पीएम मोदी ने क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च में की भागीदारी, साझा किया संदेश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आज गुरुवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी नई दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, जहां पीएम प्रार्थना सभा में शामिल हुए. इस दौरान कैरेल, भजन और क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएं की गईं. प्रार्थना सभा में प्रार्थना, कैरल, भजन और दिल्ली के बिशप, रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी |

PM मोदी ने दी बधाई

क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा, “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरी आनंदमयी क्रिसमस की शुभकामनाएं. ईश्वर करे यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें.”

पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया. प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था. आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करेगी |

फिल्मी दुनिया में आमिर खान की वापसी, ‘3 इडियट्स’ टीम इस महीने शुरू

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2025 में सिर्फ सलमान खान और आमिर खान की फिल्में आईं. पर शाहरुख खान नहीं दिखे. साल 2026 और जबरदस्त साबित होगा, क्योंकि शाहरुख खान किंग बनकर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सलमान खान फौजी बने दिखेंगे. पर अब आमिर खान नहीं आएंगे. लेकिन नए अपडेट से पता लगा कि वो फैन्स के लिए सॉलिड तैयारी कर रहे हैं. यूं तो इस साल उनकी कमबैक फिल्म आई थी- Sitaare Zameen Par. इस पिक्चर को काफी पसंद किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. साथ ही रजनीकांत की ‘कुली’ में भी कैमियो किया था. लेकिन फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब पता लगा कि 3 Idiots का सीक्वल बनने जा रहा है. इस बार ‘4 इडियट्स’ आ रहे हैं. पर फिल्म की शूटिंग पर एक नया अपडेट आया है |

25 दिसंबर, 2009… जब आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ रिलीज हुई. राजकुमार हिरानी की फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की जोड़ी को बहुत प्यार मिला. जो कि ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर बेस्ड थी. रैंचो, फरहान कुरैशी और राजू रस्तोगी ने सबको जिंदगी जीने का एक अलग और नया तरीका सिखाया. जो आज भी कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में पहले नंबर पर बनी है. लेकिन अब नई फिल्म यानी पार्ट 2 भी लाया जा रहा है. साल 2026 में फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा |

‘3 इडियट्स’ का शूट कब शुरू होगा?

हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी 2009 में वापस जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. एक्टर-डायरेक्टर की यह पॉपुलर जोड़ी क्लासिक फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल के लिए साथ आ गई है. जहां ओरिजिनल कास्ट मेंबर करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ फिर से टीम बनेगी. साथ ही पता लगा कि राजकुमार हिरानी 2026 के बीच तक इस कॉमेडी फिल्म को बनाने का प्लान बना रहे हैं. यानी तब तक पिक्चर को फ्लोर पर लाया जाएगा |

स्क्रिप्ट पर कितना काम हुआ पूरा?

आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का काम ज़ोर-शोर से काम चल रहा है. सीक्वल की कहानी तय हो गई है और कुछ ही महीनों में स्क्रीनप्ले भी तैयार हो जाएगा. हालांकि, कहा जा रहा है कि 3 इडियट्स का सीक्वल जून-जुलाई के आसपास फ्लोर पर आ सकता है |

ये फिल्म बनते-बनते रह गई

दरअसल ‘सितारे जमीन पर’ के बाद आमिर खान और राजकुमार हिरानी को साथ आना था. कहा गया था कि दोनों दादासाहेब फाल्के पर बनने वाली बायोपिक पर काम कर रहे हैं. जो जनवरी 2026 में शुरू होगी, लेकिन अब इस बड़े प्लान को फिलहाल टाल दिया गया है. दरअसल आमिर खान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, जिसके बाद उसमें बदलाव के लिए कहा गया. पर दोबारा भी बात नहीं बनी. जिसके बाद उस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है |

