साध्वी निरंजन ज्योति बनीं सबसे मजबूत दावेदार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UP BJP President Election को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज में पार्टी लगातार बैठकों और मंथन में जुटी है। कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम है—पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं कि बीजेपी इस बार महिला अध्यक्ष बनाकर बड़ा संदेश दे सकती है।

निरंजन ज्योति ओबीसी वर्ग और निषाद समुदाय से आती हैं, जहां उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वह हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं और विहिप व राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रही हैं। अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो यह पहली बार होगा जब प्रदेश बीजेपी की कमान किसी महिला को मिलेगी। पार्टी इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिला + OBC कार्ड के रूप में देख सकती है।

हालांकि रेस में सिर्फ निरंजन ज्योति ही नहीं हैं। ब्राह्मण, ओबीसी और दलित समुदाय के कई अनुभवशील चेहरे भी मैदान में हैं। ब्राह्मण नेताओं में दिनेश शर्मा और हरीश द्विवेदी, ओबीसी वर्ग से धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा, जबकि दलित नेताओं में रामशंकर कठेरिया और विद्यासागर सोनकर प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। बीजेपी जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है।

लखनऊ और दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों से साफ है कि पार्टी 2027 चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। UP BJP President Election में साध्वी निरंजन ज्योति का तेजी से उभरना दिखाता है कि इस बार पार्टी साहसिक और रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी में है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म में प्रभास ने ली भारी फीस, तृप्ति डिमरी को मिली मामूली रकम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 प्रभास की अगली फिल्म साल 2026 की शुरुआत में रिलीज की जाएगी. यूं तो इस साल उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है, पर शुरुआत ‘द राजा साब’ से करने वाले हैं. जब उनकी थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म से टक्कर होगी. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि प्रभास की दो फिल्में कंफर्म अगले साल आ रही है |जबकि, एक पिक्चर का उन्होंने कुछ वक्त पहले ही काम शुरू कर दिया है. संदीप रेड्डी वांगा की SPIRIT के लिए माहौल भी तगड़ा बना हुआ है. फिल्म में कई बॉलीवुड एक्टर्स की एंट्री की खबरें भी हैं. इसी बीच जानिए फीस के मामले में प्रभास ने कैसे सबको पीछे छोड़ दिया है?

प्रभास साउथ के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का सक्सेस रेट जबरदस्त रहा है. बाहुबली के बाद से ही उन्हें लगातार कई बड़ी फिल्में मिल रही हैं. साथ ही वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहते हुए तगड़ी फीस भी वसूल चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर इस वक्त 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के लिए जितना पैसा ले रहे हैं, प्रभास ने 300 करोड़ी SPIRIT से उससे कई ज्यादा फीस ले ली है. जिसके चलते वो चर्चा का विषय बने हुए हैं. पर बड़ा सवाल यह है कि क्या आदिपुरुष के बाद से एक्टर ने बस इतनी फीस बढ़ाई?

प्रभास ने स्पिरिट के लिए कितनी फीस ली है?

संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी. जिन्हें दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद साइन किया गया था. प्रभास की न सिर्फ फैन फॉलोइंग में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, बल्कि वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा भी हैं. जिसमें- ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘सलार 2’, ‘कल्कि 2898एडी 2’ और ‘द राजा साब’ भी शामिल है. इसी बीच स्पिरिट के लिए वसूल रहे उनकी फीस चर्चा में बनी है. हाल ही में एक  रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि इस पिक्चर के लिए वो 160 करोड़ फीस वसूल रहे हैं, जो उन्हें टॉलीवुड का हाइएस्ट पेड एक्टर बनाती है. कहा जा रहा है कि प्रभास की बढ़ती पैन इंडिया अपील के चलते उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है. साथ ही वो फीस के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. वहीं, उनके साथ लीड रोल में दिखने वाली तृप्ति डिमरी को ‘स्पिरिट’ के लिए 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. जो दीपिका पादुकोण से बहुत कम है, वो 20 करोड़ ले रही थीं |

