संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त, कई अहम विधेयक पारित; राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर किए तीखे हमले

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। शुक्रवार को लोकसभा (Lok Sabha) को अनिश्चितकाल (Adjourned Sine Die) के लिए स्थगित (Adjourned) कर दिया गया, जिसके साथ ही संसद (Parliament) के 19 दिवसीय शीतकालीन सत्र (Winter Session) का समापन हो गया। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए, जिनमें 20 साल पुरानी मनरेगा (MNREGA) को निरस्त करने वाला विधेयक और निजी भागीदारी के लिए नागरिक परमाणु क्षेत्र को खोलने वाला विधेयक भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, शीतकालीन सत्र के दौरान कुल बैठक का समय 92 घंटे और 25 मिनट था।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपना संक्षिप्त विदाई भाषण पढ़ा, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और सदस्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा करने के लिए देर रात तक बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया, जिससे 1 दिसंबर को शुरू हुआ संक्षिप्त सत्र समाप्त हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विदाई भाषण पढ़ रहे थे, तब कुछ विपक्षी सदस्य ‘महात्मा गांधी की जय’ के नारे लगाते हुए देखे गए। निचली सदन की कार्यवाही स्थगित होने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के दौरान सदन में दो राजनीतिक रूप से संवेदनशील बहसें हुईं – एक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर और दूसरी चुनाव सुधारों पर।

शीतकालीन सत्र के 15 बैठकों में दो प्रमुख राजनीतिक बहसें हुईं। पहली बहस ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की। इस विषय पर 11 घंटे 32 मिनट तक चर्चा हुई और 65 सांसदों ने भाग लिया। दूसरी अहम बहस चुनाव सुधारों पर हुई, जो करीब 13 घंटे चली और इसमें 63 सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्ष चुनावी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े नए कानून तथा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर रहा। हालांकि, सरकार ने साफ किया कि चुनाव आयोग के कामकाज पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती।

पारित हुए आठ अहम विधेयक

  1. इस सत्र में कुल आठ विधेयक पारित किए गए। इसके अलावा, अनुपूरक अनुदान मांगें (2025-26) भी पारित की गईं।
  2. वीबी-जी राम-जी विधेयक, जिसके तहत ग्रामीण भारत में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
  3. शांति विधेयक, जिससे नागरिक परमाणु क्षेत्र में निजी भागीदारी का रास्ता खुलेगा।
  4. बीमा क्षेत्र में एफडीआई को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने वाला विधेयक, जिससे बीमा कवरेज बढ़ने, प्रीमियम घटने और रोजगार सृजन की उम्मीद है।
  5. सबका बीमा सबकी रक्षा (संशोधन) विधेयक, 2025, जिसे लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने मंजूरी दी।
  6. पुराने और अप्रासंगिक 65 संशोधन कानूनों और छह मूल कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक।
  7. मणिपुर जीएसटी संशोधन, केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन और स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर से जुड़े विधेयक।

उच्च शिक्षा से जुड़े विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 को दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजा गया। इसका उद्देश्य एक उच्च शिक्षा आयोग और तीन अलग-अलग परिषदों की स्थापना करना है। वहीं, बाजार प्रतिभूति संहिता से जुड़ा एक विधेयक पेश कर स्थायी समिति को भेजा गया। सत्र के दौरान 300 तारांकित प्रश्न स्वीकार किए गए, जिनमें से 72 का मौखिक उत्तर दिया गया। इसके अलावा 3,449 अतारांकित प्रश्न स्वीकार हुए। शून्यकाल में 408 तात्कालिक मुद्दे उठाए गए और नियम 377 के तहत 372 मामले लिए गए। इस तरह, शीतकालीन सत्र ने जहां कई अहम फैसलों की नींव रखी, वहीं राजनीतिक बहसों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गर्माहट भी बनाए रखी।

बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में अल्पसंख्यक की पीट-पीटकर हत्या 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ढाका। बांग्लादेश पिछले कई दिनों से हिंसा और विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। हंगामे के बीच 18 दिसंबर रात एक खबर आई कि शरीफ उस्मान बिन हादी की मौत हो गई है। इस खबर ने हालात बदतर कर दिए। इसी बीच बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना देश में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद जारी अशांति के बीच घटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो भालुका उपजिला में एक कपड़ा कारखाने में काम करते थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे भीड़ ने दास को घेर लिया और पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोप में उसकी पिटाई कर दी। पीट-पीटकर हत्या करने के बाद भीड़ ने उनके शरीर को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को नियंत्रण में किया। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
उस्मान बिन हादी बांग्लादेश में इस्लामी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे और वह आगामी चुनावों में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार थे। बांग्लादेश में हादी का नाम कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी मौत के बाद पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।  बता दें साल 2024 में पूर्व राष्ट्रपति शेख हसीना की सरकार गिराने में भी हादी की अहम भूमिका थी। इसके अलावा हादी को भारत विरोधी नेता भी कह सकते हैं। हादी को पिछले सप्ताह 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों के लिए प्रचार करते समय गोली मार दी गई थी। हादी के समर्थकों का आरोप है कि उनके हत्यारे भारत भाग गए हैं और मांग कर रहे हैं कि जब तक उन्हें सौंपा नहीं जाता, बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग बंद कर दिया जाए। 
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते हुए कहा कि हादी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि, उनके समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चटोग्राम स्थित भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर ईंट-पत्थर भी फेंके, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। बांग्लादेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय सहायक उच्चायुक्त को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Previous article41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, बेटे को दिया जन्म, फैंन्स ने दी कपल को बधाई
Next article160 करोड़ की साइबर ठगी मामले में बैंककर्मी गिरफ्तार, डूंगरपुर में हड़कंप
News Desk

संसद सत्र के बाद ‘चाय पर चर्चा’, PM मोदी-राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी एक साथ आए नजर, खूब लगे ठहाके

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Parliament Session Tea on Discussion: 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुए संसद का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार को संपन्न हो गया है. जहां सदन में चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस और हंगामा देखने को मिला तो वहीं समापन के बाद कुछ और ही नजारा सामने आया. चाय पर चर्चा के दौरान सभी दलों के बड़े नेता एक साथ नजर आए. संसद सत्र के समापन के बाद हर बार चाय पर चर्चा आयोजन की परंपरा रही है लेकिन पिछली बार मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने इसका बॉयकॉट कर दिया था.

 

 

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन स्थित अपने कक्ष में सभी राजनैतिक दलों के नेताओं और सांसदों के साथ बैठक की. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष दोनों दलों के नेता उपस्थित रहे. इस दौरान खूब हंसी-मजाक हुआ.

 

‘चाय पर चर्चा’ में ये सांसद शामिल

चाय पर चर्चा के दौरान सत्र की कार्यवाही को लेकर अनौपचारिक चर्चाएं हुईं. इस दौरान कक्ष पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, ललन सिंह, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, किरण रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, राजीव राय और डीएमके सांसद ए राजा मौजूद रहे. इस दौरान सभी के बीच खूब हंसी मजाक हुआ. कुछ सांसदों ने पीएम मोदी के सामने संसद भवन में एक समर्पित हॉल की मांग रखी.

 

इस दौरान सांसदों ने पीएम को बताया कि इस बार का सत्र काफी उपयोगी रहा. इसे और आगे बढ़ाया जा सकता था. पीएम ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि विपक्ष की आवाज पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहते. चाय पर चर्चा में हमेशा सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी आमंत्रित किया जाता है. इसे संसदीय लोकतंत्र में संवाद और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है.

