प्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, कल्पवासी भागे, शिविर जलकर हुए राख

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेला क्षेत्र (Magh Mela area) के सेक्टर-5 में भीषण आग लग गई है. ये आग नारायण शुक्ला धाम के शिविर में लगी है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है. टेंट समेत अन्य समान जलकर राख हो गया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय शिविर में 50 से अधिक लोग मौजूद थे. आनन-फानन में सभी गेट से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन में जुटी है. शिविर में 15 टेंट लगे थे, जो जलकर राख हो गए.

नारायण शुक्ला धाम शिविर में लगी आग
मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई. नारायण शुक्ला धाम शिविर में 15 टेंट लगे हुए थे, जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे. आग लगी देख सभी आनन-फानन में बाहर निकल आए. वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. शिविर से उठ रहीं आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थीं, जिसे देख कल्पवासी सहम गए.

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी हादसा होने से टल गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. कोई भी श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ है. सभी सुरक्षित हैं.

शिविर के बाहर लगीं दुकानें भी जलकर राख
फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि नारायण शुक्ला धाम शिविर के सभी टेंटों में ये आग फैल गई थी. समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने से सभी लोग सकुशल बच गए. कल्पवासी शिविर के बाहर लगी दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे सभी दुकानें जलकर राख हो गईं. वहीं आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने शिविर के अंदर जांच-पड़ताल भी की.

 

 

Previous articleआज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट
Next articleगोल्ड चोरी का 8वां आरोपी गिरफ्तार
News Desk

‘पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना’, आर्मी चीफ का बड़ा बयान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. अगर किसी भी तरह का दुस्साहस किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 10 मई से वेस्टर्न फ्रंट और जम्मू-कश्मीर में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन पूरी तरह से कंट्रोल में है।

‘पाकिस्तान के अंदर जमीनी हमले के लिए तैयार थे’

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ‘तीनों सेनाओं ने बेहतरीन तालमेल के साथ सीमा पार आतंकवाद पर हमला किया था. ये आतंकवाद को भारत का सोचा-समझा और मजबूत जवाब था. इसमें तैयारी, सटीकता दिखाई दी थी. उस वक्त सेना के सभी सैनिक इकट्ठा थे और पाकिस्तान के अंदर जमीनी हमलों के लिए तैयार थे।’

‘बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय’

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बॉर्डर के पास अभी भी 8 आतंकी कैंप एक्टिव हैं. अगर कोई भी हरकत होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. जनरल द्विवेदी ने कहा, ’10 मई सेवेस्टर्न फ्रंट और जम्मू-कश्मीर में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन पूरी तरह से कंट्रोल में है. 2025 में, 31 आतंकवादियों को खत्म किया गया, जिनमें से 65% पाकिस्तान के थे, जिसमें ऑपरेशन महादेव में मारे गए  पहलगाम हमले के 3 हमलावर भी शामिल थे. अब सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या सिंगल डिजिट में है. जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलाव के साफ संकेत हैं, जिनमें मजबूत विकास गतिविधियां, पर्यटन का फिर से शुरू होनाऔर शांतिपूर्ण श्री अमरनाथ यात्रा शामिल है, जिसमें 4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आए. टेररिज्म टू टूरिज्म की थीम धीरे-धीरे आकार ले रही है।’

‘LAC पर स्थिति कंट्रोल में है’

जनरल द्विवेदी बॉर्डर को लेकर चीन से चल रहे सीमा विवाद पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘अगर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की बात करें तो हम धीरे-धीरे अपना ट्रस्ट फैक्टर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 21 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था. इसके पहले कजान में दोनों बड़े नेता मिले थे. इस दौरान हमारे एसआर लेवल की मीटिंग हो चुकी है. हमारे रक्षा मंत्री उनके रक्षा मंत्री मिले चुके हैं. दोनों देशों के विदेश मंत्री मिल चुके हैं. हमारे बीच कई लेवल की बात हो चुकी है. हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द मुद्दों का समाधान किया जाए।’

‘अपने पास रखो…’ हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ी, वीडियो में किया बड़ा खुलासा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रयागराज।  प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपने साध्‍वी लुक से वायरल हुई हर्षा रिछारिया को अब धर्म रास नहीं आ रहा है. महाकुंभ के दौरान साध्‍वी के रूप में लाइम लाइट में आने वाली हर्षा ने अब धर्म के ठेकेदारों और उन्‍हें लगातार ट्रोल करने वाले लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई है. हर्षा रिछारिया ने एक वायरल वीडियो में एक साल में उनके साथ हुई घटनाओं के बारे में बताती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्‍होंने जमकर उन सभी लोगों के ऊपर भड़ास निकाली है जिन लोगों ने इस दौरान उन्‍हें टारगेट किया और ट्रोल भी किया।

हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह

सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो शेयर करके सभी यूजर्स को हैरान कर दिया है. इतने समय से धर्म का चोला ओढ़ने वाली हर्षा ने अचानक धर्म के रास्‍ते को छोड़कर वापस अपनी पुरानी लाइफ में जाने का फैसला लिया है. हर्षा ने बताया कि मैं धर्म की राह पर चलते हुए कोई गलत काम नहीं कर रही थी, लेकिन फिर भी लोगों ने मुझे ट्रोल किया. मैंने धर्म के मार्ग पर चलने के लिए जो भी कदम उठाए उन्‍हें बार-बार ट्रोल किया गया. इन सभी से मेरा मनोबल टूट गया. हर्षा ने कहा कि मैं उन लोगों को बता दूं जिनको लगता है कि महाकुंभ के बाद मैंने धर्म को धंधा बनाकर करोड़ो रुपये छापे हैं तो मेरा उनसे कहना है कि मैं इस समय उधारी में हूं।

धर्म में आने से पहले थी प्राउडी एंकर

हर्षा ने वीडियो में कहा कि धर्म में आने से पहले मैं एक प्राउडी एंकर थी. मैं पहले जाे कर रही थी वो काम अच्‍छा था और मैं उससे खुश थी. हर्षा ने आगे कहा कि आप अपना धर्म अपने पास रखो. मैं आज ही अपनी इस धर्म की यात्रा को विराम दे रही हूं. हर्षा ने आगे कहा कि अगर कोई मुझसे पूछेगा धर्म के बारे में तो मैं यही कहूंगी कि अपने परिवार को समय दो और घर में बने मंदिर में ही पूजा अर्चना करो वहीं धर्म है. उन्‍होंने कहा कि अपना धर्म अपने पास रखो मैं जा रही हूं।

हर्षा की वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ लाखों लोगों ने इसे देखा और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा ”क्‍या हुआ बहन थक गईं क्‍या आप?” तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ”आप बहुत अच्‍छा कर रही हैं, मत जाइए” इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि ”माया से आप भी नहीं बच पाईं, लोगों पर क्‍यों ध्‍यान देना, अपने काम में लगी रहो।”

Previous article17वें जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ भव्य उद्घाटन
News Desk

रणबीर कपूर की एनिमल क्यों हुई सफल? इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री के एक्टर्स को बताया इनसिक्योर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म हक के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म हक में लीड रोल में एक्ट्रेस यामी गौतम हैं और इमरान ने उनके पति अब्बास खान का किरदार निभाया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की इनसिक्यूरिटी के बारे में बात की है। इमरान ने कहा कि इंडस्ट्री के मेल एक्टर हर फिल्म में खुद को ही हीरो देखना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्रोल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कैसे चली।

क्यों चली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल?

इमरान हाशमी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि आज फिल्मों में हाइपर-मर्दाना मेल करैक्टर पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें हम टॉक्सिक कहते हैं। भले ही लोग इन फिल्मों के खिलाफ हो, लेकिन टिकट तो फिर भी खरीदी जा रही हैं। इमरान ने आगे कहा कि रणबीर कपूर की एनिमल जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों चली? ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म के खिलाफ पूरी ब्रिगेड थी। ये फिल्म चली क्योंकि बहुत से लोग किरदार से खुद को जोड़ पा रहे थे।

मेल एक्टर्स में है इनसिक्योरिटी

इमरान ने आगे मेल एक्टर्स की इनसिक्योरिटी के बारे में बात करते हुए कहा,’हमारी फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हैं, कितने ही लोग हक जैस फिल्म करने को तैयार होंगे? हर कहानी में आदमी की जीत दिखाई जानी जरूरी नहीं होती। मैं खुद की तारीफ नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैंने द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्म की क्योंकि मुझे उसका सब्जेक्ट पसंद था। हमें अपनी इनसिक्योरिटी से बाहर निकलना होगा और ऐसी फिल्में करनी होंगी’।

