बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सेक्टर-4 में स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।

आग की लपटें काफी तेज होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया गया। मौके पर थाना फेस-1 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 में स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड नाम की कंपनी में बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। गुरुवार सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई थी। अधिकारियों के मुताबिक, जब फैक्ट्री में आग लगी, उस समय अंदर करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई है और झुलसे हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleबड़ी राहत: जयशंकर और अराघची की बातचीत से Strait of Hormuz से भारतीय टैंकरों को मिली मंजूरी
Next articleLPG संकट की खबरों के बीच सरकार का बड़ा कदम, सुरेश गोपी बोले– अतिरिक्त आपूर्ति के नए रास्ते खुले
News Desk

‘रामायण’ पार्ट-2 की शूटिंग शुरू, रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के जीवन का अहम अध्याय

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘रामायण’ फिल्म को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों इसके कुछ फोटो वायरल हुए थे, जिन्हें शूटिंग से लीक हुए फोटोज बताया जा रहा था। लेकिन बाद वे में वे फैक निकले। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आइए आपको दूसरे पार्ट से जुड़ी जानकारी देते हैं। 

रणबीर कपूर ने शुरू की शूटिंग 

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणबीर कपूर ने दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पार्ट में माता सीता के अपहरण के बाद की घटनाओं का जिक्र होगा। फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल भी इस वीकेंड से शूटिंग में शामिल होंगे।

फिल्ममेकर्स ने तैयार किए बड़े सेट  

सूत्रों के मुताबिक, ‘करीब दो महीने का शूटिंग शेड्यूल रखा गया है, जिसमें काफी बड़े एक्शन और ड्रामा वाले सीन शूट होंगे। कहानी अब भगवान राम के लंका जाने के सफर की ओर बढ़ेगी। इसके लिए फिल्ममेकर्स ने बड़े सेट भी तैयार किए हैं। साथ ही भगवान राम और हनुमान के बीच कई अहम सीन होंगे, जिन्हें रणबीर कपूर और सनी देओल साथ में शूट करेंगे।’

सनी देओल जल्द होंगे शामिल 

फिलहाल सनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे और रावण की भूमिका में नजर आने वाले यश भी इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे।
 
रामायण फिल्म के बारे में

फिल्म रामायण इस साल की सबसे ज्यादा मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह बड़ी फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी।पहला पार्ट इस दीवाली को सिनेमाघरों में आएगा, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे।

वर्ल्ड कप में इस टीम से भिड़ते ही कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, अफरीदी ने किया खुलासा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2011 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. अफरीदी ने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था, तब मोहाली के मैदान पर भारतीय फैंस का शोर इतना ज्यादा था कि कुछ पाकिस्तानी बल्लेबाज दबाव में आ गए थे और कांप रहे थे |

मोहाली में बना था दबाव का माहौल

यह मुकाबला 2011 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में खेला गया था. मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, मोहाली में हुआ था. उस समय अफरीदी पाकिस्तान टीम के कप्तान थे. अफरीदी ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए काफी अच्छी रही थी. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज और कामरान अकमल ने करीब 90 रन की साझेदारी की थी और टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी. उस समय उन्हें लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत सकता है |

पहले विकेट के बाद बदला माहौल

अफरीदी के मुताबिक, जैसे ही पहला विकेट गिरा, उसके बाद मैदान का माहौल पूरी तरह बदल गया. स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों का शोर इतना तेज हो गया कि बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ने लगा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को फैंस से इतनी ऊर्जा मिल रही थी कि खिलाड़ी और ज्यादा जोश के साथ मैदान पर उतर आए. वहीं दूसरी ओर कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी उस माहौल में घबरा गए और बल्लेबाजी करते समय दबाव महसूस करने लगे|

फैंस की भूमिका को बताया अहम

अफरीदी का मानना है कि उस मैच में भारतीय दर्शकों की भूमिका काफी अहम रही. उन्होंने कहा कि जब स्टेडियम में हजारों लोग एक साथ अपनी टीम का समर्थन करते हैं तो उसका असर खिलाड़ियों पर जरूर पड़ता है. अफरीदी ने यह भी कहा कि कप्तान के तौर पर वह मैदान पर बैठकर यह सब महसूस कर रहे थे कि कैसे हर गेंद के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है |