पाकिस्तान U19 टीम में फ्रॉड का मामला, दिग्गज खिलाड़ी ने किया खुलासा

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान क्रिकेट में गड़बड़झाला होते ही रहता है. कभी खिलाड़ियों की लड़ाई तो कभी बोर्ड और खिलाड़ियों की लड़ाई, तो कभी मैच फिक्सिंग जैसे बवाल. तमाशे और पाकिस्तान क्रिकेट का बहुत पुराना साथ है. ऐसी ही गड़बड़ियों में से एक है ‘एज फ्रॉड’ यानि उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी, जो पाकिस्तान क्रिकेट में खूब फैली हुई है. इसको लेकर अक्सर ही पाकिस्तान क्रिकेट में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं. मगर अब तो पाकिस्तान के ही एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा दावा किया है कि अंडर-19 टीम के खिलाड़ी खुद को 17-18 साल का बताते हैं लेकिन उम्र काफी ज्यादा होती है |

हाल ही में पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. इसके बाद से ही पाकिस्तानी टीम की उनके देश में जमकर वाह-वाही हो रही है. मगर जश्न के इस माहौल के बीच में पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान में अंडर-19 क्रिकेट की हकीकत को सबके सामने लाकर रख दिया है. आसिफ ने पाकिस्तान क्रिकेट में एज फ्रॉड की कड़वी सच्चाई का जिक्र किया है और देश के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी तक को इसका गुनहगार बताया है |

आसिफ ने लगाया एज फ्रॉड का आरोप

पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, “कागजों में अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ी सिर्फ 17-18 साल के होते हैं लेकिन असल में वो 27-28 साल के होते हैं. शाहिद अफरीदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.” पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अफरीदी अक्सर अपनी उम्र के कारण हमेशा से ही आलोचकों के निशाने पर रहे हैं और हमेशा उनका ये कहकर मजाक उड़ाया जाता है कि वो अभी बहुत छोटे हैं. सच्चाई ये भी है कि 1996 में अपना डेब्यू करने वाले अफरीदी अभी भी सिर्फ 48 साल के हैं |
 
भारत-अफगानिस्तान में भी ये समस्या

वैसे कम उम्र बताकर क्रिकेट में दाखिला लेने की समस्या सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया के कई देशों में फैली है. भारत में भी इसके कई मामले सामने आए हैं, जिसमें एज फ्रॉड की शिकायतें की गई हैं. वहीं अफगानिस्तान में भी धड़ल्ले से झूठी उम्र दिखाकर कई खिलाड़ी अंडर-19 लेवल पर खेलते हुए देखे गए हैं. इसी तरह श्रीलंका और बांग्लादेश में भी इस तरह की शिकायतें आई हैं |

Previous articleहरदीडीह एनीकट मामला: गेट तोड़कर गिराया जलस्तर, रेत माफिया पर उठे गंभीर सवाल
News Desk

जयंती पर स्मारक पर उमड़ा जनसैलाब, जानें क्यों आज भी देश उन्हें सबसे लोकप्रिय पीएम मानता है

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: Atal Bihari Vajpayee Jayanti के अवसर पर राजधानी दिल्ली में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का एक युगपुरुष बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी देश को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अटल जी की राजनीति संवाद, सहमति और संवेदनशीलता पर आधारित थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Atal Bihari Vajpayee Jayanti पर अटल जी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा और विचारशील राजनीति का प्रतीक रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई और विकास के साथ मानवीय मूल्यों को भी राजनीति के केंद्र में रखा। उन्होंने अटल जी को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच आज भी देश की नीतियों में झलकती है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी अटल जी को एक महान कवि, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियों और फैसलों से देश को दीर्घकालीन लाभ मिला है।

इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक भी ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचे। पूरे परिसर में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और उनकी जयंती को देशभर में Atal Bihari Vajpayee Jayanti के साथ-साथ ‘सुशासन दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।

रणवीर सिंह का 2025 धमाका, धुरंधर एक्टिंग से बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के तीन हफ्ते पूरे करने को है और फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. एक समय था जब किसी फिल्म के लिए 100 करोड़ कमाना भी बड़ी बात मानी जाती थी. लेकिन अब दौर बदल गया है. अब फिल्में धड़ल्ले से 1000 करोड़ रुपए कमा रही हैं. साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान ने 1000 करोड़ रुपए कमाकर कीर्तिमान रच दिया था. इसके बाद साल 2024 में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने भी करीब 1800 करोड़ रुपए की कमाई की थी. मगर साल 2025 में दिसंबर महीने तक भी कोई फिल्म 1000 करोड़ नहीं कमा सकी |

2025 की शुरुआत में ही विकी कौशल की छावा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी और 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 850 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. मगर दोनों ही फिल्में 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर सकी थीं. मगर अब रणवीर सिंह की धुरंधर 20 दिनों में इस कमाल के बहुत नजदीक पहुंच गई है. 20 दिनों में फिल्म ने 920 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म को क्रिसमस फेस्टिवल का भी फायदा मिलने की संभावना है. ऐसे में पूरे आसार नजर आ रहे हैं कि ये फिल्म साल 2025 के अलविदा होते-होते 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है.

