अमिताभ, ऐश्वर्या या फिर अभिषेक; बच्चन फैमिली का कौन-सा सदस्य है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बच्चन परिवार के सदस्यों के बारे में आप सबकुछ जानते हैं। आपको पता है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। आप ये भी जानते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी कैसे हुई। लेकिन क्या आपको ये पता है कि बच्चन परिवार का कौन-सा सदस्य ज्यादा पढ़ा लिखा है? नहीं न! चलिए आपको बताते हैं।अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद के बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में एडमिशन लिया था। इसके बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की थी।जया बच्चन ने अपनी पढ़ाई भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से की है। उनके पास आर्ट्स में बैचलर की डिग्री है।

जया बच्चन या रेखा, बॉलीवुड की कौन-सी एक्ट्रेस ज्यादा पढ़ी-लिखी है?अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक बच्चन ने पहले मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से और फिर स्विट्जरलैंड के एग्लोन कॉलेज से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स में बोस्टन यूनिवर्सिटी में बिजनेस की पढ़ाई भी शुरू की थी, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से अपनी 10वीं तक की पढ़ाई की। फिर उन्होंने जय हिंद कॉलेज और डीजी रूपारेल कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। बाद में, उन्होंने रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

श्वेता बच्चन नंदा, जया बच्चन और नव्या नवेली नंदाये भी पढ़ें:रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद देहरादून के एक मशहूर दून स्कूल से 12वीं की। इसके बाद उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल की।

नव्या नवेली नंदा

अमिताभ और जया बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने न्यूयॉर्क की फोर्डम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पास डिजिटल टेक्नोलॉजी और UX डिजाइन में बैचलर डिग्री है।

अगस्त्य नंदा

अमिताभ और जया बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने लंदन के सेवेनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। हालांकि, उनके पास किस कोर्स की डिग्री है ये जानकारी इंटरनेट पर नहीं है।

बच्चन परिवार

निखिल नंदा

बच्चन परिवार के दामाद और श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से पूरी की और फिर यूनाइटेड स्टेट्स की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री ली।

कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?

पूर बच्चन परिवार में निखिल नंदा और उनकी पत्नी श्वेता सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। दोनों के पास बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री है।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए बोलीं, योजना पर बुलडोजर चलाया गया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस की चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीबों, बेरोजगारों और वंचित वर्गों के हितों पर सीधा हमला है और सरकार ने इस ऐतिहासिक योजना पर बुलडोजर चला दिया है। 
अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने याद दिलाया कि करीब 20 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा कानून को संसद में सर्वसम्मति से पारित किया गया था। उन्होंने इसे एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस कानून ने ग्रामीण परिवारों के पलायन को रोका और करोड़ों लोगों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया। मनरेगा ने न सिर्फ गरीब परिवारों को आजीविका का सहारा दिया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की। 
सोनिया गांधी ने कहा, कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबों, बेरोजगारों और वंचितों के हितों की लगातार अनदेखी की है। उन्होंने कहा, मनरेगा कानून से सिर्फ महात्मा गांधी का नाम ही नहीं हटाया गया, बल्कि इस पर बुलडोजर चला दिया गया। विपक्ष से बिना किसी सलाह-मशविरे के मनमाने बदलाव किए गए। अब किसे कितना, कैसे और कहां रोजगार मिलेगा, यह सब दिल्ली में बैठकर तय किया जा रहा है, जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन जरूर है, लेकिन यह कभी पार्टी का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह देशहित और जनहित से जुड़ा कानून है। सोनिया गांधी के मुताबिक, मनरेगा को कमजोर करके मोदी सरकार करोड़ों किसानों, गरीबों और भूमिहीन मजदूरों पर सीधा हमला कर रही है। उन्होंने ऐलान किया, इस हमले का हमें मिलकर मुकाबला करना होगा। 20 साल पहले गरीब भाइयों-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलाने के लिए मैंने संघर्ष किया था और अब इस ‘काले कानून’ के खिलाफ लड़ने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। 
कांग्रेस का यह वीडियो पार्टी के 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का हिस्सा है, जो 10 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, विधानसभा घेराव, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान और ‘काम मांगो अभियान’ चलाएगी।

