धर्मेंद्र की याद में डूबी ईशा देओल, भावुक होकर साझा किया दर्द

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल आज भी उस दर्द से बाहर नहीं आ पाई हैं. हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के साथ शेयर की और बताया कि वह अभी भी अपने पिता को खोने के दुख में हैं. उन्होंने साफ कहा कि यह ऐसा नुकसान है, जिससे वह शायद कभी पूरी तरह उबर नहीं पाएंगी. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद से इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी |

ईशा देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में लिखा कि वह एक बेटी हैं और अपने पिता को बहुत याद करती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय से उन्होंने अपने काम को रोक कर रखा था, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रोफेशनल काम पर लौटना पड़ रहा है. हालांकि, दिल से वो अभी भी टूट चुकी हैं. ईशा ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें समझें और इस मुश्किल वक्त में उनके साथ नरमी से पेश आएं |

सोशल मीडिया से दूरी चाहती थीं ईशा

ईशा ने यह भी बताया कि वह चाहती थीं कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें, लेकिन काम की वजह से ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी के तौर पर देखें, जिसने अपने पिता को खो दिया है. ईशा ने सभी से दया और समझदारी रखने की गुजारिश की |

उबर नहीं पा रही हूं

उन्होंने लिखा है कि मुझे मैं अनमोल पिता के खोने के गम से उबर नहीं पा रही हूं. यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी. धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में श्रद्धांजलि सभा रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे |

परिवार और इंडस्ट्री ने दिया साथ

वहीं ईशा देओल और उनकी मां हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी एक कार्यक्रम रखा, जहां लोगों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. ईशा देओल का यह भावुक बयान साफ दिखाता है कि पिता को खोना उनके लिए कितना बड़ा सदमा है. निधन से पहले धर्मेंद्र की तबीयत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल से एक्टर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे. हालांकि, बाद में वो वीडियो डिलीट करवा दिया गया था |

कौन सी टीम के लिए 5 करोड़ के ईशान किशन देंगे मैदान पर सब कुछ?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताकर चर्चा में आए ईशान किशन ने अब जान लगाने की बात कर दी है. उन्होंने कहा कि 5 करोड़ मिलेंगे तो जान लगा देंगे. मगर सवाल है किसके लिए? ईशान किशन ने ये बयान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद विनिंग स्पीच देते हुए कही. ईशान किशन ने ना सिर्फ अपनी कप्तानी से बल्कि बल्लेबाजी से भी झारखंड को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |

झारखंड को SMAT जीतने पर कितना इनाम मिला?

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पुणे में खेले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. खिताब को जीतकर जब टीम के खिलाड़ी अपने स्टेट पहुंचे तो वहां उनका जमकर स्वागत हुआ. उनके लिए सम्मान समारोह हुए और इनामों की घोषणा भी हुई |

झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली जीतने पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं. इसमें 2 करोड़ रुपये का इनाम उसे JSCA यानी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मिला है जबकि 80 लाख रुपये BCCI की तरफ से. अब खबर ये भी है कि अगर झारखंड की टीम विजय हजारे की भी चैंपियन बनी तो उसे इनाम में 5 करोड़ रुपये मिल सकते है |

5 करोड़ मिले तो किसके लिए जान लगा देंगे ईशान?

ईशान किशन ने रांची में हुए सम्मान समारोह के दौरान उसी 5 करोड़ रुपये के इनाम का जिक्र किया है और कहा कि अगर 5 करोड़ मिलेंगे तो विजय हजारे ट्रॉफी जीतने के लिए जान लगा देंगे. ईशान किशन ने ये भी बताया कि टीम के अंदर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने को लेकर गुस्सा भरा था. हमें साबित करना था. लोगों को बताना था कि हां हम कर सकते हैं. और हम उसमें कामयाब रहे |

ईशान किशन ने किया और बेहतर करने का वादा

ईशान किशन ने JSCA, उसके अध्यक्ष सौरभ तिवारी, सेक्रेटरी शहबाज नदीम का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि हमसे तो मैदान पर जो बन पड़ेगा वो हम करेंगे. लेकिन, कभी हम उसमें असफल भी रहे तो मुझे पूरी उम्मीद है कि सौरभ भाई, नदीम भाई उसे समझेंगे क्योंकि वो खुद भी खिलाड़ी रहे हैं. ईशान ने कहा कि SMAT 2025 की ट्रॉफी उठाने के बाद लोगों का जो प्यार मिला है, उससे वो गदगद हैं और अब वो आगे आने वाले टूर्नामेंट जीतकर लोगों की खुशी को और बढ़ाना चाहेंगे |

