Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram Gains Recognition as a Centre of Excellence in Kerala

0

An ISO-certified astrology and vastu centre in Chottanikkara, Ernakulam, known for accuracy, ethics, and personalised guidance.

The ISO 9001:2015 certification has significantly enhanced the credibility of Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram, a well-known astrology and vastu consultancy based in Ernakulam, Kerala. The centre is recognised for maintaining structured processes and ethical service delivery.

Specialising in Vedic astrology, vastu shastra, numerology, and counselling, the Kendram offers customised solutions for individuals and institutions. Its vastu services include layout planning, corrective measures, and energy-balancing recommendations for residential and commercial spaces.

A key highlight of the centre is its emphasis on professionalism. Client confidentiality, accurate documentation, and systematic evaluation form the backbone of its consultation framework.

The Kendram is guided by Dr. Vijayan Chottanikkara, who brings extensive academic experience and has authored several books. Awarded the Rabindra Ratna Puraskar 2025, his contributions lend authority and trust to the institution.

With its commitment to quality, ethics, and continuous improvement, Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram continues to play a significant role in Kerala’s Vedic consultancy ecosystem.

Ernakulam, Kerala:
Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram, an ISO 9001:2015 certified centre, is steadily gaining recognition as a centre of excellence in the fields of Vedic Astrology, Vastu Shastra, counselling, and psychotherapy. Located at Kizhakkedath, near the Souparnika Auditorium in Chottanikkara P.O., Ernakulam, the centre is known for its ethical practices, structured methodologies, and client-focused approach.

Founded with a clear vision to offer transformative and scientifically structured guidance rooted in authentic Vedic wisdom, Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram aims to enhance harmony, well-being, and prosperity for individuals as well as institutions. The centre blends traditional knowledge with modern quality management principles, ensuring accuracy, consistency, and transparency in every consultation.

The mission of the Kendram is centered on delivering research-based astrology and vastu consultation services while maintaining the highest standards of professionalism and confidentiality. Emphasis is placed on personalised solutions, ethical practice, and continuous improvement through training, learning, and systematic evaluation of its services. The centre also actively contributes to society by spreading awareness and responsible knowledge of Vedic sciences.

Under its Quality Management System (QMS), the Kendram provides a wide range of services. These include detailed horoscope analysis, future predictions, remedial guidance, numerology, muhurtham selection, and comprehensive Vastu Shastra consultancy for residential, commercial, and institutional projects. Services also extend to site evaluations, layout planning, corrective measures, energy-balancing recommendations, and the preparation of structured written consultation reports. Efficient client communication, appointment management, and documentation form an integral part of its service delivery process.

Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram operates strictly as a service-based consultancy, with its scope clearly focused on astrology and vastu-related guidance, maintaining clarity and integrity in its offerings.

For more information or appointments, interested individuals can visit www.vasishtavastu.in
or contact 9447109615 / 9074853494.

With its ISO certification, ethical foundation, and commitment to quality, Sree Vasishta Vastu Jyothisha Kendram continues to set a benchmark for trusted and professional Vedic consultancy services in Kerala.Mtec
Run by
Dr Vijayan Chottanikkara Mtech ,MIE MISTE PGDCP
More than 35 years of teaching experience as faculty in Government Polytechnic colleges in Kerala
Writer 4 books including a collection of poems, collection of short stories.
A research paper of Vivekananda
A highly motivated book -Sree Buddha-
Rabindra Ratna Puraskar for Best Astrologer and Best Vastu Consultant 2025

म्यूजिकल प्रोजेक्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी अलीजेह अग्निहोत्री, ऑस्कर विजेता फिल्म का है रीमेक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2014 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘ला फैमिली बेलियर’ का हिंदी रीमेक बनने वाला है। खबर है कि निर्माताओं ने इस म्यूजिकल फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह अग्निहोत्री को कास्ट किया है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं। इसकी शूटिंग जून से अगस्त के बीच शुरू हो सकती है।

क्या है ‘ला फैमिली बेलियर’ की कहानी?

