‘बांग्लादेशी घुसपैठिए कांग्रेस के लिए वोट बैंक’, असम में गरजे अमित शाह

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बोरदुवा (असम): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानती है. चुनाव वाले राज्य असम के अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विरोधी कांग्रेस पर कड़ा हमला किया.

उन्होंने कांग्रेस को बांग्लादेशी घुसपैठियों का रक्षक बताया. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने की पॉलिसी ने असम के मूल निवासियों, उनकी पहचान और उनकी पुरखों की जमीनों को खतरा पैदा कर दिया है.

 

 

यहां नागांव जिले के बोरदुवा (बटद्रवा) में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र न केवल असम से बल्कि पूरे भारत से भी पड़ोसी देश से आने वाले सभी अवैध अप्रवासियों की पहचान करेगा. शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल असम के लोगों की सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि राज्य के हर तरह के विकास पर भी ध्यान दिया है.

बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने यहां नागांव जिले में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान, बटद्रवा थान के 227 करोड़ रुपये के पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया. इस दौरान शाह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है कि श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान को ‘अतिक्रमण से मुक्त’ कर दिया गया है. शाह ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की नेतृत्व वाली असम सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से 1 लाख बीघा से ज्यादा जमीन मुक्त करवाया है.

असम में 2026 की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए शाह ने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करने का मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने रैली में लोगों से कहा, “असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने के लिए भाजपा को और पांच साल दीजिए.” उन्होंने कहा, ”हम न सिर्फ असम से बल्कि पूरे भारत से भी सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करेंगे.” शाह ने आगे कहा कि शंकरदेव ने ‘एक भारत’ का नारा दिया था, जिसे अब प्रधानमंत्री मोदी पालन कर रहे हैं.

इस बात पर जोर देते हुए कि असम पूर्वोत्तर का ग्रोथ इंजन बन गया है और इस इलाके को विकास की ओर ले जा रहा है, शाह ने बताया कि इन 11 सालों में पीएम मोदी 80 बार पूर्वोत्तर इलाकों का दौरा किया, जिसमें से मोदी 36 बार वे असम आए हैं, जिससे पता चलता है कि भाजपा सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे रही है.

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने असम में शांति और विकास पक्का करने के लिए कदम उठाए हैं, जो सिर्फ कागज पर नहीं बल्कि हकीकत है. उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने राज्य में अलग-अलग मिलिटेंट ग्रुप के साथ शांति समझौते किए हैं और इन समझौतों के 92 प्रतिशत क्लॉज पूरे किए गए हैं.

 

बांग्लादेश के दावों को बीएसएफ ने बताया, झूठा और मनगढ़ंत………हादी के हत्यारे भारतीय सीमा में नहीं आए 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड ने भी घुसपैठ की कोई सूचना नहीं दी 

नई दिल्ली। बांग्लादेश के उभरते नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव चरम पर है। बांग्लादेश पुलिस ने हाल ही में दावा किया था कि हादी की हत्या में शामिल आरोपी भारतीय सीमा पर कर भागे हैं। लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर इन्हें झूठा, मनगढ़ंत और गुमराह करने वाल बताया है। बीएसएफ के मेघालय, त्रिपुरा और असम रीजन की यूनिट्स ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश के आंतरिक सुरक्षा विभाग के दावों को नकारा है। बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि भारतीय सीमा पर तैनात बलों ने स्पष्ट किया है कि मेघालय या आसपास के सेक्टरों में किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी घटना या घुसपैठ की सूचना भारतीय पक्ष को नहीं दी है। बीएसएफ ने तर्क दिया कि बांग्लादेश में व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क और चेकपॉइंट होने के बावजूद आरोपियों का आसानी से सीमा पार कर जाना तार्किक रूप से संभव नहीं लगता।
बात दें कि बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं। गौरतलब है कि 32 वर्षीय उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी, जिसके बाद 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कौन थे उस्मान हादी?
उस्मान हादी ढाका यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के छात्र थे और जुलाई आंदोलन के दौरान एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे थे। उन्होंने बांग्लादेशी सेना और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई थी, जिसके चलते वे विवादों और चर्चाओं के केंद्र में थे।

Previous articleरामपुर जेल में बीमार आजम खान, पत्नी-बेटे और बहन ने की मुलाकात
Next articleउज्जैन आने वाले श्रद्धालु सिर्फ मेहमान नहीं, महाकाल के अतिथि हैं, उनके सत्कार में संवेदना भी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Desk

बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। चुनाव में भाजपा बीएमसी की 227 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, शिंदे की सेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। ये चुनाव अगले साल जनवरी में होने हैं। महायुति के नेतृत्व वाली भाजपा राज्य में हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित है और नगर निगम चुनावों में भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। भाजपा, उपमुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में बीएमसी चुनाव लड़ रही है। भाजपा बीएमसी की 227 सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, शिंदे की सेना 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार शिवसेना का समर्थन करते रहे हैं और उन्होंने भाजपा नेताओं को शिंदे की पार्टी पर हमला न करने का निर्देश भी दिया था। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था, “भाजपा और शिवसेना एकजुट हैं। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। हमें औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि महायुति आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा था, मुंबई नगर निगम में महायुति सरकार बनाने और अंधकार छंटेगा, सूर्य उदय होगा और कमल खिलेगा के नारे को साकार करने का संकल्प है। यह चुनाव नगर निकाय में पारदर्शी और ईमानदार शासन स्थापित करने के उद्देश्य से लड़ा जा रहा है। 

Previous articleसुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया, सेंगर की बेटी ने लिखी खुली चिट्ठी
Next articleSIR सर्वे के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने 17 युवकों को पकड़ा, बांग्लादेशी होने का शक
News Desk

विराट कोहली की धमाकेदार वापसी तय, विजय हजारे ट्रॉफी में इस दिन खेलेंगे मैच

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

 क्रिकेट | भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली इन दिनों लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं | हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम के लिए 2 मैच खेलते हुए उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए थे | बता दें, बीसीसीआई ने सभी सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को कम से कम 2 मैच इस टूर्नामेंट में खेलने का निर्देश दिया था | हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पुष्टि की है कि कोहली इस टूर्नामेंट में एक और मैच खेलने वाले हैं |

विजय हजारे ट्रॉफी में फिर उतरेंगे विराट कोहली

रोहन जेटली ने ऐलान किया है कि विराट कोहली 6 जनवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ मैच में खेलेंगे | यह उनका टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा | दरअसल, कोहली खुद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की तैयारी के लिए एक और मैच खेलना चाहते हैं | इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी | कोहली ने अब तक खेले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, एक में 131 रन और दूसरे में 77 रन बनाए हैं. इन पारियों से दिल्ली को अहम जीत भी मिली है |

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पीटीआई को बताया, ‘फिलहाल, वह खेल रहे हैं | विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता बताई है. दूसरी और, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम 8 जनवरी तक वडोदरा में इकट्ठी होगी, ऐसी संभावना है कि कोहली एक दिन पहले पहुंच सकते हैं और प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं |

रेलवे की टीम से बदला लेने का मौका

इससे पहले, विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में भी रेलवे के खिलाफ एक मुकाबला खेला था | ये मैच जनवरी 2025 में खेला गया था, जो 12 साल के लंबे इंतजार के बाद उनका पहला घरेलू फर्स्ट क्लास मैच था | उस मुकाबले में वह सिर्फ 6 रन ही बना सके थे | ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था | ऐसे में इस बार विराट कोहली के पास रेलवे की टीम से बदला लेने का मौका होगा |

ट्रेन, जंगल, घर-दुकान में आग ही आग, जानें कहां-कहां हुए आग जनित हादसे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भीषण सर्दी में आग का कहर: ट्रेन, जंगल, घर-दुकान में आग ही आग, जानें कहां-कहां हुए आग जनित हादसे
आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग में एक की मौत
जैसे-जैसे सर्दी और कोहरे का असर तेज होता है वैसे-वैसे देश के अनेक हिस्सों से आग जनित घटनाओं का कहर भी जिंदगी को झकझोरने का काम कर देती हैं। ऐसी ही घटनाओं ने हड़कंप मचाने का काम कर दिया है। ताजा घटना आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सामने आई है, जिसमें एक की मौत हुई। इससे हटकर उत्तराखंड के चमोली के जंगलों में भीषण आग फैली, मध्य प्रदेश के विदिशा में कपड़ों की दुकान में आग लगी तो श्रीनगर में तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।  

