एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन और स्टोव की बिक्री में उछाल, 24 घंटे में मांग 20 गुना बढ़ी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत में एलपीजी संकट की आशंका ने उपभोक्ताओं के व्यवहार में बड़ा बदलाव ला दिया है। देश के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ने के बाद इंडक्शन स्टोव की मांग में अचानक तेज़ उछाल देखने को मिली है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। कुछ प्लेटफॉर्म पर तो स्थिति यह हो गई कि भारी मांग के कारण कई उत्पाद कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट, स्वीगी, इंस्टामार्ट और जेप्टो पर इंडक्शन कुकटॉप पर भारी छूट दी जा रही है। हालांकि तेज़ मांग के चलते इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध अधिकांश मॉडल जल्दी ही बिक गए और सीमित स्टॉक ही बचा है। 
ई-कॉमर्स कंपनियों के आंकड़े भी मांग में तेज़ वृद्धि की पुष्टि करते हैं। अमेजॉन के अनुसार पिछले 24 घंटों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 गुना बढ़ गई है। वहीं फ्लिपकार्ट  ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में बिक्री लगभग तीन गुना बढ़ी है। इसी तरह ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिग बास्केट ने भी बताया कि सोमवार से अब तक इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री लगभग पांच गुना तक बढ़ गई है। कंपनी ने इस बढ़ती मांग को देखते हुए अपने मासिक बिक्री अनुमान को तीन गुना तक बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में जहां अधिकतर परिवार एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं, वहां गैस की संभावित कमी की आशंका के कारण लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन स्टोव खरीद रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि एलपीजी आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक किचन उपकरणों की मांग और बढ़ सकती है। 

Previous articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार में दुखद घटना, बेटी सुरभि खंडेलवाल नहीं रहीं
Next articleचेन स्नेचिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदातों का खुलासा
News Desk

‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

Parliament Budget Session 2026:आज संसद के सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी के बीच पीएम मोदी पर राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच हॉट टॉक देखने को मिली, वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सदन आपसी विश्वास से चलता है। पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए सदन के स्पीकर अभिरक्षक होते हैं, उन्हें लोकसभा कैसे चलानी है, इसके लिए इसी लोकसभा ने कुछ नियम बनाए हैं।

ये नियम नेहरू जी के समय से चले आ रहे हैं-अमित शाह

गृह मंत्री ने आगे कहा ‘सदन के अंदर नियमों के अनुसार बोलना होता है और जिसकी अनुमति नियम नहीं देते उस हिसाब से किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं हैं, चाहे वह कोई भी हो. जब भी आप नियमों को नजरअंदाज करोंगे तो फिर स्पीकर का दायित्व है कि वह उसे रोके, टोके फिर फि न माने तो निकालकर बाहर करें. ये नियम हमने नहीं बनाएं हैं ये नेहरु जी के समय से चले आ रहे हैं।’

उन्होंने कहा ‘सदन कोई मेला नहीं है जहां जो मन किया वो किया. सदन नियम के अनुसार चलता है और आपको भी नियम के हिसाब से चलना होगा।’

असंसदीय टिप्पणियां संसदीय रिकॉर्ड में नहीं होने चाहिए-अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ‘ स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दुखद हैं. पीएम के खिसाफ अविश्वास प्रस्ताव लाइए, उसका स्वागत है. स्पीकर को असंसदीय शब्दों को हटाने का पूरा अधिकार है. स्पीकर के फैसले पर SC भी सवाल नहीं कर सकता. बीजेपी ने स्पीकर पर आज तक सवाल नहीं उठाए. सदस्यों को अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं, कुछ लोग विशेषाधिकार की गलतफहमी में जीते हैं. स्पीकर का पद लोकतंत्र की गरीमा का प्रतीकअसंसदीय टिप्पणियाँ संसदीय रिकॉर्ड में नहीं होने चाहिए।’

जो नियमों के अनुसार नहीं चलेगा उसका माइक बंद होगा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “कुछ सदस्यों ने कहा कि यह(अविश्वास प्रस्ताव) माइक के कारण आया है, माइक बंद होता है. अभी गिरिराज सिंह भी खड़े होकर पप्पू यादव के खिलाफ बोल रहे थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया. मंत्री होने के बावजूद भी माइक बंद होता है. यह सदन नियमों से चलता है, जो नियमों, अनुशासन से नहीं चलेगा उसका माइक बंद होगा और बंद हो ही जाना चाहिए।”