पाकिस्तानी दिग्गजों ने की भारत की तारीफ

इस बीच पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की जीत की तारीफ की है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि भारतीय क्रिकेट का मजबूत ढांचा ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है. उनका कहना है कि भारत लगातार नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार कर रहा है. बल्लेबाजी, स्पिन और तेज गेंदबाजी- हर विभाग में टीम के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं. यही कारण है कि भारतीय टीम बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है |

श्रावस्ती में रसोई गैस को लेकर हाहाकार, लाइन में लगी महिला बेहोश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आलम यह है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण लोग शारीरिक रूप से निढाल हो रहे हैं और भीड़ बेकाबू होती जा रही है। बुधवार को गैस वितरण केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन में खड़ी एक रोजेदार महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धूप और घंटों के इंतजार के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत स्थानीय लोगों ने सहारा दिया और प्राथमिक उपचार कर होश में लाने की कोशिश की। इस घटना के बाद भीड़ का धैर्य जवाब दे गया। गैस लेने की होड़ में उपभोक्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में तब्दील हो गई। इस हंगामे के दौरान दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से सिलेंडर की भारी किल्लत है। लोग सुबह अंधेरे से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने किल्लत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति पूरी तरह नियमित है। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी (ओटीपी) आता है, उन्हें प्राथमिकता पर सिलेंडर दिया जा रहा है। जिले में कुल 2 लाख 35 हजार कनेक्शन हैं, जिनमें 1.50 लाख उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हैं।

डीएम की अपील और नई व्यवस्था
जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 25 दिन और सामान्य उपभोक्ताओं को 30 दिन के अंतराल पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन के दावों के बावजूद, जमीनी हकीकत और गैस एजेंसियों पर उमड़ती बेकाबू भीड़ कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस वितरण व्यवस्था को कब तक सुचारू कर पाता है।

Previous articleकृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, सोशल मीडिया पर मची हलचल
Next articleजीत के जश्न में विवाद: हार्दिक पांड्या पर राष्ट्रीय ध्वज के अनादर का आरोप
News Desk

‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार घटी, ‘अस्सी’ पिछड़ी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं, ऐसे में अब इन फिल्मों की कमाई धीमी नजर आ रही है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म भी अब तक 50 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। जानिए बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

‘द केरल स्टोरी 2’ की धीमी हुई कमाई 

सैकनिल्क के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बुधवार को 1.59 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 2.20 करोड़ की कमाई की थी। इस मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अभी तक कुल 38.64 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब ये मूवी अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा छू भी नहीं पाई है। 

‘अस्सी’ फिल्म रेस में सबसे पीछे  

‘अस्सी’ फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन केवल 10 लाख की कमाई की। जबकि 19वें दिन इस फिल्म ने 12 लाख रुपये की कमाई की थी। मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 10.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

‘ओ रोमियो’ रेस में बरकरार 

‘ओ रोमियो’ मूवी को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। बुधवार को इसने 27 लाख की कमाई की। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 41 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.02 करोड़ है।

‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर

इन सभी फिल्मों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। जिसका क्रेज फैंस में मूवी के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दिख रहा है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं। 
 

रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत, ऊर्जा जरूरतों को मिलेगी बड़ी राहत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई में आ रही रुकावटों के बीच भारत ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत करीब 3 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदेगा। रिपोर्ट में बताया कि, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने रूसी तेल के एग्रीमेंट किए हैं। हाल ही में अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल के शिपमेंट्स खरीदने के लिए भारत को 30 दिन (3 अप्रैल तक) की छूट देने की बात कही थी। हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के जरिए होने वाली तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में भारतीय रिफाइनर्स ने उन रूसी जहाजों को सुरक्षित किया है जो पहले से ही एशियाई समुद्र में मौजूद थे, लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिल रहे थे। ट्रेडर्स का कहना है कि इंडियन ऑयल ने करीब 1 करोड़ बैरल और रिलायंस ने भी कम से कम 1 करोड़ बैरल तेल खरीदा है। बाकी बचा हुआ तेल अन्य भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने लिया है।
रास्ते में ही जहाजों ने भारत की ओर मोड़ा रुख
शिपिंग डेटा से पता चला है कि मायलो और सारा जैसे कई बड़े तेल टैंकर, जो पहले सिंगापुर की ओर जा रहे थे, उन्होंने अब भारत के बंदरगाहों की तरफ अपना रास्ता मोड़ लिया है। अमेरिकी छूट मिलने के तुरंत बाद इन जहाजों के डेस्टीनेशन बदल दिए गए। रूस ने इस बार यूराल्स, ईएसपीओ और वरान्डे जैसे ग्रेड का तेल ऑफर किया है।