नई दिल्ली । सर्दी अपना जोर दिखा रही है और कोहरे की मार के बीच सोमवार को देश के कई हिस्सों में आगजनी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है, वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आग की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। इन आग जनित हादसों में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल होने की खबर है। 
सबसे पहले आंध्र प्रदेश ट्रेन में लगी आग की बात करते हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश के यलमंचिली में सोमवार तड़के टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां अचानक आग की लपटों से घिरती चली गईं। यह घटना विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर होना बताया गया है। जानकारी अनुसार ट्रेन के दो कोचों में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के दौरान प्रभावित बोगियों में 150 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। इस हादसे का एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज में ट्रेन आग की लपटों में घिरी दिख रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 
चमोली के जंगलों में लगी आग
उत्तराखंड के चमोली जिले के पांडुकेश्वर क्षेत्र स्थित जंगलों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फैली, जिससे वन संपदा को खासा नुकसान होने की आशंका जताई गई है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण वन विभाग की टीम को आग बुझाने के काम में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आग से वन्य जीवों के प्रभावित होने पर चिंता जाहिर की हैं। 

श्रीनगर के तीन मंजिला मकान में लगी आग
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल बाज़ार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग को फैलने से रोक दिया। इस आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
कुरवाई की कपड़ा दुकान में आग 
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले अंतर्गत कुरवाई तहसील की एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज भड़की, कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इसमें जनहानि की कोई खबर फिलहाल नहीं है। 

Previous articleविराट कोहली की धमाकेदार वापसी तय, विजय हजारे ट्रॉफी में इस दिन खेलेंगे मैच
Next articleसुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया, सेंगर की बेटी ने लिखी खुली चिट्ठी
News Desk

अक्षय खन्ना नहीं, नए कलाकार के साथ होगी दृश्यम 3 की नई शूटिंग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2026 में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, इन्हीं फिल्मों में एक नाम अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की. ये फिल्म पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहा है | कुछ वक्त पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी, जो कि 2 अक्टूबर, 2026 है. फिल्म अनाउंस होने के बाद से इसकी कास्ट को लेकर और भी खबरे सामने आईं. लेकिन, अब फिल्म शूटिंग के अगले पड़ाव पर पहुंचने वाला है और नए कास्ट भी इस नए शेड्यूल में शामिल होंगे |

अजय देवगन एक बार फिर अपनी क्लासिक फिल्म दृश्यम की तीसरी किस्त के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने वाले हैं. मेकर्स की अनाउंसमेंट के बाद से ऑडियंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है. फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही थी, लेकिन अब ये शेड्यूल जल्द ही खत्म होने वाला है, जिसके बाद पूरी टीम गोवा के लिए रवाना होगी. गोवा में फिल्म के काफी अहम सीन को शूट किया जाना है, जिसमें फिल्म में शामिल नया चेहरा यानी जयदीप अहलावत भी होंगे |

फरवरी तक खत्म होगी शूटिंग

जानकारी के मुताबिक, गोवा में फिल्म की शूटिंग फरवरी के आखिर तक पूरी होनी है. अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और रजत कपूर जैसे अहम किरदार इस बार भी फिल्म का हिस्सा होंगे. लेकिन पार्ट 2 की तरह अक्षय खन्ना इस किस्त का हिस्सा नहीं होंगे |अभिषेक पाठक की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ के चलते अक्षय खन्ना को लेकर काफी बात की जा रही थी. दरअसल, अक्षय खन्ना फिल्म के दूसरे पार्ट का अहम हिस्सा थे, लेकिन इस पार्ट को आखिरी मौके पर उन्होंने छोड़ दिया |

‘दृश्यम 3’ से किया किनारा

अक्षय खन्ना फिलहाल धुरंधर फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच खबर आई कि वो ‘दृश्यम 3’ से किनारा कर रहे हैं, पहले तो फीस की डिमांड की बात सामने आ रही थी. लेकिन, फिल्म के मेकर्स ने खुलासा करते हुए बताया था कि एक्टर की फीस की डिमांड के अलावा भी कई सारी डिमांड थी, जिसे पूरा किया गया था. उन्होंने बताया कि अक्षय के कॉस्ट्यूम डिजाइनर के पास जा चुके थे, लेकिन इन सभी के बावजूद अक्षय खन्ना ने फिल्म से किनारा कर लिया. जिसके बाद से इस किरदार के लिए जयदीप अहलावत को कास्ट कर लिया गया |