दबाव में और खतरनाक हो जाते हैं जसप्रीत बुमराह, सौरव गांगुली ने बताई खासियत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गेंद से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के नायक रहे। बुमराह ने महज 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुमराह को एक खास गेंदबाज बताया है। गांगुली ने कहा कि दबाव में बुमराह जिस तरह का प्रदर्शन करते हैं वो लाजवाब है।  एक किताब के विमोचन अवसर पर जब पूर्व भारतीय कप्तान से बुमराह पर टिप्पणी करने को बोला गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं बुमराह पर क्या ही टिप्पणी करूं वो लाजवाब हैं। बुमराह एक खास गेंदबाज हैं और वह दबाव में जिस तरह की गेंदबाजी करते हैं उसकी बात की अलग है। फाइनल में बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा।’बुमराह टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। वह इस टूर्नामेंट में 40 विकेट निकाल चुके हैं।सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की भी जमकर सराहना की। दादा ने कहा कि संजू को टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में लगातार मौके मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सैमसन की काबिलियत को अच्छे से जानते हैं और इसी वजह से वह उनके दमदार प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली।संजू टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। विकेटकीपर-बल्लेबाज को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले पांच मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए।वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। संजू ने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतना वाला पहला देश बना। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी।

Previous articleक्या है एस्मा कानून? जानिए कब और क्यों लागू करती हैं सरकारें
Next articleबीसीसीआई का बड़ा इनाम: सूर्यकुमार की टीम को 131 करोड़, महिला और U-19 चैंपियनों को भी करोड़ों की सौगात
News Desk

ओडिशा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले के फूलबनी में बुधवार को 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के एक स्टेट कमेटी सदस्य, एक डिविजनल कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य और छह माओवादी कैडर शामिल हैं। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सोनू पाटम (उर्फ नीटू), संताई सलाम, लक्ष्मी मडावी (उर्फ अनुपा), सुनील तेलम, मंजुला पुनेम, रामबती आयम, गणेश कुंजाम, सुशीला डूडी, शारिर कुहुदाम और चोडी योडी के नाम शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन नक्सलियों ने सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने कहा कि सभी को नियमानुसार पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा और उन्हें समाज में फिर से स्थापित करने में सहायता की जाएगी।

Previous articleराहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियम तोड़ते हैं: अनुराग ठाकुर
News Desk

राहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियम तोड़ते हैं: अनुराग ठाकुर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हिमाचल डेस्क। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष (एलओपी) के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ बताया। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भारत और भारतीय लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं और सदन के नियमों का भी पालन नहीं करते। सदन में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस सदन में माइनस ट्रिपल सी के साथ आते हैं- न सिविक सेंस, न कॉमन सेंस और न ही कॉन्स्टिट्यूशनल सेंस। जब हम लोकसभा के सदस्य बने थे, तब हमें बताया गया था कि सदन के अंदर कैसे व्यवहार करना चाहिए। लेकिन एक व्यक्ति है जो इन सभी नियमों को तोड़ता है, और वह है प्रोपेगेंडा का लीडर। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘फोमो गांधी’ भी कहा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह फोमो गांधी हैं। इन्हें डर रहता है कि कहीं वे सुर्खियों से बाहर न हो जाएं।

अनुराग ठाकुर ने यह बयान उस दौरान दिया जब वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सदन के लगभग सभी दलों के सांसदों ने ओम बिरला के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ओम बिरला इस सदन के प्रधान हैं और वे बने रहेंगे। हर पार्टी के सदस्य ने उनके पक्ष में बात कही है। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला ने सभी दलों को बराबर बोलने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, ओम बिरला ने सभी को बोलने का मौका दिया। यहां तक कि जिन सांसदों को अपनी ही पार्टी से कम अवसर मिला, उन्हें भी ओम बिरला ने बोलने का मौका दिया। इसलिए प्रत्येक सदस्य उनकी प्रशंसा कर रहा है और उनके समर्थन में बोल रहा है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना से कहा था, ‘जो उचित है, वह करो।

Previous articleमुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
News Desk

सूर्यकुमार की टीम को 131 करोड़, महिला और U-19 चैंपियनों को भी करोड़ों की सौगात

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस राशि में 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को शामिल किया गया है।

