खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप, टूटा दोनों का 2 साल का रिश्ता!

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

दोनों साल 2026 की शुरुआत में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कपल्स के रिश्ते टूट रहे हैं। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों के बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना का भी ब्रेकअप हो गया है। दोनों के रिलेशन की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं, लेकिन अब ब्रेकअप की खबर ने सबको झटका दे दिया है।

साथ में की थी करियर की शुरुआत

दोनों ने साथ में जोया अख्तर की द आर्चीज में काम किया था। इसी फिल्म के जरिए दोनों ने साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी फिल्म के बाद से दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी थीं। पिछले 2 साल में दोनों को कई बार साथ में कई इवेंट्स, पार्टीज या फैमिली ओकेशन्स में साथ में देखा गया है। लेकिन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों ने अपने रिलेशन को खत्म कर दिया है।

खैर अभी तक दोनों की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है। वैसे दोनों ने कभी रिलेशनशिप की खबरों को भी कन्फर्म नहीं किया, लेकिन दोनों की क्लोज बॉन्डिंग सबको यही इशारा करती थी।

जब वेदांग ने खुशी को बताया था शर्मीली

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में वेदांग ने खुशी की पर्सनैलिटी को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह भी उनकी तरह इंट्रोवर्ट हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि खुशी थोड़ी शर्मीली भी हैं।

श्रीदेवी की फिल्म मॉम के सीक्वल में काम कर रही हैं खुशी कपूर, सेट से एक्ट्रेस

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो खुशी अब मॉम 2 में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में श्रीदेवी लीड रोल में थीं और फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

वहीं वेदांग राणा, शरवरी वाघ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के अलावा दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी हैं।

 कांग्रेस के 12 पार्षद भाजपा में शामिल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र में दिसंबर में हुए निकाय चुनाव के दौरान अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर बहुमत के लिए कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा-एनसीपी से गठबंधन किया था। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात भाजपा कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम कर रही है और लोगों को न्याय और विकास देने में सक्षम है।

Previous articleतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने तोड़ दिया अपना रिश्ता? ब्रेकअप की खबर से सब हैरान
Next articleरेप आरोपी शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज डोप टेस्ट में हुआ था फेल, कटा था कॉमनवेल्थ गेम्स से पत्ता
News Desk

मुंबई और आरसीबी के बीच पहली जंग; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज आज यानी शुक्रवार, 9 जनवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुंबई की नजरें अपना चौथे खिताब पर होगी। वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी अपना दूसरा टाइटल जीतना चाहेगी। इस बार यूपी और दिल्ली के कप्तान भी बदले हैं। यूपी की कप्तानी मेग लैनिंग करती हुई नजर आएगी, वहीं दिल्ली की टीम को जेमिमा रोड्रिग्स लीड करेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों के पास WPL के पांचवें सीजन में अपनी चमक बिखरने का मौका है। WPL 2026 का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। आईए एक नजर टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

बांग्लादेश

बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को लिखा एक और लेटर; दिया ये जवाब WPL के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं टूर्नामेंट पुराने डबल राउंड-रॉबिन स्ट्रक्चर के साथ जारी रहेगा, जिसमें लीग फेज के दौरान सभी पांच टीमें एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी। लीग स्टेज के आखिर में, टॉप तीन टीमें प्ले-ऑफ में पहुंचेंगी। टेबल-टॉपर्स को फाइनल में सीधे जगह मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए एलिमिनेटर में मिलेंगी।

09 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

10 जनवरी (डबल हेडर)

– गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे IST

– मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

11 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

12 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

13 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

14 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

15 जनवरी – मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

16 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

17 जनवरी (डबल हेडर)

– मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे IST

– दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे IST

19 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST

20 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST

तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों से हुए बाहर, BCCI ने किया कंफर्म

22 जनवरी – गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वॉरियर्ज महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST

24 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, BCA स्टेडियम, वडोदरा – शाम 07:30 बजे IST

होटल के कमरे में निशानेबाज नाबालिग खिलाड़ी से दरिंदगी, नेशनल शूटिंग कोच पर गंभीर आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

फरीदाबाद. फरीदाबाद (Faridabad) में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच (Shooting coach) पर एक नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 16 दिसंबर को सूरजकुंड के एक होटल में हुई, जहां आरोपी कोच ने पीड़िता को मैच की चर्चा के बहाने बुलाया था।

