क्रिकेट मैच रद्द होने पर टिकट का पैसा वापस मिलता है या नहीं? जानें नियम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I धुंध के चलते रद्द हो गया. धुंध ऐसी छाई कि लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर चौथे T20I मुकाबले में एक गेंद का खेल तो दूर, टॉस तक नहीं हुआ. अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि दर्शकों के पैसे का क्या हुआ? क्या वो उन्हें मिलेगा या फिर पैसा बर्बाद हो जाएगा? इसे लेकर BCCI के क्या नियम है? लखनऊ में 3 घंटे तक इंतजार चला. इस कोशिश में की किसी तरह धुंध छट जाए और मैच शुरू हो सके. मगर जब कोई हल नहीं निकला तो आखिरकार उसे रद्द किया गया, जिसके बाद फैंस निराश होकर घर लौट गए |

मैच रद्द होने पर टिकट के पैसे वापस होने के क्या हैं नियम?

अब सवाल है कि टिकट के पैसों की वापसी का क्या? क्या फैंस को पैसे मिलेंगे? इसे लेकर BCCI के 2 नियम है. पहला नियम कहता है कि अगर कोई मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो जाता है तो उस स्थिति में टिकट बुकिंग फीस के पैसे काटकर बाकी सारा पैसा क्रिकेट फैंस को लौटा दिया जाएगा. वहीं दूसरा नियम कहता है कि अगर मैच शुरू हो जाता है और बाद में मौसम के चलते बाद में रद्द होता है तो उस स्थिति में टिकट का कोई पैसा वापस नहीं किया जाएगा |

लखनऊ T20 रद्द, क्या बर्बाद हो गया लोगों का पैसा?

टिकट के पैसों से जुड़ी वापसी को लेकर BCCI के नियमों को जानने के बाद लखनऊ के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं लगती. भले ही उन्हें मैच ना देख पाने की निराशा हो मगर उनके पैसे सुरक्षित हैं. वो बर्बाद नहीं हुए क्योंकि लखनऊ में T20I मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हुआ है |

क्रिकेट फैंस को उनके टिकट के पैसे कब तक वापस होंगे, इसे लेकर स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर की तरफ से जल्दी ही डिटेल शेयर की जाएगी |

IND vs SA T20 सीरीज का क्या है हाल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 T20 की सीरीज पहले 4 मैचों के बाद 2-1 से आगे हैं. कटक में खेला पहला T20 भारत ने जीता था. जबकि मुल्लांपुर में खेला दूसरा T20 साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था | वहीं धर्मशाला में तीसरे T20 में भारत ने फिर से फतेह हासिल की थी. चौथा T20I रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का 5वां और आखिरी T20I अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 19 दिसंबर को खेला जाएगा |

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए खुले दरवाजे, संसद में पेश हुआ SHANTI बिल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । सरकार (Government) ने परमाणु ऊर्जा (Nuclear energy) के क्षेत्र में निजी भागीदारी को अनुमति देने वाले नाभिकीय ऊर्जा का सतत दोहन तथा उन्नयन विधेयक, 2025 (शांति विधेयक, 2025) को सोमवार को लोकसभा (Lok Sabha) में पेश कर दिया है। सरकार ने कहा है कि यह विधेयक देश के नाभिकीय ऊर्जा क्षेत्र में 1962 के बाद सबसे बड़ा सुधार लाने वाला है। सोमवार को परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे लोकसभा की पूरक कार्यसूची में शामिल कर सदन के पटल पर पेश किया।

सरकार के मुताबिक विधेयक का मुख्य उद्देश्य नाभिकीय ऊर्जा के सुरक्षित और सतत उपयोग को बढ़ाना है, ताकि विद्युत उत्पादन के अलावा स्वास्थ्य (कैंसर उपचार), कृषि (फसल संरक्षण एवं विकिरण), जल शुद्धिकरण, उद्योग, पर्यावरण संरक्षण तथा वैज्ञानिक नवाचार जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक लाभ मिल सके। सरकार ने यह भी कहा है कि विधेयक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह निजी क्षेत्र (घरेलू और विदेशी कंपनियों) को नाभिकीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश की अनुमति देता है। बिल में किए जा रहे प्रावधानों से 2047 तक भारत में 100 गीगावाट परमाणु क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त करने की भी उम्मीद जताई जा रही है, विशेष रूप से छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) के माध्यम से।