पिछली बार से छह करोड़ ज्यादा

पिछली बार की तुलना में बीसीसीआई ने इस बार नकद इनाम में छह करोड़ रुपए का इजाफा किया है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। उस समय विजेता टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। इतना ही नहीं फाइनल मैच जीतने के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से दी जाने वाली 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21.5 करोड़ रुपए) की विजेता राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपए) मिले।

भारत छह ICC ट्रॉफीज जीत चुका

2024 से लेकर अब तक भारत छह आईसीसी ट्रॉफीज जीत चुका है। टी20 विश्वकप 2024 और 2026 के अलावा इसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे विश्वकप 2025, महिला अंडर-19 टी20 विश्वकप 2025 और पुरुष अंडर-19 विश्वकप 2026 शामिल हैं। इन सभी टूर्नामेंट्स को जीतने पर बीसीसीआई ने अपना खजाना खोला है। हालांकि, राशियों में काफी अंतर देखने को मिला है। रोहित शर्मा और उनकी टीम को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बीसीसीआई ने 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। वहीं, 2025 अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम को पांच करोड़ रुपये की इनामी राशि दी थी।

फैंस उठा रहे सवाल

बात अगर हरमनप्रीत कौर की 2025 महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम की करें तो इस टीम को विश्वकप जीतने पर बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। वहीं, 2026 में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली आयुष म्हात्रे की टीम को बीसीसीआई ने 7.5 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। हालांकि, इस अंतर पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का पूछना है कि महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम को बीसीसीआई से मिली राशि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम से कम क्यों है? वहीं, फैंस अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम की भी इनामी राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्वकप जीता, फिर इतनी कम राशि क्यों मिली।

भारत ने 96 रन से जीता फाइनल

भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इस बार कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। भारत आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बन गया है। इसी के साथ भारत तीन बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहले देश बन गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।

‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल का भावुक पोस्ट

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. इस जीत के साथ ही भारत इकलौती टीम बन गई है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार अपने नाम किया है. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है. हालांकि चहल इस बार वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने मैदान पर पहुंचकर अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है|

युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जीत के जश्न के दौरान शिवम दुबे और कुलदीप यादव उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. चहल ने इस वीडियो के साथ एक बेहद खूबसूरत शायरी लिखी, ‘जिंदगी में कुछ हसीन पल यूं ही गुजर जाते हैं, रह जाती हैं यादें और यार साथ रह जाते हैं.’ उनका ये पोस्ट उन गहरी यादों और अटूट दोस्ती को दर्शाती है, जो उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम में पिछले कई वर्षों के दौरान कमाई है |बता दें कि चहल उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी|

बीसीसीआई ने दिया खिलाड़ियों को करोड़ों का इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ इनाम का ऐलान किया है. इस विशाल राशि के बाटने को लेकर आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के सभी 15 मुख्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक को लगभग 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलने की उम्मीद है, जबकि बचे 41 करोड़ रुपये मुख्य कोच, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों (सपोर्ट स्टाफ) के बीच उनके द्वारा दिए गए योगदान और उनकी भूमिका के आधार पर बाटें जाएंगे. ये राशि साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने वाली टीम को मिले 125 करोड़ रुपये के इनाम से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है|

राज्यसभा में Raghav Chadha का टेलीकॉम कंपनियों पर हमला, बोले- 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर आम आदमी से जुड़ा मुद्दा उठाया है. उन्होंने आज बुधवार को राज्यसभा में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं से जुड़ा मुद्दा उठाया है. सांसद ने कहा कि प्रीपेड रिचार्ज खत्म होने से इनकमिंग सर्विस का रुकना पूरी तरह गलत है. यह टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी है. उन्होंने इससे होने वाली परेशानियों को गिनाया और इसे बंद करने को कहा. जानिए राघव चड्ढा ने क्या रखी मांगें? AAP सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैंने सदन में प्रीपेड रिचार्ज कराकर अपना फोन चलाने वाले उपभोक्ताओं का मुद्दा उठाया. जब रिचार्ज की वैद्यता समाप्त हो जाती है तब आउटगोइंग कॉल का बंद होना समझ आता है, लेकिन इनकमिंग कॉल भी उसके साथ बंद कर देना उचित नहीं है. ये टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी है, जिस पर रोक लगनी चाहिए. मैंने मांग रखी कि कम से कम 1 साल तक इनकमिंग कॉल चालू रहनी चाहिए, ताकि देश का आम आदमी राइट टू कम्युनिकेशन सरेंडर ना करें। ”

