‘धुरंधर’ पर बैन, लेकिन पाकिस्तान में मचा तहलका, दो हफ्ते में बना रिकॉर्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह स्टार फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है | साथ ही साथ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई दिग्गज एक्टर्स की फिल्म को पछाड़ दिया है | देशभर में फिल्म ने कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. लेकिन, इन सबके बीच इस फिल्म ने पड़ोसी देश में फिल्म के बैन होने के बावजूद भी खास रिकॉर्ड बना लिया है |

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होने के साथ ही एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी बना लिया है. दरअसल, ये पाकिस्तान में अब तक की सबसे ज्यादा पाइरेटेड फिल्म बन चुकी है. हालांकि, पाकिस्तान में इस फिल्म को ऑफिशियली तौर पर बैन किया है | फिल्म के बैन किए जाने के बावजूद, मीडिया और ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी दर्शकों में रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज काफी दिख रहा है |

लाखों बार हुआ डाउनलोड

जानकारी के मुताबिक ने ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में करीब 20 लाख बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया है. ये रिकॉर्ड कई फिल्मों को पीछे छोड़ देती है. इस फिल्म से पहले सबसे ज्यादा पाइरेटेड फिल्मों में रजनीकांत की 2.0 और शाहरुख खान की रईस का नाम सामने आता था. सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के कई लोगों और स्टार्स ने फिल्म पर नेगेटिव कमेंट किया है. लेकिन इसके बावजूद भी उसी देश में इसे तेजी से लोग देख रहे हैं |

क्यों लगाया गया है बैन

‘धुरंधर’ पर पाकिस्तान में आधिकारिक रिलीज की मनाही के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के ल्यारी इलाके, आतंकवादी हिंसा और जासूसी स्क्रिप्ट शामिल हैं. इन विषयों को लेकर देश में पहले ही विवाद की स्थिति रही है, जिसकी वजह से सरकार ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई. लेकिन बैनिंग ने फिल्म का क्रेज घटने के बजाय उसे और ज्यादा एक्साइटमेंट और मांग पैदा कर दी है. पाइरेटेड कॉपी को लोग टोरेंट वेबसाइट्स, टेलीग्राम चैनल और VPN सर्विसेज के जरिए आसानी से एक्सेस कर रहे हैं |

लोग कर रहे हैं तारीफ

सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ से जुड़ी क्लिप्स, मीम्स और रील्स भी तेजी से वायरल हो रही हैं, कुछ तो ऐसे भी हैं जिनमें फिल्म के गाने और एक्शन दोनों ही खूब शेयर किए जा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसके डायलॉग, सीन और एक्टिंग की तारीफ की है, जबकि कुछ आलोचक फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को लेकर अलग राय भी रखते हैं. आदित्य धर की फिल्म कथानक की कास्ट की बात करें, तो रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है |

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन घोषित होगी T20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब और कहां होगा, उसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. ये अपडेट BCCI ने जारी किया है. BCCI ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों का सेलेक्शन 20 दिसंबर को होगा. खिलाड़ियों का सेलेक्शन मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में किया जाएगा |

टीम इंडिया का ऐलान कब और कहां होगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 20 दिसंबर को होगा, इसे लेकर रिपोर्ट्स पहले से थी. लेकिन, अब BCCI ने उस खबर पर अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है. भारतीय टीम का सेलेक्शन दोपहर डेढ़ बजे होगा, जिसके बाद T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे |

न्यूजीलैंड से सीरीज कब और क्या है शेड्यूल?

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है. ये सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले होगी. इस सीरीज में कुल 8 मैच होंगे, जिसमें 3 वनडे और 5 T20 शामिल हैं. पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले 11 जनवरी, 14 जनवरी और 18 जनवरी को वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे |

वनडे सीरीज के बाद 21 से 31 जनवरी के बीच T20 सीरीज के 5 मैच खेले जाएंगे. इसकी शुरुआत नागपुर से होगी. दूसरा T20 मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में होना तय है. 28 जनवरी को वाइजैग में चौथा T20 जबकि 31 जनवरी को आखिरी T20 तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा |

T20 वर्ल्ड कप 2026 कब से कब तक खेला जाएगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा और ये टूर्नामेंट 8 मार्च तक खेला जाएगा. ये ICC टूर्नामेंट इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक प्रबल दावेदार होगी | हालांकि, टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के सामने कुछ सवाल भी हैं, जिनके जवाब उसे टीम चयन में ढूंढ़ने होंगे.

बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई ‘अखंडा 2’, हर्षाली मल्होत्रा ने वसूली भारी रकम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

5 दिसंबर, जिस दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी | 13 दिन बाद भी फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. सिर्फ भारत से ही 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. हालांकि, इसी दिन नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ भी रिलीज होने वाली थी | पर आखिरी वक्त पर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं. पर जितनी तेजी से फिल्म की कमाई शुरू हुई थी, अब उतनी ही तेजी से कलेक्शन भी गिर रहा है. इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा हर्षाली मल्होत्रा ने भी काम किया है, जिन्होंने फिल्म के लिए तगड़ी फीस वसूली है. जानिए कितने पैसे वसूले और कौनसा रोल कर रही हैं |

साल 2015, जब सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई. उस फिल्म में पाकिस्तानी मुन्नी की क्यूटनेस और एक्टिंग ने सबका दिल जीता. फिल्म ने दुनियाभर से कई करोड़ों का कारोबार किया था | जब वो फिल्म रिलीज हुई थी, तब हर्षाली मल्होत्रा सिर्फ 6 साल की थीं. अब 17 साल की हैं. हालांकि, हर्षाली मल्होत्रा को हर दिन के 2-3 लाख रुपये मिलते थे. वहीं, उन्होंने सलमान खान की फिल्म के लिए 100-110 दिनों तक शूटिंग की थी. अब अखंडा 2 के लिए तगड़ी फीस ली है |

हर्षाली ने ‘अखंडा 2’ के लिए कितनी फीस ली?

हर्षाली मल्होत्रा भी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म Akhanda 2 में काम कर रही हैं. जिनकी एक्टिंग एकदम जबरदस्त है. वो फिल्म में Janani का किरदार निभाती नजर आईं. दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें एक आईडी कार्ड भी दिखा था. वो DRDO की साइंटिस्ट Janani बनकर काफी अलग अंदाज में दिखीं. हाल ही में  एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि हर्षाली मल्होत्रा को फिल्म के लिए 50 लाख रुपये फीस मिली है. जबकि, नंदमुरी बालकृष्ण को इस पिक्चर के लिए 75 करोड़ रुपये मिले हैं |

वहीं दूसरी तरफ संयुक्ता मेनन को करीब 2 करोड़ फीस मिली है. जबकि, म्यूज़िक डायरेक्टर एस. थमन ने भी 15 से 20 करोड़ रुपये ही वसूले हैं. हालांकि, हर्षाली मल्होत्रा इस फिल्म के चलते काफी सुर्खियों में रही हैं. दरअसल मुन्नी का बदलता अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म की शुरुआत 30.50 करोड़ रुपये से हुई थी. जिसके बाद दूसरे दिन- 15.50 करोड़, तीसरे दिन- 15.10 करोड़ का कारोबार किया. जबकि, चौथे दिन-5.25, पांचवें दिन-4.25 करोड़ और छठे दिन-3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म 6 दिनों में भारत से 73.85 करोड़ ही कमा पाई है |

केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सेंसरशिप पर बोले थरूर, “केंद्र सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, भारत की छवि दांव पर”

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने केरल (Kerala) के चल रहे 12वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFK) से जुड़े विवाद को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। केंद्र सरकार के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की इजाजत देने से मना कर दिया था, जिससे तिरुवनंतपुरम में कई स्क्रीनिंग रद्द हो गई।

मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारे यहां सिनेमाई संस्कृति का सम्मान करने की बहुत अच्छी परंपरा है। हमारे यहां गोवा और केरल में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हुए हैं। अभी, यह सात फिल्मों की लिस्ट तक सीमित हो गया है। लेकिन किसी भी फिल्म को रोका नहीं जाना चाहिए… पहले जिन फिल्मों पर बैन लगाया गया था या जिन्हें क्लियरेंस देने से रोका गया था, वे हास्यास्पद थीं… हमारे नौकरशाहों को और ज्यादा समझदारी दिखानी होगी क्योंकि इससे भारत की छवि दांव पर लगी है।”