बिल में क्या-क्या?
यह बिल परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1962 और नागरिक नाभिकीय क्षति दायित्व अधिनियम 2010 को निरस्त कर एक नया, एकीकृत कानून बनाने जा रहा है। बिल में स्वतंत्र परमाणु सुरक्षा नियामक की स्थापना, दायित्व के नियमों में संशोधन, विवाद निपटारे के लिए विशेष ट्रिब्यूनल और किसी भी तरह की क्षति पर दावे पेश करने का प्रावधान भी किया गया है।

पर्यावरण अनुकूल
सरकार ने कहा है कि यह विधेयक ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का हिस्सा है और यह परमाणु प्रौद्योगिकी को स्वच्छ, स्थिर और आधारभूत ऊर्जा स्रोत के रूप में स्थापित कर जलवायु-अनुकूल विकास को बढ़ावा देने वाला है। विधेयक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करता है और सरकार ने इसे नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्य (2070) में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

हीरो से बदला लेने उतरे Border के दो फौजी, अब बने खतरनाक विलेन

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बस जैसे ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आया, तो बहुत कुछ महसूस हुआ और कुछ नहीं भी हुआ. क्योंकि इस बार सनी पाजी के अलावा वो पुरानी टीम नहीं होगी, जो फिल्म की असली यूएसपी थी | बदलती कहानी और किरदारों के बीच मानों दिल भी वहीं अटक गया. खैर, जिंदगी का नाम ही चलते रहना है. सनी देओल की Border 2 अगले साल 23 जनवरी को आ रही है | जिससे पहले 2 मिनट के टीजर में सारे फौजी मैदान में दिखे. पर आज हम बात करेंगे 1997 BORDER के उन दो फौजी की, जो अब खूंखार विलेन बन चुके हैं. साल 2024-2025 में इन दोनों ने हीरो की नाक में दम किया है |

साल 1997, जब फिल्म ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई . 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 66.70 करोड़ का कारोबार किया था. इस सीक्वल से उम्मीद काफी ज्यादा है, क्या सनी पाजी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएंगे? हर किसी का यही सवाल है. हालांकि, पहली ‘बॉर्डर’ में सनी देओल की टीम में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बैरी और पुनीत इस्सर शामिल थे. जिन्होंने ‘जंग के मैदान’ में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जीती और लोगों का दिल भी जीत लिया. पर फौजी बनने से ज्यादा भौकाल विलेन बनकर काट रहे हैं. जानिए कौन हैं?

‘बॉर्डर’ के फौजी विलेन बनकर मचा रहे धूम

इस वक्त जिस विलेन की हर कोई बात कर रहा है, वो हैं- Akshaye Khanna. जो साल 2025 की शुरुआत से ही छाए हुए हैं. दरअसल अक्षय खन्ना ने भी सनी देओल की ‘बॉर्डर’ में काम किया था. सनी पाजी की फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान का किरदार निभाया था, जिसके लिए काफी तारीफ भी मिली थी. वहीं दूसरी ओर थे- विंग कमांडर एंडी बाजवा, जो रोल जैकी श्रॉफ ने किया था. अब अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ विलेन बनकर भौकाल काट रहे हैं. साल 2024 ही नहीं, 2025 में भी सबको अपनी परफॉर्मेंस से इम्प्रेस कर दिया है |

जैकी श्रॉफ

1. सिंघम अगेन: साल 2024 दिवाली पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई थी. जिसका कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश हुआ था. इस पिक्चर में जैकी श्रॉफ ने उमर हाफिज का किरदार निभाया था. जो कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. पर जब अजय देवगन और जैकी श्रॉफ की टक्कर हुई, तो वो सीन सबसे भौकाली थी. 68 साल की उम्र में भी जैकी श्रॉफ एकदम गदर मचाए हुए हैं |

2. बेबी जॉन: यह वरुण धवन की फिल्म थी, जो साल 2024 दिसंबर में ही आई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. लेकिन बब्बर शेर (नानाजी) के किरदार में जैकी श्रॉफ ने सबको हैरान कर दिया. वो अपने बेटे को बचाने के लिए वरुण धवन से भिड़ते हैं और खूब खून खराबा भी करते हैं. लेकिन उनकी दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन इम्प्रेस नहीं कर पाया था |