कितना रहा था छावा का कलेक्शन?

छावा फिल्म की बात करें तो ये फिल्म साल 2025 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ के आसपास का था और फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा कमाने में सफल रही थी. फिल्म को भारत में 716 करोड़ रुपए कमाए जबकी इसका ओवरसीज कलेक्शन 90 करोड़ रुपए के आसपास रहा था. फिल्म पूरे 9 महीने तक साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की फहरिश्त में पहले नंबर पर थी. इसके बाद कांतारा चैप्टर 1 ने इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला था और करीब 2 महीने तक ये फिल्म भी 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही |

कांतारा चैप्टर 1 ने कितने कमाए थे?

वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ रुपए के आसपास का था. जबकी फिल्म का कलेक्शन 850 करोड़ रुपए के आसपास रहा था. फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था और वही इस फिल्म के लीड एक्टर भी थी. जहां एक तरफ भारत में इस फिल्म ने 740 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 111 करोड़ रुपए का रहा था. मगर 2 महीने बाद ही अब धुरंधर फिल्म ने इस रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

1000 करोड़ से कितनी दूर है धुरंधर?

वहीं धुरंधर फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह के अभिनय से सजी फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 920 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म को अब 1000 करोड़ का कलेक्शन करने के लिए 80 करोड़ रुपए की ही दरकार है. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि धुरंधर फिल्म साल 2025 के जाते-जाते ही ये कारनामा कर के दिखा देगी. फिल्म की कमाई में क्रिसमस के मौके पर तो उछाल देखने को मिल ही सकता है वहीं दूसरी तरफ फिल्म का कलेक्शन वीकेंड में भी बढ़ता नजर आएगा. देखने वाली बात होगी कि साल के अंत तक फिल्म कितनी कमाई कर ले जाती है. ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की चौथी 1000 करोड़ी मूवी हो जाएगी. इसके पहले आमिर खान की दंगल और शाहरुख खान की जवान-पठान जैसी फिल्मों ने ही 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया है |

धुरंधर फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी नजर आए हैं. धुरंधर का कलेक्शन विदेशों में भी तगड़ा जा रहा है. अभी भी हर दिन ये फिल्म औसतन 20 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही है. अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही जाता है तो आने वाले समय में ये शाहरुख खान की पठान और जवान को भी टक्कर देती नजर आ सकती है |

रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला मैच कब और किस टीम से?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी से हुई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले राउंड में अपनी राज्य टीमों मुंबई और दिल्ली के लिए शतक जड़कर जीत दिलाई और फैंस का दिल भी जीत लिया. अब सभी की नजर इस पर है कि ये दोनों सितारे अगला मैच कब खेलेंगे. बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के सभी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच खेलना जरूरी है. रोहित और विराट ने पहले मुकाबले में हिस्सा लिया, इसलिए अब दूसरे राउंड में भी उनके मैदान पर उतरने की उम्मीद है. दोनों ने अपनी उपलब्धता पहले दो मैचों के लिए पहले ही कन्फर्म कर रखी है |

रोहित-विराट का अगला मैच कब?

