8 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeBollywood2 फिल्मों से KGF, कांतारा और सालार को टक्कर

2 फिल्मों से KGF, कांतारा और सालार को टक्कर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

साल 2025 बॉलीवुड और साउथ वालों के लिए काफी जबरदस्त रहा है. कुछ बड़ी फिल्में बेशक इम्प्रेस करने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं. पर उन फिल्मों ने खूब दिल जीता, जिनकी रिलीज से पहले कोई चर्चा नहीं थी. साल 2026 यानी इस साल भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. पर हम शुरुआत करेंगे उस अफवाह से जो बीता साल खत्म होते-होते सुर्खियों में रही. ऐसा कहा गया कि रणवीर सिंह की DON 3 को छोड़ने के बाद उनकी जगह ऋतिक रोशन ने ले ली है. फरहान अख्तर के वो बहुत अच्छे दोस्त हैं, तो उन्हें साइन किया गया है. पर अबतक ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला. ऋतिक इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बिजी हैं और ‘डॉन 3’ से कोई लेना-देना नहीं है. पर कौनसे हैं वो 2 बड़े प्रोजेक्ट्स, जिससे एक्टर तूफान मचाने की तैयारी कर चुके हैं. सबसे खास बात है कि उनका दूसरा प्रोजेक्ट एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ है.

ऋतिक रोशन के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं रहा है. उनकी एक बड़ी फिल्म का सीक्वल आया, जिसका नाम था- वॉर 2. पर देखते ही देखते फिल्म का बुरा हाल हो गया. इस पिक्चर में जूनियर एनटीआर को विलेन बनाया गया था. लेकिन YRF स्पाई यूनिवर्स वालों के लिए कुछ भी काम नहीं आया. 400 करोड़ में बनी पिक्चर बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई थी. लेकिन अब जिन दो प्रोजेक्ट्स पर वो काम कर रहे हैं, उनके लिए सॉलिड साबित हो सकते हैं अगर सबकुछ एकदम ऑन प्वाइंट रहता है 

ऋतिक रोशन की 2 बड़ी आनेवाली फिल्में

ऋतिक रोशन अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं, जिससे उनका शेड्यूल पूरी तरह से पैक है. जिस फिल्म को वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं, वो है- KRRISH 4. इस फिल्म पर पिता राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा पैसे लगा रहे हैं. यही वजह है कि उनका पूरा फोकस ही ‘कृष 4’ पर है. यह ऐसा प्रोजेक्ट है, जिस पर कई सालों से काम हो रहा है. इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी को लोगों का खूब प्यार मिला है. साथ ही उनके करियर में एक खास जगह रखती है. फिल्म पर फिलहाल काम हो रहा है, लेकिन रिलीज 2027 में ही की जाएगी. जिसकी जानकारी राकेश रोशन ने पहले ही दे दी थी. साथ ही यह एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है |

हालांकि, ‘कृष 4’ के अलावा ऋतिक ने होम्बले एंटरटेनमेंट के साथ भी हाथ मिला लिया है.वो एक पैन इंडिया फिल्म के लिए इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं. जो न सिर्फ फिल्मों पर पैसे लगाता है, बल्कि कई फिल्मों को अलग-अलग भाषाओं में डिस्ट्रीब्यूट करता रहा है. ऋतिक के साथ उनके कोलैबोरेशन से पूरी इंडस्ट्री में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अब दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स के बाद उनके पास DON 3 के लिए फिलहाल वक्त नहीं है. साथ ही लोग जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, वो ये है कि ऋतिक क्या सलार, कांतारा और KGF 2 जैसी फिल्मों को टक्कर दे पाएंगे. जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छापा था |

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...