अक्षय जैसी भूमिका पाकर अरशद वारसी हुए उलझन में, फिल्म ‘हलचल’ की कहानी सामने आई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग को लोग काफी पसंद करते हैं, इसी वजह से फिल्मों में उनके किरदारों को लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि, दर्शकों को फिल्म के किरदार जितने मजेदार दिखते हैं, असल में शूटिंग के दौरान कैसा होता है इस पर अरशद ने बात की है. एक्टर ने हाल ही में अपने करियर के एक ऐसे एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की, जिन्हें वे अब तक बुरा अनुभव मानते हैं 

साल 2004 में आई फिल्म ‘हलचल’ दर्शकों के लिए काफी कमाल की थी, फिल्म की कहानी और कास्ट जबरदस्त थे. इस फिल्म में अरशद वारसी भी शामिल थे. एक्टर को आम तौर पर अपने कमाल के कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन ‘हलचल’ उनके लिए कुछ खास खुशी लेकर नहीं आया. अरशद ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, तो उन्हें बताया गया था कि उनका किरदार हेरा फेरी में अक्षय कुमार जैसा होगा |

कैसे मिला ‘हलचल’ का ऑफर

अरशद ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर नीरज वोहरा साहब ने उन्हें एक ऑफर देते हुए कहा था कि प्रियदर्शन की फिल्म है. डायरेक्टर का नाम सुनते ही अरशद ने अपने रोल के बारे में पूछा. अरशद ने कहा कि वाह, हो गया, मैं इसमें क्या कर रहा हूं? नीरज ने कहा कि तूने हेरा फेरी देखी है? उसमें अक्षय कुमार का जो रोल है, वही रोल है. एक्टर ने कहा, ” मुझे लगा, बस हो गया, ये तो बहुत बढ़िया रोल है, इस वजह से उन्होंने बिना सोचे-समझे इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी |

शूटिंग में सामने आया सच

लेकिन जैसे ही अरशद सेट पर पहुंचे, उन्हें चीजों का असली रूप पता चला. उन्होंने बताया कि उन्हें जो भूमिका समझाई गई थी, वो असल में वैसी नहीं थी. उन्होंने बताया कि फिल्म में ये फर्क था कि आप दोनों इस फिल्म में दोस्त हैं और आप इस फिल्म में दोस्त हैं दोनों ही चीजें अलग थीं और उनका किरदार उतना अहम नहीं था जितना पहले बताया गया था. इसके अलावा, उन्हें दिए गए कॉस्ट्यूम को लेकर भी एक्टर को काफी शिकायत थी. उन्होंने बताया कि एक लंबी शर्ट दी गई, जिसकी बांहें लंबी थी.

पूरी की अपनी कमिटमेंट

इसके बावजूद, उन्होंने अपनी कमिटमेंट निभाई और फिल्म पूरी की, हालांकि वह अपने अनुभव से खुश नहीं थे और इसे एक बुरा अनुभव बताया. अरशद ने ये भी साफ कहा कि ये फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की गलती नहीं थी, क्योंकि उनको इसके बारे में पता नहीं था. ‘हलचल’ एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और इसमें अक्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान सहित कई जाने-माने कलाकार थे. यह फिल्म 1991 की मलयालम फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिंदी रीमेक थी |

पहली बार 50 ओवर मैच में कमाल, यशस्वी जायसवाल के भाई ने बनाया अर्धशतक

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

यशस्वी जायसवाल भले ही अपनी बिगड़ी सेहत के चलते विजय हजारे ट्रॉफी से दूर चल रहे हों. मगर उनके बड़े भाई का धमाकेदार खेल यहां जारी है. साल 2025 के खत्म होते होते यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने 50 ओवर के मैच में भी अपना पहला अर्धशतक ठोक दिया है. इससे पहले 6 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में त्रिपुरा से खेलते हुए उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने T20 क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था |

