विराट से गंभीर तक, क्रिकेटरों ने अनोखे अंदाज़ में किया नए साल का स्वागत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Cricketers New Year 2026 Celebration: भारतीय क्रिकेटरों ने अलग और अनोखे अंदाज में साल 2026 का स्वागत किया है. विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर ने सबको नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.

पूरा विश्व नई उम्मीदों और नए सपनों के साथ 2026 में प्रवेश कर चुका है. क्रिकेट जगत ने भी अपने-अपने अंदाज में नववर्ष मनाया. विराट कोहली से लेकर साक्षी धोनी और गौतम गंभीर ने भी नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है. जानिए क्रिकेटरों ने किस अंदाज में साल 2026 का स्वागत किया है.

क्रिकेटरों ने यूं मनाया नववर्ष
विराट कोहली
विराट कोहली ने 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर साझा की थी. उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वो अपने जीवन के प्रकाश के साथ नए साल की शुरुआत करने जा रहा हूं. आज उन्होंने अपनी नीले सूट में तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Previous article‘शाहरुख का कोई चरित्र नहीं, वो देशद्रोही हैं’—कथावाचक का बड़ा बयान
Next articleरावतपुरा देवस्थानम में मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव का भव्य समापन
News Desk

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भारत-पाक ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । साल 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया था. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया. इन घटनाओं के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बन गया. इसी बीच भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे से परमाणु ठिकानों की लिस्ट साझा की है।

दोनों देशों के बीच 35 बार लिस्ट का आदान-प्रदान

भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार (1 जनवरी) को अपने-अपने परमाणु ठिकानों और संस्थानों की सूची साझा की है. ये लिस्ट का आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच एटम ठिकानों और संस्थानों पर हमलों के निषेध से संबंधित समझौते के तहत किया गया है. विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके महत्वपूर्ण जानकारी दी है. दोनों देशों के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान अब तक 35 बार किया जा चुका है. इसकी शुरुआत 1 जनवरी 1992 को हुई थी।

इस समझौते तहत लिस्ट होती है अदला-बदली

भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले के निषेध का समझौता (Agreement on the Prohibition of Attack against Nuclear Installations and Facilities), 31 दिसंबर 1988 को हुआ था. ये एग्रीमेंट 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ था. इस समझौते के तहत ये प्रावधान किए गए थे कि दोनों देश परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाने, नष्ट करने और ऐसी किसी भी तरह की कार्रवाई करके उकसाने की कोशिश नहीं करेंगे. इस समझौते में परमाणु विद्युत संयंत्र, रिसर्च रिएक्टर, यूरेनियम संवर्धन सेंटर, फ्यूल निर्माण यूनिट्स और रेडियोएक्टिव सामग्री के स्टोरेज प्वॉइंट शामिल हैं।

Previous articleखराब सीआर के कारण 9 साल बाद आईजी बने वायंगणकर
News Desk

ODI क्रिकेट पर मंडराया खतरा, अश्विन बोले – 2027 वर्ल्ड कप के बाद कुछ भी तय नहीं

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Cricket:वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन चिंतित हैं. उन्होंने इस पर बातचीत करते हुए बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के मैच भी लोग तब देखने गए जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इसमें वापसी की, तो जब ये दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे तो इसकी लोकप्रियता तेजी से कम होगी. हालांकि अश्विन ने सुझाव भी किया कि कैसे वनडे क्रिकेट की लोक्रप्रियता को बनाए सकते हैं, कैसे इस फॉर्मेट को जिंदा रखा जा सकता है.

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, “2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद ODI फॉर्मेट को लेकर कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता. मैं इसको लेकर चिंतित हूं. मैं विजय हजारे ट्रॉफी को फॉलो कर रहा हूं, लेकिन मैंने जिस तरह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को फॉलो किया, इसे फॉलो करना थोड़ा मुश्किल है. ये जानने की जरुरत है कि दर्शकों को क्या चाहिए. मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए अभी भी जगह हैं, लेकिन मुझे लगता है वनडे के लिए जगह नहीं है.”