विरोध करने पर कोच ने खिलाड़ी को उसके कॅरिअर को बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस मामले में फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में 6 जनवरी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता खिलाड़ी के अनुसार, राष्ट्रीय शूटिंग कोच ने उसे खेल संबंधी चर्चा के बहाने सूरजकुंड के ताज होटल में एक कमरे में बुलाया। वहां कोच ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में थी और उसने 6 जनवरी को अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शिकायत देने वाली खिलाड़ी के अनुसार, साल 2017 से वो शूटिंग सीखने लगी। अगस्त 2025 में भारतीय शूटिंग टीम के एक कोच से उसने ट्रेनिंग लेना शुरू किया।
आरोप है कि कोच उसे शूटिंग ट्रेनिंग के लिए मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली बुलाते थे। 16 दिसंबर को खिलाड़ी का नेशनल मैच डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में था। दोपहर लगभग 12 बजे मैच खत्म हुआ और खिलाड़ी घर जाने लगी तो कोच ने उसे मैच डिस्कस करने के बहाने रोक लिया।

दोपहर 2 बजे तक खिलाड़ी रेंज में ही कोच का इंतजार करती रही। फिर कोच ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर सूरजकुंड के ताज होटल की लॉबी में बुलाया। खिलाड़ी के अनुसार, कोच उसे तीसरी मंजिल पर कमरे में ले गए और कुछ देर मैच डिस्कस किया। किशोरी ने कहा कि उसे घर जाना है तो कोच ने बैक क्रैक करने की बात कही।

किशोरी ने तुरंत इसके लिए मना किया तो कोच ने उसे जबरन बैड पर गिराकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। फिर खुद ही किशोरी को नीचे गाड़ी तक कोच ने छोड़ा।

कई दिनों तक किशोरी गुमसुम और डरी सहमी रही। 6 जनवरी की सुबह हिम्मत कर अपनी मां को कोच की करतूत के बारे में बताया और मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

कछुए की चाल सी आगे बढ़ रही इक्कीस, जानें फिल्म ने कितने करोड़ कमाए

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस की कमाई में काफी गिरावट आ गई है। पिछले कुछ दिनों से मूवी सिर्फ 1 करोड़ के लगभग कमा रही है।अब फिल्म के गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है और सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक इक्कीस ने ने सिर्फ 1.35 करोड़ ही कमाए हैं।

इस कमाई के साथ इक्कीस ने 8 दिन में टोटल 25.6 करोड़ कमा लिए हैं।

टॉक्सिक
गुरुवार    7 करोड़
शुक्रवार    3.5 करोड़
शनिवार    4.65 करोड़
रविवार    5 करोड़
सोमवार    1.35 करोड़
मंगलवार    1.6 करोड़
बुधवार    1.15 करोड़
गुरुवार    1.35 करोड़
टोटल    25.6 करोड़

फिल्म की कहानी

फिल्म की बात करें तो इक्कीस, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर आधारित हैं जो देश की रक्षा के इंडो-पाक वॉर के दौरान लिए 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।फिल्म में अगस्त्य, सिमर और धर्मेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, विवान शाह, सिकंदर खेर भी अहम किरदार में हैं। इक्कीस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। वहीं उन्होंने इसे लिखा भी है, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सूर्ति के साथ।इक्कीस के जरिए अगस्त्य और सिमर ने थिएटर डेब्यू किया है। सिमर, अक्षय कुमार की भांजी हैं और यह उनका पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वहीं अगस्त्य, अमिताभ बच्चन के नाती, इससे पहले जोया अख्तर की द आर्चीज में काम कर चुके हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। थिएटर पर रिलीज होने वाली यह उनकी पहली फिल्म है।श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट की हैं ये फिल्में, पहले पर 8.2 रेटिंग वाली ये मूवी धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है। पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन नवंबर में धर्मेंद्र का निधन हो गया। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को 1 जनवरी कर दिया गया था।धर्मेंद्र इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, इतना ही नहीं डायरेक्टर श्रीराम ने बताया था कि वह उन्होंने धर्मेंद्र को आधी फिल्म दिखा दी थी, लेकिन आधी वह नहीं देख पाए, इसलिए उन्हें इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि वह धर्मेंद्र को पूरी फिल्म नहीं दिखा पाए।

