क्या रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा? जानें परमाणु हमले में इलाज कितना कारगर

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद पर्शियन गल्फ के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच अटकलें लगने लगी हैं कि अगर हालात ऐसे ही बिगड़ते रहे तो वर्ल्ड वॉर 3 भी छिड़ सकता है, जिसके बाद लोगों के मन में परमाणु हमलों का डर बढ़ रहा है. इसके चलते दुनिया के कई देशों में पोटेशियम आयोडाइड की डिमांड काफी तेजी से बढ़ गई है. माना जाता है कि यह परमाणु हमले के बाद होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है. आइए जानते हैं कि क्या वाकई ऐसी दवा है? अगर कोई दवा है तो वह कितनी असरदार है?

परमाणु हमले से क्या होता है?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु दुर्घटना या हमले की स्थिति में वातावरण में रेडियोएक्टिव आयोडीन फैल सकता है. यह हवा के साथ फैलकर मिट्टी, पानी, भोजन और आसपास की चीजों को भी दूषित कर सकता है. कई बार यह त्वचा और कपड़ों पर भी जम सकता है, जिससे शरीर को बाहरी रेडिएशन का खतरा होता है. अगर ऐसा पदार्थ त्वचा पर लग जाए तो उसे गर्म पानी और साबुन से धोकर काफी हद तक हटाया जा सकता है |लेकिन असली खतरा तब होता है जब यह रेडियोएक्टिव आयोडीन सांस के जरिए शरीर के अंदर चला जाए या दूषित भोजन और पानी के माध्यम से शरीर में पहुंच जाए. शरीर के अंदर जाने के बाद यह थायरॉयड ग्रंथि में जमा होने लगता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मानव शरीर आयोडीन को स्वाभाविक रूप से थायरॉयड में ही इकट्ठा करता है, चाहे वह सामान्य आयोडीन हो या रेडियोएक्टिव आयोडीन|

कौन सी दवा काम आ सकती है?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थितियों के लिए जरूरी दवाओं की एक सूची तैयार की है, जिनमें पोटैशियम आयोडाइड का नाम भी शामिल है. ईरान पर हमलों और खाड़ी देशों पर पलटवार के बाद पोटैशियम आयोडाइड की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है और लोग लगातार इसका स्टॉक कर रहे हैं. दरअसल, इन दवाओं का मकसद रेडिएशन के असर को रोकना, कम करना या रेडिएशन से हुई क्षति का इलाज करना होता है. उदाहरण के तौर पर आयोडीन की गोलियां थायरॉयड ग्लैंड को रेडियोएक्टिव आयोडीन को यूज करने से इसको रोकने में मदद कर सकती हैं. इसी तरह कुछ खास दवाएं शरीर से रेडियोएक्टिव तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं |इसके अलावा कुछ दवाएं ऐसी भी होती हैं जो तीव्र रेडिएशन सिंड्रोम की स्थिति में बोन मैरो को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकती हैं. वहीं उल्टी, दस्त और इंफेक्शन जैसे लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए भी अलग-अलग दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार परमाणु या रेडिएशन आपात स्थिति में दवाएं कुछ हद तक सुरक्षा दे सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से बचाव का उपाय नहीं होतीं |

Previous articleविपक्ष ने कसा तंज: ऊर्जा संकट और गैस की कमी पर सरकार को घेरने की तैयारी
News Desk

सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का बयान—PM भी नोटिस देकर बोलते हैं

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

ओम बिरला। लोकसभा में अध्यक्ष पद दोबारा संभालने के बाद ओम बिरला ने कहा कि चाहे सदन के नेता हों, या प्रतिपक्ष के नेता सभी को नियमों के तहत बोलने का अधिकार है. प्रतिपक्ष के नेता सदन से ऊपर नहीं हैं. सदन नियमों से चलता है. ये नियम सरकार या विपक्ष ने नहीं बनाए, मुझे विरासत में मिले हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि अध्यक्ष के निर्णय से कोई भी सदस्य सहमत-असहमत हो सकता है, क्योंकि सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए मुझे कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं. भेदभाव के आरोपों पर ओम बिड़ला ने कहा कि आसन के पास कभी माइक ऑन-ऑफ करने का बटन नहीं होता, जो सदस्य नियम के तहत बोलते हैं, उन्हीं का माइक ऑन रहता है। 

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनने का प्रयास

ओम बिड़ला ने कहा कि यह सदन भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है. यहां पर हर सांसद अपने क्षेत्र की समस्याओं को बड़ी ही उम्मीदों के साथ लेकर आता है. ऐसे में हमारी कोशिश रहती है, कि सभी सदस्य नियमों के तहत अपने विचार रखें. हमारा प्रयास रहा है कि लोकसभा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बन सकें। 