 चौहान ने वीबी- जी राम जी योजना के बारे में मंत्रियों को बताया, विपक्ष के झूठा का पर्दाफार्श करने की तैयारी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा यूपीए सरकार के एमजीएनआरईजीए की जगह लागू की गई वीबी-जी राम जी योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी को लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नई योजना प विस्तृत रिपोर्ट सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेजी है, इसका हवाला देकर वे चुनावी और दूसरी जनसभाओं में विपक्ष का मुकाबला कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को वीबी-जी राम जी योजना की प्रमुख विशेषताओं और यह पिछली ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कैसे ठीक है, इस बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंत्रियों से नई योजना के प्रावधानों से पूरी तरह अवगत होने का आदेश दिया था। 
केंद्रीय मंत्री नई योजना के तहत गारंटीकृत 125 दिनों के रोजगार में वृद्धि पर प्रकाश डालने, जबकि पहले यह प्रावधान 100 दिनों का था। साथ ही, वे वेतन व्यय पर संकीर्ण जोर देने के बजाय टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी जोर दे। वे बताएंगे कि यह योजना किस प्रकार स्थानीय आजीविका के मजबूत मौके पैदा करेगी, जिससे संकटग्रस्त पलायन को कम करने में मदद मिलेगी। विपक्ष के आरोपों का खंडन करने के लिए, मंत्रियों को सूचित किया गया है कि मानक वित्तपोषण के तहत, केंद्र पूर्वनिर्धारित मानदंडों के आधार पर राज्यों को धनराशि आवंटित करती है, जिससे पूर्वानुमान, राजकोषीय अनुशासन और बेहतर बजटीय योजना होती है। इसके विपरीत, मांग-आधारित मॉडल अक्सर अनिश्चित आवंटन और राजकोषीय असंतुलन का कारण बनते हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कांग्रेस पर ग्रामीण रोजगार, ग्राम पंचायतों की शक्तियों और वीबी-जी-आरएएम जी अधिनियम के तहत श्रमिकों की सुरक्षा के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाकर उसके आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया। जिस दिन कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) को निरस्त करने के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की, उसी दिन चौहान ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल का विरोध राजनीतिक है और दावा किया कि सरकार ने मांग आधारित रोजगार को कमजोर नहीं किया है।

Previous article‘मैं अब और दबाव नहीं झेल सकता…अलविदा’- नोट लिखकर BLO ने त्यागे प्राण!
Next articleविराट कोहली की धमाकेदार वापसी तय, विजय हजारे ट्रॉफी में इस दिन खेलेंगे मैच
News Desk

‘मैं अब और दबाव नहीं झेल सकता…अलविदा’- नोट लिखकर BLO ने त्यागे प्राण!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल): बंगाल में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के बाद से बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की मौत और मानसिक दबाव की खबरें लगातार आ रही हैं. इस बीच, BLO पर काम के दबाव का एक और भयावह मामला सामने आया है. बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के राजकाटा इलाके में एक प्राथमिक स्कूल के क्लासरूम से एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया.

मृतक के परिजनों का दावा है कि स्कूल के हेडमास्टर हरधन मंडल ने BLO ड्यूटी के असहनीय दबाव के कारण यह चरम कदम उठाया. तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस मौत के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है. इस बीच, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा, “पूरे मामले की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

घटनास्थल से नोट मिला

पुलिस को घटनास्थल से एक नोट मिला है. उसमें लिखा था, “मैं अब और दबाव नहीं झेल सकता, अलविदा.” अंत में लिखा था, “सब कुछ सही करने के बाद भी, मुझसे एक गलती हो गई. मुझे माफ कर देना.” खबर मिलते ही रानीबांध थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में शव को बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

मौत का पता कैसे चला

बांकुड़ा के राजकाटा मझेरपारा प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर हरधन मंडल रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 206 के BLO प्रभारी थे. उनके बूथ के कुछ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया था. हरधन उस दिन सुबह करीब 10 बजे इन मतदाताओं के लिए दस्तावेज़ इकट्ठा करने के बहाने घर से निकले थे. उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया. बाद में, उनके परिवार के सदस्य उन्हें ढूंढ़ते हुए स्कूल गए और क्लासरूम में उनका फंदे से लटका हुआ शव पाया.

परिजनों का दावा है कि हरधन BLO के काम के दबाव के कारण मानसिक अवसाद से पीड़ित थे. वह देर रात तक काम करते थे, और यह घटना उसी का परिणाम है.

 

 

अभिषेक बनर्जी का पोस्ट

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने इस मौत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है. चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त एक और BLO की मौत हो गई है. उसने तेज़ी से और राजनीतिक रूप से प्रेरित मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के अमानवीय काम के दबाव के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.”