Previous articleविराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका
Next articleODI क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे क्यों नजर आते हैं विराट कोहली? मोहम्मद कैफ ने समझाया पूरा गणित
News Desk

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनके पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। अगर बुधवार के मैच में किंग कोहली अर्धशतक बना लेते हैं तो वह ओडीआई में लगातार 6 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय होंगे।

पापुआ न्यू गिनी
131/6
20.0 ov
ज़िम्बाब्वे
40/0
6.0 ov

ज़िम्बाब्वे को 84 गेंदों में 6.57 प्रति ओवर की औसत से 92 रन चाहिए
बांग्लादेश
151/3
20.0 ov
नीदरलैंड
98/4
14.4 ov

नीदरलैंड को 32 गेंदों में 10.12 प्रति ओवर की औसत से 54 रन चाहिए

आयरलैंड
200/7
20.0 ov
नेपाल
12/1
4.0 ov

नेपाल को 96 गेंदों में 11.81 प्रति ओवर की औसत से 189 रन चाहिए

ओडीआई में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस बनाने वाले भारतीय

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने सिडनी में 74 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तब से उनका बल्ला आग उगल रहा है। तब से ही वह लगातार 5 ओडीआई में फिफ्टी प्लस बना चुके हैं। इनमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस की पारियां खेल चुके हैं।

कोहली की 5 बार ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस पारियां

हालांकि, विराट कोहली ओडीआई ये कारनामा सबसे ज्यादा बार करने वाले बल्लेबाज हैं। वह 5 बार ओडीआई में लगातार 5 फिफ्टी प्लस का स्कोर बना चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ये कारनामा 2012-13 में किया था। उसके बाद 2013, 2019, 2023 और 2025-25 में भी लगातार 5 ओडीआई पारियों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं। ओडीआई में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस की पारियों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम है। उन्होंने 1987 में लगातार 9 पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर किया था जिनमें 2 शतक और 7 अर्धशतक थे।

सिडनी से शुरू हुआ सफर राजकोट में भी रहेगा जारी?

विराट कोहली की ओडीआई में हालिया 5 पारियों की बात करें तो उन्होंने पिछले साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में 135 रन, रायपुर में 102 रन और विशाखापत्तनम में 65 रन नाबाद बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वडोदरा में उन्होंने 93 रन की पारी खेली थी।

लिस्ट ए में लगातार 7 पारियों से कोहली का फिफ्टी प्लस स्कोर

इस तरह 37 साल के विराट कोहली ने अपनी पिछली 5 ओडीआई पारियों में 156.33 की औसत से 469 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इसी बीच उन्होंने 50-50 फॉर्मेट के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए दो मैच खेले और उनमें 131 और 77 रन बनाए। इस तरह उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक लगातार 7 पारियों में फिफ्टी प्लस की पारियां खेली हैं।

भारत-चीन युद्ध में 600 किलो सोना दान करने वाली महारानी का निधन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दरभंगा। भारत-चीन (Indo-China) जंग (war) के दौरान भारत सरकार (Government of India) की अपील पर अपने खजाने के द्वार खोलकर करीब 600 किलो सोना (600 kg of gold) सरकार को दान देने वाली दरभंगा राजवंश की विरासत की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। हालांकि पारिवारिक विवाद के चलते अंतिम यात्रा से पहले उनके महल में परिजनों के बीच मारपीट तक हो गई।

 

दरभंगा महाराज कामेश्वरसिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी महारानी कामसुंदरी देवी का अंतिम संस्कार आज दरभंगा राज परिसर स्थित माधेश्वर प्रांगण में पूरे हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। बिहार सरकार की तरफ से उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया और पोते रत्नेश्वरसिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल भी माधेश्वर प्रांगण पहुंचे और उन्होंने भी महारानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दरभंगा राजपरिवार ने अपनी निजी संपत्ति से कई सडक़ें, शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालय भी बनवाए थे।

