कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पड़ोसियों ने मार्टिन के बारे में पुलिस को खबर दी। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।

परिवार ने की गोपनीयता की मांग

शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की। उन्होंने एक बयान में लिखा ‘बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है। इस समय गोपनीयता चाहता है। कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं। उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा।’ कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

फायर डिपार्टमेंट को मिला संभावित सुसाइड कॉल

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को सोमवार की शाम को हॉलीवुड हिल्स के एक घर से एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने पीपल को कन्फर्म किया कि कॉल एक संभावित सुसाइड के बारे में थी।

करीबी दोस्त का हो चुका निधन

कैथरीन की मौत मार्टिन शॉर्ट के लिए हाल ही में दूसरा बड़ा नुकसान है। इससे पहले पिछले महीने उनकी पुरानी दोस्त कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया था।

कौन थीं कैथरीन?

शॉर्ट परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, कैथरीन एक प्यारी महिला थीं। वह पब्लिक में कम ही आती थीं। वह शांत स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके प्यार और दयालुता की वजह से उनका सम्मान करते थे।
मार्टिन शॉर्ट ने अपनी पत्नी नैन्सी डोलमैन के साथ कैथरीन को गोद लिया था। नैन्सी डोलमैन की 2010 में ओवेरियन कैंसर से मौत हो गई थी।

40 हजार साल पहले इंसान ने सीख ली थी लिखने की कला?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। अब तक हम किताबों में यही पढ़ते आए हैं कि लिखने की कला यानी राइटिंग की शुरुआत करीब 5,000 साल पहले मेसोपोटामिया की ‘प्रोटो-क्यूनीफॉर्म’ लिपि से हुई थी. लेकिन हाल ही में ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ (PNAS) में पब्लिश हुई एक रिसर्च ने इस दावे को पूरी तरह चुनौती दे दी है. वैज्ञानिकों को जर्मनी की पहाड़ियों में ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि इंसान आज से 40,000 साल पहले ही प्रतीकों और निशानों के जरिए अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना सीख गया था. यह खोज न केवल पुरानी है, बल्कि यह साबित करती है कि पाषाण युग यानी स्टोन एज का इंसान भी आज के इंसान जितना ही दिमाग वाला था. वह सिर्फ शिकार नहीं करता था, बल्कि जटिल जानकारी को स्टोर करने और शेयर करने के लिए एक खास सिस्टम का इस्तेमाल भी करता था. जर्मनी के स्वाबियन जुरा इलाके में मिली ये कलाकृतियां संचार के इतिहास को पूरी तरह से नए संदर्भ में पेश कर रही हैं।

क्या 40 हजार साल पहले ही शुरू हो गई थी लिखने की कला?

इस रिसर्च की को-ऑथर और बर्लिन के म्यूजियम ऑफ प्रीहिस्ट्री की आर्कियोलॉजिस्ट एवा डुटकीविक्ज़ ने बताया कि ये अवशेष उस दौर के हैं जब होमो सेपियन्स ने अफ्रीका छोड़ा था. वे यूरोप में बस रहे थे और उनका सामना निएंडरथल मानव से हो रहा था. वैज्ञानिकों ने जर्मनी की गुफाओं से मिली करीब 260 ऐसी चीजों का एनालिसिस किया है, जिन पर अजीबोगरीब निशान बने हुए हैं. इनमें हाथी के दांत (मैमथ टस्क) से बनी छोटी मूर्तियां और मशहूर ‘एडोरेंट’ नक्काशी शामिल है. इन सभी पर बार-बार दोहराई गई लाइनें, क्रॉस, डॉट्स और खांचे बने हुए हैं. टीम ने करीब 3,000 से ज्यादा ऐसे ज्यामितीय निशानों को एक डेटाबेस में डाला और कंप्यूटर टूल्स की मदद से उनकी जांच की. हैरानी की बात यह है कि ये निशान कोई रैंडम डिजाइन नहीं थे, बल्कि एक सोचे-समझे पैटर्न का हिस्सा थे।

आदिमानव के ये ‘सीक्रेट कोड’ आखिर क्या इशारा करते हैं?