DMK का केंद्र पर हमला— बोले, ‘G Ram G’ कभी भी बंद हो सकता है

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

तमिलनाडु की सत्ताधारी DMK ने शनिवार को केंद्र सरकार पर नए VB-G RAM G बिल को लेकर हमला बोला और कहा कि सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाना ही मुद्दा नहीं है. DMK ने दावा किया कि नए बिल में कुल 125 दिनों के काम की कोई गारंटी नहीं है और इसमें ऐसे सभी फीचर्स हैं जो किसी भी समय इस योजना को रोकने में मदद कर सकते हैं |

DMK के मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना से गांधी का नाम हटाना ही अकेला मुद्दा नहीं था, बल्कि उस योजना का मूल उद्देश्य ही खत्म किया गया है और यही मुख्य मुद्दा है. मुरासोली ने 20 दिसंबर के अपने संपादकीय में कहा गांधी का नाम हटाने के पूरे मामले में दूसरे मुद्दे दब गए हैं. गांधी जी का नाम हटाने से उनकी छवि पर किसी भी तरह से कोई असर नहीं पड़ने वाला था और उनका नाम हटाने से लोग उन्हें और ज़्यादा याद कर रहे हैं और उनके बारे में बात कर रहे हैं |

DMK ने बताए बिल के विरोध के दस कारण

DMK पार्टी ने G राम G ग्रामीण रोजगार गारंटी बिल का विरोध करने के 10 कारण बताए और उस नाम को यह कहकर खारिज कर दिया कि इसका उच्चारण करना भी बहुत मुश्किल है. बता दें कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) या VB-G RAM G बिल, जो ग्रामीण भारत के लिए 125 दिनों की गारंटीड नौकरियों का आश्वासन देता है, संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया जा चुका है |

60:40 का कॉस्ट-शेयरिंग रेशियो राज्य के फंड की लूट

नई योजना में फंड का शेयरिंग रेशो 60:40 रखा गया है, जिसमें 40 फीसद फंड राज्य सरकारों को देना होगा. DMK ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 का कॉस्ट-शेयरिंग रेशियो राज्य के फंड की लूट है. द्रविड़ तमिल दैनिक में कहा गया है कि वे 125 दिनों तक काम देने का दावा करते हैं. DMK ने योजना के उस फीचर की बात की है, जिसमें बुवाई और कटाई की सीजन में काम नहीं होगा |

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान VB-G RAM G एक्ट के तहत काम नहीं किए जाएंगे और यह फीचर उन लोगों को प्रभावित करेगा जो खेती के काम में शामिल नहीं हैं. साथ ही लाभार्थियों को केंद्र के मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स (MPI) का इस्तेमाल करके लिस्टेड किया जाएगा और यह सीधे तमिलनाडु जैसे राज्यों को प्रभावित करेगा जो गरीबी खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं |

योजना को कभी रोका जा सकता है

DMK ने खुलासा किया कि नई योजना को कुछ डेटा का हवाला देकर, यह दावा करके रोका जा सकता है कि गरीबी खत्म हो गई है. पिछले कानून के मुताबिक नौकरी पाना लोगों का अधिकार था और अब नए बिल के मुताबिक अगर नौकरी उपलब्ध होगी तो ही दी जाएगी |

यह नई पहल संघवाद, राज्य की स्वायत्तता के खिलाफ है क्योंकि एक प्रावधान केंद्र को हर राज्य के लिए नौकरियों का फैसला करने का अधिकार देता है. ऐसा क्लॉज गैर-बीजेपी शासित राज्यों को धोखा देने का रास्ता खोलेगा |

DMK ने बताया कि मनरेगा से अलग, अगर काम नहीं दिया जा सका तो इसमें मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 125 दिनों तक काम दिया जाएगा. इस नए बिल में किसी भी समय योजना को रोकने की सुविधा देने वाले सभी फीचर्स हैं |