सीएम मान की 15 जनवरी को होने वाली बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से 15 जनवरी को होने वाली बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दुनिया भर से संदेश आ रहे हैं कि संगत गोलक के हिसाब-किताब और उनके स्पष्टीकरण को लाइव देखना चाहती है।
इसीकारण वे जत्थेदार से अनुरोध करते हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ लाइव दिखाई जाए, ताकि संगत हर तथ्य से अवगत रह सके। सीएम मान ने कहा कि वे 15 जनवरी को सबूतों सहित श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिर होने वाले है। उन्होंने लिखा कि पूरी संगत पल-पल और पैसे-पैसे के हिसाब से जुड़े, इसी भावना का सम्मान करते हुए यह मांग की जा रही है। मान ने कहा कि जब संगत की ओर से गोलक के रिकॉर्ड की बात आए, तब पूरी प्रक्रिया सभी चैनलों पर प्रसारित की जानी चाहिए।
यह मामला तब सामने आया जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री मान को 15 जनवरी को तलब किया। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने गोलक में पैसा न डालने संबंधी बयान दिया और कुछ वीडियो में भी विषय पर टिप्पणी की। जत्थेदार ने इन्हीं बयानों पर स्पष्टीकरण देने के लिए मान को बुलाया है। इतिहास में इससे पहले कभी किसी व्यक्ति के स्पष्टीकरण को लाइव प्रसारित नहीं किया है। आमतौर पर अकाल तख्त साहिब में होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाइयों, बैठकों और स्पष्टीकरण संबंधी प्रक्रियाओं को बंद कमरे में ही सुना जाता रहा है। इसके बाद मान द्वारा यह मांग रखे जाने से धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 

Previous articleउज्जैन में 50 लोगों को काटने के बाद आवारा कुत्ते की मौत, नहीं थम रहे डॉग बाइट केसेज
News Desk

IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, 11 जनवरी को पहला मैच

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। हालांकि वनडे सीरीज के लिए अय्यर की उपलब्धता पर सवाल थे, क्योंकि वह चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेते हुए चोट लगी थी, जिस वजह से वह साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी बाहर हुए थे। सीरीज शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को दूसरा लेटर लिखकर दिया ये जवाब

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है। श्रेयस को इस महीने की शुरुआत में भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करने के बाद, श्रेयस अब शुक्रवार को भारत की टीम से जुड़ेंगे, जो वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से दो दिन पहले है।श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी फिटनेस को साबित किया। मुंबई की टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने 82 और 45 रनों की दो जबरदस्त पारियां खेली।भारत के वनडे वाइस-कैप्टन श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को सिडनी वनडे में कैच पकड़ने की कोशिश करते समय स्प्लीन में चोट लगने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। उन्हें स्प्लीन फटने से अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।भारत की ज़्यादातर वनडे टीम 7 जनवरी को वडोदरा पहुंची। वडोरा रविवार को 15 साल से ज़्यादा समय बाद अपना पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होस्ट करेगा। नए बने कोटाम्बी स्टेडियम में पहले ही WPL और महिला वनडे मैच हो चुके हैं।

भारत वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

पहली बीवी को खिलाई ऐसी दवा, आंख से दिखना हुआ बंद; फिर ले आया नई दुल्हनिया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

छतरपुर: हिंदुओं (Hindus) में एक शख्स तब तक दूसरी शादी (Second Marriage) नहीं कर सकता, जब तक कि उसका पहली बीवी से तलाक (Divorce) न हो जाए. या अनहोनि के कारण पत्नी (Wife) की मौत न हो जाए. अगर पहली बीवी के रहते कोई भी हिंदू युवक (Young Man) दूसरी शादी करता है तो वो कानून की नजर में गलत है. उसमें सजा का भी प्रावधान है. मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं जो एक से ज्यादा शादी करने की खातिर पहली बीवी को धोखे में रखते हैं. फिर दूसरी शादी कर ही लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के छतरपुर से, जिसकी कहानी आपकी भी रूह कंपा देगी.

सूरजपुर गांव में एक दिव्यांग महिला के साथ न सिर्फ घरेलू हिंसा हुई बल्कि उसके पति ने बिना तलाक दूसरी शादी भी कर ली. पीड़िता हेमलता साहू ने पति राकेश साहू और ससुराल पक्ष के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है.

हेमलता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में सूरजपुरा निवासी लक्ष्मन उर्फ राकेश साहू से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी. मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई. बीमारी के दौरान उसे कथित तौर पर संदिग्ध दवा खिलाई गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी लगभग पूरी तरह चली गई. दिव्यांग होने के बाद उसे बोझ समझकर घर से निकालने का आरोप भी लगाया गया है.