जर्मनी की सारलैंड यूनिवर्सिटी के भाषाविद् क्रिश्चियन बेंज का कहना है कि उन्होंने इन निशानों को समझने के लिए ‘क्वांटिटेटिव लिंग्विस्टिक्स’ और ‘स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग’ जैसे एडवांस तरीकों का इस्तेमाल किया. रिसर्च में यह देखा गया कि क्या इन निशानों में उतनी ही जानकारी छिपी है जितनी बाद में विकसित हुई लिपियों में होती थी. विश्लेषण से पता चला कि इन प्रतीकों में सूचनाओं को कोड करने की क्षमता थी. दिलचस्प बात यह है कि मेसोपोटामिया की शुरुआती राइटिंग और इन 40,000 साल पुराने निशानों में काफी समानताएं देखी गईं. इसका मतलब यह हुआ कि लिखने का तरीका हजारों सालों तक लगभग एक जैसा ही रहा. हालांकि, वैज्ञानिक अभी तक इन संदेशों को पूरी तरह डिकोड नहीं कर पाए हैं, लेकिन वे इस बात को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं कि ये निशान किसी बोली जाने वाली भाषा का हिस्सा नहीं थे. जब वैज्ञानिकों ने इन निशानों के पैटर्न को गहराई से देखा, तो उन्हें कुछ खास बातें पता चलीं. इन कलाकृतियों पर एक ही तरह के निशान जैसे ‘क्रॉस-क्रॉस-क्रॉस’ या ‘लाइन-लाइन-लाइन’ बार-बार दोहराए गए थे. बेंज के मुताबिक, इस तरह का रिपिटिशन किसी भी बोली जाने वाली भाषा में नहीं मिलता. इसलिए इसे ‘स्पीच’ यानी बोलने का लिखित रूप नहीं माना जा सकता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये बेकार थे. यह एडोरेंट मूर्ति लगभग 38,000 साल पुरानी है. इसमें एक छोटी हाथीदांत की प्लेट है जिस पर एक इंसानी आकृति और कई निशान और डॉट्स बने हैं. इन निशानों का इस्तेमाल एक नोटेशन सिस्टम का सुझाव देता है, खासकर प्लेट के पीछे डॉट्स की लाइनों में. (Credit: Landesmuseum Württemberg / Hendrik Zwietasch) ये निशान एक तरह के ‘इंटरकम्युनिकेशन’ का जरिया थे. रिसर्च में पाया गया कि मूर्तियों पर बने निशानों में सूचना का घनत्व (इन्फॉर्मेशन डेंसिटी) औजारों या गहनों पर बने निशानों के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा था. यानी अलग-अलग चीजों पर अलग-अलग तरह की जानकारी कोड की गई थी।

पाषाण युग के इंसान का दिमाग आज के इंसान जैसा ही था?

इस नई खोज ने एक और बड़े सच पर मुहर लगा दी है. वह यह कि दिमागी क्षमता के मामले में पाषाण युग का इंसान आज के इंसान से बिल्कुल भी पीछे नहीं था. उनमें सूचनाओं को स्टोर करने और उन्हें व्यवस्थित करने की वैसी ही क्षमता थी, जैसी आज हमारे पास है. जिस तरह आज हम इमोजी या कंप्यूटर कोडिंग का इस्तेमाल करते हैं, ठीक वैसे ही 40,000 साल पहले का इंसान इन प्रतीकों का इस्तेमाल करता था. एवा डुटकीविक्ज़ कहती हैं कि हमने अभी सिर्फ सतह को खंगाला है, ऐसी कई और सीक्वेंस खोजी जानी बाकी हैं. ये निशान करीब 10,000 सालों तक एक ही पैटर्न में इस्तेमाल होते रहे और फिर अचानक गायब हो गए. यह रहस्य अभी भी बरकरार है कि आखिर ये सिस्टम खत्म क्यों हुआ और मेसोपोटामिया की लिपि इससे कितनी अलग थी।

क्या ये खोज इतिहास की किताबों को बदलने के लिए काफी है?