पीएम को भी लेनी होती है अनुमति: ओम बिड़ला

ओम बिड़ला ने भेदभाव के आरोपों पर कहा कि सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री या अन्य सदस्य सभी को सदन के नियमों और प्रक्रिया के तहत बोलने का अधिकार है. सभी के लिए समान नियम लागू होते हैं, कोई भी सदस्य नियम से ऊपर नहीं है. स्पीकर ने पीएम का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों ना हों. अगर उनको भी वक्तव्य देना है, तो अध्यक्ष से अनुमति लेनी होती है।

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में इन 5 गेंदबाजों की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो खिलाड़ी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, वहीं कई गेंदबाजों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है और इस टूर्नामेंट में भी कई गेंदबाजों पर बल्लेबाज भारी पड़े. दिलचस्प बात यह रही कि सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-3 गेंदबाजों में दो खिलाड़ी भारतीय टीम के हैं. आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में जिन्हें इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए |

हार्दिक पांड्या – भारत

हार्दिक पांड्या इस सूची में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैच खेलते हुए 33 ओवर के करीब गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी लिए, लेकिन बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की. पांड्या की गेंदों पर कुल 20 छक्के लगाए गए, जो इस विश्व कप में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं |

आदिल रशीद – इंग्लैंड

इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद भी इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किए और कई मौकों पर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 18 छक्के भी लगाए. उनकी इकॉनमी लगभग 8 के आसपास रही |

वरुण चक्रवर्ती – भारत

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन सुपर-8 और नॉकआउट चरण में उन्हें रन रोकने में मुश्किल हुई. उन्होंने 9 मैचों में 14 बल्लेबाजों को पवेलियन चलता किया, लेकिन उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों ने 17 छक्के जड़ दिए |

जोफ्रा आर्चर – इंग्लैंड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गति को भी कई बल्लेबाजों ने चुनौती दी. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 30 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 17 छक्के खाए. सेमीफाइनल में भारत के बल्लेबाजों ने उनके एक ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए, जिससे मैच का रुख बदल गया|

मार्को यानसेन – साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन भी इस सूची में शामिल हैं. उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट लिए, लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी काफी ज्यादा रही. बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 14 छक्के लगाए |

बेटा Junaid Khan क्यों अनसुनी कर देते हैं उनकी सलाह

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग की बजाय डायरेक्शन चुना। वहीं, आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ‘महाराज’ से डेब्यू किया था और आखिरी बार खुशी कपूर के साथ ‘लवयापा’ में दिखे थे। अब उनके पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं, जो उन्होंने खुद चुने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कोई भी नया प्रोजेक्ट चुनने से पहले जुनैद अपने पिता आमिर की सलाह क्यों नहीं लेते हैं। जानिए वजह?

क्यों पिता की सलाह नहीं लेते हैं जुनैद

वैरायटी इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, ‘जुनैद मुझसे किसी प्रोजेक्ट की सलाह नहीं लेता। मुझे लगता है उसने दो फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ है। वो सब खुद फैसला करता है और ये बहुत अच्छी बात है।’

चार साल के जुनैद का किस्सा

आमिर खान ने बताया कि घर में वे बच्चों के साथ सख्त पिता की बजाय दोस्त की तरह रहते हैं। जुनैद, इरा और आजाद के साथ उनका रिश्ता बहुत आसान और दोस्ताना है। जुनैद के बारे में आमिर ने कहा कि वो उनसे काफी मिलता-जुलता है। उसमें सिनेमा, स्क्रिप्ट और एडिटिंग की अच्छी समझ है, साथ ही दृढ़ इरादों वाला स्वभाव भी। आमिर ने बताया कि उन्होंने जुनैद को सिर्फ 4 साल की उम्र में शतरंज सिखाया था। 18 साल की उम्र में जुनैद ने उन्हें पहली बार हराया। अब आमिर कितनी भी कोशिश करें, जुनैद को शतरंज में हरा नहीं पाते। वो हमेशा जीत जाता है।

फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आएंगे जुनैद

जुनैद जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आएंगे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इसमें साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और लोगों को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इसके अलावा कथित तौर पर जुनैद ‘रागिनी एमएमएस 3’ में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट तमन्ना भाटिया हो सकती हैं।