कोहली, रोहित के संन्यास के बाद ODI का क्या होगा?
अश्विन ने आगे कहा, “जब रोहित और विराट विजय हजारे ट्रॉफी में वापस आए तब लोगों ने इसे देखा. मैं हमेशा से कहता हूं कि खेल क्रिकेटर से बड़ा होता है, लेकिन कभी-कभी इन खिलाड़ियों को खेल को प्रासंगिक बनाने के लिए वापस आना पड़ता है. जब वे संन्यास ले लेंगे तो क्या होगा?”अश्विन ने आगे कहा, “एक समय में ODI एक शानदार फॉर्मेट था. एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी दिया जो 10-15 ओवर तक सिंगल लेते और फिर आखिर में तूफानी बैटिंग करते थे. अब आपके पास धोनी जैसे खिलाड़ी नहीं हैं और उस तरह से खेलने की कोई ज़रूरत भी नहीं है क्योंकि अब 2 गेंदों से मैच होता है और सर्कल के अंदर पांच फील्डर्स का नियम भी है.”

‘ODI सीरीज बंद, सिर्फ वर्ल्ड कप हो’
हालांकि अश्विन ने सिर्फ चिंता पर बात नहीं कि बल्कि वनडे क्रिकेट को कैसे महत्वपूर्ण बनाया जाए, उस पर भी राय दी. उनके अनुसार आईसीसी को फीफा से सीख लेनी चाहिए, वनडे सीरीज बंद करके सिर्फ 4 साल में वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना चाहिए. अश्विन ने कहा, “फुटबॉल में इतनी सारी लीग हो रही हैं, लेकिन फीफा 4 साल में वर्ल्ड कप आयोजित करता है. वर्ल्ड कप की वैल्यू है.”अश्विन ने कहा, “अगर आप सही में वनडे फॉर्मेट को जरुरी बनाना चाहते हो तो हर चार साल में वर्ल्ड कप आयोजित हो लेकिन वनडे सीरीज न हो, टी20 सीरीज खेली जाए. इससे बोर्ड भी उन खिलाड़ियों को चुनेगा जो डोमेस्टिक में अच्छा कर रहे होंगे.”

उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा जल्द अपने संन्यास लेने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवां एशेज टेस्ट (AUS vs ENG 5th Ashes Test) शुरू होने से पहले शुक्रवार को ख्वाजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट लेने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. उस्मान ख्वाजा पूरी एशेज सीरीज के दौरान सुर्खियों में रहे हैं. पिछले एक साल में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में वो चोटिल हो गए, उसके बाद उन्हें ब्रिसबेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया. इन वजहों से ख्वाजा की रिटायरमेंट की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया था.

उस्मान ख्वाजा लेंगे संन्यास?           
ऑस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार उस्मान ख्वाजा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपनी रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ख्वाजा संन्यास की घोषणा करने वाले हैं. आइकल क्लार्क ने उम्मीद जताई है कि उस्मान ख्वाजा शतकीय पारी खेल अच्छी याद के साथ अपने करियर का अंत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है, जिसमें उस्मान ख्वाजा को भी शामिल किया गया है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस वापसी नहीं कर पाए हैं.पांचवें टेस्ट में भी स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे.

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

नहीं रहे अर्जुन बिजलानी के ससुर, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार; श्रद्धांजलि देने पहुंचे टीवी के कई सितारे पहुंचे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी के परिवार पर नया साल शुरू होते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अर्जुन के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। 73 वर्षीय राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। अर्जुन के ससुर का अंतिम संस्कार ओशिवाला श्मशान घाट में किया गया।

दुबई से वापस लौटे अर्जुन बिजलानी

बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी नए साल की छुट्टियां मनाने दुबई गए हुए थे। इसी दौरान राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह जिंदगी की जंग नहीं जीत सके और गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
बेटे को संभालते नजर आए अर्जुन 