टूर्नामेंट का दूसरा राउंड 26 दिसंबर को खेला जाएगा. रोहित शर्मा मुंबई की टीम के साथ उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में एक्शन में नजर आएंगे. यह मैच जयपुर के अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा. पहले मैच में जयपुर के फैंस ने रोहित का खूब स्वागत किया था, ऐसे में इस बार भी स्टेडियम में जोश भरपूर रहने की उम्मीद है |

वहीं, विराट कोहली दिल्ली की ओर से गुजरात का सामना करेंगे. यह मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होगा और सुबह 9 बजे से शुरू होगा. पहले मैच की तरह यह भी बंद दरवाजों के पीछे खेला जा सकता है, लेकिन विराट की फॉर्म देखते हुए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों की यह वापसी घरेलू क्रिकेट को नई ऊर्जा दे रही है, साथ ही टीम इंडिया की वनडे तैयारी भी मजबूत हो रही है. इन दोनों खिलाड़ियों को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है |

पहले मैच में जमकर चला बल्ला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ खेलने उतरे. इस मुकाबले में उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे, जिसके चलते मुंबई ने ये मैच 8 विकेट से जीत लिया. दूसरी ओर, विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ जमकर रन बनाए. उन्होंने 101 गेंदों पर 131 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के देखने को मिले |

अरावली में अब नहीं चलेंगी मशीनें! केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या अब ‘खत्म’ हो जाएगा खनन माफिया का राज?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: Aravalli Hills Mining Ban को लेकर केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक और सख्त फैसला लिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने अरावली पहाड़ियों के संरक्षण के लिए सभी संबंधित राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नई खनन लीज जारी नहीं की जाएगी। यह प्रतिबंध गुजरात से लेकर दिल्ली तक फैली पूरी अरावली पर्वत श्रृंखला पर समान रूप से लागू होगा।

सरकार का उद्देश्य अरावली में लंबे समय से चल रहे अवैध और अनियंत्रित खनन पर पूरी तरह रोक लगाना है, ताकि इस प्राचीन पर्वत श्रृंखला को एक सतत और संरक्षित भू-आकृति के रूप में बचाया जा सके। अरावली पहाड़ियां दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के पर्यावरणीय संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये पहाड़ियां वायु प्रदूषण को नियंत्रित करती हैं, रेगिस्तान के फैलाव को रोकती हैं, भूजल स्तर को रिचार्ज करती हैं और समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित रखती हैं।

Aravalli Hills Mining Ban को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। ICFRE पूरे अरावली क्षेत्र में अतिरिक्त संवेदनशील इलाकों की पहचान करेगा, जहां खनन गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पारिस्थितिकी, भू-विज्ञान और परिदृश्य के आधार पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा।

हालांकि, जो खदानें पहले से संचालित हैं, उनके लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन कराएं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप अतिरिक्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे और सस्टेनेबल माइनिंग के सभी मानकों का पालन अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ किया है कि खनन गतिविधियों से पर्यावरण और भूजल स्तर को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

 

शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के गठबंधन पर बावनकुले का बयान, मुंबई की जनता अब इस पर भरोसा नहीं करेगी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम बुधवार को हुआ। जहां शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवर्निमाण सेना प्रमुख राज ठाकरे एक मंच पर दिखाई दिए। करीब दो दशकों के बाद दोनों भाईयों ने गठबंधन का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया कि मुंबई की जनता अब राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अंतरराष्ट्रीय शहर बनने के मॉडल और विकास को प्राथमिकता देगी। भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों से समझौता करने का आरोप लगाया है। खासकर धाराशिव की घटना (पाकिस्तानी झंडे का जिक्र) को लेकर उन्हें घेरा गया है। भाजपा का दावा है कि उद्धव गुट के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता भी नहीं बचे हैं और उनकी सीटें 228 से घटकर 8 पर आ गई हैं। भाजपा के अनुसार, राज और उद्धव का साथ आना केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश है, जिससे उन्हें जनता की सहानुभूति नहीं मिलेगी। वहीं शिंदे गुट के नेताओं ने भी इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। राजू वाघमारे जैसे नेताओं का मानना है कि शिवाजी पार्क पर श्रद्धांजलि देना केवल एक दिखावा है जिसे मराठी जनता स्वीकार नहीं करेगी। लेकिन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल कांग्रेस भी इस नए गठबंधन के प्रभाव को लेकर सतर्क दिख रही है। यह बयानबाजी दर्शाती है कि आने वाले समय में मुंबई नगर निगम का चुनाव मराठी अस्मिता और शहरी विकास के इर्द-गिर्द सिमट जाएगा। भाजपा जहाँ देवेंद्र फडणवीस के विकसित मुंबई विजन को आगे रख रही है, वहीं ठाकरे बंधुओं का साथ आना एक बड़े वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश है।