 

IPL 2026 में प्रीति जिंटा की चॉइस हिट, खिलाड़ी ने ठोक दिए ताबड़तोड़ रन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनोली को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था. यह फैसला अब टीम के लिए फायदेमंद साबित होता नजर आ रहा है, क्योंकि कॉनोली ने बिग बैश लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है. बिग बैश लीग 2025-26 के एक मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिस्बेन हीट का आमना-सामना हुआ, इस मैच में कूपर कॉनोली के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली |

कूपर कॉनोली ने जमकर बनाए रन

इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़ी पारी में कूपर कॉनोली का योगदान सबसे अहम रहा. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कॉनोली ने सिर्फ 37 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 208 से ज्यादा का रहा, जिसमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. खास बात यह कि उनके कुल रनों में से ज्यादातर बड़े शॉट्स से आए, जिससे पर्थ की पारी को रफ्तार मिली |

यह मैच कॉनोली के लिए खास इसलिए भी था क्योंकि आईपीएल ऑक्शन के ठीक बाद वह पहली बार बड़े मैच में उतरे थे. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स के फैसले को पूरी तरह न्याय दिलाया. टीम ने ऑक्शन में सिर्फ चार खिलाड़ी खरीदे और अपना स्क्वॉड पूरा किया था, जिसमें कॉनोली एक अहम नाम था. इससे पहले सीजन के शुरुआती मैच में भी कॉनोली ने 31 गेंदों पर 59 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया था. लगातार ऐसी पारियां खेलकर वह टी20 क्रिकेट में एक उभरते सितारे के रूप में स्थापित हो रहे हैं. उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी पंजाब किंग्स के काफी काम आ सकती है |

फिन ऐलन ने भी खेली तूफानी पारी

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन ऐलन ने भी तूफानी पारी खेली. फिन ऐलन को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है. फिन ऐलन ने मुकाबले में बतौर ओपरन खेलते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 79 रन जोड़े, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. फिन ऐलन ने ये रन 207.89 की स्ट्राइक रेट से बनाए. जिसके चलते उनकी टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही |

एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करता था ठगी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने एयरलाइंस कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले रोहित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए हैं। रोहित ने वाट्सएप डीपी पर एयर विस्तारा का लोगो लगाया हुआ था। वह अब तक 10 से अधिक लोगों से 20 लाख रुपये से अधिक ठग चुका है। आरोपित ने अपने वाट्सएप डीपी पर एयर विस्तारा का लोगो लगाया हुआ था। पकड़े गए ठग पर पहले से दिल्ली में ठगी के दो केस दर्ज हैं। रोहित अब तक 10 से अधिक लोगों से 20 लाख रुपये से अधिक ठग चुका है।

Previous articleIPL 2026 में प्रीति जिंटा की चॉइस हिट, खिलाड़ी ने ठोक दिए ताबड़तोड़ रन
News Desk

एक बार फिर गूंजी किलकारियां, भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर लिया है. भारती और हर्ष की फैमिली अब और भी बड़ी हो गई है, जिससे उनके घर का माहौल खुशियों से भर गया है. हालांकि, अभी कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है |

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने काफी खास तरीके से दूसरी बार खुशखबरी को लोगों के सामने लाया था. जिसके बाद से उनके फैंस इस पल का काफी इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आज यानी 19 दिसंबर की सुबह ही भारती ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, दोनों ही स्वस्थ्य हैं. लोग अब दोनों की पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं |

गोला को दिया था जन्म

  रिपोर्ट ने दूसरे बार बेबी बॉय के आने की जानकारी दी है. लेकिन, कपल की ओर से अभी तक मीडिया के सामने या फिर सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. भारती सिंह ने इससे पहले साल 2022 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसे प्यार से सभी गोला बुलाते हैं |

लोग करते हैं खूब पसंद

भारती और हर्ष टीवी के पसंदीदा कपल में शामिल हैं. उनका बेटा गोला भी सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर है और अब उसके छोटे भाई के आने से कपल की खुशी दोगुनी हो गई है. हालांकि, कपल ने कई बार अपनी इच्छा जाहिर की है कि उन्हें हमेशा से एक लड़की की कामना रही है |

प्रेग्नेंसी के वक्त तक किया काम

पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह आखिरी समय तक काम करती नजर आई थीं और अब दूसरी बार भी उन्होंने यही दिखाया कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस किया जाता है. लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन के सेट पर भी एक्टर्स ने खास तरीके से भारती के लिए स्पेशल सरप्राइज बेबी सावर भी प्लान किया था |