तेजस्वी ने लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक जड़ा

तेजस्वी जायसवाल ने अपना लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक राजस्थान के खिलाफ जड़ा. उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 50 ओवर वाले क्रिकेट में तेजस्वी ने अपना पहला पचासा तो जड़ा ही, उसके अलावा उन्होंने त्रिपुरा के लिए बेहतरीन साझेदारियां भी की |

तेजस्वी जायसवाल ने की कमाल की पार्टनरशिप

बाएं हाथ के बल्लेबाज तेजस्वी जायसवाल ने पहले यू बोस के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 98 रन जोड़े. फिर उसके बाद दूसरे विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप की. वो जब आउट हुए त्रिपुरा का स्कोर 25.2 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन था |

त्रिपुरा की पहले बल्लेबाजी, तेजस्वी का जोरदार आगाज

29 दिसंबर को खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में त्रिपुरा की टीम राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है. तेजस्वी जायसवाल ने उसके लिए ओपनिंग की और वो शुरुआत दिलाई, जिसकी उसे जरूरत थी. तेजस्वी ने अपनी इनिंग के दौरान मानव सुथर, अशोक शर्मा समेत राजस्थान के 5 गेंदबाजों का सामना किया |

तेजस्वी की दिलाई बेहतरीन शुरुआत को आगे श्रीदम पॉल ने भी बरकरार रखा. उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, जिन्हें दूसरे छोर पर खड़े अपने जोड़ीदार का भी अच्छा साथ मिला | त्रिपुरा का विजय हजारे ट्रॉफी में ये तीसरा मैच है. इससे पहले खेले 2 मुकाबलों में से 1 उसने जीते हैं और 1 हारे हैं |

कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की धमाकेदार ‘परफेक्ट आमिर’ एंट्री, कॉमिक परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता, उनके शो को लोग विदेशों में भी पसंद करते हैं. हालांकि, कपिल तो अपने आप में स्टार हैं, लेकिन उनके शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर शामिल हैं. उन्हीं में से एक नाम सुनील ग्रोवर का भी शामिल है, जिन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत काफी लोगों के दिलों में जगह बनाई है. शो के हालिया एपिसोड में भी सुनील ने लोगों को अपने मिमिक्री के टैलेंट से सभी को हैरान कर दिया, सुनील शो में आमिर खान के तौर पर शामिल हुए थे |

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुए, दोनों अपनी लेटेस्ट फिल्म तू मेरी मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी की प्रमोशन के लिए शामिल हुए. इस दौरान शो में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान के गेटअप में एंट्री ली, जिसने हर किसी को काफी हैरान कर दिया. शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सुनील हुबहू आमिर खान की तरह दिख रहे थे, कार्तिक और अनन्या भी हैरानी से उनकी ओर देखने लगे थे. सुनील ने शाहरुख, सलमान की मिमिक्री से भी लोगों का दिल जीता है |

हंसते-हंसते लोटपोट हुए

सुनील ग्रोवर, जिन्हें कॉमेडी और सितारों की नकल के लिए जाना जाता है, ने इस बार बॉलीवुड के आमिर खान का ऐसा परफेक्ट इम्प्रेशन किया कि कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें लगा ‘असली आमिर खान मंच पर आ गए हैं.’ ये सब देखने को मिला नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक नए एपिसोड में, जहां सुनील ने न केवल शैली और हाव-भाव तक को हूबहू नकल किया, बल्कि अपने कॉमिक डायलॉग से मेहमानों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया |

शादी को लेकर मजाक

इस दौरान सुनील ने शादी के बारे में कार्तिक से पूछते हुए मजाक बनाया. उन्होंने कार्तिक से पूछा कि अभी आपकी शादी हुई है, जब इस पर कपिल ने जवाब देते हुए ना कह दिया, तो सुनील ने मजाक करते हुए कहा एक भी बार नहीं हुई. दरअसल, आमिर खान ने दो शादियां की थी, जिससे लोग इस मजाक को रिलेट कर पा रहे हैं. इसके अलावा सुनील ने कार्तिक-अनन्या की फिल्म के टाइटल को लेकर भी मजाक किया. सोशल मीडिया पर लोग सुनील को AI कह रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि सुनील आमिर से ज्यादा आमिर लग रहे हैं |

