20.5 C
London
Monday, August 10, 2026
HomeBollywoodशुरू हो रहे हैं 3 नए रिएलिटी शोज, बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे होस्ट,...

शुरू हो रहे हैं 3 नए रिएलिटी शोज, बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे होस्ट, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद बोर तो नहीं हो रहे हैं आप? हां! आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए टीवी और ओटीटी पर तीन नए रिएलिटी शोज शुरू होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इन रिएलिटी शोज को बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, फराह खान और सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे। आइए आपको इन तीनों रिएलिटी शोज के बारे में बताते हैं।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम शो है। 1975 से चल रहा ये गेम शो अब इंडिया में भी शुरू होने वाला है। जी हां, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस गेम शो को होस्ट करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक ये अनाउंस नहीं हुआ है कि शो कब शुरू होगा।

कैसे खेलेंगे ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’?

शो में होस्ट, हॉटसीट पर आए व्यक्ति से एक व्हील घुमावाता है। व्हील जहां रुकता है उस जगह पर जितनी प्राइज मनी लिखी होती है उतना मुश्किल सवाल उस कंटेस्टेंट से पूछा जाता है। ट्विस्ट ये होता है कि ये सीधा-सीधा सवाल नहीं होता है, बल्कि पजल होता है जिसे कंटेस्टेंट को सॉल्व करना होता है। जो पजल सॉल्व कर देगा उसे प्राइज मनी मिल जाएगी।

भारत के सुपर फाउंडर्स

सुनील शेट्टी भी अपना रिएलिटी शो ला रहे हैं। उनके रिएलिटी शो का नाम ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ है। ये एक बिजनेस रिएलिटी शो है और काफी हद तक ‘शार्क टैंक इंडिया’ की ही तरह है। इसमें भी उन स्टार्टअप्स को फंडिंग मिलेगी जो भारत के भविष्य को संवार सकते हैं। आप ये रिएलिटी शो 16 जनवरी से एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

द 50

‘द 50’ 1 फरवरी से रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर आएगा। इसे फराह खान होस्ट करेंगी। इसमें 50 सेलेब्स को 50 दिनों के लिए एक घर में रखा जाएगा। उन्हें टास्क दिए जाएंगे और 50 दिनों बाद विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।

Dr. Shadaab Shaikh’s Cancer Hub and 5,000+ Published Case Studies Support Patient Awareness Across India

Mumbai, Maharashtra: Access to reliable health information plays an important role in helping patients make informed decisions about their care. Recognizing this need, Dr....

Abhiraj Shee as a Young Programmer: Coding Competitions, Software Projects and Digital Skills

Computer programming has become an important part of Abhiraj Shee's multidisciplinary learning journey. Alongside academics and literature, he has explored coding, software development, educational...