Previous articleVHT 2025: बिहार ने रचा इतिहास, 574 रन बनाकर तोड़े वर्ल्ड क्रिकेट के रिकॉर्ड
Next articleBhopal News: RSS शताब्दी वर्ष पर भोपाल में चार बड़े कार्यक्रम, मोहन भागवत करेंगे संबोधन
News Desk

बिहार ने रचा इतिहास, 574 रन बनाकर तोड़े वर्ल्ड क्रिकेट के रिकॉर्ड

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

VHT 2025 :में घरेलू क्रिकेट ने ऐसा ऐतिहासिक दिन देखा, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया। रांची के मैदान पर बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बरसात हुई, जिसने भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार की टीम ने वह कर दिखाया, जो आज तक लिस्ट-ए क्रिकेट में कोई भी टीम नहीं कर पाई थी।

बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन ठोक दिए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में 506 रन बनाए थे। VHT 2025 में पहली बार किसी टीम ने 550 रन का आंकड़ा भी पार किया, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस ऐतिहासिक पारी के सबसे बड़े नायक रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। मात्र 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक जड़कर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया और 59 गेंदों में 150 रन बनाकर सबसे तेज 150 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो पहले एबी डिविलियर्स के पास था।

हालांकि यह जीत सिर्फ वैभव के दम पर नहीं आई। कप्तान सकीबुल गनी ने मात्र 32 गेंदों में शतक लगाकर किसी भारतीय का सबसे तेज लिस्ट-ए शतक जड़ा और 128 रन बनाए। वहीं आयुष लोहारुका ने भी शानदार 116 रनों की पारी खेली। इन धमाकेदार पारियों के दम पर बिहार ने VHT 2025 में इतिहास रचते हुए क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

भारत-पाक सीमा पर अब एयरबेस बनाने का रास्ता साफ………श्रीगंगानगर तहसील में बनेगा दूसरा एयरबेस 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जोधपुर। राजस्थान से लगती भारत-पाक सीमा पर अब एयरबेस बनने का रास्ता साफ हो गया है। नए एयरबेस से पाकिस्तान के 3 बड़े एयरबेस तक भारतीय फाइटर जेट जल्दी पहुंच सकते हैं।
नए एयरबेस के लिए सादुलशहर (श्रीगंगानगर) तहसील के आस-पास के क्षेत्र की जमीन के अधिग्रहण का रास्ता साफ हुआ है। दरअसल, अधिग्रहण के विरोध में 58 किसानों और जमीन मालिकों ने याचिका लगाई थी। राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर) ने सुनवाई में सभी याचिकाओं को खारिज किया। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी ने फॉरवर्ड कंपोजिट एविएशन बेस (एफसीएबी) के लिए भूमि अधिग्रहण को सही ठहराया है। यह रिट याचिका केवल तकनीकी आपत्तियों के सहारे राष्ट्रीय महत्व की रक्षा परियोजना को पटरी से उतारने की कोशिश मात्र है। राजस्थान हाईकोर्ट ने अपने रिपोर्टेबल जजमेंट में स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में व्यक्तिगत हितों पर जनहित भारी पड़ता है।
नया सादुलशहर एयरबेस पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 40 किलोमीटर दूर होगा। श्रीगंगानगर जिले में यह दूसरा एयरफोर्स स्टेशन होगा। इसके पहले सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है। राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के जिलों पहले से 5 एयरफोर्स स्टेशन ऑपरेशनल हैं। नए एयरबेस से युद्ध की कंडीशन में पाकिस्तान के जकोबाबाद, भोलारी और रहीम यार खान एयरबेस तक फाइटर जेट तेजी से पहुंच सकते हैं।
मामला सादुलशहर तहसील के लालगढ़ जाटान और आस-पास के क्षेत्र का है। यहां भारत-पाक सीमा के पास रक्षा मंत्रालय की ओर से एक महत्वपूर्ण एयरबेस स्थापित होना है। इसका ऑपरेशन सिंदूर के तहत निर्माण हो रहा है, जो रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। 

Previous articleमास्को से जामनगर तक बढ़ती नजदीकी, ग्लोबल पॉलिटिक्स में हलचल
Next articleVijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला मैच कब और किस टीम से?
News Desk