सऊदी और इराक से घटाकर फिर रूस पर फोकस
पिछले कुछ महीनों में भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी थी और इसकी जगह सऊदी अरब और इराक से ज्यादा तेल लेना शुरू किया था। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में रूस से आयात घटकर 10.6 लाख बैरल प्रति दिन रह गया था, जो कि 2024 के मध्य में 20 लाख बैरल प्रति दिन से ज्यादा था। अब मिडिल ईस्ट संकट की वजह से एक बार फिर भारत ने रूस की तरफ रुख किया है, ताकि देश में ऊर्जा की किल्लत न हो।

जरूरत का 70 प्रतिशत कच्चा तेल अब दूसरे रास्तों से आएगा
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20 प्रतिशत तेल सप्लाई होती है। वहीं, भारत अपनी जरूरत का 50 प्रतिशत कच्चा तेल और 54 प्रतिशत एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए भारत ने अपनी रणनीति बदल ली है और इस विवादित रास्ते पर निर्भरता कम कर दी है। वहीं, भारतीय कंपनियां जल्द से जल्द अपना स्टॉक भरना चाहती हैं। भारत ने उन रास्तों से होने वाले कच्चे तेल के आयात में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो होर्मुज के दायरे में नहीं आते।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, सोशल मीडिया पर मची हलचल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कल यानी 11 मार्च को यह सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध गया। कृतिका और गौरव की शादी की पहली तस्वीरें कल ही सामने आ चुकी थीं। कुछ घंटे पहले ही एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कृतिका कामरा और गौरव की शादी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। 

कृतिका और गौरव की सादगी ने जीता दिल

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में शादी की। कृतिका और गौरव का वेडिंग लुक भी बहुत सिंपल था। कृतिका से लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं गौरव ने भी सिंपल सी शेरवानी पहनी है।

सहेलियों संग मुस्कुराती दिखीं कृतिका कामरा

अपनी शादी में कृतिका ने लाल साड़ी पहनी थी। वहीं उनकी सहेलियों ने ऑफ व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थीं। फ्रेंड्स के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें कृतिका ने क्लिक करवाई हैं।कृतिका, श्रेया धनवंतरी के अलावा अपनी बाकी सहेलियों के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं।

अपनों संग खुशियों भरे पल गुजारते गौरव और कृतिका

कृतिका और गौरव अपने दोस्तों और परिवारों वालों के बीच खुशी के पलों को जीते हुए नजर आए। कृतिका के साथ उनकी दोस्तों ने एक क्यूट सेल्फी भी क्लिक की। इस तस्वीर में सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं। कृतिका कामरा की दोस्त उन पर खूब प्यार लुटाती नजर आईं। कृतिका की जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर उनकी सहेलियां काफी खुश हैं। श्रेया धनवंतरी ने ही कृतिका कामरा की शादी की इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में वह कृतिका के साथ दिख रही हैं। उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं। कृतिका की सहेलियों ने दूल्हे राजा यानी गौरव कपूर के साथ भी पोज दिए। कृतिका कामरा की इस खुशी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। भव्य शादी की बजाय उन्होंने अपने घर की छत पर शादी का जश्न मनाया। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं कृतिका कामरा?

शादी से इतर कृतिका कामरा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल एक फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली’ में नजर आईं। कृतिका ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करियर शुरू किया था। यह टीवी का हिट सीरियल था। इसके बाद कुछ सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं गौरव कपूर एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। 

देश में पहली बार इच्छामृत्यु को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 31 वर्षीय एक व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी। यह शख्स 13 वर्षों से अधिक समय से कोमा की स्थिति में था। अब उसकी कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली को हटा दिया गया। निष्क्रिय इच्छामृत्यु किसी मरीज को जीवित रखने के लिए आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों या उपचार को रोककर या वापस लेकर जानबूझकर मरने देने का काम है।
हरीश राणा 2013 में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटों का शिकार हो गए थे और एक दशक से अधिक समय से कोमा में हैं। न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स को राणा को उपशामक देखभाल इकाई में भर्ती करने का निर्देश दिया, ताकि चिकित्सा उपचार बंद किया जा सके। पीठ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उपचार बंद करने की प्रक्रिया एक सुनियोजित योजना के साथ हो ताकि राणा की गरिमा बनी रहे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 31 वर्षीय युवक के माता-पिता से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। कोर्ट ने एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों के एक द्वितीयक मेडिकल बोर्ड द्वारा तैयार की गई राणा की मेडिकल हिस्ट्री वाली रिपोर्ट का अध्ययन किया था और टिप्पणी की थी कि यह एक दुखद रिपोर्ट है।

रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति की हालत दयनीय
प्राथमिक चिकित्सा समिति ने मरीज की हालत की जांच करने के बाद उसके ठीक होने की संभावना नगण्य होने पर जोर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर को कहा था कि प्राथमिक चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति की हालत दयनीय है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2023 में जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, कोमा में पड़े मरीज के लिए कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली को हटाने के संबंध में विशेषज्ञ की राय लेने के लिए एक प्राथमिक और एक द्वितीयक चिकित्सा बोर्ड का गठन करना होगा।

Previous articleभारी नुकसान: ईरान में भीषण बमबारी से एयरपोर्ट हुआ तबाह, पटरियों पर थमी रेल की रफ्तार
News Desk

मोहाली की महिला को समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख का बड़ा नुकसान टला

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चंडीगढ़। जब मोहाली की एक महिला को अचानक दिल से जुड़ी गंभीर परेशानी हुई, तब तुरंत इलाज जरूरी था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उनका इलाज बिना किसी आर्थिक देरी के कराया गया। इससे परिवार को ऐसे मुश्किल समय में लगभग ₹४ लाख के संभावित खर्च से राहत मिली। माणिकपुर गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर को तेज सीने में दर्द और मधुमेह से जुड़ी दिक्कतों के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दिल में गंभीर समस्या है और तुरंत स्टेंट डालना जरूरी है। इलाज और अस्पताल में भर्ती का खर्च लगभग ₹3 से ₹4 लाख तक आ सकता था, इतनी बड़ी राशि का इंतजाम परिवार के लिए इतनी जल्दी करना आसान नहीं था।
योजना के तहत उनकी पात्रता की पुष्टि होते ही जरूरी प्रक्रिया जल्दी पूरी की गई और उनका इलाज योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पताल में किया गया। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना ₹10 लाख तक का इलाज कवर मिलता है। एक हफ्ते तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी चिंता उनकी सेहत थी। इतनी बड़ी रकम का तुरंत इंतजाम करना बहुत मुश्किल होता। इस योजना की वजह से हम पैसों की चिंता छोड़कर उनके ठीक होने पर ध्यान दे सके।”यह मामला मुख्यमंत्री सेहत योजना की बढ़ती पहुंच को भी दिखाता है। पूरे पंजाब में अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। राज्य के अधिकारियों के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में 70% से ज्यादा मरीजों को इस योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है। पंजाब सरकार ने दावों का समय पर भुगतान और बिना रुकावट कैशलेस इलाज जारी रखने के लिए बीमा कंपनी को ₹500 करोड़ जारी किए हैं। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में दिल की सर्जरी, कैंसर का इलाज और किडनी से जुड़ी बीमारियों समेत कई बड़े इलाज कवर किए जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना का मकसद साफ है – कोई भी पात्र परिवार पैसों की कमी की वजह से जरूरी इलाज में देरी न करे। सरकार की लगातार आर्थिक मदद से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बड़े इलाज तक कैशलेस पहुंच लोगों के लिए एक भरोसा बन सके।”

Previous articleएलएनसीटी यूनिवर्सिटी में एमपीसीएसटी प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
News Desk

81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गोरखपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार (11 मार्च) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा यात्रा की घोषणा किया. इस यात्रा को ‘गविष्ठि यात्रा’ का नाम दिया. उनकी यात्रा 3 मई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी. ये गोरखपुर से शुरू होगी और गोरखपुर में ही खत्म होगी. उन्होंने कहा कि हम बिल्कुल राजनीति नहीं करेंगे. गाय की रक्षा की बात करेंगे और तथ्य के साथ जनता के सामने रखेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि परिक्रमा यात्रा जहां से शुरू होगी, वहीं समापन होगा. उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को फिर यहीं इकट्ठा होंगे. बरसाती पहनकर खड़े होंगे लेकिन सभा होगी. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि नागा सेना की तर्ज पर चतुरंगिणी का निर्माण होगा।

Previous article‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान
Next articleहोर्मुज में थाई कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमला, 23 क्रू मेंबर सवार
News Desk