‘ला फैमिली बेलियर’ एक कॉमेडी फिल्म है जिसके निर्देशक एरिक लार्टिगाउ हैं। इसकी कहानी 16 साल की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। लड़की अपने मूक-बधिर माता-पिता की देखभाल करती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके म्यूजिक टीचर को उसकी खूबसूरत गाने की आवाज का पता चलता है। लड़की को अपने सपने को पूरे करने और अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बीच चुनाव करना होता है। ‘ला फैमिली बेलियर’ ने 2022 में 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता था।

ओरिजिनल फ्रेंच की रीमेक होगी फिल्म

पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है ‘सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह अग्निहोत्री की एक फिल्म है, जिसे विकास बहल डायरेक्ट करेंगे। यह बेहतरीन फिल्म होगी। यह एक फ्रेंच फिल्म ‘ला फैमिली बेलियर’ का रीमेक है, जिसका रीमेक बनाया जाएगा। इस फिल्म ने ऑस्कर जीता था। यह एक म्यूजिकल फिल्म है, यह संजय लीला भंसाली की ‘खामोशी’ जैसी है। हमने इसे ओरिजिनल फ्रेंच फिल्म से लिया है।’

सिद्धांत-अलीजेह का काम

सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार 2025 की फिल्म ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ देखा गया था। सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ नजर आने वाले हैं। 
अलीजेह अग्निहोत्री ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘फर्रे’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म भी है।

नीतीश कुमार से कितने अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? जानें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की संपत्ति

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

बिहार सरकार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने साल 2025 के अंतिम दिन नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. जिसके अनुसार, सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके दोनों डिप्टी सीएम हैं. जहां नीतीश कुमार के पास कुल 20 हजार 552 रुपए नकदी है तो वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 1 लाख 35 हजार रुपए विजय कुमार सिन्हा के पास 88 हजार 560 रुपए की नकदी है. यहां जानें कितने अमीर हैं नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम? सीएम नीतीश कुमार के पास हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, कुल तीन बैंक खाते हैं. जिसमें से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सचिवालय शाखा में उनके खाते में कुल 27 हजार 217 रुपए जमा हैं. वहीं एसबीआई पार्लियामेंट हाउस दिल्ली ब्रांच में 3 हजार 358 रुपए और पीएनबी बोरिंग रोड ब्रांच में कुल 27 हजार 191 रुपए जमा हैं. यानी नीतीश कुमार के खाते में कुल 57,666 रुपए जमा हैं. अगर उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति के रूप में उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी बाजार में लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपए कीमत है.

कितने अमीर हैं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास हलफनामे के अनुसार कुल 88 हजार 560 रुपए की नगदी है. इसके अलावा उनके बैंक खातों में 55 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जमा है. शेयर बाजार में उन्होंने निवेश किया है. उनके पास नगदी और बैंक खातों में जमा राशि के अलावा 90 ग्राम सोना भी है, जिसकी वर्तमान में कीमत करीब 11 लाख रुपए है. यह सिर्फ डिप्टी सीएम विजय कुमार की सिन्हा की प्रापर्टी है.

सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति?

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की नकदी है. वहीं उनकी पत्नी के पास भी 35 हजार रुपए की नकदी है. बैंक खातों की अगर बात करें तो कई खातों को मिलाकर लाखों रुपए जमा हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई खाते में कुल 15 लाख 35 हजार 789 रुपए और HDFC बैंक में 2,09,688 रुपए जमा हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम की पत्नी और बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों पर पैसा जमा है. उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया है. इसके अलावा सम्राट चौधरी के पास 2023 मॉडल की बोलेरो नियो गाड़ी है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है. उनके और उनकी पत्नी के पास 200-200 ग्राम सोना भी है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है. पत्नी के नाम पर पटना के गोला रोड पर एक फ्लैट है, जिसकी बाजारू कीमत करीब 29 लाख रुपए है. इसके अलावा एनपी बोर राइफल और एक रिवॉल्वर भी है.

आम आदमी की रसोई में लगी आग…1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 111 का बड़ा इजाफा, देखें नई रेट लिस्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

LPG Price Hike: देश में नए साल के आगाज के साथ ही एलपीजी सिलेंडर ने आम लोगों को तगड़ा झटका दिया है. यानी आज 1 जनवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 111 रुपए तक बढ़ गई है. यानी शहर के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. यह निर्णय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने किया है. हालांकि आम लोगों के उपयोग वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां जानें अब कितने में मिलेगा 19 किग्रा. वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर?