चलती Tata–Ernakulam Express में आग से अफरा-तफरी, दो कोच चपेट में, एक की जान गई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Fire In Tata-Ernakulam Express Train:आंध्र प्रदेश के येलामांचिली में टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों कोच में कुल 158 लोग सवार थे।

B1-M2 कोच में लगी आग

जानकारी सामने आ रही है कि ट्रेन की बी-1 और एम-2 डिब्बों में आग लगी। अग्निकांड के समय यात्री ट्रेन में सो रहे थे। लोको पायलट को जैसे ही आग लगने का पता चला, उन्होंने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। दमकल कर्मियों को तुरंत सूचना दी गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक दोनों डिब्बे पूरी तरह से जल चुके थे और पूरा स्टेशन धुएं से ढक गया। हादसे में एक यात्री की मौत के अलावा कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। बॉगी में रखे यात्रियों के सारा सामान जल गए। हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।

 

Previous articleब्रिटेन में इस्लामोफोबिया की परिभाषा पर संकट
Next articleनए साल से तीन दिन पहले जघन्य हत्याकांड, 5 बच्चों सहित 9 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या
News Desk

BJP पर RJD विधायकों को तोड़ने की तैयारी के आरोप

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाजी की वजह से एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। विधानसभा चुनाव के करीब डेढ़ महीने बाद अब राजद (RJD) में बड़ी टूट की खबरें गलियारों में तैर रही हैं। तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को भाजपा और जदयू ने पलायन करार दिया है, वहीं नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और BJP प्रवक्ता नीरज कुमार के बयानों ने राजद में संभावित टूट की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

तेजस्वी यादव जीरो पर आउट हो जाएंगे – रामकृपाल यादव
बिहार के कृषि मंत्री और कभी लालू यादव के बेहद करीबी रहे रामकृपाल यादव ने राजद के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद तेजस्वी यादव हताशा में हैं। उनके पास न दिशा है, न नेतृत्व। राजद के विधायक हताश हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी संभालें, वरना जीरो पर आउट हो जाएंगे। उनके पास अब कुछ बचा नहीं है।

रामकृपाल यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव की पार्टी खत्म हो चुकी है। वे विदेश के दौरे पर हैं। हार बर्दाश्त नहीं हुआ और जनता के बीच जाने में उनको शर्म आ रही है इसलिए भाग कर विदेश चल गए हैं। मैं गंभीरता के साथ कह रहा हूं कि उनके 25 के 25 विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में हैं। कभी भी 25 विधायक भाजपा में शामिल होंगे।”

नीरज कुमार का तंज
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “बेचारे तेजस्वी यादव, चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद अपना चेहरा छिपाने के लिए परिवार के साथ विदेश भाग गए हैं। उनके विधायक यहां नेतृत्व की कमी, वंशवाद की राजनीति, भाई-भतीजावाद और मौजूदा अराजकता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनके सभी विधायक NDA के संपर्क में हैं। RJD विधायकों का नेतृत्व या मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है। पार्टी में कभी भी बड़ी फूट पड़ सकती है।”
 

अंतिम टेस्ट से बाहर हुआ इंग्लैंड का एक और तेज गेंदबाज, टीम में खलबली

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते एशेज से बाहर होना पड़ा है. इसी के साथ इंग्लैंड का एक और गेंदबाज सीरीज में कम हो गया है. एटकिंसन से पहले जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है. एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड को अपने तीन प्रमुख गेंदबाजों के बगैर ही उतरना होगा |