अक्षय खन्ना

1. छावा: इस साल की शुरुआत में विकी कौशल की ‘छावा’ रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. वहीं फिल्म में औरंगजेब बनकर अक्षय खन्ना ने एंट्री ली थी, जिन्हें पहचानना ही मुश्किल हो रहा था | पर खास बात यह है कि उनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया. एक्टर ने छत्रपति संभाजी महाराज बने विकी कौशल को कांटे की टक्कर दी. यह कैमियो सबसे बेहतरीन था, जिसकी हर कोई बात कर रहा था |

2. धुरंधर: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ लगातार कमाई कर रही है. 13 दिनों बाद भारत से फिल्म ने 400 करोड़ का कारोबार कर लिया है. लेकिन धुरंधर में रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने जो गर्दा उड़ाया है, हर तरफ सिर्फ वो ही छाए हुए हैं. न सिर्फ उनकी एक्टिंग, बल्कि स्टाइल और डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है. रणवीर सिंह फिल्म में बतौर लीड काम कर रहे हैं. लेकिन संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का खूंखार अंदाज भी अक्षय खन्ना के आगे फेल हो गया |

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री का दावा…………राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच झगड़ा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच विवाद को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष परिवार से झगड़ा कर विदेश चले गए हैं। फिलहाल, बीजेपी नेता के इन दावों पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से निकाले गए नेता मोहम्मद मुकीम के पत्र के हवाले से इसतरह का दावा किया था।
केंद्रीय मंत्री बिट्टू से कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी पर सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, उनके पास लोग हैं प्रदर्शन करने के लिए? उन्हें महात्मा गांधी से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जो उनका गांधी है, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, उन्हें उस गांधी से दिक्कत है कि वहां कहां जा रहा है।
उन्होंने कहा, लोग उस गांधी को भूल चुके हैं, जो उनके नाम से जुड़ा हुआ है। उस गांधी को नकार चुके हैं। और बापू गांधी थे हैं और हमेशा रहने वाले है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हैं कहां? अभी मैं उनकी तस्वीरें जर्मनी में देख रहा था। 
उन्होंने कहा, दोनों गांधी में लड़ाई चल रही है, बड़ी भारी लड़ाई चल रही है। जो मुझे पता लगा है… सदन में जो दो तीन बार जो भाषण हुआ है, उस भी लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा का जो भाषण है, उसकी तुलना की है। और राहुल गांधी इस चीज से नाराज होकर परिवार और पार्टी से लड़कर यहां से चले गए हैं। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी और फैमिली में जो प्रॉब्लम है। इसलिए राहुल गांधी छोड़कर चले गए हैं।
बात दें कि इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा था, टीम प्रियंका बनाम टीम राहुल खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस की आंतरिक कलह अब बाहर आ गई है। उन्होंने लिखा, ओडिशा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा कि खरगे हटाओ, प्रियंका लाओ। साथ ही प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

Previous articleगिरिराज ने नीतीश के बयान का बचाव किया, हिजाब विवाद पर दी सफाई
Next articleरायपुर में FDA की छापेमारी, नकली दवाइयों की 3 मिली अमानक कर दी गई जब्त
News Desk

फ्लाइट में महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, केस दर्ज

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

indigo flightहैदराबाद । सऊदी अरब (Saudi Arabia) के दम्माम से आ रही फ्लाइट में चालक दल की महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला को गलत तरीके से छूने को लेकर बुजुर्ग यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। विमान के हैदराबाद उतरने के बाद, चालक दल ने 13 दिसंबर को आरजीआई हवाई अड्डा थाने में लगभग 60 वर्षीय यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने जानबूझकर दुर्व्यवहार करने से इनकार किया और दावा किया कि संपर्क आकस्मिक था।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और यात्री को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन आज फिर बाधित हुआ। इसके चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के अधिकारी ने यह जानकारी दी। खराब दृश्यता के कारण अब तक 49 प्रस्थान और 77 आगमन उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

 

उत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा

 

इसी बीच, संकटग्रस्त इंडिगो ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने अपने नेटवर्क की 110 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, उत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है, जिससे कभी-कभी उड़ानों की आवाजाही धीमी हो सकती है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने मंगलवार को 110 उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो ने कहा, ‘हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हम असुविधा को कम करने और प्रतीक्षा समय को आरामदायक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’

Previous articleअनुपूरक बजट पेश, विजन-2047 पर बहस; शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने मचाया हंगामा
Next articleगिरिराज ने नीतीश के बयान का बचाव किया, हिजाब विवाद पर दी सफाई
News Desk