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज अब सामने आ रहे हैं जिनमें अर्जुन अपनी पत्नी और बेटे को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, राकेश चंद्र स्वामी रोजमर्रा की तरह सामान्य दिन बिता रहे थे और रात के खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें स्ट्रोक आया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार के लोग अभी भी उबर नहीं पाए हैं।

अर्जुन के ससुर का हुआ अंतिम संस्कार

अर्जुन बिजलानी के ससुर का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। इस दौरान अर्जुन अपने बेटे के साथ काफी भावुक नजर आए। मुश्किल की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत देने इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। निया शर्मा भी दोस्त अर्जुन बिजलानी के दुख में शामिल हुईं।

ससुर के साथ अर्जुन का खास बॉन्ड

अर्जुन बिजलानी का अपने ससुर के साथ रिश्ता बेहद खास था। बताया जाता है कि अर्जुन के पिता का निधन बहुत पहले हो गया था, ऐसे में राकेश चंद्र स्वामी उनके लिए सिर्फ ससुर नहीं, बल्कि पिता समान थे। परिवार के लोगों का कहना है कि अर्जुन उन्हें बेहद सम्मान और अपनापन देते थे। वहीं नेहा के लिए तो वह एक आदर्श पिता थे, जिनसे वह बेहद जुड़ी हुई थीं। कुछ समय पहले फादर्स डे के मौके पर नेहा स्वामी ने अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने उनके संस्कारों, परिवार के प्रति समर्पण और मजबूत व्यक्तित्व की तारीफ की थी। नेहा अक्सर अपने पिता को परिवार की नींव और अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा बताती थीं। आज वही शब्द उनके लिए एक भावुक याद बनकर रह गए हैं।
 

‘शाहरुख का कोई चरित्र नहीं, वो देशद्रोही हैं’—कथावाचक का बड़ा बयान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों विवादों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। दरअसल, केकेआर ने हाल ही में हुई आईपीएल की निलामी में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को करोड़ों की कीमत पर खरीदा है। इसके बाद से ही शाहरुख और केकेआर सनातन गुरुओं के निशाने पर हैं।

शाहरुख खान हीरो नहीं

कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान पर बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल किए जाने पर निशाना साधा है। रामभद्राचार्य से जब शाहरुख को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कथावचक ने आगे कहा, ‘शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं। उसका कोई चरित्र नहीं है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उसके सारे काम एक गद्दार जैसे रहे हैं। उसके सारे कृत्य हमेशा से देश विरोधी रहे हैं।’

देवकीनंदन ठाकुर ने भी शाहरुख पर साधा था निशाना

इससे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी शाहरुख खान पर इसको लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘हमने कहा था बांग्लादेश का कोई क्रिकेटर हिंदुस्तान नहीं आना चाहिए। एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल में खरीदा गया है और जानते हो मुंबई में ही रहता है वो जिसने खरीदा है। हमने सुना है उसका प्रेम पाकिस्तान से बहुत है। आज यहां से हम कहना चाहते हैं कि अगर तुम्हें भारत से प्रेम है, 6 साल की बच्ची को जलाए जाने का दुख तुम्हें भी है तो मिस्टर केकेआर उस बांग्लादेशी प्लेयर को बाहर करो। अगर वो तुम्हारी टीम में रहा तो हम मजबूर हो जाएंगे टीम का बहिष्कार करने पर। मिस्टर केकेआर भूलना मत इन्हीं हिंदुस्तानियों ने तुम्हें हीरो बनाया है और जो हीरो बना सकता है वो जीरो भी बना सकता है। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है वो बांग्लादेशी और वो पैसा कहां जाएगा और उसका प्रयोग कहा होगा। तमाम हिंदू मारे जाएंगे और वो पैसा दे कौन रहा है हिंदुस्तान में खुद को हीरो कहने वाला।’

