बांग्लादेशी गैस टैंकर्स का घेराव

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अगरतला। त्रिपुरा के जीरानिया और बोधजंग नगर क्षेत्रों में जनता का धैर्य तब जवाब दे गया, जब प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश से आए आठ गैस बुलेट टैंकर्स को रोक दिया। बांग्लादेशी वापस जाओ के नारों के साथ हुआ विरोध प्रदर्शन केवल एक नाकाबंदी नहीं, बल्कि पड़ोसी देश में पनप रहे भारत-विरोधी विमर्श और हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।
दरअसल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के आने को विशेषज्ञ केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि कट्टरपंथ का आगमन मान रहे हैं। यूनुस की चीन यात्रा और वहां सेवन सिस्टर्स (पूर्वोत्तर भारत) के लिए बांग्लादेश को गार्जियन बताने वाला बयान भारत की क्षेत्रीय अखंडता के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। त्रिपुरा जैसे शांत राज्य में इस तरह का प्रदर्शन भारत की बदलती रणनीति और जन-भावनाओं को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अब स्वीकार्य नहीं हैं। भारत-विरोधी एजेंडा चलाने वालों को भारतीय संसाधनों का लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा। सीमा पार से दी जा रही धमकियों का जवाब अब ज़मीनी कार्रवाई से दिया जाएगा।

Previous articleइंदौर में न्यू ईयर नाइट का धमाल, होटल-क्लब में 30 हजार तक के पैकेज
Next articleहुड़दंगियों के लिए कोई राहत नहीं, न्यू ईयर पर पुलिस रखेगी ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर
News Desk

400 करोड़ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 5 दिन में नहीं छू पाई 5 करोड़

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ये फिल्म अब वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने जा रही है. रणवीर की फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के आने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा और उसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी रही. धुरंधर तो हॉलीवुड फिल्म को भी कमाई में टक्कर देते हुए लगातार आगे बढ़ती रही और ये सिलसिला जारी है | हालांकि विदेशी फिल्म होने के बावजूद अवतार ने भी दमदार प्रदर्शन टिकट खिड़की पर किया है, लेकिन एक दूसरी हॉलीवुड फिल्म कमाई में फिसड्डी निकली है |

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 19 दिंसबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. 11 दिनों में इस फिल्म ने भारत में शानदार कमाई की है. लेकिन, इसके बाद रिलीज हुई एक अन्य हॉलीवुड फिल्म का टिकट खिड़की पर जलवा देखने को नहीं मिला है. इस पिक्चर का नाम है ‘एनाकोंडा’. ये पिक्चर 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इसका बजट बहुत भारी भरकम है. इसकी कमाई तगड़ी हो रही है, लेकिन भारत में नहीं. विदेशों में धूम मचा रही ये पिक्चर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सरेंडर कर चुकी है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने दम तोड़ दिया है |

404 करोड़ रुपये है बजट

एनाकोंडा एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है. ये एनाकोंडा सीरीज की छठी पिक्चर है. इसका डायरेक्शन टॉम गोर्मिकन ने किया है. वहीं इसकी कहानी उन्होंने केविन एटन के साथ मिलकर लिखी है. फिल्म में जैक ब्लैक, पॉल रुड, स्टीव जाह्न, थैंडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियर और सेल्टन मेलो जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 6 दिन पहले रिलीज हुई एनाकोंडा का बजट 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 404 करोड़ रुपये है |

भारत में 5 दिनों में 5 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

404 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी एनाकोंडा दुनियाभर में अब तक 400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और अपना बजट निकाल चुकी है. लेकिन, इंडिया में इसकी हालत बहुत खस्ता है. इसने भारत में सिर्फ 1.6 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन 0.8 करोड़, तीसरे दिन 1.05 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.05 करोड़ रुपये और पांचवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए. इस हिसाब से अब तक पांच दिनों में इसकी भारत में सिर्फ 4.85 करोड़ रुपये कमाई हुई है |

संजय राउत का शिंदे गुट पर तंज………पहले शिवसेना हमेशा अग्रणी रही, अब बीजेपी के सामने झुक गई 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल है। महायुति द्वारा सीटों के बंटवारे का फार्मूला सामने आने के बाद, यूबीटी शिवसेना सांसद संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा प्रहार किया है। सांसद राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे गुट भाजपा के सामने झुक गया है और उनके द्वारा दी गई सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राउत ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में शिवसेना ने कभी किसी के सामने समझौता नहीं किया, लेकिन अब शिंदे गुट ने भाजपा के पास जाकर मराठी अस्मिता पर सवाल उठाया है।
सांसद राउत ने कहा कि अब शिवसेना को सीटें भाजपा के कारण मिल रही हैं, जबकि पहले शिवसेना हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने शिंदे गुट पर कटाक्ष कर इस मराठी लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन में करीब 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, एनसीपी के शरद पवार गुट के साथ भी कुछ सीटों का आदान-प्रदान होगा। बीएमसी चुनावों से पहले उद्धव और राज ठाकरे ने मिलकर ‘भूमिपुत्र’ के मुद्दे को फिर से जोर देने की कोशिश की है।
इस बीच,एनसीपी-एससीपी ने मुंबई के सात वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 37 उम्मीदवारों की सूची के एक दिन बाद 27 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की है। इस राजनीतिक गतिरोध ने महाराष्ट्र की सियासत में एक नई हलचल पैदा कर दी है, जहां पुराने और नए गठबंधनों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। बंटवारे, गठबंधन और मराठी अस्मिता का मुद्दा महाराष्ट्र की राजनीति में नई ज्वाला पैदा कर रहा है।