दिल्ली में कितने में मिलेगा सिलेंडर?
तेल कंपनियों ने आज 1 जनवरी से बढ़े हुए रेट को लागू कर दिया है. यानी अब तक 1580.50 रुपए में मिलने वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1691.50 रुपए में मिलेगा. सीधा-सीधा 111 बढ़ा दिया गया. इस बढ़ोत्तरी से छोटे व्यवसायियों को काफी बड़ा झटका लगेगा. दिल्ली के अलावा कोलकाता में 1684 रुपए में मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर 1795 रुपए में मिलेगा. चेन्नई में 1739.5 की जगह 1849.50 रुपए और मुंबई में 1531.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 1642.50 रुपए में मिलेगा.

छोटे व्यापारियों को लगा झटका
बता दें, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत नवंबर में 5 रुपये और दिसंबर में 10 रुपए की कटौती की गई थी लेकिन जनवरी में तेल कंपनियों ने तो 111 रुपए कीमत बढ़ाकर छोटे व्यापारियों को झटका दे दिया है. इसका सबसे ज्यादा उपयोग रेस्त्रां, ढाबा, होटल और अन्य गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाता है.

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
तेल कंपनियों के अनुसार सिर्फ एलपीजी सिलेंडर के ही दाम बढ़ाए गए हैं. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी पहले की दर पर आज भी घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा.

Previous articleशर्मसार! सरगुजा में ‘खाट पर सिस्टम’: एम्बुलेंस नहीं मिली तो शव को कांवड़ में ढोने पर मजबूर हुए परिजन
Next articleछत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: नए साल पर बढ़ी ठंड, अलर्ट जारी
News Desk

मोदी से ‘गुरुमंत्र’ लेने के लिए टूटा रिकॉर्ड, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों के पास अब भी मौका

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं. इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) 2026 के 9वें संस्करण का आयोजन होना है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. PM मोदी की पाठशाला में उनसे ‘गुरुमंत्र’ लेने के लिए अब तक करीब 3 करोड़ रिजस्ट्रेशन हो चुके हैं. ये पंजीयन 11 जनवरी तक जारी रहेंगे. माना जा रहा है कि इस बार ये आंकड़ा 4 करोड़ पार हो सकता है.

परीक्षा पे चर्चा 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) अपने 9वें संस्करण के लिए पूरी तरह तैयार है. बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करने और छात्रों में नई ऊर्जा भरने वाला यह कार्यक्रम इस बार भी जबरदस्त उत्साह बटोर रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक 2.92 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और माना जा रहा है कि इस बार 4 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा. पिछले साल इस कार्यक्रम ने 3.53 करोड़ आवेदनों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस बार भी रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है.

परीक्षा पे चर्चा 2026: रजिस्ट्रेशन के ताजा आंकड़े

कुल रजिस्ट्रेशन: 2,92,85,623 से ज्यादा
छात्रों की संख्या: 2.73 करोड़ से ज्यादा
शिक्षकों की संख्या: 16.25 लाख से ज्यादा
अभिभावकों की संख्या: 3.28 लाख से ज्यादा
पीएम मोदी से ‘गुरुमंत्र’ लेने का मौका
अगर आप भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते हैं. उनसे परीक्षा संबंधी सवाल पूछना चाहते हैं या कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो 11 जनवरी 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में शामिल होना बेहद आसान है. इसके लिए आप मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या फिर डिजिलॉकर के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं. जानें सभी स्टेप्स-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं.

होमपेज पर दिख रहे ‘Participate Now’ बटन पर क्लिक करें.

यहां आपको चार विकल्प दिखेंगे – छात्र, शिक्षक, अभिभावक आदि. अपनी श्रेणी चुनें और संबंधित बटन पर क्लिक करें.

अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर लॉगिन करें.

स्कूल का नाम, कक्षा और अन्य जरूरी जानकारी भरें.

फॉर्म पूरा करके सबमिट कर दें.

नीतीश कुमार से कितने गुना अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? संपत्ति का नया ब्योरा जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Bihar Ministers Assets: बिहार सरकार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने साल 2025 के अंतिम दिन नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. जिसके अनुसार, सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके दोनों डिप्टी सीएम हैं. जहां नीतीश कुमार के पास कुल 20 हजार 552 रुपए नकदी है तो वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 1 लाख 35 हजार रुपए विजय कुमार सिन्हा के पास 88 हजार 560 रुपए की नकदी है. यहां जानें कितने अमीर हैं नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम?