निश्चित रूप से यह खोज इतिहास को देखने का नजरिया बदल देती है. अब तक माना जाता था कि खेती और स्थाई जीवन शुरू होने के बाद ही लिखने की जरूरत महसूस हुई. लेकिन अब साफ है कि शिकारी और खानाबदोश इंसान भी अपनी यादों या डेटा को सुरक्षित रखने के लिए ‘साइन सिस्टम’ का सहारा लेते थे. हालांकि ये मेसोपोटामिया की लिपि की तरह पूरी भाषा में नहीं बदले, लेकिन इन्होंने आधुनिक संचार की नींव रख दी थी।

हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup 2026 में सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के पल्लिकेले में खेले गए इस मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई। इंग्लैंड ने 165 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। 7.1 ओवर में 58 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रूक ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सैम करन के साथ साझेदारी कर पारी को संभाला। पाकिस्तान की कमजोर फील्डिंग और ढीली गेंदबाजी ने भी इंग्लैंड को मदद दी।

ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। विल जैक्स ने 28 रन जोड़े। आखिर में थोड़ी रोमांचक स्थिति बनी, लेकिन जोफ्रा आर्चर के चौके ने मैच खत्म कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने 164 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 63 रन बनाए, जबकि बाबर आज़म और फखर जमान ने 25-25 रन जोड़े। गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए।

 

कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कर्नाटक के मुगळखोड़ कस्बे| से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. अक्सर आपने देखा होगा कि लोग भगवान से तरह-तरह से मन्नतें करते हैं कभी परीक्षा में पास करवाने के लिए तो कभी बिजनेस अच्छा करने लिए लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है दरअसल इस केस में एक बहू ने भगवान से मांग की है कि उसकी सारी समस्याएं दूर की जाए और अगले साल तक उसकी सास स्वर्ग सिधार जाए. इस मामले के बाद से पूरे इलाके के लोग परेशान हैं|

दानपेटी से निकली अजीब मांग को देखकर सभी हैरान

कर्नाटक के मुगळखोड़ कस्बे के पास खणदाळ गांव में हर साल एक बड़े मेले का आयोजन किया जाता है. इस साल भी यहां 13 से 17 फरवरी तक हुलिकंतेश्वर मेला चला, मेले और मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए लाखों लोग पहुंचे. मेले के समापन के बाद जब हुलिकंतेश्वर भगवान की दानपेटी खोली गई तो उसमें एक अजीब से मन्नत की चिठ्ठी मिली. इस अजीब मन्नत की चिठ्ठी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस सफेद कागज वाली चिठ्ठी में लिखा है कि “मेरी मुश्किलें दूर करो और अगले साल के मेले तक मेरी सास मर जाए|”

मन्नत की पर्ची के साथ मिला सौ रुपये का नोट

इस मन्नत के साथ एक सौ रुपये की नोट भी मिली है. इसे देखकर लोगों के साथ-साथ मंदिर कमेटी के लोग भी परेशान हैं कि आखिर इस तरह की मन्नत कौन मांग सकता है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह मन्नत सास से परेशान किसी बहू ने मांगी है या दामाद ने. हुलिकंतेश्वर मंदिर की दो अलग-अलग दान पेटियों में ऐसी ही दो चिट्ठियां मिली हैं|

इस तरह की अजीब मांग पहली बार सामने आई है-कमेटी

इस मामले पर कमेटी के सदस्य शंकर सुतार ने कहा है कि “कई सालों से यह मेला हो रहा है, लेकिन ऐसी अजीब मांग पहली बार सामने आई है. दो पेटियों में दो चिट्ठियां मिली हैं, जिनमें लिखा है कि अगले मेले तक हमारी सास मर जाए. इससे स्थानीय लोगों में भी चिंता है.” इतना ही नहीं कमेटी के अध्यक्ष रामकृष्ण दळवाई ने इस पर अफसोस जताते हुए कहा, “पुराने जमाने में भक्त प्रार्थना करते थे कि हमारा पूरा परिवार सैकड़ों साल तक साथ जिए. लेकिन अब लोग पागलों की तरह ‘सास मर जाए’ जैसी अजीब मन्नतें मांग रहे हैं. यह दिखाता है कि ऐसे लोगों में बड़ों के लिए न डर है, न भक्ति|”