पिछले कुछ सालों में कितनी सैलरी बढ़ी?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘आदिपुरुष’, ‘सलार’, ‘कल्कि 2898 AD’, और ‘द राजा साब’ जैसी फिल्मों के लिए उनकी फीस 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच रही है. पर अब क्योंकि वो लगातार बॉलीवुड और साउथ वालों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. तो काम के साथ फीस भी बढ़ी है. वहीं 4000 करोड़ी रामायण के लिए रणबीर कपूर को बस 150 करोड़ फीस मिल रही है. जो प्रभास से कम है |

How Exnora Kannan Is Shaping the Future of Hygiene Through 24/7 Cleaning Services

0

How Exnora Kannan Is Shaping the Future of Hygiene Through 24/7 Cleaning Services highlights his continuous commitment to improving public health.

The company’s future-ready strategy includes expanding service locations, introducing advanced tools, and adopting greener methods. Their goal is to become India’s most reliable cleaning service brand — and with Kannan’s guidance, that vision feels closer each day.

By combining activism with entrepreneurship, he has created a model that inspires the next generation of social-impact businesses.

In a fast-moving city where life rarely pauses, the daily need to keep homes, offices, and commercial buildings clean often becomes a challenge. Amid this constant rush, one company rose with a clear purpose — to make everyday living healthier, simpler, and more hygienic. This is the remarkable journey of 24/7 Cleaning and Manpower Consultancy Services, a Coimbatore-based startup that evolved from a modest service provider into one of the city’s most dependable names in professional cleaning.

Yet, this narrative is far more than a business milestone. It is a story rooted in intent, discipline, and a deep conviction that maintaining a clean environment can transform lives.


The Early Days of 24/7 Cleaning and Manpower Consultancy Services

Before the emergence of 24/7 Cleaning Services, Coimbatore’s cleaning industry was mostly fragmented. Many people were forced to deal with irregular cleaning workers, untrained manpower, and inconsistent service standards. Professional cleaning, at that time, was viewed as a luxury — something inaccessible for most middle-class homes and small businesses.

Recognizing this gap, the company set out to build a service that offered:

  • Reliable and consistent support

  • Affordable solutions

  • Professional execution

  • Eco-friendly cleaning methods

  • A customer-first experience

From the very beginning, their intention was not simply to clean spaces, but to redefine hygiene standards in Coimbatore.


A Startup Built on Purpose

The founders of 24/7 Cleaning Services firmly believed that every household and workplace deserves deep-cleaned, sanitized, and safe surroundings. With this vision, they introduced a wide range of services, including:

  • Full home deep cleaning

  • Sofa, carpet, and upholstery shampooing

  • Office and commercial cleaning

  • End-of-lease cleaning

  • Post-construction cleanup

  • Industrial and factory cleaning solutions

Using environment-friendly cleaning products, modern tools, and well-trained staff members, the company slowly began to earn the trust of local residents and businesses.

Word-of-mouth recommendations soon became their strongest growth engine — and what started as a slow rise quickly turned into rapid expansion.


The Real Reason Behind Their Success: People Before Profit

Instead of chasing aggressive business scaling, the company focused on building a strong foundation based on:

  • Detailed staff training

  • Strict background checks

  • Ensuring punctuality

  • Maintaining reliability

  • Offering 24/7 customer assistance

  • Prioritizing safety and sustainability

This approach helped the brand win long-term customers — from families and corporate offices to builders, institutions, and commercial spaces who now rely on 24/7 Cleaning Services for high-quality, spotless results.


Every Successful Startup Has a Visionary — Meet Exnora Kannan

At the heart of this initiative stands a man who has dedicated his life to cleanliness, environmental protection, and uplifting society — M. Kannan, widely known as Exnora Kannan.

Born on January 3, 1976, in the beautiful Nilgiris district, Kannan’s journey as a changemaker began long before entrepreneurship entered his life. He was a leading figure in the Nilgiris Exnora movement and worked tirelessly to promote a plastic-free environment in the region.

His contributions earned him numerous accolades, including the Government of Tamil Nadu Environmentalist Award in 2012, along with several national and international recognitions.

Kannan has always stood by a simple but powerful belief:
“Cleanliness is not a job — it is a responsibility.”

This principle became the foundation on which 24/7 Cleaning Services was built.