Previous articleजम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग में बड़ा विवाद, क्रिकेटर के हेलमेट पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा
News Desk

जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग में बड़ा विवाद, क्रिकेटर के हेलमेट पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग में बुधवार को हुए एक मैच में विवाद खड़ा हो गया. इस लीग में खेल रहे स्थानीय क्रिकेटर फुरकान भट्ट जब बल्लेबाजी करने उतरे तो सभी की नजरें उनके हेलमेट पर गई. दरअसल हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडे का स्टिकर था. इसके बाद पुलिस ने क्रिकेटर को पूछताछ के लिए बुलाया.केंद्रशासित प्रदेश में जम्मू में क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है. इस लीग में बुधवार को क्रिकेटर फुरकान भट्ट अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे. वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई. फिलिस्तीन के झंडे को लगाकर खेलने वाले खिलाड़ी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया.

जानिए पूरा मामला
ये घटना जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग में बुधवार को हुए जम्मू-कश्मीर 11 किंग्स बनाम जम्मू ट्रेलब्लेजर्स मैच के दौरान हुई. मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. आमतौर पर क्रिकेट का वीडियो या तो कोई शॉट, कैच या शानदार गेंदबाजी के कारण वायरल होता है. कई बार खिलाडियों की अनबन, लडाई या बहसबाजी भी वीडियो वायरल होने के कारण होते हैं, लेकिन इस बार मामला अलग था. क्रिकेटर फुरकान भट्ट के हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा देखकर फैंस चौंक गए, इसी कारण से मैच का एक क्लिप तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया. रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस अब इस लीग पर नजर बनाए हुए है. विवादों में आए क्रिकेटर फुरकान भट्ट को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया. खबर है कि लीग के ऑर्गनाइजर्स को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया. रिपोर्ट के अनुसार पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लग चुका है जुर्माना
कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान ने भी किया था, उन्होंने नेशनल टी20 टूर्नामेंट में कराची व्हाइट्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान अपने बैट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया था. मैच रेफरी ने आजम को चेतावनी भी दी थी, क्योंकि ये आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन था. आजम ने बात नहीं मानी तो उनपर जुर्माना भी लगा था.

Previous article1500 या 3000 रुपये? लाडली बहनों के खाते में कितनी आएगी 32वीं किस्त
News Desk

सिमर भाटिया पर ट्विंकल खन्ना ने लुटाया प्यार, ‘इक्कीस’ के कारण चर्चा में अक्षय कुमार की भतीजी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई ।  अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया भी अब फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। उनका फिल्म ‘इक्कीस’ से उन्होंने डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने अगस्त्य नंदा के किरदार अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका का रोल किया है। इस किरदार में सिमर को पसंद किया जा रहा है। सिमर ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल ने भी प्यार लुटाया है। जानिए, उन्होंने सिमर के बारे में क्या लिखा। 

सिमर ने पोस्ट में फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं 

सिमर भाटिया ने गुरुवार को एक पोस्ट की, जिसमें साल 2025 की यादों का जिक्र किया। फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी तस्वीरें और यादों का जिक्र किया। इन तस्वीरों पर ही ट्विंकल खन्ना ने रिएक्शन दिया है। ट्विंकल खन्ना अक्षय की भतीजी सिमर के बहुत करीब है। 

ट्विंकल खन्ना ने सिमर को किया चियर 

ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरी सिमू बेस्ट है।’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। ट्विंकल खन्ना के फैमिली फंक्शन में अक्सर सिमर को देखा जाता है। इन मौकों पर उनकी और ट्विंकल की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। अक्षय कुमार भी अपनी भतीजी को सपोर्ट करने फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर कुछ दिन पहले पहुंचे थे।  

क्या है फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी 

फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। 

 

फैंस से मिले रजनीकांत, कमल हासन-चिरंजीवी और धनुष समेत इन साउथ स्टार्स ने दी नए साल की बधाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