Previous articleहल्के हेलीकॉप्टर, ध्रुव-एनजी की पहली उड़ान को उड्डयन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Next article400 करोड़ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 5 दिन में नहीं छू पाई 5 करोड़
News Desk

हरभजन सिंह ने चुनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें, भारत को बताया प्रबल दावेदार

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 :  को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगले साल की शुरुआत में भारत इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है और इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के ‘टर्बनेटर’ कहे जाने वाले हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में टूर्नामेंट को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने भारत को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताते हुए तीन अन्य खतरनाक टीमों के नाम भी गिनाए हैं।

हरभजन सिंह के मुताबिक, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जगह बना सकते हैं। भज्जी का मानना है कि मेजबान होने और घरेलू परिस्थितियों का फायदा भारतीय टीम को मिलेगा, जिससे वह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने बड़े टूर्नामेंट की टीम बताया, जो दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करती है।

दक्षिण अफ्रीका को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि यह टीम हालिया फॉर्म में बेहतर दिख रही है और ‘चोकर्स’ के टैग से छुटकारा पाने की कोशिश में है। उनकी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अफगानिस्तान का है। भज्जी के अनुसार, भारतीय और श्रीलंकाई पिचों पर अफगान स्पिनर्स किसी भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं।

इसके साथ ही हरभजन सिंह ने भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को खास सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सूर्या को कप्तानी करते समय और अपने खेल में किसी तरह की ढिलाई नहीं आने देनी चाहिए। घरेलू मैदान पर खेलने का मतलब यह नहीं कि जीत अपने आप मिल जाएगी। भज्जी ने चेताया कि T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच को पूरी गंभीरता से खेलना जरूरी है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि हरभजन सिंह की यह भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है।

हल्के हेलीकॉप्टर, ध्रुव-एनजी की पहली उड़ान को उड्डयन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ध्रुव-एनजी का उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डीके सुनील भी मौजूद थे। नायडू ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, ध्रुव-एनजी की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो स्वदेशी हेलीकॉप्टर का एक नागरिक संस्करण है जिसे एचएएल ने 2025 एयरो इंडिया शो में प्रदर्शित किया था।
एचएएल के मुताबिक ध्रुव-एनजी 5.5 टन का हल्का, दो इंजन वाला, बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है जिसे भारतीय भू-भाग की विविध और चुनौतीपूर्ण जरुरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसे विशेष रूप से वैश्विक नागरिक उड्डयन बाजार की कठोर मांगों को पूरा करने के लिए तैयार किया है। इसे बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्री आराम के लिए डिज़ाइन किया है। यह हेलीकॉप्टर स्वदेशी रोटरी-विंग क्षमता में एक मील का पत्थर है। ध्रुव-एनजी दो शक्ति 1एच1सी इंजनों से सुसज्जित है, जो उच्च शक्ति रेटिंग प्रदान करते हैं और भारत में आंतरिक रखरखाव को सक्षम बनाते हैं।
एचएएल ने बताया कि इसमें एएस4 मानकों के अनुरूप नागरिक-प्रमाणित ग्लास कॉकपिट और बेहतर स्थितिजन्य जागरूकता के लिए आधुनिक एवियोनिक्स सूट लगा है। इसमें उन्नत कंपन नियंत्रण प्रणाली है जो वीआईपी और चिकित्सा परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है और सुगम उड़ान का अहसास कराती है। एचएएल के मुताबिक ध्रुव-एनजी का अधिकतम टेक-ऑफ भार 5,500 किलोग्राम है और यह 285 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति तक पहुंच सकता है। यह अधिकतम 14 यात्रियों को ले जा सकता है।

Previous articleन्यू ईयर से पहले जयपुर अलर्ट! होटल और बार के लिए जारी हुई सख्त गाइडलाइंस
Next articleसंजय राउत का शिंदे गुट पर तंज………पहले शिवसेना हमेशा अग्रणी रही, अब बीजेपी के सामने झुक गई 
News Desk