सीएम सरमा की धमकियों और डराने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: गौरव गोगोई

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा की धमकियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री की धमकियों और डराने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें ऐसा करते रहने दीजिए। आजकल उनकी बातों से राज्य के लोगों को फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सीएम सरमा की धमकियों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। 
गोगोई ने कहा कि सीएम सरमा अगले चार महीने जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद उन्हें जनता के बीच ही रहना होगा। सीएम पिछले कुछ महीनों से गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाते हुए लगातार हमले कर रहे हैं। कोलबर्न ब्रिटेन की नागरिक हैं। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने 10 सितंबर को सीएम सरमा को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सरमा ने पिछले सप्ताह कहा था कि यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।
सीएम सरमा ने यह भी कहा कि एसआईटी जुबिन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है, अब हम गौरव गोगोई के मामले पर आगे बढ़ेंगे। गर्ग हत्याकांड में सीआईडी की विशेष जांच टीम द्वारा दाखिल आरोप-पत्र का जिक्र करते हुए गोगोई ने कहा कि राज्य के अनुभवी वकीलों की टिप्पणियों से स्पष्ट होता है कि यह आरोप-पत्र अत्यंत कमजोर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आरोप-पत्र सीएम सरकार के करीबी सहयोगी श्यामकानु महंत को बचाने की रणनीति के तहत सोच-समझकर तैयार किया गया है। इसमें कई प्रमुख आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिन्हें किया जाना चाहिए था।

Previous articleएक बार फिर गूंजी किलकारियां, भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म
Next articleपुलिस ने बिछाया जाल, बदमाशों को पकड़ने के लिए अपनाई फेरीवाले की तरकीब
News Desk

बॉक्स ऑफिस की सफलता के बाद OTT पर छाएगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पिछले कुछ सालों में देखा जाए तो टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे का करियर शानदार रहा है. उनकी फिल्मों को पसंद किया गया है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का अलग ही कमाल देखने को मिला है. इसकी शुरुआत सनम तेरी कसम फिल्म से हुई थी. इसके बाद उनकी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. साल 2025 में उनकी ये फिल्म किसी सरप्राइज पैकेज की तरह आई और कमाई के मामले में कमाल कर गई |

अब थिएटर्स में करीब 50 दिनों तक सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद एक दीवाने की दीवानियत फिल्म को ओटीटी पर जारी किया जा रहा है. फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट भी आ गई है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट सोनम बाजवा नजर आई हैं. भारत के अलावा इस फिल्म को विदेशों में भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. कम बजट में बनी इस फिल्म को लेकर शुरू से ही सिनेमाघरों में हाइप बनने लग गई. इसका फायदा इस फिल्म ने उठाया और फिल्म की कमाई में निखार देखने को मिली. आइए जातने हैं कि इस फिल्म को अब आप ओटीटी पर कबसे देखना शुरू कर सकते हैं |

ओटीटी पर कब आएगी एक दीवाने की दीवानियत?

फिल्म की बात करें तो पहले ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 16 दिसंबर से स्ट्रीम होने वाली थी. मगर फिल्म की स्ट्रीमिंग को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया था. अब ये फिल्म 26 दिसंबर से स्ट्रीम होनी शुरू हो जाएगी. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है. पहले तो इस फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स में होनी थी लेकिन अब इसे जी5 पर जारी किया जाएगा. अब जी5 ही इस फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है |

कितना था एक दीवाने की दीवानियत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

एक दीवाने की दीवानियत फिल्म की बात करें तो इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रुपए के आसपास का था. लेकिन इसके जवाब में इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपए की कमाई दुनियाभर में की थी और माहौल ही बना दिया था. फिल्म करीब 50 दिनों तक सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया था. फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट सोनम बाजवा नजर आई थीं. वहीं उनके अलावा फिल्म में सचिन खेडेकर, राजेश खेरा और अनंद नारायण माधवन ने अहम रोल प्ले किया था. बॉलीवुड की बड़ी हिट बनने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है |