British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को मंगलवार तड़के नागपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान को हैदराबाद की बजाय नागपुर डायवर्ट किया गया। विमान सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर नागपुर में उतरा। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल विमान तकनीकी कारणों से नागपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। आगे की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं जारी हैं।

भुवनेश्वर में सुपरमार्केट में भीषण आग, दमकल की कार्रवाई जारी

भुवनेश्वर के धौली लिंगिपुर इलाके के पास स्थित एक सुपरमार्केट में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जीसीसी महासचिव जासेम मोहम्मद अल बुदैवी नई दिल्ली पहुंचे

गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के महासचिव जासेम मोहम्मद अल बुदैवी नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार यह दौरा भारत और खाड़ी देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों का विवरण शीघ्र जारी किया जाएगा।

तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से होगा शुरू

तेलंगाना कैबिनेट ने सोमवार को निर्णय लिया कि विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से शुरू होगा। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के संबोधन से होगी और बजट 20 मार्च को पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने कई फैसले लिए हैं, जिनमें एल एंड टी से हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेना, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लागू करना (अकस्मिक मृत्यु पर 1.2 करोड़ रुपये का लाभ), और 528 करोड़ रुपये के ट्रस्ट के माध्यम से कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करना शामिल है।

ओडिशा: मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को बच्चा चुराने के शक में पीट-पीटकर मौत

ओडिशा के मायूरभंज जिले में सोमवार को मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को गांववालों ने बच्चा चुराने के संदेह में पीट-पीटकर मार दिया। यह घटना मोराड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के लोढासाही गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने देखा कि गांव में चार संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। उन्हें शक होने पर पकड़ लिया गया, लेकिन तीन भागने में सफल रहे। भीड़ ने मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति पर हमला किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मोराड़ा पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार सोरेन ने कहा कि मृतक मानसिक रूप से विकलांग था और इस पर सुवो मोटु हत्या मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बंगाल: भांगड़ में TMC और ISF कार्यकर्ताओं में झड़प

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में सोमवार शाम टीएमसी और इस्लामिक स्टूडेंट्स फोरम (ISF) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मोटरसाइकिल और गाड़ियों को तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। झड़प तब हुई जब ISF कार्यकर्ता 24 फरवरी को होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे थे, जिसमें उनके विधायक नौशाद सिद्दीक़ी शामिल होने वाले थे।पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। ISF ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कई बाइक तोड़ी और विरोधी कार्यकर्ताओं को धमकाया। टीएमसी ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि सिद्दीक़ी और उनके लोग पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला और धमकी दे रहे थे।

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता नल्लाकन्नू की हालत गंभीर

चेन्नई। सैकड़ों साल के सीपीआई वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नू का स्वास्थ्य गंभीर बना हुआ है। वे राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अस्पताल जाकर डॉक्टरों से उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। सीपीआई राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने कहा कि पिछले 20 दिनों से इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य में गिरावट आई है। नल्लाकन्नू ने 26 दिसंबर 2025 को अपना 101वां जन्मदिन मनाया था।