‘लाहौर 1947’ लेकर आ रहे हैं आमिर

आमिर खान आखिरी बार ‘सितारे जमीन पर’ और ‘हैप्पी पटेल’ में दिखे थे। अभी वह अपनी प्रोडक्शन ‘लाहौर 1947’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। बहरहाल, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने अभी अपनी अगली एक्टिंग फिल्म की घोषणा नहीं की है।    

सदन में गूंजा LPG सिलेंडर संकट, विपक्ष का हंगामा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

छत्तीसगढ़। विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है. वहीं विपक्ष ने शून्यकाल के दौरान LPG सिलेंडर की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा मचाया. आसंदी ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

LPG सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्ष का हंगामा

शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन गैस की क़िल्लत शुरू हो गई है. होटल बंद हो रहे है प्रदेश में शादियों का सीजन चल रहा है. छत्तीसगढ़ परेशान है कालाबाजारी ना हो इसकी व्यवस्था कराओ. स्थगन को स्वीकार करके चर्चा होनी चाहिए. वहीं विपक्ष के स्थगन पर सत्ता पक्ष ने फिर आपत्ति जताई. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – परेशानी हो रही है यह सही है, लेकिन विधानसभा में यह विषय लाना सही प्लेटफार्म नही है।

यह हर घर से जुड़ा मामला – भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भुपेश बघेल ने कहा – वैश्विक स्तर पर यह परेशानी है. युद्ध चल रहा है इसमें छत्तीसगढ़ का कोई हाथ नही है. केंद्र सरकार राज्य सरकार इसमें चिंता कर रही है. इसके बाद भी परेशानी हो रही है. शादियां है , कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है जिससे होटल बंद हो रहे है. यह हर घर से जुड़ा हुआ मामला है. यह मामला हर घर से जुड़ा हुआ है. यह प्रदेश में चिंता का विषय है इसलिए स्थगन पर चर्चा होनी चाहिए इसको ग्राह्य किया जाए।

विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

इस पर सभा पति ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार किया. आसंदी ने कहा यह केंद्र का विषय है इसलिए इस विषय पर चर्चा नही की जा सकती हैं. इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।

 

पूरे सीजन की जगह पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी, BCCI ने दिया स्पष्टीकरण

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (11 मार्च) को आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का एलान किया. लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती सिर्फ 20 मैचों के लिए ही शेड्यूल जारी किया गया है. यह पहले फेज का शेड्यूल है. तो आइए जानते हैं कि आखिर आईपीएल के शेड्यूल को अलग-अलग चरणों में जारी करने का क्या कारण क्या है. बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में अपडेट दिया गया. भारतीय बोर्ड ने शेड्यूल को लेकर जारी की गई रिलीज में बताया गया कि विधानसभा चुनाव के कारण आईपीएल शेड्यूल के पहले फेज को ही जारी किया गया है, जिसमें 20 मैच होने हैं |

BCCI ने क्या बताया?

BCCI ने रिलीज में कहा, “आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2026 तक मैच खेले जाएंगे. इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा.” अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव की तारीखों का एलान कब होता है|

RCB और SRH के बीच पहला मैच 

सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले होने के लिए विशेषज्ञ समिति की मंजूरी की जरूरत होगी |

20 मैचों का पूरा शेड्यूल 

28 मार्च – RCB vs SRH – बेंगलुरू
29 मार्च – MI vs KKR – मुंबई
30 मार्च – RR vs CSK – गुवाहाटी
31 मार्च – PBKS vs GT – न्यू चंडीगढ़
1 अप्रैल – LSG vs DC – लखनऊ
2 अप्रैल – KKR vs SRH – कोलकाता
3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई
4 अप्रैल – DC vs MI – दिल्ली
4 अप्रैल – GT vs RR – अहमदाबाद
5 अप्रैल – SRH vs LSG – हैदराबाद
5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरू
6 अप्रैल – KKR vs PBKS – कोलकाता
7 अप्रैल – RR vs MI – गुवाहाटी
8 अप्रैल – DC vs GT – दिल्ली –
9 अप्रैल – KKR vs LSG – कोलकाता
10 अप्रैल – RR vs RCB – गुवाहाटी
11 अप्रैल – PBKS vs SRH – न्यू चंडीगढ़
11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई
12 अप्रैल – LSG vs GT – लखनऊ
12 अप्रैल – MI vs RCB – मुंबई