भाजपा सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवक के रुप में काम कर रही : सीएम शर्मा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवक के रूप में काम कर रही है। सीएम शर्मा बीकानेर के लूणकरणसर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा नैतिक दायित्व है कि हम सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ के माध्यम से विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचा रही है।”
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने दो साल में राज्य में सुशासन, जनकल्याण और चहुंमुखी विकास के लिए इ इसतरह के अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जो ऐतिहासिक होने के साथ ही समृद्ध एवं विकसित राजस्थान की एक सशक्त बुनियाद भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसान, युवा, महिला और गरीब के उत्थान के लिए कईकदम उठाए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शर्मा ने 612 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 107 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बीकानेर की जिला विकास पुस्तिका, ग्रामीण सेवा शिविर की सफलता की कहानी तथा ‘शहरी सेवा शिविर-2025 पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Previous articleएशिया कप U19: भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, जानें समीकरण
Next articleभोपाल मेट्रो का इंतजार खत्म, सुभाष नगर से एम्स तक जॉय राइड के लिए रहें तैयार
News Desk

भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, जानें समीकरण

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया ने UAE में पाकिस्तान को हराकर एक एशिया कप ट्रॉफी 28 सितंबर 2025 को जीती थी. अब उसी जमीन पर 81 दिन बाद उसके सामने एक और एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका अंडर 19 क्रिकेट में बन रहा है | आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकता है, वो भी पाकिस्तान को ही हराकर. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंडर 19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में टकराव के आसार बन रहे हैं |

U19 Asia Cup के सेमीफाइनल की लाइन-अप कैसी है?

अंडर 19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा | वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. ये दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे |

कैसे फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान?

अब अगर अपने ग्रुप में टॉप पर रहा भारत, श्रीलंका को हरा देता है और उधर दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से जीत जाती है तो फिर आने वाला संडे रोमांचक होगा, उसकी फुल गारंटी रहेगी | ऐसा इसलिए क्योंकि अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला संडे यानी 21 दिसंबर को ही खेला जाना है. और, अगर भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीतते हैं तो फिर वो फाइनल में टकराते दिखेंगे |

U19 Asia Cup 2025 में कितनी बार भिड़े भारत-पाक?

अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़े तो टूर्नामेंट में एक हफ्ते में ये उनकी दूसरी भिड़ंत होगी | इससे पहले 14 दिसंबर को दोनों टीमें ग्रुप स्टेज पर आमने सामने हुई थी. उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया था |

भारतीय टीम ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 46.1 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. भारत की तरफ से उस मैच में एरन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए थे. वहीं कनिष्क चौहान ने 46 रन की शानदार पारी खेली थी |

जवाब में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 150 रन पर सिमटकर मुकाबला हार गई. भारत की तरफ से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट लिए थे. वहीं किशन सिंह को 2 विकेट, जबकि 1 विकेट वैभव सूर्यवंशी को भी मिला था |

एनकाउंटर में हैंडलर ढेर, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…कबड्डी प्लेयर के हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली (Mohali, Punjab) के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट (Kabaddi tournament) के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हैंडलर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय उर्फ राणा बलाचौरिया (Rana Balachauria) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस हत्याकांड के बाद मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी. इसी दौरान लालडू हाईवे के पास बने खंडहर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस टीम ने तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं निवासी हरजिंदर उर्फ मिड्डू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए.

एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने इस ऑपरेशन के बारे में बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर जिगाना पिस्टल से फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें वो घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, हरजिंदर इस हत्याकांड का ग्राउंड लेवल पर मुख्य प्लानर और हैंडलर था. वो वारदात के समय मौके पर मौजूद था. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे. कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर वे कार में सवार होकर भाग निकले. पुलिस जांच के दौरान इस केस के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

इसके साथ ही पुलिस ने इस केस में आरोपी ऐशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ऐशदीप मॉस्को से इस हत्याकांड की साजिश कर भारत आया था और गिरफ्तारी के वक्त मस्कट लौटने की फिराक में था. ऐशदीप के खुलासों के आधार पर ही पुलिस हरजिंदर तक पहुंची. ऐशदीप विदेश में गैंगस्टर डोनी बाल के संपर्क में था.