 

परिजनों की मारपीट के बीच अंतिम संस्कार
हालांकि अंतिम यात्रा से पहले महारानी के आवास पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पारिवारिक विवाद के चलते बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया था। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प देखी गई। झगड़े का कारण संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग किया। इस मारपीट को लेकर पूरे शहर में जहां चर्चा है, वहीं राजघराने द्वारा किए गए अच्छे काम भी विवादों में आ गए।

 

Previous articleअमिताभ, ऐश्वर्या या फिर अभिषेक; बच्चन फैमिली का कौन-सा सदस्य है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
Next articleएशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम नहीं खेलेगी पिंक बॉल टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया साफ संदेश
News Desk

इस तरह देखें इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 11 जनवरी को हो चुका है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वडोदरा में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फैंस का मनोरंजन किया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि राजकोट में भी रो-को शो देखने को मिले। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। ऐसे में आप जान लीजिए कि वनडे सीरीज के दूसरे मैच को आप लाइव फ्री में कैसे देख सकते हैं?

पापुआ न्यू गिनी
131/6
20.0 ov
ज़िम्बाब्वे
40/0
6.0 ov

ज़िम्बाब्वे को 84 गेंदों में 6.57 प्रति ओवर की औसत से 92 रन चाहिए
बांग्लादेश
151/3
20.0 ov
नीदरलैंड
73/3
11.0 ov

नीदरलैंड को 54 गेंदों में 8.77 प्रति ओवर की औसत से 79 रन चाहिए
आयरलैंड
200/7
20.0 ov
नेपाल
12/1
4.0 ov

नेपाल को 96 गेंदों में 11.81 प्रति ओवर की औसत से 189 रन चाहिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार, 14 जनवरी को खेला जाना है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।

 सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान (शुभमन गिल और माइकल ब्रेसवेल) आधा घंटा पहले यानी एक बजे मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप एप पर देख सकते हैं, जबकि हॉटस्टार की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। दोनों के लिए ही आपको सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ODI सीरीज का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

सीरीज का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री सुन पाएंगे।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा ODI मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आपको टीवी पर फ्री में देखने को मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए आपके पास का कनेक्शन होना चाहिए। वहां पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे मैच को  हालांकि, फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहीं नहीं होगी। इसके अलावा आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर भी इस सीरीज की लाइव कवरेज देख सकते हैं।

भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे(विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल(कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, जेडन लेनोक्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

भाजपा मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- भाजपा और चीन में कौन सा गुप्त समझौता

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के डेलिगेशन की भाजपा नेताओं से मुलाकाता और चीन के जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सीपीसी-भाजपा बैठक की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- बीजेपी दफ्तर में बीजेपी नेता और सीपीसी नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। भाजपा-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ? यह रिश्ता क्या कहलाता है? भाजपा ने देशद्रोह क्यों किया? इसके अलावा कांग्रेस के एक्सअकाउंट पर चीन के विदेश मंत्रालय का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग कहती हैं कि शक्सगाम घाटी चीन का इलाका है, यहां बुनियादी ढांचा बनाना गलत नहीं।
कांग्रेस ने पूछा है कि मोदी सरकार की विदेश नीति वेंटिलेटर पर पड़ी है। अब चीन ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को अपना बताया है। मोदी जी लाल आंख का क्या हुआ? दरअसल, सोमवार को दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के डेलिगेशन की बैठक हुई। सीपीसी डेलिगेशन का नेतृत्व सुन हेयान ने किया। सुन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट में वाइस मिनिस्टर हैं। बीजेपी डेलीगेशन का लीडरशिप पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। बीजेपी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला ने भी ङ्ग पोस्ट में लिखा था कि दोनों पार्टियों के बीच इंटर-पार्टी कम्युनिकेशन को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
संघ के दफ्तर पहुंचा चीनी दल
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी दल ने आरएसएस के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय दत्तात्रेय होसबाले से उनके दफ्तर में भेंट की।  सूत्रों ने बताया कि चीनी प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 11 बजे संघ के कार्यालय पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। खास बात यह है कि इस बैठक का अनुरोध खुद चीनी पक्ष की ओर से किया गया था। यह घटनाक्रम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के एक दिन बाद हुआ है। इस दल का नेतृत्व उसके अंतर्राष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान ने किया था।