मामूट्टी-मोहनलाल के साथ हिट फिल्में देने वाले श्रीनिवासन नहीं रहे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मलयालम सिनेमा के जाने माने एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर श्रीनिवासनन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. स्वास्थ्य समस्या की वजह से वो लंबे वक्त से अस्तपाल में भर्ती थे, लेकिन 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका निधन त्रिपुनिथुरा तालुक अस्पताल में हुआ. उनके इस निधन की खबर को मलयालम फिल्म जगत और प्रशंसकों ने गहरा सदमा बताया है. श्रीनिवासन ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और साथ ही सुपरहिट फिल्में भी दी हैं |

श्रीनिवासन का लंबे समय से इलाज चल रहा था, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका मलालम सिनेमा में काफी योगदान रहा है उन्होंने अपनी कला से मलयालम सिनेमा को लगभग चार दशकों से भी ज्यादा समय तक प्रभावित किया है. श्रीनिवासन के निधन के बाद फिल्म जगत के एक्टर्स और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जाने का दुख जता रहे हैं |

फिल्मों को मिले अवॉर्ड

श्रीनिवासनन का जन्म 6 अप्रैल 1956 को थालास्सेरी में पथ्यम, केरल में हुआ था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 1977 में कदम रखा और तब से लेकर अब तक कई फिल्मों में काम किया. वे सिर्फ एक्टिंग करने वाले कलाकार नहीं थे, उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी, कुछ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया और प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. उनकी लिखी और डायरेक्ट की फिल्मों को राज्य और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है |

दी हैं कई सुपरहिट फिल्म

मामूट्टी और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ श्रीनिवासन ने सुपरहिट फिल्में दी हैं. 48 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई कमाल की फिल्में लिखीं, जिसमें सनमासुल्लावरकु समथम, टीपी बालगोपालन एमए, गांधीनगर सेकेंड स्ट्रीट, नाडोटीकट्टू, थलायण मंत्रम, गोलंतरा का नाम शामिल है. उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म वडक्कुनोक्कियंथ्रम और चिंताविष्टया श्यामला ने राज्य और नेशनल अवॉर्ड जीते हैं |

जीत के जश्न में भी चिंता, सूर्या बोले— टीम इंडिया ने बहुत कुछ खोया

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी की तलाश में हैं? वो कौन है, उसका खुलासा उन्होंने साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज जीतने के बाद बताया. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की. अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया. T20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम परफॉर्मेन्स से गदगद नजर आए. लेकिन साथ ही उन्होंने उसका भी जिक्र किया, जो खोया है और जिसकी उन्हें तलाश है |

टीम इंडिया का कौन खोया है?

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में मैच के बाद हुए प्रजेन्टेशन में बताया कि टीम इंडिया का कौन खो गया है?उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज काफी चैलेंजिंग रही. जो ब्रांड ऑफ क्रिकेट हम खेलना चाहते थे, हम वही खेले और नतीजा सामने है. उन्होंने कहा कि हम जो करना चाहते थे, हमने वही किया |

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में कोई खोया भी दिखा. उन्होंने कहा कि जिसे हम नहीं देख सके, वो रहा- सूर्या द बैटर. उन्होंने माना कि कप्तान सूर्या को तो सबने देखा मगर बल्लेबाज सूर्या सीरीज में कहीं खोया दिखा |

सूर्यकुमार यादव ने क्यों की खोने की बात?

सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्यों कहा अब जरा वो भी जान लीजिए. उन्होंने T20 सीरीज के में खेले 4 मैच की 4 पारियों में बस 33 गेंदों का सामना किया और केवल 34 रन बनाए. मतलब मुश्किल से उनका स्ट्राइक रेट 100 के पार दिखा. उन्होंने 103.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं उनका औसत 8.50 का रहा, जो कि बेहद खराब है |

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वापसी जरूरी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव पर उंगलियां तो उठी हैं, मगर उन्होंने कहा कि सूर्या द बैटर मजबूती के साथ वापसी करेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अगली T20 सीरीज खेलनी है. सूर्या को वो वापसी उस सीरीज में करनी होगी, क्योंकि उसके बाद T20 वर्ल्ड कप है और उस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में उनका फीका प्रदर्शन टीम इंडिया की सेहत पर असर डाल सकता है |