आंध्र में मिलावटी दूध पीने से चार लोगों की मौत, विक्रेता हिरासत में

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो की मौत रविवार को हुई जबकि दो लोगों ने सोमवार को दम तोड़ा। इनके अलावा, 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी डायलिसिस कराई जा रही है। पुलिस ने मिलावट करने के आरोप में दूध की आपूर्ति करने वाले विक्रेता को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण लोगों की किडनी खराब हो गई। अचानक मूत्र संबंधी अवरोध पैदा होने से उनकी मौत हो गई। राजामहेंद्रवरम उत्तर जोन के डीएसपी वाई श्रीकांत ने बताया कि चारों पीड़ित एक ही विक्रेता से दूध खरीदते थे। वह लगभग 40 मवेशियों का और राजामहेंद्रवरम के किसानों से मिले दूध को लाकर घरों में वितरित करता था। जिला कलेक्टर ने बताया कि उन 106 घरों में रक्त परीक्षण किए जा रहे हैं, जहां विक्रेता ने दूध की आपूर्ति की थी।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैरा स्विमिंग कोचिंग वर्कशॉप में हुए शामिल

‘बियॉन्ड द लेन्स: एडवांस्ड पैरा स्विमिंग कोचिंग वर्कशॉप’ के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने दोनों देशों के बीच बढ़ती खेल साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘खेल हमेशा से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक मजबूत पुल रहा है। ऑस्ट्रेलिया कोचिंग, बुनियादी ढांचे, खेल शिक्षा और विज्ञान, ईमानदारी और समावेशिता में गहरी विशेषज्ञता रखता है, जबकि भारत विशालता, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और युवा आबादी लेकर आता है। भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ हमारी साझेदारी पैरा-स्पोर्ट में विशेषज्ञता साझा करने और जमीनी स्तर से लेकर उच्च स्तरीय प्रदर्शन तक समावेशी प्रणालियों के निर्माण के लिए एक मजबूत और रणनीतिक मंच प्रदान करती है। वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय तैराकी प्रशिक्षकों के नेतृत्व में आयोजित यह उन्नत पैरा स्विमिंग कार्यशाला हमारी द्विपक्षीय साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है और भारत की व्यापक खेल महत्वाकांक्षाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दर्शाती है।’

महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ भारत के मुकाबले भी रोमांचक रहने वाले हैं।

मेजबान इंग्लैंड के अहम मुकाबले

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 12 जून को एजबेस्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड 20 जून को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड से भिड़ेगा, यह इंग्लैंड की धरती पर पुरुष या महिला विश्व कप में इन दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 24 जून को लॉर्ड्स में मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 27 जून को द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

नीदरलैंड का ऐतिहासिक डेब्यू

नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में भाग ले रहा है। युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ अपनी परीक्षा देगी। इस टूर्नामेंट में कुल पांच ट्रिपल हेडर यानी एक दिन में तीन मैच और पांच डबल हेडर यानी एक दिन में दो मुकाबले होंगे।

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और दो जुलाई को द ओवल में खेले जाएंगे। फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का भव्य समापन करेगा। पिछले साल वनडे विश्वकप जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर पहली बार टी20 विश्वकप जीतने पर होगी।

आईसीसी का बयान

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, ‘महिला टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का जारी होना एक अहम पड़ाव है। यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट में हमारे निरंतर निवेश और उसके वैश्विक विस्तार को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह प्रतियोगिता खेल के विकास की अगली निर्णायक कहानी लिखेगी।’

महिला क्रिकेट का रोमांच

इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले, ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टक्कर और मेजबान इंग्लैंड के अहम मैच इस प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं। महिला टी20 विश्व कप 2026 न केवल क्रिकेट के रोमांच का उत्सव होगा, बल्कि यह महिला खेलों के नए युग की भी घोषणा करेगा।

Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुंबई| में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार और नागरिक निकाय सख्त हो गए हैं। शहर में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, नियमों का पालन नहीं करने वाली कंस्ट्रक्शन साइटों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को मंत्री पंकजा मुंडे ने विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी।राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया कि मुंबई में 1000 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइटों को काम रोकने का नोटिस जारी किया है। इन साइटों पर पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। सरकार के क्लीन एयर अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच शहर में कुल 1,981 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा, 1,047 साइटों को काम बंद करने का आदेश दिया गया। यह जानकारी मंत्री ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर एक लिखित जवाब में दी।मंत्री पंकजा मुंडे ने प्रदूषण के कारण किसी भी तरह के सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की बातों से इनकार किया। उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) की रिपोर्ट का हवाला दिया। इन रिपोर्टों के अनुसार, हवा की गुणवत्ता संतोषजनक और मध्यम श्रेणी में रहने के बावजूद बच्चों और बुजुर्गों पर कोई बुरा असर नहीं देखा गया।

उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

पंकजा मुंडे ने बताया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियमों और दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले प्रोजेक्ट को पहले औपचारिक सूचना दी जाती है। इसके बाद कारण बताओ नोटिस और फिर भी नियम न मानने पर काम रोकने का आदेश दिया जाता है।मंत्री ने बताया कि मुंबई में एक्यूआई का स्तर संतोषजनक (51-100) और मध्यम (101-200) है। उन्होंने टेक्नोलॉजी पर जोर देते हुए बताया कि जनवरी तक शहर की 2,224 कंस्ट्रक्शन साइटों में से 1,952 पर एयर क्वालिटी सेंसर लगाए जा चुके हैं। हालांकि, सेंसर न लगाने के कारण 16 जनवरी को ही 678 प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया था।बीएमसी के 25 वार्ड-स्तरीय उड़नदस्तों ने भी अवैध रूप से मलबा ले जाने वालों पर कार्रवाई की है। अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच 1.21 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा, धूल की समस्या से निपटने के लिए 126 पानी के टैंकर और 25 मिस्टिंग मशीनें तैनात की गई हैं, जिनसे 14,408 किलोमीटर सड़कों की धुलाई की गई है।

Previous articleबरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
Next articleप्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
News Desk

आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यही कारण है कि फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है।

डरावने अंदाज में दिखे अक्षय

मेकर्स की ओर से जारी किए गए फिल्म के नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस सिंहासन पर डरावने भूतों के सिर बने हुए हैं, जो मुंह फैलाते नजर आ रहे हैं। इस पर बैठे अक्षय कुमार भी मुंह फैलाए हुए हैं।आंखों पर काला चश्मा लगाए अक्षय अपने गले और हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहने हुए हैं। जबकि एक हाथ में वो माला जप भी रहे हैं। एक लुंगी या धोती जैसी पहने अक्षय कुमार शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये लुक किसी तांत्रिक से मिलता-जुलता मालूम पड़ता है।

दस को देंगे दस्तक

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में लिखा गया, ‘दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।’ इसके साथ ही मेकर्स ने एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट भी याद दिलाई है, जो 10 अप्रैल है।

अक्षय के साथ नजर आएगी ये स्टारकास्ट

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदार निभाएंगे। मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली|केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर, सेवा तीर्थ में अपनी पहली बैठक में संकल्प लिया कि नए भवन में लिया गया प्रत्येक निर्णय 1.4 अरब नागरिकों के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य से जुड़ा होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि मंत्रिमंडल के लिए संवैधानिक मूल्य उस नैतिक प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति हैं, जो शासन को प्रत्येक नागरिक की गरिमा, समानता और न्याय से जोड़ती है।

जनता की आकांक्षाओं के प्रति जवाबदेह होगा हर निर्णय

इस संकल्प के अनुसार सेवा तीर्थ में कार्य संस्कृति उस भावना से निर्देशित होगी, जहां प्रत्येक नीति संविधान के मूलभूत लोकाचार के अनुरूप होगी। प्रत्येक निर्णय जनता की आकांक्षाओं के प्रति जवाबदेह होगा। यह बैठक और यह इमारत ‘सेवा संकल्प’ प्रस्ताव के अनुसार नए भारत के पुनर्निर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति हैं।सेवा संकल्प प्रस्ताव में कहा गया है, ‘इस शुभारंभ के साथ हम उस भविष्य का स्वागत करते हैं जिसकी नींव सदियों के प्रयासों से रखी गई है। स्वतंत्रता के बाद, कई दशकों तक, सरकारों ने साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्य किया, विरासत को संरक्षित किया और भविष्य की परिकल्पना की।’

सेवा संकल्प प्रस्ताव में क्या कहा गया?