एक शख्स, दो सरकारी नौकरी…17 साल तक करता रहा फर्जीवाड़ा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उत्तर प्रदेश। से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने दो जगहों पर सरकारी विभागों में नौकरी करते पाया गया. मामले का जब खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए. खुलासे के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को सात साल की सजा और 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है. दरअसल, यह मामला बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव का है. जहां नरौली गांव के रहने वाले जय प्रकाश सिंह फर्जी तरीके से दो जगहों पर नौकरी करते पाए गए. उन पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज बनवाकर अलग-अलग जिलों के दो सरकारी विभागों में नौकरी हासिल कर ली. जिसमें पहली नौकरी साल 1979 में प्रतापगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में नॉन-मेडिकल असिस्टेंड के पद पर पाई. वहीं दूसरी नौकरी 1993 में अपने ही जिले बाराबंकी में शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर पाई. आरोपी ने न सिर्फ दूसरी नौकरी ज्वाईन की, बल्कि दोनों जगहों पर वेतन भी लेता रहा. हैरानी की बात है कि यह सिलसिला करीब 15 सालों तक चलता रहा, लेकिन किसी को भी कानों-कान खबर नहीं हुई।

कैसे हुआ खुलासा ?

साल 2009 में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जय प्रकाश सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से दो जगहों पर नौकरी पाई है. पहले तो लगा कि साजिशन रंजिश की वजह से प्रभात सिंह ने जय प्रकाश सिंह पर आरोप लगाया होगा, लेकिन जब आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. खुलासे के बाद सब हैरान रह गए कि कैसे एक ही आदमी दो सरकारी विभागों ने एक साथ नौकरी कर सकता है।

कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

जांच में जब दो जगहों पर नौकरी करते पाया गया, तो आरोपी जय प्रकाश सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना के जुड़े गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली. इस दौरान उसे नौकरी से निलंबित कर दिया गया और केस कोर्ट पहुंच गया. कोर्ट में मामला काफी समय तक चला. जिसमें कोर्ट ने गवाहों और जांच के आधार पर सरकारी तंत्र को धोखा देने के आरोप को सही पाया. इस दौरान कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह की अदालत ने जय प्रकाश सिंह को 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. इसके अलावा सरकारी खजाने से लिए गए वेतन की वसूली का भी आदेश दिया।

Previous articleवर्ल्ड कप में इस टीम से भिड़ते ही कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, अफरीदी ने किया खुलासा
Next articleT20 WC 2026 Prize Money: भारत और पाकिस्तान को मिलने वाली इनामी राशि में भारी फर्क
News Desk

‘द 50’ में रोमांस का तड़का! अर्चना गौतम ने बताया कौन है नया कपल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शो ‘द 50’ का हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ। इसमें टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने इशारों में इशारों में जाहिर कर दिया कि रियलिटी शो में एक नई प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है। प्रोमो वह उस सेलिब्रिटी कपल के सामने भी यह बात कह देती है। जिसे सुनकर वो दोनों मुस्कुराने लगे। आखिर कौन है ये नया जोड़ा? 

अर्चना गौतम ने किसे कहा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड? 

अर्चना गौतम ने हालिया प्रोमाे में एक्टर श्वेत तोमर और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा की दोस्ती पर मजाक-मजाक में बड़ी बात कह दी। यह बात अर्चना ने रिद्धि और श्वेत के सामने कही। अर्चना बोलीं- ‘तुम दोनों दोस्त नहीं गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ज्यादा लगते हो।’ यह सुनकर दोनों मुस्कुराने लगते हैं। आगे प्रोमो में रिद्धि और श्वेत के बीच की केमिस्ट्री अलग-अलग अंदाज में दिखाई जाती है। एक जगह पर दोनों बड़े प्यार से गले लगते हुए नजर आए। 

रियलिटी शो की लव स्टोरी का सच

अब तक दर्शकों ने कई रियलिटी शो देखे हैं, जिसमें सेलिब्रिटी कपल के बीच प्यार और दोस्ती हुई। लेकिन शो से बाहर आने के बाद अधिकतर का रिश्ता खत्म हो गया। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहें, जिन्हें रियलिटी शो में प्यार हुआ और बाद में शादी भी की। ‘द 50’ में के ही प्रतियोगी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को भी ‘बिग बॉस’ रियलिटी शो में प्यार हुआ था, शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी की। 
 
कौन बनेगा शो का विनर? 

‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिंस नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है। 
 

संसद में आज नोटिस देने की तैयारी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। संसद (Parliament) में लोकसभा स्पीकर पद (Lok Sabha Speaker’s post) से हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में एकजुट विपक्ष (Opposition) गुरुवार को सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देगा। नोटिस पर लोकसभा के 120 और राज्यसभा के 60 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। तृणमूल की रणनीति मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को प. बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की है।

सीईसी के खिलाफ टीएमसी को मिला कांग्रेस-सपा का साथ
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस मुहिम पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई बैठक में सहमति बनी। बैठक में राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तृणमूल के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद नोटिस देने के लिए जरूरी सांसदों के हस्ताक्षर कराए गए। योजना दोनों सदनों में नोटिस देने की है। दरअसल, महाभियोग की प्रक्रिया के लिए लोकसभा में 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत पड़ती है। सीईसी को हटाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के जजों को हटाने की तरह ही प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है।

जल्दबाजी में क्यों हैं तृणमूल
दरअसल पार्टी चाहती है कि अप्रैल-मई में बंगाल विधानसभा चुनाव में एसआईआर को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए इसी सत्र में महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो। प्रक्रिया शुरू करने और मुख्य रूप से चर्चा के लिए 14 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है। यदि बृहस्पतिवार को नोटिस दिया गया तो इसी सत्र में प्रस्ताव पर चर्चा हो जाएगी। नोटिस में सीईसी पर सरकार के इशारे पर एसआईआर के बहाने जानबूझकर उचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया गया है।

क्या है महाभियोग की प्रक्रिया?
मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही होती है। इसके लिए ‘साबित दुर्व्यवहार’ या ‘अक्षमता’ को आधार बनाना होता है। यह प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है। इसे पास कराने के लिए सदन के कुल सदस्यों के बहुमत और मौजूद व वोट देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

Previous articleनक्सलियों की साजिश नाकाम, पुलिया निर्माण स्थल पर ट्रक जलाने की कोशिश विफल
Next articleसर्राफा बाजार में गिरावट, Gold ₹530 सस्ता तो Silver ₹2410 तक टूटी
News Desk

भारत और पाकिस्तान को मिलने वाली इनामी राशि में भारी फर्क

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ICC ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस बार पूरे टूर्नामेंट के लिए 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 103 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया था, जिसे सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बांटा गया है. आईसीसी के मुताबिक टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रकम मिली है. भारत को कुल 2,639,423 डॉलर यानी करीब 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई है. वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1,422,692 डॉलर (करीब 13.08 करोड़ रुपये) मिले हैं |

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी प्राइज मनी दी गई है. साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) मिले, जबकि इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (करीब 8.96 करोड़ रुपये) की राशि दी गई |

पाकिस्तान को मिले 4.80 करोड़ रुपये

वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर 522,692 डॉलर यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों को भी अलग-अलग राशि दी गई है |

बाकी टीमों को भी मिली हिस्सेदारी

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को बेस पार्टिसिपेशन फीस के तौर पर 225,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) दिए गए. इसके अलावा मैच जीतने, अगले दौर में पहुंचने और अंतिम स्थान के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी गई है. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 309,808 डॉलर मिले, जबकि स्कॉटलैंड और आयरलैंड को भी अलग-अलग रकम दी गई. वहीं कनाडा, नामीबिया और ओमान जैसी टीमों को बेस राशि के तौर पर 225,000 डॉलर मिले |

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीमों को मिली प्राइज मनी 

भारत – लगभग 24.25 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड – लगभग 13.08 करोड़ रुपये
साउथ अफ्रीका – लगभग 9.24 करोड़ रुपये
इंग्लैंड – लगभग 8.96 करोड़ रुपये
पाकिस्तान – लगभग 4.80 करोड़ रुपये
वेस्टइंडीज – लगभग 4.94 करोड़ रुपये
जिम्बाब्वे – लगभग 4.51 करोड़ रुपये
श्रीलंका – लगभग 4.37 करोड़ रुपये
अफगानिस्तान – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
अमेरिका – लगभग 2.85 करोड़ रुपये
स्कॉटलैंड – लगभग 2.56 करोड़ रुपये
आयरलैंड – लगभग 2.50 करोड़ रुपये
इटली – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
नीदरलैंड्स – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
 यूएई – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
नेपाल – लगभग 2.36 करोड़ रुपये
कनाडा – लगभग 2.07 करोड़ रुपये
नामीबिया – लगभग 2.07 करोड़ रुपये
ओमान – लगभग 2.07 करोड़ रुपये

BCCI ने टीम इंडिया को दिया बड़ा इनाम

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI  ने भी टीम के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा. राजीव शुक्ला के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है, जो किसी भारतीय क्रिकेट टीम को किसी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर दिया गया है. इस इनाम में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है. भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इतिहास रच दिया |