पीड़िता का आरोप है कि पति ने बिना तलाक लिए एक लाख रुपए में राजकुमारी नाम की महिला को लाकर दूसरी शादी कर ली. अगस्त महीने में समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो गई.

हेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके अंधेपन का फायदा उठाकर नोटरी दस्तावेजों पर धोखे से अंगूठा लगवाया गया, जिसमें उसकी सहमति से दूसरी शादी कराने की बात लिखी गई थी. पुलिस का कहना है कि नोटरी की वैधानिकता और सहमति की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

पति राकेश साहू का कहना है कि वह दोनों महिलाओं से प्यार करता है और किसी को छोड़ना नहीं चाहता. उसने दावा किया कि पहली पत्नी पहले से ही दृष्टिहीन थी और यह बात उससे छिपाकर शादी कराई गई थी. दूसरी महिला को उसने लिव-इन में रखा है और दोनों साथ रह सकती हैं. मारपीट और घर से निकालने के आरोपों को उसने गलत बताया है.

दूसरी महिला राजकुमारी साहू ने कहा कि शादी तीनों की सहमति से हुई थी और उसने हेमलता को दीदी की तरह मानकर पूरी सेवा की. चाय-नाश्ता, खाना, नहलाना और देखभाल वह खुद करती थी. अब उसे घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, तो वह जाए कहां?

सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मामले को लेकर पुलिस ने पीड़िता, पति, दूसरी महिला और गांव के लोगों से बातचीत शुरू कर दी है.

 

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने तोड़ दिया अपना रिश्ता? ब्रेकअप की खबर से सब हैरान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में था। कुछ दिनों पहले तो एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में उनके कई मोमेंट्स भी वायरल हुए और अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिससे फैंस काफी हैरान हैं।फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप की वजह क्या है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे ना तो तारा और ना ही वीर की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है।

टॉक्सिक

एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में दोनों के हुए थे चर्चे बता दें कि ये खबर एपी ढिल्लों वाले कॉन्सर्ट के हफ्तों बाद आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट था जिसमें तारा और वीर भी शामिल हुए थे। इस दौरान तारा, स्टेज पर भी गई थीं और वहां एपी उनके काफी क्लोज भी दिखे थे। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने तारा को किस भी किया था। इसके बाद कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए कि वीर को ये सब पसंद नहीं आया।

दोनों ने दी थी सफाई

हालांकि तारा और वीर ने फिर सोशल मीडिया पर क्लीयर भी किया कि ऐसा कुछ नहीं है। ये सबप नेगेटिव पीआर किया जा रहा है उनके खिलाफ। वीर ने भी कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता और उनके वीडियोज को गलत तरीके से एडिट करके शेयर किया जा रहा है।

पिछले साल किया था रिलेशनशिप कन्फर्म वीर और तारा ने अपने रिलेशनशिप को पिछले साल जुलाई में पब्लिक किया था। तारा ने दरअसल, अपने एक गाने थोड़ी सी दारू की फोटो शेयर की थी जिसमें उनके साथ एपी ढिल्लों ही थे।इस पोस्ट पर वीर ने कमेंट किया था, मेरी, दिल वाले इमोजी के साथ। तारा ने भी फिर माइन और नजर ना लगने वाला इमोजी कमेंट किया था।तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ पोस्ट किया वीडियो, वीर पहाड़िया ने किया कमेंट
इसके बाद दोनों कई इवेंट्स और डिनर या लंच डेट्स पर साथ दिखते। इसके अलावा दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते थे।
 

आतिशी के बयान से शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस खफा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी की विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में कही गई कथित अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने टिप्पणी को बहुत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि सिख गुरुओं के खिलाफ ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा को भी चेतावनी दी और उनसे अपनी पार्टी के नेता से तुरंत माफी मांगने को कहा। वहीं  पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा जैसे पवित्र लोकतांत्रिक मंच पर सिख गुरु साहिबानों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।

Previous articleछत्तीसगढ़ से गोवा तक सियासी हलचल…मुख्यमंत्री साय के कई बड़े कार्यक्रम आज, क्या बदलेंगे विकास के समीकरण
Next articleछत्तीसगढ़ में बर्फ जैसी ठंड: रायपुर ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर में आज कितनी गिरेगी गाज
News Desk