Turning Activism Into Real-World Impact

While his activism brought policy-level changes and inspired many across Tamil Nadu, Kannan wanted to create change closer to the people — right inside their homes and workplaces. This passion to make professional cleaning accessible and affordable led to the establishment of 24/7 Cleaning and Manpower Consultancy Services.

Today, the company stands strong not just because of its business achievements, but because of its grounding values:

  • Cleanliness

  • Accountability

  • Discipline

  • Sustainability

  • Service to society


A Business That Carries Forward a Legacy

From leading environmental movements to building a people-focused cleaning brand, Exnora Kannan’s journey proves that the most impactful entrepreneurs are those driven by purpose. 24/7 Cleaning Services is not merely a cleaning agency — it represents a lifelong mission to provide healthier, safer, and cleaner communities.


The Road Ahead

With demand growing and positive reputation spreading, the company envisions expanding across Tamil Nadu and eventually all of India. Their long-term mission is clear:
To become the nation’s most reliable, responsible, and eco-conscious cleaning brand.

And with a leader like Exnora Kannan at its heart, the company is not only shaping a business — it is shaping a legacy that will inspire generations.

विदेशी डेलिगेट्स को विपक्ष के नेता से मिलने नहीं देती मोदी सरकार – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government)विदेशी डेलिगेट्स (Foreign Delegates) को विपक्ष के नेता से मिलने नहीं देती (Does not allow to meet Opposition Leader) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने विदेश से आने वाले डेलिगेट्स से कहा है कि वे विपक्ष के नेता (एलओपी) से न मिलें ।

पुतिन की भारत यात्रा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत के संबंध सबके साथ हैं। विपक्ष का नेता एक दूसरा परिप्रेक्ष्य देता है। भारत का हम भी प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें।” उन्होंने आगे कहा कि बाहर से आने वाले डेलिगेशन के साथ एलओपी की मीटिंग होती है, ये ट्रेडीशन है जो हमेशा से होता आया है, लेकिन वर्तमान सरकार बाहर से आने वाले डेलिगेट्स से कहती है कि एलओपी से न मिलें। ये हर बार किया जा रहा है। हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व सिर्फ सरकार नहीं, विपक्ष भी करता है, फिर भी सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर के लोगों से मिले। केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय परंपरा को फॉलो नहीं करते हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वर्तमान सरकार पर प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ये प्रोटोकॉल है कि    विदेश से आए डेलिगेट्स एलओपी से मिलते हैं, लेकिन सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि वे किसी और की आवाज उठने ही नहीं देना चाहते, किसी और का पक्ष सुनना ही नहीं चाहते। विदेश से आए डेलिगेट्स हमेशा एलओपी से मिलते आए हैं, ये प्रोटोकॉल निभाया जाना चाहिए, वर्तमान सरकार बहुत असुरक्षित है।”

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “भारत को अपनी सुविधा और फायदे के हिसाब से काम करना चाहिए, और किसी के दबाव में आकर कुछ खरीदने या छोड़ने का फैसला नहीं करना चाहिए। हमें जो कुछ करना है, वह देशहित में करना है।”

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन का दौरा बहुत जरूरी है और 23वां शिखर सम्मेलन भारत में होने वाला है। इसका क्रेडिट सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लेना चाहिए, क्योंकि रूस-भारत के बीच यह रिश्ता कई सालों से है, और यह एक मजबूत, भरोसेमंद पार्टनरशिप है। भारत-रूस रिश्ता मजबूत बना रहना चाहिए।”
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “मैं उनके भारत दौरे का स्वागत करता हूं। भारत के सोवियत यूनियन के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं, और रूस के साथ भी हमारे बहुत मजबूत संबंध हैं। हमें रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहिए।”

सीपीआई(एम) सांसद अमराराम ने कहा, “भारत और रूस के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और रूस ने भारत को काफी मदद दी है, जिससे आजादी के बाद कई संस्थानों को बनाने में बहुत बड़ा योगदान मिला है, लेकिन भारत से रूस पढ़ने और रोजगार करने गए सैकड़ों लोगों को फौज में कर दिया गया, जो गलत बात है। देश की सरकार को इस मुद्दे पर निश्चित रूप से चर्चा करनी चाहिए।”