बांग्लादेश में हिंदू की मॉब लिंचिंग पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रियंका गांधी ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बांग्लादेश में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण बन गए हैं. यहां पर चुनाव से पहले कई शहरों में आगजनी और हिंसा हो रही है. राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या के बाद स्थिति और बिगड़ गई है. इस बीच देश में कथित ईशनिंदा को लेकर एक हिंदू शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. लगातार खराब होते हालात को लेकर भारत में भी टेंशन बढ़ गई है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बदलते हालात पर चिंता जाहिर की है और भारत सरकार से यह मामला उठाने की मांग की है |

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल शुक्रवार को पड़ोसी मुल्क में कथित ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या को ‘बेहद परेशान करने वाला’ करार दिया और भारत सरकार से वहां रह रहे हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने का अनुरोध किया. बांग्लादेश में पिछले साल शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से वहां पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए हैं. बड़ी संख्या में लोग मारे भी गए हैं |

धर्म के आधार पर हत्या मानवता के खिलाफः प्रियंका

बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की ताजा घटना कल शुक्रवार को सामने आई जब कथित ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और फिर उसके शरीर में आग लगा दी गई. मृतक की पहचान 25 साल के दीपू चंद्र दास के रूप में हुई, जो मैमनसिंह शहर में एक फैक्ट्री में काम करता था |

अल्पसंख्यक हिंदू की मॉब लिंचिंग कर हत्या किए जाने की घटना पर प्रियंका गांधी ने X पर अपने पोस्ट में कहा, “बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंदू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या की खबर बेहद परेशान करने वाली है. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है |

हिंदुओं पर हिंसा-हमलों की खबरें चिंताजनकः गहलोत

उन्होंने इस मामले को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बांग्लादेश सरकार के सामने उठाने की मांग करते हुए कहा, “भारत सरकार को पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर ध्यान देना चाहिए और वहां की सरकार के साथ उनकी सुरक्षा का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाना चाहिए.”

प्रियंका के अलावा कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की. गहलोत ने X पर अपने पोस्ट में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर नए सिरे से हिंसा और हमलों की खबरें “बेहद चिंताजनक और निंदनीय” है |

उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा, “यह बेहद आश्चर्यजनक है कि भारत सरकार इतने संवेदनशील मसले पर लंबे समय तक मूकदर्शक बनी रही. यह चुप्पी वहां सक्रिय भारत विरोधी बाहरी ताकतों को लगातार बढ़ावा दे रही है.” साथ ही कहा कि सरकार को वेट एंड वाच की जगह बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल राजनयिक कदम उठाने चाहिए |

अपराधियों को नहीं बख्शेंगेः बांग्लादेश सरकार

दूसरी ओर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू शख्स की पीट-पीट कर हत्या की निंदा करते हुए कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. इस जघन्य अपराध के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा |

पिछले साल अगस्त में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की तख्तापलट के बाद देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किए गए. हिंसक घटनाओं की वजह से बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी प्रभावित हुई |

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम जारी, ‘अवतार 3’ की सुनामी के सामने भी नहीं रुक रही कमाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Dhurandhar Box Office Day 15: एक साल बाद आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 15 दिन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है. कई पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के ‘दिग्गज क्लब’ में शामिल हो चुकी है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि आधे महीने बाद भी इस फिल्म का जादू बरकरार है, यहां तक कि यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के सामने भी डटकर खड़ी है.

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है. पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में और भी बेहतर प्रदर्शन किया. इस हफ्ते इसने कुल 253.25 करोड़ रुपये बटोरे. फिल्म की शानदार कमाई का सिलसिला 15वें दिन भी जारी रहा. आज शाम तक ‘धुरंधर’ फिल्म ने 9.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था.

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन (टोटल कलेक्शन) 469.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि, सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का यह डेटा अभी अंतिम नहीं है और इसमें अभी बदलाव होने की संभावना है.