फिल्म हक के लिए हो रही है तारीफ

बता दें, इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म हक के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म हक शाह बानो केस से प्रेरित है। शाह बानों केस वही था जिसमें मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। इस फिल्म की हीरो यामी गौतम है जिन्होंने शानदार तरीके से शाजिया बानो का किरदार निभाया है। अब्बास के किरदार में इमरान हाशमी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद अब OTT पर कमाल कर रही है।

क्या चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट होंगे बांग्लादेश के मैच? BCCI का जवाब जानिए

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने शुरू होने जा रहा है लेकिन फिलहाल बांग्लादेश के मैचों को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैचों को भारत से बाहर कराने की गुजारिश की है। वह अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है। इस बीच कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि आईसीसी बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि उन्हें आईसीसी की तरफ से इस बाबत कोई सूचना नहीं मिली है।

मध्य प्रदेश को 269 गेंदों में 7.38 प्रति ओवर की औसत से 331 रन चाहिए

सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘BCCI को बांग्लादेश के मैच चेन्नई या कहीं और शिफ्ट कराए जाने को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली है और ये हमारे नियंत्रण से बाहर की चीज है। ये बीसीबी और आईसीसी से जुड़ा मसला है क्योंकि आईसीसी ही संचालक संस्था है। अगर आईसीसी हमें मैच की जगहों में किसी तरह के बदलाव के बारे में किसी फैसले के बारे में बताती है तब बतौर मेजबान हम जरूरी कदम उठाएंगे। फिलहाल हमें इस तरह की किसी सूचना की कोई जानकारी नहीं हैं।’टी20 वर्ल्ड कप का अगले महीने आगाज होने जा रहा है। इसके मैच 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में 3 मैच खेलने हैं। उसका पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में है। उसके बाद कोलकाता में ही बांग्लादेश को 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। 17 फरवरी को उसका मुंबई में नेपाल के खिलाफ मैच तय है।बांग्लादेश वर्ल्ड कप के मैच भारत में खेलने को लेकर इस वजह से नखरा दिखा रहा है कि उसके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने हालिया मिनी नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश के बाद चीजें तेजी से बदल गईं। सोशल मीडिया पर एक तबका मुस्तफिजुर को आईपीएल से निकालने की मांग कर रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसकी मांग की थी। आखिरकार बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने आईपीएल स्क्वाड से रिलीज कर दिया। उसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से ‘सुरक्षा कारणों’ से अपने विश्व कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट कराने की मांग की है।

Previous articleMP के सांसदों का ‘मोह’ उजागर…अपनों ने छोड़ा बुंदेलखंड का साथ, केरल के जॉर्ज कुरियन बने मसीहा; जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड
Next articleविराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट कब छोड़ेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- वह लगातार ये संदेश दे रहे
News Desk

अधिकारी के पेड़ से अमरूद तोड़कर खाया, नोटिस मिला जवाब सुनकर साहब रह गए चुप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां SRDF जवान ने पहरा ड्यूटी के दौरान अधिकारी के पेड़ से अमरूद तोड़कर खाया तो अनुशासनहीनता बताते हुए उसे नोटिस भेज दिया गया. इतना ही नहीं स्पष्टीकरण भी मांगा गया, जिसका जवाब सुनते ही अधिकारी चुप रह गए. वहीं, अब ये मामला चर्चाओं में छा गया है।

अमरूद खाने पर थमा दिया नोटिस

पूरा मामला लखनऊ स्थित SDRF दफ्तर परिसर में बने कमांडेंट आवास का है. जनवरी के पहले सप्ताह में एक SDRF जवान की पहरा ड्यूटी लगी हुई थी. इस आवास परिसर में एक अमरूद का पेड़ लगा हुआ है. ड्यूटी के दौरान तैनात जवान ने इस पेड़ से अमरूद तोड़कर खा लिया. इस दौरान किसी अधिकारी की नजर पड़ गई तो मामला बढ़ गया. ड्यूटी के दौरान इस तरह फल तोड़कर खाना अनुशासनहीनता बताया गया और SDRF की पहली बटालियन में तैनात सूबेदार सैन्य नायक ने लिखित स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया।

सिपाही हुआ हैरान

वहीं, नोटिस देखने के बाद खुद सिपाही भी हैरान हो गया और असमंजस में पड़ गया. सिर्फ एक अमरूद खाने के लिए जारी नोटिस में सिपाही से पूछा गया था कि उसने ड्यूटी के दौरान ऐसा क्यों किया।