चौके‑छक्कों वाला खिलाड़ी टीम से बाहर, इंग्लैंड ने किया बड़ा फेरबदल

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंग्लैंड ने अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसकी कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी. हालांकि, इंग्लैंड ने उस खिलाड़ी को T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी, जिसने अपने T20 इंटरनेशनल करियर में चौके कम और छक्के ज्यादा लगाए हैं | हम बात कर रहे हैं लायम लिविंग्स्टन की, जो भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर नहीं आएंगे |

लायम लिविंगस्टन को T20 WC टीम में जगह नहीं

लिविंगस्टन मार्च 2025 से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. T20 इंटरनेशनल में उन्होंने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व आखिरी बार फरवरी 2025 में किया था | लिविंग्स्टन ने वो मुकाबला भारत के खिलाफ ही खेला था | लायम लिविंग्स्टन के T20 करियर की बात करें तो उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 60 मैच की 47 पारियों में 955 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 54 चौके और 59 छक्के लगाए हैं |

हैरी ब्रूक कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी जगह

अब सवाल है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किन खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में चुना है? उसमें कप्तान तो हैरी ब्रूक हैं | उनके अलावा बल्लेबाजी का दारोमदार बेन डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के कंधे पर होगा | वहीं टीम के पेस अटैक की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे तो स्पिन डिपार्टमेंट में आदिल रशीद उसका बड़ा चेहरा होंगे |

7 फरवरी से 8 मार्च तक वर्ल्ड कप

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. ये टूर्नामेंट 8 मार्च तक खेला जाएगा | इस टूर्नामेंट के लिए सभी 20 टीमों को 5 ग्रुप में बांटा गया है | इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप सी में है, जिसमें उसके अलावा बांग्लादेश, इटली, वेस्टइंडीज और नेपाल की टीम है |

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान) बेन डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, रियान अहमद, जोफा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सैम करन, जेमी ओवर्टन, लायम डाउसन |

अधीर रंजन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

West Bengal Politics में एक बार फिर प्रवासी मजदूरों का मुद्दा केंद्र में आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में काम कर रहे बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों पर हो रहे कथित हमलों और उत्पीड़न का मामला जोरदार तरीके से उठाया।

अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल से बाहर काम करने वाले प्रवासी बंगाली मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मुद्दे पर कदम नहीं उठाए गए, तो देश के कई हिस्सों में समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द से भी जुड़ा गंभीर विषय है।

पत्र में अधीर रंजन ने आरोप लगाया कि कई राज्यों में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ‘बांग्लाभाषी’ और ‘बांग्लादेशी’ लोगों के बीच फर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि बिना किसी अपराध के बंगाली भाषी लोगों को हिरासत केंद्रों या जेल में डाल दिया जाता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह स्थिति गरीब और मेहनतकश प्रवासी मजदूरों के लिए बेहद पीड़ादायक है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रवासी कल्याण बोर्ड की रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले 10 महीनों में उत्पीड़न की 1,143 शिकायतें दर्ज हुई हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर मामले भाजपा शासित राज्यों से जुड़े बताए गए हैं।

अधीर रंजन ने ओडिशा के संबलपुर की घटना का भी उल्लेख किया, जहां मुर्शिदाबाद के एक युवक की बांग्लादेशी घुसपैठिए होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अंत में, West Bengal Politics से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री से सभी राज्य सरकारों को संवेदनशील बनाने और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के लिए बनाया सबसे बड़ा प्लान, खूंखार विलेन करेगी तहलका

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 अजय देवगन साल 2026 के लिए तेजी से तैयारियां कर रहे हैं. इस साल उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें से दो हिट रही, तो 2 का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया | अजय देवगन की फिलहाल जो फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो Drishyam 3 है | जिससे अक्षय खन्ना बाहर हुए, तो मेकर्स ने एक्टर पर कई बड़े-बड़े खुलासे कर दिए | अजय देवगन की 2 फिल्मों की रिलीज डेट अगले साल के लिए पहले ही कंफर्म हो चुकी है. जल्द ही ‘धमाल 4‘ की नई डेट पता लगेगी | तो दूसरी ओर 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3‘ आएगी |  इसी बीच रोहित शेट्टी और अजय देवगन की अगली फिल्म पर सॉलिड अपडेट आ गया है. जहां डायरेक्टर कुछ नया ही ट्राई कर रहे हैं |

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. पहले भी साथ में कई बड़ी फिल्मों पर काम किया है |  साल 2024 में उनकी ‘सिंघम अगेन‘ रिलीज हुई थी. जिसका रामायण वाला कॉन्सेप्ट लोगों को बिल्कुल भी जमा नहीं. जिसके बाद जितनी कमाई हो सकती थी, उतनी भी हुई नहीं. अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी तेजी से चल रही है | जिसमें उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू भी शामिल है. हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा कि शरमन जोशी भी फिल्म का हिस्सा होंगे |