सीएम नीतीश कुमार के पास हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, कुल तीन बैंक खाते हैं. जिसमें से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सचिवालय शाखा में उनके खाते में कुल 27 हजार 217 रुपए जमा हैं. वहीं एसबीआई पार्लियामेंट हाउस दिल्ली ब्रांच में 3 हजार 358 रुपए और पीएनबी बोरिंग रोड ब्रांच में कुल 27 हजार 191 रुपए जमा हैं. यानी नीतीश कुमार के खाते में कुल 57,666 रुपए जमा हैं. अगर उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति के रूप में उनके पास एक फ्लैट है, जिसकी बाजार में लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपए कीमत है.

कितने अमीर हैं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास हलफनामे के अनुसार कुल 88 हजार 560 रुपए की नगदी है. इसके अलावा उनके बैंक खातों में 55 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जमा है. शेयर बाजार में उन्होंने निवेश किया है. उनके पास नगदी और बैंक खातों में जमा राशि के अलावा 90 ग्राम सोना भी है, जिसकी वर्तमान में कीमत करीब 11 लाख रुपए है. यह सिर्फ डिप्टी सीएम विजय कुमार की सिन्हा की प्रापर्टी है.
चौंकाने वाला खुलासा: नीतीश कुमार से कितने गुना अमीर हैं उनके दोनों डिप्टी सीएम? संपत्ति का नया ब्योरा जारी
सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति?
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की नकदी है. वहीं उनकी पत्नी के पास भी 35 हजार रुपए की नकदी है. बैंक खातों की अगर बात करें तो कई खातों को मिलाकर लाखों रुपए जमा हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई खाते में कुल 15 लाख 35 हजार 789 रुपए और HDFC बैंक में 2,09,688 रुपए जमा हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम की पत्नी और बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों पर पैसा जमा है. उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया है.

इसके अलावा सम्राट चौधरी के पास 2023 मॉडल की बोलेरो नियो गाड़ी है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है. उनके और उनकी पत्नी के पास 200-200 ग्राम सोना भी है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए है. पत्नी के नाम पर पटना के गोला रोड पर एक फ्लैट है, जिसकी बाजारू कीमत करीब 29 लाख रुपए है. इसके अलावा एनपी बोर राइफल और एक रिवॉल्वर भी है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ मीटिंग में अभिषेक बनर्जी की तीखी बहस

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

तृणमूल कांग्रेस(TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत 10 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मीटिंग की. बैठक के दौरान अभिषेक बनर्जी और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच तीखी बहसबाजी देखी गई. बैठक के बाद अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए.

‘सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम के जरिए वोट चोरी की जा रही’

टीएमसी के सांसदों और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच करीब ढाई घंटे तक मीटिंग चली. मीटिंग के बाद अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ईवीएम के बजाय ‘सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम’ के जरिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी की जा रही. जिससे वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि ईसीआई ऐप में गड़बड़ी की गई है. वहीं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर बंगाल को बदनाम कर रहे हैं. इस तरह का झूठा प्रचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अभिषेक बनर्जी और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच तीखी बहसबाजी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ हुई मीटिंग को लेकर चर्चा की. बनर्जी ने कहा, ‘मीटिंग के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने उंगली उठाकर बात की. जिसपर मैंने कहा कि आप उंगली नीचे करके बात करो. हम निर्वाचित होकर आए हैं. किसी के गुलाम नहीं हैं. इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो मीटिंग की फुटेज मीडिया के सामने दिखाएं.

‘चाहें जितनी ताकत लगा लो, चुनाव हम ही जीतेंगे’

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पहले कोऑपरेटिव मंत्रालय में सचिव थे. संवैधानिक संस्था और देश को बर्बाद करने के लिए ज्ञानेश कुमार को अचानक मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया गया. बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी चाहें जितनी ताकत लगा ले, लेकिन विधानसभा चुनाव तो हम ही जितेंगे.

जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय से मांगा इस्तीफा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार से पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे की मांग की है. जीतू पटवारी ने कहा, “इंदौर शहर की जनता ने उन्हें बार-बार सांसद चुना. उन्होंने उन्हें नौ विधायक, एक महापौर और पार्षद दिए और भाजपा ने क्या किया? उन्होंने पानी में जहर मिलाया और मौत का फरमान जारी कर दिया. उनका अहंकार इतना चौंकाने वाला और अकल्पनीय है कि जब पत्रकार सवाल पूछते हैं, तो मंत्री उन्हें गाली देते हैं. मुझे मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं. जब मैं मृतकों के परिवारों से उनके घरों पर मिलने गया, तो सभी को लगा कि सरकार उनकी मदद करेगी। 

Previous article“यह देश सभी का है”—धर्म-जाति के आधार पर आंकने पर मोहन भागवत का बयान
News Desk

“यह देश सभी का है”—धर्म-जाति के आधार पर आंकने पर मोहन भागवत का बयान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कल रायपुर में कहा कि लोगों को जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह देश सभी का है और यही भावना सच्चा सामाजिक सद्भाव है. पूरी दुनिया की भलाई भारत की भलाई पर ही निर्भर करती है, इसलिए यह दुनिया की भलाई का रास्ता है |

सरसंघचालक भागवत ने अपने संबोधन में सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण की जिम्मेदारी और अनुशासित नागरिक जीवन का आह्वान किया, साथ ही लोगों से मतभेदों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए मिलकर काम करने का अनुरोध किया |

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सोनपैरी गांव में हिंदू सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव की दिशा में पहला कदम भेदभाव और अलगाव की भावनाओं को दूर करना है. उन्होंने कहा कि देश सभी का है और यही भावना सच्चा सामाजिक सद्भाव की तरह है |

जीवन में 5 चीजें अमल में लानी चाहिएः भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “हमें सिर्फ आध्यात्मिक सभाओं या चर्चाओं में कही गई बातों को सुनना नहीं चाहिए. हमें उन्हें अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए. हमें 5 चीजें करने की जरूरत है.” उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और अनुशासित नागरिक बनने के साथ-साथ पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया. भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव की दिशा में पहला कदम भेदभाव अलगाव और भेदभाव की भावनाओं को दूर करना है |

उन्होंने कहा, “जिस क्षेत्र में आप रहते हैं और घूमते हैं, वहां सभी हिंदुओं में आपके दोस्त होने चाहिए. हम हिंदुओं को एक मानते हैं, लेकिन दुनिया इन हिंदुओं के बीच जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के आधार पर अंतर देखती है. दुनिया जिनमें अंतर करती है, आपके उन सभी में दोस्त होने चाहिए. हम सभी लोग आज से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दें. लोगों को जाति, धन, भाषा या क्षेत्र के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. सभी को अपना मानिए. सभी अपने हैं और सारे भारतवासी मेरे अपने हैं, पूरा भारत मेरा अपना है |

मंदिर-श्मशान घाट सभी के लिए खुले होंः भागवत

अपने संबोधन के दौरान संघ प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि मंदिर, जल निकाय और श्मशान घाट, चाहे किसी ने भी बनाए हों, लेकिन यह सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए. उन्होंने सामाजिक कार्य को एकता का प्रयास बताया, न कि आपसी संघर्ष का. भागवत ने कहा, “जो लोग सभी को अपना मानते हैं और जिनके विचार आपके क्षेत्रों में असर डालते हैं, उन्हें यह तय करना चाहिए कि उनके क्षेत्र में पानी के स्रोत जैसे तालाब, कुएं, पूजा स्थल जैसे मंदिर और मठ, और यहां तक कि श्मशान घाट भी सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, भले ही उन्हें किसी ने भी बनवाया हो. इन सब के लिए आपस में कोई लड़ाई या हिंसा नहीं होनी चाहिए.”

अकेलापन और पारिवारिक संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग अकेलापन महसूस करते हैं तो वे अक्सर बुरी आदतों या संगत में पड़ जाते हैं. परिवारों के भीतर नियमित बातचीत और संवाद इसे रोकने में मदद कर सकता है. उन्होंने कहा, “अगर देश खतरे में है, तो परिवार भी खतरे में है.”