गस एटकिंसन को इंजरी, सीरीज से बाहर

गस एटकिंसन मेलबर्न में खेले बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे. 2 दिन में खत्म हुए उस टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था, जिसमें गस एटकिंसन ने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए थे. उसी टेस्ट के बाद गस एटकिंसन की बाईं हैमस्ट्रिंग का स्कैन हुआ, जिसमें इंजरी का पता चला. गस एटकिंसन की इंजरी की अगली जांच उनके घर वापस लौटने पर होगी. फिलहाल के लिए उन्हें सिडनी में होने वाले आखिरी टेस्ट से बाहर रखा गया है |

एटकिंसन के बाहर होने से इंग्लैंड की समस्या बढ़ी

गस एटकिंसन की ये पहली एशेज सीरीज थी, जिसमें उन्होंने 47.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए है. एटकिंसन के बाहर होने से इंग्लैंड के सामने पेस अटैक की समस्या थोड़ी गहरा गई है. आखिरी टेस्ट में पैस अटैक का सारा दारोमदार अब जोश टंग और ब्रायडन कार्स के कंधों पर होगा |

एशेज से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे पेसर

एशेज सीरीज से इंजरी के चलते बाहर होने वाले गस एटकिंसन, इंग्लैंड के तीसरे तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले मार्क वुड के घुटने में दिक्कत हो गई थी और उन्हें पहले टेस्ट के बाद ही एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा था. वहीं जोफ्रा आर्चर को भी साइड स्ट्रेन के चलते पहले 3 टेस्ट खेलने के बाद एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा |

मालगाड़ी के पटरी से उतरने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 9 ट्रेनें रद्द और 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। आसनसोल मंडल (पूर्व रेलवे) के लाहाबन-सिमुलतला स्टेशनों के मध्य किमी 344/05 के पास 27 दिसंबर को रात 11.25 बजे एक मालगाड़ी के 08 डिब्बे पटरी से उतर गए । इस कारण इस रेलखंड के अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गए हैं। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते हुए आसनसोल, मधुपुर एवं झाझा से एआरटी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे एवं परिचालन पुनर्बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इस बीच इस हादसे से रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया और हावड़ा-पटना तथा हावड़ा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन में बड़ा असर पड़ा। मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस को बरौनी से डायवर्ट किया गया और इसमें 16 स्टेशनों पर गाड़ी को रद्द कर दिया गया। वहीं, हावड़ा से मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस अंडाल और किऊल के बीच रद्द कर दी गई। इस कारण चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में बड़ी संख्या में उत्तर बिहार के यात्री फंस गए और उन्हें पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ी। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों को सहायता प्रदान की। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद कुल 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 12369, 13105, 13030, 63571, 63574, 63297, 63298, 63572 और 63566 शामिल हैं। इसके अलावा 14 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि मालगाड़ी के डिब्बों के उतरने के कारण किसी प्रकार के यात्री या कर्मचारी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, परिचालन बाधित होने से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। उधर इस हादसे के कारण न केवल उत्तर बिहार बल्कि पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। विशेष रूप से जसीडीह स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए थे। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर त्वरित राहत केंद्र स्थापित किया और प्रभावित यात्रियों के लिए पानी, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की। 

Previous articleबिहार की सियासत गरमाई: BJP पर RJD विधायकों को तोड़ने की तैयारी के आरोप
Next articleअंतिम टेस्ट से बाहर हुआ इंग्लैंड का एक और तेज गेंदबाज, टीम में खलबली
News Desk