अजय देवगन की फिल्म के लिए नया प्लान तैयार

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर नई रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अजय देवगन की Golmaal 5 में फीमेल खूंखार विलेन को लिया जाएगा. रोहित शेट्टी ने पिक्चर को लेकर ऐसी प्लानिंग तैयार की है. इसके अलावा कास्ट में संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर भी शामिल होंगे | साथ ही कहा गया कि, फिलहाल अजय देवगन के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. अभी किसी को फाइनल नहीं किया गया है, सबकुछ बातचीत वाले स्टेज पर ही हैं | साथ ही मेकर्स का कहना है कि उन्हें अभी दो और अहम किरदारों की कास्टिंग करनी है. जिसमें एक विलेन और दूसरा एक मज़ेदार गैंगस्टर जैसा किरदार होगा. इस बार एक महिला विलेन होगी, जो अजय देवगन की फिल्म में उन्हें टक्कर देंगी |

करीना कपूर खान की हो रही वापसी?

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि करीना कपूर खान से भी बातचीत चल रही है. वो Golmaal की फ्रेंचाइजी का पहले भी हिस्सा रह चुकी हैं. ऐसे में एक बार फिर मेकर्स उन्हें लेकर कुछ सोच रहे हैं | साथ ही यह भी कहा गया कि सारा अली खान भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं. जबकि, कुणाल खेमू तो पिक्चर से जुड़े हैं. एक ही परिवार के तीन एक्टर्स दिखाई देंगे |

महिलाओं के लिए अब स्मार्ट कार्ड अनिवार्य

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

DTC Rule Change: दिल्ली सरकार बसों में मुफ्त यात्रा की प्रोसेस को डिजिटल बनाने के लिए Automatic Fare Collection System लागू करने जा रही है. इसके तहत अब महिलाओं को बस में कंडक्टर से कागज का टिकट लेने के बजाय अपना स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा. लेकिन, इस नई व्यवस्था के साथ कुछ ऐसी शर्तें जुड़ी हैं जो कई महिलाओं को इस सुविधा से बाहर कर देंगी.

किन महिलाओं के लिए बंद हो सकती है फ्री यात्रा?
नए नियमों के अनुसार, यह कार्ड केवल दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए होगा. जिनके पास दिल्ली का आधार या वोटर आईडी नहीं है, वे इस फ्री सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगी. 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए यह स्मार्ट कार्ड नहीं बनाया जाएगा. ऐसे में उन्हें मुफ्त सफर के लिए अन्य विकल्पों या सामान्य टिकट पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

अब बस में चढ़ते ही सीधे ‘फ्री’ सफर नहीं मिलेगा. जिन महिलाओं ने अपना स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है या जिनके पास यात्रा के समय कार्ड मौजूद नहीं है, उन्हें सामान्य किराया देना होगा. यदि कोई महिला आवेदन के दौरान अपनी सही पहचान या उम्र का प्रमाण देने में विफल रहती है, तो उसका कार्ड रिजेक्ट कर दिया जाएगा.

कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले डीटीसी के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
आवेदन के समय आपको उस बैंक को जारी करना होगा जहां से आप कार्ड जारी करना चाहते हैं.
चुने गए बैंक में ग्राहक आधार कार्ड के जरिए अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
पूरी प्रक्रिया के बाद स्मार्ट कार्ड सीधे आपके घर पर भेजा जाएगा.
 

क्या 1 जनवरी से महंगा होगा रसोई गैस? सरकार के इन बदलावों ने बढ़ाई टेंशन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

LPG Price को लेकर नए साल की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगी साबित हो सकती है। देश में हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और इस बार बदलाव की संभावना ज्यादा है। इसकी वजह है सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अमेरिका के साथ किया गया नया सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट, जिससे घरेलू एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

फिलहाल भारत में LPG Price और सब्सिडी की गणना सऊदी अरब से आने वाली गैस की कीमतों के आधार पर होती है। लेकिन अब अमेरिकी निर्यातकों से एलपीजी आयात बढ़ने के बाद तस्वीर बदल सकती है। अमेरिका से एलपीजी मंगाने पर लॉजिस्टिक लागत सऊदी अरब की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा पड़ती है। ऐसे में अगर सरकार मौजूदा सब्सिडी को बरकरार रखना चाहती है, तो उसे अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। अन्यथा, आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की जा सकती है।

नवंबर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित सभी सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका के साथ एक साल का सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके तहत करीब 2.2 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष एलपीजी आयात की जाएगी, जो भारत के कुल एलपीजी आयात का लगभग 10 प्रतिशत है।

अगर मौजूदा LPG Price की बात करें तो दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के साथ करीब 853 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 1,580.50 रुपये में मिल रहा है। इस संभावित बदलाव का सबसे ज्यादा असर उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर पड़ सकता है, जिन्हें फिलहाल 300 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।