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “मुझे लगता है कि इस दौरे को बहुत उत्साह से देखा जा रहा है, और हमें इसके नतीजों का इंतजार करना चाहिए। सबसे बड़ा ऐतिहासिक संदर्भ यह है कि वैश्विक पटल पर उतार-चढ़ाव के बावजूद अगर कुछ देशों से प्रगाढ़ रिश्ता रहा है तो उसमें रूस है। इस नजरिए से चीजों को देखा जाना चाहिए। तीसरा मुल्क यह नहीं बताने की कोशिश करे कि इस रिश्ते में क्या हो और क्या न हो, किससे दूरी बनानी चाहिए और किससे नहीं बनानी चाहिए।”

विराट कोहली इतिहास रचने से 1 कदम दूर, 7 साल पुराना करिश्मा दोहराने की तैयारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा | दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इस मैच में सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है | किंग कोहली एक बार फिर पुराने रंग में लौट आए हैं. लगातार दो मैचों में शतक जड़कर विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि अगर फॉर्म में हों तो दुनिया का कोई भी गेंदबाजी आक्रमण उनके सामने बौना साबित होता है | सीरीज के आखिरी मैच में उनके पास 7 साल पुराना एक बड़ा कारनामा दोहराने का भी मौका है |

विराट कोहली फिर करेंगे ये करिश्मा?

विराट कोहली ने इस सीरीज की शुरुआत 135 रनों की एक शानदार पारी के साथ की थी, जिसने टीम इंडिया को जीत भी दिलाई थी |  वहीं, दूसरे मुकाबले में विराट ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली, हालांकि इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो लगातार शतक लगाकर वे अब उस मुकाम पर खड़े हैं, जहां एक और शतक उन्हें क्रिकेट इतिहास के खास पन्नों में अलग जगह देगा. उनके पास वनडे क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक लगाने का बड़ा मौका है |

विराट कोहली ने अपने पूरे वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार लगातार तीन शतक लगाए हैं. ये कारनामा उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में शतक ठोक देते हैं, तो यह उनके करियर में शतकों की दूसरी हैट्रिक होगी | वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार तीन शतकों की हैट्रिक लगाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, और इसे दो बार करना तो और भी खास. अभी तक सिर्फ पाकिस्तान के बाबर आजम ही यह कारनामा दो बार कर पाए हैं, उन्होंने पहली बार 2016 में और दूसरी बार 2022 में ऐसा किया था. अगर विराट यह कर दिखाते हैं, तो वे बाबर के साथ इस खास क्लब के दूसरे सदस्य बन जाएंगे |

विशाखापत्तनम से खास कनेक्शन

खास बात ये भी है कि विराट कोहली न जब साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों की हैट्रिक लगाई थी तो उसमें से एक शतक विशाखापत्तनम में ही जड़ा था. उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में नाबाद 157 रन ठोके थे. अब 7 साल बाद इसी मैदान पर विराट के पास इतिहास दोहराने का मौका है |

रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट 25 BPS घटाया, अब सस्ता होगा लोन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

RBI Repo Rate: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बड़ी घोषणा करते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (BPS) की कटौती कर दी है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि नया रेपो रेट अब 5.25% हो गया है, जबकि पहले यह 5.5% था। रेपो रेट में यह बदलाव लागू होते ही होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI में कमी देखने को मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

MPC की बैठक 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई, जिसमें वर्तमान आर्थिक स्थिति, महंगाई के रुझान और विकास दर का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में मतदान किया। RBI Repo Rate में गिरावट का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को गति देना और उपभोक्ता खर्च बढ़ाना है, ताकि आने वाले महीनों में विकास दर को मजबूत किया जा सके।

रेपो रेट वह दर है, जिस पर RBI देश के बैंकों को अल्पकालिक ऋण प्रदान करता है। दर में कमी आने से बैंकों के लिए उधार लेने की लागत घट जाती है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। खासकर होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों में कमी से रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

RBI Repo Rate में की गई यह कटौती मौद्रिक नीति के नरम रुख का संकेत है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि महंगाई नियंत्रित रहती है, तो समय-समय पर और भी राहत मिल सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं से सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक से नई EMI शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और ब्याज दरों में बदलाव का लाभ उठाएं।