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे डोनी बाल और लकी पटियाल गैंग का हाथ है. पुलिस के मुताबिक यह गैंग कबड्डी टूर्नामेंटों पर अपना दबदबा कायम करना चाहता था. गैंग को शक था कि राणा बलाचौरिया, जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है और इसी शक के आधार पर उसे निशाना बनाया गया.

पुलिस ने शूटर्स की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक उर्फ डिफॉल्टर करण के तौर पर की है. दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और इनका कनेक्शन डोनी बाल गैंग से जोड़ा जा रहा है. आदित्य कपूर के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि करण पाठक पर दो केस दर्ज बताए जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि यह हमला पूरी तरह टारगेटेड था. इसका मकसद सिर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या करना था. जांच एजेंसियों ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से इस मामले के किसी भी तरह के कनेक्शन से साफ इनकार किया है. पुलिस के अनुसार राणा बलाचौरिया का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. मूसेवाला हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं थी.

राणा बलाचौरिया हत्याकांड ने पंजाब में कबड्डी खिलाड़ियों पर हुए हमलों की यादें ताजा कर दी हैं. इससे पहले जालंधर के मल्लियां कलां गांव में एक टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की हत्या कर दी गई थी. इसी साल अक्टूबर में जगराओं में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजा सिंह की भी हत्या हुई थी. मोहाली की घटना को लेकर सियासी हलकों में भी हलचल तेज है.

एक्शन से भरपूर होगी ‘डेविड रेड्डी’, पहली झलक में मनोज मांचू का खतरनाक अंदाज

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज मांचू अब नई एक्शन पैक्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘डेविड रेड्डी’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अब फिल्म की हिंदी झलक भी सामने आई है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी |

1897 से 1922 के समय की दिखेगी कहानी

2 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में जमकर एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी 1897 से 1922 के समय पर आधारित है। इसलिए इसकी पहली झलक में भी सुभाष चंद्र बोस और ब्रिटिश साम्राज्य के बारे में सुनने को मिलता है। फर्स्ट ग्लिप्स में दिखाया गया है कि कैसे अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए एक फैक्ट्री में हथियार बनाए जा रहे हैं। इस अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया है कि जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के बाद अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों में गुस्सा था। इन्हीं से मुकाबला करने के लिए डेविड रेड्डी नाम के एक व्यक्ति ने खुद हथियार बनाने की ठानी। फिल्म में मनोज मांचू को फुल एक्शन हीरो के अवतार में दिखाया गया है। फिलहाल अभी सिर्फ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी फिल्म

हनुमा रेड्डी यक्कंती द्वारा निर्देशित यह एक्शन पैक्ड फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस अब मनोज मांचू को इस अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

मिराय’ में नजर आए थे मनोज मांचू

मनोज मांचू इससे पहले तेजा सज्जा की मायथोलॉजिकल-सुपरनेचुरल फिल्म ‘मिराय’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। अब मनोज मांचू अपनी मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन फिल्म को लेकर तैयार हैं।

Previous articleराजस्थान सरकार के 2 साल: आहोर की रैली में सीएम ने खोला विकास का पिटारा
News Desk

जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BJP कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों पर चली वॉटर कैनन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान न लेने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति (Madhya Pradesh politics) गरमा गई। फैसले के तुरंत बाद राजधानी भोपाल (Bhopal) में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने हालात काबू में रखने के लिए वॉटर कैनन का सहारा लिया। तेज पानी की बौछारों से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े और कुछ को चोटें भी आईं। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बसों में बैठाकर थाने ले जाया गया। इसी दौरान पटवारी के संकेत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बसों को घेर लिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, भाजपा झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और ED का असली चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। शहादत भी दी है और संपत्ति भी। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है। हम जनजागरण करेंगे और भाजपा की सच्चाई को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगे कहामुख्यमंत्री मोहन यादव जी, हम राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं, आपकी लाठी और पानी की बौछार से डरने वाले नहीं।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि ED द्वारा दायर चार्जशीट किसी वैध एफआईआर पर आधारित नहीं थी, इसलिए धनशोधन कानून के तहत उस पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना मुकदमा आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। यह मामला वर्ष 2012 से सुर्खियों में है, जब एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडियन से जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर आरोप लगाए गए थे। बाद में ईडी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाते हुए जांच शुरू की थी, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के नाम सामने आए थे।