‘अवतार फायर एंड ऐश’ के सामने धुरंधर की कमाई जारी
जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके बीच भी फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा कम नहीं हुआ है. अक्षय खन्ना के स्टाइल और संजय दत्त का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया, इस वजह से यह फिल्म और हिट हो रही है. हालांकि, दुनियाभर में ‘धुरंधर’ की 14 दिनों की कुल कमाई (710.50 करोड़) को ‘अवतार 3’ महज कुछ ही घंटों में पार कर लेगी, लेकिन भारतीय बाजार में दोनों का मुकाबला देखने लायक बन रहा है. ‘अवतार’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी ‘धुरंधर’ की कमाई में गिरावट नहीं देखी जा रही है.

फिलहाल दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बहुत मामूली अंतर है और ऐसे संकेत हैं कि आने वाले कुछ घंटों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ हॉलीवुड की इस दिग्गज फिल्म को भी पीछे छोड़ सकती है.

‘धुरंधर’ टॉप 20′ फिल्मों की लिस्ट में 13वें नंबर पर
भारत की सभी भाषाओं में रिलीज होने वाली सबसे सफल फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर’ ने अपना नाम दर्ज कर लिया है. सैकनिल्क (Sacnilk) के रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ अब देश की ‘टॉप 20’ फिल्मों की लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं फिल्म की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द यह टॉप 10 और यहां तक कि टॉप 5 फिल्मों के क्लब में भी अपनी जगह बना लेगी.

संसद में विपक्ष ने एकजुट होकर किया वीबी-जी राम जी विधेयक का विरोध

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। विपक्ष संसद में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) बिल पास होने पर लगातार विरोध कर रहा है। शुक्रवार को एकजुट विपक्ष ने बिल पास होने के विरोध में संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जबकि टीएमसी सदस्यों ने सदन में एंट्री की सीढ़ियों पर अपना विरोध जारी रखा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो अभी जर्मनी में हैं, उन्होंने भी बिल के खिलाफ आवाज उठाई और दावा किया कि यह डिजाइन से ही राज्य विरोधी और गांव विरोधी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक’ संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह प्रस्तावित कानून प्रदेश एवं गांवों के खिलाफ है और इसे वापस लेने के लिए सरकार को विवश करने के मकसद से एक राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाया जाएगा। संसद ने गुरुवार को ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी। पहले दिन में यह विधेयक लोकसभा और देर रात राज्यसभा से पारित किया गया।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल रात मोदी सरकार ने एक ही दिन में मनरेगा के बीस सालों को ध्वस्त कर दिया। जी राम जी विधेयक, मनरेगा का कोई ‘‘पुनर्गठन’’ नहीं है। यह अधिकार-आधारित, मांग-आधारित गारंटी को खत्म कर इसे एक सीमित योजना में बदल देता है, जिसे दिल्ली से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक की संरचना ही राज्यविरोधी और गांवविरोधी है। राहुल ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण मजदूर को मोलभाव की ताकत दी। वास्तविक विकल्प मिलने से शोषण और मजबूरी में पलायन घटा, मजदूरी बढ़ी, काम की परिस्थितियां बेहतर हुईं और साथ ही ग्रामीण ढांचे का निर्माण व पुनर्जीवन हुआ। यही वह ताकत है जिसे यह सरकार तोड़ना चाहती है। उनके मुताबिक काम की सीमा तय करके और काम से वंचित करने के और रास्ते बनाकर जी राम जी विधेयक उस एकमात्र माध्यम को कमजोर करता है जो ग्रामीण गरीबों के पास था।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने कोविड-19 महामारी में देखा कि मनरेगा का क्या मतलब था। जब अर्थव्यवस्था बंद हो गई और आजीविकाएं खत्म हो गईं, तब इसने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया। इससे सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ, जिन्होंने साल दर साल कुल व्यक्ति-दिवसों का आधे से ज्यादा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब किसी रोजगार कार्यक्रम को सीमित किया जाता है, तो सबसे पहले महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन मजदूर और सबसे गरीब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोग बाहर धकेले जाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि ऊपर से इस कानून को संसद में बिना उचित जांच-पड़ताल के जबरन पारित कराया गया। विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजने की विपक्ष की मांग खारिज कर दी गई। ग्रामीण सामाजिक करार को बदल देने वाला, करोड़ों मजदूरों को प्रभावित करने वाला कानून कभी भी गंभीर समिति समीक्षा, विशेषज्ञ परामर्श और सार्वजनिक सुनवाई के बिना नहीं थोपा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के लक्ष्य साफ हैं कि श्रम को कमजोर करना, ग्रामीण भारत-खासकर दलितों, ओबीसी और आदिवासियों की मोलभाव की ताकत को कमजोर करना, सत्ता का केंद्रीकरण करना और फिर इसे ‘सुधार’ के नारे के रूप में बेचना। उन्होंने कहा कि मनरेगा दुनिया के सबसे सफल गरीबी उन्मूलन और सशक्तिकरण कार्यक्रमों में से एक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम इस सरकार को ग्रामीण गरीबों की आखिरी रक्षा-पंक्ति को नष्ट नहीं करने देंगे। हम मजदूरों, पंचायतों और राज्यों के साथ खड़े रहेंगे, इस कदम को हराने और इस कानून को वापस लेने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाएंगे।