28 दिन नहीं, 30 या 31 दिन का हो रिचार्ज

सांसद ने कहा कि वर्तमान में टेलीकॉम कंपनियों का रिचार्ज सिस्टम आम लोगों के साथ छुपी हुई लूट जैसा है. टेलीकॉम कंपनियां 30 दिन की बजाय 28 दिन का रिचार्ज कराती हैं. जिसकी वजह से यूजर्स को एक साल में ही 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर टेलीकॉम कंपनियों का प्लान सच में मंथली है, तो उनको वैलिडिटी 30 या 31 दिन रखनी चाहिए, 28 दिन नहीं. इससे एक महीने एक्सट्रा रिचार्ज कराना पड़ता है। 

क्या-क्या होते हैं नुकसान?

राघव चड्ढा ने कहा कि रिचार्ज नहीं होने से कंपनियां इनकमिंग कॉल बंद कर देती हैं. जिसकी वजह से लोगों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिन लोगों के सिम में रिचार्ज नहीं होता. ऐसे लोगों को बैंकिंग, ओटीपी, सरकारी सेवाओं और अन्य कार्यों के जुड़े कामों में समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि आज के दौरान में मोबाइल एक फैशन नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है. इसलिए इस सुझाव पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। 

आईपीएल से पहले मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद रोहित मालदीव में वेकेशन पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई. रोहित की इस तस्वीर ने फैंस का खास ध्यान खींचा है, क्योंकि इसमें उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है. लंबे समय तक अपनी फिटनेस को लेकर ट्रोल होने वाले रोहित अब काफी फिट दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस नई फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

मालदीव में मना रहे छुट्टियां

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका में नजर आए थे. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया और छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच गए. मालदीव से शेयर की गई उनकी तस्वीर में वह समुद्र किनारे आराम करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर कई फैंस ने इसे “कमाल का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन” बताया है|

11 किलो तक घटाया वजन

दरअसल, रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है. उन्होंने फिटनेस ट्रेनर अभिषेक नायर के साथ मिलकर ट्रेनिंग की और अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान रोहित ने करीब 11 किलो वजन कम किया. उन्होंने अपने पसंदीदा वड़ापाव समेत कई अनहेल्दी फूड्स को छोड़ दिया और फिटनेस पर फोकस किया|

अब सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह फिट रखना है|

IPL 2026 में दिखेंगे मैदान पर

रोहित शर्मा अब जल्द ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. माना जा रहा है कि IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है और इसका शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद है. रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. हालांकि पिछले सीजन में उनका उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने 15 मैचों में करीब 30 की औसत से 418 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 149 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक भी जड़े थे. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शानदार फिटनेस के साथ रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में भी दमदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे|

पलाश मुछाल की फिल्म में इस टीवी एक्टर की एंट्री, स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर चर्चा में रहे निर्देशक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पलाश मुछाल ने अपनी एक अनाम फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले की है। इस फिल्म को वही निर्देशित करेंगे। इसकी कहानी एक आम आदमी की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म में लीड रोल एक्टर श्रेयस तलपदे निभाएंगे। अब इस फिल्म में एक टीवी एक्टर भी शामिल हो गया है। इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए पलाश मुछाल ने ही जानकारी साझा की है। टीवी एक्टर के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। 

फिल्म में अहम भूमिका निभाएगा ये टीवी एक्टर

पलाश मुछाल की फिल्म में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला एक अहम किरदार निभाएंगे। मंगलवार देर रात पलाश मुछाल ने अभिनव के साथ तस्वीर साझा की और फिल्म में उनका स्वागत किया। इस फिल्म में डेजी शाह भी नजर आएंगी। 

कई फिल्में निर्देशित कर चुके हैं पलाश

पलाश मुछाल डायरेक्शन में आने से पहले बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में सक्रिय थे। फिर वह निर्देशक की भूमिका में आए। अब तक कई फिल्में बना चुके हैं। पलाश ने ‘अर्ध’ और ‘काम चालू है’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

शादी टूटने का मामला भी चर्चा में रहा

पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुछाल के शादी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। इस साल की शुरुआत में स्मृति के दोस्त ने पलाश पर पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पलाश ने भी मानहानि का मुकदमा ठोका है। इन सभी बातों के बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़े अपडेट लगातार साझा कर रहे हैं।