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘हमने एक ऐसे भारत की कल्पना की जिसकी विचारधारा स्वदेशी हो, जिसका स्वरूप आधुनिक हो और जिसकी क्षमता असीमित हो। आज, सेवा तीर्थ उसी परिकल्पना का साकार रूप है, जो लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत के गौरव को और बढ़ाएगा। इस अवसर पर हम इस स्थान के इतिहास को भी याद करते हैं। ब्रिटिश काल की अस्थायी बैरकों के स्थान पर ‘सेवा तीर्थ’ का निर्माण किया गया है। उस स्थान पर राष्ट्रीय शासन की एक सक्रिय संस्था की स्थापना भी नए भारत के रूपांतरण का प्रतीक है।’

तारिक की फिरकी या सॉल्ट-जोस की तूफानी बल्लेबाजी, किसका दिखेगा दम?

0

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस अहम चरण में दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल की दिशा तय कर सकता है। ग्रुप चरण में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा। पाकिस्तान और इंग्लैंड ने चार-चार मुकाबलों में तीन-तीन जीत दर्ज की और एक-एक मैच गंवाया। अब सुपर-8 में हर जीत का महत्व दोगुना हो गया है।

पिच और हालात का समीकरण

पल्लेकेले की पिच आमतौर पर शुरुआत में बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, विकेट धीमा हो जाता है। ऐसे में स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो सकती है। अगर पिच नंबर पांच का इस्तेमाल किया जाता है तो बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने का मौका मिल सकता है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर खेल का रुख बदल सकते हैं।

उस्मान तारिक की चर्चा, इंग्लैंड बेफिक्र

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक इस टूर्नामेंट में काफी चर्चा में रहे हैं। खासतौर पर ऑफ-ब्रेक डालने से पहले उनका रुककर गेंदबाजी करना बल्लेबाजों को चकित करता है। हालांकि इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर लियाम डॉसन का कहना है कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं कर रही। उन्होंने मैच से पहले कहा, ‘यह सब तारिक के बारे में नहीं है। पाकिस्तान बहुत खतरनाक खिलाड़ियों वाली टीम है। जाहिर तौर पर तारिक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन हम सिर्फ उन्हीं पर ध्यान नहीं देंगे। हम पूरी टीम के खिलाफ रणनीति बनाएंगे।’ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को नेट्स में तारिक के एक्शन की नकल करते देखा गया, जिससे साफ है कि टीम ने तैयारी पूरी कर ली है।

स्पिन बनाम स्पिन की जंग

इंग्लैंड ने पिछले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। उस मुकाबले में डॉसन, विल जैक्स और आदिल राशिद ने मिलकर सात विकेट झटके। डॉसन ने कहा, ‘हम सब अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं। जैक्स को ज्यादा बाउंस मिलता है, राशिद के पास कई वैरिएशन हैं। मैं शायद ज्यादा डिफेंसिव स्पिनर हूं, लेकिन मेरा रोल टीम के लिए कंसिस्टेंट रहना है।’ दूसरी ओर पाकिस्तान के पास तारिक के अलावा शादाब खान, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिन विकल्प मौजूद हैं। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के स्पिन के खिलाफ संघर्ष को देखते हुए यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

इंग्लैंड vs पाकिस्तान हेड टू हेड

अब तक टी20 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 20 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की, जबकि पाकिस्तान की टीम नौ बार ही जीत पाई है। एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, टी20 विश्वकप की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।

सेमीफाइनल की राह

अगर इंग्लैंड यह मुकाबला जीत लेता है तो वह सुपर-8 में टॉप-दो में जगह बनाकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकता है। वहीं पाकिस्तान के लिए भी यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ दो देशों की टक्कर नहीं, बल्कि रणनीति, स्पिन विविधता और दबाव में प्रदर्शन की परीक्षा भी होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। एक ओर पाकिस्तान की मिस्ट्री स्पिन है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड की संतुलित स्पिन और आक्रामक बल्लेबाजी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।