इससे पहले एक ट्वीट में, कांग्रेस सांसद ने लिखा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तिरुवनंतपुरम में केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली 19 फिल्मों को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी न दिए जाने पर एक अजीब विवाद खड़ा हो गया है।” केरल सरकार ने भी तय फिल्मों की स्क्रीनिंग की अनुमति न देने के केंद्र सरकार के फैसले को अस्वीकार्य बताया।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लिखा, “केरल के 30वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति न देने का केंद्र सरकार का फैसला अस्वीकार्य है।” राज्य सरकार ने IFFK 2025 में फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन को देश में विरोध की आवाजों और अलग-अलग क्रिएटिव अभिव्यक्तियों का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, “फिल्म फेस्टिवल में लगाई गई सेंसरशिप संघ परिवार सरकार के तानाशाही शासन का एक स्पष्ट उदाहरण है, जो देश में विरोध की आवाजों और अलग-अलग क्रिएटिव अभिव्यक्तियों को दबाना चाहता है। जागरूक केरल सेंसरशिप के ऐसे कामों के आगे नहीं झुकेगा। जिन सभी फिल्मों को स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई थी, उन्हें फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।”

गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे दो यूरोपीय नेता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 भारत के लिए हर मायनों में ख़ास होने जा रहा है। चाहे कूटनीति हो या विश्व स्तर पर आर्थिक रिश्तों के लिहाज से। इस बार गणतंत्र दिवस 2026 में चीफ गेस्ट के तौर पर यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि जब ये दो शीर्ष नेता भारत आएंगे तो भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते और शिखर सम्मेलन भी आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है, जहां दोनों पक्षों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर जरूर चर्चाएं और संभावित समझौते पर फोकस रहेगा।
भारत और यूरोपीय संघ लंबे समय से एफटीए को लेकर चर्चा कर रही है। बिजनेस, इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन जैसे विषयों पर यह समझौता दोनों पक्षों के लिए स्ट्रैटेजिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। अब गणतंत्र दिवस पर यूरोपियन यूनियन के दो शीर्ष नेताओं की मौजूदगी साफ इस बात की संकेत दे रही है कि यूरोपियन यूनियन भारत के साथ रिश्तों को महज कूटनीतिक लेवल पर नहीं, बल्कि आर्थिक साझेदारी के नए लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

Previous articleयुवाओं के लिए खुशखबरी: उत्तर प्रदेश में जल्द निकलेगी 1.5 लाख नौकरियों की भर्ती
Next articleमध्य प्रदेश पुलिस के इस नए हथियार से बचना मुश्किल, क्राइम सीन पर ऑन द स्पॉट टेस्टिंग
News Desk

बंगाल चुनाव से पहले TMC सांसद का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस की हमें कोई जरूरत नहीं, इंडी एलायंस पर भी बोले

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली । बंगाल (Bengal) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद ने इंडिया गठबंधन (India Alliance) और कांग्रेस (Congress) को लेकर बड़ा बयान दिया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए उनकी पार्टी को कांग्रेस की जरूरत नहीं है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि तृणमूल कांग्रेस अब भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

TMC सांसद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कोई भी फैसला पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेंगी। अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मैंने यह पहले भी कहा है, जब पार्टी कोई फैसला लेगी, तो आपको पता चल जाएगा। फिलहाल, बंगाल में कांग्रेस के पास ऐसा कुछ नहीं है जिसकी हमें जरूरत हो या जो वह हमें दे सके।”

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने (कांग्रेस ने) दो सीट पर जीत हासिल की, हमने उन्हें प्रस्ताव दिया, उन्होंने ठुकरा दिया और परिणाम सबके सामने हैं। उनकी सीट दो से घटकर एक रह गईं। आगे क्या होगा, यह पूरी तरह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले पर निर्भर करेगा।”