अभिषेक बनर्जी ने आगे लिखा- “श्री हरधन मंडल 249 रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर 206 पर कार्यरत थे. उन्होंने अपने नोट में लिखा है कि उन्हें यह फैसला दबाव के कारण लेना पड़ा. भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए यह मतदाता सूची संशोधन का काम करवा रही है. और इस काम के डर, दबाव और चिंता के कारण, 50 से अधिक लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है.”

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय भीड़ में घिरे, हालात बेकाबू, भीड़ के दबाव में गिरे सुपरस्टार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थलपति विजय की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में चेन्नई एयरपोर्ट पर देखने को मिला है | मलेशिया से लौटने के बाद विजय चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए |उनकी एक झलक के लिए हजारों की संख्या में फैंस एयरपोर्ट पर जमा हुए थे | हालांकि शोर-शराबे और धक्का-मुक्की के बीच विजय के साथ एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.|

दरअसल बात ये है कि फैंस की भारी तादाद के बीच थलपति विजय के लिए अपनी कार तक पहुंचना मुश्किल हो गया था. उन्हें एयरपोर्ट पर हजारों फैंस की भीड़ ने घेर लिया था |एक्टर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई. कोई उन्हें करीब से देखने की कोशिश में लगा रहा तो वहीं किसी ने उन्हें अपने फोन में कैद किया. फैंस अपने चहेते सुपरस्टार को देखकर अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और जमकर हो हल्ला मचाया. इसी बीच गाड़ी तक पहुंचने से ठीक पहले विजय फिसलकर नीचे गिर गए |

फिसलकर नीचे गिरे थलपति विजय

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चेन्नई एयरपोर्ट पर साउथ अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़ रहे हैं | तगड़ी सिक्योरिटी के बीच वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. गाड़ी के पास पहुंचने से पहले एक्टर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाते हैं. हालांकि सुरक्षस कर्मी उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं. इसके बाद विजय गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते हैं |

जन नायकन’ हो सकती है विजय की आखिरी फिल्म

विजय लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ और राजनीति में सक्रियता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय रविवार रात मलेशिया से लौटे थे. जहां वो ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए गए थे. ये उनकी आखिरी फिल्म है और ये 2026 में रिलीज होगी | उन्होंने खुद फिल्मी दुनिया से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है | इसके बाद विजय का पूरा फोकस राजनीति पर रहेगा. उन्होंने साल 2024 में अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (Tamilaga Vettri Kazhagam-TVK) शुरू की थी |

Previous articleधान के भाव को लेकर बवाल, किसानों का प्रदर्शन तेज, सागर–भोपाल मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार
News Desk

वर्ल्ड कप टीम में चयन के बाद रिंकू सिंह का जलवा, तीसरी बार किया कमाल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का लगातार तीसरा धमाका देखने को मिला है. बड़ी बात ये है कि उनके बल्ले से हुए इन तीनों धमाकों की टाइमिंग जबरदस्त है. ये तीनों ही धमाके उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में हुए अपने सेलेक्शन के बाद किए हैं. रिंकू सिंह ने T20 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट होने के बाद लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. मतलब, रिंकू सिंह को अगर विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी की टीम की रन मशीन भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा |

रिंकू सिंह का लगातार तीसरा धमाका

रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे लेटेस्ट धमाका 29 दिसंबर को बड़ौदा की टीम के खिलाफ किया है. यूपी के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने 67 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 53 गेंदों में पूरा किया. रिंकू सिंह का टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है. इससे पहले 26 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने नाबाद 106 रन जड़े थे और उससे पहले 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ 67 रन बनाए थे |

T20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने के बाद रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने तीनों फिफ्टी प्लस स्कोर T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम इंडिया में चुने जाने के बाद बनाए हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन 20 दिसंबर को हुआ था. जबकि 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हुआ है, जहां अब तक खेले 3 मैचों की 3 पारियों में रिंकू सिंह ने 236 रन बनाए हैं. मतलब बतौर कप्तान बल्ले के साथ वो अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते पूरी तरह से नजर आए हैं |

रिंकू सिंह VS क्रुणाल पंड्या

बड़ौदा के खिलाफ अपनी धमाकेदार इनिंग के दौरान रिंकू सिंह ने 6 गेंदबाजों का सामना किया, जिसमें एक हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी रहे. रिंकू सिंह ने क्रुणाल पंड्या की 19 गेंदों पर 27 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में जमाए 3 छक्कों में से 2 छक्के भी क्रुणाल पंड्या के खिलाफ ही जमाए |