नए साल का स्वागत हो चुका है। हर कोई अपने-अपने तरीके से साल 2026 की शुभकामनाएं दे रहा है। इसी कड़ी में साउथ सिनेमा के तमाम स्टार्स भी अपने-अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत जहां अपने घर के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। वहीं कई अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को हैप्पी न्यू ईयर बोला है।

घर के बाहर खड़े फैंस से मिले रजनीकांत

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत नए साल के मौके पर अपने घर के बाहर खड़े फैंस से आके मिले और उनका अभिवावदन किया। इस दौरान थलाइवा ने पहले हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया, उसके बाद दोनों हाथ जोड़कर फैंस को धन्यवाद बोला। इस दौरान भारी संख्या में घर के बाहर फैंस इकट्ठा नजर आए।

आपकी कोशिशें सफल हों

सुपरस्टार कमल हासन ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘एक और साल आने वाला है। पिछले साल से बेहतर, दयालु और समझदार बनने का एक और मौका। उत्कृष्टता एक निरंतर प्रक्रिया है। आपको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला हर दिन अनमोल है। आपकी सभी कोशिशें सफल हों और आपको खुशी दें।’

अल्लू अर्जुन ने फैंस का जताया आभार

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस के लिए शुभकामनाएं भेजते हुए लिखा, ‘जैसे-जैसे यह साल खत्म हो रहा है, मेरे मन में केवल कृतज्ञता है। इस सफर के लिए, इससे मिले सबक के लिए और मेरे चारों ओर मौजूद प्यार के लिए। मेरे प्रशंसकों हर पड़ाव पर मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। आपका विश्वास मुझे हर दिन शक्ति और उद्देश्य देता है। उत्साह से आगे देख रहा हूं, आने वाले समय की शुरुआत के लिए तैयार हूं। नए साल 2026 की शुभकामनाएं।’

साकारात्मकता और एकजुटता से करें नए साल का स्वागत

मेगास्टार चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने लिखा, ‘आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस वर्ष का स्वागत सकारात्मकता, आशा और एकजुटता के साथ करें और इसे सभी के लिए एक सुंदर साल बनाएं। नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।’

धनुष ने फैंस को बताया अपनी ताकत

अभिनेता धनुष ने 2025 का आभार जताते हुए नए साल का स्वागत किया। अपने फैंस का आभार जताते हुए धनुष ने उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। धनुष ने अंत में ‘ओम नमः शिवाय’ के साथ अपनी शुभकामनाएं पूरी कीं।

विजय देवरकोंडा ने फोटोज के साथ दीं शुभकामनाएं

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने नए साल वेकेशन की कई तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों। हम साथ-साथ आगे बढ़ें, ढेर सारी यादें बनाएं, अच्छे काम करें, प्यार, खुशी और जीवन को आगे बढ़ाएं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।’

इन स्टार्स ने भी दीं शुभकामनाएं

इसके अलावा साउथ के कई अन्य स्टार्स ने भी नए साल की शुभकामनाएं दीं। इनमें जूनियर एनटीआर, प्रभास, कार्थी, प्रकाश राज और रवि तेजा के नाम शामिल हैं।

वंदे भारत स्लीपर का इंतजार खत्म, गुवाहाटी–कोलकाता होगा पहला रूट

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले कुछ ही दिनों में इस ऐतिहासिक रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रात के सफर में मिलेगी वर्ल्ड-क्लास सुविधा

रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए डिजाइन की गई है। यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो प्रीमियम यात्रा को और सुगम बनाएगी।

15 अगस्त 2027 को चलेगी पहली बुलेट ट्रेन

वंदे भारत के साथ-साथ रेल मंत्री ने देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 को भारत को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। वैष्णव ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से जुटी हुई है।

पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर रेल मंत्री ने बताया कि पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम की बारीकी से जांच की और वहां मौजूद इंजीनियरों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा था कि यह प्रोजेक्ट न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के गर्व का विषय है। यह हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।