16.7 C
London
Tuesday, August 11, 2026
HomeLatest Newsनेपाल के रास्ते भारत में घुसी विदेशी महिला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर...

नेपाल के रास्ते भारत में घुसी विदेशी महिला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

महाराजगंज । उत्‍तरप्रदेश के महाराजगंज में नेपाल से पगडंडी (Trail from Nepal) रास्ते के जरिए भारतीय सीमा (Indian border) में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला (Native woman) को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला देश के किसी अन्य राज्य में जाने की तैयारी में थी। महिला किस देश की रहने वाली है, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास पासपोर्ट-वीजा सहित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। महिला अपनी जानकारी नहीं दे रही है। किस देश से आई है इसकी जानकारी भी महिला ने नहीं दी है।

नौतनवा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा बैरिया बाजार के पास शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला पगडंडी रास्ते भारत में प्रवेश कर कार के माध्यम से गोरखपुर जाने की फिराक में थी। महिला के पास पासपोर्ट और वीजा सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं है। अधिकारी गिरफ्तार विदेशी महिला के चीन के होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 

आईबी, इमीग्रेशन एवं खुफिया एजेंसियां उसके भारत में आने के मकसद की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी व्यक्ति के साथ नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद कार के से गोरखपुर जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घंटों पूछताछ के बाद भी महिला की सही जानकारी हासिल नहीं हुई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि महिला भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश कर रही थी। टीमें जांच में लगी हैं।

Previous articleराजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर
Next article69वें जन्मदिन पर बृजभूषण शरण सिंह अचानक गिरे, वीडियो वायरल
News Desk

Dr. Shadaab Shaikh’s Cancer Hub and 5,000+ Published Case Studies Support Patient Awareness Across India

Mumbai, Maharashtra: Access to reliable health information plays an important role in helping patients make informed decisions about their care. Recognizing this need, Dr....

Abhiraj Shee as a Young Programmer: Coding Competitions, Software Projects and Digital Skills

Computer programming has become an important part of Abhiraj Shee's multidisciplinary learning journey. Alongside academics and literature, he has explored coding, software development, educational...