवल 5, लाख रुपये तक लौटाने की व्यवस्था है। उन्होंने बैंक की इस इंश्योरेंस गारंटी को 25 लाख रुपए तक किए जाने के बात सदन के समक्ष रखी। डांगी ने कहा कि पांच लाख रुपए का इंश्योरेंस बढ़ाकर कम से कम 25 लाख रुपए किया जाना चाहिए। इसका सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग व्यक्तियों को मिल सकेगा।

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चंडीगढ़। पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सर्दी की चपेट में आए अन्य स्थानों में हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात में सर्दी रही और तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में पांच डिग्री जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।