Previous articleविरोध की आग में धधक रहा ईरान… 
Next articleकनाडा की आर्टिस्ट ने सिंगर करन औजला पर लगाया शादीशुदा होकर उन्हें धोखा देने का आरोप, पत्नी ने दिया साथ
News Desk

जज द्वारा ट्रेन की फर्श पर पेशाब करने पर सुप्रीम कोर्ट बोला-उन्हें बर्खास्त करना था

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मध्य प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी (Judge) द्वारा ट्रेन की कोच में फर्श पर पेशाब (Urinating on the floor) करना, हंगामा करने और महिला सह यात्री के सामने अश्लील हरकत किए जाने को आरोपों को ‘घिनौना कृत्य’ बताया। शीर्ष अदालत ने मौखिक तौर पर कहा कि न्यायिक अधिकारी का आचरण सबसे ‘गंभीर किस्म का दुर्व्यवहार था और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए था। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगाते हुए, यह टिप्पणी की है, जिसमें ट्रेन की कोच में फर्श पर पेशाब करना, हंगामा करने और महिला सह यात्री के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में बर्खास्त किए गए न्यायिक अधिकारी को दोबारा बहाल करने का आदेश दिया गया था।

 

 

पीठ ने कहा कि यह मामला अपने आप में चौंकाने वाला है और अधिकारी का आचरण घिनौना था। जस्टिस मेहता ने कहा कि ‘अधिकारी ने कंपार्टमेंट में पेशाब किया! वहां एक महिला मौजूद थी।’ सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा उच्च न्यायालय के दो जजों की पीठ के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील पर नोटिस जारी करते हुए यह टिप्पणी की है। पीठ ने न्यायिक अधिकारी और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। अपील में, उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई के दौरान उक्त न्यायिक अधिकारी की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ से कहा कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार, उनका मुवक्किल घटना के समय नशे में नहीं था। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका के मुताबिक न्यायिक अधिकारी मध्य प्रदेश में एक सिविल जज (क्लास-II) था, को 2018 में ट्रेन में किए गए हंगामे के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

 

उस पर नशे की हालत में सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने और टीटीई (ड्यूटी पर मौजूद एक सरकारी कर्मचारी) को गाली देने, एक महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करने और सीट पर पेशाब करने का भी आरोप था। साथ ही सह-यात्रियों को अपना पहचान पत्र दिखाकर धमकाने का भी आरोप था। इस इस घटना के बाद, उक्त न्यायिक अधिकारी के खिलाफ दो समानांतर कार्यवाही (आपराधिक और विभागीय) शुरू की गईं। आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद, उसे जमानत मिल गई, लेकिन उसने अपने कंट्रोलिंग ऑफिसर को सूचित नहीं किया। आखिरकार, आपराधिक कार्यवाही में, उसे बरी कर दिया गया क्योंकि गवाह (जिसमें टीटीई और पीड़ित यात्री शामिल थे) मुकर गए। हालांकि, विभागीय कार्यवाही में, कई लोगों ने न्यायिक अधिकारी के अश्लील आचरण, अधिकार के दुरुपयोग और एक सरकारी कर्मचारी को बाधा पहुंचाने के बारे में गवाही दी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद न्यायिक अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके खिलाफ न्यायिक अधिकारी ने हाई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की।