केंद्र सरकार पर निशाना
TMC सांसद ने इस दौरान मनरेगा का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना का नाम बदलने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल को बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल विरोधी होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधीजी को ‘महात्मा’ की उपाधि रवींद्रनाथ टैगोर ने दी थी, इसलिए ग्रामीण रोजगार योजना से गांधीजी का नाम हटाना बंगाल विरोधी है।

तृणमूल नेता ने कहा, “उन्होंने पश्चिम बंगाल को चार-पांच साल से पैसा देना बंद कर दिया है। योजना का नाम बदलने से कोई फायदा नहीं होगा। जवाबदेही कहां है? केंद्र सरकार की विशेष अनुमति याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था।” उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी का नाम हटाना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें कितना महत्व देते हैं।”

डेवन कॉनवे का बल्ला बोला, ठोका करियर का पहला दोहरा शतक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा है | ऐसा करते हुए उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है. डेवन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के गेदबाजों की जमकर पिटाई की. पहले दिन के खेल में तो वो आउट ही नहीं हुए और फिर दूसरे दिन उन्होंने कुछ ऐसा किया, जैसा 4 साल पहले खेली अपनी डेब्यू इनिंग पर किया था. डेवन कॉनवे ने टेस्ट डेब्यू पर जमाए दोहरे शतक के बाद पहली बार डबल सेंचुरी जड़ी. मतलब, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा |

डेवन कॉनवे ने कितनी गेंदों पर जमाया दोहरा शतक?

डेवन कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक 318 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें बाउंड्रीज के नाम पर 28 चौके शामिल रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेली इनिंग के दौरान उन्होंने 319वीं गेंद पर सिंगल लेते ही, अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी हासिल कर लिया. कॉनवे ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए पूरे 200 रन की पारी खेली थी, जो कि टेस्ट में उनका पहला दोहरा शतक था |

डेवन कॉनवे ने कितने रन बनाए?

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में डेवन कॉनवे की कुल इनिंग 227 रन की रही. ये रन उन्होंने 367 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौकों की मदद से बनाए. इस पारी के दौरान .कॉनवे ने बड़ी साझेदारियों को भी अंजाम दिया. उनकी पहली बड़ी पार्टनरशिप तो साथी ओपनर और कप्तान टॉम लैथम के साथ ही हुई. दोनों ने मिलकर 323 रन जोड़े, जो कि न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में ओपनिंग विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है |

डेवन कॉनवे ने टेस्ट में कितने दोहरे शतक जमाए हैं?

डेवन कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक लगाए हैं, जिसमें 2 दोहरे शतक हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने पहली बार ही ट्रिपल फीगर में स्कोर बनाया. डेवन कॉनवे के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है | न्यूजीलैंड पहली पारी में एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है |

NZ vs WI टेस्ट सीरीज का क्या हाल है?

तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ही विशाल स्कोर बना देने से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी हो गया है | उसके सीरीज जीतने के आसार प्रबल हो गए हैं. 3 टेस्ट की सीरीज में पहला मैच ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा न्यूजीलैंड ने जीता था. यानी फिलहाल न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है. और, अब वो तीसरा टेस्ट भी जीत लेती है या फिर उसे ड्रॉ भी करा लेती है तो साफ है कि न्यूजीलैंड का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा |

बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षाबलों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी स्थित बीएसएफ कैंप की बताई जा रही है, जहां जवान की तैनाती थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुडिय़ा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी साजिश या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

Previous articleयूरोप के छोटे सूअरों को हमारे देश के पतन से लाभ उठाने की उम्मीद थी
Next articleमध्य प्रदेश में कर्मचारियों का नहीं अटकेगा वेतन, पेंशन, GPF, अगले साल से नये नियम
News Desk