सिपाही का जवाब सुनकर ‘साहब’ हुए चुप

इस नोटिस का जब सिपाही ने जवाब दिया तो अधिकारी चुप रह गए. नोटिस में मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए सिपाही ने लिखा- ‘उस दिन उसे तेज पेट दर्द हो रहा था. छुट्टियां बंद थीं, इसलिए वह मेडिकल अवकाश नहीं ले सकता था. वहीं, ड्यूटी छोड़कर जाना भी संभव नहीं था. दर्द से राहत पाने के लिए उसने मोबाइल पर यूट्यूब में वीडियो देखा. वहां उसे जानकारी मिली कि अमरूद खाने से पेट दर्द में आराम मिल सकता है. इस घरेलू नुस्खे पर भरोसा करके उसने परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़कर खा लिया.’वहीं, अपने जवाब में सिपाही ने यह भी बताया कि उसका मकसद किसी भी तरह से अनुशासन तोड़ने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं था. साथ ही सिपाही ने अपने जवाब बेहद विनम्र शब्दों में माफी भी मांगी और अनुरोध किया कि उसकी मजबूरी को समझते हुए उसे क्षमा कर दिया जाए।

अधिकारियों ने दी चेतावनी

सिपाही का जवाब देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए और सोच में पड़ गए. सिपाही का जवाब जानने के बाद अधिकारियों ने उसे सख्त चेतावनी दी और भविष्य में ड्यूटी के दौरान इस तरह की गलती न दोहराने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

‘हक’ की आईएमडीबी रेटिंग कितनी है, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थी या हिट?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई है। जब ये ‘हक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई है तब से ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। पहले आलिया भट्ट ने, फिर करण जौहर ने और अब सामंथा रूथ प्रभु ने इस फिल्म की तारीफ की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप? आइए बताते हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी। इस फिल्म ने पांच हफ्तों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 19.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

वीक    कलेक्शन
पहला हफ्ता    14 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता    4.4 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता    1.26 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता    0.19 करोड़ रुपये
पांचवां हफ्ता    0.01 करोड़ रुपये
कुल    19.86 करोड़ रुपये

फ्लॉप हुई थी या हिट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका मतलब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी पर ‘हक’ को 11 हजार लोगों ने वोट दिया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 8 है।

फिल्म के बारे में क्या बोले करण और आलिया?

करण जौहर ने लिखा, “हक… शाजिया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे रुला दिया… मैं आखिर में कुछ बोल नहीं पाया और बस जोर-जोर से तालियां बजा रहा था। मुझे इस बात का दुख है कि मैं इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाया।” आलिया भट्ट ने लिखा, “क्वीन यामी, जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा था, मैं आपकी फैन हूं और आपके सभी कामों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” सामंथा रूथ प्रभु ने लिखा, “फिल्म के खत्म होते ही मुझे ये लिखना जरूरी था क्योंकि मुझे डर था कि कहीं मैं भूल न जाऊं कि मैंने क्या फील किया। ऐसी कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं।”

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट कब छोड़ेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- वह लगातार ये संदेश दे रहे

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खेल के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज तब तक खेलता रहेगा जब तक वह मैदान पर उतरकर एंजॉय और परफॉर्म करेगा। 37 वर्षीय कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की पारी खेली और भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। वह वडोदरा में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

‘इस मामले में विराट कोहली भी अलग नहीं’

रमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऐसे क्रिकेटर आमतौर पर इस आधार पर फैसले लेते हैं कि सुबह उठने पर उन्हें कैसा महसूस होता है। इस मामले में विराट कोहली भी अलग नहीं। वह तब तक खेलते रहेंगे जब तक खेल को एंजॉय कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। और जब तक वह अपनी रेप्युटेशन और अपनी लेगेसी के साथ न्याय नहीं कर लेते जो उन्होंने इतने सालों में बनाई है।” कोहली वडोदरा वनडे में सचिन तेंदुलकर (34357) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा (28016) का रिकॉर्ड तोड़ा।

कोहली अपने आलोचकों दे रहे ये संदेश

कोहली ने अब तक 557 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 52.66 का शानदार औसत है। उन्होंने कुल 84 शतक और 146 अर्धशतक जड़े हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रमन ने कोहली के लगातार दबदबे की तारीफ करते हुए कहा कि वह आलोचकों को चुप कराते रहते हैं और खेल से सिर्फ अपनी शर्तों पर ही हटेंगे। उन्होंने आगे कहा, “कोहली अपने आलोचकों को संदेश दे रहे हैं कि वह आने वाले समय में टिक रहेंगे और जब उन्हें ठीक लगेगा, तभी स्टेज छोड़ेंगे। और यह बिल्कुल सही भी है क्योंकि उन्हें पता है कि इंटरनेशनल लेवल पर गेम में टॉप पर रहने के लिए क्या करना पड़ता है।”