Previous articleSIR पहले चरण का असर, भोपाल में 4.38 लाख मतदाता सूची से होंगे बाहर
Next articleपुलिस का शिकंजा: जयपुर में जाली नोट सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 6.51 लाख के नकली नोट जब्त
News Desk

युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति अटैच; ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED का एक्शन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

ED Action on 1xBet case: भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी (illegal online betting) और मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) से जुड़े मामले में शुक्रवार को फिल्म और खेल से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों पर कार्रवाई की गई. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate–ED) ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी कई जानी मानी हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है.

इन हस्तियों की संपत्ति जब्त की गई

ईडी की कार्रवाई में शामिल हस्तियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं, जिनकी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है. साथ ही पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की लगभग 8.26 लाख रुपये की संपत्ति और अभिनेता सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है. इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति (जो उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है), अभिनेत्री नेहा शर्मा के 1.26 करोड़ रुपये,अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के 59 लाख रुपये और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा के 47.20 लाख रुपये की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं.

ED ने अब तक इस मामले में कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की है. शुक्रवार को की गई कार्रवाई में करीब 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई.

बेटिंग ऐप 1xBet मामले से जुड़ी जांच में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारियों ने बताया कि 1xBet ऐप और इससे सम्बंधित प्लेटफॉर्म भारत में अनाधिकृत रूप से ऑपरेट हो रहे थे और इसके नेटवर्क के माध्यम से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन को संचालित किया जा रहा था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस गैरकानूनी प्लेटफॉर्म के प्रमोशन (promotion) और प्रचार (endorsement) के लिए कई प्रसिद्ध क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों को शामिल किया गया था, जिससे यह लेन-देन ज्यादा व्यापक पैमाने पर फैल गया. फिलहाल मामले में ईडी की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़ी हस्तियों पर कार्रवाई देखी जा सकती है.

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, बेटे को दिया जन्म, फैंन्स ने दी कपल को बधाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Bharti Singh Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर गुड न्यूज दे दी है. वे दूसरी बार मां बनी हैं और बेटे को जन्म दिया है. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का पहले भी एक बेटा है.

भारती को थी बेटी की ख्वाहिश
बता दें, भारती प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर  लगातार अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दे रही थीं. वहीं कई वीडियो में तो उन्होंने पैपराजी के सामने ये बात भी कही कि वह चाहती हैं कि उनके घर इस बार लक्ष्मी (बेटी) आए. आज यानी 19 दिसंबर की सुबह उन्‍हें लाफ्टर शेफ की शूटिंग करनी थी, लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां भारती ने बेटे को जन्म दिया.

कपल के घर जशन का माहौल
कॉमेडियन के फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब खबर सामने आने के बाद से सेलेब्स और उनके फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं. कपल के घर में जश्न का माहौल है.

प्रेग्नेंसी में जमकर किया काम
इस बार भी भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब काम किया है. बता दें अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो आखिरी समय तक काम करती हुई दिखाई दी थीं. फिलहाल, वह लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं. शो के एक्टर्स ने उनके लिए खास सरप्राइज बेबी शावर भी प्लान किया था.

बता दें, फैंस भारती और हर्ष को काफी पसंद करते हैं. टीवी इंडस्ट्री के वह पसंदीदा कपल में से एक हैं. उनका बेटा लक्ष्‍य भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.