धुरंधर और अवतार के बीच भी नहीं रुकी कमाई, हॉरर फिल्म ने मचाया तहलका, 4 दिनों में बजट वसूल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 साल 2025 में बॉक्स ऑफिस की जंग काफी रोचक रही. इस साल कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने फैंस का फुल ऑन एंटरटेनमेंट किया. इस साल साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों का कॉम्पिटिशन तो देखने को मिला ही साथ ही हॉलीवुड की फिल्मों ने जंग और भी रोचक कर दी. वहीं साल 2025 ही ऐसा देखने को मिला जब साउथ की छोटे बजट की कई फिल्मों ने बड़ा कमाल कर के दिखाया. इन फिल्मों में महावतार नरसिम्हा, हृदयपूर्वम, थुडारम और ट्यूरिस्ट फैमिली जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों का बजट ज्यादा नहीं था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका अलग ही भौकाल देखने को मिला |

सर्वम माया फिल्म ने अब इस लिस्ट में ही अपनी जगह पक्की कर ली है. फिल्म ने 4 दिन में ही अपना बजट रिकवर कर लिया है और ऐसी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में ये फिल्म अपनी कमाई को काफी ज्यादा कर लेगी. फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि सर्वम माया फिल्म ने सिनेमाघरों में 4 दिन में कितने रुपए कमा लिए हैं और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा है |

भारत में सर्वम माया फिल्म ने कितने कमाए?

सर्वम माया फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का भारत में कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपए का था. दूसरे दिन फिल्म ने 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई 4.85 करोड़ रुपए की रही. चौथे दिन यानी बीते रविवार को सर्वम माया फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो भारत में 4 दिनों में इस फिल्म ने 17.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म को नए साल के मौके पर और भी फायदा देखने को मिल सकता है |

कितना रहा सर्वम माया का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

सर्वम माया फिल्म की खास बात ये है कि भारत में इस फिल्म की जितनी कमाई हो रही है उससे ज्यादा कलेक्शन तो ये फिल्म विदेशों से ही कर ले जा रही है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े तो और भी चौंकाने वाले हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो सर्वम माया फिल्म का भारत का तीन दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपए का रहा था. वहीं फिल्म का 3 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपए का था. इस लिहाज से अगर देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में दुनियाभर में 30 करोड़ रुपए कमा लिए थे |

मतलब कि कम बजट के बाद भी ये फिल्म भारत में हर दिन औसतन 10 करोड़ रुपए कमा ले जा रही है. इसमें अगर रविवार के 5.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपए का हो चुका है. ये बताता है कि साउथ की रीजनल फिल्में भी क्या खास कमाल कर ले जा रही हैं |

4 दिनों में निविन पॉली की फिल्म ने वसूला बजट

साउथ एक्टर निविन पॉली के अभिनय से सजी फिल्म सर्वम माया ने 4 दिनों में ही अपना बजट वसूल लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. बजट के हिसाब से इस फिल्म की कमाई ज्यादा हो चुकी है. मतलब कि फिल्म सर्पलस में है और अब इसका मेन मकसद फिल्म की कमाई को बजट से और दूर लेकर जाना है. अगर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर जाती है तो ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है |

RLM में घमासान, पार्टी में विभाजन की अटकलें; विधायक माधव आनंद विदेश गए

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के तीन विधायकों की नाराजगी की चर्चाओं के बीच, मधुबनी के विधायक माधव आनंद अचानक विदेश चले गए हैं। माधव आनंद ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिलहाल भारत से बाहर हैं। पार्टी के अंदर चल रहे विवादों के बीच उनके जाने से इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है।

लिट्टी-चोखा पार्टी में गैरहाजिरी से जन्मा विवाद
हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई लिट्टी-चोखा पार्टी को संगठनात्मक एकता का प्रतीक माना जा रहा था। हालांकि, इस कार्यक्रम में RLM के तीनों विधायक गैरमौजूद थे। अपनी गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर माधव आनंद ने साफ किया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी थी, लेकिन खराब सेहत के कारण वह शामिल नहीं हो सके। वह दिल्ली गए थे और अब विदेश में हैं। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में अफवाहें हैं कि उन्हें मंत्री पद न मिलने से वह नाखुश हैं।