नेहरू के लेटर्स निजी संपत्ति नहीं… केन्द्र सरकार ने सोनिया गांधी से मांगे वापस

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। सरकार (Government) ने जवाहरलाल नेहरू से संबंधित दस्तावेज (Documents related Jawaharlal Nehru) के 51 बक्से अपने पास रखने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Congress leader Sonia Gandhi) की कड़ी आलोचना की। साथ ही मांग उठाई कि इन्हें प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) को वापस किया जाए। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि 2008 में सोनिया गांधी ने इन लेटर्स को लिया था। अब इसे लौटा दें, यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है। इससे विद्वानों और संसद की नेहरू काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेखों तक पहुंच संभव होगी। सरकार ने जोर देकर कहाकि ये दस्तावेज ‘सार्वजनिक अभिलेखागार में होने चाहिए, किसी बंद कमरे में नहीं।’ केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहाकि चूंकि इन कागजातों का स्थान ज्ञात है, इसलिए वे लापता नहीं हैं 

मंत्री ने संसद में क्या कहा
कांग्रेस ने संस्कृति मंत्री शेखावत के लोकसभा में लिखित उत्तर का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) से पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित कोई दस्तावेज गायब नहीं होने की सच्चाई सामने आ गई है तो क्या अब इस मामले में माफी मांगी जाएगी? दरअसल, सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा ने लोकसभा में लिखित प्रश्न किया था कि क्या 2025 में पीएमएमएल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित कतिपय दस्तावेज संग्रहालय से गायब पाए गए हैं?इसके उत्तर में संस्कृति मंत्री शेखावत ने कहाकि 2025 में पीएमएमएल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान संग्रहालय से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित कोई दस्तावेज गायब नहीं पाया गया है।

विवादास्पद मुद्दा रहा है नेहरू दस्तावेज
गौरतलब है कि नेहरू दस्तावेज सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। पीएमएमएल के भीतर एक वर्ग इन दस्तावेजों को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है, जिन्हें सोनिया गांधी ने कई साल पहले ले लिया था। शेखावत ने एक्स पर पोस्ट में कहाकि नेहरू दस्तावेज पीएमएमएल से लापता नहीं हैं। लापता होने का अर्थ मौजूदगी का स्थान अज्ञात होना है, इस विषय में तो ज्ञात है कि दस्तावेज कहां और किसके अधिकार में हैं। उन्होंने कहाकि जवाहरलाल नेहरू जी से जुड़े कागजात वाले 51 बक्सों को गांधी परिवार ने 2008 में पीएमएमएल (तत्कालीन एनएमएमएल) से ले लिया था। इनका स्थान ज्ञात है, इसलिए, वे लापता नहीं हैं। ये दस्तावेज 2008 में विधिवत प्रक्रिया के तहत परिवार को सौंपे गए थे और पीएमएमएल में इनके रिकॉर्ड मौजूद हैं।

ताकि लोग समझ पाएं वो दौर
केंद्रीय मंत्री ने कहाकि विद्वानों, शोधकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को यह अधिकार है कि वे मूल दस्तावेजों तक पहुंच पाएं, ताकि जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनके दौर को समझने के लिए सत्य पर आधारित संतुलित दृष्टिकोण विकसित हो सके। उन्होंने कहाकि एक तरफ हमें उस दौर की गलतियों पर चर्चा न करने को कहा जाता है, दूसरी ओर उनसे जुड़े मूल दस्तावेज सार्वजनिक पहुंच से बाहर रखे जा रहे हैं, जबकि उनके माध्यम से तथ्यपरक चर्चा हो सकती है। शेखावत ने कहाकि यह कोई साधारण मामला नहीं है। इतिहास को चुनकर नहीं लिखा जा सकता। लोकतंत्र की बुनियाद पारदर्शिता है और अभिलेख उपलब्ध कराना नैतिक दायित्व, जिसे निभाना सोनिया गांधी और उनके ‘परिवार’ की भी जिम्मेदारी है।

खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 3 की मौत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार को पर्यटकों से भरी यूपी नंबर की स्कॉर्पियो 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें गाड़ी सवार युवक की मां-पत्नी और साली की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भवाली पुलिस ने तीनों महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसा भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों ने साथ मिलकर गाड़ी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।

Previous articleJharkhand Weather: झारखंड में ‘कोहरे का अटैक’, अगले 3 दिन संभलकर रहें; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
Next articleअचानक केंदुआडीह पहुंचे कोल इंडिया चेयरमैन! गैस रिसाव प्रभावित इलाकों का बारीकी से निरीक्षण, क्या बदलेगी झरिया की तस्वीर?
News Desk