अब आरएसएस हर ओर फैल गयाः भागवत

ग्लोबल वार्मिंग और खराब होते पर्यावरण पर चिंता जताते हुए भागवत ने सभी से पानी बचाने, वर्षा जल संचयन करने, एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और अधिक पेड़ लगाकर अपने घरों से ही संरक्षण के प्रयास शुरू करने का अनुरोध किया. उनका कहना है कि बारिश के पानी को एकत्र करने की व्यवस्था अपनाएं और अपने छोटे-छोटे पानी के स्रोतों को फिर से जिंदा करने की कोशिश करनी चाहिए |

भागवत ने हिंदू धर्म को लेकर कहा कि पूरी दुनिया की भलाई भारत की भलाई पर ही निर्भर करती है, इसलिए यह दुनिया की भलाई का रास्ता है. यह विश्व धर्म, मानव धर्म का व्यावहारिक अनुप्रयोग है, जिसे हिंदू धर्म कहा जाता है. उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम, जो नागपुर में एक छोटी शाखा से शुरू हुआ था, अब हर जगह फैल गया है |

2 फिल्मों से KGF, कांतारा और सालार को टक्कर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2025 बॉलीवुड और साउथ वालों के लिए काफी जबरदस्त रहा है. कुछ बड़ी फिल्में बेशक इम्प्रेस करने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं. पर उन फिल्मों ने खूब दिल जीता, जिनकी रिलीज से पहले कोई चर्चा नहीं थी. साल 2026 यानी इस साल भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. पर हम शुरुआत करेंगे उस अफवाह से जो बीता साल खत्म होते-होते सुर्खियों में रही. ऐसा कहा गया कि रणवीर सिंह की DON 3 को छोड़ने के बाद उनकी जगह ऋतिक रोशन ने ले ली है. फरहान अख्तर के वो बहुत अच्छे दोस्त हैं, तो उन्हें साइन किया गया है. पर अबतक ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला. ऋतिक इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बिजी हैं और ‘डॉन 3’ से कोई लेना-देना नहीं है. पर कौनसे हैं वो 2 बड़े प्रोजेक्ट्स, जिससे एक्टर तूफान मचाने की तैयारी कर चुके हैं. सबसे खास बात है कि उनका दूसरा प्रोजेक्ट एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ है.

ऋतिक रोशन के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं रहा है. उनकी एक बड़ी फिल्म का सीक्वल आया, जिसका नाम था- वॉर 2. पर देखते ही देखते फिल्म का बुरा हाल हो गया. इस पिक्चर में जूनियर एनटीआर को विलेन बनाया गया था. लेकिन YRF स्पाई यूनिवर्स वालों के लिए कुछ भी काम नहीं आया. 400 करोड़ में बनी पिक्चर बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई थी. लेकिन अब जिन दो प्रोजेक्ट्स पर वो काम कर रहे हैं, उनके लिए सॉलिड साबित हो सकते हैं अगर सबकुछ एकदम ऑन प्वाइंट रहता है 

ऋतिक रोशन की 2 बड़ी आनेवाली फिल्में

ऋतिक रोशन अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं, जिससे उनका शेड्यूल पूरी तरह से पैक है. जिस फिल्म को वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं, वो है- KRRISH 4. इस फिल्म पर पिता राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा पैसे लगा रहे हैं. यही वजह है कि उनका पूरा फोकस ही ‘कृष 4’ पर है. यह ऐसा प्रोजेक्ट है, जिस पर कई सालों से काम हो रहा है. इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी को लोगों का खूब प्यार मिला है. साथ ही उनके करियर में एक खास जगह रखती है. फिल्म पर फिलहाल काम हो रहा है, लेकिन रिलीज 2027 में ही की जाएगी. जिसकी जानकारी राकेश रोशन ने पहले ही दे दी थी. साथ ही यह एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है |

हालांकि, ‘कृष 4’ के अलावा ऋतिक ने होम्बले एंटरटेनमेंट के साथ भी हाथ मिला लिया है.वो एक पैन इंडिया फिल्म के लिए इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं. जो न सिर्फ फिल्मों पर पैसे लगाता है, बल्कि कई फिल्मों को अलग-अलग भाषाओं में डिस्ट्रीब्यूट करता रहा है. ऋतिक के साथ उनके कोलैबोरेशन से पूरी इंडस्ट्री में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अब दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स के बाद उनके पास DON 3 के लिए फिलहाल वक्त नहीं है. साथ ही लोग जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, वो ये है कि ऋतिक क्या सलार, कांतारा और KGF 2 जैसी फिल्मों को टक्कर दे पाएंगे. जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छापा था |