उच्च न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए न्यायिक अधिकारी के बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर दिया। अब उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि घटना के समय प्रतिवादी (न्यायिक अधिकारी) का आचरण एक न्यायिक अधिकारी के लिए अशोभनीय था। इसके अलावा, इस घटना की व्यापक रूप से रिपोर्ट की गई, जिससे पूरी न्यायपालिका की पवित्रता को ठेस पहुंची। याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि आपराधिक कार्यवाही के लिए सबूत का मानक उचित संदेह से परे है, जबकि विभागीय कार्यवाही के लिए यह संभावनाओं की प्रधानता है।

“जो तोड़ने आए थे, वे इतिहास बन गए; मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा भव्य सोमनाथ कॉरिडोर” : अमित शाह

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गांधीनगर| माणसा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर से सांसद अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि “1000 वर्ष पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा था। उस समय सोमनाथ पर हुआ हमला केवल एक मंदिर पर नहीं, बल्कि हमारे धर्म और स्वाभिमान पर हमला था। आज तोड़ने वाले कहीं खो गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य सोमनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है।”
मंगलवार को अमित शाह ने अपने गृह क्षेत्र माणसा और अहमदाबाद में करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं की श्रृंखला का शुभारंभ किया। मानसा को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए रु. 250 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। साथ ही अमित शाह ने नागरिकों से मानसा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। 
शहर की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भूमिगत सीवरेज परियोजना और फायर स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा, मानसा के ऐतिहासिक मालव तालाब के पुनर्विकास प्रोजेक्ट तथा मानसा नगरपालिका से जीईबी तक के मार्ग को ‘आइकोनिक रोड’ के रूप में विकसित करने के कार्य का शिलान्यास किया गया। कलोल से मानसा तक 12 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है।
अमित शाह ने बताया कि “अंबोड में बन रहे बैराज से मानसा के किसानों को सिंचाई का बड़ा लाभ मिलेगा और मेडिकल सुविधाओं के लिए अब स्थानीय लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

Previous articleसुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चंदन नगर TI लाइन अटैच
Next articleBIG BREAKING: रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी! रामगढ़ से बरामद हुए लापता अंश-आंशिका, SP खुद जा रहे लेने
News Desk

मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Prayagraj Magh Mela : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज में आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिल रहा है। देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं, जिससे पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

प्रशासन के अनुमान के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन Prayagraj Magh Mela में दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर सकते हैं। इसी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने 13 जनवरी से ही चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने में मदद मिली।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम

लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख स्नान घाटों पर विशेष भीड़ नियंत्रण टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पुलिस, होमगार्ड और स्वयंसेवकों की मदद से श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से स्नान कराया जा रहा है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और घाटों का ही उपयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। Prayagraj Magh Mela में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मकर संक्रांति का यह पावन स्नान शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज की

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

अहमदाबाद। गुजरात हाइकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यूनिवर्सिटी डिग्री से जुड़े मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी। केजरीवाल ने इस मामले में पार्टी नेता संजय सिंह से अलग ट्रायल चलाने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमआर मेंगदे ने मंगलवार को आदेश सुनाते हुए कहा कि यह याचिका खारिज की जाती है। हालांकि, कोर्ट के आदेश की पूरी प्रति आना बाकी है। हाइकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला पिछले महीने सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल ने याचिका में कहा था कि उन पर साजिश रचने या आपराधिक इरादे को बढ़ावा देने का कोई आरोप नहीं है। उनके और संजय सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं। दोनों ने अलग-अलग तारीखों पर बयान दिए अलग-अलग वीडियो जारी किए और दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट भी अलग-अलग हैं। इसलिए दोनों का एक साथ ट्रायल करना सही नहीं है।

Previous articleप्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, कल्पवासी भागे, शिविर जलकर हुए राख
Next articleCG Congress में बड़ा बदलाव? PCC चीफ दीपक बैज को हटाने की चर्चाएं तेज
News Desk