बीजेपी नेता से मुलाकात ने भी विवाद खड़ा किया
लिट्टी चोखा पार्टी के अगले ही दिन माधव आनंद और अन्य विधायकों की बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ फोटो सामने आई। इस मुलाकात ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया था। हालांकि, माधव आनंद ने इस मुलाकात को सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन से उनके पुराने संबंध हैं और इस मुलाकात को ज्यादा राजनीतिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद, पार्टी के अंदर असंतोष के माहौल के बीच इस मुलाकात ने कई सवाल खड़े किए।

रामेश्वर महतो के बयान ने आग में घी डाला
RLM के अंदर असंतोष की सबसे मजबूत आवाज बाजपट्टी के विधायक रामेश्वर महतो की तरफ से आई है। उन्होंने खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाया है और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे (दीपक प्रकाश) को मंत्री बनाए जाने के फैसले में सुधार की मांग की है। महतो ने साफ कहा कि पार्टी वंशवाद की राजनीति का शिकार हो रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान कम हो रहा है। रामेश्वर महतो ने दावा किया कि पार्टी के तीनों विधायक नाखुश हैं और स्थिति गंभीर है।
 

Previous articleबड़ा सड़क हादसा: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन जख्मी
Next articleजम्मू  में कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापे 
News Desk

टीम इंडिया को बड़ा झटका, पंत समेत 2 खिलाड़ियों का नहीं होगा चयन

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

नए साल में टीम इंडिया का अभियान 11 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. इसका आगाज 3 मैच की वनडे सीरीज से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. नए साल के पहले हफ्ते में ही टीम इंडिया के ODI स्क्वॉड से पर्दा हटने की उम्मीद है. मगर उससे पहले ही 3 खिलाड़ियों को लेकर बड़े दावे किए जा चुके हैं. स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को ड्रॉप किए जाने की तो अटकलें बहुत तेज हैं ही. अब 2 अन्य दिग्गजों को इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है. ये दो धुरंधर हैं- हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह |

ODI सीरीज में क्यों नहीं खेलेंगे बुमराह-पंड्या?

 एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 11 जनवरी से 18 जनवरी के बीच खेले जाने वाले 50 ओवर फॉर्मेट के 3 मुकाबलों के लिए बुमराह और पंड्या को नहीं चुना जाएगा. दोनों को इस सीरीज से आराम देने का फैसला किया गया है. इसकी वजह आने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी और उसमें दोनों टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे. दोनों ने ही भारत को 2024 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सबसे अहम किरदार निभाया था, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मैच जिताऊ बॉलिंग सबसे खास थी |

बुमराह और पंड्या टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिसका ऐलान पहले ही हो चुका है. वनडे सीरीज से दूर रहने के बाद हालांकि ये दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से वापसी करेंगे, जिसमें 5 मैच खेले जाएंगे. ये सीरीज दोनों टीम के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी का काम करेगी. दोनों ही सीरीज भारत में खेली जानी है |

विजय हजारे में हो सकती है हार्दिक की एंट्री

हालांकि, रिपोर्ट में ये जरूर दावा किया गया है कि वनडे टीम से दूर रहने के बावजूद हार्दिक पंड्या घरेलू वनडे टूर्नामेंट में नजर आएंगे. वो इस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए कम से कम 2 मैच खेलने के लिए उतर सकते हैं. इसकी वजह BCCI का आदेश बताया जा रहा है, जिसके तहत सीनियर टीम के सभी खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य है. हालांकि, स्टार पेसर बुमराह को इससे छूट दी गई है |

ऋषभ पंत की होगी छुट्टी?

सेलेक्शन की बात करें तो टीम इंडिया का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, इस बार सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग ऑनलाइन ही होगी और उसमें वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. पंत की जगह ईशान किशन वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं. ईशान को पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जा चुका है. अब विजय हजारे ट्रॉफी में 34 गेंदों में शतकीय पारी के दम पर वो वनडे टीम में भी लौटते दिख रहे हैं |