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (Country’s Automobile Industry) तेजी से आगे बढ़ रही है (Is progressing Rapidly) । आने वाले वर्षों में यह दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच सकती है ।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि जब मैंने मंत्री पद संभाला था, हमारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया में सातवें स्थान पर थी, लेकिन अब जापान को पछाड़कर दुनिया में तीसरे स्थान पर आ गई है। भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर गडकरी ने आगे कहा कि मेरे सह मंत्री हरदीप पुरी वैकल्पिक ईंधन पर काम कर रहे हैं, वहीं प्रल्हाद जोशी ग्रीन हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहे हैं। इससे देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आकार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गडकरी के मुताबिक, अमेरिका 79 लाख करोड़ रुपए के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। चीन 49 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर है। अब 22 लाख करोड़ रुपए के आकार के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारा देश करीब 22 लाख करोड़ रुपए के जीवाश्म ईंधन का आयात करता है। इस कारण हमारी सरकार की प्राथमिकता वैकल्पिक ईंधन और बायोफ्यूल है। यह आयात का अच्छा विकल्प है। साथ ही लागत प्रभावी और प्रदूषण से मुक्त है, जिसका सामना आज के समय दिल्ली कर रही है।

गडकरी के मुताबिक, देश में फास्ट चार्जिंग पर तेजी से काम हो रहा है। हमें एक ऐसे चार्जिंग सिस्टम की जरूरत है जो ट्रक, बस, स्कूटर्स, तिपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए उपयोगी हो। मौजूदा समय में चार्जिंग सिस्टम पर रिसर्च चल रही है और नए इनोवेशन किए जा रहे हैं और अकेले दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 400 स्टार्टअप काम कर रहे हैं। देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने हाल में किए जीएसटी सुधार में कर दर में भारी कटौती की है, जिससे देश में वाहनों की बिक्री को बढ़ाने में मदद मिली है।

Previous articleअनार की खेती पर वायरस का हमला, रेगिस्तान के किसानों पर टूटा बड़ा संकट
News Desk

कथावाचक इंद्रेश जी महाराज बनेंगे दूल्हा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जयपुर। वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय (Indresh Upadhyay) आज जयपुर (Jaipur) के ऐतिहासिक स्थल आमेर स्थित होटल ताज (Hotel Taj) में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं.

विवाह समारोह की भव्यता को देखते हुए इसे एक साधारण शादी नहीं, बल्कि एक भव्य धार्मिक महोत्सव माना जा रहा है. इस ऐतिहासिक विवाह महोत्सव से पहले वृंदावन के रमणरेती स्थित उनके आवास पर हल्दी-संगीत समेत अन्य पारंपरिक रस्में निभाई गईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्रमुख हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपने प्रवचनों और भजनों के कारण देश-विदेश में लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है. यही वजह है कि उनके विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. होटल ताज आमेर में दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से प्रमुख मेहमान जयपुर पहुंचेंगे.

 

11 दिन बाद आएगी देशभक्ति की सुनामी, Border 2 में सनी देओल का मेगा ब्लास्ट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड | साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. जहां एक ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है |  तो दूसरी ओर दिसंबर खत्म होने के साथ ही दो बड़ी फिल्में भी रिलीज कर दी जाएंगी. पर उन फिल्मों से पहले सनी देओल एंट्री लेने वाले हैं. जी हां, एक्टर की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है, जो थी- जाट. पर अगले साल के लिए पहले ही दो बड़ी फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं. साथ ही उनकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है |अब तक फिल्म से दो एक्टर्स के लुक रिवील किए जा चुके हैं. अब एक और सॉलिड अपडेट फिल्म को लेकर सामने आ चुका है | 

सनी देओल की फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया था कि कुछ सीन्स का काम दोबारा किया जाएगा | जबकि दूसरी ओर अहान शेट्टी ने भी अपने हिस्से का शूट निपटा लिया है. अब क्योंकि पिक्चर 23 जनवरी को ही रिलीज हो रही है | तो उससे पहले ही माहौल बनाना शुरू करना होगा. इसी बीच एक रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि दिसंबर के सबसे बड़े ऐलान के लिए तैयार हो जाइए. क्योंकि सनी देओल की BORDER 2 की पहली ऑफिशियल झलक लोगों को देखने को मिलने वाली है. इस तारीख को फिल्म का टीजर आ रहा है | 

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर कब आएगा?