Previous articleटी20 वर्ल्ड कप: क्या चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट होंगे बांग्लादेश के मैच? BCCI का जवाब जानिए
Next articleकैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, एमपी के 1 लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन
News Desk

शाहिद कपूर की फिल्म में पहले रणदीप हुड्डा बनने वाले थे विलेन, इस वजह से छोड़ी मूवी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का कुछ दिनों पहले टीजर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही ये टीजर छा गया है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणदीप हुड्डा इस फिल्म में पहले काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने शूटिंग से कुछ दिन पहले ही इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।

रणदीप थे विलन के लिए पहली च्वाइस

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप ओ रोमियो में पहले विलन का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन उन्होंने पर्सनल वजह से फिल्म छोड़ दी। टाइम्स नाउ ने मिड डे के सोर्स से लिखा, रणदीप ने शुरुआती तैयारी कर ली थी अपने रोल के लिए। दुख की बात ये है कि किसी पर्सनल वजह से बात खराब हो गई। यह पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म जाट के दौरान की बात है।

क्यों रणदीप ने छोड़ी फिल्म

वह अपनी पर्सनल लाइफ और पत्नी लिन की हेल्थ से जुड़े कई महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रख रहे थे। प्रोडक्शन ने फिर अविनाश तिवारी को इस रोल के लिए फाइनल किया।

शाहिद-विशाल की साथ में चौथी फिल्म

विशाल भार्द्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल भी हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।बता दें कि यह विशाल और शाहिद की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों हैदर, कमीने और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। वहीं तृप्ति के साथ भी शाहिद की यह पहली फिल्म है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए टीजर को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है खासकर फरीदा जलाल के डायलॉग और अविनाश के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबका दिल जीता है।

विराट कोहली का बचपन जैसा एटीट्यूड…दिग्गज बल्लेबाज को लेकर ये क्या बोल गए आर अश्विन?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से गजब की फॉर्म में हैं। 37 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने वनडे भविष्य को लेकर चल रही बहस को लगभग खत्म कर दिया है। वह पिछले साल अक्टूबर में वापसी के बाद से भारतीय टीम के लिए लगातार पांच 50 प्लस स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने हाल ही में वडोदरा में भारत बनाम न्यूडीलैंड पहले वनडे में 93 रनों की पारी शानदार पारी खेली। भारत को इस मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने कोहली की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने कोहली के माइंडसेट को लेकर कहा कि वह अपने पुराने दिनों की तरह खेल का मजा ले रहे हैं। अश्विन को लगता है कि कोहली का फिलहाल बैटिंग के मामले में बचपन जैसा एटीट्यूड नजर आ रहा।

‘कोहली के दिमाग में कुछ नहीं चल रहा’

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में कुछ नहीं चल रहा है। आपने मुझसे पूछा कि उन्होंने क्या बदलाव किया है? उन्होंने कुछ नहीं बदला है। वह किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वह बस अपने क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि वह बचपन में बैटिंग करने के एटीट्यूड की तरह खेल रहे हैं और साथ ही इतने साल का अनुभव भी है।” कोहली वडोदरा में इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016) को पछाड़ा। कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर (34357) हैं।

‘भारत के लिए मिस्टर कंसिस्टेंट रहे हैं’

पूर्व स्पिनर ने कोहली के अलावा उपकप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की, जिन्होंने पहले वनडे में कमबैक करते हुए 47 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। मध्य क्रम के बल्लेबाज अय्यर स्प्लीन इंजरी के कारण अक्टूबर से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे। अश्विन ने कहा, “हम जानते हैं कि श्रेयस वनडे क्रिकेट में भारत के लिए मिस्टर कंसिस्टेंट रहे हैं। उनका आउट होना श्रेयस जैसा बिल्कुल नहीं था। वह कभी भी इस तरह से गेम नहीं छोड़ते। वह आमतौर पर मैच फिनिश करके लौटते हैं। हालांकि, यह बात समझ में आती है कि वह वापसी कर रहे हैं और काइल जैमीसन ने एक अच्छी बॉल डाली थी।”

Previous articleकैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, एमपी के 1 लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन
Next articleभारत स्काउट-गाइड विवाद: बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
News Desk