Previous articleMP में SIR अपडेट: 5.76 करोड़ फॉर्म जमा, 25 लाख नाम हो सकते हैं रद्द
Next articleपतंजलि फूड्स की बढ़ती शेयर वैल्यू, निवेशकों की जेब में ₹3900 करोड़ का फायदा
News Desk

वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन की रेस तेज, सैयद मुश्ताक अली में दिखा शानदार फॉर्म

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों केवल एक ही नाम गूँज रहा है  ईशान किशन. पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 मंच (SMAT 2025) पर वह कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे. किशन ने झारखंड को पहला टी20 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है |

SMAT 2025 में ईशान किशन के आंकड़े

ईशान किशन इस साल टूर्नामेंट के लीडिंग रन-स्कोरर रहे. उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अभी भी भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं. अब तक खेली 10 पारियों में 57 के औसत से किशन ने 517 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं |

फाइनल में ऐतिहासिक पारी

हरियाणा के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब चयनकर्ता (आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा) स्टैंड्स में मौजूद थे, तब ईशान ने 49 गेंदों पर 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वे SMAT फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इस पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के जड़े, जिससे झारखंड ने 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और अपना पहला खिताब जीता |

क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में मिलेगी जगह?

फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तलाश शुरू हो चुकी है. ईशान किशन की यह फॉर्म उनके लिए “संजीवनी” साबित हो सकती है. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ अब ईशान किशन ने भी ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है |

फिलहाल संजू सैमसन और जितेश शर्मा टी20 टीम की दौड़ में आगे चल रहे थे, लेकिन ईशान की 197+ की स्ट्राइक रेट ने समीकरण बदल दिए हैं. कोच गौतम गंभीर हमेशा ऐसे खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो निडर होकर बल्लेबाजी करें. ईशान का “इम्पैक्ट” स्कोरिंग उन्हें गंभीर की पहली पसंद बना सकता है |

ZO International Continues to Earn Trust with Client-Focused Consultation and Liaisoning Services

0

Mumbra, Thane: ZO International is steadily gaining recognition as a reliable provider of consultation and liaisoning services, offering comprehensive business solutions along with strong community-focused initiatives.

Positioned as a one-stop destination for professional guidance, the company delivers services across software development, digital marketing, e-commerce solutions, IT consulting, web hosting, and strategic business consultation. Founded with a vision to drive innovation and positive change, ZO International focuses on empowering businesses and individuals through technology, collaboration, and expert advisory support. The company works closely with clients to design customized solutions that align with their specific goals, ensuring efficiency, compliance, and long-term success. Leading ZO International is Asif Abdul Sattar Khan, a seasoned consultant with over 22 years of experience in consultation and liaisoning services. Known for his in-depth understanding of regulatory processes, permits, and approvals, he has successfully supported numerous businesses and individuals in starting, expanding, and streamlining their operations.

His counseling sessions have also benefited many individuals over the years. The organization is further strengthened by professionals like Javed Jafar Ali Shaikh, whose expertise spans regulatory compliance, government liaisoning, documentation, permissions, and strategic planning. Together with a dedicated team of specialists, project managers, and developers, ZO International ensures a client-centric approach backed by strong industry connections. Beyond business services, ZO International is actively involved in community empowerment initiatives such as Labour Worker Cards, Ayushman Bharat Card assistance, Voter ID registration, and various government documentation services including Aadhaar, PAN, FSSAI, UDYAM, and more. With integrity, innovation, and collaboration at its core, ZO International continues to build trust as a dependable partner for consultation, liaisoning, and digital solutions, helping clients confidently navigate complex regulatory landscapes and achieve sustainable growth.

Contact Details 

Phone: 9076343112

Website: www.zointernational.com
Help: www.helpdesk.zointernational.com

Follow us

https://www.facebook.com/zointernational.in

https://www.instagram.com/zointernational/

https://www.linkedin.com/in/zointernational

https://www.youtube.com/@zointernational

https://x.com/zo_internation