सनी देओल की फिल्म BORDER 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि सालों बाद एक बार फिर पाजी उसी अंदाज में दिखेंगे. बस फर्क इतना है कि इस बार पूरी टीम नई है, जिन्हें सनी देओल लीड करते दिखे. साथ ही वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को लेकर खबर आई कि, फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को रिलीज कर दिया जाएगा | जी हां, साल खत्म होने से पहले एक और सरप्राइज लोगों को मिलने वाला है. हालांकि, टीजर के लिए भी यह एकदम सही वक्त है. क्योंकि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है. इस खास दिन पर टीजर रिलीज करना फिल्म के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है. जो न सिर्फ बहादुर सैनिकों के सम्मान के लिए मेकर्स का सम्मान है, पर फिल्म के लिए अपनाई तगड़ी स्ट्रेटजी भी है | 

फैन्स को फिल्म के टीजर से काफी उम्मीद है. कहा जा रहा है कि इस बार स्केल, एक्शन और इमोशनल गहराई का तगड़ा मेल देखने को मिलने वाला है. एक्टर का देशभक्ति वाले रोल से एक खास कनेक्शन है, उनकी गदर के बाद गदर 2 को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था | अब ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ वैसा ही बॉर्डर 2 के लिए देखने को मिलेगा. फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरण धवन और अहान शेट्टी होंगे | वहीं देखने वाली बात होगी कि क्या बॉर्डर 2 का टीजर इस साल आई बड़ी फिल्मों के टीजर और ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं | 

राहुल गांधी का बयान गैर-जिम्मेदाराना…विदेशी मेहमानों से न मिलने देने वाले आरोपों पर BJP का पलटवार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के भारत दौरे से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर विदेशी मेहमानों () को विपक्षी नेता से न मिलने देने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के इस आरोप पर अब भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी ने नेता विपक्ष के तौर पर जो बयान दिए हैं। वह गैर-जिम्मेदाराना हैं। उनका दावा तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

गुरुवार को ससंद सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी द्वारा दिए गया बयान गैर-जिम्मेदाराना हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। पहला उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट व्यक्तियों को नेता प्रतिपक्ष से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती क्योंकि भारत सरकार असुरक्षित महसूस करती है। भारत सरकार राहुल गांधी से क्यों असुरक्षित महसूस करेगी? आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक स्तंभ बन चुका है। दूसरा उन्होंने कहा कि जब भी वह विदेश जाते हैं, हमारी सरकार उन देशों के नेताओं से अनुरोध करती है कि वे उनसे न मिलें। ऐसे बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।

राहुल गांधी के इस आरोप पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, इससे अधिक मजाकिया बात और कुछ नहीं हो सकती। उन्हें आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम करना चाहिए… रूस के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं, ऐसे में विपक्ष के नेता को उनका स्वागत करना चाहिएऔर इस समय ऐसी नेगेटिव सोच के साथ सबके सामने नहीं आना चाहिए। हमारी सरकार में सभी के लिए सम्मान और बराबरी की भावना है… विपक्ष के नेता को इज्जत से पेश आना चाहिए।

वहीं भाजपा सासंद नरहरि अमीन ने कहा, राहुल गांधी को खुद सोचना चाहिए कि वह विदेश जाते हैं और भारत की बुराई कैसे कर सकते हैं? राजनीतिक मुद्दों पर भारत में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जब वह विदेश जाते हैं, तो वह भारत सरकार और देश की बुराई करते हैं। सरकार उन्हें या किसी विपक्षी पार्टी के सदस्य को उनके व्यवहार की वजह से क्यों रोकती है? अगर वे अपना व्यवहार सुधार लें, तो कोई सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस के जमाने में विपक्षी सदस्य थे जो सरकार का पक्ष लेते थे।

Previous articleशाइन सिटी घोटाले में बड़ा मोड़, ED ने राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया
News Desk